रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को सीएमओ ऑफिस के पास स्थित संकट मोचन मंदिर पर पुजारी राजकुमार पांडे के संयोजकत्व देर शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन कराया गया। जिसमें की पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता, ओमकार विश्वकर्मा और वाराणसी से पधारे गायक छोटू शुक्ला एवं गायिका राधा मिश्रा ने बजरंगबली के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसे सुनकर वहां उपस्थित भक्त जय श्री राम जय बजरंगबली के जय कारे लगाते हुए झूमने लगे। भजन गायकों के साथ आर्गन नागेंद्र दुबे, ढोलक पर झां व पैड पर छोटू ने संगत किया। वही जय मां गायत्री झांकी ग्रुप द्वारा प्रो० आकाश गुप्ता के नेतृत्व में मां काली, भोलेनाथ के पात्र में बने कलाकारो द्वारा भव्य झांकियां प्रस्तुत की गई।इसके पूर्व संकट मोचन मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा द्वारा शाम 7:00 बजे श्री बजरंगबली की जन्म उत्सव आरती भव्यता के साथ की गई। जिसमें की भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
वही मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कि सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल, अग्रवाल, सचिन जयसवाल, गया प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला, संतोष चौबे, अजीत शुक्ला, शिवा पांडे, आत्माराम पांडे दीपू केसरी, अभिषेक सिंह, राहुल केसरी, लक्ष्मण, निखिल चौबे, दादे चौबे, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। श्री हनुमान जन्मोंत्सव के अवसर बृहस्पतिवार को नगर के मां शीतला धाम के पास स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान पर रामजी मोदनवाल के संयोजकत्व में मंदिर में स्थापित हनुमान जी का दिव्य दरबार सजाया गया। इसके पश्यात हनुमान जी की भव्य आरती की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें की भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओ ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर रामजी मोदनवाल, प्रदीप मोदनवाल, सचिन, सानू, मनोज, दिलीप, शुभम, साहिल, सत्यम, स्वयं, अशोक, माया देवी, पूनम, ऋषि, गोविंद, उमेश, कमलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हनुमान जन्म उत्सव पर नगर के हनुमान मंदिर पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
हनुमान मंदिरों पर हुआ भव्य श्रृंगार, मंगला आरती एवं पूजन
संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर द्वारा निकाली गई भव्य ध्वज यात्रा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बृहस्पतिवार को नगर के हनुमान मंदिरों पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर नगर के मेन रोड पर रामअवतार उपवन में अवस्थित बाल हनुमान मंदिर में निर्मल केडिया के संयोजन में एवं सीएमओ ऑफिस के पास स्थित संकट मोचन मंदिर में पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा हनुमान जी महाराज
Advertisement (विज्ञापन)
का भव्य श्रृंगार, मंगला आरती व पूजन किया गया और शीतला मंदिर के पास मेन रोड पर स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से राम जी मोदनवाल के संयोजकत्व में भव्य ध्वज यात्रा निकाला गया।
जिसमें भक्तजन हाथ में भगवा ध्वज लिए प्रभु श्री राम, बजरंगबली, हनुमान जी का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तथा दूसरी ओर भक्तिमय भजन की धुन पर स्त्रियां युवतिया,युवक थिरक रहे थे, ध्वज यात्रा के दौरान रथ पर बैठे हुए मर्यादा पुरुषोत्तम राम, माता जानकी एवं राम भक्त हनुमान के स्वरूप का दर्शन जहां नगर वासियों ने किया वहीं कुछ लोगों ने उनकी आरती भी उतारी।
Advertisement (विज्ञापन)
यह ध्वज यात्रा संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए पुनः संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस ध्वज यात्रा में मुख्य रूप से डॉ धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजीत रावत, दीपक कुमार केसरवानी, रामजी मोदनवाल, संगम गुप्ता, प्रदीप मोदनवाल, सचिन, सानू, राजाराम केसरी, नीरज केसरी, मनोज, दिलीप, शुभम, ऋषभ केसरी साहिल, सत्यम, स्वयं, अशोक, माया देवी, पूनम, ऋषि, गोविंद, उमेश, कमलेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हनुमान जन्म उत्सव को लेकर मंदिरों पर तैयारियां जोरों शोरों पर
आज बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्म उत्सव
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर आज नगर के हनुमान मंदिरों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कि मेन रोड पर स्थित केडिया जी के बगीचे के हनुमान मंदिर पर सुबह 7:00 बजे मंदिर में स्थापित देवी,देवताओं का पूजन व दोपहर 1:00 बजे सुंदरकांड का पाठ और शाम 7:00 हनुमान जी की भव्य आरती की जाएगी और रात्रि 8:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें की सुप्रसिद्ध भजन गायक संजीव शर्मा अपने गायन के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
आयोजक निर्मल कुमार केडिया ने सभी हनुमान भक्तों से निवेदन किया है कि इस अवसर पर सभी हनुमान भक्त मंदिर पर उपस्थित होकर पूर्ण के भागी बने और भजन संध्या खूब आनंद उठाएं और शीतला माता मंदिर के पास स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में राम जी मोदनवाल के संयोजन में हनुमान जी की सुबह 7:30 बजे भव्य आरती की जाएगी और प्रातः 8:00 बजे से नगर में विशाल ध्वज यात्रा निकाली जाएगी एवं शाम 7:00 बजे हनुमान जी की जन्म उत्सव आरती होगी और 8:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा
Advertisement (विज्ञापन)
तथा सीएमओ ऑफिस के पास स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर सुबह 7:00 बजे प्रभु हनुमान जी की भव्य आरती मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा की जाएगी और वही शाम 7:00 बजे श्री हनुमान जन्म उत्सव की भव्य आरती होगी तथा रात्रि 8:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता की टीम द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर आयोजक राजकुमार पांडे ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मंदिर में पधारे और पुण्य के भागी बने।
सोनभद्र। सचिव, पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 13 मई द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सम्पूर्ण भारत वर्ष में किया जायेगा। इस आदेश के अनुपालन में एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आज अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में बैठक आयोजित की गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
अध्यक्ष अशोक यादव-प्रथम द्वारा नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत निहारिका चैहान एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कार्य योजना तैयार करें। विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि इस कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए इलेक्ट्रानिक्स एवं प्रिन्ट मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया एवं अन्य प्रभावी माध्यमों की सहायता लेें।
Advertisement (विज्ञापन)
प्रचार-प्रसार के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप जनपद के समस्त सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट से प्रचार-प्रसार कराया जाये। उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि समस्त न्यायालयों एवं राजस्व न्यायालयों सरकारी विभागों-अनुभागों, बैंकों एवं बीमा कम्पनियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि से अवगत कराते हुए इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिकाधिक उपयुक्त मामलों को चिन्हित कराकर सूचना, डी0एल0एस0ए0 कार्यालय में मंगायी जावे। पूर्व की व्यवस्था के अनुसार पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों अन्य विभागों के पदाधिकारियों आदि से बैठक कर दिशा-निर्देश निर्गत किया जावे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र को निर्देशित किया गया कि एम0ए0सी0टी0 एवं कुटुम्ब न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि से अवगत कराते हुए उनसे उपयुक्त प्रकरणों को चिन्हित करने एवं लोक अदालत के पूर्व बीमा कर्मियों/वादकारियों से सुलह समझौता सम्बन्धी वार्ता के लिए बैठक की तिथि प्राप्त कर तदानुसार कार्यवाही करें। अध्यक्ष द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि से अवगत कराने का निर्देश दिया गया ताकि वे अपने-अपने विभागों के नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अधीनस्थों को समय से समुचित उपक्रम करने का निर्देश दें। बैठक में यह निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में न्यायिक अधिकारीगण की बैठक इस माह के मासिक बैठक के साथ आयोजित की जायेगी।
हनुमान जन्म उत्सव को लेकर मंदिरों पर तैयारियां जोरों शोरों पर
कल बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्म उत्सव
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर कल दिनांक 06 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को नगर के हनुमान मंदिरों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कि मेन रोड पर स्थित केडिया जी के बगीचे के हनुमान मंदिर पर सुबह 7:00 बजे मंदिर में स्थापित देवी,देवताओं का पूजन व दोपहर 1:00 बजे सुंदरकांड का पाठ और शाम 7:00 हनुमान जी की भव्य आरती की जाएगी और रात्रि 8:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें की सुप्रसिद्ध भजन गायक संजीव शर्मा अपने गायन के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
आयोजक निर्मल कुमार केडिया ने सभी हनुमान भक्तों से निवेदन किया है कि इस अवसर पर सभी हनुमान भक्त मंदिर पर उपस्थित होकर पूर्ण के भागी बने और भजन संध्या खूब आनंद उठाएं और शीतला माता मंदिर के पास स्थित संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में राम जी मोदनवाल के संयोजन में हनुमान जी की सुबह 7:30 बजे भव्य आरती की जाएगी और प्रातः 8:00 बजे से नगर में विशाल ध्वज यात्रा निकाली जाएगी एवं शाम 7:00 बजे हनुमान जी की जन्म उत्सव आरती होगी और 8:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा
Advertisement (विज्ञापन)
तथा सीएमओ ऑफिस के पास स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर सुबह 7:00 बजे प्रभु हनुमान जी की भव्य आरती मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा की जाएगी और वही शाम 7:00 बजे श्री हनुमान जन्म उत्सव की भव्य आरती होगी तथा रात्रि 8:00 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता की टीम द्वारा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर आयोजक राजकुमार पांडे ने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मंदिर में पधारे और पुण्य के भागी बने।
सोनभद्र। भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन की एक बैठक, अधिवक्ता भवन, तहसील प्रांगण, रावटसगंज में अध्यक्ष संदीप जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी नगर निकाय चुनाव ने जागरूकता एवं अन्य विषय पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर एसोसिऐशन के राष्ट्रीय संयोजक एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव पांच सालों के बाद ही आते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
इन चुनावों का मकसद हम अपने शहर के लिए अच्छे प्रतिनिधियों का चयन करना होता है ताकि निकाय में अच्छी सरकार का गठन किया जा सके। भारत में लोकतंत्र है। इस लोकतंत्र में मतदान से हमें सरकार चुनने का मौका मिला है। लोगों को यह मौका बड़ी मुश्किलों के बाद मिला है। इसलिए चुनाव में हर मतदाता को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। मतदान में हर मतदाता को हर हाल में सभी को भाग लेना चाहिए। मतदान बहुत ही गंभीर विषय है। मतदाताओं को पूरी सोच विचार के बाद ही किसी प्रत्याशी को वोट देना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के पूर्व महामंत्री सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने कहा कि नगर की बागडोर साफ छवि, शिक्षित व ईमानदार व्यक्ति के हाथ में होनी चाहिए, जो व्यक्ति नगर में शांति व सुरक्षा कायम करवा सके और हर नागरिक का सम्मान करते हुए उनकी समस्या को गंभीरता से विचार कर सकता है ऐसे प्रतिनिधि का जनता चयन करे। प्रदेश प्रवक्ता काकू सिंह का कहना है कि जो प्रत्याशी जनता से भेदभाव को खत्म कर विकास करवाने की सोच रखता हो, वहीं प्रत्याशी नगर निकाय का उम्मीदवार बनने के योग्य है।
नगर में कुछ असामाजिक तत्व ऊंच-नीच व जातिवाद का जहर घोलकर जनता का बंटवारा करते हैं। ऐसे लोगों से मतदाताओं को सचेत रहने की जरूरत है। संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महामंत्री विमल प्रसाद सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर अशोक कुमार कनौजिया, सत्यम शुक्ला, अतुल कनौजिया, गुलाम कादिर खान, नवीन कुमार पांडेय, अनिल कुमार सिंह रामगोपाल दूबे, दीपक जायसवाल, ललित चौबे, दीप नारायण पटेल, अशोक सिंह आदि लोग रहे।
सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में सत्र 2023 से एनसीसी अर्थात नेशनल कैडेट कोर का शुभारंभ किया जा रहा है। इसकी अनुमति संबंधित विभाग से प्राप्त हो गई है। लंबे प्रयास के बाद इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। बच्चों एवं अभिभावकों में उमंग एवं उत्साह का संचार देखा जा रहा है। कक्षा नौवीं के छात्र आशीष पांडे का कहना है कि मुझे एन डी ए की तैयारी करनी है। फौज में सैन्य अधिकारी बनकर देश की सेवा करना मेरा मकसद है। एनसीसी मेरे जैसे विद्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
सौरभ सिंह भी एनडीए के माध्यम से सैन्य अधिकारी बनकर देश की रक्षा करना चाहते हैं। उनके जैसे अनेकानेक विद्यार्थियों के लिए एनसीसी का आना अत्यंत लाभप्रद माना जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने बताया कि एनसीसी विद्यार्थियों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करेगा। एनडीए,सीडीएस, एवं अन्य सैन्य क्षेत्रों की प्रतियोगिताओं में एन सी सी प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाती है। प्राचार्य श्री राजकुमार ने बताया कि एनसीसी सैन्य क्षेत्रों में जाने का द्वार है। यह विद्यार्थियों में अनुशासन,देश भक्ति, इमानदारी, बहादुरी आदि श्रेष्ठ गुणों का संचार करने में सहायक साबित होगा। इस क्षेत्र में स्काउट गाइड के साथ साथ एनसीसी युक्त इकलौता विद्यालय डीएवी रिहंदनगर हीं है। हमारे यहां के अनेक विद्यार्थी सैन्य क्षेत्र में अहम योगदान दे रहे हैं।अब इसकी संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
केडिया जी के बगीचे से प्रारंभ हुआ शोभायात्रा और सूर्य गंगा वाटिका में समापन हुआ जहां पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। केसरवानी वैश्य सभा सोनभद्र द्वारा बुधवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में केशरवानी जाति के कुल गोत्र ऋषि महर्षि कश्यप की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में डीजे की धुन पर महिलाएं पुरुष थिरकते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए कश्यप ऋषि के जयकारा लगाते हुए शामिल हुए। इस शोभायात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्र स्त्रियां पीत वस्त्र धारण कर पूरे नगर का भ्रमण किया। यह शोभायात्रा उत्तर मोहाल के केडिया जी के बगीचा में स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर का भ्रमण करते हुए धर्मशाला रोड पर स्थित सूर्य गंगा वाटिका में पहुंची।
Advertisement (विज्ञापन)
यहां पर आयोजित विचार गोष्ठी में केसरवानी वैश्य सभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष रविंद्र केसरी, जिला अध्यक्ष सुरेश केसरी, नगर अध्यक्ष चंदन केसरी ने संयुक्त रुप से अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“हमारा केसरवानी समाज देश की आर्थिक रीढ़ है और देश के विकास में हमारे समाज का महत्वपूर्ण योगदान है, हमें एकजुट होकर अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।” रामायण कल्चर मैपिंग योजना, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार केसरवानी ने इस अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि-” आज की शोभायात्रा हमारे केसरवानी जाति के संगठित होने का उदाहरण है और हमें इसी तरह से मिलजुल कर समाज सेवा का कार्य करना चाहिए।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी लवकुश प्रसाद केसरी, सोहनलाल केसरी, राजाराम केसरी, हनुमान दास केसरी, शंकर प्रसाद केसरी, अनूप चंद केसरी, दीपक केशरी, उमेश केसरी, रिशु केसरी, प्रदीप केसरी, विजय केसरी, मंगल केसरी, हर्ष केसरी, अमित केसरी, विक्की केसरी, साहित्यकार प्रतिभा केसरवानी,बिना केसरी, शालिनी केसरी, प्रीति केसरी, पूजा केसरी, शालू केसरी, सरोज केसरी, श्वेता केसरी, सुमन केसरी सहित केसरवानी समाज के आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुआ व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चलाए जा रहा है व्यापारिक स्वाभिमान यात्रा का बुधवार को जनपद में आगमन हुआ। स्वाभिमान यात्रा का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा के स्वागत में मुख्य रूप से सदर विधायक भूपेश चौबे की भी उपस्थिति रही।
Advertisement (विज्ञापन)
बता दें कि यह व्यापारिक स्वाभिमान यात्रा 13 मार्च से सहारनपुर से प्रारंभ होकर 32 जिलों से होते हुए आज सोनभद्र पहुंची। जनपद के हजारों व्यापारी बंधुओं द्वारा सैकड़ों बाइक व कारों के काफिले के साथ यात्रा का स्वागत किया गया वह नगर भ्रमण किया गया। यह स्वाभिमान नगर भ्रमण करते हुए विवेकानंद प्रेक्षागृह में पहुंची जहां पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस संगोष्ठी में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा व उनके साथ आए प्रदेश पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस। मौके पर सोनभद्र के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, विजय जैन की उपस्थिति रही।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों दुद्धी, अनपरा, ओबरा, रामगढ़, खलियारी, घोरावल के व्यापारियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यह स्वाभिमान यात्रा पिछले 25 दिनों से चल रहा है और यह यात्रा का पहला चरण है जो सहारनपुर से प्रारंभ हुई है और कल वाराणसी में समाप्त होगी इसका दूसरा चरण कुछ दिनों बाद पुनः प्रारंभ होकर से जनपदों में जाएगा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी जा चुका है व्यापारियों का भारी जनसमर्थन इस यात्रा को मिल रहा है जिसका उदाहरण सोनभद्र के हजारों व्यापारियों के इस कार्यक्रम में उपस्थिति से दिख रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सरकार को टैक्स देते हैं और आगे भी देंगे लेकिन हमारा टैक्स सीधे सरकार के पास जाए ना कि भ्रष्ट अधिकारियों की जेब में व्यापारी अपना हक के लिए अब लड़ने के लिए तैयार है। वहीं झांसी से आए प्रदेश अध्यक्ष युवा जितेंद्र कुमार सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश स्तरीय स्वाभिमान यात्रा द्वारा क्या संदेश दिया जा रहा है कि व्यापारी भी अपने हित के हर तरह के प्रयास कर सकता है यो यात्रा उसका प्रत्यक्ष उदाहरण है प्रदेश के युवा व्यापारी भी हमारे संगठन से लगातार जुड़ रहे हैं कार्यक्रम में स्वागत भाषण जनपद के प्रतिष्ठित व्यापारी व प्रदेश संगठन मंत्री हरीश अग्रवाल द्वारा दिया गया और कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के श्याम बिहारी मिश्रा के स्मरण करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा स्वाभिमान यात्रा को सोनभद्र, राजेश गुप्ता द्वारा जनपद के व्यापारियों का आभार प्रकट करते हुए इस कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई।
इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह दिया गया और जनपद के जिला नगर क्षेत्र तहसील के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, जिला उपाध्यक्ष संजय जयसवाल, जिला संगठन मंत्री अजीत जायसवाल, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केसरी, आईटी सेल नगर अध्यक्ष अजय केसरी, नगर अध्यक्ष आनंद जयसवाल, नगर महामंत्री विजय केसरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, युवा जिला महामंत्री आनंद शुक्ला, युवा जिला कोषाध्यक्ष दीपक सोनी, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, युवा जिला उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल छोटेलाल जयसवाल, बलराम सोनी, प्रमोद गुप्ता सुरेश केसरी, अंशु अग्रहरि, दिनेश गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी कार्यक्रम में मौजूद रहे