चोपन नगर पंचायत के चुनावी समर का चहेता चेहरा बना एक निर्दली प्रत्याशी

HIGHLIGHTS

  • लोगों के बीच साफ छवि का मिल सकता है संजय जैन को फायदा

चोपन, सोनभद्र। नगर पंचायत चुनाव में जीत के की तैयारी को लेकर संजय जैन ने अग्रवाल मार्केट स्थिति कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक में नगर पंचयात क्षेत्र के हर वार्डों में ज्यादा से ज्यादा वोट अपने पक्ष में आये और लोगों के बीच मित्रता व्यवहार बनाकर प्रचार किया जाय ताकि विजय निश्चित हो। हर वार्ड में जो भी समस्या है उसको जीतने के बाद प्राथमिक स्तर पर निस्तारण करने का भी विस्तार से चर्चा किया गया। चर्चा करने के बाद सभी कार्यकर्ता अलग-अलग वार्ड में प्रत्याशी संजय जैन के पक्ष में प्रचार करने निकल गए।

Advertisement (विज्ञापन)

संजय जैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने वाले कर्तकर्ताओं ने कहा कि, हमारा प्रत्याशी निर्दल जरूर है लेकिन समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच में उनकी साख पहले से निरंतर बनी हुई है। जिस वजह से कई सामाजिक व्यक्ति का सपोर्ट भी उनके साथ है, हम जनता के लिए पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। वही संजय जैन ने कहा कि, हमारा हर एक कार्यकर्ता वो अपने आपको प्रत्याशी बनकर जनता के बीच जा रहा है और अपने पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

व्यपारियों ने कहा कि चोपन नगर पंचायत के समुचित विकास के लिए संजय जैन जैसे ईमानदार नेता का जीतना आवश्यक है। क्योंकि बाकी प्रत्याशी सिर्फ वादों को लेकर बखान करते है। लेकिन संजय जैन जो कहते है वो पूरा करते है।

Advertisement (विज्ञापन)

आवास योजना के नाम पर लाभार्थियों से पैसा वसूलने वालो पर होगी प्राथमिकी दर्ज- डीएम

HIGHLIGHTS

  • आवास योजना के लाभार्थीयों के आवास का निर्माण कार्य ससमय काराये जाय पूर्ण- डीएम
  • प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थीयों से आवास का लाभ दिलाये जाने के नाम पर धनराशि की वसुली करने वाले के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाये कार्यवाही – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि गरीब परिवार के व्यक्तियों को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास की सुविधा उपलब्ध कराया जाना शासन की शीर्ष प्रथामिकता वाले कार्यक्रमों में सम्मलित है। उन्होंने कहा है प्रायः विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त होती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना/मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के नाम पर ग्राम पंचायत अधिकरी/ग्राम विकास अधिकारी व अन्य व्यक्तियों द्वारा धनराशि की मांग की जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

यह स्थिति शासन की मंशा के सर्वथा विपरित है। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत यह सुनिश्चित कराये की किसी भी लाभार्थी से आवास के नाम पर किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा या किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा आवास के नाम पर धनराशि की वसुली की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित का उत्तर दायित्व निर्धारित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही सुनिश्चित करायेगें। उन्होंने कहा कि जनपद में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

दिशिता महिला मंडल द्वारा लाभार्थियों को प्रदान किया गया ई-रिक्शा

HIGHLIGHTS

  • दिशिता महिला मंडल द्वारा किये गए कार्य सराहनीय – के पी यादव
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

अनपरा, सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल रेनूसागर सामाजिक कार्यो में सदैव अग्रणी रहा है, इसी कड़ी में दिशिता महिला मंडल द्वारा स्वरोजगार कार्यक्रम के अन्तर्गत लाभार्थियों का चयन कर बैटरी चालित चार ई-रिक्शा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हिण्डालकों रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव द्वारा लाभार्थियों को ई-रिक्शा की चाभी प्रदान करके किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि दिशिता महिला मण्डल सामाजिक कार्यो में गरीबों के उत्थान के लिए अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा है। आज के इस कार्यक्रम के लिए मैं उनकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूँ, साथ ही ई-रिक्शा के लाभार्थियों को भी समाज में निरन्तर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। इस अवसर पर दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा इन्दू यादव ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए दिशिता महिला मण्डल द्वारा किए गये सामाजिक कार्यो से अवगत कराते हुए उन्हें जानकारी प्रदान की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर हिण्डालको रेनूसागर के मानव संसाधन के प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह, अनुरक्षण विभाग के प्रमुख संजय सिंह, संचालन विभाग के प्रमुख गुलशन तिवारी, अनिल सिंघानिया एवं दिशिता महिला मण्डल की वरिष्ठ सदस्याएं विभा शैलेश सिंह, सपना तिवारी, संगीता सिंघानिया व अन्य सभी सदस्याएं प्रमुख रूप से उपस्थित थी। लाभार्थियों में क्रमश प्रदीप कुमार ग्राम गरबँधा, सतीश कुमार ग्राम बासी, अजय कुमार ग्राम औड़ी मोड़, अनिल गुप्ता ग्राम परासी ई-रिक्शा पाकर स्वयं ये और इनके परिवार के लोगों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे और इनके परिजनों ने हृदय से दिशिता महिला मंडल रेनूसागर के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि हम लोग जीवन पर्यन्त दिशिता महिला मंडल रेनूसागर के प्रति समर्पित रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

