महिला किसानों की शैक्षणिक यात्रा का हुआ आयोजन

म्योरपुर, सोनभद्र। जैविक खेती कर आमदनी बढाने व प्राकृतिक संवर्धन के उद्देश्य से बनवासी सेवा आश्रम जैविक खेती करने वाले किसानों की एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण टीम में जुगैल, रजमिलान, बरवें, फरीपान व गुलालझरिया के 10 महिला किसान व 5 पंचायत रिसोर्स पर्सन शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

ये टीम मीरजापुर जिला के सीखड़ गांव में नाबार्ड प्रमोटेड किसान प्रोड्यूस कंपनी के माध्यम से हो रह वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन व बिक्री के बारे में विस्तार से जाना। नवचेतना संस्थान के निदेशक मुकेश पाण्डेय जी ने सभी प्रतिभागियों को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन के तकनीक व खेतों प्रयोग व उससे लाभ को बताया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने पवित्र नदी गंगा दर्शन व नौकायन का भी आनन्द लिया। इस टीम में शिवकुमारी, समिता, सविता, राजकुमारी, इंद्रावती व दीपचंद्र, कैलाश, भुनेश्वर, संदीप, लालकिशुन सहित अन्य लोग शामिल रहे। संयोजन लाइवलीहुड कोआर्डिनेटर अमरजीत वर्मा ने किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन केन्द्रों का किया निर्धारण

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) चन्द्र विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए निर्धारित नामांकन केन्द्रों पर शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए नामांकन केन्द्रों को निर्धारित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि नामांकन केन्द्र तहसील मुख्यालय घोरावल में नगर पंचायत घोरावल, तहसील मुख्यालय राबर्ट्सगंज में नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज, नगर पालिका चुर्क-घुर्मा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में नगर पंचायत ओबरा, डाला बाजार, चोपन तथा तहसील मुख्यालय दुद्धी में नगर पंचायत दुद्धी, रेनुकूट, पिपरी व अनपरा आदि निकाय शामिल किये गये हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दिवसों में तहसील मुख्यालय/नामांकन स्थल से 200 मीटर के परिधि के बाहर ही उम्मीदवारों के साथ आने वाली भीड़ को रोक दिया जाये, नामांकन स्थल पर उम्मीदवार, उसके निर्वाचन अभिकर्ता, प्रस्तावक व सहातार्थ एक व्यक्ति को आने की अनुमति दी जाये, नामांकन की जाॅच तथा प्रतीक आवंटन के दिवस में उम्मीदवार के साथ एक अन्य व्यक्ति को सहातार्थ आने की अनुमति दी जाये, लेकिन यह ध्यान में रखा जाये कि इस प्रतिबन्ध से कोई व्यक्ति जो अपना नामांकन पत्र दाखिल करना चाहता है, तो नामांकन स्थल तक पहुंचने से रोक न दिया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

नामांकन करने के लिए तहसील मुख्यालय/नामांकन स्थल के पास जलसे के रूप में भीड़ एकत्र न हो, कोई व्यक्ति अस्त-शस्त्र लेकर परिसर में न आये, स निमित दण्ड प्रक्रिया की संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत आदेश पारित करके प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कराया जाये, प्रत्याशियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और नामांकन कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने की दृष्टि से यथावश्यक बैरीकेटिंग करा ली जाये, नामांकन की अंतिम तिथि पर व प्रतीक आवंटन के दिन तहसील मुख्यालयों/नामांकन स्थलों पर भीड़ एकत्र होने की अधिक संभावना रहती है, नामांकन पत्रों की तिथि से प्रतीक आवंटन की तिथियों तक पेयजल एवं बैठने के लिए छाया की व्यवस्था भी सुनिश्चित करायी जाये।

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चिकित्सा अवकाश के प्रस्ताव को संशोधित किया जाए- अशोक कुमार

