महिला व बच्चों के हिंसा से संबंधित अपराध व कानून की दी गई जानकारी

सोनभद्र। मंगलवार को जनपद सोनभद्र में जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिलाओं एवम बच्चों के प्रति अपराधों के विषय में महत्वपूर्ण कानून के बारे में जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक करमा के हंसवाहिनी इण्टर कालेज में किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें जिला बाल संरक्षण ईकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा बाल अधिकार, बाल यौन शोषण, लैंगिक उत्पीड़न (पॉक्सो एक्ट) व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड -19 व सामान्य एवम स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्त कानून व अधिकारों के बारे में बताकर छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओo आरo डब्ल्यूo शेषामणि दुबे द्वारा बाल विवाह अधिनियम, बाल श्रम उन्मूलन अधिनियम, बाल भिक्षावृत्ति आदि के बारे में बताने के साथ ही सभी टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर,1090 ,112, 1098, 181 वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी गई। साथ ही साथ तत्काल मौके पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य से 07 बच्चों को लाभान्वित कराया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, अध्यापक, अध्यापिका व छात्र, छात्राएं एवम संबंधित थाने के लोग उपस्थित रहे।

बल्ली पूजन के साथ श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के पंडाल बनने का कार्य हुआ प्रारंभ

HIGHLIGHTS

  • 24 दिसंबर से नगर में गूंजेगी मानस की चौपाइयां
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की ओर से राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में 24 दिसंबर 2022 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा बल्ली का पूजन- अर्चन कर पंडाल बनने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन के निर्देशन पर आगामी 24 दिसंबर 2022 से होने वाले 28वें श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए बल्ली पूजा पांडाल का विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ही 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र पूरे नगर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहे। बल्ली पूजन के दौरान शिशु त्रिपाठी, अजय कुमार शुक्ला, रमेश थर्ड, विमलेश सिंह, राजेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जीएसटी टीम के छापेमारी के विरोध में प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • बोले नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा: जीएसटी टीम द्वारा व्यापारियों को आतंकित कर कारवाई की जा रही है व घोर निंदनीय है
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जीएसटी अधिकारियों के छापामारी के विरोध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि जीएसटी टीम द्वारा व्यापारियों को आतंकित कर कारवाई किया जाना घोर निंदनीय है इस तरह के कार्य प्रणाली से एक ओर जहां व्यापारियों में दहशत व्याप्त है वहीं दूसरी ओर सरकार की छवि धूमिल करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग नोटबंदी एवं करोना काल मे बुरी तरह टूट चुका है व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है उस पर जीएसटी अधिकारियों द्वारा आतंकित करने से कोढ़ में खाज जैसा काम कर रहा है उन्होंने सरकार से मांग किया कि यदि कोई अधिकारी किसी व्यापारी के यहां छापेमारी की कार्यवाही करता है तो व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ लेकर छापेमारी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए व्यापारियों के विरुद्ध अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाना घोर निंदनीय और चिंताजनक है।

Advertisement (विज्ञापन)

आगे श्री शर्मा ने कहा कि इस तरह का भय का माहौल बनाने के कारण व्यापारी कई दिन दुकानें बंद कर दे रहे हैं एक तरफ उनका व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है सरकार के राजस्व का भी काफी नुकसान हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से विमल अग्रवाल, नरेंद्र, जसकीरत सिंह, प्रितपाल सिंह, चंदन केसरी, रवि जायसवाल, शरद जायसवाल, सत्य प्रकाश मौर्या, टीपू अली, प्रशांत जैन, सिद्धार्थ सांवरिया, विनोद जायसवाल, दीप सिंह पटेल, कृष्णा सोनी, बलकार सिंह, प्रमोद राय, राजेश सेठ, डॉ गुप्ता, अभय सोनी, सुनील कुमार, अमित केसरी, शिवम केसरी आदि लोग मौजूद रहे।

चन्द्र शेखर पाण्डेय ने सैकड़ों अतिथियों को किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता की खूब हो रही सराहना

