अग्नि सुरक्षा में जागरूकता के लिए प्रशिक्षण एवं डेमोंसट्रेशन किया गया संचालित

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। अग्निशमन सप्ताह दिवस कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी रिहंद के डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अग्निशामक कांबले हेड कांस्टेबल एवं उनकी टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा में जागरूकता के लिए प्रशिक्षण एवं डेमोंसट्रेशन संचालित किया गया! इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सुरक्षा विभाग के हरिओम तिवारी, सुरक्षा अभियंता अग्नि सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे अग्नि के प्रकार ,बुझाने के तरीके, अग्निशामक यंत्र का प्रयोग ,सिलेंडर के रखरखाव में सावधानी दी।

Advertisement (विज्ञापन)


कांबले हेड कांस्टेबल द्वारा आग लगाकर आग को बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र चलाने का प्रशिक्षण शिक्षिका प्रभा सिंह, समता सिंह, डीसी शुक्ला सुश्री प्रियंका दुबे, रंजना सिंह , मनोज पांडे ,वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर आरके झा आदि एवं विद्यार्थी वर्ग में निशा, मनीषा आदि 12वीं कक्षा के छात्र एवं छात्राएं ने भाग लिया। प्रोग्राम में कुल 607 प्रतिभागियों ने भाग लिया कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन श्री राजकुमार प्रिंसिपल डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रिहंद नगर ने दिया इस मौके पर विद्यालय के आनंद मोहन वरिष्ठ अध्यापक मुख्य रूप से शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल नकटू के वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यार्थियों ने दर्शकों पर छोड़ी अमिट छाप

सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर बच्चों ने हम किसी से कम नहीं की कहावत को किया चरितार्थ

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थानाक्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम सभा सिरसोती के टोला नकटू में स्थित हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में सोमवार की रात्रि विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री बनवासी सेवा कल्याण आश्रम आनंद जी, अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कमांडेंट एस के सारस्वत व रिहंद इकाई उप कमांडेंट प्रदीप कुमार , ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़, प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक बभनी थाना अमित सिंह व भाजपा के जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार ने अन्य सहतिथियो के साथ संयुक्त रूप से प्रज्ञा दीप प्रज्वलित करके किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या दुर्गावती गुप्ता और प्रबंधक रामजियावन गुप्ता ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर व बैच लगाकर उनका सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति देकर हम किसी से कम नहीं की कहावत को चरितार्थ करते हुए दर्शकों के ऊपर अमिट छाप छोड़ी। गणेश बंदना, रामलीला का प्रदर्शन,पर्यावरण सुरक्षा, — एग्जाम प्रेशर ,-शोसल मीडिया का दुष्प्रभाव, शिव तांडव जैसे एक से बढ़कर एक ड्रामा तो दर्शकों को वाह- वाह कहने व तालियां बजाने को बाध्य कर दिया।लोक नृत्य की प्रस्तुति तो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह के दौरान प्रधानाचार्या श्रीमती गुप्ता ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति आख्या दर्शकों के समक्ष रखा।

Advertisement (विज्ञापन)

अतिथियों ने पढ़ाई और खेलकूद में प्रथम आये छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता व समाजसेवी श्रीराम यादव व विद्यालय की छात्रा रीतू यादव ने संयुक्तरूप से किया।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रुप से मैथिलीशरण तिवारी, रवि गुप्ता,रामकुमार मिश्रा,दीप नारायण सिंह,राकेश कुमार राय,अनिल त्रिपाठी, संदीप गुप्ता,उपेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश गोयल, इंद्रेश सिंह, सुनील सिंह, ग्राम प्रधान गण, पत्रकारगण के साथ -साथ भारी अभिभावकगण, शिक्षक/शिक्षिकाएं , बच्चे व बड़ी तादात में दर्शकगण उपस्थित थे।