सोनभद्र। प्रान्तीय समन्वय समिति, राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के सदस्य अशोक कुमार त्रिपाठी ने प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) दीपक कुमार तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनन्द को पत्र एक पत्र भेजा है जिसमें लिखा है कि महानिदेशक के दिनांक- 01 दिसम्बर, 2022 के प्रस्ताव जिसमें सहायक अध्यापक/प्रवक्ता वेतन क्रम में कार्य शिक्षकों का 30 दिन का चिकित्सा अवकाश/उपार्जित अवकाश जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) को देना प्रस्तावित कर प्रमुख सचिव (माध्यमिक शिक्षा) की सेवा में प्रस्ताव अनुमोदनार्थ प्रेषित है में संशोधन की मांग की है।

Advertisement (विज्ञापन)

अब तक 30 दिन तक का चिकित्सा अवकाश प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापकों द्वारा स्वीकृत किया जाता रहा है। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रयासों के परिणामस्वरूप अर्जित इस व्यवस्था को वर्तमान प्रस्ताव के अनुसार परिवर्तित करने से कार्यालयीन भ्रष्टाचार में वृद्धि होगी। शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को अनावश्यक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस प्रस्ताव से प्रदेश के राजकीय शिक्षक-शिक्षिकाओं में क्षोभ एवं निराशा का वातावरण व्याप्त हो गया है। इसके अलावा इसमें यह उल्लिखित है कि यह प्रस्ताव राजकीय शिक्षक संघ द्वारा की गई मांग के आधार पर किया गया है जबकि किसी भी राजकीय शिक्षक संघ द्वारा ऐसी मांग अद्यतन नहीं की गई है। इसको दृष्टिगत रखते हुए इस प्रस्ताव को संशोधित करते हुए 30 दिन तक के चिकित्सा/ उपार्जित अवकाश सम्बन्धी प्रस्ताव में संशोधन करते हुए स्वीकृतकर्ता अधिकारी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक को ही पूर्ववत रखने की मांग की गई है।

शिवा एकेडमी में कहानी लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सोनभद्र। कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित विद्यालय शिवा एकेडमी में- सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव के नेतृत्व में बच्चों के बौद्धिक कौशल क्षमता को विकसित करने के लिए एक दिवसीय कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों नें बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।

कहानी लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों नें प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा कई बाल कहानियाँ लिखी गई जैसे- कछुआ और खरगोश, लालची कुत्ता, चतुर लोमड़ी व लालची ब्राह्मण इत्यादि।
आपको बता दें कि कहानी लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 5 में अनुराधा यादव प्रथम, गजानंद चौहान द्वितीय व अंजली सिंह तृतीय रहीं इसी प्रकार कक्षा 6 में अय्यूब  प्रथम, अंकित गुप्ता द्वितीय व श्रेया गुप्ता तृतीय, कक्षा 7 में मोहन सिंह प्रथम, खुशी सिंह द्वितीय व अवधेश कुमार बिन्द तृतीय तथा कक्षा 8 में अंजली गुप्ता प्रथम, रविशंकर द्वितीय व बंदना तृतीय रहीं।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनें वाले सभी छात्र- छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से आयीं हुई जिला महिला सचिव राधिका यादव व जिला सचिव डॉ दिनेश कुमार प्रजापति तथा प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा व शिक्षक गणों द्वारा प्रमाण- पत्र वितरित कर उत्साह वर्धन किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान राधिका यादव द्वारा बच्चों को भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र डॉ दिनेश कुमार प्रजापति, महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक गण दीपक प्रजापति, राजीव रंजन त्रिपाठी, माया प्रजापति, कृति पाठक, सावित्री, सपना चौहान तथा स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

जहां भी भागवत कथा होती है वहां दुनिया के सभी तीर्थ पहुंच जाते हैं- विष्णु प्रिया शास्त्री

