निकाय चुनाव को निष्पक्ष एंव शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर जिले के उच्च अधिकारियों की हुई बैठक

सोनभद्र। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु जिन भी अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी सौपी गयी है। वह निर्धारित समय अवधि में उसका अनुपालन सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र प्रभारी अधिकारी (स्था0नि0) ने निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारिगण द्वारा अब तक की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय निर्वाचन से सम्बन्धित जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे अति शीघ्र पूर्ण कर लें।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) आशुतोष दूबे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला, उप कृषि निदेशक अधिकारी डी0के0 गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला अल्प संख्यक अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

शिव भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा

HIGHLIGHTS

  • कलश यात्रा में लगे भोलेनाथ के जयकारे
  • भगवा ध्वज लिए कलश यात्रा में शामिल हुए शिव भक्त
  • डीजे की धुन पर झूमे श्रद्धालु
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सोनभद्र नगर के मां शीतला धाम के पास स्थित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में उपस्थित शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। इसके पश्चात मंदिर समिति द्वारा शाम 4:00 बजे से नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा दूधेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई और संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर जाकर सम्पन हुई। इस कलश यात्रा में शिव पार्वती के वेश में सजे कलाकार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

शोभा यात्रा के दौरान माताये एवं बहने सिर पर कलश धारण किए भगवान शिव के भक्तिमय गीत गाते हुए चल रही थी तो दूसरी ओर डीजे के भक्तिमय धुन पर युवा और युवतियों के पैर थिरक रहे थे। इस कलश शोभायात्रा में नगर के सभी वर्ग के लोग भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए गगनभेदी उद्घोष कर रहे थे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, संस्कृत विभाग के सदस्य दीपक कुमार केसरवानी, रामजी मोदनवाल, मनोज सोनकर, मंगल केसरी, राजेश जायसवाल, किशोरी केसरी, पवन केसरी, गोविंद केसरी, सचिन कुमार गुप्ता, दीपक केशरी, चंदन, प्रियांशु, हर्ष, नीरज अनिकेत, अमन, अनुराग अमित, विक्की, सोनू, मनोज केसरी, नंदलाल, अशोक, राजेश, प्रकाश, संतोष, बृजेश गोपाल, हरिहर, रिशु, उमेश केसरी, सरोज केसरी, संगीता गुप्ता, शालू केसरी, मंजू गिरी, चंद्रकला, कलावती, गुड़िया, सावित्री देवी सहित अन्य शिवभक्त कलश यात्रा में शामिल हुए।

म्योरपुर ब्लॉक सभागार में मनाई गई डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती

सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक सभागार में संविधान निर्माता भारत रत्न डा0 भीम राव अम्बेडकर जी के जयन्ती के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि बाबा साहब जी का जीवन अनुकरणीय है, जिनके योगदान से पूरा देश गौरवान्वित है, उनका सम्पूर्ण जीवन संघर्षों से भरा रहा उस समय देश में सामाजिक असमानता भेदभाव छुवाछूत चरम पर था।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके विरोध में उन्होंने भारत देश में सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया उनका कहना था कि जब मानव – मानव से इतना घृणा करेगा तो उस राष्ट्र की प्रगति कदापि सम्भव नहीं है
बाबा साहब ने भारत के संविधान के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभायी, जिसके चलते उन्हें संविधान का जनक भी कहा जाता है, डाॅ० भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू नगर में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और उनकी माता का नाम भीमाबाई सकपाल है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने अपने जीवन काल में भारतीय समाज में समानता लाने के लिए काफी प्रयास किये, उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया, बाबा साहेब कहा करते थे कि वे ऐसे धर्म को मानते हैं, जो स्वतंत्रता, समानता और भाई-चारा को बढ़ावा देता है, उनका मानना था कि जीवन लम्बा होने के बजाय महान होना चाहिए, सन् 1990 में उन्हें मरणोपरान्त भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न भी दिया गया।

प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेम चन्द यादव ने कहा कि समाज में जो लोग आज भी भेदभाव जैसी भावना रखते हैं उन्हें समस्त मानव जाति को एक समान व्यवहार करना चाहिए क्योंकि जो जहाँ जन्म लिया उसी जाति का हो जाता है आम नागरिकों को बराबरी के दर्जे के साथ उनका हक दिलाने का काम किया तथा भारतीय संविधान की देन ही है। म्योरपुर ब्लॉक के मुख्य विकास अधिकारी उमेश सिंह ने कहा कि समाज के लोगों को अम्बेडकर जी के सपनों का भारत बनाने के लिए सहयोग करना चाहिए इस मौके पर कई क्षेत्र पंचायत सदस्य , सुधीर कुमार, सुरज इत्यादि उपस्थित रहें/

वारंटी को गिरफ्तार करके न्यायालय में किया गया पेश

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में स्थानीय थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने हमराहियों के साथ गुरुवार की भोर में ग्राम सभा बीजपुर के टोला पुनर्वास प्रथम निवासी रामदर्शन पाल पुत्र शिवभजन पाल नामक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार करके उसी दिन अग्रीम विधिक कार्यवाई हेतु न्यायालय में पेश किया। वारंटी के ऊपर न्यायालय में भादवि की धारा 279 व 427 का मुकदमा चल रहा था। समय से न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अंबेडकर जयंती पर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

सोनभद्र। अंबेडकर जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर में स्थित शिव मंदिर परिसर एवं मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाकर वहां के निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए आग्रह भी किया तथा कूड़ा इधर उधर ना फैलाने का विशेष निवेदन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मृगांक दुबे, नगर मंत्री आशुतोष मोदनवाल, तहसील सहसंयोजक राहुल चौहान, एसएफटी संयोजक सत्यम शुक्ला, नगर सह मंत्री सचिन सिंह, केतन मोदनवाल, हिमांशु श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

दूधेश्वर महादेव मंदिर द्वारा कल निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा

सोनभद्र। सोनभद्र नगर के मां शीतला धाम के पास स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर में कल दिनांक 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से रुद्राभिषेक का आयोजन तथा दोपहर 3:00 से मंदिर समिति द्वारा नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और शाम 7:00 बजे से मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी शिव भक्तों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में रुद्राभिषेक, कलश यात्रा एवं भजन संध्या में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अंजानी में युवक का शव पेड़ से मिला लटका हुआ

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थानाक्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम सभा अंजानी के टोला कन्टीतही में बुधवार की सुबह वही का निवासी 19 वर्षीय श्यामबाबू पुत्र हरिलाल का शव उसके पुराने घर के समीप अमरूद के पेड़ से लटका हुआ मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्यामबाबू मंगलवार की रात्रि रोजाना की भांति खाना खाने के बाद अपने पुराने घर की ओर घूमते हुए निकल गया था। जब बुधवार की सुबह तक वापस घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी।

Advertisement (विज्ञापन)

खोजबीन के दौरान उसके पुराने घर के समीप अमरूद के पेड़ में रस्सी के सहारे लटका हुआ उसका शव मिला। इस वाकया को देखकर घर वाले भौचक रह गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँची बीजपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजवा दिया। घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होने के लिए पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी घटना स्थल पर पहुँचकर मौका मुवायना करने के उपरांत मृतक के परिजनों से पूछताछ की। साथ ही साथ अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परिजनों की माने तो युवक की शादी इसी माह अप्रैल की 28 तारीख को होना सुनिश्चित किया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

DM ने राजकीय महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था के साथ ही छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की जाये प्रदान – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय छपका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के कमरों में जाकर देखा और स्थिति का जायजा लिया। विद्यालय परिसर में खाली स्थानों पर कमरे बनाने के साथ ही विद्यालय परिसर में छात्राओं हेतु खेल-कूद की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्राचार्य को निर्देशित किये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को दिये जा रहे शिक्षण कार्य आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली और सम्बन्धित शिक्षकगणों को छात्राओं को बेहतर शिक्षा दिये जाने के निर्देश दियें। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रयोग हेतु जो भी सामग्री खरीदी जाये, उस सामग्री को क्रय किये जाने से पहले ही उसकी गुणवत्ता को सैम्पल के रूप में देख लिया जाये, जिससे की सैम्पल की गुणवत्ता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हो सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में बने शौचालय की स्थिति को देखा, तो स्थिति ठीक नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने परिसर में बने शौचालय की मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश दियें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से विद्यालय परिसर के कमरों, दरवाजे व खिड़की ठीक नहीं  मिली और जगह-जगह पर फर्श टूटी-फूटी स्थिति में मिली, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल मरम्मत कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किये। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर ढंग से करने के साथ ही पीने के लिए पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दियें।

