विराट रुद्र महायज्ञ के लिए बनाया जा रहा यज्ञ मंडप, अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

HIGHLIGHTS

  • – आदि शंकराचार्य आश्रम झूलेलाल वाटिका लखनऊ में यज्ञ के निमित्त किया गया कुंड ध्वज पूजन
  • यज्ञ की वैज्ञानिक प्रमाणीकरण के लिए सोनभद्र के जंगली बाबा ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्रक
  • 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा यज्ञ, अंतिम दिन होगी निर्धन कन्याओं की शादी
    फोटो:
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। आदि शंकराचार्य आश्रम झूलेलाल वाटिका लखनऊ में आगामी 22 अप्रैल से आयोजित विराट रुद्र महायज्ञ, वटुकों का उपनयन संस्कार एवं गरीब निर्धन कन्याओं की शादी के लिए यज्ञ मंडप बनाया जा रहा है। जिसे अंतिम रूप देने में कारीगर जुट गए हैं। इसके निमित्त रविवार को यज्ञ स्थल पर कुंड ध्वज पूजन किया गया। यज्ञ कार्यक्रम के संयोजक सोनभद्र के भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने यज्ञ की वैज्ञानिक प्रमाणीकरण के लिए भारत सरकार की प्रयोगशालाओं को निर्देशित करने के लिए निवेदन के साथ प्रधानमंत्री जी को पत्रक भेजा है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि विराट रुद्र महायज्ञ, वटुकों का उपनयन संस्कार एवं गरीब निर्धन कन्याओं की शादी का कार्यक्रम आदि शंकराचार्य आश्रम झूलेलाल वाटिका लखनऊ में गोमती नदी तट पर आगामी 22 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए यज्ञ मंडप बनाया जा रहा है। जिसे अंतिम रूप देने में कारीगर जुट गए हैं। इसके अलावा यज्ञ पांडाल परिसर को चारों तरफ से घेराबंदी भी की जानी है, ताकि कोई बाधा न पहुंचाए।

Advertisement (विज्ञापन)

जंगली बाबा ने बताया कि यज्ञ कार्यक्रम के मुख्य यजमान एडवोकेट हाईकोर्ट लखनऊ हिमांशु शेखर जी ने यज्ञ के निमित्त कुंड ध्वज पूजन किया। इसके अलावा यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक कर यज्ञ समिति से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी गई। यज्ञ की वैज्ञानिक प्रमाणीकरण के लिए भारत सरकार की प्रयोगशालाओं को निर्देशित करने के लिए निवेदन के साथ प्रधानमंत्री जी को पत्रक जंगली बाबा के साथ ही एडवोकेट हिमांशु शेखर, डॉक्टर प्रवीण एवं अजय अवस्थी ने भेजा है। सहयोग के लिए मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को भी पत्रक की प्रति भेजा है।

इस मौके पर एसबी सिंह प्रहरी ने यज्ञ के लिए दान स्वरूप एक लाख इक्यावन हजार रूपये देने की घोषणा की। समिति के सदस्यों ने प्रबुद्ध लोगों से भी यज्ञ को सफल बनाने के लिए दान देने की अपील की है। उक्त मौके पर अजय अवस्थी, देवेंद्र रॉय, विनोद सिंह, एसबी सिंह प्रहरी, संजय अग्रहरि,संगीता जायसवाल,राज निगम,राजेश अग्रवाल,डाक्टर कल्पना सिंह, आलोक पांडेय, अरविंदर पाल,नर्मदा माई, विकास कुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

अदालत ने तीन सगे भाइयों को सुनाई 10- 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 12-12 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • 8 वर्ष पूर्व पशुओं के छप्पर में आग लगाने का है आरोप
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी

सोनभद्र। 8 वर्ष पूर्व पशुओं के छप्पर में आग लगाने के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी तीन सगे भाइयों रामनिहोर यादव, महेंद्र यादव व गम्मू यादव को 10- 10 वर्ष की कैद व 12 – 12 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी टोला करमसार गांव निवासी रामसूरत यादव पुत्र रामजग यादव ने थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 21/22 फरवरी 2015 को रात्रि साढ़े 12 बजे पड़ोस के रामानिहोर यादव, महेंद्र यादव, गम्मु यादव व प्रदीप यादव ने पशुओं के छाया के लिए बने छप्पर में आग लगा दी। जिससे एक भैंस की जलकर मौत हो गई। जबकि 11 अन्य भैंस व एक बैल जलने से घायल हो गया। बार -बार इस घटना के बाबत अभियुक्तगणों द्वारा धमकी दी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस तहरीर पर 22 फरवरी 2015 को एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने ओबरा थाना क्षेत्र के करमसार पनारी गांव निवासी तीन सगे भाइयों व रामानिहोर यादव, महेंद्र यादव, गम्मू यादव व प्रदीप यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। इस मामले में नाबालिग प्रदीप यादव की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड प्रेषित कर दी गई।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी तीन सगे भाइयों रामनिहोर यादव, महेंद्र यादव व गम्मू यादव को 10- 10 वर्ष की कैद व 12 – 12 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

कांग्रेसियों ने मुह पर काली पट्टी बांधकर निकाला शांति मार्च

सोनभद्र। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध व अडॉनी घोटाले की जेपीसी जांच कराने की मांग को लेकर काँग्रेस सेवादल सोनभद्र के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक के नेतृत्व में चंडी तिराहे से मुह पर काली पट्टी बांधकर हाथों में तख्ती लेकर क्रम बद्ध तरीके से शांति मार्च निकाल कर नगर भ्रमण करते हुए बढ़ौली चौराहे पर सभा कर कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पीएम मोदी के नेतृव में अडॉनी द्वारा बीस हज़ार करोड के घोटाले की जेपीसी जांच की मांग करते हुए कहा कि जबतक जेपीसी जांच की मांग पूरी नहीं होती तब तक चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा-

Advertisement (विज्ञापन)


जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी लगातार अडॉनी के घोटालों के प्रति आवाज़ बुलंद कर रहे थे जिससे मोदी सरकार बौखलाकर साजिश के तहत जल्दीबाजी में उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द करा दी जो कि घोर अन्याय है जिसको कत्तई बर्दास्त नहीं किया जाएगा कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार मंहगाई, बेरोजगारी, गलत नोटबन्दी, जीएसटी, अडॉनी के लूट के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते रहेंगे भले तानाशाह सरकार उन्हें जेल में डाल दे पर उनकी आवाज़ कत्तई नही दबेगी बल्कि और बुलंद होगी..

Advertisement (विज्ञापन)


युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अधिवक्ता धीरज पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देशवासियों का हज़ारों करोड लूट कर विदेश भागे मेहुल चौकसी, विजय माल्या, नीरव मोदी, ललित मोदी के खिलाफ अगर आवाज़ उठाना अपराध तो जनहित में ऐसा अपराध हर एक नागरिक को करना चाहिए भगोड़ों ने जो पैसा लूट कर विदेश भागे हैं वह आमजनमानस का पैसा है और राहुल गांधी की आवाज़ दबा कर मोदी सरकार उन भगोड़ों को देश वापस लाने के बजाय उन्हें बचाने का काम कर रही है जो कि सरासर गलत है इसके खिलाफ आमजनमानस को भी सड़क पर उतरना होगा नही तो मित्र काल मे मोदी मित्रो की जेब भरती रहेगी और जनता लुटती रहेगी जो कि कांग्रेस कार्यकर्ता कत्तई बर्दास्त नहीं कर सकते वो जनहित में अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे-