सोनभद्र ओबरा गौरव अवार्ड का पत्रकारों द्वारा हुआ एलान

HIGHLIGHTS

  • बैठक… गौरव अवार्ड पत्रकार सम्मान समारोह की रूपरेखा पर हुई चर्चा

सोनभद्र। ओबरा में 17 तारीख सोमवार दोपहर 12 बजे स्थानीय ओबरा बाबा भूतेश्वर दरबार परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। गौरव अवॉर्ड सम्मान समारोह के संबंध में चर्चा की गई। पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित करेगा। सराहनीय कार्य करने वाले जिला भर के पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यावरण, सांस्कृतिक, प्रशासनिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरव अवॉर्ड पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सरिता गिरी की संस्कृति पर आधारित स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। बैठक में जिला भर के सभी पत्रकारों से आग्रह किया कि को आयोजित होने जा रही बैठक में अवश्य भाग लें। सरिता गिरी और उनकी टीम की देख रेख में आयोजन समिति का भी गठन किया जाएगा।गौरव अवार्ड पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर बाबा भूतेश्वर दरबार के प्रांगण में पंच मुखी गुफा के अंदर पत्रकार गौरव को लेकर समस्त पत्रकारों के बीच बैठक किया गया जिस में होने वाले गौरव अवार्ड का सोनभद्र में गौरवशाली पत्रकारों को गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम में मिथिलेश कुमार मौर्य,रामसेवक सैनी प्रदेश प्रभारी, बलवंत सिंह ब्यूरो चीफ मिर्जापुर, अमित कुमार चक्रवर्ती मंडल ब्यूरो प्रमुख विंध्याचल, कृपा शंकर पांडे पत्रकार, अशोक चौबे पत्रकार कुमधज चौधरी पत्रकार संतोष साहनी, अजीत सिंह ,रामाश्रय बिंद ,पत्रकार विजय साहनी पत्रकार, कन्हैया केसरी पत्रकार ,कामेश्वर विश्वकर्मा पत्रकार ,अरविंद कुशवाहा पत्रकार ,किरण गौण पत्रकार ,धर्मेंद्र कुमार दुबे पत्रकार ,विकास अग्रहरि पत्रकार ,अरविंद गुप्ता पत्रकार ,विकास कुमार पत्रकार, विकास कुमार अग्रहरी पत्रकार, मनीष कुमार पांडे पत्रकार, मनोज कुमार अग्रहरि पत्रकार ,आशीष कुमार प्रजापति पत्रकार ,संसार पाठक पत्रकार,शीतलेस चक्रवर्ती पत्रकार, दिलीप पत्रकार इत्यादि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे

अग्निशमन सप्ताह के तहत अग्नि से बचाव के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नीरज गुप्ता

सोनभद्र। अग्निशमन सप्ताह दिवस कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी रिहंद के धन्वंतरी चिकित्सालय विभाग में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के द्वारा अग्नि सुरक्षा में जागरूकता के लिए प्रशिक्षण एवं डेमोंसट्रेशन संचालित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के एल एम शर्मा, श्रीनिवास कुमार, राज केस हेड कांस्टेबल फायर एवं एनटीपीसी सुरक्षा विभाग के हरिओम तिवारी, सुरक्षा अभियंता अग्नि सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस प्रोग्राम में 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें चिकित्सक गण ,कर्मचारी गण एवं पैरामेडिकल स्टाफ, संविदा कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर मोनिशा कुलश्रेष्ठ, अपर महाप्रबंधक मेडिकल विभागाध्यक्ष, एनटीपीसी धन्वंतरी हॉस्पिटल, एनटीपीसी रिहंद ने दिया इस मौके पर चिकित्सा विभाग के डॉ तन्मय मिश्रा, डॉ वाय पी वर्मा डॉ प्रद्युम्न कुमार, देवाशीष नाग मुख्य रूप से शामिल रहे

Advertisement (विज्ञापन)

प्रत्याशियों द्वारा चुनाव के प्रचार-प्रसार एवं मतदान व मतगणना के दिन वाहनों का उपयोग अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा – जिला निर्वाचन अधिकारी

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि नगरीय निकायों के निर्वाचन में प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार-प्रसार एवं मतदान दिवसों तथा मतगणना के दिवसों में वाहनों का उपयोग जिला प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रचार-प्रसार दिवसों में प्रचार-प्रसार हेतु तथा मतदान दिवसों एवं मतगणना दिवसों में वाहन पास निर्धारित प्ररूप पर निर्गत किये जायेंगे। उक्त कार्य हेतु रिटर्निंग आफिसर से प्रर्थना पत्र अग्रसारित कराना होगा (प्रार्थना पत्र के साथ वाहन का प्रकार, रजिस्ट्रेशन के कागजात, चालक का नाम, नगरीय निकाय का नाम, प्रत्याशी का नाम, गाड़ी संख्या तथा प्रत्याशियों के राजनैतिक दलों से सम्बद्धता/निर्दलीय का विवरण देना होगा)। अग्रसारित प्रर्थना पत्रों के आधार पर सम्बन्धित तहसील के उपजिला मजिस्ट्रेट (सम्बन्धित निकाय हेतु) द्वारा प्रत्याशियों को वाहन के पास जारी करेंगे। जारी किए गए वाहन पास को मूल रूप में वाहन पर चस्पा कर प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रत्याशियों द्वारा वाहन पास मूल रूप में वाहन के आगे शीशे पर चिपकाया जायेगा। वाहन पास जारी करने वाले अधिकारी द्वारा प्रतिदिन जारी किये गये वाहन पास की एक छायाप्रति (सूची सहित) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के यहाॅ भेजी जायेगी तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित नगरीय निकाय के थाने में प्रतिदिन वाहन पास की सूचना भेजी जायेगी। यदि बिना वाहन पास के प्रत्याशियों द्वारा वाहन का उपयोग किया जाता है, तो उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाई की जायेगी। अनुमति प्राप्त वाहनों के सम्बन्ध में यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि निर्वाचन में प्रत्याशियों या उनके समर्थकों द्वारा मोटरयान अधिनियम (एम0वी0ऐक्ट) का उल्लंघन न हो। प्रत्याशियों द्वारा उपयोग में लाये गये वाहनों का किराया परिवहन आयुक्त द्वारा विभिन्न प्रकार के वाहनों हेतु निर्धारित दर के आधार पर निर्वाचन व्यय में सम्मिलित किया जायेगा। निर्वाचन अवधि में प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति प्राप्त वाहनों को छोड़कर किसी भी प्रत्याशी के झण्डे एवं स्टीकर अन्य वाहनों पर नहीं लगाये जायेगें। केवल प्रचार-प्रसार हेतु अनुमति प्राप्त वाहन पर ही झण्डे एवं स्टीकर लगाये जा सकते हैं। निर्वाचन अवधि में प्रत्याशियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु 03, नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु 02, नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के उम्मीदवार हेतु 01 तथा नगर पंचायत के सदस्य पद के उम्मीदवार हेतु 01, वाहन (दो पहिया वाहन सहित समस्त मैकनाइज्ड/मोटोराइज्ड वाहन) का संचालन निर्वाचन के प्रचार-प्रसार के लिए करा सकते है। मतदान दिवस पर नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु 01 वाहन अनुमन्य होगा एवं नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत सदस्य पदों हेतु कोई वाहन अनुमन्य नहीं होगा। मतगणना के दिन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत को 01 वाहन की अनुमति दी जायेगी। सदस्य, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत को मतगणना के दिन वाहन की अनुमति नहीं दी जायेगी। प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन प्रचार-प्रसार हेतु प्रयोग किए जाने वाले वाहन/वाहनों तथा निर्वाचन के सम्बन्ध में अन्य मदों पर होने वाला व्यय आयोग द्वारा उक्त पद/स्थान हेतु निर्धारित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष- नौ लाख रूपये, नगर पंचायत अध्यक्ष- नौ लाख पचास हजार रूपये, नगर पालिका सदस्य-दो लाख रूपये, नगर पंचायत सदस्य- पचास हजार रूपये अधिकतम व्यय सीमा के अन्तर्गत होना चाहिए। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

एनटीपीसी सिंगरौली में निवारक सतर्कता कार्यशाला का आयोजन

सोनभद्र। भारत सरकार के दिशानिर्देश के अनुरूप सरकारी कामकाज में निष्पक्षता,सत्यनिष्ठा, ईमानदारी जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी सिंगरौली में 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक निवारक सतर्कता विषयक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कर्मचारियों को भारत सरकार के नीतियों की अध्यतन जानकारी सुरजीत सिंह, उप महाप्रबंधक(सतर्कता) द्वारा प्रदान की जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

निवारक सतर्कता शुभारंभ के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख ने कहा कि सतर्कता विभाग का कार्यालय कामकाज को कदाचार मुक्त बनाने में अहम योगदान है एवं नीतियों की जितनी अधिक जानकारी आम कर्मचारियों को होगी उतना ही कार्य प्रणाली सुदृढ़ होगी। सतर्कता के प्रति जागरूक होकर एवं सत्यनिष्ठा के साथ कार्य संस्कृति को अपनाकर ही श्रेष्ठ संगठन बना जा सकता है एवं देश के विकास में अहम योगदान दिया जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर एस के गुजरानिया, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने एनटीपीसी की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए एनटीपीसी कार्य प्रणाली की सराहना की एवं बताया कि एनटीपीसी देश के सर्वोच्च ईमानदार संगठनों में से एक है।
एनटीपीसी सिंगरौली सतर्कता विभाग प्रमुख नरेश बैठा ने एनटीपीसी सिंगरौली के संदर्भ में कई उदाहरण प्रस्तुत कर सतर्कता के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।

अतिथि वक्ता सुरजीत सिंह, उप महाप्रबंधक (सतर्कता) ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में भारत सरकार के विविध नियमों, मुख्य सतर्कता आयोग, एनटीपीसी उच्च प्रबंधन स्तर पर लिए गए निर्णयों के अनुसरण में संदर्भ सहित सतर्कता के मुख्य बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं उपस्थित जनों की शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम का संयोजन कर्मचारी विकास केंद्र द्वारा किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने नामांकन केन्द्र, स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरक्षण

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु नामांकन केन्द्र, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यसवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु नामांकन केन्द्र, लाॅ एण्ड आर्डर से सम्बन्धित स्थलीय निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से नामांकन केन्द्र सहित आदि का आज गहन निरीक्षण कर सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एक प्रत्यासी अधिकतम तीन व्यक्तियों के साथ नामांकन स्थल पर प्रवेश कर सकता है, जिसमें प्रत्याशि, निर्वाचन अभिकर्ता, प्रस्तावक तथा एक अन्य साथी विधिक सलाहाकार के रूप में प्रवेश कर सकता है। उन्होंने कहा कि नामांकन स्थल से 200 मीटर दूर बैरिकेडिंग की गयी है। उसके अन्दर तलाशी के उपरान्त ही प्रत्याशियों को जाने की अनुमती दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में आचार संहिता लागू है। आदर्श आचार सहिता को अनुपालन हेतु जनपद स्तर पर एवं निकाय स्तर पर टीमों का गठन कर दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नगर पंचायत ओबरा, नगर पंचायत डाला बाजार, नगर पंचायत चोपन के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जायेगा। इसी महाविद्यालय में इन नगर पंचायतों के मतगणना भी करायी जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एक साथ बैठकर एकीकृत प्रयास करते हुए पंचायत एवं नगरीय निकाय सामन्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करायें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्वाचन से सम्बन्धित सभी आधारभूत सुविधाएं जैसे- नामांकन, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, लाॅ एण्ड आर्डर सहित आदि सभी तैयारियाँ समय से पहले सुनिश्चित करे। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को जाने वाली सड़क को देखा तो सड़क की स्थित ठीक नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने नराजगी व्यक्त करते हुए जे0ई लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारम्भ किया जाये अन्यथा की दशा में निलम्बन की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

