प्रभारी मंत्री ने ऊर्जांचल के प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी श्रीराम टंडन को दिलाई भाजपा की सदस्यता

अनपरा, सोनभद्र। शनिवार को अनपरा दौरे पर आए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री व सोनभद्र जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल स्टांप व न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा डिबुलगंज अनपरा में भाजपा द्वारा आयोजित एक चुनावी सभा में ऊर्जांचल के व्यवसाय समाजसेवी श्री राम टंडन, रमाशंकर यादव, कविता यादव एवं उनके सैकड़ों समर्थकों के साथ उ0 प्र0 सरकार में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, पूर्व एमएलसी स्नातक केदारनाथ सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया के मौजूदगी में माला पहनाकर भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते है श्रीराम टंडन के पुत्रबधु कविता यादव पूर्व में दो बार जिला पंचायत अनपरा के उप विजेता भी रह चुकी है। इनके आने से बीजेपी को और मजबूती मिलेगी।वहीं संगठन में जुड़ने के बाद श्रीराम टंडन, कविता यादव एवं रमाशंकर यादव (पप्पू यादव) ने संयुक्त रूप से कहा भाजपा ही देश व प्रदेश का विकास कर सकती, आज से हम लोग सदस्यता ग्रहण के बाद भाजपा के दिशा निर्देश व संगठन के कार्य को मिलकर मोदी, योगी सरकार को मजबूती प्रदान करते हुए आगामी नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के सी जैन को जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

मंत्री जी ने सभा में सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर डिबुलगंज अनपरा के लोगों को भाजपा समर्थक प्रत्याशी को वोट देने का आग्रह कर एक ईमानदार छवि के लोगों को नगर के चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाने का कार्य सौंपेने की बात कही। उन्होंने कहा बीजेपी ही यहां के गरीब आदिवासी, बनवासी, संविदा श्रमिक के मूलभूत समस्याओं का निदान व आदर्श नगर पंचायत का निर्माण विकास की नींव रखेंगे। नगर में भूमि का अधिकार, पेयजल, विस्थापितों की समस्या, पुनर्वास लाभ,चिकित्सालय ,सड़क आदि भाजपा सरकार की देन है और बचे हुए कार्य भी किए जाने है। इस अवसर पर के सी जैन ,बालकेश्वर सिंह बांके, जगदीश बैसवार निदेशक बागवानी बोर्ड, अनिल सिंह गौतम महामंत्री भाजपा सोनभद्र, मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

चुनाव की तैयारियों की पर्यवेक्षक ने की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • पर्यवेक्षक ने पोलिंग पार्टी वितरण स्थल, स्ट्रांग रूम तथा पोस्टल बैलट में लगाए गए सशस्त्र सुरक्षा बल की सतर्कता, मतगणना की तैयारी के स्थल का निरीक्षण किया गया।

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चुनाव प्रेक्षक सुनील कुमार वर्मा द्वारा रविवार को घोरावल नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की गयी।
इ. प्राथमिक विद्यालय तथा वी आर सी के तीन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उसके पश्चात् तहसील पहुंचकर पोलिंग पार्टी वितरण स्थल, स्ट्रांग रूम तथा पोस्टल बैलट में लगाए गए सशस्त्र सुरक्षा बल की सतर्कता, मतगणना की तैयारी के स्थल का निरीक्षण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उपजिलाधिकारी घोरावल द्वारा चित्र आरेख द्वारा बनाये गए ले आउट के द्वारा सम्पूर्ण निर्वाचन स्थलों का व्योरा प्रस्तुत करते हुए भ्रमण कराया गया। प्रेक्षक द्वारा मतदाता सूची की वर्किंग कॉपी का निरिक्षण किया और नाम बढाने और काटे गए मतदाताओं की पत्रावालियों का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया की मतदान में गड़बड़ी फैलाने की संभावना के दृष्टिगत दिनांक 6 मई तक कुल 459 व्यक्तियों के विरुद्ध 107/116 की तथा लगभग 50 व्याक्तियों के विरुद्ध अन्य धाराओं में निरुद्ध किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रेक्षक ने मतदान केंद्र पर उपस्थित लोगों से कहा की चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन कराते हुए सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को सपन्न कराने के लिये राज्य निर्वाचन आयोग कटिबद्ध है, किसी भी प्रत्याशी या मतदाता अथवा व्यक्ति को निर्वाचन से सम्बन्धित कोई शिकायत है तो मोबाइल नंबर +91 73070 51931पर फ़ोन कर सकते है अथवा संदेश भेज सकते है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार, थाना प्रभारी अंजनी राय, ई ओ घनश्याम राय तथा लाइजन अधिकारी रोहित वर्मा और अन्य मतदाता गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

छुट्टा पशु बना मुसीबत

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर घूम रहे छुट्टा पशु राहगीरों के लिए मुसीबत साबित हो रहे है। इन पशुओं से आए दिन दुर्घटना और डर बना रहता है। क्षेत्र के लोगों ने इन छुट्टा पशुओं को पशु आश्रम स्थल भेजे जाने की मांग की है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

लोकतंत्र के महाकुम्भ में मतदान करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है- एसडीएम रमेश कुमार

HIGHLIGHTS

  • घोरावल में किया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल में उपजिलाधिकारी रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी,अधिशाषी अधिकारी घोरावल तथा मिशन शक्ति प्रभारी की उपस्थित में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी स्टाफ तथा बालक बालिका शामिल रहे।
उपजिलाधिकारी घोरावल ने कहा की लोकतंत्र के महाकुम्भ में मतदान करना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। सभी अपने मतदान का प्रयोग करें। अधिशाषी अधिकारी ने अपील किया की 11 मई को सबसे पहले मतदान करें, उसके बाद अपना दूसरा कार्य करें।

Advertisement (विज्ञापन)

क्षेत्रधिकारी घोरावल ने निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की तथा बच्चों को अपने अभिभावकगण को बताने के लिए कहा की वह जिनका नाम मतदाता सूची में है, अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग अवश्य करें। थाना प्रभारी ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा के बारे में बताया। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मेडिकल इमरजेंसी सेवा 108, डायल 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में सभी को जानकारी दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

किया गया एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही


शनिवार को समय 12 बजे से नगर पंचायत घोरावल में उपजिलाधिकारी रमेश कुमार , क्षेत्राधिकारी अमित कुमार, असिस्टेंट कमाँडेंट सरोज कुमार, थाना प्रभारी अंजनी राय, अधिशासी अधिकारी घोरावल घनश्याम राय द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र घोरावल में 91 बटालियन रैपिड एक्शन फाॅर्स, पी ए सी उम्भा, थाना पुलिस के साथ मुख्खा मोड़ से क़स्बा चौकी होते हुए तिराहा होते हुए कोहरथा मोड़ होते हुए शिवद्वार रोड से खुटहां मोड़ तक एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गयी। इसका उद्देश्य मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने हेतु सुरक्षा की भावना के साथ जागरूक करना तथा मतदान की तैयारी के अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने हेतु पहल के रूप में किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सृष्टि के प्रथम संदेशवाहक महर्षि नारद है -दीपक कुमार केसरवानी

हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। लोकमंगल के लिए लोकहित में समाचार का संकलन मौखिक एवं लिखित रूप से जन- जन तक पहुंचाना ही पत्रकारिता है।
यह कार्य सतयुग, द्वापर, त्रेता युग में देवर्षि नारद ने संवाद के माध्यम से देवताओं- दानवो के सम्मुख उपस्थित होकर लोकहित के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान कर, आकाशवाणी की सूचना देकर लोक परलोक के हितार्थ कार्य किया। देवर्षि नारद को लोकमंडल का दिव्य संवाददाता माना जाता है इन्हें आज की पत्रकारिता की भाषा में स्पॉट रिपोर्टर कहा जा सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

आधुनिक युग में भी पत्रकारिता का उद्देश्य लोकहित रहा है संवाद के प्रेषण का माध्यम प्रिंट मीडिया कालांतर में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रहा है। स्वाधीनता आंदोलन में प्रिंट मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और स्वतंत्रता के बाद देश- समाज के हित में पत्रकारिता महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उपरोक्त विचार विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के कार्यालय में विश्व के प्रथम संवाददाता देवर्षी नारद की जयंती पर वरिष्ठ पत्रकार एवं सोनघाटी पत्रिका के प्रधान संपादक दीपक कुमार केसरवानी ने व्यक्त किया।
विचार गोष्ठी में हर्षवर्धन केसरवानी, राजेश वर्मा, संजय श्रीवास्तव, रमेश देव पांडे, प्रतिभा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जो व्यापारी और जनता की समस्याओं को करेगा हल उसी को चुनेंगे नपा अध्यक्ष- राजेश गुप्ता