वनिता समाज के वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में वनिता समाज के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन कर्मचारी विकास केंद्र में किया किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, परियोजन प्रमुख, पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज एवं सभी गणमान्य अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश वंदना एवं स्वागत गीत से किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अपने स्वागत सम्बोधन में अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज ने सभी उपस्थित जनों को कार्यक्रम में पधारने के लिए आभार प्रकट किया गया। उन्होने सभी वनिता समाज की सदस्याओं को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर के प्रतिभागिता करने के लिए बधाई दी।
इस कार्यक्रम में वनिता समाज की सदस्याओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया एवं सभी उपस्थित द्वारा प्रतिभागिताओं का हौसला बढ़ाया गया। तदुपरान्त बॉलीवुड नृत्य, कविता पाठन , गेम्स, क़व्वाली, राजस्थानी नृत्य, रेट्रो नृत्य आदि की रंगारंग प्रस्तुति से प्रतिभागिताओं द्वारा सभी का का मन मोह लिया गया। इस अवसर पर मीनाक्षी मिश्रा, सचिव, वनिता समाज द्वारा वनिता समाज की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अकोटकर, परियोजना प्रमुख ने वनिता समाज द्वारा प्रस्तुति कौशल को सराहा एवं एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा निरंतर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया एवं वनिता समाज को इसी प्रकार से समाज कल्याण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), भानुमती गुजरानिया, उपाध्यक्षा, वनिता समाज, एलके बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), अशोक कुमार सिंह , महाप्रबंधक (प्रचालन), रंजू कुमारी सिंह, वरिष्ठ सदस्या, वनिता समाज, अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), नील कमल भोगल, कल्याण प्रभारी, जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), देबव्रत कर, महाप्रबंधक (टीएस), सौम्या कर, वरिष्ठ सदस्या, वनिता समाज, सिद्धार्थ मण्डल, मानव संसाधन प्रमुख, वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएं, एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी मिश्रा, सचिव, वनिता समाज, नीतू चंद्रा, सांस्कृतिक सचिव, अनीता स्वर्णकार खेल सचिव द्वारा किया गया।
आरती बेहरा, बाल भवन प्राभरी द्वारा सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

अब 13 मई नहीं 21 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सोनभद्र। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/जनपद न्यायधीश की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन विश्राम कक्ष में किया गया। बैठक के दौरान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि के परिर्वतन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। इस बैठक में नोडल अधिकरी राष्ट्रीय लोक अदालत निहारीका चैहान एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक के दौरान इस बिन्दु पर चर्चा की गयी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारत में वर्ष में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई, 2023 को प्रस्तावित था। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा जारी है। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के कारण राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई, 2023 (दिन रविवार) को करने का निर्णय मा0 कार्यपालक अध्यक्ष महोदया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यक्ष अशोक कुमार यादव प्रथम द्वारा बैठक के दौरान निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक आदालत की तिथि में परिर्वतन सम्बन्धित सूचना जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित विभागों को व बैंक के अधिकारियों सहित आमजन को समय से सूचना प्राप्त हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

11 मई मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश- जिला मजिस्ट्रेट

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना के आधार पर नगरीय निकाय सामन्य निर्वाचन सम्पन्न कराये जा रहे है, जनपद सोनभद्र में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन का मतदान 11 मई, 2023 (दिन वृहस्पतिवार) को सम्पन्न कराया जायेगा। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में 11 मई, 2023 (दिन वृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मायुमं ने गरीब कन्या के विवाह के लिए कूलर व नगद राशि देकर किया सहयोग

HIGHLIGHTS

  • इस सहायता के लिए कन्या की माता ने मंच का आभार प्रकट किया

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा वृहस्पतिवार को एक गरीब कन्या जिसका नाम गुड़िया है उसके विवाह में सहायता के एक कुलर एवं 2000 नगद राशि सहयोग के रूप में दिया गया।

वहीं इस सहायता के लिए कन्या की माता ने मंच का आभार प्रकट किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि अंबेडकर नगर निवासी एक महिला ने मंच से संपर्क करके अपनी बेटी के विवाह के लिए सहायता मांगी। मंच द्वारा उस लड़की के विवाह में एक कूलर भेंट करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने यह भी बताया कि मंच विभिन्न तरीकों से जरूरतमंदों की सहायता करता आ रहा है एवं आगे भी इसी तरह सेवा भाव से कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष रवि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पंकज कनोडिया, शाखा सचिव शिखर केडिया, विकास चौधरी, अनुज केडिया, तरुण केडिया, बुढ़हर प्रधान विजय शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मारपीट की घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व डंडा के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के पुलिस उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह ने हमराहियों के साथ गुरुवार को मुखबीर के खास सूचना पर मारपीट के घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी को लगभग 20 दिनों के बाद कुल्हाड़ी व डंडा के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हाशिल की।

Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक बीजपुर श्री सिंह गुरुवार की सुबह हमराही उप निरीक्षक दुनिया सिंह व आरक्षी विशाल कुमार गौतम व अरविंद कुमार के साथ वांछित व फरार चल रहे आरोपी की तलाश में निकले हुए थे। उसी दौरान उन्हें मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम सभा जरहां के टोला बघाडू निवासी फरार चल रहा 27 वर्षीय आरोपी दिनेश कुमार बैगा पुत्र रामबरन बैगा कहीँ भागने के फिराक में जरहां में पुलिया के पास खड़ा है।

Advertisement (विज्ञापन)

बस क्या था पुलिस टीम ने उक्त स्थान का घेराबंदी करके आरोपी को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर धर दबोचा। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस टीम ने मारपीट की घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व डंडा को भी हिराशत में ले लिया। पुलिस ने अग्रीम विधिक कार्यवाही हेतु आरोपी को भादवि की धारा 323, 504, 506 147, 148,324, 34 व 308 के तहत चालान करके घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व डंडा के साथ संबंधित न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी सिंगरौली में ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार वितरण समारोह

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन पुस्तकालय सभागार प्रशासन भवन में किया गया। इस अवसर पर राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली एवं सभी महाप्रबंधनगंण द्वारा सभी विजेताओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे निबंध लेखन, पोस्टर पेंटिंग, ड्राइंग प्रतियोगिता, भाषण, रैली में भाग लेने हेतु उपहार एवं प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री अकोटकर ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण को हमें निरंतर अपने जीवन में अपनाना है, क्योंकि ऊर्जा संरक्षण ही ऊर्जा उत्पादन है एवं हमें अन्य लोगों को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित भी करते रहना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी एवं उन्हें जनहित में ऊर्जा संरक्षण हेतु कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी सिंगरौली में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अवसर पर विभिन्न ऊर्जा संरक्षण संबंधित प्रतियोगिताओं को छात्रों, गृहिणी, सीआईएसएफ, कर्मचारी वर्ग आदि हेतु आयोजित किया गया था।
ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में लगभग 1300 भागीदारी दर्ज की गई।
इस अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), यूनियन एवं एसोशिएशन समारोह के दौरान उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति,सोनभद्र की 28वीं बैठक का हुआ आयोजन

शक्तिनगर, सोनभद्र। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति,सोनभद्र की 28वीं बैठक का आयोजन
बीते बुधवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति,सोनभद्र की 28वीं बैठक का ऑनलाइन आयोजन किया गया। बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र के सदस्य कार्यालयों के प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली ने कहा कि ‘राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुपालन में एवं राजभाषा हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए नियमानुसार नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक आयोजित की गई है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री अकोटकर ने कहा कि ‘नराकास’ सोनभद्र द्वारा राजभाषा नियम, अधिनियम का पालन करते हुए हिंदी के विकास के लिए सभा, संगोष्ठी, कवि सम्मेलन सहित अन्य प्रशंसनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होने हिंदी भाषा को अपने जीवनयापन की प्रमुख भाषा बनाए रखने पर ज़ोर दिया और अपने हिंदी कार्यों से अन्य व्यक्तियों को भी प्रेरित करते रहने पर बल दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में सभी कार्यालयों के राजभाषा कार्यों की समीक्षा की गई, सदस्य कार्यालयों से हिन्दी साफ्टवेयर के अधिकाधिक प्रयोग की अपेक्षा की गई। राजभाषा कार्यशाला के माध्यम से सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान राजभाषा नियमों, अधिनियमों से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। बैठक का संयोजन डॉ ओम प्रकाश,वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) एवं सदस्य सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, सोनभद्र द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free