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी व नूरुद्दीन खान ने कहा कि भाजपा अपने ही विधायक से मुकदमा करा कर एक तरफ न्यायपालिका के पीछे छुप रही है तो वही दूसरी तरफ छद्दम राजनीति के लिए ओबीसी का अपमान बता रही है जो कि हास्यप्रद है जबकि भगोड़ा नीरव मोदी और ललित मोदी दोनों ओबीसी नही है इसलिए भाजपा चोरों भगोड़ों का नाम ओबीसी समाज से जोड़ कर खुद ओबीसी समाज को बदनाम कर रही अपमान कर रही है जिसके खिलाफ ओबीसी समाज को भी आवाज़ बुलंद करना चहिये जबकी कांग्रेस पार्टी जातिधर्म की राजनीति नही बल्कि देशहित लोकतंत्र हित सर्व समाज हित के लिए आवाज़ उठाती है और उठाती रहेगी

सेवादल के शहर अध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी व मृदुल मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार नही चाहती कि विपक्ष उनके सरकार में उनके मित्र गौतम अडॉनी, ललित मोदी, नीरव मोदी के खिलाफ आवाज़ उठाये इसलिए वो विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए साजिशन राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करा दी लेकिन हम कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ आवाज़ बूलन्द करते रहेंगे अडॉनी के बीस हज़ार करोड़ घोटाले का पोल हम खोलते रहेंगे

उक्त शांति मार्च मे- रमेश देव पांडेय,शैलेन्द्र चतुर्वेदी, मृदुल मिश्रा राजपति साहनी, रामानंद पांडेय,सेराज हुसैन, कन्हैया पांडेय, नूरुद्दीन खान, पंकज मिश्रा, गप्पू जायसवाल, अजित तिवारी, दयासागर दुबे,अंशु मद्देशिया, शत्रुंजय मिश्रा, आकाश वर्मा,भानु जायसवाल गप्पू, गुंजन श्रीवास्तव, वेद प्रकाश, रमेश भंडारी, राहुल सिंह पटेल, चंद्रांशु धर द्विवेदी, राजरूप शुक्ला,सिमू सिंह, राजेन्द्र बैठा, गणेश विश्वकर्मा, सन्नी शुक्ला, वंशीधर देव पांडेय,के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

जिला कारागार में “फिट इंडिया थीम” के तहत चल रहे दो दिवसीय योग प्रशिक्षण का हुआ समापन

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप समाज कल्याण राज्य मंत्री तथा पुलिस अधीक्षक ने बंदियों का बढ़ाया मनोबल
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

गुरमा, सोनभद्र। जिला कारागार सोनभद्र में ” फिट इंडिया थीम” के तहत दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में उद्घाटन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ0यशवीर सिंह ने बंदियों का मनोबल बढ़ाया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही सोनभद्र के बंदीरक्षकों ने गदा एवं मुग्दल चलाकर अपनी फिटनेस एवं शक्ति का प्रचार किया। इस मौके पर कारागार में चल रहे साक्षरता अभियान के अनुक्रम में कक्षा 5 की परीक्षा में पहला 3 स्थान अर्जित करने वालों बंदियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित कर मनोबल बढ़ाया । योग कार्यक्रम के समापन दिवस के अवसर पर जेल पर पधारे मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री संजय सिंह गोंड को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे सत्यजीत पाठक एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओम प्रकाश त्रिपाठी इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बंदियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ साथ जेल के अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रतिभाग लिया।

मंत्री जी द्वारा योगाचार्य अजय पाठक, संस्थान की झारखंड प्रदेश की प्रभारी एवं सह प्रभारी अनामिका एवं अंशिका को प्रशस्ति पत्र,अंगवस्त्र एवं गणेश जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बंदी रक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र दिया। माननीय मंत्री जी द्वारा जेल भ्रमण भी किया गया और जेल प्रशासन की सुव्यवस्था एवं योग कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मारकुंडी साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, शरद प्रसाद गोंड आदि उपस्थित रहें।

कानपुर बार एसोसिएशन की माँग का पूर्ण समर्थन- राकेश शरण मिश्र

सोनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कानपुर बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर उनकी माँगो का पूर्ण समर्थन किया है। उन्होंने कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि अधिवक्ता और वादकारियों के हितों के लिए आप द्वारा किये जा रहे हर संघर्ष में से से सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ आपके साथ है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिस हिम्मत और धैर्य के साथ आप इस लड़ाई को लड़ रहे हैं वह बहुत ही सराहनीय है। हमे पूरा विश्वास है कि इस लड़ाई को हम अवश्य जीतेंगे। साथ ही श्री मिश्र ने प्रदेश के सभी अधिवक्ता संघों से कानपुर बार एसोसिएशन का साथ और समर्थन देने की पुरजोर अपील की है।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉक्टर बृजेश की तीन पाठ योजना चयनित

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोनभद्र द्वारा जनपद स्तर पर आयोजित छठवें आदर्श पाठ योजना प्रतियोगिता 2022-23 में राज्य आइ.सी.टी. पुरस्कृत शिक्षक डॉ बृजेशकुमार सिंह कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र की तीन पाठ योजना को चयनित किया गया है। डॉ बृजेश को प्राथमिक संवर्ग के हिन्दी पाठ योजना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, साथ ही अंग्रेजी पाठ योजना प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला है, और उच्च प्राथमिक संवर्ग के सामाजिक अध्ययन की पाठ योजना प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि यह उपलब्धि निरन्तर प्रयास का प्रतिफल है। इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रतियोगिता के संरक्षक विजय शंकर मिश्र प्राचार्य डायट सोनभद्र एवं प्रशिक्षण प्रभारी व जूरी टीम को डॉ बृजेश द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करेगा – राजेश कुमार

सोनभद्र। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सरकार ने वन स्टॉप सेंटर योजना लागू की है। जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी में वन स्टॉप सेंटर अस्थाई रूप से बनाया गया है, जहां पर पीड़ित महिलाओं को सुविधाएं प्रदान की जाती है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 181 भी जारी किया गया है साथ हीं मोबाइल नम्बर 9506918569 जिस पर महिला उत्पीड़न के बारे में सूचना देकर सुविधाएं प्राप्त कर सकती है।

Advertisement (विज्ञापन)

योजना के तहत किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, 5 दिन का अस्थाई आश्रय रहना व खाना आदि सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। उक्त बातें जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने शनिवार को बताई। उन्होंने आगे बताया कि योजना के तहत घरेलू हिंसा, मारपीट, दुष्कर्म, लैंगिक उत्पीड़न, भावनात्मक उत्पीड़न, बाल विवाह, महिला तस्करी, दहेज उत्पीड़न, एसिड अटैक, साइबर क्राइम, लावारिस महिलाएं आदि को शामिल किया गया है। वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह काम करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक व मानसिक तौर पर तक सशक्त करने के लिए उनका मार्गदर्शन किया जाता है। वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में पीडि़त महिलाओं को पुलिस मेडिकल कानूनी व मानसिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। उनका कानूनी मार्गदर्शन करने के साथ-साथ काउंसलिंग करने का कार्य भी किया जाता है। इसके अलावा 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियां तथा सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती है। यह एक ऐसी योजना है जिससे महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करेगी।

महिलाओं को न्याय मिलेगा और दोषियों को सजा मिलेगी। साथ हीं जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु वन स्टाप सेन्टर को हब के रूप में बनाया गया है इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके आमजन मानस को वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी भी दिया जा रहा है।

