सर्वाइकल कैंसर पर हुआ सेमिनार का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया सर्वाइकल कैंसर पर हुआ सेमिनार का आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे मंगलवार को आर0 पी 0पी0जी कॉलेज धरसरा घोरावल में सर्वाइकल कैंसर निदान, निवारण, उपचार पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला न्यायाधीश सत्यजीत पाठक ने कहाँ कि सर्वाइकल कैंसर यूट्रस के सबसे निचली भाग का घातक ट्यूमर होता है ज्यादातर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (hpv) के संक्रमण के कारण होता हैं महा विद्यालय में उपस्थित महिलाओं बच्चियों से अपील की गई कि किसी भी तरह की समस्या अगर किसी को होती है इससे सम्बंधित तो निसंकोच अपनी समस्या को लेकर डॉक्टर की सलाह ले वही आज की रिसोर्स पर्सन डॉ दीप्ति सिंह बांझपन रोग विशेषज्ञ ने बताया की सर्वाइकल कैंसर को बच्चेदानी के मुंह का कैंसर भी कहा जाता है कोई पुरुष, महिला को इससे सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/सुझाव लेना है तो वह जिला अस्पताल लोढ़ी में कमरा नंबर आठ में संपर्क कर सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही डॉ गणेश प्रसाद ने सर्वाइकल कैंसर के सम्बन्ध मे की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर ओम प्रकाश त्रिपाठी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड ने बच्चों के अपराध से सम्वधित कितने प्रकार के धारायें होती हैं के सम्बन्ध मे जानकारी दी।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रोबेशन कार्यालय कि जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन आर0पी 0पी0जी कॉलेज प्राचार्य नागेश पांडे द्वारा किया गया।
इस मौकेपर आर0पी 0पी0जी कॉलेज के प्रबंधक जवाहर प्रसाद दुबे, नवल किशोर दुबे, आदित्य तिवारी, थाना घोरावल से थाना प्रभारी अंजनी राय, ममता सिंह, प्रमोद सिंह, अरुणा चौरसिया एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद का पर्चा हो खारिज- राघवेंद्र नारायण

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रूबी प्रसाद का पर्चा खारिज होना चाहिए, क्योंकि ये राजपूत सामान्य जाति की हैं। जबकि यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए अबकी बार आरक्षित है।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण एवं कांग्रेस प्रत्याशी उषा सोनकर ने आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग 3 लखनऊ की ओर से 7 मई 2022 को दिए आदेश में रूबी प्रसाद की जाति राजपूत जो सामान्य जाति के अंतर्गत आती है। बताते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र को विधिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। बावजूद इसके आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

राघवेंद्र नारायण ने कहा कि भाजपा आज ऐसी वाशिंग मशीन बन गईं हैं जिसमें किसी भी तरह की गंदगी डालिए वह साफ होकर ही बाहर निकलती है। अपराधी, दागदार लोगों की पनाहगार बन गई है। लेकिन न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है। भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद का पर्चा खारिज कराने के लिए चुनाव आयोग से मांग की गई है। इसके अलावा अगर जरूरत पड़ी तो मामले को कहीं भी चुनौती देने से पीछे नहीं हटेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

किसी भी सूरत में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट पर डकैती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुसूचियों के अधिकारों का हनी नहीं होने दिया जाएगा। बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने जो संवैधानिक अधिकार दिया था भाजपा उसको छीनने का काम कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा संघर्ष क्यों न करना पड़े किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

नाबालिगों की शादी की हो रही थी तैयारी, सूत्रों से मिली सूचना पर पहुंची टीम ने रुकवाया