HIGHLIGHTS

  • भागवत महात्म की कथा सुन भावविभोर हुए भक्त, लगे राधा- कृष्ण के जयकारे
  • राधा कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो गया पूरा भागवत पंडाल
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन अयोध्या से पधारी सुप्रसिद्ध प्रवचन कर्ता श्री विष्णु प्रिया शास्त्री जी ने पहले दिन की श्रीमद्भागवत पूजन महात्मय की कथा का वाचन करते हुए कहा कि पापनाशिनी, मोक्ष प्रदायिनी, भव भयहारिणी श्रीमद्भागवत कथा को केवल मृत्युलोक में ही प्राप्त करना संभव है। जो मिठास हमारे ग्रंथ में है, अगर ये जीवन में उतर जाए तो जीवन से कष्ट ही दूर हो जाएगा।

श्रीकृष्ण ने कहा है कि जहां भी भागवत कथा होती है वहां दुनिया के सभी तीर्थ पहुंच जाते हैं। सभी साधनों में भागवत कथा श्रेष्ठ है। शास्त्री जी ने कहा कि भक्ति और विभक्ति दो शब्द हुआ करते हैं। आज इंसान प्रभु से विभक्त होने के कारण ही दुखी है। भक्ति का अर्थ ही है- परमात्मा से जुड़ जाना और यही सच्चा धर्म भी है। हर समस्या से निकलने की क्षमता और रास्ता दोनों ही ईश्वर ने हमें दिए हैं। बस, जरा सा सिर उठाकर उपर देखने भर की देर है। बस इरादे बुलंद कर अपनी आत्मिक शक्तियों को जानने भर की देर है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही प्रथम दिवस की कथा में भव्य झांकी भी सजाई गई जिसमें राधा कृष्ण के वेश में सजी श्रुति अग्रवाल और साक्षी गर्ग ने सभी का मन मोह लिया और राधा रानी और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा भागवत कथा का पंडाल गुंजायमान हो गया। प्रथम दिवस की कथा का समापन मुख्य यजमान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रतन लाल गर्ग और उनकी धर्मपत्नी अनारकली देवी के द्वारा की गई आरती पूजन के साथ हुआ।

वही कथा सुनकर वहां उपस्थित भक्त भाव विभोर हो गए और वृंदावन बांके बिहारी लाल की खूब जमकर जयकारे लगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से यज्ञाचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज, नरेंद्र गर्ग कृष्ण कुमार, विनोद, सुशील पाठक शिशु तिवारी, अविनाश शुक्ला, विमल जालान, दीपक कुमार केसरवानी, डॉक्टर सिंगला, मंजू, अनीता गर्ग, रेनू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित है।

Advertisement (विज्ञापन)

नगर में निकाली गई भव्य कलश एवं निशान यात्रा

HIGHLIGHTS

  • कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ
  • कलश यात्रा में सर पर कलश और हाथों में भगवा ध्वज लिए शामिल हुई महिलाएं
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ बृहस्पतिवार की सुबह 10:00 बजे से नगर में भव्य कलश एवं निशान यात्रा से हुआ। जिसका नेतृत्व यज्ञाचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

शोभायात्रा में भागवत कथा के मुख्य यजमान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग एवं उनकी धर्मपत्नी अनारकली देवी भगवान लड्डू गोपाल को अपने सिर पर लिए हुए शामिल हुई वहीं इस दौरान महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण की हुई और हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए भक्तिमय भजन के धुन पर नाचते गाते हुए शामिल हुई। यह कलश यात्रा पूरा नगर भ्रमण करते हुए पुन: आर्य समाज मंदिर में पहुंचा।

जहां पर अयोध्या से पधारी प्रवचन कर्ता श्री विष्णु प्रिया शास्त्री जी ने प्रेस वार्ता कर भगवान श्री कृष्ण और भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भारत धर्म का देश है और यहां धार्मिक आयोजनों की परंपरा सदियों से बनी रही है। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना मानव के लिए पुण्य कारी है और इसे हर व्यक्ति को सुनना चाहिए तथा हमें अपने भावी पीढ़ियों को धर्म और अध्यात्म की शिक्षा देनी चाहिए ताकि स्वस्थ्य और शिक्षित समाज का निर्माण हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