राम अनुज धर द्विवेदी

सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम महुआँव पाण्डेय मे एक पखवारे से चल रहे स्व.जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में अतिथियों को कार्यक्रम के आयोजक चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा रविवार देर शाम तक सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखर समाजसेवी एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता राजेश द्विवेदी तथा समिति के अध्यक्ष एवं आयोजक चंद्रशेखर पांडेय द्वारा विजई टीम के खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व द्वय प्रमुख अतिथियों के साथ विनोद पांडेय, रीशु द्विवेदी, अंजनी चौबे, स्वदेश श्रीवास्तव गोविंद पाण्डेय, लालमोहन दूबे, नीतीश कुमार चतुर्वेदी, मुकेश चौबे, दीपक चौबे, मनोज पाण्डेय, सर्वेश पाठक, गोविंद पाण्डेय, श्याम धर द्विवेदी, राम जी धर, धनवंत सिंह, त्रिलोकी सिंह, लोकपति त्रिपाठी, सहित सभी कार्यकर्ताओं,व व्यवस्थापकों को व गांव व क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत लोगों को अंग वस्त्र,मेडल, स्मृति चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा जामवंती पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन किया गया। आयोजक समिति व अतिथियों द्वारा विभिन्न पुरस्कार देने की घोषणा किया। इसके अतिरिक्त दोनों टीम को ड्रेस व एम्पायरो को व कमेंट्री मैंन आदि को अलग ड्रेस दिया गया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन युवा समाजसेवी चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा अपनी माताश्री के स्मृति में आयोजित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतियोगिता में सबसे खास बात यह रही है कि हर अच्छे खिलाड़ी को ड्रेस,मेडल,नकद आदि पुरस्कार प्रदान किया गया।साथ ही हर मैच में विज‌ई टीम को मैंनआफ द मैच के लिए पुरस्कृत किया गया है। अंचल में यह अपने आप में अनूठी पहल रहा है जो युवाओं को क्रिकेट खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का कार्य आयोजक समिति द्वारा किया गया ।

रविवार के फाइनल मैच में विजेता को पन्द्रह हजार रुपए व शिल्ड इनाम व उपविजेता टीम को दस हजार रुपए व शिल्ड इनाम व मैच आफ द सीरीज में एक रेंजर साइकिल आयोजन के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय द्वारा दिया गया। इस अवसर पर रामजी धर, प्रदीप पांडेय, संजय धर, राजू धर, मोनू रवि धर,प्रेरित धर, जगदीश शर्मा, श्याम धर द्विवेदी, सर्वेश पाठक, ब्रहम देव शुक्ल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की क्षेत्र में खूब सराहना किया जा रहा है। क्योंकि यह क्षेत्र का पहला भव्य व विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिससे प्रभावित होकर आमजन द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

हाईकोर्ट ने लगाया यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर रोक, आरक्षण का फंसा पेंच

UP Nagar Nikay Chunav 2022 : यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों के ऐलान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने रोक लगा दी है. ओबीसी आरक्षण का पेंच फंस गया है.

UP Nagar Nikay Chunav 2022 : उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान करने पर मंगलवार तक हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव की अधिसूचना कल तक जारी करने से रोका है.निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण देने के मुद्दे पर दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सरकार से मांगा जवाब.ओबीसी को आरक्षण देने के नियमों का पूरा ब्यौरा कल हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में पेश किया जाएगा. इसके बाद फिर मामले की सुनवाई होगी. तब तक राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करने से हाईकोर्ट ने रोका.हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की बेंच ने ये निर्देश दिया है. इससे पहले ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा 2-3 दिनों के भीतर की जा सकती है. लखनऊ शासन में सोमवार को सारे कमिश्नरों के साथ बैठक हुई. ACS एसपी गोयल के साथ कमिश्नरों की बैठक हुई.इसमें स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर विचार विमर्श हुआ. लिहाजा माना जा रहा था कि 3-4 दिन में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा संभव हो सकती है. हालांकि अब सारा दारोमदार हाईकोर्ट के रुख पर टिक गया है.


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में इस बार 762 सीटों पर मतदान होना है. इसमें से 17 नगर निगम शामिल हैं. जबकि 200 नगरपालिका और बाकी नगर पंचायतों में चुनाव होना है. निकाय चुनाव की तारीखों का अब बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, क्योंकि एक हफ्ते पहले नगर निगम और नगरपालिका औऱ नगर पंचायतों के लिए आरक्षण का ऐलान किया जा चुका है. इस पर एक हफ्ते में आपत्तियां मांगी गई थीं. जिसकी समयसीमा भी खत्म होने वाली है.

गरीबों के उत्तम स्वास्थ्य का सपना साकार कर रही जन औषधिः अपर्णा कपूरिया

HIGHLIGHTS

  • जन औषधि मित्र अभियान की प्रणेता ने करकी माइनर में किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन
  • 11 विभूतियों को जन औषधि मित्र सम्मान से नवाजा गया
  • हंसवाहिनी इंटरमीडिएट कालेज में छात्र- छात्राओं को जन औषधि और महिला हाईजीन पर दी गईं जानकारियां
  • बायोडिग्रेडेबल सैनेटरी नैपकिन का निशुल्क वितरण
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

करकी माइनर, सोनभद्र। आम जनता को अच्छी और सस्ती दवाइयां उपलब्ध हो, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश भर में जन औषधि केंद्रों का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। जन औषधि परियोजना गरीबों के उत्तम स्वास्थ्य के सपने को साकार कर रही है। उनकी जरूरत की दवाएं उनकी पहुंच में हैं। जन औषधि केंद्रों के जरिए बेहद किफायती और कारगर दवाएं उपलब्ध हो रही हैं।
ये बातें जन औषधि मित्र अभियान की प्रणेता एवं तरनी फाउंडेशन फार लाइफ की प्रेसीडेंट अपर्णा कपूरिया ने कहीं। उन्होंने सोमवार को करकी माइनर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने 11 विभूतियों को जन औषधि मित्र सम्मान से नवाजा। साथ ही, पीएम मोदी के जन औषधि केंद्रों के अभियान से जन-जन को जोड़ने में उनके सहयोग की सराहना की।

Advertisement (विज्ञापन)

केंद्र के उद्घाटन के बाद हंसवाहिनी इंटरमीडिएट कालेज में जन औषधि और महिला हाईजीन पर परिचर्चा में उन्होंने जेनरिक दवाओं और अच्छे स्वास्थ्य के विषय में जानकारियां दीं। यहां ढाई सौ से अधिक छात्राओं को उन्होंने बाडोडिग्रेडबल सैनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया। साथ ही, उन्हें महिला हाइजीन के बारे में जागरूक किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्हें बताया गया कि ये सैनेटरी पैड जन औषधि केंद्रों के जरिए बेहद सस्ते दर पर उपलब्ध कराए जाते हैं। अपर्णा कपूरिया ने कहा कि जन औषधि केंद्रों के जरिए वाराणसी, सोनभद्र समेत आसपास के जिलों में प्रति माह लाखों लोगों को फायदा हो रहा है। इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए ताकि अधिकाधिक लोग जन औषधि केंद्रों की सस्ती और कारगर दवाओं का लाभ उठा पाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानस आचार्य एवं ख्यात समाजसेवी पंडित श्रीराम कुमार ने की। इस मौके पर प्रबंधक राजेश मिश्र, आरएसएस के जिला कार्यवाह बृजेश सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, रमेश प्रताप सिंह, उमेश सिंह, जमालुद्दीन खान आदि मौजूद थे। संचालन फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य शार्दुल कपूरिया ने किया। विनय सिंह ने आभार प्रकाश किया।

जीएसटी सर्वे के खिलाफ उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम व विधायक को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • व्यापारियों कर रहे मांग, जीएसटी टीम द्वारा की जा रही छापेमारी और सर्वे को अविलंब बंद किया जाए।
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व सदर विधायक भूपेश चौबे को सौपा और मांग किया कि वाणिज्य कर विभाग के द्वारा किया जा रहा सर्वे छापे अबिल्मब बंद किया जाए इस तरह की कार्यवाही से व्यापारी भयभीत है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसका सीधा प्रभाव व्यापार पर पड़ रहा है इससे केवल ईस्पेकटर राज को बढ़ावा मिलेगा भ्रष्टाचार बढ़ेगा व्यापारियों की उत्पीडन शोषण होगा व्यापारी पहले से ही कोरोना काल के बाद मन्दी से जूझ रहा है‌। आनलाइन व्यापार का कहर झेल रहा है व्यापारीयो को सरकार से सहयोग की जरुरत है न कि उत्पीड़न की। अगर छापे सर्वे बन्द नही हुए तो व्यापारी आन्दोलन के लिए विवश होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश बंसल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, जिला संगठन मंत्री अजीत जायसवाल, नगर महामंत्री विजय केशरी, युवा जिला उपाध्यक्ष आन्नद गुप्ता, अभिषेक केशरी, दिनेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मड़िहान की टीम हुई विज‌यी

घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम महुआँव पाण्डेय मे चल रहे स्व. जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में महुआंव पाण्डेय व मड़िहान के बीच क्रिकेट मैच रविवार को खेला गया। इस प्रतियोगिता में अतिथिगण राजेश द्विवेदी विनोद पांडेय रीशु द्विवेदी अंजनी चौबे स्वदेश श्रीवास्तव गोविंद पाण्डेय लालमोहन दूबे, नीतीश कुमार चतुर्वेदी मुकेश चौबे दीपक चौबे मनोज आदि के द्वारा जामवंती पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद राष्ट्रगान कर मैच का शुभारंभ हुआ। सर्व प्रथम टास उछाला गया जिसमें मड़िहान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बालिंग करने का निर्णय लिया। बताते चलें कि पन्द्रह ओभर का मैच खेलने का निर्णय किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

पहले महुआंव पाण्डेय की टीम ने बैटिंग करते हुए आठ विकेट पर एक सौ सैंतालीस रन मिला। वहीं मड़िहान की टीम ने तीन विकेट खोकर ही विज‌य प्राप्त कर ली।
आयोजक समिति द्वारा प्रत्येक चौके, छक्के व हैट्रिक विकेट पर प्रोत्साहन राशि भी दी गयी। इसके अतिरिक्त दोनों टीम को ड्रेस व एम्पायरो को व कमेंट्री मैंन आदि को अलग ड्रेस दिया गया।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन युवा समाजसेवी चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा अपनी स्मृति शेष माता जी के स्मृति में आयोजित किया गया है। तथा लोक तंत्र रक्षक सेनानी जनार्दन प्रसाद पाण्डेय की धर्मपत्नी थी। इस प्रतियोगिता में सबसे खास बात यह है कि हर अच्छे खिलाड़ी को ड्रेस, मेडल,नकद आदि पुरस्कार प्रदान किया जाता है।साथ ही हर मैच में विज‌ई टीम को मैंन आफ द मैच दिया जाता है। यह अपने आप में अनूठी पहल है जो युवाओं को प्रोत्साहित आयोजक समिति द्वारा किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

रविवार के फाइनल मैच में विजेता को पन्द्रह हजार रुपए व शिल्ड इनाम व उपविजेता टीम को दस हजार रुपए व शिल्ड इनाम व मैच आफ द सीरीज में एक रेंजर साइकिल आयोजक के अध्यक्ष द्वारा दिया गया इसके अतिरिक्त उपस्थित अतिथियों द्वारा श्याम धर गोविन्द देव अंजनी चौबे सर्वेश पाठक जगदीश शर्मा अशोक शर्मा आदि द्वारा भी नकद पुरस्कार की घोषणा किया गया। इस अवसर पर राम जी धर, प्रदीप पांडेय, संजय धर, राजू धर, मोनू, रवि धर, प्रेरित धर, जगदीश शर्मा, श्याम धर द्विवेदी, सर्वेश पाठक, ब्रहम देव शुक्ल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

महिला हिंसा से संबंधित अपराध व कानून की दी गई जानकारी

सोनभद्र। शुक्रवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत महिलाओं एवम बच्चों के प्रति अपराधों के विषय में महत्वपूर्ण कानून के बारे में जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक राबर्ट्सगंज के उरमौरा में स्थित आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में किया गया।

