पाक्सो एक्ट के तहत दोषी सुनील को 20 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 35 हजार रूपये अर्थदंड ,ना देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद
  • ढाई वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। ढाई वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी सुनील कुमार को 20 वर्ष की कैद एवं 35 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी 10 अगस्त 2020 को दोपहर दो बजे लापता हो गई। बेटी की हर संभावित जगहों पर तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं पता नही चला। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचना के दौरान विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सुनील कुमार को 20 वर्ष की कैद एवं 35 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवक्ता फैजान अंसारी पर हमला होने से अधिवक्ताओ में आक्रोश

सोनभद्र। विगत दिनों नई बस्ती में कर अधिवक्ता फैजान अंसारी पर हुए हमले को लेकर कर आज वाणिज्य कर कार्यालय के सभागार में कर अधिवक्ताओ की एक बैठक सोंनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के बैनर तले बार के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसका संचालन महामन्त्री श्रीप्रकाश यादव ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओ ने पुलिस अधीक्षक सोंनभद्र से बार के सदस्य अधिवक्ता फैजान अंसारी पर हुए प्राणघातक हमले पर आक्रोश ब्यक्त करते हुए हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कड़ी कारवाई करने की माँग की। बैठक को संबोधित करते हुए बार के अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता पर हमला न्याय ब्यवस्था पर हमला है जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। बार के निवर्तमान अध्यक्ष उमापति पांडेय ने कहा कि बहुत ही दुःख की बात है कि एक अधिवक्ता जो समाज के सभी वर्गों को न्याय दिलवाने का कार्य करता है उस पर जानलेवा हमला किया जाता है। ऐसे हमलावरों पर तुरंत कारवाई होनी चाहिये।

Advertisement (विज्ञापन)

बार के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार पांडेय ने कहा कि यदि जल्द दोषी ब्यक्तियो के विरुद्ध कारवाई नही की गई तो अधिवक्ता समाज को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। संचालन कर रहे महामंत्री श्री प्रकाश यादव ने कहा कि यदि 72 घण्टे के अंदर हमलावरों के विरुद्ध दंडात्मक कारवाई नही हुई तो बार को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन सोंनभद्र की होगी। बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता जनार्दन पांडेय, फैजान अंसारी,अधिवक्ता प्रदीप धर द्विवेदी,अधिवक्ता विकास कुशवाहा सहित तमाम अधिवक्ताओ ने अपने विचार रखते हुए हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की माँग की।

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ओबरा द्वारा मनाया गया अग्निशमन सेवा दिवस

ओबरा, सोनभद्र। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओटीएचपीपी ओबरा द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी के0औ0सु0ब इकाई ओटीएचपीपी ओबरा के इकाई प्रभारी कमाण्डेंट हृदय शंकर शर्मा के कुशल नेतृत्व में मनाए जा रहे सात दिवसीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन वृहस्पतिवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर ओबरा तापीय विधुत् परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार, महाप्रबंधक (प्रशा०) जी० के० मिश्रा, महाप्रबंधक वाई के गुप्ता एवं उप कमाण्डेंट पी के सिन्हा के साथ साथ परियोजना के अन्य प्रमुख पदाधिकारीयों, कर्मचारी,बल केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सभी अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

फायर सर्विस सप्ताह के दौरान के औसुब अग्निशमन शाखा के बल सदस्यों द्वारा परियोजना के कर्मचारियों, संविदाकर्मी मजदूरों के साथ साथ आस पास के स्कूलों जैसे ओबरा इंटर कॉलेज, डीएवी स्कूल एवं अयप्पा स्कूल, ओबरा के विधार्थीयों एवं अध्यापकों को भी आग से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए जागरूकता हेतू विभिन्न अग्नि क्लासों का आयोजन किया गया। इस दौरान के औसुब सुरक्षा शाखा के बल सदस्यों एवं केऔसुब आवासीय परिसर रह रहे महिलाओं के लिए भी आग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए अग्नि जागरूकता डेमों के साथ साथ केऔसुब के बच्चों के लिए निबंध एवं चित्रकारी प्रतियोगिता, संयंत्र के कर्मचारियों के लिए अग्निशमन पर स्लोगनों तथा के औसुब के सुरक्षा वर्ग के जवानो के लिए होज ड्रील का आयोजन किया गया।अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर शाम 17.00 बजे परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक दीपक कुमार एवं कमाण्डेंट हृदय शंकर शर्मा द्वारा निबंध लेखन,चित्रकारी, होज ड्रील तथा अग्निशमन पर स्लोगन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों को पुस्कार का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया एवं इसके साथ ही अग्निशमन सेवा सप्ताह के समापन की घोषणा की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

जेवर चोरी के दोषी नान्हक प्रजापति को हुई सात वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • साढ़े 10 वर्ष पूर्व लड्डू के प्रसाद में बेहोशी की दवा खिलाकर जेवर चोरी करने का मामला

सोनभद्र। साढ़े 10 वर्ष पूर्व हुए प्रसाद के लड्डू में बेहोशी की दवा खिलाकर जेवर चोरी करने के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी नान्हक उर्फ नन्हकू प्रजापति को 7वर्ष की कैद व 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र के करीबरांव गांव की धनवंती पत्नी बिंद्रा पटेल ने थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके घर एक -दो बार नान्हक उर्फ नन्हकू प्रजापति पुत्र उमा प्रजापति निवासी भुजवा की चौकी, थाना कोतवाली देहात जिला मिर्जापुर आया था। तीसरी बार 24 जुलाई 2012 को शाम साढ़े छह बजे उसके घर आया और प्रसाद के लड्डू में बेहोशी की दवा खिलाकर जेवर चुराकर भाग गया। जब उसे रोका गया तो वह नहीं रुका।

Advertisement (विज्ञापन)

शक होने पर बक्शा खोलकर देखा गया तो समूचे जेवर गायब थे। जेवर की कीमत लगभग 50 हजार रूपये हैं। जिसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस तहरीर पर 28 जुलाई 2012 को एफ आई आर दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी नान्हक उर्फ नन्हकू प्रजापति को 7 वर्ष की कैद व 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

दुष्कर्म के दोषी जसवंत चौहान को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • पाक्सो एक्ट:दोषी सूरज चौहान को 3 वर्ष की कैद
  • साढ़े 10 वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला
  • अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। साढ़े 10 वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी जसवंत चौहान को 10 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि पाक्सो एक्ट के दोषी सूरज चौहान को 3 वर्ष की कैद व 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 22 अक्तूबर 2017 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी नाबालिग बेटियां क्रमशः 14 वर्ष व 16 वर्ष 22 अक्तूबर 2017 को शाम साढ़े सात बजे शौच के लिए गई थी कि झाड़ी में छिपे जसवंत चौहान पुत्र मुन्ना चौहान व सूरज चौहान पुत्र कामेश्वर चौहान निवासीगण घुवास खुर्द थाना राबर्ट्सगंज ने दोनों लड़कियों को दौड़ाकर पकड़ लिया। बड़ी लड़की तो किसी तरह चंगुल से छुड़ाकर भागने में सफल हो गई। लेकिन छोटी लड़की के साथ जसवंत चौहान ने जबरन दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी जसवंत चौहान को 10 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं पाक्सो एक्ट में दोषी सूरज चौहान को 3 वर्ष की कैद व 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली ने समाज कल्याण हेतु की एक ओर अभिनव पहल

शक्तिनगर, सोनभद्र। वनिता समाज, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा समाज कल्याण हेतु एक और अभिनव पहल की गई। वनिता समाज द्वारा इंडियन कॉफी हाउस (आईसीएच) के 96 कर्मचारियों हेतु स्वच्छता विशेष रूप से भोजन, दंत चिकित्सा एवं शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज एवं वनिता समाज के अन्य वरिष्ठ गणमान्य सदस्याओं द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती अकोटकर ने वनिता समाज के सदस्याओं को इस कार्यशाला के आयोजन हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा की तेजी सेबदल रही दुनिया में, विशेष रूप से कोविड-19 के बाद, स्वच्छता सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह पहल कर्मचारियों को सशक्त बनाने में ओर मदद करेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यशाला में डॉ एसके खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), संजीवनी चिकित्सालय द्वारा मानसिक स्वास्थ्य और सामान्य स्वच्छता पर विस्तार से अवगत कराया गया।
डॉ प्रेमलता कुर्कंजी, उप महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) द्वारा डेंटल हाइजीन जैसे टूथब्रश का सही इस्तेमाल, डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल, मुंह का कैंसर आदि से संबन्धित जानकारी प्रदान की गई।
डॉ. बृजलाल, वरिष्ठ चिकित्सक, द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य, दैनिक आहार और भोजन की आदतों की महत्ता के बारे में बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रशिक्षण में उपस्थित सभी आईसीएच कर्मचारियों ने वनिता समाज की इस अनूठी पहल की सराहना की एवं वे सभी इसके लिए आभारी हैं।
कार्यशाला के तदुपरान्त, वनिता समाज द्वारा सभी 96 आईसीएच कर्मचारियों को सराहना के प्रतीक के रूप में उपहार वितरित किए। इस अवसर पर आरती बेहरा, बाल भवन प्रभारी, नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी, वनिता समाज, मीनाक्षी मिश्रा, महासचिव, वनिता समाज एवं अन्य वरिष्ठ सदस्या उपस्थित रहीं।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई को

HIGHLIGHTS

  • अधिक से अधिक उपयुक्त प्रकरणों का किया जायेगा निस्तारण – सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

सोनभद्र। सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्यजीत पाठक ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई, 2023 के सफलतापूर्वक आयोजन एवं अधिकाधिक उपयुक्त प्रकरणों के निस्तारण के लिए आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के विश्राम कक्ष में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस बैठक में अपर जिलाधिाकारी सहदेव मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक उपयुक्त प्रकरणों के निस्तारित करने का निर्देश दिया गया, इस निमित्त उनके द्वारा अपर जिलाधिकारी से अपेक्षा की गयी कि वे समस्त प्रशासनिक विभागों व अनुभागों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करें। अपर जिलाधिकारी द्वारा पूर्व की तुलना में संख्या की दृष्टि से अधिक प्रकरणों के निस्तारण की संभावना प्रकट की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सुझाव दिया गया कि तामीला के लिए समस्त न्यायालयों, बैंकों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से 05 मई, 2023 तक नोटिस प्राप्त कर संबंधित थाने को भेज दी जावे, ताकि समय से पूर्व, उन्हें सेवित कराकर वापस प्राप्त कराया जा सके। निकाय चुनाव के मतगणना तिथि को ही राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने के कारण, सचिव द्वारा आग्रह किया गया कि दोनों महत्वपूर्ण कार्यों में सतुलन स्थापित कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जावें।

स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत साफ-सफाई सतत एवं सुचारू रूप से की जाये सुनिश्चित – एडीएम

HIGHLIGHTS

  • नगरीय निकाय स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत साफ-सफाई सतत एवं सुचारू ढंग से की जाये सुनिश्चित – अपर जिलाधिकारी
  • आगामी 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्यौहार व 23 अप्रैल को परशुराम जयंती के पर्व पर गहनता पूर्वक साफ-सफाई एवं दवा का छिड़काव हो सुनिश्चित – अपर जिलाधिकारी

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी/प्र0अ0 (स्था0नि0) सहदेव कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि भारत सरकार व उ0प्र0 शासन द्वारा नगरीय स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं का संचालन किये जाने के लिए निरन्तर निर्देश प्राप्त हो रहे हैं, किन्तु जनपदीय स्तर पर उसका समुचित क्रियान्वयन अथवा अनुपालन न होने की मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित नगर निकाय के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उल्लेखनीय है कि जनपद में अवस्थित नगर निकायों में शासन के निर्देशानुरूप कार्यवाही किया जाना एवं अभियान के रूप में साफ-सफाई की सतत् एवं सुचारू व्यवस्था होने एवं उसकी प्रत्येक स्तर पर निगरानी होने के बावजूद भी यदि मीडिया के माध्यम से सफाई की शिकायतें प्राप्त हो रही है, तो यह अत्यन्त चिन्ताजनक है। उन्होंने बताया कि आगामी 22 अप्रैल, 2023 को ईद-उल-फितर का त्यौहार है तथा 23 अप्रैल, 2023 को परशुराम जयंती का पर्व है, ईद-उल-फितर पर्व के दौरान प्रमुख ईदगाहों, मस्जिदों आदि क्षेत्रों में गहनता पूर्वक साफ-सफाई, दवा छिड़काव आदि सुनिश्चित किया जाना अपेक्षित है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार 23 अप्रैल, 2023 को परशुराम जयन्ती के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा जुलूस आदि का कार्यक्रम किया जाता है, जिसके दौरान भी समुचित साफ-सफाई एवं पेयजल आदि की उपलब्धता अपेक्षित है। उक्त दोनों पर्वों के दौरान व अन्य सामान्य दिवसों में भी ‘‘जनपद के समस्त नगर निकायों में सभी अधिशासी अधिकारीगण अपेक्षित व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें तथा स्वयं निरीक्षण/भ्रमण करते हुए सफाई कार्यों की निगरानी रखें तथा गु्रप में सफाई व्यवस्था के दौरान किये जा रहे कार्यों के फोटोग्राफ्स भी भेजें जिससे किसी भी नगर निकाय में सफाई व्यवस्था को लेकर कोई शिकायत प्राप्त न हो सके।