HIGHLIGHTS

  • नगर निकाय चुनाव को लेकर व्यापर मंडल की हुई बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक जिला मुख्यालय के मेन चौक पर स्थित आनंद कटरा पर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि हम नगर पालिका अध्यक्ष चुनने जा रहे हैं ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करे जो व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि व्यापारी इस चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थित दर्ज कराये अपने महत्व को जाया न जाने दे बढ चढ कर मतदान करे और अपने साथ अपने परिवार व पड़ोसियो को मतदान के लिए प्रेरित करे। उन्होंने व्यापारियों की प्रमुख समस्या जिनमें पार्किंग, फुटपाथ व्यवसायों को स्थान, जल निकासी, पेयजल ,सुलभ शौचालय, युरिनल, साफ सफाई, नाली व नगर की गलियों के प्रकाश की व्यवस्ता, फ्लाई ओवर ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट व फ्लाई ओवर के नीचे स्वच्छता व सुंदरीकरण का कार्य नपा के माध्यम से कराया जाए तथा नगर की सभी नजूल भूमि को जानता के हित में फ्री होल्ड कराया जाय व नगर पालिका खसरा रजिस्टर का अविलंब प्रकाशन किया जाय, नगर के बाहर बाईपास का निर्माण इत्यादि समस्याओं का समाधान करने वाले जुझारू अध्यक्ष का चुनाव करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

राजेश गुप्ता ने आगे कहा कि व्यापार मण्डल सोनभद्र निरन्तर व्यापारियों के सम्पर्क में है समस्याओं के संबन्ध में निरन्तर चर्चा कर सुझाव इकठ्ठा किया जा रहा है जो प्रत्याशी इसे हल करायेगा उसे ही मतदान करेगा। इस दौरान व्यापार मंडल ने प्रत्याशी का चुनाव सावधानी से करने की अपील है। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम केशरी, बबलू केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सड़कों पर निवास करने वाले बच्चों के रेस्क्यू के लिए विशेष टीम गठित, मई के दुसरे सप्ताह से शुरू होगा अभियान

HIGHLIGHTS

  • सड़कों पर निवास करने वाले बच्चों के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान होगी शुरू- राजेश कुमार खैरवार
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय मे बैठक आयोजित की गयी। जिसमे संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक व गायत्री दुबे द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के क्रम में बनाए गए कार्ययोजना के बारे मे बताया बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसपर जिला प्रोवेशन अधिकार द्वारा जनपद में विषम परिस्थितियों के कारण सड़कों पर रहने वाले बच्चों के चिन्हाकन/सुरक्षा प्रदान किये जाने हेतु टीम का गठन किया गया जिसमे जिला बाल संरक्षण इकाई व मानव तस्करी रोधी इकाई की संयुक्त टीम रहेगी जिनके द्वारा जनपद में चिन्हित 11 हाँट- स्पाट से विषम परिस्थितियों में सड़को पर रहने वाले बच्चों को रेस्क्यू कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

इन 11 हॉट स्पॉट में राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन, धर्मशाला घोरावल रोड, शिवद्वार, चोपन रेलवे स्टेशन, डाला मन्दिर, ओढी मोड अनपरा, रेनूकुट मार्केट, विण्ढमगंज मार्केट, शक्ति नगर बस स्टैंड, दुद्धी मार्केट, बीजपुर मार्केट को चिन्हित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं इस दौरान ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 11हाँट- स्पाट का चयन किया गया और माह मई के द्वितीय सप्ताह से विशेष अभियान चलाते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी बैंठक मे संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्यापारी गोष्ठी में जिले के प्रभारी मंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल ने नगर की समस्याओं को गिनाया

