2080 दीप जलाकर वीहिप ने मनाया हिन्दू नववर्ष

HIGHLIGHTS

  • संगठन के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस द्वारा जय श्री राम जय हनुमान के गगनभेदी जय उद्घोष किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर मे स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद द्वारा बुधवार की देर शाम 2080 दीपो से नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत २०८० लिखकर हिंदू नव वर्ष की बधाई दी गई। वही संगठन के कार्यकर्ताओं और आम जनमानस द्वारा जय श्री राम जय हनुमान के गगनभेदी उद्घोष किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि सनातन परम्परा के अनुसार हमारा नववर्ष चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवसंवत्सर आरंभ होता है और इसी दिन से हमारे सभी त्यौहार और मांगलिक कार्य शुरू होते है। उन्होंने आगे कहा कि हमे अपनी संस्कृति पर गर्व है व हम निरंतर अपनी संस्कृति व संस्कारों के प्रति सजग रह कर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सतीश द्वारा स्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया

Advertisement (विज्ञापन)

और नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मिठाई लाल सोनी ने वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र शरण राय, विहिप के नगर मंत्री राहुल, अनुराग आरपी सिंह, जितेंद्र, जयप्रकाश, सूर्यकांत, चंचल थरड, राजकुमार, अशोक शुक्ला, रामजी, नागेश्वर, अभिषेक, सुखदेव, गुरु चरण, दयाराम, अखिलेश, ओमप्रकाश, सुशील सी एन अग्रवाल, अमन, प्रतीक राकेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सेनानी बलराम दास के प्रपौत्र प्रदीप लखनऊ में हुए सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • लखनऊ में आयोजित हुआ सेनानी परिजनों के सम्मान का कार्यक्रम
  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जीवन वृतांत पर आधारित माटी के महा योद्धा पुस्तक का हुआ विमोचन।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत जनपद के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी, महान देशभक्त, स्वतंत्रता आंदोलन में तन- मन- धन न्योछावर करने वाले राबर्ट्सगंज टाउन एरिया के प्रथम चेयरमैन बलराम दास केसरवानी (बलम सेठ) के प्रपौत्र प्रदीप कुमार केसरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विगत दिनों आयोजित माटी पोएट्री एंड मिलोडी कांक्लेव कार्यक्रम में प्रख्यात कवि एवं पत्रकार आसिफ आजमी द्वारा लिखित माटी के योद्धा पुस्तक के विमोचन समारोह में सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बतादें कि इस पुस्तक में पूर्वांचल पूर्वी उत्तर प्रदेश के 32 जनपदों के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन वृतांत पर आधारित है। इस पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में रहे भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। वही मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम एवं विवोचित पुस्तक की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि आसिफ आजमी द्वारा लिखित माटी के योद्धा पुस्तक में रॉबर्ट्सगंज नगर के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बलराम दास केसरवानी का विस्तृत जीवन वृत्त का उल्लेख किया गया है।
इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी ने बताया है कि सेनानी बलराम दास केसरवानी महात्मा गांधी द्वारा सन 1921 से 1947 तक चलाए गए विभिन्न आंदोलनों में भाग लिया तथा जेल और जुर्माने की सजा काटी एवं अपने निजी खर्च पर एक शिक्षण संस्थान की स्थापना और जनहित में धर्मशाला, कुआं, बाग, तालाब आदि स्थापित कर जनता को सुविधा प्रदान किया था। 15 अगस्त 1947 को आजादी के बाद रॉबर्ट्सगंज टाउन एरिया के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
सेनानी परिजन के सम्मानित होने पर जनपद के विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