‘‘ उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के समस्त नगर निकायों में उपरोक्तानुसार अभियान चलाकर समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये, जिससे शासन स्तर से की जा रही निगरानी में कोई कमी परिलक्षित न हो सके। स्पष्टतः भविष्य में शासन के निर्देशानुसार किसी भी निकाय से सफाई व्यवस्था में कमी पाये जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी मानते हुए तद्नुरूप कड़ी कार्यवाही किया जाना बाध्यता होगी।

निर्माणाधीन आवासों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • मनरेगा योजनान्तर्गत गांव में तालाबों के निर्माण कार्य व प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्माणाधीन आवासों के निर्माण कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार की सायं कैम्प कार्यालय में मनरेगा योजनान्तर्गत जनपद में निर्मित होने वाले तालाबों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में जो भी तालाब बनाये गये हैं, जिसके आस-पास नहर है, उन तालाबों को नहरों से जोड़कर उसमें जल भराव का कार्य किया जाये, जिससे कि गर्मी के दिनों में भी पशु, पक्षियों को पीने के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहें, इसी प्रकार से जिलाधिकारी महोदय ने जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बनने वाले आवासों के प्रगति की समीक्षा की, तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवासों के निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी है,

Advertisement (विज्ञापन)

जिस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक(डी0आर0डी0ए0) व समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत बनने वाले आवासों के निर्माण कार्यों में तेजी लाया जाये और आवास योजना के लाभार्थियों के किश्तों का भुगतान नियमानुसार समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाये, अनावश्यक रूप से लाभार्थियों को परेशान न किया जाये, लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने सम्बन्धी शिकायत प्राप्त होती है, तो सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, उप निदेशक कृषि दिनेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी एच0आर0 मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ की जायेगी कार्यवाही – जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी विभाग समन्वय स्थापित कर निभाये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – जिलाधिकारी
  • संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध की जायेगी कार्यवाही – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बीते बुधवार की सायं को कैम्प कार्यालय में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु बिन्दुवार समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान में जिन विभागों के जो भी जिम्मेदारियां दी गयी है, वह उसका निर्धारित समय के अन्तर्गत पालन कराना सुनिश्चित करेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के नियंत्रण करना हम सभी की जिम्मेदारी बनती है, उन्होंने कहा कि अपने आस-पास साफ-सफाई, कचरा निस्तारण व जल भराव को रोकने तथा शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्योंं की गहन समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि विकास खण्ड चोपन को छोड़कर अन्य ब्लाकों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत किये गये कार्यों की प्रगति धीमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने विकास खण्ड चोपन के खण्ड विकास अधिकारी को बाकी सभी विकास खण्ड के अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दियेें, इस दौरान जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशा, ए0एन0एम0 द्वारा की गयी कार्यवाही के प्रगति की समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि आशा व ए0एन0एम0 के द्वारा भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान में काफी शिथिलता के साथ कार्य किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने डी0पी0एम0 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से जिला पंचायत विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कराये गये कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गयी, तो कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान शासन का महत्वपूर्ण अभियान है, जिसके अन्तर्गत गांवों में साफ-सफाई, दिमांगी बुखार व अन्य तरह की बीमारियों से बचाव हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है, सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए इस अभियान को सफल बनायें और जन-जन को इसके प्रति जागरूक करें, उन्होंने कहा कि इस अभियान में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, उप निदेशक कृषि दिनेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी एच0आर0 मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free