कचहरी परिसर में चक्रमण कर वकीलों ने जताया विरोध

HIGHLIGHTS

  • कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का किया समर्थन
  • वकीलों के कार्य बहिष्कार से कोर्ट का कामकाज रहा प्रभावित, वादकारी रहे परेशान

सोनभद्र। कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के समर्थन में बुधवार को जनपद न्यायालय सोनभद्र के परिसर में अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सोनभद्र के वकीलों ने चक्रमण कर विरोध जताया। साथ हीं न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया। जिसकी वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने राबर्टसगंज कचहरी परिसर में नारेबाजी करते हुए चक्रमण कर विरोध जताया। वकीलों ने कानपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की जायज मांगों का समर्थन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पांडेय, पूनम सिंह, बिंदु यादव, दिनेश दत्त पाठक, राजेंद्र चौधरी, अरुण कुमार पांडेय, राजीव कुमार सिंह गौतम, पवन मिश्र, गोविंद मिश्र, रणछोर प्रसाद पांडेय, अखिलेश मिश्र, आनंद मिश्र, रमेश चौबे, देवानंद चौबे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड व महामंत्री एड विमल प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष दयाराम सिंह यादव एड, पूर्व उपाध्यक्ष एड पवन कुमार सिंह,एड अतुल प्रताप पटेल, एड महेंद्र प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता भी कानपुर बार एसोसिएशन के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिसकी वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं की जाये सुनिश्चित – जिला निर्वाचन अधिकरी

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकरी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन,2023 में निम्नानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जाये, उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के सामान्य निर्वाचन-2023 में सदस्य एवं अध्यक्ष पद के मतपत्र एक ही मतपेटिका में डाले जाएंगे, जहाँ प्रत्याशियों की संख्या अधिक है, वहाँ मतदान अभिकर्ताओं को पोलिंग स्टेशन के बाहर बरामदे या ऐसे स्थान पर बैठाया जा सकता है, जहाँ से वे मतदान करने जा रहे मतदाता को भली भाँति देख सकें और बाहर से ही पोलिंग स्टेशन के अन्दर हो रही पूरी प्रक्रिया भी उन्हें दिखाई पड़ती रहे। यदि किसी अभिकर्ता को किसी मतदाता के बारे में या अन्य कोई आपत्ति करना हो तो वे पीठासीन अधिकारी से लिखित या मैाखिक आपत्ति कर सकता है तथा समय समय पर मतदान की स्थिति भी ज्ञात कर सकता है, जिसके लिए उन्हें प्रवेश करने से न रोका जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

मतदान के आरम्भ में मतदान के लिए मतपेटी तैयार करते समय सभी उम्मीदवार या उनके अभिकर्ता मतपेटी का निरीक्षण करने के लिए अन्दर आ सकते हैं। मतदान की समाप्ति पर मतपेटी को बन्द करते समय भी सभी उम्मीदवार या उनके अभिकर्ता जो मतपेटी की सील पर अपने हस्ताक्षर करना चाहें, वे अन्दर आ सकते है। दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत आदेश पारित करके ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों केा छोड़कर अन्य सभी नागरिकों को अस्त्र शस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया जाए और उसका कड़ाई से पालन कराया जाए। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी भी मतदान स्थल के अन्दर तब तक प्रवेश नहीं करेंगे जब तक कि पीठासीन अधिकारी द्वारा उन्हें अनुमति न दी जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

पोलिंग स्टेशन के प्रांगण में कोई व्यक्ति/अति विशिष्ट व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र या स्कार्ट के साथ प्रवेश नहीं करेगा, मतदान के दिन किसी भी व्यक्ति अथवा विशिष्ट व्यक्ति को स्कोर्ट उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, लेकिन अपना मत प्रयोग करने के लिए मतदान स्थल पर जाते व वहाँ से लैटते समय उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। मतदान केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में किसी दल या उम्मीदवार द्वारा टेण्ट आदि नहीं लगाया जाएगा। पीठासीन अधिकारी, मतदान अभिकर्ताओं से उनका नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे तथा मतदान केन्द्र में मतदान अभिकर्ता पास लगाकर उपस्थित रहेंगे। मतदान केन्द्र पर मतदान अभिकर्ता मोबाइल के साथ प्रवेश नहीं करेंगे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free