समाज को एक सूत्र में बांधेगा हिंदुत्व- डॉ धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र। आज के परिदृश्य में जातिगत समूह के प्रचलन ने देश को लकड़ी में लगे दीमक की तरह खोखला करने का मन बना लिया है। जगह जगह हिंसा, सामूहिक विरोध की भावना ने देश के उस अखंडता, एकता को हानि पहुँचाई है जिसका स्वप्न हमारे शूरवीर पूर्वजों द्वारा देखा गया था। छत्रपति शिवाजी महाराज ने जिस सशक्त हिंदू राष्ट्र की नींव रखी थी उसकी जड़ों को जाति की भावना ने कमज़ोर कर दिया है।

हमें आवश्यकता है कि इन सबसे ऊपर उठकर हिंदू राष्ट्र सशक्त राष्ट्र की संकल्पना की ओर अग्रसर हो“आत्मविश्वास शक्ति प्रदान करता है और शक्ति ज्ञान प्रदान करती है। ज्ञान स्थिरता प्रदान करता है ओर स्थिरता जीत की ओर ले जाती है।” उक्त बातें डॉ धर्मवीर तिवारी ने छत्रपति शिवाजी महराज जी के पुण्यतिथि के अवसर पर कहीं।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व समाज कों संगठित कर एक सूत्र में बांधता है लेकिन आज समाज में जिस तरीके से जाति वैमनस्यता फैल रही है जातियों के सम्मेलन हो रहे हैं समाज को जातियों वर्गों में बांटा जा रहा है यह राष्ट्र को कमजोर करने की एक साजिश है यह साजिश अपने लाभ के लिए समाज के ऐसे अपराधियों के द्वारा किया जा रहा है जिनको स्वहित से मतलब है ऐसे स्वहित वाले लोगों को पहचानना होगा और वर्गों में बैठे लोगों को एक हिंदुत्व ही है जिस माध्यम से हम जोड़ सकते हैं अगर हम जुड़े नहीं तो पुनः बटेंगे इस बात को समाज के ऐसे लोगों को समझना होगा जो राष्ट्र के निर्माण की गति में लगे हुए हैं। समाज को जोड़ने के लिए हिंदू स्वराज की स्थापना के लिए सर्वप्रथम शिवाजी महाराज ने ताकत दिखाई और हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को जीवित किया

Advertisement (विज्ञापन)

छत्रपति शिवाजी के शासनकाल में सुशासन, धार्मिक सौहार्द एवं सामाजिक न्याय अपने चरम पर था। विस्तारवादी मुगलों पर शिवाजी ने अपने साहस और चातुर्य से नकेल कसी। उन्होंने अपने कौशल से एक ऐसे हिन्दु साम्राज्य की आधारशिला रखी जिसका प्रभाव भारतवर्ष के कोने कोने में पहुंचा। छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर यह संकल्प लेने की जरूरत है कि समाज के हर व्यक्ति को चाहे वह किसी जाति धर्म का हो उसके साथ सामाजिक सद्भाव कायम करना होगा तभी राष्ट्र सशक्त होगा और राष्ट्र के निर्माण की गति तेज होगी।

उत्तरी क्षेत्र फूटबाल टूर्नामेंट में एनटीपीसी रिहंद रहा विजयी

HIGHLIGHTS

  • उत्तरी क्षेत्र फूटबाल टूर्नामेंट की ट्रॉफी मुख्य महा प्रबन्धक (रिहंद) ए के चट्टोपाध्याय को सौंपी

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद में आयोजित की गयी उत्तरी क्षेत्र फूटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में एनटीपीसी रिहंद ने जीत हासिल की। रिहंद फूटबाल टीम ने इस उत्तरी क्षेत्र फूटबाल टूर्नामेंट की ट्रॉफी मुख्य महाप्रबन्धक रिहंद ए के चट्टोपाध्याय को सौंपी।मुख्य महाप्रबन्धक (रिहंद) ए के चट्टोपाधाय ने रिहंद टीम की खूब सरहना की और कहा कि आगे भी रिहंद की टीम एक जुट होकर ऐसे ही अपना प्रदर्शन करती रहे और एनटीपीसी रिहंद का परचम लहराए।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में 7 दिवसीय उत्तरी क्षेत्र फूटबाल टूर्नामेंट का समापन एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित सोनशक्ति स्टेडियम में किया गया।यह 7 दिवसीय उत्तरी क्षेत्र फूटबाल टूर्नामेंट 20 मार्च से 26 मार्च तक चला, जिसमें एनटीपीसी रिहंद के साथ अन्य 5 टीमों ने भाग लिया था। जिसमें एनटीपीसी विंध्याचल, एनटीपीसी सिंगरौली, एनटीपीसी ऊंचाहार,एनटीपीसी टांडा, एनटीपीसी दादरी की टीम शामिल हैं। इस उत्तरी क्षेत्र टूर्नामेंट के दौरान सभी टीमों ने भाग लेकर अपने-अपने फूटबाल कौशल का प्रदर्शन करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी रिहंद एवं एनटीपीसी विंध्याचल के बीच हो रहे फ़ाइनल मैच में फ़र्स्ट हाफ़ में दोनों टीमों का गोल 0-0 रहा उसके बाद मैच के दूसरे चरण में एनटीपीसी रिहंद एवं एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा 1-1 गोल किया गया। समय समाप्ती पर दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा।तत्पश्चात दोनों टीमों को 5-5 पेनाल्टी शूटआउट करने का मौका दिया गया, जिसमे एनटीपीसी रिहंद ने 3 गोल किया और एनटीपीसी विंध्याचल ने 1 गोल किया और इसी के साथ एनटीपीसी रिहंद इस उत्तरी क्षेत्र फूटबाल टूर्नामेंट को 2-4 से जीत लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेशन के महाप्रबंधकगण,अपर महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षगण, वर्तिका महिला मण्डल की अध्यक्षा एवं पदाधिकारी महिलाएं, यूनियन व एशोसिएशन के प्रतिनिधिगण, ग्रामों के ग्राम प्रधानगण के साथ-साथ दर्शकगण आदि उपस्थित रहे।

एनटीपीसी रिहंद में आयोजित की गयी इंटर स्कूल फूटबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के सोनशक्ति स्टेडियम में इंटर स्कूल फूटबाल टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद)अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने दीप प्रज्जवलन कर परंपरागत ढंग से उद्घाटन किया ।
यह इंटर स्कूल फूटबाल टूर्नामेंट 31 मार्च से 5 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें एनटीपीसी रिहंद परिसर स्थित सेंट जोसफ स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं केन्द्रीय विद्यालय की टीमों ने भाग लिया। इंटर स्कूल फूटबाल टूर्नामेंट की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई जिसमें नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए गए।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य अतिथि अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद) नें अपने सम्बोधन में कहा कि खेल में हार-जीत का नहीं बल्कि उसमें भाग लेना ही काफी महत्वपूर्ण होता है | उन्होने कहा कि खेल से बौद्धिक क्षमता के साथ-साथ सर्वांगीण विकास भी होता है। उन्होने सभी टीमों का स्वागत किया और फूटबाल कि विशेषताएँ बताई साथ ही प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया एवं उनका मनोबल बढ़ाया। इस आयोजन में सभी टीमों ने भाग लेकर अपने-अपने फूटबाल कौशल का प्रदर्शन करके दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेशन के महाप्रबंधकगण,अपर महाप्रबंधकगण, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षगण, यूनियन व एशोसिएशन के प्रतिनिधिगण के साथ-साथ दर्शकगण आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जीव जन्तुओं पर दया करें शाकाहारी रहें – पंकज जी महाराज

सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के कुलडोमरी/ बैरपान ग्राम में जय गुरुदेव संस्था मथुरा आश्रम से आऐं परमसंत जयगुरुदेव महाराज जी के उत्तराधिकारी युवा संत पंकज जी महाराज सोनभद्र में 18 मार्च से जनजागरण सदाचार नशामुक्ति शाकाहार प्रचार प्रसार व सत्संग का लगातार विभिन्न ब्लॉकों में होता आ रहा है जो 7 अप्रैल को ग्राम पंचायत- कुसी ब्लॉक राबर्टसगंज में सम्पन्न होगा आज म्योरपुर ब्लॉक के बैरपान (अनपरा रोड) में सत्संग चला जयगुरुदेव संगत से जुड़े अपार भक्तगणों एवं उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पंकज जी महाराज ने कहा मानव धर्म सबसे बड़ा धर्म है

Advertisement (विज्ञापन)

इसलिए किसी व्यक्ति-धर्म या मजहब की निन्दा, आलोचना नहीं करनी चाहिए सत्संग में तो केवल प्रभु के भजन व भक्ति के प्रति शौक पैदा किया जाता है। ‘‘ मिली नर देह यह तुमको, बनाओ काज कुछ अपना। पचो मत आय यहि जग में, जानियों रैन का सपना।’’ पंक्ति को उद्धृत करते हुये पंकज जी ने कहा कि पिछले जन्मों के पुण्य और महात्माओं की दया कृपा से आप को यह मनुष्य शरीर मिल गया है। आप सब खेती, दुकान, दफ्तर का काम करने के बाद, बाल-बच्चों को प्यार, दुलार करने के बाद, चौबीस घण्टे में सुबह-शाम एक-एक घण्टे बचाकर भगवान का भजन भी कर लिया करें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके लिये यह मनुष्य शरीर मिला है बडे़ बुजुर्गों को अपने बच्चों व युवाओं को भी सत्संगों में ले जाना चाहिए क्योंकि आज कल के युवाओं में शैक्षणिक संस्थानों से डिग्रियाँ लेने के बाद भी संस्कार नहीं मिल पा रहे हैं देश में वृद्धाश्रमों की संख्या बढ़ती जा रही है हम सबको यह निश्चित समय के लिये स्वासों की पूंजी मिली है।पूज्य पंकज जी महाराज ने कलयुग की सरल साधना (नाम योग) का भेद देकर सुमिरन, ध्यान, भजन करने की विधि बताई उन्होंने सत्संग में उपस्थित भक्तों को प्रतिदिन सुमिरन, ध्यान,,भजन करना तथा समाज में शाकाहार, सदाचार का प्रचार करते रहने के लिए कहा सत्संग में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने इस मौके पर जयगुरुदेव संगत के जिलाध्यक्ष अवधू यादव, विजय शंकर, राम खेला वन, अशोक यादव, राजीव, रामबिलास, राम केवल समेत हजारों सत्संगी आदि उपस्थित रहे।

इमरती कॉलोनी से निकाली गई भव्य श्री राम दरबार शोभा यात्रा

सोनभद्र। राम नवमी के अवसर पर सोनभद्र नगर में श्री सिद्धिविनायक मंदिर इमरती कालोनी राबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा नगर में भव्य श्री राम दरबार की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का प्रारंभ श्री सिद्धिविनायक मंदिर से हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव व भव्य श्रृंगार कर मनमोहक झांकी सजाई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

भगवान श्री राम दरबार की झांकी में लोगों ने मनमोहक दृश्य को देखा और पूरा नगर भगवा रंग में हो गया। शोभा यात्रा में भारी संख्या में राम भक्त सड़कों पर उतर आए। इस अवसर पर जय श्री राम जय उद्घोष लगाते हुए महिलाएं बच्चे युवा शामिल हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

भगवान श्री राम दरबार शोभा यात्रा का राम भक्तों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा व आरती करके भगवान की मनमोहक झांकी के दर्शन किया।
इस अवसर पर रघुनाथ धर द्धिवेदी, रितेश सिन्हा, विकास प्रताप, राकेश मेहता, राजेश मेहता, ओ० पी० जायसवाल, विमल प्रसाद चतुर्वेद, पंडित विवेक मिश्रा, एस पी सिंह,अश्वनी राय, सतीश चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पाक्सो एक्ट के तहत दोषी नरेश गौड़ को 7 वर्ष की कैदप

सोनभद्र। साढ़े 9 वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी नरेश गौड़ को 7 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में एक सितंबर 2013 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी अपने ननिहाल में रहकर पढ़ती थी। 23 अगस्त 2013 की रात्रि 10 बजे उसकी बेटी शौच के लिए निकली थी तभी बाहर छुपा बैठा हुआ बभनी थाना क्षेत्र के राजा सरई गांव निवासी नरेश गौड़ पुत्र जीत सिंह गौड़ ने बेटी को पकड़ लिया और उसे खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बेटी को बेहोशी हालत में वहीं छोड़कर भाग गया। बाद में करीब 12 बजे रात्रि में बेटी को बेहोशी हालत में एक महिला ने खेत में से लाकर घर पहुंचाया।

Advertisement (विज्ञापन)

बेटी को तत्काल म्योरपुर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। दो दिन तक बेटी बेहोश थी। जब होश आया तो बेटी ने वाकए की जानकारी दी। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचना के दौरान विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी नरेश गौड़ को 7 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

नौ दिवसीय भंडारे का हुआ समापन

सोनभद्र। शाहगंज के जमगाँव स्थित श्री आदिशक्ति मां दुर्गा आश्रम माता बुडीया के दरबार में नवरात्र के प्रथम दिन से चल रहे भण्डारे का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। वहीं नौमी के दिन पूरा मंदिर परिषद जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर गुरू शिवकुमार ने नौ कन्या व एक भैरौ भैया को भोजन कराकर आए हुए सभी भक्तो को नारियल गमछा प्रसाद देकर विदाई किये। इस अवसर पर ओम, सुनील सिंह, मिश्रा, राजू मौर्य, छोटु, विरेन्द्र मौर्य, सोनू मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

शिवा एकेडमी में अंक पत्र का हुआ वितरण

सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम विद्यालय शिवा एकेडमी में अंक – पत्र का वितरण, विदाई समारोह व अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन व वंदना से किया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा व शिक्षक गणों द्वारा छात्र- छात्राओं को अंक- पत्र वितरित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

आपको बता दें कि परीक्षा में उत्तीर्ण अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं में कक्षा एल के जी में अनुष्का प्रथम, दिव्यान्शु द्वितीय व आनंद चौहान तृतीय रहे इसी प्रकार कक्षा यू के जी में साची प्रथम, मानशी सिंह द्वितीय व अंकुल तिवारी तृतीय, कक्षा 1 में कृष्ण कुमार प्रथम, सृष्टि तिवारी द्वितीय व शिवान्शु तृतीय, कक्षा 2 में शैलेश चंद्र प्रथम, अमीर द्वितीय व मु. आयान तृतीय, कक्षा 3 में जोया आलम प्रथम, खुशी द्वितीय व अनन्या तृतीय, कक्षा 4 में विकास सिंह प्रथम, मेराज अली द्वितीय व फैजान अहमद तृतीय, कक्षा 5 में अंजली सिंह प्रथम, अनुराधा यादव द्वितीय व आशु तृतीय, कक्षा 6 में अंकित यादव प्रथम, श्रेया गुप्ता द्वितीय व अय्यूब तृतीय, कक्षा 7 में खुशी प्रथम, अंकिता यादव द्वितीय व अर्चना तृतीय तथा कक्षा 8 में रविशंकर प्रथम, अंजली द्वितीय व बंदना तृतीय स्थान पर रहीं।

Advertisement (विज्ञापन)

परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा व शिक्षक गणों द्वारा संयुक्त रूप से कापी, कलम वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अंक- पत्र पाकर बच्चे बहुत खुश हुए।
प्रधानाचार्य श्री विश्वकर्मा ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि नया सत्र 2023- 24 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गया है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा व संस्कार देने के लिए विद्यालय परिवार सदैव तत्पर है। आप सभी अपने व आस- पास के बच्चों का नामांकन करायें तथा बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय भेजें।

वहीं विदाई समारोह में कक्षा 7 की छात्रा खुशी ने रोते हुए ऐसा विदाई गीत सुनाया कि सबकी आँखें नम हो गयी, और शिक्षिका से लिपट कर रोने लगी।
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा ने आये हुए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक गण अरुण कुमार गुप्ता, दीपक प्रजापति, राजीव रंजन त्रिपाठी, माया प्रजापति, कृति पाठक, सावित्री, सपना चौहान, अभिभावक गण तथा स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

सोन नदी के किनारे बने घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर तरीके से की जाये सुनिश्चित – डीएम

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न
  • सोन नदी के किनारे वृहद रूप में वृक्षा रोपण कराये जाने हेतु बनायी जाये कार्ययोजना – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यावरण के समस्या के निराकरण हेतु सालिड बेस्ट मैनेजमेन्ट का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व अन्य स्थलों पर बेहतर तरीके से किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अभियन्ता नगर पंचायत से मैकेनिकल रोड़ स्वीपिंग मशीन की उपलब्धता के विषय में जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया की मशीन की क्रय हेतु कार्यवाही की जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने शीघ्र मशीन क्रय करने हेतु अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया की नगर पंचायत ओबरा को छोड़कर शेष सभी नगर पालिका एंव नगर पंचायतों में एम0आर0एफ0 केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 5 प्रदूषित भू-गर्भीय जल स्थलों के सम्बन्ध में जानकारी ली तो पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा बताया गया की एक स्थल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, शेष चार स्थलों की जाॅच रिपोर्ट प्रयोगशाला से अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। जिस पर जिलधिकारी महोदय ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रिपोर्ट प्राप्त कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

दौरान जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका एवं नगरं पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि सोन नदी के घाटों की साफ-सफाई बेहतर तरीके से करायी जाये और नदी के किनारे वन विभाग, मनरेगा विभाग आपस में समन्वय स्थापित बेहद रूप में वृक्षा रोपण का कार्य करायें। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सोन नदी के किनारे बसे गांवों में लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु वाल राईटिंग के माध्यम स्लोगन लिखा जाये, जिससे लोगों में नदी के साफ-सफाई व स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित करायें कि नालों के माध्यम से नदियों में जाने वाला पानी को फिल्टर करने के लिए कार्ययोजना तैयार किया जाये, जिससे कि नदियों में नालों का पानी शुद्ध होकर जाये और नदियों की स्वच्छता बनी रहें।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला गंगा समिति का मुख्य उद्देश्य है कि नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करायें जाये और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौध रोपण किया जाये। जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक में अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग अधिकारी नोडल, अधिकशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग अधिकारी नोडल, अधिशासी अभियन्ता यू0पी0 पाॅवर कारपोरेशन लिमिटेड, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व जिला कृषि अधिकारी, समस्त सीटी गैस नेटवर्क के प्रतिनिधि, समस्त आयल एवं गैस के प्रतिनिधियों को अनुस्थित रहने कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दियें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0जी0 यादव, प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

राम कथा के समापन पर हुआ भंडारे का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। चालू माह मार्च 2023 के 21 तारीख से बेड़िया हनुमान मंदिर के मंदिर समिति व भक्तगणों के संयुक्त तत्वावधान माता दूधइया देवी मंदिर परिसर में शुरू किए गए श्री राम जन्मोत्सव व श्री राम कथा कार्यक्रम का समापन 31 मार्च को विशाल भंडारा के साथ किया गया।

शुक्रवार की सुबह कुँवारी कन्याओं को विधि- विधान से भोजन कराने के उपरांत दोपहर से भंडारा का कार्यक्रम शुरू किया गया। देर शाम तक चले इस भंडारा में बीजपुर, सिरसोती, डोडहर, नेमना, जरहां, पिंडारी, रजमिलान, बकरिहवा, अंजानी , एन टी पी सी रिहंद स्टेशन के आवासीय परिसर के आवासीय भक्तगणों अलावा क्षेत्र के अन्य ग्राम सभाओं के हजारों भक्तगणों ने शिरकत कर महाप्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर गणेश शर्मा, श्री तिवारी जी, इंद्रेश सिंह, संदीप गुप्ता, राजेश सिंह, योगेंद्र चौबे, कमलेश गुप्ता, चंदन गुप्ता, उपेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल त्रिपाठी, शतवंत सिंह, आदि भक्तगणों के अलावा मंदिर समिति के अन्य भक्त जी जान से लोगों को महाप्रसाद खिलाने में जुटे देखे गए। किसी को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े इस बात को लेकर मंदिर के महंत मदन गोपाल जी महाराज, सुदर्शन महराज आदि संतगण भी कार्यकर्ताओं को समुचित दिशा निर्देश देते हुए देखे जा रहे थे।।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free