वही इस दौरान मुख्य यजमान रतन लाल गर्ग ने बताया कि यह कथा 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें हर दिन के कथा के अनुसार भगवान के विभिन्न स्वरूप एवं लीलाओं का दर्शन भव्य झांकी राजस्थान कोटा से पधारे व्यास ज्ञानेश जी द्वारा आयोजित की जाएगी।

प्रेस वार्ता के अंत में प्रसिद्ध प्रवचन कर्ता विष्णु प्रिया शास्त्री जी एवं भागवत कथा के मुख्य यजमान रतन लाल गर्ग द्वारा वहां उपस्थित सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। कलश यात्रा में मुख्य रूप से भागवत कथा के संयोजक नरेंद्र गर्ग, कृष्ण कुमार, विनोद गर्ग, मंजू, अनीता गर्ग, रेनू उषा, ऊर्जा गर्ग, मीनू, साक्षी गर्ग, निधि, तनीषा, संगम गुप्ता, शुशील पाठक, शिशु तिवारी, महेश दिवेदी, मनोज सोनकर, दीपक कुमार केसरवानी, हर्षवर्धन सहित अन्य लोग शामिल हुए।

जिले में पर्यटन के विकास के लिए डीएम ने स्थलों का किया निरीक्षण

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जिले में पर्यटन के विकास के दृष्टिगत इंको टूरिज्म को विकसित करने के मकसद से टोलप्लाजा के पास स्थित आई0टी0आई0 कालेज के पीछे के स्थल, सर्किट हाउस व प्राथमिक विद्यालय के पास खाली पड़े जमीन टेन्टेज इमोरेडेशन व आवासीय टेन्टेज की व्यवस्था को विकसित करने के लिए स्थलों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने इन स्थलों पर आवागमन हेतु रास्ते व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार व पर्यटन अधिकारी बृजेश कुमार से जानकारी प्राप्त की और इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र में आने वाले पर्यटकों के रूकने के लिए टेन्टेज आवासीय की व्यवस्था के दृष्टिगत निम्न स्थलों-आई0टी0आई0 कालेज लोढ़ी के बगल में खाली पड़े स्थल, सर्किट हाउस व प्राथमिक विद्यालय के बीच खाली पड़े स्थान, धंधरौल बाॅध स्थित मऊकला में खाली पड़े जमीन का प्रस्ताव बनाने के साथ ही कार्य योजना भी तैयार कर शासन को भेजी जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के बगल जिला न्यायालय हेतु आवंटित स्थल का भी निरीक्षण किया और उसके सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी सदर से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के पास स्थित पहाड़ी में जो पुरानी कलाकृतियां बनी है, को देखा और उसके सम्बन्ध में पर्यटन अधिकारी से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की, तो पर्यटन अधिकारी द्वारा बताया गया कि ये कलाकृतियां काफी पुरानी है, जिसके सम्बन्ध में वैज्ञानिकों द्वारा भी निरीक्षण किया गया था। इसी प्रकार से कलेक्ट्रेट के सामने स्थित पहाड़ी पर पार्क, खेलने की सुविधा के साथ ही बैठने हेतु बेंच आदि की व्यवस्था करने के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त कार्य हेतु पी0ओ0 डूडा को शीघ्र ही कार्ययोजना का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान पर्यटन विकास की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पर्यटन के रूप में विकसित करते हुए पर्यटको को आकर्षित करने के साथ ही जिले के वन, पहाड़ तथा सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों का विकास कराने के निर्देश पर्यटन अधिकारी को दियें। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, टूरिज्म एडवेन्चर नीरज सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

वाहनों पर गलत नम्बर प्लेट लगे पाये जाने पर उनके विरूद्ध की जाएगी कार्यवाही – जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • अवैध परिवहन/ओवर लोड/बिना माइन टैग वाहनों की जाॅच हेतु टीमों का किया गया गठन – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में अवैध परिवहन/ओवर लोड/बिना माइन टैग वाले वाहनों की जाॅच हेतु टीमों का गठन किया गया है। वाहनों की जाॅच हेतु विशेष अभियान आगामी 15 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक चलाया जायेगा। अभियान के कुशल संचालन हेतु अधिकारियों की निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिफ्टवार ड्यूटी लगायी गयी है।

