सोनभद्र बार सभागार में संगोष्ठी का हुआ आयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अधिवक्ता परिषद् सोनभद्र इकाई द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य मे प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम के क्रम में बृहस्पतिवार को सोनभद्र बार सभागार में संगोष्ठी के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद सोमवार इकाई के अध्यक्ष शशांक शेखर कात्यायन एड0 व संचालन महामंत्री अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई के नीरज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप सिंह संरक्षक अधिवक्ता परिषद सोनभद्र, विशिष्ट अतिथि विजय बहादुर चौबे एड0 व मुख्य वक्ता अधिवक्ता परिषद सोनभद्र के संरक्षक अमरेश चंद्र पांडेय एड0 रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमरेश चंद्र पांडेय ने भारतीय संविधान पर बोलते हुए कहा कि, भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसे विचारको ने इसके गुणों के आधार पर इसे एक जीवित संविधान की संज्ञा दी है। भारत का संविधान भारत के सभी कानूनों को आधार प्रदान करता है और जो कानून भारतीय संविधान के मानदंडों पर खरे नहीं उतरते उन्हें भारतीय संविधान की संरक्षक सर्वोच्च न्यायालय असंवैधानिक घोषित कर सकती हैं।

भारतीय संविधान एक इकाई के रूप में व्यक्ति और समग्र रूप में राष्ट्र दोनों की समान रूप से रक्षा करता है। भारतीय संविधान अपने आप में एक पूर्ण संविधान है, लेकिन यदि सरकार में बैठे लोग देश के प्रति ईमानदार नहीं होंगे तो वे अपनी सोच के हिसाब से इसका पर्याप्त दुरुपयोग कर सकते हैं जिसके उदाहरण के रूप में अनुच्छेद 15,16, 356, 368 व 370 का भारतीय जन मानस ने दुरूपयोग होते देखा है जिसके संभावनाओं के बारे में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने 4 नवंबर सन 1948 को सचेत किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माण में सर बी0एन0 राऊ के योगदान को भी याद किया गया और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के योगदान को भी सराहा गया। कार्यक्रम में भारतीय संविधान पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, डी0जी0सी क्रिमिनल ज्ञानेंद्र शरण राय ,राजीव सिंह गौतम एड0,पवन मिश्रा एड0 ने अपना महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन अधिवक्ता परिषद सोनभद्र के अध्यक्ष ने उपस्थित अधिवक्ताओ को भारतीय संविधान के पालन हेतु शपथ दिलाया। राष्ट्रगान के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता परिषद् के महामंत्री नीरज कुमार सिंह एड0 ने किया। कार्यक्रम में डी0जी0सी0 सिविल कृष्ण प्रताप सिंह ,कोषाध्यक्ष सर्वेश कुमार मिश्रा एड0, रामलगन एड0, उमेश मिश्र एड0, विजय कृष्ण वर्मा एड0, मदन चौबे एड0यतींद्र चौबे एड0, महाराज तिवारी एड0, अशोक कुमार पाण्डेय एड0 सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

सोनभद्र के अगोरी व ब्रह्मोरी क्षेत्र में बेखौफ चल रहा है वैध के नाम पर अवैध बालू खनन

अजीत कुमार सिंह

ब्यूरो सोनभद्र /जुगैल /सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, अवैध खनन नियंत्रण, नशा नियंत्रण की कितने भी दावे कर लें लेकिन बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का सीमावर्ती जिला सोनभद्र जो सोनांचल के नाम से प्रसिद्ध है सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं ऐसा इसलिए क्योंकि जिले के सोन नदी को दबंग बालू माफिया अपने स्वार्थ सिद्ध के लिए दिन-रात पोकलेन और बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों नाव द्वारा से अवैध बालू खनन कर नदी को छलनी किए जा रहे हैं, सोन नदी के सेंचुरी एरिया सहित बिजोरा, में धड़ल्ले से किया जा रहा है वही चौरा गांव अगोरी व ब्रह्मोरी क्षेत्र में बालू माफिया नदी के बीच क्षेत्र में घुसकर अवैध लोडिंग किया जा रहा है बालू माफिया पूर्ण रूप से सक्रिय होकर एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात बेकौफ होकर बालू निकालें जा रहें हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

रेत कहीं की परमिट कहीं का

अगोरी व ब्रह्मोरी में बालू निकलती हैं कहीं से और परमिट मिलता है कहीं का इसी तर्ज पर सीमा से बढ़कर नदी के बीच धारा से आगे बढ़कर नदी के बीच सीमा में रास्ता बना कर अवैध बालू खनन किया जा रहा है तथा अवैध बालू उत्खनन का पूरा काम प्रशासन के नजरों के सामने हो रहा हैं, जिससे यह विदित होता हैं कि खनन विभाग, स्थानीय पुलिस प्रशासन,राजस्व विभाग और वन विभाग का बालू माफियाओं से अच्छी सॉठ-गॉठ हैं। गांव वासियों के अनुसार सीमा से बाहर जा कर अवैध बालू खनन किया जा रहा है।समाचार पत्रों में खबर लगने पर प्रशासन अपनी नाक बचाने के लिए दिखावे के तौर पर 1-2 पोकलैन मशीन और 1-2 हाईवा,पड़कर खानापूर्ति कर देती हैं, जब विभाग द्वारा अवैध साइडों पर छापेमार कार्यवाही की जाती है तो विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही अवैध बालू उत्खनन में लगी हुई बड़ी-बड़ी पोकलेन ,जेसीबी मशीनें और सैकड़ों हाईवा, ट्रक, डंपर, टीपर वहां से गायब कर दिए जाते हैं जो प्रशासन के सॉठ-गॉठ के बिना संभव नहीं है।

नदी की धारा प्रवाह को अवरूद्ध कर हो रहा अवैध बालू खनन

अघोरी व ब्रह्मोरी क्षेत्र के जंगलों से वन विभाग कार्यालय से मात्र तीन चार किलोमीटर की दूरी पर बालू माफिया ट्रैक्टरों के माध्यम से अवैध बोल्डर निकालकर नदी की जलधारा को अवरुद्ध कर पोकलेन जेसीबी नाव द्वारा 40 से 50 फीट गहराई तक बालू खनन का कार्य कर रहे हैं माननीय मुख्यमंत्री महोदय जलीय जीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नदियों में मछलियों के बीज डलवा रहे हैं वहीं भ्रष्टाचार पोषित आधिकारियों के संरक्षण में बालू माफियाओं के इस प्रकार के अवैध उत्खनन से जलीय जीव जंतुओं को भारी नुकसान हो रहा है और वर्तमान में सोन नदी के जलीय जीव-जंतु निरंतर मर रहे हैं, स्थानीय लोगों के अनुसार अगोरी खंड 1 खंड 2 व खंड 3 के मालिकों व कर्मचारिओं द्वारा इस समय पूरे क्षेत्र में सक्रिय होकर अवैध बालू उत्खनन का कार्य जोरों शोरों से किया जा रहा है।अघोरी की वन पहाड़ियों से जब अवैध रूप से बोल्डर निकाल कर रास्ते का निर्माण व जल जीवों की हत्या पर कोई रोक नहीं लगाया जाना हैं वन विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रशासन के कर्मचारी और अधिकारी इस प्रकार के बालू माफियाओं के साथ अच्छी सांठगांठ है। खनन से सोनभद्र जिले के राजस्व विभाग को अच्छा खासा लाभ होता है लेकिन इस प्रकार के बालू माफिया और प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से राज्य सरकार को राजस्व को भारी क्षती हो रही है। इस खबर के प्रकाशन के बाद देखने वाली बात यह होगी कि क्या बुलडोजर बाबा का बुलडोजर इन बालू माफियाओं के भ्रष्ट रवैया पर चलेगा या फिर बालू माफियाओं का बुल्डोजर सोन नदी के सीने को छलनी करता रहेगा।

बाईपास की मांग पूरी होने पर व्यापारियों में है खुशी का माहौल, व्यापार मंडल ने किया विधायक व बीजेपी जिलाध्यक्ष का सम्मान

HIGHLIGHTS

  • बोले विधायक- बाईपास के निर्माण से नगर का विस्तारीकरण व होगा विकास और नगर के मध्य पड़ने वाला राबर्ट्सगंज के बाजार को भी नहीं होगी कोई छती
  • बाईपास के निर्माण से नगर का होगा सर्वांगीण विकास- बीजेपी जिलाध्यक्ष
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। कलवारी से खलियारी के बीच राबर्ट्सगंज में बाईपास की मांग पूरी होने पर बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में इंडियन ट्रेनिंग सेंटर आनंद कटरा में व्यापार मंडल के पदाधिकारियो द्वारा सदर विधायक भूपेश चौबे व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे को सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि आज बड़े हर्ष का विषय है कि निरंतर प्रयासों के फल स्वरूप प्रदेश सरकार व सादर विधायक भूपेश चौबे व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के सहयोग से प्रस्तावित कलवारी खलियारी मार्ग के मध्य पड़ने वाले राबर्ट्सगंज नगर के पास बाईपास निर्माण का निर्णय हो पाया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बाईपास के निर्माण से नगर का विस्तारीकरण व विकास होगा और नगर के मध्य पड़ने वाला राबर्ट्सगंज के बाजार को भी छती नहीं होगी।
जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा बाईपास के निर्माण से नगर का भी सर्वांगीण विकास होगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, राजेश बंसल, आनंद जयसवाल, रमेश जायसवाल दिनेश गुप्ता ,प्रकाश केशरी, दीपचंद जयसवाल, विजय केशरी, श्याम केसरी, नंदलाल कुशवाहा, अभिषेक, के श्री, आनंद गुप्ता, अजय केसरी, संजय जयसवाल, अजीत जायसवाल, सरदार दया सिंह सहित व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

यातायात माह का हुआ भव्य समापन, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक

डाला, सोनभद्र। स्थानीय डाला नगर के रामलीला मैदान में बुधवार को यातायात माह के भव्य समापन समारोह का आयोजन चोपन थानाध्यक्ष के नेतृत्व व चौकी इंचार्ज डाला की देख रेख में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ यश वीर सिंह तथा एडिशनल एसपी कालू सिंह सीओ अमित कुमार आदि अधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित तथा द्वीप प्रज्जविलत करके हुआ। यातायात माह के समापन समारोह में जनपद के कई स्कूलों से आये बच्चों ने सबसे पहले स्वागत गीत तथा जागरूकता भाषण प्रस्तुत किया। उसके पश्चात यातायात जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सम्मिलित बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है तथा यह सभी को मालूम है कि हमें वाहन कैसे चलाना है व‌ सड़क पर किन नियमों का पालन करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन इन नियमों को हमें अपने आचरण में भी लाने की आवश्यकता है। पुलिस द्वारा पूरे जनपद में बहुत सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया है। जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो सकें। वहीं एडिशनल एसपी कालू सिंह ने कहा कि पुलिस आप की सेवा लिए सदैव तत्पर हैं तथा अभिभावक से अपील करते हुए श्री सिंह ने कहा कि छोटे बच्चों को वाहन ना दें, यातायात नियमों की अवहेलना पर कितना जुर्माना लगता है, उसकी जानकारी भी लोगों को दी।
बताते चलें कि जनपद में पुलिस द्वारा आयोजित क्वीज प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित विभिन्न स्कूलों के बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पुलिस महकमे में सर्वाधिक चलान, जागरूकता अभियान आदि में सम्मिलित लोगों का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर स्थानीय सम्मानित लोगों के मौजूदगी के साथ साथ कई थाने के इंचार्ज सहित पुलिस बल, महिला कांस्टेबल भी उपलब्ध रही।

जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में अभिषेक पाठक को मिला मैन आफ द मैच

घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव में चल रहे जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मुकाबला मुड़िलाडीह और रिजूल के बीच खेला गया। जिसमें रिजूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 92/5 रन बनाये। जिसके जवाब में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मुड़िलाडीह ने 6 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। और इस मैच के मैन ऑफ द मैच अभिषेक पाठक रहे। जिन्होंने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 67 रन और 1 विकेट लिया इस मैच के मुख्य अतिथि जगदीश शर्मा और बागेश्वरी धर द्विवेदी रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जो विजेता को मैन आफ द मैच शिल्ड दिए।यह आयोजन युवा समाजसेवी प्रखर वक्ता चन्द्र शेखर पाण्डेय के द्वारा कराया जा रहा है।इस अवसर पर आयोजक समिति में अजय धर द्विवेदी दीपक शर्मा प्रदीप तिवारी अनूप पाठक आलोक धर गुड्डू जायसवाल जितेंद्र रामकेश कुशवाहा दिलीप प्रदीप नीरज अभिषेक निखिल बड़क कृष्ण कुमार जय प्रकाश राम विलास रिशु सुरेंद्र दिलीप कल्लू सेठ गवर्नर आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

बोले जिलाधिकारी- प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का सभी अधिकारी भ्रमणशील रहकर करें औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत सौन्दर्यीकरण हेतु 20-20 विद्यालयों की सूची सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी कराये उपलब्ध – जिलाधिकारी
  • कम्पोजिट ग्रान्ट के अन्तर्गत विद्यालयों को आवंटित धनराशि का उपभोग मानक के अनुरूप किया जाये  सुनिश्चित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुईं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में कम्पोजिट ग्रान्ट के माध्यम से रंगाई-पोताई/सौन्दर्यीकरण के प्रगति की समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि कम्पोजिट ग्रान्ट के अन्तर्गत विद्यालयों को आवंटित धनराशि का उपभोग नहीं किया गया है और रंगाई-पोताई/सौन्दर्यीकरण का कार्य नहीं किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहाकि कम्पोजिट ग्रान्ट के अन्तर्गत विद्यालयों में रंगाई-पोताई आदि का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये, आगामी दिनों में होने वाले बैठक के पहले यदि इन सभी कार्यों को सम्पादन नहीं कराया जाता है तो सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मामले में शिथिलता बरतने पर डी0सी0 निर्माण को चेतावनी जारी करने के निर्देश दियें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों एम0डी0एम0 के माध्यम से बनने वाले मीड-डे-मील (भोजन) की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये, इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाये कि विद्यालयों में निर्धारित रोस्टर के अनुसार ही बच्चों को मीड-डे-मील का भोजन उपलब्ध कराया जाये, उन्होंने कहा कि मीड-डे-मील के माध्यम से बनने वाले भोजन की गुणवत्ता में लापरवाही बरतने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, उन्होंने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर विद्यालयों का निरीक्षण करने के साथ ही भोजन के गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान देते रहेें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि विद्यालय के निरीक्षण हेतु जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, वह भ्रमणशील रहकर समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करें, जिन अधिकारियों द्वारा विद्यालय का निरीक्षण न किया जाये, उन्हें भी स्पष्टीकरण जारी करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस दौरान उन्होंने आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत जनपद में विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण के कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण की कार्यवाही में तेजी लाये, इस दौरान उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपरेशन कायाकल्प योजना के अन्तर्गत वह अपने-अपने क्षेत्रों के 20-20 विद्यालयों की सूची उपलब्ध करायें, जहां पर आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कार्य होना अति आवश्यक हों, जिससे कि उन विद्यालयों का प्राथमिकता के आधार पर सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा सके।

जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार के अलावा  जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, डीसी एनआरएलएम ए0के0 जौहरी, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला पूर्ति विभाग के रिपुसूदन आर्य, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।

ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चलाया जा रहा है अभियान, 33 गाड़ियों का किया गया चालान

सोननभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु चन्द्र विजय सिंह जिलाधिकारी के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन व राजस्व कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान सम्बन्धित थाना/बैरियर में बंद किया गया तथा वाहनों का एम चेक के माध्यम से ऑनलाईन नोटिस निर्गत किया गया। उप खनिज भरे वाहनों की चेंकिंग के दौरान अवैध परिवहन पाए जाने पर 10 वाहनों को सम्बन्धित थाना/बैरियर में बंद किया गया तथा 23 वाहनों का एम चेक ऐप के माध्यम से ऑनलाईन नोटिस निर्गत किया गया। इस प्रकार कुल 33 वाहनों पर कार्यवाही की गयी। जिसमें से 11 वाहन के स्वामी के द्वारा मौके पर नोटिस के जुर्माने की धनराशि ऑनलाईन जमा किया गया।

विवादों को सुलह समझौते के निस्तारण से जुड़ता है परिवार- प्रधान न्यायाधीश

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बुधवार को शाम 4:30 बजे दांपत्य विभागों से संबंधित प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए जाने से संबंधित प्री ट्रायल बैठक माननीय प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी परिवार न्यायालय सोनभद्र की अध्यक्षता में आहूत की गई । जिसमें स्वर्णमाला सिंह ( सिविल जज जूनियर डिविजन) ठाकुर प्रसाद यादव एवं निर्मला शर्मा सदस्य प्री लिटिगेशन परिवारिक दांपत्य विवाद उपस्थित हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी परिवार न्यायालय द्वारा दांपत्य विवादों से संबंधित प्रकरणों को आपस में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा बैठक में संबंधित सदस्यों को इस बात से भी अवगत कराया गया की दांपत्य विभाग के प्री लिटिगेशन स्तर पर आने वाले प्रकरण को गंभीरता के साथ सुलह समझौता कराया जाए जिससे कि लोगों के घरों को टूटने से बचाया जा सके। विनय कुमार सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा बताया गया कि प्रधान न्यायाधीश महोदय के अथक प्रयासों से गठित पीठ द्वारा ऐसे प्रकरणों का सकारात्मक रूप से निपटारा किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

गीता जयंती समारोह में पांच विभूतियों का होगा सम्मान: अरुण चौबे

HIGHLIGHTS

  • गीता में वर्णित यज्ञ विषय पर होगी संगोष्ठी
  • राबर्ट्सगंज नगर के होटल अरिहंत में 4 दिसंबर को होगा समारोह
  • अरुण कुमार चौबे, स्वागत सचिव गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती समारोह का आयोजन 4 दिसंबर को किया गया है। यह आयोजन राबर्ट्सगंज नगर के होटल अरिहंत में दोपहर एक बजे से किया गया है। जिसमें गीता में वर्णित यज्ञ विषय पर संगोष्ठी भी होगी। इसके अलावा गीता के प्रचार प्रसार में अमूल्य योगदान देने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
गीता जयंती समारोह समिति के सचिव अरुण कुमार चौबे ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती समारोह का आयोजन 4 दिसंबर को किया गया है। यह आयोजन राबर्ट्सगंज नगर के होटल अरिहंत में दोपहर एक बजे से होगा। जिसमें गीता में वर्णित यज्ञ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विद्वतजनों द्वारा अपना विचार व्यक्त किया जाएगा। इसके अलावा गीता के प्रचार प्रसार में अमूल्य योगदान देने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गीता जयंती समारोह के स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी जी, संयोजक मंडल में शामिल डॉक्टर कुसुमाकर जी व डाक्टर वी सिंह जी की देखरेख में यह समारोह आयोजित किया गया है। उन्होंने इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में नगर एवं जिले के सम्भ्रांत नागरिकों को शामिल होने का आग्रह किया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

गरीब बच्चों में नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का किया गया वितरण

सुकृत, सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना “सर्व शिक्षा अभियान” के क्रम में बुधवार को कर्मा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के आदेशानुसार महिला जिला सचिव राधिका यादव के नेतृत्व में ग्राम सभा सुकृत के गरीब बच्चों में पाठ्य सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया तथा ग्रामीणों व बच्चों को समझाया गया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, दोनों का समान अधिकार है। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसलिए ग्रामीणों से अनुरोध करती हूँ कि अपने- अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं तभी हमारे समाज का भला होगा और देश तरक्की करेगा। बच्चों आप सभी लोग खुब मन लगाकर पढ़ाई करिए।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने बताया कि इस ट्रस्ट की स्थापना 29 अगस्त 2018 को हुई है तब से आज तक समाज की सेवा निरंतर की जा रही है। ट्रस्ट नीति आयोग, उद्यम आधार व आयकर विभाग के सेक्सन 12 ए व 80 जी में रज़िस्टर्ड व छूट प्राप्त ट्रस्ट है।
इस वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र डॉ. दिनेश कुमार, महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, अभिभावक गण तथा बच्चे उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें