सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित काशी राम आवस परिसर से सूचना प्राप्त हुयी की एक 23 वर्ष की महिला अज्ञात अवस्था में पायी गयी है। जिसपर तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम गठित करते हुए निर्देशित किया कि तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके उपरान्त टीम द्वारा काशीराम आवस परिसर में पहुँच कर अपनी अभिरक्षा में लेते हुए महिला थाना ले जाया गया। जहा पर महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह की उपस्थिति में अज्ञात महिला से पूछ ताछ किया गया उसके उपरान्त टीम द्वारा महिला को संरक्षण प्रदान करने हेतु जिला प्रोवेशन अधिकारी के आदेश से संस्था मे आवासित कराया गया। जिसके सम्बन्ध में दिपिका सिंह द्वारा बताया गया कि महिला की काउन्सलिग करायी जा रही है जिसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय सीमा द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी
सोनभद्र। थाना राबर्ट्सगंज के अन्तर्गत ग्राम परासी दुबे में एक 17 वर्ष नाबालिग बालिका की शादी की जानी थी। जिसका रविवार को मटमगरा का कार्यक्रम हो रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक / राबर्ट्सगंज नोडल दीपिका सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना रावर्टसगंज से समन्वय स्थापित करते हुए उप निरीक्षक अफरोज आलम के साथ ग्राम परासी दुबे पहुंच कर नाबालिग बालिका के मटमगरा कार्यक्रम को रोकवाते हुए नाबालिग बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 02/05/2023 को अपनी पुत्री की शादी करने की तैयारी कर रहे थे। तभी टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के उम्र के संबंध उपलब्ध कराये गये साक्ष्य के आधार पर बालिका का उम्र लगभग 17 वर्ष पाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की विवाह न कर दिया जाये इस कारण से टीम बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया । जिसके सम्बन्ध में ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आम जनमानस आग्रह करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही निकाह / विवाह कराये।
Advertisement (विज्ञापन)
दिपिका सिंह द्वारा बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या मोबाइल नम्बर 9506918569 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा, बाल कल्याण समिति सोनभद्र के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय ने बताया की नाबालिग बालिकाओ की शादी के रोकथाम हेतु सतत् निगरानी की जा रही है।
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान
सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में 28 व 29 अप्रैल को अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया, जिसमें कुल 57 वाहनों को ओवरलोड होने के कारण एम0चेक ऐप के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया, जिसमें 02 वाहनों को लोढ़ी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया तथा वाहन स्वामियों/ चालकों के द्वारा नोटिस की धनराशि को ऑनलाइन मौके पर जमा किया गया।
सोनभद्र। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के आदेश पर जिले में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन व सभासद हेतु घोषित प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले पार्टी के बागी कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
जिसमें जिले की सबसे चर्चित सीट नगर पंचायत चोपन से भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले संजय जैन, नगर पंचायत घोरावल से चुनाव लड़ने वाले राकेश कुमार, नगर पंचायत पिपरी से अजीत शुक्ला व प्रवीण पांडे को , नगर पंचायत अनपरा से अरविंद केसरी, नगर पंचायत ओबरा से संजू देवी को निष्कासित कर दिया गया।
तो वहीं जिले में सभासद पद के लिए भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 23 बागी कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया गया है।
प्रधानमंत्री के मन की बात की 100वीं कड़ी को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ सुनी
देश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, आध्यात्मिक प्रगति के लिए लगातार प्रयत्नशील रहते हैं प्रधानमंत्री जी- दर्शना सिंह
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मन की बात के 100वें संस्करण को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित दण्डईत बाबा मंदिर प्रांगण में कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ सुना। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्शना सिंह ने कहा कि हम सबके लिए यह कालखंड बहुत ही गर्व का है, जब अपने देश के पास हमारे नेतृत्व के रूप में एक सशक्त नेता नरेंद्र मोदी हैं। मोदी ऐसे प्रधानमंत्री है, जो देश में विद्यमान छोटे से छोटी समस्या से रूबरू होते हैं, छोटे से छोटे व बड़े से बड़े व्यक्ति के बारे में भी उनका ध्यान है।
Advertisement (विज्ञापन)