शिफ्ट – 1 में सुबह 08.00 बजे से सायं 04.00 बजे तक उप जिलाधिकारी सदर द्वारा नामित अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, योगेश शुक्ला सर्वेक्षक, यातायात निरीक्षक, पुलिस विभाग, वाणिज्य कर विभाग द्वारा नामित अधिकारी, मार्ग साफ्ट द्वारा नामित कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से दूसरे शिफ्ट – ठ में सायं 04.00 बजे से रात्रि 12.00 बजे तक उप जिलाधिकारी सदर द्वारा नामित अधिकारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, मनोज कुमार खान निरीक्षक,यातायात पुलिस विभाग, वाणिज्य कर विभाग के द्वारा नामित अधिकारी, मार्ग साफ्ट द्वारा नामित कर्मचारी,शिफ्ट-ब् में रात्रि 12.00 बजे से सुबह 08.00 बजे तक उप जिलाधिकारी सदर द्वारा नामित अधिकारी,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, ईश्वर चन्द्र खान निरीक्षक, यातायात निरीक्षक पुलिस विभाग,वाणिज्य कर विभाग द्वारा नामित अधिकारी, मार्ग साफ्ट द्वारा नामित कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त समस्त अधिकारी, कर्मचारी, उप खनिजों से लगे वाहनों की जाॅच करना सुनिश्चित करेंगें, किसी भी दशा में वाहन के फ्रण्ट शीशे पर बिना माइन टैग लगे वाहनों द्वारा उप खनिजों का परिवहन न होने पाये, वाहन पर माइन टैग न होने की दशा में वाहन चालक से निर्धारित शुल्क जमा कराकर तत्काल मार्ग साफ्ट के कार्मिक से माइन टैग उपलब्ध करा दिया जाये तथा वाहनों के शीशे पर चश्पा कर दिया जाये, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा वाहनों पर लगे वाहन पंजीयन का नम्बर प्लेट लगा होना।

सुनिश्चित कराया जाये, जिस भी वाहन पर नम्बर प्लेट न लगा हो अथवा गलत/फेक नम्बर प्लेट लगा होना पाये जाये, उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, किसी भी दशा में बिना नम्बर प्लेट अथवा गलत/फेक नम्बर प्लेट के वाहनों का प्रचलन न होने पाये, बिना वैध अभिवहन प्रपत्र एम0एम0-11/ई-फार्म-सी/आई0एस0टी0.पी0/अन्य प्रदेशों द्वारानिर्गत समान वैध परिवहन प्रपत्र के उप खनिजों का परिवहान/ओवर लोड पाये जाने पर संबंधित वाहनों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनाई गई पुण्यतिथि

सोनभद्र। गुरुवार की शाम को अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा राबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की 72 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बारडोली आंदोलन में सफल होने पर वहां की महिलाओं द्वारा उन्हें सरदार की उपाधि दी थी। वे स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री रहे उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

गृहमंत्री रहते हुए उन्होंने देश एकीकरण हेतु 565 रियासतों को एक सूत्र में बांधा और देश के विकास के कार्य के लिए योगदान दिया एवं अखंड भारत की योजना बनाकर उस पर काम किया। मौके पर मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी ने कहाँ कि 15 दिसंबर 1950 को भारत के प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का स्वर्गवास हुआ था यदि वह कुछ वर्ष और जी जाते तो पाकिस्तान -चीन से सीमा विवाद का स्थायी समाधान अब तक हो जाता है। इस मौके पर जगदीश पटेल, जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश चौबे, संदीप जायसवाल, रवि श्रीवास्तव, दिनेश राजभर, राजेश तिवारी, गोविन्द, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले 37 बिन्दुओं की डीएम ने की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हर हाल में किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
  • नहरों की शिल्ट-सफाई में शिथिलता बरतने पर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मीरजापुर नहर प्रखण्ड, सिंचाई निर्माण प्रखण्ड व बन्धी प्रखण्ड को स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश
  • सड़कों के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 को स्पष्टीकरण के निर्देश
  • 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी सुनिश्चित
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यक्रमों व मा0 मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकता से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की।