अग्नि सुरक्षा के बावत एम जी आर विभाग को किया गया जागरूक



नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। केन्दीय औद्योगिक सुरक्षा बल के रिहंद इकाई के अग्निशमन शाखा द्वारा मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान सोमवार को बल के अग्निशमन शाखा के जवानों द्वारा एनटीपीसी रिहंद स्टेशन के एमजीआर विभाग के कर्मचारियों को आग से बचाव के बारे में विशेष नुस्खों से अवगत कराया गया।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अग्निशमन शाखा के जवानों द्वारा अग्नि सुरक्षा में जागरूकता के लिए स्टेशन के एम जी आर विभाग के कर्मचारियों हेतु प्रशिक्षण एवं डेमोंसट्रेशन संचालित किया गया! कार्यक्रम के दौरान स्टेशन के सुरक्षा विभाग के सुरक्षा अभियंता हरिओम तिवारी द्वारा अग्नि सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।जिसमें 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया । प्रतिभागियों में अधिकारीगण ,कर्मचारी गण एवं संविदा कर्मी मुख्य रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक एमजीआर के एस राव ने दिया। इस मौके पर मुख्यरूप से बल के जवान,स्टेशन के एम जी आर विभाग के संजीव कुसुमब्रा , उमेश पाठक आदि के साथ- अन्यान्य लोगों में ओम कुमार बिहारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अखिल भारतीय वित्तीय शिक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

पिपरी, सोनभद्र। राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी में सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अखिल भारतीय वित्तीय शिक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं परीक्षा प्रभारी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इसमें विकासखण्ड- म्योरपुर, बभनी एवं दुद्धी के कुल 9 राजकीय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कॉलेज दुद्धी के कक्षा नौ के छात्र आदर्श पटेल एवं 10 के छात्र उज्ज्वल कुमार का दल (मार्गदर्शक शिक्षक- चन्द्र प्रकाश माथुर के नेतृत्व में) प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में राजकीय इण्टर कॉलेज शक्तिनगर के समीर खान (कक्षा 9) एवं पियूष कुमार (कक्षा 9) का दल दूसरे स्थान पर रहा। इसके मार्गदर्शक राजकीय इण्टर कॉलेज शक्तिनगर के प्रवक्ता नरेन्द्र कुमार लाल रहे। तीसरे स्थान पर राजकीय बालिका हाई स्कूल इकदिरी की कक्षा 10 की छात्राओं स्वाति गुप्ता एवं प्रीति कुमारी का दल उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका वन्दना के नेतृत्व में तीसरे स्थान पर रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतियोगिता की पर्यवेक्षक राजकीय इण्टर कॉलेज, पिपरी की शिक्षिका आरती गुप्ता रहीं। प्रतियोगिता के आयोजन में अरुण कुमार पाण्डेय एल.डी.एम. सोनभद्र एवं दिलीप कुमार शेखावत शाखा प्रबन्धक- इण्डियन बैंक, रेणुकूट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी के प्रधानाचार्य बुलबुल मिश्र ने स्थान अर्जित करने वाले एवं प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। इस अवसर पर राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी के वरिष्ठ शिक्षक कुलदीप सिंह यादव, वरिष्ठ शिक्षिका प्रमिला श्रीवास्तव, राजकीय इण्टर कॉलेज, कोन के शिक्षक नीरज कुमार सिंह, अनुराग सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

बाल भिक्षावृत्ति करने वाले दो नाबालिग बच्चों को कराया गया मुक्त

सोनभद्र। जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश के क्रम में सोमवार को थाना राबर्ट्सगंज बाजार के विभिन्न स्थानों पर बाल भिक्षावृत्ति के रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया। जिसमे दो नाबालिग बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करवाते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संयुक्त टीम मे जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय साधना मिश्रा मौजूद रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free