HIGHLIGHTS

  • एक ही पिता के दो नाबालिग बालिका व बालक उम्र क्रमशः बालिका 14 बर्ष व बालक 17 वर्ष के नाबालिग की अलग-अलग स्थानों पर शादी किये जाने की हो रही थी तैयारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सोमवार को जिला बाल संरक्षण इकाई को विशेष सूत्रों से जानकारी मिली कि थाना विण्ढमगंज अन्तर्गत ग्राम केवाल में एक ही पिता के दो नाबालिग बालिका व बालक उम्र क्रमशः बालिका 14 बर्ष व बालक 17 वर्ष के नाबालिग की अलग-अलग स्थानों पर शादी किये जाने की तैयारी हो रही थी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसकी सूचना के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू/ दुद्धी नोडल शेषमणि दुबे संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक एवं महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा की संयुक्त टीम का गठन करते हुए निर्देशित किया गया कि तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराना सुनिश्चित करे।

Advertisement (विज्ञापन)

टीम द्वारा थाना विण्ढमगंज से समन्वय स्थापित करते हुए पुलिस टीम के साथ ग्राम केवाल मे पहुंच कर नाबालिग बालक/बालिका के माता- पिता से हो रहे बाल विवाह के बारे मे पूछ-ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि हम अपनी जमीन बन्धक रखकर अपने बालक की शादी दिनांक 02 /05/2023 को व बालिका की शादी 03/05/2023 को शादी करने की तैयारी कर रहे हैं तभी टीम द्वारा बालक व बालिका के माता, पिता, से बालक व बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालक व बालिका के उम्र के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 14 वर्ष व बालक की उम्र के सम्बन्ध में कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बताया गया कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है व बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी जिसके उपरान्त टीम द्वारा प्रथम दृष्टया देखे जाने पर प्रतीत हुआ की दोनों बालक व बालिका की उम्र कम है और दोनो नाबालिग है जिसकी पुनः नियत तिथि पर शादी ना करवा दिया जाये इसके वजह से टीम द्वारा नाबालिग बालक व बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।

इस दौरान शेषमणि दुबे द्वारा आमजन मानस से अपील करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह कराये साथ ही साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या 9506918569, 8318953732 पर सूचित करें। मौके पर थाना विण्ढमगंज से उपनिरीक्षक नगेन्द्र प्रसाद, आरक्षी पिंकी कुमारी, सूर्या सिंह, प्रिन्सी सिंह व बाल संरक्षण के क्षेत्र मे कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जिले की चर्चित सीट चोपन से तीन पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार उस्मान अली ने किया नामांकन

HIGHLIGHTS

  • निषाद पार्टी, बीजेपी और अपना दल के संयुक्त प्रत्याशी उस्मान अली ने किया नामांकन
  • नामांकन के दौरान मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव सिंह गौंड रहे उपस्थित
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले की चर्चित सीट चोपन नगर पंचायत से निषाद पार्टी, बीजेपी और अपना दल (संयुक्त प्रत्याशी) उस्मान अली ने सोमवार को ओबरा डिग्री कालेज में बने नामांकन स्थल पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव गौड़, संजीव तिवारी, चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष संतोष साहनी, राजा मिश्रा, रोहित बिन्द, भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, निषाद पार्टी प्रांतीय अध्यक्ष मिठाई लाल निषाद, दया शंकर, डॉ सतेन्द्र आर्या समेत तमाम लोग मौजूद रहे। उस्मान अली ने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि उस्मान अली पूर्व चेयरमैन स्व. इम्तियाज़ अहमद के छोटे भाई है और उस्मान की पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख रही है। जिले की चोपन नपं सीट से वर्ष 2012 में पिछड़ी सीट पर पहली बार इम्तियाज़ अहमद ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2017 में सामान्य सीट पर फिर उन्होंने जीत का परचम लहराया। इसके बाद व्यावसायिक विवाद में 25 अक्टूबर 2018 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2019 में इस सीट पर उप चुनाव हुआ तो स्व. इम्तिजाज अहमद की पत्नी फ़रीदा बेगम ने जनता का विश्वास जीता।

Advertisement (विज्ञापन)

इस बार अनारक्षित सीट पर निषाद पार्टी, बीजेपी और अपना दल (संयुक्त प्रत्याशी) उस्मान अली को बनाया गया है। नामांकन करने जाने से पहले उस्मान अली ने अपने पिता मजनू खान का पैर छू कर आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिए चोपन बस स्टैंड तक पैदल रवाना हुए। उनके साथ भाजपा, अपना दल व निषाद पार्टी के तमाम पदाधिकारी व
निषाद पार्टी, भाजपा के तमाम कद्दावर नेता कार्यकर्त्ता जुलुस में शामिल रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर दिनेश गर्ग, विकास चौबे, राजेश अग्रहरी, विजय शाहनी, लवकुश भारती, दिनेश जैन, कुशल सिंह, जीतू सिंह, फुल चंद्र चौधरी, राजन जायसवाल, पिंटू मिश्रा आदि रहे। इसी क्रम में निर्दल प्रत्याशी के रूप में संजय जैन ने पर्चा दाखिला किया।

बीजेपी उम्मीदवार रुबी प्रसाद व मीरा यादव ने किया नामांकन

HIGHLIGHTS

  • राबर्ट्सगंज से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार रुबी प्रसाद व नगर पंचायत चुर्क से मीरा यादव ने सोमवार को नामांकन किया
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के एक मात्र नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार रुबी प्रसाद व नगर पंचायत चुर्क से मीरा यादव ने सोमवार को नामांकन किया।
बतादें कि राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रुबी प्रसाद व चुर्क नगर पंचायत से मीरा यादव ने तहसील मुख्यालय राबर्ट्सगंज पहुंचकर अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Advertisement (विज्ञापन)

नामांकन दाखिल के पूर्व भारी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर पहुंचे और प्रत्याशी के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचकर नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, काशी क्षेत्र के महामंत्री/जिला प्रभारी सोनभद्र अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, घोरावल विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्या,

Advertisement (विज्ञापन)

सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक तिरथराज, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ई. रमेश पटेल, अशोक मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, रविन्द्र केशरी, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मिडियाप्रभारी अनूप तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मारवाड़ी महिला मंच द्वारा नगर के 21 स्थानों लगवाया गया निःशुल्क प्याऊ

HIGHLIGHTS

  • निःशुल्क प्याऊ से राहगीरों की बुझेगी प्यास, मारवाड़ी महिला मंच की सराहनीय पहल
  • सोनभद्र नगर में स्थित शनिदेव मंदिर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, राम जानकी मंदिर सहित 21 स्थानों पर निःशुल्क अस्थाई प्याऊ लगवाया गया।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। इस समय कितनी प्रचंड गर्मी पड़ रही है हर एक व्यक्ति को जल की आवश्यकता है, चाहे वो घर में बैठा सदस्य हो या सड़क पर चलते राहगीर। घर पर हम अपनी प्यास बुझा लेते हैं, किंतु सड़क पर चलते हुए प्यास लगे तो सोचना पड़ता है। हर कोई राहगीर पानी खरीदकर प्यास नहीं बुझा सकता। किसी भी राहगीर को परेशानी ना हो ऐसी भावना के साथ मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा सोनभद्र नगर में स्थित शनिदेव मंदिर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, राम जानकी मंदिर सहित 21 स्थानों पर निःशुल्क अस्थाई प्याऊ लगवाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान महिला मंच की अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल ने बताया कि यदि हम सब एक -एक घड़ा दूसरे की प्यास बुझाने का सोच कर रखेंगे तो हमारे इस छोटे से प्रयास से कितने जरूरतमंद लोगों की प्यास बुझेगी। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मंच की मंत्री सुनिता सांवरिया, कोषाध्यक्ष अनिता थर्ड ,सीमा अग्रवाल, एकता केजरीवाल, सुचिता खेतान, ज्योति शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रही।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

सोनभद्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन शिव प्रकाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगांव सोनभद्र में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यजीत पाठक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापक ओम प्रकाश त्रिपाठी, विद्वान अधिवक्ता गण पवन कुमार मिश्रा मध्यस्थ एवं गौतम द्वारा भाग लिया गया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार राबर्ट्सगंज के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार सहभागिता की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस शिविर का मुख्य विषय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पारिवारिक मामलों के निस्तारण में भूमिका एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की न्यायालय में लंबित कार्यभार को न्यून में भूमिका थी। कार्यक्रम में पवन कुमार मिश्रा एवं गौतम एवं ओम प्रकाश त्रिपाठी द्वारा इस विषय के विभिन्न सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर अपना पक्ष रखते हुए मुख्य रूप से यह बताया गया कि समाज में उत्पन्न हो रहे विवादों को कम कराना ही प्राधिकरण का उद्देश्य है, ताकि मुकदमा न्यायालय में ना दायर किया जाए एवं समाज में सौहार्द बना रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सचिव सत्यजीत पाठक द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना कानून के माध्यम से हुई है एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण पूरे राष्ट्र में एक मात्र संस्था के रूप में कार्यरत है, जिसके अंतर्गत साक्ष्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति कार्य करती है। इस संस्था के अनेकानेक कार्य किए गए हैं, जिसमें से प्रमुख गरीब एवं हाशिए के लोगों को विधिक सहायता देना, साथ ही साथ न्यायालय में लंबित प्रकरणों एवं उन प्रकरणों में जिन में पुनः मुकदमा किया जाना संभावित है को मध्यस्थ के माध्यम से निस्तारित कराना है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री पाठक द्वारा बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के सुझाव पर एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्कीम के तहत 4 अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है, जो विचाराधीन पात्र बंदियों को उनकी गिरफ्तारी एवं रिमांड के चरण से उनको कथिपय परिस्थिति में दोष सिद्ध एवं अपील के स्तर पर भी सहयोग दिया गया है। उनके द्वारा सभी लोगों से आह्वान किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 मई में अपने-अपने प्रकरणों को नियत कर निस्तारित करें।

अक्षय तृतीया पर हुआ भजन संध्या का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अक्षय तृतीया के अवसर पर शनिवार की देर शाम सोनभद्र नगर स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर पुजारी राजकुमार पांडे के संयोजन में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सुप्रसिद्ध भजन गायक रोहित तिवारी द्वारा भगवान श्री हरि विष्णु, मां लक्ष्मी, भगवान शिव माता पार्वती व हनुमान जी के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसे सुनकर वहां उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इसके पूर्व राम जानकी संकट मोचन फूल मालाओं से सजाया गया और दिव्य आरती की गई। इस अवसर पर पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन गरीबों को भोजन कराना, छाता, अन्न-वस्त्र का दान करना पुण्य दायक होता है। पारिवारिक क्लेश विपत्तियों के नाश के लिए श्रीहरि विष्णु का पूजन करना चाहिए। बताया कि तिथि विशेष पर व्रतियों को तीनों जयंतियों के निमित्त सुबह स्नानादि कर हाथ में जल अक्षतादि लेकर श्रीहरि के पितृर्थ संकल्प लेना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

भगवान का यथा विधि पंचोपचार पूजन कर पंचामृत से स्नान, सुगंधित फूल-माला अर्पित करना चाहिए। धर्मशास्त्रों में अक्षय तृतीया सनातनियों का प्रधान पर्व बताया गया है। इस दिन दान, स्नान, होम-जप आदि समस्त कर्मों का फल अक्षय होता है। इसके चलते ही इस व्रत को अक्षय कहा जाता है। किसी भी क्षेत्र में सफलता की आशा से व्रत के अतिरिक्त दान में जलकुंभ, शर्करा समेत व्यंजनादि पुरोहित या पात्र जरूरतमंद को देना चाहिए। भजन संध्या में मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल, अग्रवाल, सचिन जयसवाल, गया प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला, सतेंद्र पाठक, संतोष चौबे, अजीत शुक्ला, आत्माराम पांडे, दादे चौबे, अभिषेक पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

अक्षय तृतीया पर जमकर हुई जेवरों की खरीदारी

HIGHLIGHTS

  • सुबह से लेकर देर शाम तक जेवर के दूकानों पर खरीदारों की जुटी रही भीड़
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। वैशाख मास शुक्ल पक्ष के शनिवार को अक्षय तृतीया पर लोगों ने जमकर जेवरों की खरीददारी की। शादी विवाह से लेकर कई शुभ कार्य भी संपन्न हुए।
मान्यता है कि इस दिन जो भी जेवर अथवा कोई वस्तु खरीदी जाती है वह संचित रहती है। कहा जाता है कि आज के दिन भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

यहीं वजह रही कि सुबह से लेकर देर शाम तक जेवर के दूकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।अक्षय तृतीया पर अधिकांश लोग अपना हर शुभ कार्य करना चाहते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

यह मान्यता है कि इस दिन किया गया कार्य अक्षय रहता है। यहीं वजह है कि अक्षय तृतीया पर बेटी की शादी-विवाह, कन्या दान, पुरोहितों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा और उपहार स्वरूप सामान देने जैसे अनेकों शुभ कार्यों का शुभारंभ हुआ। राबर्ट्सगंज के जेवर की दूकानों पर सुबह से ही खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ रही। उधर, अनपरा, शक्तिनगर, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, दुद्धी, बभनी, म्योरपुर, घोरावल, शाहगंज, रामगढ़, वैनी, करमा प्रतिनिधियों के मुताबिक अक्षय तृतीया पर लोगों ने खरीदारी की।

Advertisement (विज्ञापन)

आश्रम मोड़ पर सेटेलाइट क्लीनिक का हुआ उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • बनवासी सेवा आश्रम के आरोग्य केंद्र के चिकित्सक देंगे सेवा

सन्तोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के आश्रम मोड़ खैराही ग्राम निर्माण परिसर में शुक्रवार की शाम मिशन शमृद्धि के सहयोग से बनवासी सेवा आश्रम के आरोग्य केंद्र द्वारा सेटेलाइट क्लीनिक का उद्घाटन आश्रम के अध्यक्ष और वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा की आरोग्य केंद्र 1966 से ग्रामीण अंचलों की स्वास्थ्य सेवा करता आ रहा है । आरोग्य केंद्र केवल इलाज नहीं करता बल्कि बीमारी हो ही ना इसके लिए प्रयास और लोगो को जागरूक कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगत नारायण अग्रहरी और पूर्व मंत्री सुभाष खरवार ने कहा कि आश्रम मोड़ पर क्लीनिक खुल जाए से मरीजों की सुविधा बढ़ेगा।कहा की क्षेत्र में स्वास्थ्य के साथ शिक्षा,कृषि,सिंचाई महिला जागरूकता,पर्यावरण सरंक्षण भूमिसुधार आदि कार्य आश्रम ने किया और जो जागरूकता लाई है वह हम मंत्री होकर भी नही कर सके ना ही सांसद ,विधायक कर सके है । आरोग्य केंद्र की संचालिका डा० विभा ने बताया की आरोग्य केंद्र के साथ शाम को वह सात बजे तक समय देंगी।बताया कि मोड़ से आश्रम डेढ़ किमी पैदल मरीजों को जाने आने में दिक्कत होता है।ऐसे में मरीजों की सुविधा के लिए संस्था ने निर्णय लिया है। मौके पर राजनारायण पूर्व प्रधान हीरा लाल,हाजी भाई, शाह मोहमद, राहुल यादव,दुर्गा, बिंदु देवी,मोती लाल,गंगा प्रसाद,शिव नारायण, बिहारी, आदि उपस्थित रहे संचालन विमल कुमार सिंह ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free