बैठक में जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग द्वारा नहरों की शिल्ट सफाईं के कार्यों के प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा की, तो नहरों की शिल्ट सफाई की प्रगति धीमी पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नहरों की शिल्ट-सफाई में शिथिलता बरतने पर अधिशासी अभियन्ता सिंचाई मीरजापुर नहर प्रखण्ड, सिंचाई निर्माण प्रखण्ड राबर्ट्सगंज सोनभद्र व बन्धी प्रखण्ड को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें और उन्होंने कहा कि नहरों की शिल्ट सफाई के प्रगति में सुधार न होने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तो निर्माण खण्ड-2 द्वारा सड़कों की निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माणाधीन 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि यू0पी0 सिडको, राजकीय निर्माण निगम व निर्माण कार्यों हेतु अन्य नामित एजेन्सियों द्वारा कराये जा रहे कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी।

जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस निर्माण कार्य हेतु जिस भी एजेन्सी को नामित किया गया है, वह सम्बन्धित ठेकेदार से समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्यों के प्रगति में तेजी लाये, निर्माण कार्यों की प्रगति सुधार न होने पर सम्बन्धित अधिकारी व ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस दौरान उन्होंने यू0पी0 सिडको द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली तो, यह तथ्य संज्ञान में आया कि नवीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लोढ़ी राबर्ट्सगंज एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय उम्भा घोरावल के निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने ए0ई0 सिडको को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड हेल्थ व वेलनेशन सेन्टर के निर्माण कार्य व एन0आर0सी0 सेन्टर के संचालन के प्रगति की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला संयुक्त चिकित्सालय सोनभद्र में एन0आर0सी0 सेन्टर में भर्ती करने हेतु बेडों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20, इसी प्रकार से सी0एच0सी0 दुद्धी में 6 से बढ़ाकर 10, सी0एच0सी0 म्योरपुर के एन0आर0सी0 हेतु 10 बेडों में संचालन हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि एन0आर0सी0 सेन्टरों में अति कुपोशित बच्चों को ईलाज हेतु लाकर भर्ती कराया जाये, जिससे कि वह कुपोषण से मुक्त होकर जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सके। उन्होंने कहा कि एन0आर0सी0 सेन्टर के कुशल संचालन हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायेंगें। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में सीजेरियन प्रसव के प्रगति की भी समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पतालों में सीजेरियन प्रसव कराया जाये, अनावश्यक रूप से प्राईवेट अस्पतालों में जाने की सलाह न दी जाये, जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करें, इस दौरान उन्होंने श्रमिक पंजीयन के प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह जिला विद्यालय निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में जाकर उन छात्र-छात्राओं के अभिभावक जो वेल्डिंग, श्रम, खुमचा, ठेला, लोहार, राजमिस्त्री सहित अन्य श्रम से जुड़े कार्य करते हैं, का श्रमिक पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करायें। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जनपद में यूरिया, डी0ए0पी0 की उपलब्धता वितरण आदि के प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली और उप निदेशक कृषि, ए0आर0 को-आपरेटिव को निर्देशित किया कि निर्धारित मूल्य से अधिक दाम में खाद बेचने वाले व काला बाजारी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद की बिक्री न होने पायें, इसका विशेष ध्यान दिया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने जनपद में कराये गये निर्माण कार्यों के सत्यापन की प्रगति की समीक्षा की, तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि आर0ई0डी0 विभाग द्वारा कराये गये निर्माण कार्यों का सत्यापन जिला कृषि अधिकारी द्वारा नहीं किया गया है, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये हैं।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, ए0के0 गुप्ता उप निदेशक कृषि, जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ओम प्रकाश यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें