समस्त स्टोन क्रेशर स्वामी भण्डारण हेतु 31 दिसम्बर तक भण्डारण लाइसेंस प्राप्त करना, करें सुनिश्चित – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में स्थापित स्टोन क्रशर स्वामी स्टोन भण्डारण हेतु अनुमति लाइसेंस प्राप्त करना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि क्रेशर स्टोन भण्डारण की अनुमति हेतु minemitra.up.nic.in पर आवेदन पत्र अपलोड करते हुए 31 दिसम्बर, 2022 तक भण्डारण अनुमति (भण्डारण लाइसेंस) प्राप्त करना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि 01 जनवरी, 2023 से उपखनिजों का परिवहन ई-फार्म सी0 के माध्यम से ही उपखनिजों (गिट्टी/बोल्डर/ स्टोन/डस्ट आदि) का परिवहन किया जायेगा।

अध्यक्ष पद के लिए 6 लोगों ने लिया पर्चा, कुल 24 पर्चे बिके

HIGHLIGHTS

  • 8 दिसंबर तक होगा दाखिला
  • सोनभद्र बार एसोसिएशन वर्ष 2022-23 चुनाव का हाल
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन हाल में मंगलवार को वर्ष 2022-23 चुनाव के लिए विभिन्न पदों के लिए 24 लोगों ने पर्चा लिया। जिसमें सर्वाधिक 6 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए तथा 4 लोगों ने महामंत्री पद के लिए पर्चा लिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुरेश सिंह ने बताया कि चुनाव सत्र 2022_23 के होने वाले चुनाव के लिए नामांकन वितरण के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए पूनम सिंह, हेम नाथ द्विवेदी , उमेश कुमार मिश्र, विजय कृष्ण वर्मा, मनोज कुमार पाण्डेय तथा नरेंद्र कुमार पाठक ने नामांकन पत्र लिया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संजय कुमार पाण्डेय व पवन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर तेजमणी पाण्डेय, दीपक कुमार केशरी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे गिरिजा शंकर दूबे, महामंत्री पद के लिए शारदा प्रसाद मौर्य, अरुण कुमार सिंघल , राजीव कुमार सिंह गौतम व आनन्द कुमार मिश्र ने नामांकन पत्र लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

कोषाध्यक्ष के लिए भानु प्रताप चौहान, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रितेश कुमार मिश्र , संयुक्त मंत्री प्रशासन गीता गौर, कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए सुनील कुमार,गोविंद प्रसाद मिश्र व दिनेश धर दूबे, वहीं कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए कपिल कुमार, रमाशंकर चौधरी व आशुतोष पाठक ने नामांकन पत्र लिया । उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार व वृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।

व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मोहनलाल केसरी को दी श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS

  • पदाधिकारियों व व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल केसरी का विगत 10 नवंबर को निधन हो गया उनके निधन से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की देर शाम व्यापार मंडल ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान पदाधिकारियों व व्यापारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मोहनलाल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे केसरी जी भारतीय जनता पार्टी में जहां अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया वहीं दूसरी ओर केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आर्य समाज के जिला अध्यक्ष पद पर भी रहकर सेवा कर अपना अमूल्य योगदान देते रहे। श्री शर्मा ने आगे कहा कि मोहनलाल जी वैसे तो अहरोरा के मूल निवासी थे परंतु आजादी के बाद इनके पिताजी जिउत साव रावटसगंज आकर बस गए राजनीति एवं समाज सेवा में रुचि के कारण वह जनसंघ से जुड़कर अनेक आंदोलन में हिस्सा लिया एवं जेल भी गए केसरी समाज के कल्याण हेतु प्रदेश इकाई जनपद स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर कार्य किया एवं समाज को एक नई दिशा दी।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने आगे कहा कि केसरी जी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के फाउंडेशन मेंबर थे व्यापारियों की किसी भी समस्या के समाधान हेतु तन मन धन से समर्पित रहते थे व्यापारियों के शोषण के विरुद्ध कई व्यापारी आंदोलनो में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं आंदोलन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी अदा किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रीत पाल सिंह, शरद जायसवाल, जसकीरत सिंह, चंदन केसरी, रवि जायसवाल, प्रशांत जैन, टीपू अली, यशपाल सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, सूर्या जायसवाल, बलकार सिंह, कृष्णा सोनी, अमित केसरी, अमन वर्मा, पंकज कनोडिया, प्रतीक केसरी, सुनील कुमार, संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अम्बुज, अविनाश व राहुल को मिला मैन आफ द मैच

HIGHLIGHTS

  • चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा आयोजित जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में महुआंव पाण्डेय में विजेता हुए पुरस्कृत।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

घोरावल, सोनभद्र। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम महुआंव पांडेय में आयोजित एक पखवाड़े तक चलने वाले जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को पहला मैच मुड़ीलाडीह और करमा के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मुड़ीलाडीह ने 8 ओवरो में 62 रन बनाए। जिसके जवाब में करमा ने 7 ओवरो में 4 विकेट से मैच को जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच अम्बुज त्रिपाठी रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

दूसरा मैच काठदेवरी और सिरसाई के बीच खेला गया।
काठदेवरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरो में 145 रन बनाये। जिसके जवाब में सिरसाई टीम 50 रन पर आल आउट हो गई। काठदेवरी विजई हुई। प्लेयर ऑफ द मैच अविनाश रहे। तीसरा मैच करमा और भगाही के बीच खेला गया। जिसमें 8 ओवरो में पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाई। जिसके जवाब में करमा ने 8 ओवरो में 40 रन ही बना सकी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच राहुल सिंह रहे। इस मैच का आयोजन युवा समाजसेवी प्रखर वक्ता चंद्र शेखर पांडेय के द्वारा कराया जा रहा है। इस आयोजन समिति में अजय द्विवेदी, आलोक द्विवेदी, दीपक शर्मा, प्रदीप तिवारी, रामकेश कुशवाहा, जय प्रकाश ,अभिषेक द्विवेदी, निखिल द्विवेदी, रिशु, नीरज, बब्बल, दिलीप, प्रदीप विश्वकर्मा, राम विलास, दिलीप आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

हर गांव में बीस-बीस युवक व युवतियों की टीम होगी गठित-गुलाब प्रसाद देशमुख

सोनभद्र। युवा कल्याण एंव प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल का करमा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लोहरा एंव ग्राम पंचायत बट का संगठन विस्तार किया गया।बैठक की में जिला कार्यसमिति सदस्य व अतिरिक्त प्रभार विकासखंड राबर्ट्सगंज एंव विकासखंड कर्मा गुलाब प्रसाद देशमुख के द्वारा संगठन का विस्तार किया गया।अध्यक्षता ग्राम प्रधान मीना चौहान लोहरा व ग्राम प्रधान बट प्रिती सिंह ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

गुलाब ने बताया कि हर गांव में बीस-बीस युवाओं की टीम तैयार की जा रही है जिसके माध्यम से सरकार के मंशा के अनुरूप युवाओं को खेल कूद व समाजिक कार्यों एवं समस्त सरकार की योजनाओं को लोगों के तक पहुंचाने में हर संभव प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन के मुखिया सौरभ कान्त पति तिवारी के आदेशानुसार संगठन विस्तार कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमे हर गांव से बीस-बीस युवक युवतियों को संगठन में जोड़ा जा रहा है साथ ही पांच बुजुर्ग पुरूष एंव पांच बुजुर्ग महिलाओं को संरक्षक भी बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि युवक/महिला मंगल दल जनपद में कई वर्षों से सक्रिय है और लगातार रचनात्मक एंव जनहित के कार्य कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कब्ज सर्वसम्मति से दोनों ग्राम पंचायतों में संगठन का गठन किया गया।जिसकी सूचना जिला युवा कल्याण अधिकारी को भी दी जायेगी।गुलाब ने बताया कि ग्राम पंचायत लोहरा से अध्यक्षअरविन्द कुशवाहा जी, उपाध्यक्ष-बुल्लू उर्फ सत्या,मंत्री-अजय कुमार मौर्य,संयुक्त मंत्री-सचिन पटेल,कोषाध्यक्ष-अरविन्द कुमार सिंह,
का०का०सदस्य-विजय सोनकर, रविंद्र कुमार, एवं समस्त सदस्यों का गठन किया गया।
वहीं ग्राम सभा बट् से अध्यक्ष-ज्ञानेन्र्द सिंह,उपाध्यक्ष-जैनेन्र्द सिंह,मंत्री-पवन यादव,संयुक्त मंत्री-प्रभु विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष-देवेन्र्द कुमारएवं समस्त कार्यकारी सदस्य मनोनीत किए गए।

बैठक में प्रमुख उपस्थिति प्रधान पति लोहरा सुरेश बाबू उर्फ पुजारी डॉक्टर,प्रधान पति बट श्री संतोष आत्मा उर्फ मिंटू सिंह, रामकेश मास्टर जी, विजय सोनकर, रविंद्र कुमार उमेश कुमार, दिनेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार सिंह, जयशंकर सिंह, अमरजीत सिंह शिवम सिंह सूरज पटेल सूरज कुमार ईश्वर सिंह विजेंद्र यादव, जितेंद्र साहनी, हर्ष सिंह ,रामाश्रय, अभिषेक राणावत, अजय कुमार ,रविकांत मौर्य ,अकाश मौर्य, दिलीप कुमार, रामराज मौर्य, प्रमोद सोनकर, राजेश भारती, विकास कुमार मौर्य, महेंद्र बहादुर, अभिनव, आदिवा साथी उपस्थित रहे।

निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • बैठक में बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुई भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह।
  • बैठक में रॉबर्ट्सगंज नगर के निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह उपस्थित रही। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि दर्शना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। बैठक में राबर्ट्सगंज नगर निकाय के सभी वार्ड प्रभारी वार्ड संयोजकों से नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में अब तक किए गए संगठनात्मक करणीय कार्याे की समीक्षा की।

Advertisement (विज्ञापन)

वही बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री/जिला चुनाव निकाय संयोजक रामसुन्दर निषाद ने किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि निकाय चुनाव प्रभारी दर्शना सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के नेतृत्व में सफलता के झण्डे फहरा रहा है, मोदी जी के नेतृत्व में भारत की तस्वीर बदल रही है, और संगठन के कार्यकर्ताओं के बल पर अपने लोकसभा व विधानसभा, विधानपरिषद सदस्य के चुनाव को जीता है, और आगे नगर निकाय के चुनाव में हम बहुमत के साथ चुनाव जीतने जा रहे है, इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जायेगा क्योकि सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को ही जाता है, आगे कहा कि हमे गली मोहल्ले की टीम बनाना है, और समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों की हमे सूची बनाना है जो हमारे विचार से जुडा हो और इसके अलावा हर गली मोहल्ले मे वार्ड स्तर पर गली मोहल्ले स्तर पर वृहद जन संम्पर्क अभियान एवं सम्मेलन का आयोजन करना है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि पिछले सभी चुनाव में भाजपा ने भारी बहुमत से चुनाव जीता है यहां हम सभी बैठे हुए जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना है कि हम अपने वार्ड मे कमल का फूल खिलाना है, यह चुनाव भी हम बहुमत से जीतेंगे टिकट मांगने का अधिकार सबको है किन्तु नेतृत्व जो निर्णय लेगा हम सभी साथ रहेंगे सरकार के काम रिपोर्ट कार्ड और भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर सोनभद्र के नगर निकाय चुनाव में पार्टी जीत का परचम फहरायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्यरुप से पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, निकाय चुनाव जिला संयोजक रामसुन्दर निषाद, नगर पालिका चुनाव संयोजक प्रकाश केशरी, अनूसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, राघो सिंह, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, यादवेन्द्र द्विवेदी, कमलेश चौबे, अनूप तिवारी, शंम्भूनारायण सिंह, संतोष शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, दयाशंकर पाण्डेय, विनोद पटेल, सुबोध अग्रवाल, विनोद पटेल, नार सिंह पटेल, धु्रवकांत दूबे, सुरेश शुक्ला, प्रमोद गुप्ता सहित सभी वार्ड प्रभारी वार्ड संयोजक मौजूद रहे।

सोनभद्र बार एसोसिएशन वर्ष 2022-23 चुनाव कार्यक्रम घोषित

HIGHLIGHTS

  • 22 को होगा मतदान, 23 को होगी मतगणना व विजयी पदाधिकारियों की घोषणा
  • 6 से मिलेगा पर्चा, 7 से होगा दाखिला
  • चुनावी सरगर्मी बढ़ी, प्रत्याशियों का समर्थकों के साथ सम्पर्क हुआ तेज

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2022-23 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। फिलहाल शुक्रवार को अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों द्वारा अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क करते देखा गया। इतना ही नहीं अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों की कचहरी परिसर में जगह-जगह बैनर, पोस्टर, पम्पलेट व होर्डिंग लग गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुरेश सिंह ने बताया कि सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2022-23 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 6 व 7 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे कबीच पर्चा का वितरण किया जाएगा। 7 व 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3बजे के बीच पर्चा दाखिल किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

9 दिसंबर को आपत्ति, जांच व प्रत्याशियों के पर्चा दाखिला की सूची जारी की जाएगी। 12 दिसंबर को पर्चा की वापसी के साथ ही वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। 13 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रत्याशियों में वितरण किया जाएगा। 19 दिसंबर को टेंडर मतदान तथा 22 दिसंबर को मतदान एवं 23 दिसंबर को मतगणना एवं विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद एल्डर कमेटी के समक्ष कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)


पर्चा शुल्क 1500 से 5000 तक
सोनभद्र। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुरेश सिंह ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए पर्चा शुल्क 1500 से 5000 रुपये के बीच है। उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 5000 रुपये पर्चा शुल्क है। उसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री के लिए 4000 रुपये पर्चा शुल्क है। इसी प्रकार से उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का पर्चा 3000 रुपये शुल्क है। संयुक्त मंत्री 2500 रुपये, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य 2000 रुपये व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य 1500 रुपये पर्चा शुल्क है।



अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों ने किया सम्पर्क
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही सिर्फ अध्यक्ष व महामंत्री पद के प्रत्याशियों के जरिए समर्थकों के साथ जनसंपर्क शुरू हो गया है। वहीं बैनर, पोस्टर, पम्पलेट व होर्डिंग से भी कचहरी परिसर गुलजार हो गया है। फिलहाल अध्यक्ष पद के लिए पूनम सिंह, नरेंद्र कुमार पाठक, हेमनाथ द्विवेदी, विजय प्रकाश वर्मा व उमेश मिश्रा द्वारा सम्पर्क किया जा रहा है। हालांकि अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार पांडेय का भी नाम चर्चा में है। इसी प्रकार से महामंत्री पद पर राजीव कुमार सिंह गौतम, आनन्द कुमार मिश्र, अरुण कुमार सिंघल, शारदा प्रसाद मौर्या के जरिए सम्पर्क किया जा रहा है। हालांकि महामंत्री पद पर अजय दुबे व मनोज दुबे का भी नाम चर्चा में है। फिलहाल पर्चा दाखिला के बाद ही सही प्रत्याशियों के बारे में पता चलेगा।

5 दिसंबर तक नए अधिवक्ता पंजीकरण कराएं: जयनारायण पांडेय

HIGHLIGHTS

  • इसके बाद वर्ष 2023 में होगा नए अधिवक्ताओं का पंजीकरण
  • बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वेरिफिकेशन परिचय पत्र व प्रमाण पत्र पर रोक लगाई

सोनभद्र। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एडवोकेट जयनारायण पांडेय ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ता पंजीकरण पर किसी प्रकार की कोई रोक नहीं लगाई गई है। बल्कि पंजीकरण का कार्य निर्बाध रूप से संपादित किया जा रहा है। जो आगे भी किया जाता रहेगा। इतना जरूर है कि वर्ष 2022 में पंजीकरण कराने के लिए 5 दिसंबर तक ही आवेदन मान्य होगा। इसके बाद जो पंजीकरण होगा वर्ष 2023 में ही होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री पांडेय ने यह भी बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वेरिफिकेशन परिचय पत्र व प्रमाण पत्र पर भी रोक लगा दिया है। इसकी वजह से जिन अधिवक्ताओं का वैधता वर्ष 2022 अंकित है वह भी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अग्रिम आदेश आने तक वैध रहेगा। क्योंकि जब तक बार काउंसिल ऑफ इंडिया से कोई आदेश नहीं आएगा तब तक वेरिफिकेशन परिचय पत्र व प्रमाण पत्र के नवीनीकरण की प्रक्रिया आरम्भ नहीं हो सकेगी। उन्होंने दूरभाष पर हुई बातचीत में स्पस्ट करते हुए कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आगामी आदेश तक पूर्व में जारी वेरिफिकेशन परिचय पत्र व प्रमाण पत्र ही वैधानिक, मान्य व प्रभावी है।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉ राजेंद्र प्रसाद की मनाई गई जयंती

HIGHLIGHTS

  • वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को किया गया सम्मानित
  • राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में शनिवार को भारतरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
सर्वप्रथम डॉ. साहब की प्रतिमा पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सोनभद्र संजय हरि शुक्ला , प्रभारी जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ल जी द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके बाद परम्परानुसार वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र श्रीवास्तव को अंगवास्त, गीता देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

तदु परान्त वक्तावो द्वारा डॉ साहव के जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र प्रसाद शुक्ला अध्यक्ष व संचालन चन्द्रपाल शुक्ल महामंत्री ने किया । उक्त कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण राहुल मिश्रा, आसुतोष सिंह,सत्यजीत पाठक, सूरज मिश्र, विनय सिंह के अलावा अधिवक्ता कृपानारायण मिश्र, गजेंद्र दीक्षित, ओम प्रकाश पाठक, विनोद चौबे, रामचंद्र मिश्र, रमेश राम पाठक, नरेंद्र पाठक, हेमनाथ दुबे, राजीव सिंह गौतम, शारदा प्रसाद मौर्य, असलम, राकेश, रामविलास दोहरे, शेष नारायण दीक्षित, विजय कृष्ण वर्मा, सुरेश मिश्र, रमेश चौवे, राधेस्याम मिश्र, शुसील चौबे, धीरज पाण्डेय, अनूप, पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, शरद गुप्ता, राकेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद के विकास खण्डो में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट की होगी स्थापना

HIGHLIGHTS

  • प्लास्टिक मुक्त होने की दिशा में और आगे बढ़ा रहा है सोनभद्र

सोनभद्र। जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण के लिए चल रहे अनूठे अभियान के तहत ग्राम पंचायतों के सभी घरों पर बोरी टांग कर प्रयोग के बाद प्लास्टिक का एकत्रीकरण किया जा रहा है। एकत्रित किए गए प्लास्टिक के निस्तारण के लिए सभी विकास खंडों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की जाएगी। प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के लिए यह व्यवस्था स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण के अंतर्गत किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद के सभी विकास खंड का चयन शासन द्वारा किया गया है। ग्राम पंचायतों में फैल रहे प्लास्टिक के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के द्वारा एक अनूठा अभियान चलाया जा रहा है, जिससे हर घर पर बोरिया टांग कर प्लास्टिक इकट्ठा किया जाने लगा है, जिससे वातावरण में प्लास्टिक ना फैले। ग्राम पंचायत के घरों पर संकलित प्लास्टिक को अस्थाई तौर पर डाला सीमेंट फैक्ट्री निस्तारण के लिए भेजा जा रहा है। शासन द्वारा अब सभी विकास खंडों में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। प्रति यूनिट 16 लाख से लगने वाले प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का प्रस्ताव शासन से मांगा है। मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण ने प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट लगाए जाने के लिए सर्वप्रथम प्राथमिकता के उन ग्राम पंचायतों में जहां पर रिसोर्स रिकवरी सेंटर स्थापित हो रहे है या ऐसी ग्राम पंचायत जो बाजार वाली ग्राम पंचायत एवं बड़ी ग्राम पंचायत हो वहां पर इकाई स्थापित करने का निर्देश दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में कई तरह की मशीन लगाई जाएंगी, जिससे प्लास्टिक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा जाएगा। उसका उपयोग सड़क बनाने में अथवा प्लास्टिक ब्रिक बनाने में एवं अन्य तरीके से रिसाइकिल कर अन्य कार्य में लिया जाएगा, जिससे कि प्लास्टिक का सही प्रबंधन हो सके। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि विकास खण्ड से प्रस्ताव मांगा गया है। यूनिट की स्थापना से जनपद में चल रहे मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान को और गति मिलेगी।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें