श्री राम नवमी पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा, तैयारी जोरों शोरों पर

HIGHLIGHTS

  • श्री राम दरबार अखाड़ा समिति की हुई बैठक
  • शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर हुई चर्चा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सोमवार की देर शाम जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के मध्य स्थित रामलीला मैदान के हॉल में श्री राम दरबार शोभा यात्रा के निमित्त तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने व संचालन श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा की रामनवमी वाले दिन दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का सिंगार और जन्मोत्सव होगा और उसके बाद किन्नर समुदाय द्वारा सोहर गीत प्रस्तुत किया जाएगा शोभायात्रा अपने समय से राम जानकी मंदिर से मेन चौक होते हुए धर्मशाला चौक से चंडी होटल चंडी होटल से मेन चौक मेन चौक से बढ़ौली चौराहे से कचहरी होते हुए महिला थाना, महिला थाना से राम जानकी मंदिर पर समापन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यात्रा की तैयारी के लिए आप सभी वार्ड संयोजक प्रभारी अपने अपने वार्ड से हजारों की संख्या में निकले और समय से राम जानकी मंदिर पर इकट्ठा हो शोभा यात्रा को भव्य स्वरूप मिले शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवान श्री राम दरबार की दिव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी वह हजारों की संख्या में राम भक्त श्रद्धालु शामिल होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)


इस दौरान प्रमोद गुप्ता ने कार्यक्रम की व्यवस्था व समय और सामग्री पर चर्चा किया और बताया कि सभी राम भक्त 30 मार्च समय दोपहर 2:00 से रामनवमी पर शोभा यात्रा राम जानकी मंदिर विजयगढ़ वाटिका से निकाली जाएगी। जिसके लिए नगर के प्रत्येक मकानों पर ध्वज लग चुके हैं और जहां नहीं लगे हैं वहां लगाए जा रहे हैं नगर की साज-सज्जा के लिए यात्रा के मुख्य मार्गों पर झंडी व ध्वज से सजाया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही अखाड़ा परिषद के संरक्षक श्रवण व जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में सदियों से भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पर्व राम नवमी का उत्सव मनाया जाता है। मैं भी बचपन से हर साल रामनवमी के दिन घर में पूजा होते देखता रहा हूँ। संयोग से चैत्र के नवरात्रि की नवमी तिथि के दिन ही रामनवमी का पर्व होता है इसलिए पहले देवी पूजा और कन्या भोज के साथ हवन होता है फिर दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है। जितेंद्र सिंह ने कहा की इस वर्ष होने वाली यात्रा में भारी संख्या में भक्त अवश्य शामिल होंगे। अखाड़ा परिषद के आनंद मिश्रा आलोक सिंह ने कहां इस बार 30 मार्च दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव की आरती के बाद करीब दो बजे यात्रा सोनभद्र नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस समापन श्री राम जानकी मंदिर परिसर में होगा अखाड़ा परिषद के किस मुरारी गुप्ता व संगम गुप्ता ने कहा कि यात्रा के स्वागत के लिए नगर वासियों द्वारा जगह-जगह गेट बनाए जाएंगे वह राम भक्तों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा इत्यादि चीजों से श्री राम दरबार शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मनीष अग्रहरि ने बताया कि यात्रा में आम जनमानस की सुरक्षा के लिए अखाड़ा परिषद की तरफ से 200 वालंटियर बनाए जाएंगे
जिससे यात्रा में लोगों को सुरक्षा प्रदान हो सके
अखाड़ा परिषद के सोशल मीडिया प्रभारी श्याम उमर ने बताया कि सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया के फोन के माध्यम से राम भक्तों तक यात्रा की सूचना पहुंचाई जा रही है।

बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण मुरारी गुप्ता, बलराम सोनी, पंकज, नंद लाल, रमेश पटेल, मुन्ना, मनोज चालान, संतोष, प्रकाश श्रीवास्तव, विनोद सोनी, अखिलेश कश्यप, मोहित अग्रहरि, रवि केसरी, हिमांशु सिंह, स्वयं, चंदन, लव कुश, शुभम मनोज, अभिषेक, संतोष, सूरज, किशन, अभिषेक गुप्ता, राजेश गुप्ता, मंजू गिरी, रुबी गुप्ता, आशा विश्वकर्मा, महेश अग्रहरी, बच्चा, आलोक सिंह, आलोक पांडे, योगेश, अनूप अभिषेक सिंह, पंकज कुमार, माखन, अभय, सत्यम, राहुल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आठ नाबालिग बाल श्रमिकों को कराया गया बाल श्रम से मुक्त

सोनभद्र। ऑपरेशन मुक्ति अभियान, बचपन बचाओ आंदोलन व बालश्रम रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को राबर्ट्सगंज मार्केट से आठ नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया। इस दौरान सयुक्त टीम मे रहे श्रम प्रवर्तन अधिकारी राबर्ट्सगंज सुयश पाण्डेय, मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र से निरीक्षक रामजी यादव, उप निरी० हरिदत्त पाण्डेय, हेड कांस्टेबल धनंजय यादव, कांस्टेबल अमन द्विवेदी, द्वारा राबर्ट्सगंज मार्केट में होटलों, ढाबों दुकानों, बस स्टैंड आदि की सघन चेकिंग की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

चेकिंग के दौरान आठ नाबालिग बालक बालश्रम करते हुए पाए गए, बाल श्रमिकों के संबंध में मौके पर उपस्थित संचालकों से बालकों के उम्र के संबंध में साक्ष्य मांगा गया परंतु उनके द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया, अधिष्ठान संचालको पर विधिक कार्यवाही हेतु निरीक्षण नोट जारी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आम जनमानस से अपील करते हुए कहा गया कि बाल मजदूरी रोकने के लिये हम सबको को ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि बच्‍चे बाल मजदूरी की तरफ रूख ही ना करें। बल्‍कि वो बचपन से ही स्‍कूल की तरफ जाने के विचार को अपने अंदर लाएं जिससे बाल श्रम को पूर्णतः समाप्त किया जा सके।

प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिला योजना बैठक

HIGHLIGHTS

  • विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की आधारभूत आवश्यकताओं से सम्बन्धित कार्यो का दिया प्रस्ताव
  • मंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव कार्यो को पूर्ण करने का दिया निर्देश

  • स्थानीय क्षेत्र के विकास पर समर्पित रहा जिला योजना समिति की बैठक
  • जनप्रतिनिधियों व अधिकारीगणों ने आवश्यक बैठक कर सभी के समन्वय व सहयोग द्वारा विकास कार्यो पर दिया गया बल

सोनभद्र। जिला योजना वर्ष-2022-23 की बैठक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क पंजीयन उ0प्र0 व जनपद के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल की अध्यक्षता में विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य, विधाायक दुद्धी राम दुलार गोंड, ब्लाक प्रमुखगण, जिला पंचायत सदस्यगण व अन्य जिला योजना के नामित सदस्यगण, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की उपस्थिति में किया गया।

इस दौरान जिला योजना समिति की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री जायसवाल ने सभी जनप्रतिनिधिगणों के आवश्यक प्रस्ताव व सुझाव को गम्भीरता से सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किए कि जनपद के विकास के दृष्टि से जनप्रतिनिधिगणों के आवश्यक प्रस्ताव व सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने जिला योजना वर्ष-2022-23 में प्राप्त सभी प्रस्तावों को जनहितार्थ कराने पर बल दिया। इस अवसर पर विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने स्थानीय क्षेत्र विशेष से सम्बन्धित आधारभूत सुविधाओं की प्राप्ति के क्रम में प्रभारी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया, जिस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी जनप्रतिनिधियों के स्थानीय कार्यो के प्रस्ताव को संस्तुति प्रदान करते हुए व्यापक तौर पर जनपद के समग्र विकास पर बल दिया जाएगा। इस सन्दर्भ में उन्होंने जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार से कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को सुशासन व जनकल्याणकारी कार्यो के क्रम में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में जनपद सोनभद्र की वार्षिक जिला योजना वर्ष 2022-23 तैयार किये जाने हेतु राज्य संसाधनों के रूप में रू0 346 करोड़ 86 लाख का परिव्यय का अनुमोदन प्रदान किया गया। शासन की प्राथमिकताओं एवं दिशा-निर्देशों के क्रम में जनपद की वार्षिक जिला योजना में उल्लेखनीय तथ्य प्रस्ताव निर्धारित किया गया है तथा वर्ष-2023-24 के लिए रू0 728 करोड़ 90 लाख के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी और जिले के विकास पर बल दिया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत समूह गठन के माध्यम से लोगों को गरीबी रेखा के ऊपर उठाने हेतु ऋण/अनुदान उपलब्ध कराया जाये, महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग, जल संचयन तथा पशुओं के पानी पीने हेतु तालाब आदि के निर्माण एवं रख-रखाव कार्य पर क्षेत्रीय निवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य किया जाये एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत कार्यक्रम के अन्तर्गत गाँव में रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था हेतु सोलर स्ट्रीट लाईट की स्थापना बल दिया गया, स्थापना के पश्चात् संयंत्र को ग्राम पंचायत को स्थानान्तरित कर दिया जाये। वर्ष 2022-23 में सोलर स्ट्रीट लाईट की स्थापना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित व्यक्तियों का शहरी क्षेत्र में पलायन रोकने तथा ग्रामीण क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यक्तिगत उद्यमियों को वित्तीय सहायता बैंकों के माध्यम से प्रदान की गयी है।

इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाये। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि मंत्री जी द्वारा आज की जिला योजना की बैठक में जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका अनुपालन सभी अधिकारी निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी(वि/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी आर0जी0 यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, जिला विद्यालय निरीक्षक आर0पी0 यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, प्रतिनिधिगण, सदस्यगण जिला पंचायत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

घर से निकली विवाहिता का शव कुछ घंटों बाद मिला सिंचाई कूप में



नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थानाक्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम सभा नेमना निवासिनी लगभग 25 वर्षीया इमराना खातून पत्नी इबरार का शव उसके ही घर से थोड़ी दूरी पर बने एक सिंचाई कूप में रविवार की रात्रि उसके परिजनों को खोजबीन के कुछ घंटों बाद मिला। जनचर्चाओ से मिली जानकारी के अनुसार इमराना खातून पुत्री लतीफ शेख की शादी उसी के ग्राम सभा निवासी इबरार के साथ लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। रविवार की सायं उसके पति से किसी बात को लेकर कुछ अनबन हो गई थी। उसी समय वह अपने घर से निकल गई थी।

जब कुछ घंटे बीत जाने पर भी वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान घर के समीप स्थित एक सिंचाई कूप के समीप विवाहिता की ओढ़नी दिखाई दी। जब पास जाकर परिजनों ने देखा तो ओढ़नी में उसके कुछ जेवरात लपेटा हुआ था। आशंका बस परिजनों ने सिंचाईकूप में कटिया डालकर जब देखा तो विवाहिता का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुँची बीजपुर पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। साथ ही साथ विवाहिता के मौत को लेकर अन्य पहलुओं पर भी गोपनीय तरीके से पुलिस जांच- पड़ताल करने में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों द्वारा तरह- तरह के आरोप का दौर जारी तो अवश्य दिखा । लेकिन पुलिस को कोई तहरीर लिखित रूप में नहीं दी गई थी।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सोनभद्र। नेहरू युवा केन्द द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ऐलाही खैराही रेलवे स्टेशन के मैदान में मुख्य अतिथि अखिलेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी एव राम प्रताप मिश्रा दादा ग्राम प्रधान एव सुभाष यादव समाजसेवी ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण करके खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बालीबाल का उद्घाटन मैच ऐलाही बनाम ओबरा के बीच खेला गया जिसमें ओबरा 2-1 से विजयी रही। बालीबाल में कुल 16 टीमों व कबड्डी की 6 टीम ने प्रतिभाग किया। बालीबाल का फ़ाइनल मैच ऐलाही बनाम तुलापुर के बीच खेला गया जिसमें तुलापुर टीम 2-1 से विजयी हुयीं। तुलापुर विजेता व ऐलाही उपविजेता रहीं। कबड्डी का फाइनल मैच गुरेठ बनाम भवानीपुर के बीच खेला गया जिसमें गुरेठ विजेता उपविजेता भवानीपुर हुयीं।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं 400 मीटर दौड़ में यश जायसवाल प्रथम, राकेश मौर्य द्वितीय व दिलीप यादव तृतीय स्थान प्राप्त किए और 800 सौ मीटर दौड़ में अजय प्रथम धर्मवीर द्वितीय मोनू तृतीय स्थान प्राप्त किए। ऊँची कूद में रमेश गिरी प्रथम सोनू द्वितीय भुवनेश्वर तृतीय स्थान प्राप्त किए और लंबी कूद में रंजीत प्रथम राहुल द्वितीय नीरज तृतीय स्थान पर रहे।

सभी विजेता व उप विजेता एव प्रथम द्वितीय तृतीय प्रतिभागियों को ट्राफी, किट एवं प्रमाणपत्र पुरस्कार का वितरण समापन के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल व भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने दिया। ग्राम प्रधान ऐलाही अनिल यादव ने आभार व्यक्त किया। खेलकूद का संचालन अमित सिंह व भुवनेश्वर गोस्वामी ने किया। निर्णायक मंडल में राकेश सिंह, सुशील, प्रवीण, श्रीपति त्रिपाठी थे। इस मौके पर मुख्य रूप से वीरभद्र, सियाराम, धर्मराज यादव, सिराज अहमद, मनोज सिंह, शैलेश यादव, सोनू गिरी, मोनू, प्रदीप कुमार, सदानंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संगीतमय श्री राम कथा में पहुंचे बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर स्थित आदि शक्ति दुधहिया माता मंदिर प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा में सोमवार को कथा श्रवण करने बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया पहुचे।
बतादे कि सिंगरौली जिले में नीरज दौनेरिया का संगठनात्मक दृष्टि से प्रवास था। जिसमे बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता के आग्रह पर प्रखण्ड बीजपुर मे संगीतमय श्री राम कथा में कथा श्रवण करने पहुंचे थे। इस अवसर पर सबसे पहले श्री बेड़ियाँ हनुमान मंदिर खड़िया बाबा आश्रम के महंत मदन गोपालदास महाराज ने मंदिर मे दर्शन पूजन कराने के तत्पश्चात कथा में पूज्य मोहन दास रामायणी महाराज ने नीरज दौनरिया माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर जिला धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख उपेंद्र प्रताप सिंह, जिला समरसता प्रमुख यशवंत सिंह, प्रखंड मंत्री चंदन गुप्ता, प्रखंड सह मंत्री संतोष गुप्ता, प्रखंड संयोजक नवनीत, मुकेश विश्वकर्मा, मनोज पांडेय, गौतम गुप्ता, राजेश कांत गुर्जर, रवि और पंकज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रभारी मंत्री ने भाजपा जिला कार्यालय पर की बैठक

HIGHLIGHTS

  • देश में मोदी और प्रदेश मे योगी सरकार गरीब किसान और मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजना चला रही है- रविंद्र जयसवाल

सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद प्रभारी मंत्री के जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आवाह्न भी किया गया। भाजपा जिला कार्यालय हुई बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्यअतिथि जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।
वहीं बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश मे योगी जी ने गरीब किसान और मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजना चलाई है जिसका उन्हे सीधा लाभ मिल रहा है। प्रदेश में योगी सरकार से पहले गुण्डाराज कायम था जिसको अब खत्म किया गया है। माफियाओं को जेल पहुंचाकर उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही हो रही है। प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि आप सभी कार्यकर्ता केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सभी लोग हर व्यक्ति तक पहुचायें हमारी कोशिश है कि हम हर जरुरतमंद तक सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को पहुंचाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके लिए हमे कार्य करना चाहिए आज देश मे मोदी जी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हो रहा है और प्रदेश मे भी मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
बैठक में मुख्यरुप से जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, दुद्धी विधायक रामदुलारें गोंड, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, ओबरा चेयरमैन प्राणमती देवी, श्रवण जी, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, शिवकुमार गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू सिंह, संतोश शुक्ला, कैलास बैसवार, अनूप तिवारी, राकेश मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

श्री राम जानकी विवाह की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। गोरडिहा ग्राम में चल रहे श्री राम कथा में आचार्य सौरभ भारद्वाज द्वारा श्री राम जानकी का विवाह की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जब ते राम ब्याह घर आए
नित नव मंगल मोद बधाई।
अर्थात जब से श्री राम प्रभु विवाह करके अयोध्या धाम में पधारे तो हर दिन मंगल गीत हो रहे है ब्रह्मा, शिव, इंद्र समस्त देवता इस दिव्य दर्शन के लिए अयोध्या में पधारे एवं श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं ग्रामवासी क्षेत्रवासियों के द्वारा बधाई गीत गाया गया इस दौरान साथ सुंदर वेद मंत्रों का उच्चारण से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर संचालन कर रहे पंडित विनय चौबे ने भगवान कृष्ण की भव्य झांकी निकाल कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पंडित राजकुमार पांडे, जटा शर्मा, राम किशन, ग्राम प्रधान संतोष शर्मा, रवि प्रकाश पांडे, प्रशांत पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजन

    सोनभद्र। पतंजलि युवा भारत सोनभद्र के तत्वाधान में रविवार को ग्राम धुरिया, पोस्ट हिनौती,रॉबर्ट्सगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर वरुण के नेतृत्व में युवा भारत जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन एवं योग के प्रेमी 74 वर्षीय बुजुर्ग ठाकुर प्रसाद द्वारा एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को खेल के साथ ही योग में निपुण बनाना है ताकि योग के माध्यम से भी बच्चे गांव व ब्लॉक स्तर पर अपना तथा अपने परिवार के साथ-साथ देश का नाम रौशन कर सकें स्वास्थ्य ठीक कर के एक दुसरे का।

    Advertisement (विज्ञापन)

    बतादें कि युवा भारत जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा इस प्रकार का निःशुल्क योग शिविर जनपद में विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर आयोजित किया जाता है। शिविर में भारी संख्या में उपस्थित बच्चे व उनके माता-पिता ने योग अभ्यास किया। शिविर में बच्चों के लिए योग से सम्बंधित आसन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया एवं सही आसन करने वाले बच्चों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया।आपको बता दे की एक बच्चा शीर्ष आसन सिख कर किया जिनका नाम नीतीश मौर्य है। शिविर में सोनभद्र कोचिंग सेंटर के डाइरेक्टर वरुण, ग्राम प्रधान, ग्रामीणों सहित अभय मौर्या, स्वीटी वर्मा, खुशी वर्मा, रवि मौर्य, राज गुप्ता, चंदन, संस्कार, ऋतुराज, अनिल वर्मा, कामेश्वर मौर्य, दिनेश मौर्य, राकेश गुप्ता, गणेश, विशाल, अर्पिता, चंदभूषण, अमित, आकाश, राकेश, राजकुमार, गरिमा, प्रिंस सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Advertisement (विज्ञापन)

    देश का ग्रोथ इंजन यूपी, यूपी का ग्रोथ इंजन सोनभद्र – भूपेश चौबे

    HIGHLIGHTS

    • कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के उद्बोधन का दिखाया गया सजीव प्रसारण
    • सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से देश, प्रदेश व जनपद का हो रहा विकास – विधायक भूपेश चौबे
    हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)

    सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे, राज्य सभा सांसद राम शकल, सांसद पकौड़ी लाल कोल, विधायक दुद्धी राम दुलार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0जी0 यादव सहित अन्य लोगो ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा और सुना।

    इसके पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक सदर भुपेश चौबे ने कलेक्ट्रेट में आयोजित 06 वर्ष सुशासन विकास रोजगार डबल इंजन की सरकार नामक पुस्तिका का विमोचन किया, विकास पुस्तिका के विमोचन के दौरान सासद राज्य सभा राम शकल, सांसद पकौड़ी लाल कोल जी, विधायक दुद्धी राम दुलार गोंड भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्य ने विकास पुस्तिका के विमोचन में प्रतिभाग किया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    इस अवसर पर विधायक सदर भुपेश चौबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि सुशासन विकास और रोजगार डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से देश, प्रदेश व जनपद का हो रहा चैमुखी विकास, उन्होंने कहा कि जैसे देश का ग्रोथ इंजन उत्तर प्रदेश है, वैसे ही उत्तर प्रदेश का ग्रोथ इंजन जनपद सोनभद्र है। जनपद सोनभद्र देश के अति पिछड़े 112 जनपदों की श्रेणी में विकास के मामले में तृतीय स्थान प्राप्त किया है, उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का निरन्तर विकास हो रहा है, हमारा देश व प्रदेश विकास के मामले में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र में एक वर्ष में रु0 633.93 लाख की धनराशि से श्याम प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिषन योजनान्तर्गत चेरुई, पल्हारी एवं कोदई में 03 बन्धियों का निर्माण तथा ग्राम पंचायत के 20 स्थलों पर सी0सी0 रोड का निर्माण कार्य कराया गया।
    रू0 15623.73 लाख की धनराषि से जिला खनिज फाउण्डेषन न्याय द्वारा जनपद में विभिन्न निर्माण कार्य कराया गया। रू0 1788.00 लाख की धनराषि से सी0एस0आर0 मद से जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं अन्य सामाजिक कार्य कराया गया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    रू0 186.29 करोड़ की धनराषि से लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क, हास्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष भवन का निर्माण कार्य कराया गया।
    रू0 9225.61 लाख की धनराशि से प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजनान्तर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों पर सड़क का निर्माण कराया गया।
    रू0 2463.59 करोड़ की धनराशि से जनपद में जल जीवन मिशन (हर घर नल से जल) योजनान्तर्गत 12 नग ग्रामीण पाईप पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
    कुल 224002 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित करते हुए रू0 6.19 करोड़ की धनराशि से 3530 मरीजों का निःशुल्क ईलाज किया गया।
    इमरजेन्सी मेडिकल ट्रान्सपोर्ट सर्विसेज के तहत 62303 मरीजों का ईलाज किया गया।
    मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 5510 लाभार्थियों को एवं प्रधान मंत्री मातृत्व वन्दना योजनान्तर्गत 7900 गर्भवती महिलाओें को तथा जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत 24382 गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 280550 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। कुल 47107 बच्चों में पूर्ण प्रतिरक्षित टीकाकरण किया गया, 3061 क्षय रोगी पूर्ण रूप से ठीक हुए एवं 107 कुष्ठ रोगियों का ईलाज किया गया। रू0 1817.67 लाख की धनराशि से नगरीय क्षेत्र में विभिन्न कार्य कराये गये।
    प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 1226 आवास पूर्ण कराया गया। 178 अतिक्रमण कर्ताओं/भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 0.03 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण से मुक्त करायी गयी। ए0डी0बी0 योजनान्तर्गत् जनपद के रू0 14.06 करोड़ की लागत से 466 मजरों में जर्जर विद्युत पोल व तार के प्रतिस्थापन का कार्य कराये जाने की प्राप्त स्वीकृति के सापेक्ष 263 मजरों में कार्य पूर्ण।

    सौभाग्य योजना, तृतीय चरण में 789 मजरों में रू0 32.81 करोड़ की लागत से विद्युतीकरण कराये जाने हेतु स्वीकृति प्राप्त है। उक्त योजनान्तर्गत् चयनित मजरों में विद्युतीकरण हेतु सर्वेक्षण/प्राक्कलन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
    रू0 1.20 करोड़ की लागत से गो संरक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य पूर्ण।
    गो आश्रय स्थलों पर कुल 2934 पशु संरक्षित, 626606 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान एवं 9041448 पशुओं का टीकाकरण कराया गया।
    कामर्शियल लेयर्स योजना के अन्तर्गत जनपद में अण्डा उत्पादन के उद्देश्य से 30000 पक्षी क्षमता की दो इकाई एवं 10000 पक्षी क्षमता की 6 इकाई स्थापित है। इकाई स्थापना पर लिये गये बैक ऋण के ब्याज का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है। स्थापित इकाइयो से लगभग प्रतिमाह 20 लाख अण्डे का उत्पादन आदि का विकास किया गया है।

    Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
    Start free