गांवों में बैठे गरीबों- किसानों के जीवन में बदलाव आएं, यह उनकी प्राथमिकता है। कहा कि देश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, आध्यात्मिक प्रगति हो, यह प्रधानमंत्री मोदी की प्राथमिकता पर है, जिसके लिए वे लगातार प्रयत्नशील रहते हैं। एक समय था जब भारत दुनिया के राजनीतिक मंच पर पीछे की सीट पर रहता था, कोई बोलने का अवसर नहीं होता था, बोलने के लिए बाट जोहता रहता था, लेकिन पिछले 8-9 साल में श्री मोदी के व्यक्तित्व कृतित्व, दृढ़ संकल्प, कार्यकुशलता, उनके द्वारा देश में किए जा रहे बदलाव व सुधार तथा उनकी कूटनीति के परिणामस्वरूप आज दुनिया में यह स्थिति निर्मित हुई है कि कोई भी देश या संगठन हो, उसका एजेंडा तब तक नहीं बनता, जब तक कि उस पर भारत अपनी सहमति नहीं दे देता।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल हुए हैं, 2047 में 100वां साल होगा, अभी अमृत महोत्सव मनाया है, 2047 में शताब्दी मनेगी। इस बीच 25 साल की यात्रा वह होगी, जिनमें भारत के उत्कृष्ट होने का जो सपना पूर्वजों ने देखा था, उसे साकार करने का यह महत्वपूर्ण काल है। उन्होंने कहा कि हम सब प्रत्येक क्षण का उपयोग भारत को श्रेष्ठ भारत के रूप में स्थापित करने में करें, जब आजादी का 100वां साल आएं तो हमारी नई पीढ़ी इसके लिए धन्यवाद दें। मोदी को पार्टी ने ऐसा गढ़ा है कि जिन्हें सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि दुनिया के महान नेता के रूप में जाना जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में श्री लक्ष्मणराव ईनामदार का जिक्र करते हुए कहा है कि वे हमेशा कहते थे कि हमें दूसरों के गुणों की पूजा करनी चाहिए। सामने कोई भी हो, आपके साथ का हो, विरोधी हो, उसके अच्छे गुणों को जानने, उनसे सीखने का प्रयास करना चाहिए। उनकी इस बात ने मुझे हमेशा प्रेरणा दी है।
Advertisement (विज्ञापन)
मन की बात दूसरों के गुणों से सीखने का बहुत बड़ा माध्यम बन गई है। इसे देश-दुनिया के करोड़ों लोग सुनते हैं, इससे प्रेरणा लेते है, मोदीजी इससे सीधे करोड़ों देशवासियों से जुड़ते हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। कार्यक्रम में मुख्यरुप से जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक रुबी प्रसाद, डा0 एके सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र पाठक, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश द्विवेदी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अजय शेखर व कृष्णमुरारी गुप्ता, मनोज सोनकर, शंम्भू नारायण सिंह, संतोश शुक्ला, विष्णु पासवान, अनूप तिवारी, पुष्पा सिंह, आशा विश्वकर्मा, गुड़िया तिवारी, अनुपम तिवारी, संजय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जनपद में बनाए जाने हैं 2,000 से अधिक डीप बोर वेल रिचार्ज पीट
अभी तक 889 रिचार्ज पीट के निर्माण का कार्य पूर्ण
सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सोनभद्र में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए भूगर्भ जल स्तर को रिचार्ज करने के लिए ग्राम पंचायतों में खराब/भ्रष्ट हैंडपंप के बोर का प्रयोग करते हुए डीप बोरवेल रिचार्ज पीट के निर्माण की मुहिम शुरू की गई। जिसके तहत जनपद में अभी तक 889 डीप बोरवेल रिचार्ज पीट का निर्माण ग्राम पंचायतों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र द्वारा सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सचिवों को निर्देशित किया गया था कि सभी ग्राम पंचायतों में जो बोर खराब हो गए हैं उनमें रिचार्ज पीट का निर्माण कराकर बरसात का पानी अधिक से अधिक जमीन के नीचे भेज कर भूगर्भ जल को रिचार्ज किया जाना है। इसके तहत जनपद में 889 निर्माण पूर्ण हो गया है। विकासखंड घोरावल में 276 लक्ष्य के सापेक्ष 141 रिचार्ज पीट का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है, जो 51.09% है। इस विकास खंड के सचिव नरेश सिंह की प्रगति प्रतिशत 25% है, हेमंत शुक्ला 36%, संजू लता 46%, संजय सिंह प्रथम 50% एवं विपिन सिंह 50% की प्रगति कर पाए हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
विकास खंड बभनी 102 लक्ष्य के सापेक्ष 45 रिचार्ज पीट का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। विकासखंड की प्रगति विकास खंड में सचिव रवि प्रकाश गौतम केवल 3 रिचार्ज पूर्ण कराया गया है जो 15% है। सचिव राम दर्शन के निर्माण कार्य की प्रगति प्रतिशत 38.79 है। विकास खंड नगवा में 116 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 33 रिचार्ज पीट पूर्ण हुए हैं। इसमें सचिव सतीश कुमार यादव, जंक्शन कुजूर, सुनील कुमार गुप्ता एवं सुजीत कुमार का प्रगति प्रतिशत विकास खंड स्तर से कम है और इनका कार्य अत्यंत धीमा है।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी प्रकार विकास खंड दुद्धी में 115 के लक्ष्य के सापेक्ष 49 रिचार्ज पीट का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। विकास खंड के सचिव विजय बहादुर, अहिर राकेश कुमार, अरशद खान एवं अरुण कुमार वर्मा की प्रगति विकास खंड के प्रतिशत से कम पाई गई। विकास खंड चोपन में 193 के लक्ष्य के सपेक्ष्य 123 पीट का निर्माण का कार्य पूर्ण पाया गया। विकास खण्ड में सचिव प्रतिभा द्विवेदी, राहुल सिंह एवं सुरेश कुमार की प्रगति विकास खंड के प्रतिशत से कम पाई गई। विकास खंड राबर्ट्सगंज में 264 निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 139 पूर्ण हुआ है।विकास खंड में सचिव पार्थ राज सिंह, मनोज कुमार दुबे, राकेश द्विवेदी, संगीता राय एवं प्रवीण कुमार की प्रगति विकास खंड के प्रगति से कम पाई गई। विकास खंड चतरा 152 लक्ष्य के सापेक्ष 57 रिचार्ज पीट का निर्माण पूर्ण पाए गए। विकास खंड में सचिव राजेश कुमार एवं कुमार राजेश की प्रगति अत्यंत खराब पाई गई। इसी प्रकार विकासखंड म्योरपुर में 260 लक्ष्य के सापेक्ष 141 का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया। विकास खंड में सचिव संतोष कुमार राव, अखिलेश दुबे, रामवृक्ष विश्वकर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह एवं निर्भय सिंह की प्रगति अत्यंत खराब पाई गई। विकास खंड कोन में 132 रिचार्ज पीट निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 91 रिचार्ज पीट का निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया।
विकास खंड की जितेंद्र कुमार, गुड्डू गुप्ता, वीरेंद्र प्रताप, की प्रगति अत्यंत खराब पाई गई। विकास खण्ड करमा को 188 रिचार्ज पीट का निर्माण कराया जाना था अभितक 91 का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है विकास खण्ड में सचिव स्मिता यादव, कांति देवी, छोटेलाल यादव,दीपक कुमार की प्रगति अत्यंत खराब पाई गई। जिला पंचायत अधिकारी विशाल सिंह ने इन सभी सचिवों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है एवं निर्देशित किया गया है कि रिचार्ज पीट का निर्माण एक महत्वपूर्ण एवं समय बद्ध अभियान है। बरसात से पूर्व सभी रिपीट को पूर्ण किया जाना है इसके बावजूद सचिवों द्वारा निर्माण में लापरवाही बरती गई सभी रिचार्ज पीट को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया और स्पष्टीकरण तलब किया गया। सभी सचिव और एडीओ पंचायत को निर्देशित किया गया की अगर एक सप्ताह में कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो और कठोर कार्यवाही की जाएगी।
बूथों पर स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, साफ सफाई एवं शौचालय की रहे पर्याप्त व्यवस्था – मंण्डलायुक्त
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मंण्डलायुक्त विन्ध्याचंल मण्डल मुथुकुमार स्वामी बी0 की अध्यक्षता में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण ढंग एवं निष्पक्षता से संपन्न कराने हेतु समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट तथा समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नगर पंचायत के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक के दौरान मंण्डलायुक्त महोदय ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 को सम्पन्न कराने हेतु की तैयारियों के सम्बन्ध में बिन्दुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मंण्डला आयुक्त महोदय ने आर0ओ0 ए0आर0ओ0 सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेट के नियुक्ति एंव प्रशिक्षण यातयात, ईधन, रूट चार्ट सम्बन्धित तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील बुथों की निगरानी सी0सी0टी0वी0 कैमरे के माध्यम से करायी जाये एवं नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिन भी अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, वह निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप उसे सम्पन्न करायेगें।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि मतदान एंव मतगणना के दिन निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन ड्यिूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी किसी भी व्यक्ति द्वारा दिये गये भोजन एवं जलपान की व्यवस्था को स्वीकार नहीं करेंगे। प्रशासन द्वारा जो भी व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी उसी का पालन करेगें। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जनपद में नगरीय निकाय निर्वाचन की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी और कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारिया कर ली गयी है, बैठक के दौरान मंण्डलायुक्त महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था हेतु की गयी तैयारियों के सम्बन्ध में भी अपर पुलिस अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की और कहा कि उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में भ्रमण शील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित करायेगेें।
Advertisement (विज्ञापन)
मतदान के दिन किसी भी मतदाता को मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसका भी विशेष ध्यान दिया जाये, मतगणना के दिन भी सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से रखी जाये। इस दौरान मंण्डलायुक्त महोदय ने जनपद में निर्वाचन से सम्बन्धित की गयी तैयारियों पर संतुष्टि व्यक्त की। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी नामामि गंगे आशूतोष दूबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भानू प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारिगण उपस्थित रहे।
मंडलायुक्त ने पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु किये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। मण्डलायुक्त ने जनपद में पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु किये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की, बैठक के दौरान मंण्डलायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि पेय जल की समस्या जन मानस को न हो इसके लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पेयजल परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सुनिश्चित करें।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की परियोजनाओं से सम्बन्धित जो भी समस्याये हो उसका प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें और सिंचाई से सम्बन्धित जो भी परियोजनायें निर्माणाधीन है उसे शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान मंण्डलायुक्त महोदय ने अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु ए0आर0टी0ओ0, पुलिस विभाग व खनन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर भ्रमण शील रहते हुए अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकरियों को निर्देशित किये। इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित उपस्थित रहे।
मरम्मत कार्य की गुणवत्ता बेहतर ढंग से न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार के भुगतान पर लगायी रोक और जाॅच के दिये निर्देश
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने लोढ़ी में स्थापित पूराने अचल प्रशिक्षण केन्द्र के मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान निरीक्षण में पाया गया कि मरम्मत कार्य में इस्तेमाल हो रहे बालू की गुणवत्ता बेहतर नहीं पायी गयी।
Advertisement (विज्ञापन)
परिसर में बिछाई गयी इण्टरलाकिंग ईंट की क्वालिटी खराब पायी गयी, जिलाधिकारी ने एक इण्टरलाकिंग ईंट की गुणवत्ता को देखने हेतु जैसे ही इण्टरलाकिंग ईंट को उठाकर नीचे गिराये उसके दो टूकड़े हो गये, इसी प्रकार से मरम्मत कार्य में लगायी जा रही टाईल्स की गुणवत्ता काफी खराब पायी गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किये कि ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगायी जाये और निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जाॅच की जायें।
मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर व्यक्त की नाराजगी, तेजी लाने के दिये निर्देश
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बीते शनिवार को रौप में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज परिसर में सड़क निर्माण, भवन निर्माण व विभिन्न संकायों के भवनों के निर्माण कार्याें के प्रगति को देखा और निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि से कराये जा रहे निर्माण कार्यों के प्रगति के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की, यह तथ्य संज्ञान में आया कि मेडिकल कालेज की सड़क व भवन के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी है, कान्ट्रैक्टर द्वारा मानक से काफी कम संख्या में मेडिकल कालेज के निर्माण में मिस्त्री, लेबर, पेन्टर आदि को लगाया गया है,
Advertisement (विज्ञापन)
जिससे कि मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना है, इसमें शिथिलता व लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जायेगा, उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण में निर्धारित मानक के अनुरूप लेबर, मिस्त्री, कारपेन्टर आदि को लगाया जाये।
Advertisement (विज्ञापन)
मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि भारी मात्रा में बोल्डर, पत्थर रखे हुये हैं, जिससे कि निर्माण कार्य में समस्या आ रही है, और खनन विभाग द्वारा पत्थरों की नीलामी के बाद भी अभी तक उक्त पत्थरों को हटाया नहीं गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त मामले में ज्येष्ठ खान अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाये, शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये और कार्य करने के बजाय मजदूर कम होने का बहानेबाजी न किया जाये अन्यथा की दशा में शासन स्तर पर पत्राचार कर कड़ी कार्यवाही कर दी जायेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
निरीक्षण के दौरान सम्बन्धितों द्वारा बताया गया मेडिकल कालेज के एकेडमी, ट्रेनिंग हाल,मेडीसीन लैब, इलेक्ट्रीक कक्ष, बायो कमेस्ट्री लैब, लेक्चर थियेटर, गल्र्स हास्टल, शौचालय आदि व लगाये जा रहे टाईल्स को 15 दिनों में पूर्ण कर लिया जायेगा, जिस पर जिलाधिकारी ने 15 दिनों के बाद दोबारा निरीक्षण कर जायजा लेने को कहा और कार्य पूर्ण न होने पर एफ0आई0आर0 दर्ज करने की चेतावनी भी सम्बन्धित को दिया गया। उन्होंने कहा निर्माणाधीन कार्य को पूरा करने में मजदूरों की संख्या को बढ़ाया जाये, कार्य को पूर्ण करने में शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।