मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत राज्य मंत्री संजीव गोंड सपत्नीक, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने भूमि पूजन कर, आवास योजना का किया शुभारंभ
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव गोंड सत्पनीक ब्लाक प्रमुख चोपन लीला देवी, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु भूमि पूजन आवास योजना का शुभारंभ ब्लाक चोपन के ग्राम बिल्ली-मारकुण्डी में किया। इस दौरान राज्य मंत्री, जिलाधिकारी व ब्लाक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी ने फावड़े से नींव खोदकर आवास बनाने के कार्य का शुभारंम किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार समाज के वंचित, गरीब व असहाय लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्की छत उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को संयुक्त रूप से 40 आवास की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भूमि पूजन का कार्य किया गया। इससे समाज के गरीब, वंचित परिवारों के जीवन स्तर में सुधार आयेगा और वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगें।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को दो-दो गाय भी उपलब्ध करायी जाये, आवास में रहने के दौरान इन लोगों द्वारा गौ सेवा का पुनीत कार्य भी किया जाये, इस दौरान उन्होंने कहा कि आवास योजना के अन्तर्गत आवासों के निर्माण का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किया जाये। जिससे कि आवास योजना के लाभार्थी शीघ्र ही अपने मकान में निवास करने की सुविधा प्राप्त कर सके।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति प्रमाण-पत्र भी राज्यमंत्री, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख चोपन द्वारा वितरित किया गया। इस मौके पर परियोजना निदेशक आर0 एस0 मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी चोपन मनीष मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार ओबरा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ओबरा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
कार्य बहिष्कार से कोर्ट का कामकाज रहा प्रभावित, वादकारी रहे परेशान
अयोध्या बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का मामला
सोनभद्र। अयोध्या बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ अयोध्या पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले को लेकर शुक्रवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में वकीलों ने एसबीए भवन के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की। न्यायिक कार्य के बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी भी परेशान रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि अयोध्या बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ अयोध्या पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले को लेकर समूचा उत्तर प्रदेश का अधिवक्ता आक्रोशित है। इसी के परिपेक्ष्य में सोनभद्र बार एसोसिएशन की ओर से विरोध-प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अमरनाथ मिश्र, सुरेश सिंह, राजीव कुमार सिंह गौतम, सुभेन्दु शुक्ला, राशिद अली, अतुल कनौजिया, भानु प्रताप चौहान आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
“कोर्ट ने दिए आदेश में जघन्यतम अपराध मानते हुए कहा कि दोषसिद्ध शिवम को फांसी के फंदे पर तब तक लटकाया जाय, जब तक कि उसकी मृत्यु न हो जाए।”
HIGHLIGHTS
3 लाख 25 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद
अर्थदंड की समूची धनराशि 3 लाख 25 हजार रुपये मृतका के पिता को मिलेगी
2 वर्ष पूर्व 7 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का मामला
सोनभद्र। दो वर्ष पूर्व 7 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी शिवम को मृत्युदंड एवं 3 लाख 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। कोर्ट ने दिए आदेश में जघन्यतम अपराध मानते हुए कहा है कि “दोषसिद्ध शिवम को फांसी के फंदे पर तब तक लटकाया जाय, जब तक कि उसकी मृत्यु न हो जाए।” वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 3 लाख 25 हजार रुपये मृतका के पिता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने 7 नवंबर 2020 को बीजपुर थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 7 वर्षीय नाबालिग लड़की 7 नवम्बर 2020 को शाम 4 बजे से घर के पास से गायब है। उसकी अपने स्तर से हर सम्भावित जगहों पर तलाश की गई किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। बीजपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी शिवम पुत्र लालमनी के साथ खेलते हुए देखा गया था। आशंका है कि उसकी बेटी को शिवम ने ही गायब किया होगा।इस तहरीर पर बीजपुर पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया और उसकी निशानदेही पर लड़की के शव को नाले के पास से बरामद कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या व पॉक्सो एक्ट के धारा की बढ़ोतरी हुई।
विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में शिवम के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी शिवम पुत्र लालमनी निवासी महुली, थाना बीजपुर, जिला सोनभद्र को मृत्युदंड एवं 3 लाख 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। कोर्ट ने दिए आदेश में जघन्यतम अपराध मानते हुए कहा है कि “दोषसिद्ध शिवम को फांसी के फंदे पर तब तक लटकाया जाय, जब तक कि उसकी मृत्यु न हो जाए।” वही अर्थदंड की समूची धनराशि 3 लाख 25 हजार रुपये मृतका के पिता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि,सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने बहस की।
Advertisement (विज्ञापन)
सोनभद्र में सुनाई गई चौथी फांसी की सजा
सोनभद्र। जघन्यतम अपराध के मामले में सोनभद्र जिले में यह चौथी फांसी की सजा सुनाई गई है। सबसे पहले एडीजे फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट अवनीश कुमार द्विवेदी की अदालत ने जिले में फांसी की सजा सुनाई थी। उसके बाद एडीजे द्वितीय राहुल मिश्र की अदालत द्वारा दूसरी फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद लगातार दो फांसी की सजा क्रमशः एडीजे पॉक्सो कोर्ट पंकज श्रीवास्तव व चौथी सजा एडीजे पाक्सो कोर्ट निहारिका चौहान की अदालत से सुनाई गई है। कोर्ट में आए मृतका के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी को अब न्याय मिला है। उन्होंने कोर्ट का धन्यवाद किया है।
रजिस्ट्री ना होने से अधिवक्ता है नाराज, स्पीड पोस्ट कराने को मजबूर
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा सत्य प्रकाश सिंह कुशवाहा नोटरी अधिवक्ता के नेतृत्व में एसोसिएशन द्वारा कचहरी परिसर राबर्ट्सगंज में स्थित डाकघर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के उपाध्यक्ष एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि परिसर स्थित डाकघर में रजिस्ट्री टिकट न होने से अधिवक्ता बंधुओं को दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
रजिस्ट्री डाक टिकट न मिलने से रजिस्ट्री की सुविधा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। मजबूरन लोगों को अधिक पैसा खर्च कर रजिस्ट्री की जगह स्पीड पोस्ट करानी पड़ रही है क्योंकि रजिस्ट्री के के लिए 21रूपये की जगह स्पीड पोस्ट के लिए 42 रूपये देने पड़ रहे हैं। रजिस्ट्री डाक टिकटों को अविलंब उपलब्ध कराया जाए। जिससे रजिस्ट्री की जगह स्पीड पोस्ट ना करना पड़े तथा अधिवक्ताओं का एक रजिस्ट्री पर करीब 20 रूपये अतिरिक्त न देना पड़े। मौखिक शिकायत करने के बाद भी रजिस्ट्री टिकट उपलब्ध नहीं कराया गया जिससे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों में आक्रोश है।
Advertisement (विज्ञापन)
यही हाल जनपद के समस्त डाकघर में रजिस्ट्री कूपन की समस्या है। अधिवक्ताओं ने मांग किया है कि रजिस्ट्री कूपन अविलंब उपलब्ध कराया जाए नहीं तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। वही डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने बताया कि साधारण डाक से पत्र भेजना था, पर कचहरी परिसर राबर्ट्सगंज में खुले डाक घर में रजिस्ट्री के लिए 21रूपये लगता हैं लेकिन रजिस्ट्री की जगह स्पीड पोस्ट का 42 रुपये मांगे जा रहे हैं। इससे तो बेहतर है कि 15 रुपये में कोरियर से चिट्टी भेज दें। कचहरी के अधिवक्ता परेशान हैं। इस दौरान मृगराज सिंह एडवोकेट, सुशील शर्मा एड, भानु प्रताप चौहान, राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप कुमार, शारदा प्रसाद मौर्य, अशोक कुमार कनौजिया, नवीन पांडेय, फूल सिंह सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
• दांपत्य विवादों से संबंधित प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए जाने से हेतु प्री ट्रायल बैठक का हुआ आयोजन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार बृहस्पतिवार को दांपत्य विवादों से संबंधित प्री लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए जाने से हेतु प्री ट्रायल बैठक प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार त्यागी, परिवार न्यायालय सोनभद्र की अध्यक्षता में आहूत की गई ।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें स्वर्णमाला सिंह सिविल जज जूनियर डिविजन, ठाकुर प्रसाद यादव एवं निर्मला शर्मा प्री लिटिगेशन परिवारिक दांपत्य विवाद उपस्थित हुए। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी, परिवार न्यायालय सोनभद्र द्वारा दाम्पत्य विवादों से संबंधित प्रकरणों को आपस में सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में संबंधित सदस्यों को इस बात से भी अवगत करा गया के दांपत्य विवाद की प्री- लिटिगेशन स्तर पर आने वाले प्रकरण को गंभीरता के साथ सुलह समझौता कराया जाए जिससे कि लोगों के घरों को टूटने से बचाया जा सके । इस दौरान सत्यजीत पाठक प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी सोनभद्र द्वारा बताया गया कि प्रधान न्यायाधीश महोदय के अथक प्रयासों से गठित पुलिस द्वारा ऐसे प्रकरणों का सकारात्मक रूप से निपटारा किया जा रहा है।
आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका, प्रधानाध्यापक- प्रधाचार्य, ग्राम प्रधान व अधिकारीगण को बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आजदी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार एवं आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिका, प्रधानाध्यापक-प्रधाचार्य, ग्राम प्रधान व अधिकारीगण को प्रसस्ति पत्र देकर देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत स्वच्छता सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य जनपद के कई विद्यालयों द्वारा किया गया, जिन्हें आज सम्मानित किया जा रहा है। सभी शिक्षकगण अपने विद्यालय के प्रागंण में स्वच्छता के साथ ही बच्चों को साफ-सफाई कैसे रखनी है, इसके विषय में भी जानकारी उपलब्ध करायें और उन्हें बेहतर शिक्षा व्यवस्था दी जाये और विद्यालय बच्चों को समय में एम0डी0एम0 योजना के अन्तर्गत उन्हे निर्धारित समय सारणी के अनुसार भोजन उपलब्ध कराये।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी अध्यापकगण विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही विद्यालय प्रागंण को प्लास्टिक मुक्त बनाये। साथ ही स्कूल में छात्र-छात्राओं को भी प्लास्टिक से होने वाली हानि के सम्बन्ध में जानकारी दें। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव प्रतियोगिता जनपद के स्तरीय अधिकारीयों के मध्य निबन्ध लेखन ‘‘स्थानीय प्रशासन में सुधार: भारत के रूपान्तरण हेतु विचार‘‘ विषय पर नीति आयोग द्वारा प्रतियोगता में विजेता- प्रथम स्थान विशाल सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी, बृजेश कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनी-द्वितीय स्थान, शैलेष राम सी0डी0पी0ओ0 दुद्धी-तृतीय स्थान लाने वालो को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
Advertisement (विज्ञापन)
चित्रकला प्रतियोगिता के अन्तर्गत- आराध्या मौर्या कम्पोजिट विद्यालय चतरा-प्रथम स्थान, सृद्धीश्री माॅ वैष्णो पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज-द्वितीय स्थान, अंजनी कम्पोजिट विद्यालय राबर्ट्सगंज-तृतीय स्थान लाने वालो को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता के अन्तर्गत-आचल पाण्डेय जी0जी0आई0सी0 राबर्ट्सगंज-प्रथम स्थान, रूद्र शर्मा आदर्श इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज-द्वितीय स्थान, सृष्टि केशरी आर्दश इण्टर कालेज राबर्ट्सगंज-तृतीय स्थान लाने वालो को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इसी प्रकार से जलाशयों के पुनरूद्धार क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने में- रत्नेश कुमार सिंह ग्राम प्रधान जोगिनी वि0ख0 करमा, बृजेश कुमार सिंह सचिव जोगिन वि0ख0 करमा को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
इसी प्रकार राबर्ट्सगंज ब्लाक के सत्यज्योति एकेडमी चुर्क विद्यालय के राघवेन्द्र नारायन पाण्डेय, सम्बीम बिच्छी तिरनाही विद्यालय के अरविन्द कुमार द्विवेदी, म्योरपुर ब्लाक के स्काईल लाईन इण्टरनेशनल स्कूल की प्रज्ञा तिवारी, म्योरपुर ब्लाक के डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल की सन्ध्या पाण्डेय, राबर्ट्सगंज कम्हरिया के ग्लेनहिल के मोनिका तिवारी को वाटर, शौचालय, हैण्ड वाॅशिंग विथ शाॅप, कोविड-19 के दौरान सराहनीय कार्य, अच्छा व्यवहार, आपरेशन कायाल्प के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी प्रकार से स्वच्छता के क्षेत्र में म्योरपुर ब्लाक के एच0पी0एस0 रेनुकूट-2 के रीतू भारद्वाज, चोपन जय ज्योति स्कूल के अतुल कुमार पाण्डेय, म्योरपुर के संत जोसेफ एस0एस0 शक्तिनगर के अर्चीबल्ड डी0 शिलवा, चोपन के सक्रेड हर्ट कान्वेन्ट ओबरा के अभिषेक श्रीवास्तव, चोपन से पी0एस0 परारी पान बरदिया के अनुज जायसवाल, म्योरपुर के केन्द्रीय विद्यालय एन0टी0पी0 से रविन्द्र राम, घोरावल से कम्पोजित स्कूल से दीनबन्धु त्रिपाठी, चोपन के पी0एस0 कोन से अविनाश कुमार आदि को शिक्षण कार्य के साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार से स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार -2021-22 के अन्तर्गत चयनित विद्यालयों एवं आपरेशन विद्यालय के अन्तर्गत चयनित ग्राम प्रधान- नगवां ब्लाक के रईयां गांव के विजय बहादुर, ब्लाक चोपन के पनारी गांव के तारा देवी, दुद्धी ब्लाक के धनौरा गांव के सुभाष, कोन ब्लाक के करइल गांव के शोभनाथ गुप्ता, करमा ब्लाक के मधुुपुर गांव के निशा पटेल आदि को पुरस्कृत किया गया।
इसी प्रकार से चयनित शिक्षक राबर्ट्सगंज ब्लाक के प्रा0वि0 मारकुण्डीघाट के मंजू कुमारी(प्र0अ0) चतरा ब्लाक के कम्पोजित विद्यालय के शशिकांत त्रिपाठी, चोपन ब्लाक के प्रा0वि0 चकाड़ी के चन्द्रकान्ती शुक्ला, (प्र0अ0), दुद्धी ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय माधुरी पाण्डेय, कोन ब्लाक के प्रा0वि0 सीताकुण्ड के शक्ति प्रताप आदि को पुरस्कृत किया गया। म्योरपुर ब्लाक के सोनांचल एस0 एन0 पी0 एम0 एस0 खाड़पाथर के मीना पाण्डेय, कम्पोजिट स्कूल मुर्धवा के शालिनी गुप्ता, सन्त ए0बी0आर0 पब्लिक स्कूल मुर्धहवा के लता सिंह, विवेकानन्द सीनियर सेकण्डरी स्कूल शक्तिनगर के बलवन्त सिंह, दुद्धी ब्लाक के पी0एम0एस0 क्षेत्र महुअरिया के सुनील कुमार पाण्डेय, म्योरपुर के एस0पी0एस0 रेनुकूट-3 के आनन्द कुमार पाण्डेय, म्योरपुर के आर0पी0पी0एस0 रेनुकूट के अखिलेश कुमार पाण्डेय, म्योरपुर के आदित्य बिरला इण्टर कालेज रेनुसागर के आर0सी0 पाण्डेय, राबर्ट्सगंज के प्रकाश जीनियस स्कूल अम्बर उपाध्याय, चोपन के किड्स केयर इंगलिश स्कूल के सुनील कुमार, दुद्धी के जी0आई0सी0 के ऋषिकेश पाठक, म्योरपुर के विवेकानन्द शक्तिगनर स्कूल के सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी,
घोरावल के पी0एस0 देवगढ़ स्कूल के कपिल द्विवेदी, दुद्धी के पी0एस0 कर्री के रमेश कुमार, घोरावल के सोनांचल इण्टर कालेज के काशी प्रसाद मौर्या, रावर्ट्सगंज के नवोदय विद्यालय के एस0पी0 सिंह, म्योरपुर के आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल के नीरज सिंह, चोपन के पी0एस0 करमसार पनारी के राकेश कुमार सिंह, दुद्धी के कम्पोजित स्कूल के आराधना, चतरा के के0जी0वी0वी0 से सीमा सिंह, म्योरपुर के महिला मण्डल पी0एस0 रेनुकूट के अश्वनी कुमार पाण्डेय, चोपन के जी0जी0आई0सी0 ओबरा के अल्का वर्मा, दुद्धी के कम्पोजित स्कूल धरतीडोलवा के मनोज कुमार गुप्ता, म्योरपुर ब्लाक के डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल के संतोष कुमार श्रीवास्तव, दुद्धी ब्लाक के कम्पोजित स्कूल विण्ढमगंज के राजकमल आदि को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने पर पुरस्कृत किया गया है, इस दौरान कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार द्वारा किया गया।
माताओं-बहनों द्वारा 1008 कलश लेकर 9 को निकलेगी यात्रा
निर्धन कन्याओं का कराया जाएगा सामुहिक विवाह
9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा कार्यक्रम
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। विराट रुद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा , निर्धन कन्याओं का विवाह श्री श्री भिक्षु भिखारी बाबा जंगली दास जी महाराज भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट समिति के सानिध्य में ओबरा की पावन धरती पर शुक्रवार से प्रातः 9:00 बजे से विशाल कलश यात्रा प्रारंभ होगी । जिसमें 1008 कलश के साथ माताएं बहने और बड़ी संख्या में सभी भक्त सम्मिलित होंगे। ओबरा की धरती विशाल कलश यात्रा ,नौ कुंडीय यज्ञ और श्री राम कथा से मंगलमयी हो उठेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक रामलीला मैदान सेक्टर 9 में संपन्न होने जा रहा है। समिति के द्वारा निर्धन कन्याओं का विवाह भी पूर्ण रीति के साथ होना सुनिश्चित हुआ है । श्री राम कथा सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज के मुखरबिंदु से संपन्न होगी । मैनपुरी से पधारे हुए श्रीमान राघवेंद्र आचार्य एवं सत्यनारायण दास तथा आए हुए संतों एवं विद्वानों द्वारा भागवत कथा का कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। जिसकी तैयारियां अपनी पूर्णता पर है, सभी भक्त और समिति के सदस्य पूर्ण उत्साह के साथ से कार्य की तैयारियों में लगे हुए हैं। यज्ञ मंडप और आसपास लिपाई कर पवित्र किया जा रहा है। समाज के सभी लोगों को निमंत्रण दिया गया है , वे सभी लोग भी सादर आमंत्रित हैं जिन यह सूचना पहुंच रही है। सभी कार्यक्रम पूज्य भिखारी बाबा के मार्गदर्शन में होगा ।
Advertisement (विज्ञापन)
कलश यात्रा के मुख्य अतिथि श्री 108 स्वामी विवेकानंद सरस्वती जी महाराज ( मैनपुरी ) रहेंगे। कार्यक्रम में पूज्य भिखारी बाबा के पिता श्री हीरा और माता कालो जी का भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। रामलीला मैदान सेक्टर.9 से कलश लेकर बाल विद्यामंदिर, डिग्री कॉलेज होते हुए गीता मंदिर से कलश में जल उठाया जाएगा जिसे सुदामा पाठक स्मारक ,सुभाष तिराहा वी आई पी रोड से होते हुए पुनः यज्ञस्थल पहुंचना है। जिसके उपरांत यहां कलश लेकर पहुंची देवियों का पूजन , दक्षिणा और प्रसाद भंडारा होगा। यज्ञ, संगीतमय श्री राम कथा , आरती और भंडारे का कार्यक्रम क्रमशः होगा । कार्यक्रम 17 दिसंबर तक चलेगा।
अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 20 गाड़ियों को चालान कर, 12 वाहनों को सम्बन्धित थानों को अभिरक्षा हेतु किया गया सुपूर्द
सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसमें परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज से भरे अवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें कुल 20 वाहनों को अवैध परिवहन किये जाने के करण m check apps के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया। जिसमें 12 वाहनों को लोढ़ी/डाला/दुद्धी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया।
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन,2022 को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिन शस्त्र धारकों के द्वारा शांतिभंग की आशंका हो, उनके शस्त्रों को प्राथमिकता के आधार पर जमा कराये जायें, उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन के दृष्टिगत जनपद स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है,
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें जिलाधिकारी (जिला मजिस्ट्रेट-अध्यक्ष मो0 नं0-9454417569, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह-सदस्य मो0 नं0-9454400304, आशुतोष कुमार दूबे अपर जिला मजिस्ट्रेट नमांमि गंगे-सदस्य/सचिव मो0 नं0-9415380798, कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-सदस्य मो0 नं0-9454401110 के नाम सम्मिलित हैं। उपरोक्त गठित स्कूटनी समिति द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप शस्त्र धारकों के शस्त्रों को जमा कराये जाने के प्रकरणों में समीक्षा करते हुए निर्णय लेगी, समिति द्वारा लिया गया निर्णय ही अन्तिम निर्णय होगा।
9 दिसंबर को होगी पर्चे की जांच, वैध प्रत्याशियों के सूची का होगा प्रकाशन
17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग, 22 को मतदान व 23 दिसंबर को होगी गणना
सोनभद्र बार एसोसिएशन वर्ष 2022-23 के निर्वाचन का हाल
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार में वृहस्पतिवार को दूसरे एवं अंतिम दिन तक विभिन्न पदों के लिए कुल 32 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।जिसमें सर्वाधिक 6 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए, 4 प्रत्याशी महामंत्री व 2 प्रत्याशी कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। उम्मीद है कि इन्ही पदों पर ही चुनाव कराया जाएगा, क्योंकि अन्य पदों पर अकेले प्रत्याशी होने की वजह से लगभग उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुरेश सिंह ने बताया कि सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2022~23 के लिए अंतिम दिन तक अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशियों पूनम सिंह, नरेंद्र कुमार पाठक, मनोज कुमार पांडेय, विजय कृष्ण वर्मा, उमेश मिश्रा व हेमनाथ द्विवेदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं महामंत्री के लिए 4 प्रत्याशियों आनन्द कुमार मिश्र, शारदा प्रसाद मौर्या, अरुण कुमार सिंघल व राजीव कुमार सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों मनोज कुमार मिश्र व भानु प्रताप चौहान ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सिर्फ संजय कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि इस पद पर पर्चा लेने के बावजूद भी पवन कुमार शर्मा एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
Advertisement (विज्ञापन)
उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर तेजमणि पाण्डेय एवं दीपक केसरी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष नीचे के लिए गिरजा शंकर दुबे ,प्रदीप पाण्डेय ने किया। संयुक्त मंत्री प्रशासन गीता गौर, संयुक्त मंत्री प्रकाशन शादाब आलम ,संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रितेश कुमार मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वही कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से ऊपर के लिए सुनील कुमार, गोविंद प्रसाद मिश्र, दिनेश धर दुबे , सुशील कुमार चौबे ,मानिंद त्रिपाठी एवं महेंद्र प्रताप सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे के लिए कपिल कुमार, अखिलेश कुमार मिश्र, रमाशंकर चौधरी, आशुतोष पाठक, अखिलेश कुमार मिश्र एवं संजय कुमार पाण्डेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया । इस प्रकार कुल मिलाकर के 32 सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन पत्र की जांच एवं वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।