जिसमें जिला बाल संरक्षण ईकाई से संरक्षण अधिकारी (गै0स0) रोमी पाठक द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न (पॉक्सो एक्ट) बाल विवाह आदि की जानकारी दी गई व सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय व ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ सभी हेल्पलाइन नम्बरों 112,1090,1098,181 वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

छात्र एवं छात्राओं को बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष समझा जाए, बेटा बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव ना किया जाए और बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया व लिंग भेदभाव और कुरीतियों को समाप्त करने व महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा तथा भेदभाव को समाप्त करने के लिए सभी छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विद्यालय के प्रधानाचार्य कल्पना सिंह द्वारा बताया गया की अब से सभी कक्षाओं में बालिकाओं को टोल फ्री नम्बर और महिलाओं व बच्चों के प्रति अपराधों के विषय में महत्वपूर्ण कानून के बारे में भी बताया जाएगा, ताकि बच्चे अपने साथ हो रहे हिंसा के प्रति सजग रहे और आवाज उठाए। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापिका व छात्राएं उपस्थित रहे।

क्रिकेट प्रतियोगिता में महुआंव पाण्डेय की टीम हुई विज‌ई

घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्राम महुआँव पाण्डेय मे चल रहे स्व. जमवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गये मुकाबले मे सहुआर व महुआंव पाण्डेय के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।
जिसमें पहला मुकाबला कुशी निस्फ और बेलवनिया के बीच खेला गया। जिसमे टॉस जीतकर बेलवनिया ने बल्लेबाज़ी करने का फैसला पहले लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलवानिया ने 98 रन बनाये जवाब में कुशी निस्फ की टीम मात्र 56 रन ही बना पाई। इस तरह बेलवनिया ने पहला मुकाबला जीत लिया।मैच के मैन ऑफ़ द मैच संदीप रहे जिन्होंने 54 रन बनाकर 1 विकेट लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

दूसरा मुकाबला बेलवनिया और महुआव पाण्डेय की टीम के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलवनिया ने ९४ रन बनाए। जिसके जवाब में महुआंव पाण्डेय ने 8 ओवर खेलते हुए सिर्फ 56 रन ही बना सकी ।इस मैच के प्लेयर ऑफ़ द मैच सुरेंद्र कुमार रहे, जिन्होने 54 रन और 4 विकेट लिया ।अगला मैच बेलवनिया और स्व जामवंती देवी स्पोर्टिंग क्लब महुआव पाण्डेय के बीच खेला गया। जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए महुआंव पाण्डेय की टीम ने 8 ओवर में 115 रन बनाकर बेलवानिया की टीम को 116 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में बैटिंग करते हुए बेलवानिया 53 रन ही बना सकी ।इस तरह महुआँव पाण्डेय ने यह मैच 73 रन से जीत लिया।महुआँव पाण्डेय की तरफ से गोलू धर द्विवेदी ने 70 रन बनाया और 3 विकेट लेकर मैन ऑफ़ द मैच रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके बाद लास्ट में सहुआर व महुआंव पाण्डेय के बीच मैच खेला गया। कांटे के टक्कर के बीच महुआंव पाण्डेय की टीम विजई रही।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन युवा समाजसेवी चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा अपनी स्मृति शेष माता जी के स्मृति में आयोजित किया गया है। तथा लोक तंत्र रक्षक सेनानी जनार्दन प्रसाद पाण्डेय की धर्मपत्नी थी। इस प्रतियोगिता में सबसे खास बात यह है कि हर अच्छे खिलाड़ी को ड्रेस,मेडल,नकद आदि पुरस्कार प्रदान किया जाता है।साथ ही हर मैच में विज‌ई टीम को मैंनआफ द मैच दिया जाता है। यह अपने आप में अनूठी पहल है जो युवाओं को प्रोत्साहित आयोजक समिति द्वारा किया जा रहा है।इस अवसर पर गावं के सम्मानित सदस्य कामेश्वर धर ,बागेश्वरी धर,रामजी धर,अजय धर, मोनू रवि धर, गोविन्द धर, गौरव धर, त्रिलोकी सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें