विश्व दिव्यांग दिवस पर डीएम ने किया दिव्यांगो में ट्राई साइकिल, हीयरिंग मशीन व छड़ी का वितरण

HIGHLIGHTS

  • दूकान निर्माण/संचालन योजना हेतु उद्यमी दिव्यांगो को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 हजार रूपये धन राशि करायी जायेगी उपलब्ध – जिलाधिकारी
  • दिव्यांग शादी प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत ऐसे दम्पति जिसमें पति-पत्नी दोनो के दिव्यांग होने पर रूपये 35 हजार धन राशि प्रोत्साहन स्वरूप करायी जायेगी उपलब्ध – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बीते शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, हीयरिंग मशीन, छड़ी आदि उपकरणों का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के जीवन में खुशहाली लाने हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है, जिसमें दिव्यांग शादी प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत शादी विवाह विगत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में सम्पन्न हुआ हो तो ऐसे दम्पति में से पति दिव्यांग होेने पर रूपये 15 हजार, पत्नी के दिव्यांग होने पर रूपये 20 हजार एवं पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हो तो रूपये 35 हजार धन राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

दुकान निर्माण/संचालन योजना हेतु उद्यमी दिव्यांगो को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 हजार रूपये तक की धन राशि दी जाती है, जिसमें रूपया 25 सौ अनुदान एवं 75 सौ ऋण के रूप में होता है। जिस पर 4 प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज के दर निर्धारित है। कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को उनके आवश्यकता के अनुसार 10 हजार रूपये सीमा तक कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किये जा रहें दिव्यांग/कुष्ठावस्था पेंशन के अन्तर्गत नेत्रहीन, मुकबधिर तथा शारीरिक रूप से दिव्यांग निराश्रित व्यक्तियों को उनके भरण पोषण हेतु अनुदान के रूप में रूपया एक हजार प्रति महीने की दर से दिया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इन सब योजनाओं के सम्बन्ध में विशेष जानकारी हेतु जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण कार्यालय विकास भवन में सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर राजेश कुमार खैरवार प्रभारी जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, राम अधार आशुलिपिक जिलाधिकारी, ए0सके0 गागूंली, मो0 तलहा, विनय कुमार, राजकुमार सहित उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री अभ्युद्य निःशुल्क कोचिंग योजना के अन्तर्गत कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रायें करें आवेदन – जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री अभ्युद्य कोचिंग योजना में प्रवेश लेने वाले जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क हास्टल की व्यवस्था करायी जायेगी उपलब्ध – जिलाधिकारी

मुख्यमंत्री अभ्युद्य कोचिंग योजना में छात्र-छात्राओं को बेहतर कम्पटीशन की तैयारी हेतु जनपद के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी शिक्षा – जिलाधिकारी

यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0सी0एस0 मेन्स क्वालीफाइ छात्र/छात्रा मुख्यमंत्री अभ्युद्य कोचिंग योजना में कोर्स कोआर्डिनेटर पद हेतु करे आवेदन – जिलाधिकारी

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। मुख्यमंत्री अभ्युद्य निःशुल्क कोचिंग योजना के अन्तर्गत जनपद मे आई0ए0 एस0 पी0सी0एस0 व अन्य कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट के जन सुनवाई कक्ष में बैठक की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकरियों को सम्बोधित करते हुुए कहा कि जनपद सोनभद्र मे आई0ए0 एस0 पी0सी0एस0 व अन्य कम्पटीशन की तैयारी कर रहें छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युद्य निःशुल्क कोचिंग योजना के अन्तर्गत बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करायी जाये जिससे जनपद के मेधावी छात्र-छात्रायें आई0ए0 एस0 पी0सीएस0 व अन्य कम्पटीशन में सफल होकर जनपद का नाम रोशन करें, उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युद्य कोचिंग योजना में प्रवेश हेतु जनपद के मेधावी छात्र-छात्रायें आगामी 18 दिसम्बर तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में आफलाइन अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युद्य कोचिंग योजना में प्रवेश लेने वाले दूर-दराज के छात्र-छात्राओं को रहने हेतु निःशुल्क हास्टल की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी, जिससे कि उन्हें आने-जाने की समस्या से निजात मिल सकेगी। मुख्यमंत्री अभ्युद्य कोचिंग योजना में छात्र-छात्राओं को बेहतर कम्पटीशन की तैयारी हेतु जनपद के अधिकारियों द्वारा भी शिक्षा दी जायेगी और उन्हें कम्पटीशन की तैयारी हेतु लाइब्रेरी स्लैबस, नोट बुक आदि व्यवस्थायें भी बेहतर तरीके से उपलब्ध करायी जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0सी0एस0 मेन्स क्वालीफाइ छात्र-छात्रा को मुख्यमंत्री अभ्युद्य कोचिंग योजना में कोर्स कोआर्डिनेटर के रूप में नियुक्ति दी जायेगी। इसके लिए पात्र व्यक्ति अपना आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में 18 दिसम्बर तक जमा कर सकते है। इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित डिग्री कोलेज के प्राचार्य से कहा कि वह अपने डिग्री कालेज में अध्यनरत छात्र-छात्रायें जो कि आई0ए0एस0 पी0सी0एस0 व अन्य कम्पटीशन की तैयारी हेतु इच्छुक हो उन्हें मुख्यमंत्री अभ्युद्य कोचिंग योजना के सम्बन्ध में जानकारी दे और उन्हें प्रवेश लेने हेतु प्रेरित करें। बैठक में उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट (ओ0सी0) प्रमोद तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ओम प्रकार त्रिपाठी किशोर न्याय बोर्ड सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

चंदा हत्याकांड मामले में दोषी दम्पति को हुई उम्रकैद की सजा

  • 13-13 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कै
  • साढ़े 16 वर्ष पूर्व अपहरण कर की गई थी चंदा की हत्या
  • मां बबनी देवी को मिली न्याय

सोनभद्र। साढ़े 16 वर्ष पूर्व हुए चंदा हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्रा की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी दम्पति काशी यादव व माली देवी को उम्रकैद एवं 13-13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव की बबनी देबी पत्नी लालमनी ने 14 जुलाई 2006 को चोपन थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी बेटी चंदा 19 जून 2006 को घर से अपने पीसीओ के बिल को जमा करने के बाबत टेलीफोन विभाग के एसडीओ से मिलने चोपन गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। बेटी का रंजिशन चोपन से ही अपहरण करा लिया गया है। उसे पूर्ण संदेह है कि यह कार्य चोपन गांव निवासी काशी यादव व उसकी पत्नी मीला देवी समेत गांव-घर के कई लोगों ने मिलकर किया है। आज तक उसका पता नहीं चला। उसे भय है कि ये लोग बेटी चंदा को मार डालेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर काशी यादव पुत्र दशरथ व माली देवी पत्नी काशी यादव निवासीगण कुरहुल, थाना चोपन, जिला सोनभद्र समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस विवेचना के दौरान चंदा का शव जंगल से बरामद हुआ था। पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी काशी यादव व मीला देवी को उम्रकैद एवं 13-13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अभियोजन अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने बहस की।

पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी देवर-भाभी को 10-10 वर्ष की कैद

सोनभद्र। नौ वर्ष पूर्व 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म एवं छेड़छाड़ किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी देवर जितेंद्र व भाभी रिंकी को 10-10 वर्ष की कैद एवं देवर को 30 हजार रुपये व भाभी को 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी।

वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 27 अगस्त 2013 को न्यायालय में दिए 156(3) सीआरपीसी के प्रार्थना पत्र में अवगत कराया था कि 21 अगस्त 2013 को दोपहर 12 बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की रिंकी देवी पत्नी राजेश ने आवश्यक कार्य से अपने घर बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद उसके साथ उसके देवर जितेंद्र पुत्र रामराज हलुआई ने जबरन निर्वस्त्र कर बलात्कार किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अलावा चाकू सटाकर किसी से बताने पर हत्या करने की धमकी देवर व भाभी ने उसकी बेटी को दिया। किसी तरह बेटी घर पहुंची तो आपबीती सुनाई। इसकी सूचना थाने पर दिया कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब एसपी को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दिया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब कोर्ट के आदेश पर पन्नूगंज पुलिस ने 23 अक्तूबर 2013 को दुष्कर्म, छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में जितेंद्र व रिंकी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी देवर जितेंद्र व भाभी रिंकी को 10-10 वर्ष की कैद एवं जितेंद्र को 30 हजार रुपये अर्थदंड व रिंकी को 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की समूची धनराशि 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि,सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा अतिक्रमण मुक्ति हेतु की गई कार्रवाई

सिंगरौली, सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मुख्यमार्ग से लगे ऐश लोडिंग पॉइंट के निकट ग्राम जोगीचौरा, तहसील-दुद्धि स्थित एनटीपीसी सिंगरौली की भूमि पर अधिकृत कब्जा था, जिसके संबंध में एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा मौखिक एवं लिखित रूप से कहे जाने के बाद भी संबंधित व्यक्ति अधिकृत जमीन खाली नहीं कर रहे थे। इस वजह से ऐश ढुलाई में लगे वाहनों को ऐश लोडिंग पॉइंट पर खड़ा करने में काफी दिक्कत आ रही थी। बिजोय कुमार सिकदर, मानव संसाधन प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं कर्मियों के सहयोग से अधिकृत भूमि को मुक्त करा लिया गया है, जिससे वाहन पार्किंग सुगम हो गया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

महुआंव पाण्डेय में ग्रामीण अंचलों के युवा क्रिकेटर प्रतियोगिता में बिखेर रहे हैं प्रतिभा

घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र अंतर्गत महुआंव पांडेय गांव में चल रहे जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खजुरौल की टीम और जंग बहादुर इंटर कॉलेज की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। खजुरौल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 62 रन बनाए, जिसके जवाब में मैदान में उतरी जंग बहादुर इंटर कॉलेज की टीम ने 4 विकेट से मैच को जीत लिया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच सूरज कुमार रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि क्रिकेट प्रतियोगिता का यह आयोजन युवा समाज सेवी व प्रखर वक्ता चंद्रशेखर पांडेय द्वारा अपनी माता जी की स्मृति में कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के युवाओं को अपने अपने खेल का प्रदर्शन करने का भरपूर अवसर प्राप्त हो रहा है। इतना ही नहीं आयोजन समिति की ओर से अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटर को मेडल प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजक समिति के अजय धर द्विवेदी, दीपक शर्मा, प्रदीप तिवारी< अभिषेक द्विवेदी, निखिल द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, रामकेश कुशवाहा, नीरज गौतम, दिलीप, गुड्डू जायसवाल, जय प्रकाश, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

झारखंड महोत्सव की तैयारी को लेकर हुई भाजपा की बैठक

सोनभद्र। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखण्ड महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश लक्ष्मण आचार्य ने भाजपा जिला कार्यालय सोनभद्र पर एक आवश्यक बैठक में भाग लिया। बैठक में झारखण्ड महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की व आगे कि रणनीति भी तय की।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, एक ऐसी नयी और प्रभावशाली योजना है जो मोदी सरकार द्वारा शुरु की गयी हैं। भारत के प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस) पर इस नयी पहल को शुरु करने की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य मौजूदा सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में एकता को बढ़ावा देना हैं। इसका उद्देश्य उन भारतीयों के बीच भी सम्बंधों को सुधारना है जो पूरे देश में अलग-अलग भागों में रह रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

ये पहल लोगों को लोगों से जोड़ेगी जो वास्तव में भारत में एकता को बढ़ायेगी। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” मोदी सरकार द्वारा शुरु की जाने वाली नयी पहल है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल (31 अक्टूबर 2015) की 140वीं वर्षगाँठ के अवसर पर की थी। भारत विश्वभर में अपनी एकता, शान्ति और सद्भाव के लिये जाना जाता है। इसलिये, ये पहल सरकार द्वारा किया गया वो प्रयास है जिससे पूरे देश में लोगों को एक-दूसरे से जोड़कर एकता, शान्ति और सद्भावना को बढ़ावा दिया जा सकेगा। ये देश के विकास को नयी ऊँचाईयों तक ले जाने के लिये किया गया महत्वपूर्ण कार्य है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को एक दूसरे से जोड़ने के साथ ही साथ देश में शान्ति और सद्भावना को बढ़ावा देना हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत होने वाले झारखण्ड प्रदेश का उत्सव प्रदेश नेतृत्व द्वारा सोनभद्र में करने को कहा जिसे हम सभी कार्यकर्ताओं को झारखण्ड प्रदेश का उत्सव मनाने का जो गौरव प्राप्त हुआ है, हम सभी कार्यकर्ता आज से ही कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाये जिससे एक भव्य झारखण्ड उत्सव मनाया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी का निर्माण किया गया है जो झारखण्ड प्रदेश से आये सभी लोगो का एक बडा समागम सोनभद्र में कराने का काम करेंगे।

बैठक में मुख्यरुप से समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, दुद्धी विधायक रामदुलारें गोंड, पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, विनोद पटेल, बलराम सोनी, संगीता गुप्ता, रविन्द्र अग्रवाल, बीडी विश्वकर्मा, रामयश पाण्डेय, संतोष सिंह बबलू, दिलिप पाण्डेय, मोहित पटेल, सत्यनारायण मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मंडलीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं में राजकीय पी.जी. कॉलेज ओबरा की छात्राओं ने लहराया परचम

HIGHLIGHTS

  • ओबरा पी जी कॉलेज की अर्पिता पांडेय ने निबंध में प्रथम व क्विज में द्वितीय, शिवानी सिंह ने पोस्टर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सोनभद्र जनपद का बढ़ाया गौरव

सोनभद्र को देर शाम तक आयोजित हुई मिर्जापुर मंडल की मंडलीय सड़क सुरक्षा की निबंध, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओं में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र की छात्राओं ने महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संतोष कुमार सैनी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। निबंध प्रतियोगिता में सोनभद्र जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र की छात्रा कु.अर्पिता पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान अंकिता मिश्रा E

Advertisement (विज्ञापन)

भदोही तथा तृतीय स्थान बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी, सोनभद्र की छात्रा कु. प्रियंका गौतम को मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में मेजबान लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहट,मिर्जापुर की छात्रा निशा मौर्य ने प्रथम स्थान तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र की छात्रा कु. शिवानी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय औराई की छात्रा स्नेहा दुबे ने प्रथम स्थान तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र की छात्रा अर्पिता पांडेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस प्रकार मिर्जापुर मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, भदोही एवं सोनभद्र के स्नातक, स्नातकोत्तर महाविद्यालयों एवम उच्च शिक्षण संस्थानों के जनपदीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्र- छात्राओं के मध्य आयोजित निबंध, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओ के कुल 9 पुरस्कारों में से सोनभद्र जनपद के छात्र-छात्राओं ने अकेले चार पुरस्कारों, तथा राजकीय पी जी कॉलेज ओबरा,सोनभद्र की छात्राओं ने उन चार पुरस्कारों में से अकेले तीन पुरस्कारों को प्राप्त कर सोनभद्र जनपद का गौरव बढ़ाया है। महाविद्यालय की छात्राओं के शानदार प्रदर्शन से महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं में अत्यंत हर्ष व्याप्त है । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने इस शानदार उपलब्धि के लिए महाविद्यालय की पूरी टीम को बधाई दी तथा विजेता छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन

हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव प्रथम,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार बृहस्पतिवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर साई हॉस्पिटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सजौर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक एड्स जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार सिंह व निदेशक डॉ अनुपमा सिंह ने रेड रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विनय कुमार सिंह ने एड्स दिवस में अवसर कहा कि इस बीमारी के बारे में हर उम्र के लोगो के बीच जागरुकता बढ़ाना है।उन्होंने कहा कि इस बीमारी के वजह से शरीर सामान्य बीमारियों से लड़ने अक्षम होता है। यह छूआ- छूत की बीमारी नही है,इसलिए समानता का अधिकार रखा जाए। समानता के अधिकार नही रखने पर बकायदा एचआईवी एंड एड्स (P&C)एक्ट 2017 लागू किया गया,जिसमें संक्रमित व्यक्तियों के साथ कार्यस्थल अथवा समाज मे भेदभाव किया जाना कानूनी अपराध है जिसमे अधिकतम 2 वर्ष की सजा व एक लाख रुपये जुर्माना भी है।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉ अनुपमा सिंह ने उपस्थित बच्चो को एड्स के बारे में जानकारी देते हुए बतायी कि एचआईवी से ग्रसित बच्चो के प्रति आत्मीयता रखे उनके साथ मधुर व्यवहार रखे क्योकि बचाव ही इसकी सुरक्षा है। विशिष्ट अतिथि व प्रबंधक निदेशक डॉ बी.सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व बच्चो को आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर अखिलेश मिश्रा पैरालीगल वलिटीयर्स राजन चौबे, जिला प्रोबेशन कार्यालय से सीमा द्विवेदी, नितु यती सिंह व साधना मिश्रा सहित समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

HIGHLIGHTS

  • लोगों को किया गया एड्स के प्रति जागरूक
  • साईंनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स, हिंदुआरी, सोनभद्र के छात्र-छात्राओं ने रैली में लिया हिस्सा
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को साईनाथ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स, हिंदूवारी, सोनभद्र के छात्र-छात्राओं (बी फार्मा, बीएससी नर्सिंग व डी फार्मा) द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एड्स के नोडल अधिकारी एडिशनल सीएमओ डॉक्टर गुलाब यादव, सदर ब्लाक प्रमुख व क्षेत्रिय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा (काशी प्रान्त) अजीत रावत, संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार पटेल एवं प्रबंध निदेशक धर्मराज मौर्य ने हरी झंडी दिखा कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)


एमओ कार्यालय से चलकर आरटीएस क्लब होते हुए पन्नूगंज रोड से शीतला मंदिर चौक होकर बढ़ौली चौक पहुंची। उसके बाद सिविल लाइन रोड स्थित सवेरा होटल के सामने गायत्री लॉज के बगल वाले रास्ते से राजकीय महिला इण्टर कॉलेज होते हुए वापस सीएमओ ऑफिस पहुंचकर रैली का समापन किया गया। इस जागरूकता रैली के माध्यम से आम जनता को एड्स जैसी जानलेवा बीमारी को लेकर जागरूक किया गया। रैली में मुख्य रूप से सचिव संदीप मौर्या , संस्था के प्रबंधक धीरज पाठक एवं सूर्य देव पांडेय ( प्रॉक्टर ) की रही। कार्यक्रम का कुशल आयोजन कॉलेज की हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट असोसिएट प्रोफेसर शुचिता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का सञ्चालन कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर विनय पांडे, लेक्चरर अरुण चतुर्वेदी, गेस्ट लेक्चरर प्रिंस राय व सौरभ त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर शुभम सिंह , असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर अवनीश मिश्रा, व लेक्चरर डा पवन दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें