9 मई की शाम से 11 मई की रात्रि तक आबकारी की दुकानें रहेंगी बन्द – जिला मजिस्ट्रेट
सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान/मतगणना के दौरान लोक शान्ति बनाये रखने के उद्देश्य से उ0प्र0 आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा-59 के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आबकारी की दुकानों (देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग एवं ताड़ी की फुटकर बिक्री की दुकानों) को जनपद सोनभद्र के लिए अधिसूचना द्वारा निर्धारित मतदान दिवस को सम्पूर्ण जनपद में मतदान समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घण्टा पूर्व से मतदान दिवस को मतदान समाप्ति होने तक
Advertisement (विज्ञापन)
अर्थात् मतदान के तिथि से 02 दिन पूर्व के तिथि को सायं 06.00 बजे से मतदान के तिथि को मतदान समाप्त होने तक (उदाहरणार्थ जनपद सोनभद्र के लिए मतदान का 11 मई को नियत निर्धारित है। जिसके मद्देनजर 09 मई को सायं 06.00 बजे से 11 मई को मतदान समाप्ति होने तक) तथा जनपद सोनभद्र में मतगणना प्रारम्भ होने के तिथि से पूर्व के दिनांक को सायं 06.00 बजे से मतगणना समाप्ति के दिनांक को रात्रि 12.00 बजे तक बन्द कराये जाने हेतु संगत नियमावली एवं लाइसेंस शर्तो के अधीन कार्यवाही सुनिश्चित की जाए एवं मादक वस्तुओं की बिक्री पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जाना सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। बुधवार की रात्रि 11 बजे थाना शाहगंज अन्तर्गत ग्राम कपूरा में एक 15 वर्ष नाबालिग बालिका की शादी होने की सूचना मिली। जिसपर मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक/ नोडल साधना मिश्रा, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे एवं मानव तस्करी रोधी इकाई से मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव, महिला आरक्षी शालनी वैश्य की संयुक्त टीम गठित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना शाहगंज से समन्वय स्थापित करते हुए उप निरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय मुख्य आरक्षी मोहम्मद तोकिर खान के साथ ग्राम कपूरा पहुंचे जहा पर नाबालिग बालिका की जयमाल की तैयारी की जा रही थी तभी टीम द्वारा तत्काल कार्यक्रम को रोकवाते हुए नाबालिग बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया व बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के उम्र के संबंध मे उपलब्ध कराये गये।
Advertisement (विज्ञापन)
साक्ष्य के आधार पर बालिका का उम्र लगभग 16 वर्ष पाया गया टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। टीम द्वारा नाबालिग बालिका की विवाह न कर दिया जाये इस कारण से टीम बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके सम्बन्ध टीम द्वारा आम जनमानस से आग्रह करते हुये कहा गया की बाल विवाह अपराध है, लड़का हो या लड़की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही निकाह / विवाह कराये और यह भी बताया गया बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने,मानव तस्करी रोधी इकाई, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर,महिला शक्ति केन्द्र, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र को सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा।
सोनभद्र। बुधवार की रात्रि 12 बजे थाना शाहगंज कस्बा के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक 23 वर्ष की अज्ञात लावारिश महिला शाहगंज कस्बा हनुमान मंदिर पर पायी गयी है। मिली सूचना पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय/ नोडल साधना मिश्रा व जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की टीम को निर्देशित किया की तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराय।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके उपरान्त टीम द्वारा शाहगंज कस्बा हनुमान मंदिर पर पहुँच कर अज्ञात महिला को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए। महिला से पूछ ताछ किया गया उसके उपरान्त टीम द्वारा तत्काल अज्ञात महिला को सुरक्षा/संरक्षण प्रदान करने हेतु शक्ति सदन संस्था मे आवासित कराया जिसके सम्बन्ध में साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि महिला की काउन्सलिग करायी जायेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
उसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शाहगंज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय, मुख्य आरक्षी मोहम्मद तोकिर खान, मानव तस्करी रोधी इकाई से मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव, आरक्षी शालनी वैश्य आदि मौजूद रहे।
जंगली दास भिखारी बाबा अब 21 मई से चुर्क में कराएंगे विराट रूद्र महायज्ञ एवं रामकथा
अंतिम दिन 30 मई को होगा समापन, चलेगा विशाल भंडारा, श्रद्धालु करेंगे प्रसाद ग्रहण
चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने किया गया है आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर धर्म स्थल तपोभूमि परिसर में बुधवार को वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर 51 फीट ऊंचा एवं 21 फीट लंबा धर्मध्वज स्थापित किया गया। यहां पर जंगली दास भिखारी बाबा 21मई से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं रामकथा कराएंगे। जिसका समापन 30 मई को होगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। प्रतिदिन आरती होगी,विशाल भंडारा चलेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर उपासना स्थल परिसर में बुधवार को आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य रेवती तिवारी के जरिए वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर 51 फीट ऊंचा 21 फीट लंबा धर्मध्वज स्थापित किया गया है। यहां पर 21 मई से नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ, रामकथा का आयोजन किया गया है। जिसका समापन 30 मई को होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
मंदिर समिति के संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि 21 मई को नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 22 मई को भगवान की झांकी, कलश यात्रा, कलश स्थापना व अग्नि प्रवेश के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू होगी। प्रतिदिन आरती एवं रामकथा होगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारा भी चलेगा, ताकि श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ ही प्रसाद भी ग्रहण कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि 30 मई को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट कसारी रामगढ़ व विराट रूद्र महायज्ञ समिति चुर्क के पदाधिकारी,सदस्य व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
रामचंद्र, रामवृक्ष, रामसूरत,मनोज केशरी, जनरैल सिंह, बच्चालाल जायसवाल, मीरा यादव, अमित कनौजिया, विशाल, विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र गुप्ता, आलोक रावत, बुद्धिराम यादव, गोपाल केशरी, सुभाष मोदनवाल, कृष्णावती, मुन्नी, सरोज सिंह, कृष्णा, संगीता, राजकुमारी, लीलावती, हीरावती, निशा, अजय कुमार यादव, रमाशंकर आदि लोग मौजूद रहे। उन्होंने विराट रुद्र महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है।
दुद्धी, सोनभद्र। बुधवार को दुद्धी बार एसोसिएशन दुद्धी एवं सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के संयुक्त समारोह में नवागन्तुक अपर सिविल जज साहब का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल जज साहब का माल्यार्पण कर स्वागत गीत आशिर्वचन स्वागत भाषण और क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया गया। इस अवसर पर दोनों बार अध्यक्ष तथा काफी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत दिनांक 10 मई व 11 मई को नगर निकायों में स्थित पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 24 घण्टे रहेगी खुली
आवश्यक दवाओं के साथ डाक्टर रहेंगे उपलब्ध – जिला निर्वाचन अधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0/न0नि0) चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में मतदान आगामी 11 मई तथा मतगणना 13 मई को होना निर्धारित है। मतदान हेतु मतदान पार्टियाॅ निम्न स्थलों से 10 मई को मतदान हेतु प्रस्थान करेंगी तथा 11 मई को मतदान के उपरान्त वापस आयेगी। 13 मई को मतगणना निम्न स्थलों पर सम्पन्न करायी जायेगी, नगर पंचायत घोरावल की पोलिगं पार्टी तहसील मुख्यालय घोरावल से प्रस्थान करेगी तथा मतगणना तहसील मुख्यालय घोरावल पर ही सम्पन्न करायी जायेगी।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी प्रकार से नगर पालिका परिषद रावर्ट्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-घुुर्मा की पोलिंग पार्टी राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी रावर्ट्सगंज, सोनभद्र से प्रस्थान करेगी तथा मतगणना राजकीय पालीटेक्निक कालेज लोढ़ी रावर्ट्सगंज, सोनभद्र में की जायेगी, नगर पंचायत ओबरा, डाला बाजार एवं चोपन की पोलिंग पार्टीया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा से प्रस्थान करेगी तथा मतगणना कार्य भी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा में कराया जायेेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी प्रकार से नगर पंचायत दुद्धी, रेनुकूट, पिपरी एवं अनपरा की पोलिंग पार्टी भाउराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुद्धी सोनभद्र से प्रस्थान करेगी तथा मतगणना का कार्य भी भाउराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुद्धी सोनभद्र में कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 तथा कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए निम्नानुसार व्यवस्थायें करने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है कि सेनेटाईजर की बोतल प्रत्येक मतदान स्थल हेतु उपलब्ध करायी जाये
Advertisement (विज्ञापन)
तथा पार्टी प्रस्थान/वापसी तथा मतगणना केन्द्रों को निर्धारित दिनांक को कोविड हेल्प डेस्क बनाते हुए अन्य आवश्यक दवाओं सहित 3-4 डाॅक्टर एम्बुलेन्स सहित मौके पर तैनात किये जाये और मतदान दिवस से एक दिन पूर्व तथा मतदान दिवस के दिन अर्थात् 10 मई एवं 11 मई को नगर निकायों में स्थित पी0एच0सी0/सी0एच0सी0 24 घण्टे खुली रहेंगी औेर वहाॅ आवश्यक दवाओं के साथ डाॅक्टर तेैनात रहेंगे ।
सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश संग़ठन सचिव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश संग़ठन सचिव अधिवक्ता उमापति पांडेय ने ग्राम सभा घूरमा पोस्ट राबर्टसगंज की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की माँग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि आ0 स0-201 जो श्रेणी -6 की जमीन है तथा सिँचाई के बंधी का भीटा है जो कई गाँव का संपर्क मार्ग है उस पर गाँव के काश्तकार सर्वेश व दीपू पुत्रगण सियाराम विश्वकर्मा भीटा काटकर कब्जा कर रहे हैं जिससे लोगों को आने जाने में अत्यधिक परेशानी हो रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
श्री पांडेय का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर संदर्भ संख्या 40020023002404 के द्वारा दिनाँक 24-02-2023 को भी शिकायत किया था पर अभी तक उक्त अवैध कब्जा हटाया नही जा सका है। ग्रामवासियों द्वारा कब्जा हटाने हेतु कहने पर कब्जाधारियों द्वारा विवाद की स्थिति पैदा करने की बात की जा रही है जिससे गाँव मे कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अधिवक्ता उमापति पांडेय ने मुख्यमंत्री से माँग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा मौके की जाँच करवाकर जल्द से जल्द अवैध कब्जा हटाने हेतु आदेश जारी करने की कृपा करें।
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं निष्पक्षता पूर्ण सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को राजकीय पाॅलिटेक्निक कालेज लोढ़ी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को शान्ति पूर्ण सकुशल एवं निष्पक्षता पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना है।
Advertisement (विज्ञापन)
समस्त मास्टर ट्रेनर्स की यह जिम्मेदारी है कि मतदान कार्मिकों एवं अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान सभी महत्वपूर्ण बिन्दु को विस्तारपूर्वक समझायें और निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से उन्हें बतायें ताकि निर्वाचन के दिन उन्हें कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
Advertisement (विज्ञापन)
निर्वाचन 11 मई को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक का होगा। मतदान केन्द्रों पर कोई न तो धूम्रपान का प्रयोग करेगा न ही मोबाइल लेकर जायेगा और उसका कोई प्रयोग नही करेगा अन्यथा की स्थिति में उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारी रहेगें, पीठासीन अधिकारियों को अपनी पोलिंग पार्टी का पूरा विवरण रखना होगा। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा भी की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, डी0सी0 मनरेगा रमेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।
राबर्ट्सगंज,सोनभद्र। राष्ट्रीय मुस्लिम आरएसएस द्वारा उरमौरा स्थित एक होटल में मुस्लिम समाज के लोगो के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ इंद्रेश कुमार अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (संरक्षक व मार्गदर्शक मुश्लिम राष्ट्रीय मंच) एवं विशिष्ठ अतिथि डॉ राजीव श्रीवास्तव (प्रवक्ता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल भारत संस्थान एवं माननीय विभाग प्रचारक प्रवेश कुमार जी आरएसएस सोनभद्र, माननीय जिला प्रचारक दीपक कुमार रॉबर्ट्सगंज, सदर विधायक भूपेश चौबे, सह जिलाकार्यवाह पंकज, मनोज जालान एवं महेश कुमार नगर कार्यवाह, यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, डॉ गोपाल सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, राजेश मिश्रा, नारसिंह पटेल, ई. प्रकाश पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी संगठन, अभय कांत दुबे, धीरेंद्र जायसवाल, अनिल सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी सलीम हुसैन जिला संयोजक राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने किया इस कार्यक्रम में डॉ इंद्रेश कुमार ने बताया कि किसी भी धर्म का निरादर नही करना, सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए हम सभी भारतीय है हम सभी भाई भाई है। सभी भारत देश वासियों के डीएनए एक है। हम सभी भारतीय है। कुरान, बाइबल, गीता, सभी धर्म गर्न्थो में बताया गया है कि जन्मभूमि, मातृभूमि, राष्ट्रभूमि की रक्षा सबसे बड़ा धर्म है। ना पैसे से ना धर्म से बल्कि सच्चे किरदार से इंसान की पहचान होती है। अच्छा कर्म करने वाले को नेक आदमी कहते है और ख़राब कर्म करने वालो को शैतान कहा जाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
आज पाकिस्तान के लोगो को धीरे धीरे लग रहा है कि हमारे साथ 1947 का बंटवारा गलत हुआ और हमारे साथ धोखा हुआ । भारत देश का बंटवारा हुआ किंतु बटवारा से पहले भारत देश मे सभी सनातनी थे। सनातन धर्म से ही सभी के पूर्वज रहे है। चाहे वो किसी भी धर्म का हो सभी के पूर्वज सनातनी ही रहे है। डॉ इंद्रेश ने बताया कि समलैंगिकता पूरी तरह से प्रकृति के खिलाफ है। अगर दो पुरुष या महिलाएं आपस मे समलैंगिक विवाह कर लेते है तो उनका रिश्ता किस प्रकार से परिवार व समाज को स्वीकार्य होगा। उच्चतम न्यायालय द्वारा समलैंगिकता के प्रकरण पर दखल देना प्रकृति के नियमो का उलंघन है।
Advertisement (विज्ञापन)
इंसानों की उत्पत्ति किसी मसीन ने नहीं किया बल्कि प्रकृति के द्वारा किया गया है। इसलिये प्रकृति के नियमो से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं ही जिससे समाज मे वैमनस्यता का प्रादुर्भाव उत्पन्न हो। मो0 अजहरुद्दीन क्षेत्रीय संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश, मकसूद आलम क्षेत्रय सह संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश, वकील अहमद खान जिला सह संयोजक, रमीज आलम (पसमांदा जिलाध्यक्ष), काशिम हुसैन पूर्व ब्लॉक प्रमुख बभनी सोनभद्र मो0 आरिफ खान, आरिफ खान, शरीफ अहमद, मुख्तार खान, इस्तियाक अली, सहीद खान, इमरान खान, डॉ इस्माईल, शाहेनूर आलम,ख्वाजा खान, इमरान बक्शी, मोइनुदीन, मोहम्मद कैफ,अनुज कुमार सिंह, अभय मालवीय,अभिषेक मिश्रा आदि काफी संख्या में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनभद्र। भारत सरकार के कौशल विकास पहल को गति प्रदान करने हेतु एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में कर्मचारी विकास केंद्र के सौजन्य से विद्युत गृह के रसायन विभाग में कार्यरत 92 संविदा कर्मियों के विकास हेतु तीन दिवसीय आयोजित कार्यशाला का भव्य समापन किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस संविदा कर्मियों हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने की पहल की शुरुआत दिलीप कुमार पटेल, माननीय निदेशक (मानव संसाधन) एनटीपीसी लिमिटेड के दिशा निर्देश अनुसार एनटीपीसी लिमिटेड के सभी स्टेशनों में की गई हैं। इस संविदा कर्मियों हेतु प्रशिक्षण पहल का उद्घाटन श्री पटेल द्वारा एनटीपीसी सोलापुर में किया गया। ज्ञात हो कि एनटीपीसी सिंगरौली, एनटीपीसी लिमिटेड के सभी स्टेशनों में संविदा कर्मियों हेतु प्रशिक्षण शुरू करने वाला पहला स्टेशन है। इस कार्यशाला का उद्देश्य कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत रसायन विभाग के संविदा कर्मियों को प्रशिक्षित करना था। इस प्रशिक्षण के तहत प्लांट प्रचालन को सुगम तरीके से संचालन हेतु विद्युत प्रचालन की बारीकियों की गहन जानकारी हिन्दी मीडियम के माध्यम से प्रदान कर संविदा कर्मी को लाभान्वित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर कौशल विकास प्रशिक्षण के समापन समारोह अवसर पर एन वेणुगोपाल, रसायन विभाग प्रमुख द्वारा हुए कौशल विकास प्रशिक्षण की अहमियत एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रमिकों की दक्षता, उत्पादकता और क्षमता में सुधार हेतु यह प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इस प्रशिक्षण से संविदा कर्मियों की स्टेशन के विभिन्न विभागों के कार्य की दक्षता में भी सुधार होगा।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यशाला में उपस्थित सभी संविदा कर्मियों द्वारा कर्मचारी विकास केंद्र, एनटीपीसी सिंगरौली को एक इंटरैक्टिव प्रशिक्षण मॉड्यूल आयोजित करने एवं संयंत्र के (प्रचालन एवं अनुरक्षण) के विभिन्न विभागों के बारे में अवगत कराने हेतु आभार प्रकट किया गया। इस कौशल विकास प्रशिक्षण अंजना भारद्वाज, प्रबंधन (रसायन विभाग) एवं एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के उपरांत सभी सफल प्रतिभागियों को विद्युत क्षेत्र कौशल परिषद द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। एनटीपीसी सिंगरौली के रसायन विभाग के संविदा कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के तदुपरान्त, मैकनिकल विभाग, विद्युत अनुरक्षण विभाग, सी एंड आई विभाग, ईंधन प्रबंधन विभाग, आपरेशन विभाग के संविदा कर्मियों को भी इसी प्रकार से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।