आरएसएस द्वारा नगर में निकाली गई भव्य पथ संचलन यात्रा

HIGHLIGHTS

  • आर एस एस ने किया प्रतिपदा उत्सव का आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र द्वारा नगर स्थित रामलीला मैदान में चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा के दिन वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित संघ के उत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर संजय सिंह, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के संघचालक हर्ष अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि सोनभद्र नगर के नगर संघचालक आलोक सिंह रहे। मंचासीन अतिथि परिचय नगर कार्यवाह महेश शुक्ला ने कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के प्रारंभ में आद्य सरसंघचालक प्रणाम के बाद ध्वज लगा और एकल गीत, अमृत वचन के बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डा0 कुलदीप ने कहा कि,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सव में प्रथम उत्सव है। आज हम प्रतिपदा भी मानते है व डॉ0 साहब का जन्मोत्सव भी मनाते हैं। पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार जर्मना राष्ट्रभक्त थे। वे कभी नाम के पीछे नहीं पड़े डॉक्टर साहब ने राष्ट्र को ध्येय माना व राष्ट्र के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। आज विश्व के 64 देशों में संघ कार्य खड़ा हो गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

यह वसुधा हमारा कुटुंब है और यह जीवन दर्शन है। हम समस्त मानव कल्याण के लिए कार्य करते हैं। संघ का काम तब तक करना है जब तक कि हम परम वैभव तक न पहुंच जाएं। जब तक संघ व समाज एक नहीं हो सकेगा तब तक परम वैभव नहीं आ पाएगा। वह समय अब आ गया है।
उन्होंने डॉक्टर हेडगेवार से जुड़ी बचपन की घटनाओं व प्रेरक प्रसंग का उल्लेख कर तुलनात्मक विश्लेषण रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।

सरसंघचालक ने प्रतिनिधि सभा में यह बताया था कि कार्य का भी विस्तार हो तथा कार्य की गुणवत्ता भी बनी रहे संघ व समाज को एक करने के लिए यह बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज की सज्जन शक्तियों को सुसुप्त अवस्था से जगाना है। समाज में परिवर्तन के लिए हमें डॉक्टर साहब के जीवन से प्रेरणा लेनी होगी। बौद्धिक उद्बोधन के बाद जिला प्रचारक दीपक के दिशा निर्देश के बाद सभी गणवेश धारी स्वयंसेवक रामलीला मैदान से घोष वादन व घोष की ठोक व पथ संचलन के साथ कदम से कदम मिलाकर नगर का भ्रमण किया। नगर में जगह जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई।

बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए थे। यह पथ संचलन रामलीला मैदान, स्वर्णजयंती चौराहा, महिला थाना,मेन चौक होते हुए स्वयंसेवक पुनः रामलीला मैदान वापस आ गए। इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में सह जिला संघचालक भोलानाथ मिश्रा, जिला कार्यवाह ब्रजेश सिंह, सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय, नगर प्रचारक सूरज, सुरेश केशरी, अवध नारायण, कीर्तन, नीरज सिंह, संतोष, संगम, गौतम बरनवाल, कृष्णकुमार, कृष्ण प्रताप,ललित, जे0बी0 सिंह, अखिलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बाल्मीकि बाल संस्कार केंद्र हुआ उद्घाटन

सोनभद्र। सेवा भारती समिति सोनभद्र द्वारा भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में बाल्मीकि बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवेश द्वारा सोमनाथ मंदिर के बगल में किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सेवा भारती के जिला अध्यक्ष विजय जैन उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान प्रवेश ने बताया कि सेवा भारती समिति पूरे भारत में सेवा कार्य करने में सबसे बड़ी संस्था है इसके माध्यम से स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर , बाल संस्कार केंद्र ,सिलाई केंद्र, कानूनी सलाह आदि कई प्रकार के केंद्र चलाए जाते हैं जहां पर वंचित अपेक्षित व पिछड़ा समाज लाभ उठाता है। इस बाल केंद्र के माध्यम से बस्ती के बच्चों में संस्कार उत्पन्न होगा। सेवा भारती समिति सोनभद्र द्वारा और केंद्र खोला जाएगा ऐसी अपेक्षा है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं जिला अध्यक्ष विजय जैन ने आए हुए सभी बच्चों के माता-पिता एवं उपस्थित बच्चों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण हुआ। इस कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख अवध जिला सेवा प्रमुख नीरज, नगर सेवा प्रमुख अखिलेश, कीर्तन, नित्यानंद, मनोज, राजेश, सुरेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बीजपुर क्षेत्र में बेखौफ धड़ल्ले से अभी भी जारी है नकली जेपी सीमेंट का कारोबार

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। क्षेत्र के बीजपुर, नेमना,चेतवा जरहा,सेवकाडाँड़ में अब भी सीमेंट के कुछ कारोबारीनकली सीमेंट के कुछ कारोबारी धड़ल्ले से बेखौफ होकर के नकली जेपी सीमेंट का कारोबार कर रहे हैं विशेष रुप से ग्रामीण क्षेत्रों में गांव के भोले भाले गरीब जनता जोकि सरकारी आवास बना रहे हैं उनको झांसे में लेकर के सीमेंट के कुछ कारोबारी 290 से ₹300 के बीच में सस्ते दाम का लालच देकर के धड़ल्ले से उनको नकली जेपी सीमेंट की बोरियां पकड़ा दे रहे हैं।

जबकि कुछ दिन पहले डालमिया सीमेंट के डिस्ट्रीब्यूटर राजेश जायसवाल द्वारा प्रशासन को पत्र लिखकर के यह बताया गया था जेपी सीमेंट का कारोबार पूरी तरह से बंद हो चुका है जेपी की सभी फैक्ट्रियों को डालमिया ने खरीद लिया है और अब जेपी सीमेंट मार्केट में नहीं मिलना चाहिए जबकि कुछ लोग रामनगर भदोही जौनपुर इत्यादि जगहों पर नकली सीमेंट बनाने का मिनी प्लांट बैठा लिए हैं और 19 जगहों से जेपी के नाम पर नकली सीमेंट आज भी बेच करके मालामाल हो रहे हैं

और गरीब जनता को बेवकूफ बना रहे विशेष रूप से बीजपुर में तो नकली जेपी सीमेंट का कारोबार पूरी तरह से छाया हुआ है जिससे गरीबों के ऊपर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है उनके मेहनत की गाड़ी कमाई जो अपना घर बनाने में लगाते हैं और कहीं भविष्य में बड़ी दुर्घटना का कारण यह जेपी सीमेंट बन सकता है यदि शीघ्र ही शासन प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं गई और संबंधों द्वारा एक्शन नहीं लिया गया तो कभी भी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा, जय श्री राम के नारों से गूंजा बीजपुर

HIGHLIGHTS

  • शोभा यात्रा में मुख्य आकर्षण श्री राम रथ पर विराजमान प्रभु श्री राम संग माता सीता, लक्ष्मण भईया एवं पवन पुत्र हनुमान जी की दिव्य झांकी देखने का सौभाग्य मिला।*

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। माथे पर भगवा रंग की रिबन व , ललाट पर पीला चंदन और हाथ में भगवा ध्वज के साथ बुधवार की सुबह युवाओं की टोली बीजपुर क्षेत्र में निकली तो पूरा क्षेत्र जय श्री राम के जयघोष से गूंजने लगा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के बैनर तले रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

उत्साहित युवाओं की टोली चप्पा-चप्पा गूंजेगा श्रीराम के जयकारों से, पूरा भारत भर जाएगा राम के दीवानों से, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्री राम का जयघोष करते हुए पैदल चल रहे थे। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद यादव सहित दर्जनों पुलिस बल की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली गई। जुलूस में आरएसएस,भारतीय जनता पार्टी सहित कई हिंदू संगठन से जुड़े युवा हाथ में तलवार, झण्डा के साथ जुलूस में शामिल हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

उत्साहित युवा जय श्री राम का जयघोष करते हुए बाइक से चल रहे थे। वही बंजरदल के संदीप गुप्ता ने बताया कि एनटीपीसी स्वागत द्वार में सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर श्री राम चौक से होते हुए नेमना, जरहां,सेवकामोड़ से बभनी बाजार में समापन होगा। इसके व प्रभु राम के भजन एवं जय श्री राम के नारों के साथ जुलूस जब नगर भ्रमण के लिए निकली। हर कोई इस शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आतुर दिखे। बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिल पर नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस दौरान मुख्य रूप से अनिल त्रिपाठी , उपेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, सुरेन्द्र अग्रहरि, संजय गुप्ता, योगेन्द्र चौबे, रविन्द्र गुप्ता, श्रीराम यादव, विजय गुप्ता, अरविंद गुप्ता, आनन्द गुप्ता, चन्दन गुप्ता, सूरज जायसवाल, सहित अनेकों श्रद्धालु शामिल हुए।

वास्तविक पात्रों को नही मिल रहा योजना का लाभ

HIGHLIGHTS

  • दलालों के माध्यम से एक ही परिवार के दो से तीन बच्चों को मिला एडमिशन
  • लोगों ने बीएसए से की जांच कर कार्यवाई की मांग

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। सरकार द्वारा गरीब परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के अच्छे कान्वेंट स्कूलों में दाखिला दिलाने के उद्देश्य से शुरू की गई निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा (आरटीई) विकासखंड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहाँ अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजपुर में पूरी तरह से दलालो के चंगुल में फंस गई है।जनचर्चा के अनुसार कुछ दलाल शिक्षा माफिया बेसिक शिक्षा विभाग के बीआरसी एवं बीएसए कार्यालय में तैनात बाबुओं से सेटिंग-गेटिंग करके दस से बिस हजार रुपये में डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंद नगर में दाखिला कराने का सौदा तय किया जाता है।सेटिंग गेटिंग के इस पूरे खेल में कुछ बाहरी दलालों के साथ-साथ शिक्षा विभाग में तैनात कुछ नेता किस्म के ऐसे शिक्षक भी है।

जो अपने विद्यालय पर कम और बीआरसी कार्यालय पर साहब की जी हुजूरी में ज्यादा ड्यूटी बजाते है।उनकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सत्र 2022-23 में सेटिंग गेटिंग के तहत जिनके बच्चों का एडमिशन डीएवी रिहंद स्कूल में हुआ था उन्ही में से कुछ लोगो के बच्चों का एडमिशन इस सत्र 2023-24 में भी पुनः होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जबकि कम आय के जरूरत मंद गरीब लोगों को इस योजना का लाभ नही मिल पा रहा है बताया जाता है कि डीएवी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था अच्छी होने के कारण एडमिशन के लिए मारामारी रहती है इसी का लाभ उठाकर कुछ शिक्षा माफिया दलाल किस्म के लोगों ने गरीबो के आरटीई योजना को ही कमाई का जरिया बना लिया है।क्षेत्रीय जनता ने बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र से इस पूरे प्रकरण में संज्ञान लेकर जारी की गई बीजपुर की लिस्ट की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाई करने की मांग की है।

राज्य स्तरीय यूथ-20 प्रतियोगिता में शिवानी एवं अर्पित करेंगे सोनभद्र का प्रतिनिधित्व

सोनभद्र। भारत सरकार द्वारा G -20 कार्यक्रम के अंतर्गत Youth – 20 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य देशभर के युवाओं को एक साथ लाना और बेहतर कल के लिए विचारों पर चर्चा करना व भविष्य के कार्यों के लिए एक एजेंडा तैयार करना है। भारत की अध्यक्षता के दौरान यूथ – 20 द्वारा की जाने वाली गतिविधियां वैश्विक युवा नेतृत्व एवं साझेदारी पर केंद्रित होंगी। Y-20, G-20 का आधिकारिक युवा समूह है। यह एक मंच प्रदान करता है जो युवाओं को Y-20 प्राथमिकताओं पर अपनी दृष्टि व विचार व्यक्त करने की अनुमति देता है।

Advertisement (विज्ञापन)

Y-20 शिखर सम्मेलन के माध्यम से देशभर के विभिन्न महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों से चयनित युवाओं द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिए गए विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में दिनांक 24 मार्च 2023 को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ में “हेल्थ वेल बीइंग एंड स्पोर्ट्स एजेंडा फॉर यूथ थीम पर Y -20 के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं जिसमे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के कुल 150 युवा प्रतिभागी (75 युवा तथा 75 युवतियां) प्रतिभाग करेंगी। जिसमें सोनभद्र जनपद का प्रतिनिधित्व करने हेतु राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र की बी . ए . तृतीय वर्ष की छात्रा कुमारी शिवानी सिंह एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्र अर्पित देव पांडेय का चयन हुआ है। उक्त जानकारी अनिल कुमार सिंह उपनिदेशक /ओएसडी नेहरू युवा केंद्र सोनभद्र द्वारा प्रदान की गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं शिवानी सिंह एवं अर्पित देव पांडे के चयन से महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं में खुशी की लहर है तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने दोनों ही प्रतिभाशाली छात्र -छात्रा को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर भी सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी है। ज्ञातव्य है कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन एवं नियोजन युवा कल्याण एवं खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है।

सदर ब्लाक प्रमुख ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का फीता काटकर किया शुभारम्भ

सोनभद्र। आई0टी0आई0 कालेज राबर्ट्सगंज में कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सोनभद्र द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष-2022-23 का ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत ने फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर द्वितीय चरण के कुल 500 (दर्जी-350, बढ़ई-50,नाई-25, लोहार-25, हलवाई-50) लाभार्थियों का 06 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ निखिल यादव, उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सोनभद्र, जी0एस0 यादव नोडल प्राधानाचार्य रा0 आई0टी0आई0, दुद्धी सोनभद्र आर0पी0 गौतम उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, यदुवेन्द्र नाथ प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 राबर्ट्सगंज तथा प्रशिक्षणदायी संस्था उत्तर प्रदेश डिजाईन एवं शोध संस्थान, लखनऊ से आये हुए मास्टर क्राफ्टसमैन/डिजाइनर अमरदीप पाण्डेय, नीरज कुशवाहा, शशिकान्त नाग एवं रागनी पाण्डेय की उपस्थिति में किया गया। 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लाभार्थियों को उनके ट्रेड से सम्बन्धित टूलकिट तथा 1 हजार 500 की धनराशि की धनराशि प्रति लाभार्थी के खाते में मानदेय के रूप में प्रशिक्षणदायी संस्था उत्तर प्रदेश डिजाईन एवं शोध संस्थान, लखनऊ द्वारा प्रेषित किया जायेगा।

सीडीओ की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया गया कि आधार एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है, इसलिए इसका अपडेटेड होना जरूरी और लाभदायक है, अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

आधार की एक विशेषता है कि आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते हैं, विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखें। इस सन्दर्भ में निवासियों को सलाह दी जाती है कि अगर आपको आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए हैं, तो अपना आधार अपउेट जरूर करायें। आधार अपडेट के लिए अपने पता एवं पहान का वैध प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए और अपना आधार अपडेट करायें। इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रूपये है, आप अपना आधार दो प्रकार से अपडेट करा सकते हैं, 1-आनलाइन https://ssup.uidai.gov.in/ssup/ से आप पते एवं पहान का वैध प्रमाण अपलोड कर सकते हैं, जिसके निर्धारित शुल्क 25 रूपये है, 2- अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आप अपने आधार में अपउेट करा सकते हैं, जिसके लिए शुल्क 50 रूपये है, अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लाॅग इन करें, आधार आधार भुवन पोर्टल https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोनभद्र में आधार नामांकन और अपडेट करने के लिए लगभग 132 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं, इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 6 हजार नए आधार नामांकन और लगभग 15 हजार आधार अपडेट किए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में बच्चों के शत-प्रतिशत आधार नामांकन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र, लीड बैंक प्रबन्धक इलाहाबाद बैंक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डाक सर्वेक्षक, सहायक प्रबन्धक इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट्स, जिला समन्वयक सी0एस0सी0, सहायक प्रबन्धक, यू0आई0डी0ए0आई0, संयोजक जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free