बंधक बनाकर नाबालिग बालिका का किया जा रहा था शोषण, सूचना मिलते ही पहुंची टीम

सोनभद्र। शुक्रवार को थाना बभनी के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका को घर में बंधक बनाते हुए किया जा रहा था शोषण, जिसके संबंध में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा टीम का गठन करते हुए स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय साधना मिश्रा द्वारा थाना बभनी से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस टीम के साथ ग्राम अहिरबुढवा थाना बभनी मे जाकर स्थलीय जांच किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मौके पर नाबालिग बालिका बरामद नही हुयी और ना ही लड़का ही उपस्थित पाया गया। दोनो के उम्र के सम्बन्ध में टीम द्वारा साक्ष्य चाहा गया, परन्तु लड़के के माता पिता द्वारा कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नही किया गया। जिसके उपरान्त प्राप्त शिकायत के सम्बन्ध में टीम द्वारा लड़के के माता-पिता का बयान अंकित करते हुये स्थानीय लोगों से पूछ – ताछ किया गया। टीम द्वारा बताया गया कि जाँच की जा रही है, जाँच की प्रक्रिया पूर्ण होते ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

भजन संध्या में झूमे हनुमान भक्त

सोनभद्र। श्री हनुमान जन्मोंत्सव के अवसर बृहस्पतिवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर पुजारी सोनू पंडित के संयोजकत्व में मंदिर में स्थापित हनुमान जी का दिव्य दरबार सजाया गया। इसके पश्यात हनुमान जी की भव्य आरती की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भजन गायक भैया लाल पाठक, अवधेश, गंगा देवी ने एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया इनके साथ बैंजो पर अनिल सिंह पैड भागवत नाल पर अखिलेश विश्वकर्मा व हलचल ने संगत किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु पर उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

हनुमान भक्तों ने निकाली भव्य निशान यात्रा, हुआ बधाई उत्सव का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • निशान यात्रा में हाथों में भगवा ध्वज लिए शामिल हुए हनुमान भक्त
  • निशान यात्रा में खूब लगे जय श्री राम जय हनुमान के जय कारे
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सोनभद्र नगर के उत्तर मोहल स्थित अवतार उपवन के हनुमान मंदिर द्वारा हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन हनुमान मंदिर द्वारा भव्य निशान यात्रा निर्मल कुमार केडिया के नेतृत्व में शीतला मंदिर चौराहे से निकाला गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें की हनुमान भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम हनुमान के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तो वही यात्रा में बैंड बाजे की धुन पर युवक युवतिया थिरक रहे थे। यह निशान यात्रा शीतला मंदिर चौराहे से प्रारंभ हुई और नगर का भ्रमण करते हुए अवतार उपवन में स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।
इसी क्रम में रविवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन हनुमान मंदिर द्वारा भव्य निशान यात्रा निर्मल कुमार केडिया के नेतृत्व में शीतला मंदिर चौराहे से निकाला गया। जिसमें की हनुमान भक्त हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम हनुमान के जयकारा लगाते हुए चल रहे थे तो वही यात्रा में बैंड बाजे की धुन पर युवक युवतिया थिरक रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

यह निशान यात्रा शीतला मंदिर चौराहे से प्रारंभ हुई और नगर का भ्रमण करते हुए अवतार उपवन में स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर संपन्न हुई।जहां पर बजरंगबली की भव्य आरती अनूज केडिया व हरीकिशोर केडिया द्वारा की गई और उपस्थित सभी भक्तजनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया इसके पश्चात बधाई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें की सुप्रसिद्ध गायक संजीव शर्मा व उनके टीम द्वारा हनुमान जन्म उत्सव से संबंधित एक से बढ़कर एक भजनों को गाया गया तो वही पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार ने सोहर गाकर वहां उपस्थित सभी हनुमान भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालु झूमने लगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को हनुमान जन्म उत्सव का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक निर्मल केडिया, अनुज केडिया, हरिकिशोर केडिया, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, धर्मवीर तिवारी, विजय जैन, दीपक कुमार केसरवानी, हर्षवर्धन, शिखर केडिया, संकल्प, तरुण, राघव, अंजू केडिया, सीमा, दीप्ति, साची बजाज, निताची अग्रवाल, स्तुति केडिया सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free