तीन मई को होनी थी नाबालिग लड़की की शादी, आज हो रहे मटमगरा कार्यक्रम में पहुंची टीम ने रुकवाया

HIGHLIGHTS

  • ए०एच०टी०यू की त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी
  • प्रोवेशन कार्यालय व थाना ए०एच०टी०यू की त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी

सोनभद्र। थाना शाहगंज अन्तर्गत ग्राम दुगौलिया में एक 16 वर्ष नाबालिग बालिका की शादी की जानी थी जिसका शनिवार को मटमगरा का कार्यक्रम हो रहा था। जिसकी सूचना मिलते जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार तुरंत एक्शन में आगए उन्होंने तत्काल महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय/घोरावल नोडल साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे व थाना ए०एच०टी०यू प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव, अमन द्विवेदी, शालीन वैश्य की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाने से समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम दुगौलिया पहुंच कर नाबालिग बालिका के मटमगरा कार्यक्रम को रोकवाते हुए नाबालिग बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 03/05/2023 को अपनी पुत्री की शादी राबर्ट्सगंज के रहने वाले लड़के के साथ बालिका का शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं तभी टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के उम्र के संबंध उपलब्ध कराये गये साक्ष्य के आधार पर बालिका का उम्र लगभग 17 वर्ष पाया गया टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की विवाह न कर दिया जाये इस कारण से टीम बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके सम्बन्ध में ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आम जनमानस आग्रह करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही निकाह / विवाह कराये एवं साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या 9305036929 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा। मौके पर थाना शाहगंज से बीट प्रभारी आरक्षी मनोज कुमार कनौजिया, बलबीर आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी बने पंकज कुमार कुशवाहा

घोरावल, सोनभद्र। ज़िले के घोरावल तहसील परिसर में स्थित ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी बने पंकज कुमार कुशवाहा। प्राप्त जानकारी अनुसार एडिशनल जज जूनियर डिविजन पंकज कुमार कुशवाहा को न‌ई जिम्मेदारी घोरावल की मिलने वाली है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि नये न्यायाधिकारी का स्थानांतरण राय बरेली से घोरावल किया गया है। इनकी यह दूसरी स्थान पर स्थानांतरण हुआ है। इसके पूर्व पहली नियुक्ति राय बरेली में हुई थी। घोरावल में स्थित ग्राम न्यायालय के आप दूसरे अधिकारी हैं। इसके पूर्व इस न्यायालय के पहले अधिकारी विजय शंकर गौतम रहे। उनका स्थानांतरण करीब एक वर्ष पूर्व हो गया था। तभी से कोर्ट खाली चल रही थी। करीब दस इग्यारह माह बाद फिर यहां कोर्ट बहाल होगी। नये न्यायाधिकारी महोदय का घोरावल आगमन शनिवार को हो गया। जल्द ही कार्यभार संभाल कर न्यायालय का कार्य शुरू किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञात हो कि ग्राम न्यायालय घोरावल अभी नव सृजित न्यायालय है। इस आशय की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं में हर्ष है। और इस पिछड़े क्षेत्र में वादकारियों को न्याय मिलने की उम्मीद भी जग गई है। नवागत न्यायाधिकारी महोदय ने आज अधिवक्ताओं से अपने विश्राम कक्ष में मुलाकात कर यहां की स्थिति की जानकारी की। सभी के साथ मिलकर सुचारू रूप से नियमानुसार कार्य करने की बात की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

14 वर्षीय नाबालिग लड़की की हो रही शादी को टीम ने रुकवाया

HIGHLIGHTS

  • जिला बाल संरक्षण इकाई व थाना ए०एच०टी०यू की त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। थाना चोपन अन्तर्गत ग्राम रेकसहवा, डाला में एक 14 वर्ष नाबालिग बालिका की शादी उसके उम्र के चारगुने ब्यक्ति से साथ कराया जा रहा है। जिसकी सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार एक्शन में आ गए उन्होंने तत्काल जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से सामाजिक कार्यकर्ता / चोपन नोडल वीणा राव, व थाना ए०एच०टी०यू प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, उपनिक्षक हरिदत्त पाण्डेय, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव,अमन द्विवेदी, शालीन वैश्य की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद संयुक्त टीम द्वारा तत्काल रेकसहवा डाला पहुंच कर नाबालिग बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 21/05/2023 को अपनी पुत्री की शादी मिर्जापुर के रहने वाले लडके के साथ बालिका का शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं तभी टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बालिका के उम्र के संबंध में कोई भी साक्ष्य न उपलब्ध होने की दशा मे बालिका की प्रथम दृष्टया नाबालिग प्रतीत होने के कारण टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की विवाह न कर दिया जाये इस कारण टीम बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत कर समिति के आदेश से संस्था मे आवासित करया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आम जनमानस आग्रह करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही निकाह / विवाह कराये साथ ही यह बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या 9506918569 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा साथ हीं यह भी बताया गया की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्यवाही भी की जा रही है जिससे नाबालिग बालिका वधू बनने से बचायी जा रही हैं

मंत्रोच्चार के साथ जनता के चहते निर्दली प्रत्याशी संजय जैन के चुनावी कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • पंडित-विजयानंद तिवारी, संतोष पांडेय, मनीष तिवारी व दिलीप पांडेय चारों पंडित जी ने कराया पूजा-पाठ
  • व्यापारी वर्ग, सामाजिक कार्यकर्ता, मुस्लिम भाई, वकील, डॉक्टर, रेलवे कर्मचारी व हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे
  • सियासी हलचल की वजह से निर्दली उम्मीदवार बने संजय जैन उतरे मैदान में

अजीत कुमार सिंह

चोपन, सोनभद्र। शुक्रवार को बस स्टैंड के पास निर्दली प्रत्याशी संजय जैन के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्धघाटन मंत्रोच्चार करके किया गया। दुर्गा मंदिर के पंडित जी संतोष पांडेय जी, काली मंदिर के पंडित जी मनीष तिवारी, दिलीप पांडेय व हनुमान मंदिर के पंडित जी विजयानंद तिवारी ने निर्दली प्रत्याशी संजय जैन के लिए मंत्रोच्चार कर जीत का आशीर्वाद देने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान नगर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग, मुस्लिम भाइयों, वकील, डॉक्टर, रेलवे कर्मचारी व हज़ारों की संख्या में चुनाव चिन्ह भगौना के प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार-प्रसार करने वाले कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान सभी ने गंगा-जमुना तहजीब के तहत एकजुटता का परिचय देते हुए हुए सभी वर्गों के लोगों ने भगौना को जीताने की बात कही। बताते चले कि, हज़ारों की संख्या में निर्दली प्रत्याशी संजय जैन को जनसमर्थन मिलने की चर्चा से काटे का मुकाबला होने की उम्मीद नगर में जताई जा रही है। चोपन ही नहीं जिले के अन्य जगह के लोगों भी अपने परिचितों और रिश्तेदारों से संजय जैन के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

बचपन से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर रुचि रखने वाले संजय जैन का नगर में लोगों के बीच में काफी सम्मान है। जनता की समस्या को अपनी समस्या समझकर उनकी सहायता करना ही उनकी व्यक्तिगत पहचान है। दुर्भाग्य से पार्टी का टिकट न मिलने की वजह से वो निर्दली मैदान में जनता की मांग पर ताल ठोकते नज़र आ रहे है। संजय जैन का कहना है कि, वो इस बार नगर परिवर्तन के तहत मैदान में उतरे है। बिना किसी लालच के जनता की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा मकसद है। बदलाव की हवा इस बार साफ दिख रही है, जनता हमारे साथ पूरे तन-मन से है और जनता ही भारी मतों से भगौना पर मोहर लगाकर बदलाव ज़रूर करेगी। सबका आशीर्वाद हमारे साथ है। मेहनत तो अपनी जगह है पर बड़ों का आशीर्वाद और सभी वर्गों की दुआ भी हमारे साथ है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही लोगों ने कहा कि, इंसान के परिचय की शुरुआत भले ही चेहरे से होती होगी, लेकिन उसकी सम्पूर्ण पहचान तो उसकी वाणी, विचार एवं कार्यों से होती है। अपने जीवन मे हमने कई प्रत्याशी देखे जो कहते है इसके हराएंगे उसको हराएंगे। लेकिन संजय जैन ऐसे पहले व्यक्ति है जो परिवर्तन लाने की बात कर लोगों के बीच जा रहे है। इनकी यही वाणी, विचार और संघर्ष ही इनके जीत में भूमिका निभाएगी। वैसे भी सरकार की जो कार्ययोजना जनता के लिए होती है वो किसी हाल में नगर पंचायत के द्वारा पूरी कराई जाती है। इसपर किसी व्यक्ति विशेष का जोर नहीं चलता। जनता की माने तो कोई भी चेहरा कुर्सी पर बैठेगा तो वो नगर में विकास कराएगा यहीं वजह है कि इस बार बदलाव की हवा साफ देखी जा रही है।

लोगों की माने तो एक ही चेहरा बार-बार होने से विकास अवरुद्ध हो जाता है। इसलिए कई बार बदलाव होना भी जनता को लाभ देता है। दूसरा चेहरा होगा तो विकास और ज्यादा होगा। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या महिलाओं का भी समर्थन देखने को मिला। वही एक पक्ष को डर था कि एंटी-इनकंबेंसी यानी सत्ता विरोधी लहर की वजह से इस बार शायद जनता उनको अपना मत न दे और नकार दे। उन्होंने एनडीए गठबंधन में जाने का फैसला किया। देखने वाली बात होगी कि, किसे जनता सराखो पर बैठाती है और किसे खारिज करती है। वैसे सोनभद्र की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली चोपन नगर पंचायत पर सबकी पैनी नज़र बनी हुई है।

मेधावी छात्रों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • शिक्षा ग्रहण करने के दौरान की गयी मेहनत व कठिन परिश्रम से प्राप्त होते है नये आयाम- जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शुक्रवार को श्री चन्द्र गुप्त मौर्य इण्टर मीडिएट कालेज मधुपुर में आयोजित हाईस्कूल/इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा 2023 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मलित हुये, इस दौरान कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर व माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने हाईस्कूल/इण्टर मीडिएट बोर्ड परीक्षा 2023 में जनपद सोनभद्र के मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची में स्थान प्राप्त करने वाले श्री चन्द्र गुप्त मौर्य इण्टर मीडिएट कालेज मधुपुर सोनभद्र के हाईस्कूल के छात्र कृष्णा सिंह पुत्र श्री ओम प्रकाश सिंह के जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर, उसे पुरस्कार देकर सम्मनित किये। इसी प्रकार से आयुष कुमार विश्वकर्मा पुत्र आचल कुमार विश्वकर्मा हाईस्कूल में जनपद में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से इण्टर मीडिएट में पूजा यादव पुत्री मदन लाल जनपद में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार अल्का पुत्री राम जी पाचवां स्थान, श्वेता मौर्या पुत्री दिनेश मौर्य सातवा स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जो जनपद के मेधावी छात्रों की सूची में स्थान प्राप्त किये है, इससे छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के शिक्षकगणों का भी सराहनीय सहयोग रहा है, जिनकी मेहनत के कारण से आज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस विद्यालय का नाम जनपद ही नही बल्कि प्रदेश स्तर पर भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम आपके मेहनत के कारण ही प्रथम श्रेणी में प्राप्त हुआ है।

अभी आपको आगे चलकर शिक्षा में मेहनत और परिश्रम कर नये आयाम स्थापित करने है। उन्होंने कहा कि इण्टर मीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त होने पर अच्छे विद्यालयों में पढ़ने का अवसर प्राप्त होता है और अच्छे विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने से ऐसा माहौल प्राप्त होता है, जिससे कि आपको आगे बढ़ने में काफी सहायता प्राप्त होती है और आप नौकरी में अच्छे पद और स्थान प्राप्त कर देश की तरक्की में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के दौरान किये गये कठिन परिश्रम/मेहनत के बेहतर परिणाम प्राप्त होेते है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने सम्बोधन के दौरान अपने विद्यार्थी जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि मैने व मुख्य विकास अधिकारी ने भी हाईस्कूल व इण्टर मीडिएट की परीक्षा यू0पी0 बोर्ड के माध्यम से ही पास की है। उन्होंने कहा कि मैने जब हाईस्कूल की परीक्षा दी थी तो एक विषय का प्रतिशत कम आया था, जिसके लिए मैने इण्टर मीडिएट की पढ़ाई में और मेहनत की और उस मेहनत का परिणाम यह रहा कि मुझे इण्टर मीडिएट के परीक्षा परिणाम में यू0पी0 बोर्ड कीे मेरिट सूची में सातवा स्थान प्राप्त हुआ।

मेहनत करने से बेहतर से बेहतर परिणाम प्राप्त होते है और छात्र-छात्रा नई ऊचाईयों को प्राप्त करते है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकार सौरभ गंगवार, जिला विद्यालय निरीक्षक आर0पी0 यादव, विद्यालय के प्रबन्धक दयाशंकर सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह कुशवाहा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकणगण व छात्र-छात्रायें उपस्थित रहें।

एनटीपीसी सिंगरौली में कार्यकारी निदेशक ने किया दौरा

शक्तिनगर, सोनभद्र। प्रेम प्रकाश, कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट प्रबंधन-एफ़जीडी) एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत गृह का दौरा किया गया। श्री प्रकाश द्वारा एक उच्च स्तरीय बैठक में विद्युत गृह में एफ़जीडी चिमनी कामकाज की गहन समीक्षा करते हुए भारत सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार गुणात्मक भावी कार्य योजना के संबंध में उचित दिशा-निर्देश भी दिए। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु सल्फर की मात्रा को कम करने हेतु फ़्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफ़जीडी) चिमनी का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री प्रकाश ने एनटीपीसी के प्रथम विद्युत यूनिट -1 के 40 वर्षों से अधिक समय से मानक के अनुरूप अबाध विद्युत प्रचालन किए जाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी कर्मियों की कुशलता, समर्पण की अत्यंत सराहना की। उन्होंने सुरक्षा के महत्व पर भी ज़ोर डाला एवं एनटीपीसी सिंगरौली के उच्च प्रबंधन को सुरक्षा के प्रति कर्मियों में जागरूकता लाने हेतु निर्देशित भी किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर प्रेम प्रकाश, राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एवं मयंक, महाप्रबंधक (एफ़जीडी-रायपुर) द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
दौरा कार्यक्रम में अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली, सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एलके बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), देबव्रत कर, महाप्रबंधक (टीएस), सिद्धार्थ मण्डल, मानव संसाधन प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

हिण्डालको क्लस्टर क्रिकेट प्रीमियर लीग में रेणुसागर हुआ विजयी

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का आयोजन क्लस्टर स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें रेनूकुट क्लस्टर, उड़ीसा क्लस्टर, झारखण्ड क्लस्टर की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। हिण्डालको क्लस्टर रेणुसागर पावर डिवीजन रेणुसागर क्रिकेट टीम के मैनेजर परेस ढ़ोले व कोच मनीष सिंह के नेतृत्व में टीम अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाईनल मे अपना जगह बना ली। फाइनल मैच रेणुकुट क्लस्टर की दोनो टीमों हिण्डालको रेणुकुट एवं रेणुसागर पावर डिवीजन के मध्य 26 अप्रैल 2023 को झारखण्ड क्लस्टर के कठौतिया माइन्स के खेल मैदान पर खेला गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कड़े मुकाबले में रेणुसागर पावर डिवीजन की टीम ने हिण्डालको रेणुकुट की टीम को एक विकेट से पराजित कर विजेता रही। टूर्नामेंट के मैन आफ द मैच का खिताब दीपक लाल प्रजापति , वेस्ट बालर का खिताब जी.एन.सिंह तथा टूर्नामेंट के वेस्ट बैट्समैन का खिताब सुमित कुमार सिंह को दिया गया। रेणुसागर टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में क्रमशः कैप्टन निशांत सिंह, उप कैप्टन दीपेश श्रीवास्तव, सुमित कुमार सिंह, अजीत सिंह, बृजेश शर्मा , गौरी शंकर , दीपक लाल प्रजापति, संतोष गुप्ता, रवि वैस , आनन्द मिश्रा, विपिन यादव, शिव कुमार, जे.पी. राजपूत, विपुल गुप्ता आदि ने रेणुसागर की टीम का परचम लहराया और विजेता का ख़िताब अपने नाम किया।

Advertisement (विज्ञापन)

विजेता क्रिकेट टीम के रेणुसागर वापसी पर रेणुसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के.पी.यादव, मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विक्रम सिंह, कर्मचारी संबंध के परेश ढ़ोले ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई दी।

Advertisement (विज्ञापन)

अध्यक्ष ऊर्जा ने टीम के मैनेजर परेश ढ़ोले तथा टीम के कोच मनीष सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के कड़ी मेहनत के साथ-साथ आप सभी का दिशा निर्देशन बहुत सराहनीय रहा। जिसका सुखद परिणाम आप सभी के सामने दिखाई दे रहा है। इस रोमांचक मैच के साक्षी झारखण्ड क्लस्टर के एच.आर हेड विवेक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पलामू चन्दन कुमार सिन्हा तथा हिण्डालकों के वरिष्ठ अधिकारी आर.के गुप्ता, सतीश आनन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर कन्याकुमारी से साइकिल पर निकले रोबिन सिंह पहुंचे सोनभद्र, हुआ स्वागत

HIGHLIGHTS

  • पर्यावरण संरक्षण हमारा दायित्व है- रोबिन सिंह
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। देश में व्याप्त पर्यावरण प्रदूषण आज मानव समाज के लिए अभिशाप बन गया है और इससे पृथ्वी के समस्त जीवधारी पीड़ित है।
वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, प्रकाश प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण आदि के कारण मानव का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है, आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण अधिक से अधिक करें एवं स्थानीय नदी, तालाबों को गंदगी मुक्त कर राष्ट्रीय का उन्मूलन करके पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएं।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त विचार उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद से पर्यावरण जनचेतना अभियान के अंतर्गत साइकिल यात्रा पर निकले इतिहास विषय से परास्नातक रोबिन सिंह ने बृहस्पतिवार को सोनभद्र यात्रा के दौरान मुख्यालय स्थित आरएसएस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। बताते चलें कि उन्होंने इस यात्रा का शुभारंभ 6 अक्टूबर 2022 को कन्याकुमारी से किया और उनका लक्ष्य देश के प्रत्येक राज्यों के प्रत्येक जनपदों में जाकर वहां पर निवास करने वाले लोगों के मध्य वृक्षारोपण के लिए जागृति पैदा करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि- वे प्रतिदिन 80 से 100 किलोमीटर तक साइकिल यात्रा करते हैं और अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश की 1465 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। इस अभियान को अपार जन समर्थन प्राप्त हुआ है। मुझे आशा है कि इस प्रकार के जनसमर्थन से मेरा अभियान पूर्ण होगा।

इनके सोनभद्र आगमन पर समाजसेवी नरेंद्र गर्ग, आशीष अग्रवाल, मनीष खंडेलवाल, मनोज जालान, प्रमोद गुप्ता, प्रदीप जयसवाल, चंदन केसरी,उमेश कुमार, मनी केसरी, मंगल केसरी आदि ने पर्यावरण संरक्षण अभियान पर निकले रोबिन सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Advertisement (विज्ञापन)

अद्भुत नजाराः सूर्य के चारों ओर नजर आया सतरंगी घेरा

HIGHLIGHTS

  • सूरज को देख घेरे में, सब पड़ गये फेरे में
  • आसमान में सूर्य के चारों ओर बना रंगीन गोला (रेनबो) सोनभद्र के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। शुक्रवार को जिले में सुबह से ही मौसम सामान्य था और धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बारह बजे के करीब आसमान में छुटमुट बादल छा गए। इस दौरान देखते ही देखते सूर्य के चारों ओर रेनबो की तर्ज पर रंगीन गोला बन गया। गोले के भीतर काले बादल मौजूद थे, जबकि बीच में सूर्य था। इस तरह के अद्भुत रेनबो को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
कई लोगों ने आसमान में बने इस नजारे को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया।

Advertisement (विज्ञापन)

हैक्सागोनल आइस क्रिस्टल से बनती है रेनबो रिंग

इंटरनेट मीडिया पर सर्च करने पर पता चला कि इस प्रकार की खगोलीय घटना पहले भी हो चुकी है बता दें कि जब धरती से सूर्य के चारों ओर रिंग बनने यानी ‘रेनबो रिंग ऑफ सन’ की घटना वातावरण में मौजूद हैक्सागोनल क्रिस्टल के कारण होती है।
इस दौरान वातावरण में मौजूद पानी की बूंदों से रेनबो बनने की घटना होती हैं। यह सूर्य के प्रकाश के पानी की बूंदों में पड़ने के बाद उसके विकिरण के कारण होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार पृथ्वी से लगभग 5-6 किमी दूर वातावरण में कई बार बारिश के मौसम में आइस क्रिस्टल बनते हैं, जो हैक्सागोनल (छह साइड) शेप में होते हैं। जब सूर्य की किरणें क्रिस्टल पर पड़ने के बाद दोनों में 22 डिग्री का अंतर आ जाता है, जो धरती से देखने पर रेनबो की तर्ज पर सूर्य के चारों ओर रिंग सा नजर आता है। कई बार इसमें 46 डिग्री का भी अंतर आता है, जिससे दूसरे तरह का रेनबो बनता है।

Advertisement (विज्ञापन)

पाक्सो एक्ट के तहत दोषी जावेद को हुई 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • तीन वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का था आरोप
  • अर्थदंड की समूची धनराशि 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी

सोनभद्र। तीन वर्ष पूर्व 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र निहारिका चौहान की अदालत ने बृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी जावेद को 10 वर्ष की कैद एवं 40 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 13 मई 2020 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि 10 मई 2020 को दोपहर तीन बजे उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर के दरवाजे पर बैठी थी तथा वह बच्चों के साथ घर का कामकाज कर रहा था। तभी देखा तो उसकी बेटी गायब हो गई। जिसकी हर संभावित जगहों पर तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

Advertisement (विज्ञापन)

उसके घर के बगल में शाहगंज थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी जावेद पुत्र जाकिर अली रहता था जिसने ही उसकी बेटी को भगा ले गया है। यह कार्य जिसके घर में जावेद रहता है उनके सहयोग से ही किया है। इस पर पुलिस ने जावेद समेत तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में सिर्फ जावेद के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दुष्कर्म के दोषी जावेद को 10 वर्ष की कैद एवं 40 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश कुमार अग्रहरी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free