HIGHLIGHTS

  • व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी मंत्री को मांग पत्र सौंप कर के व्यापारियों की समस्याओं को स्थाई रूप से हल कराने की मांग की है
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी शनिवार को आयोजित व्यापारी गोष्ठी में सोनभद्र प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल के समक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र सौंप कर के व्यापारियों की समस्याओं का स्थाई समाधान करने की मांग किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि पूरा नगर नजूल है जिसे फ्रीहोल्ड कराने हेतु व्यापारी पिछले एक दशक से प्रयासरत है परंतु आज तक फ्री होल्ड की कार्यवाही नहीं की जा सकी जिसके कारण व्यापारियों में रोष है उन्होंने कहा कि नौ माह पूर्व सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है बावजूद इसके प्रकाशन न किया जाना जनता के साथ अन्याय है फ्री होल्ड होने से जहां एक और नगर का विवाद कम होगा वही दूसरी ओर सरकार के राजस्व में भी भारी वृद्धि होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि 2016 में फ्लाईओवर बनकर तैयार हो गया था परंतु आज तक उस पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई ओवर ब्रिज का अंधेरा होने के कारण एक तरफ जहां अपराधिक गतिविधियां होने की प्रबल संभावना रहती है वहीं दूसरी ओर घुमावदार मोड़ होने से कई मोटरसाइकिल सवार सीधे ओवर ब्रिज के नीचे आ चुके हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है ओवर ब्रिज पर जाली तक नहीं लगाया गया है। श्री शर्मा ने प्रभारी मंत्री से मांग किया कि तत्काल स्ट्रीट लाइट एवं सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए प्रभारी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि कलवारी खलियारी राजमार्ग एस एच 154 जिसकी लंबाई 102.3 किलोमीटर है जो मुख्यालय के नगर से गुजर रही है उक्त मार्ग धर्मशाला चौराहा से मेन चौक होते हुए धर्मशाला थाना राबर्ट्सगंज के नाम से अंकित है इस रोड को उच्चीकृत कर राज्य मार्ग की श्रेणी में परिवर्तित कर दिया गया हैं राज्य मार्ग होने के कारण यह सड़क फोरलेन बननी है यदि यह रोड नगर से होते हुए गुजरी तो पूरा नगर तबाह हो जाएगा व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी उन्होंने कहा कि नगर में स्थाई रूप से वाहन पार्किंग बनाई जाए जिससे जनता अनावश्यक परेशानी से निजात पा सके उन्होंने कहा कि नगर में एक भी यूरिनल नहीं है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने मांग किया है कि नगर में विभिन्न जगहों पर पिंक टॉयलेट बनवाया जाए जिससे महिलाएं एवं बच्चों को असुविधा का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रतन लाल गर्ग, सत्यपाल जैन, प्रितपाल सिंह, चंदन केसरी, शरद जायसवाल, जसकीरत सिंह, प्रशांत जैन, सुनील कुमार, टीपू अली, शिवम केसरी, राजेश केसरी, प्रतीक केसरी, अमित वर्मा, पंकज कनोडिया, सुनील सोनी, दीप सिंह पटेल, कृष्णा सोनी सिद्धार्थ सांवरिया, बलकार सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, रमेश कुमार सिंह, सूर्या जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भारत के प्रमुख बौद्ध स्थलों” पर आधारित छायचित्र प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • बुद्धचरित: एक पुनरावलोकन” विषयक व्याख्यान का अयोजन किया गया।

वाराणसी। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की क्षेत्रीय पुरातत्त्व इकाई व लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय रामनगर वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय रामनगर वाराणसी में “भारत के प्रमुख बौद्ध स्थलों” पर आधारित छायचित्र प्रदर्शनी व “बुद्धचरित: एक पुनरावलोकन” विषयक व्याख्यान का अयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदर्शनी में लुंबिनी, कपिलवस्तु, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर, वैशाली, राजगीर, कौशांबी, श्रावस्ती, संकिशा, सांची, नालंदा, विक्रमशिला, रामपुरवा, लौरियानंगढ़ आदि महत्त्वपूर्ण स्थलों के लगभग 50 छायाचित्र प्रदर्शित किए गए। इसी क्रम में आयोजित व्याख्यान में बुद्ध के जीवन चरित पर परिचर्चा की गई । मुख्य वक्ता डा० अर्पिता चटर्जी ने शाक्य कुमार सिद्धार्थ के शाक्यमुनि से बुद्ध होने और तदोपरांत आजीवन जनकल्याण में सद्दधर्म के प्रचार प्रसार की दीर्घ प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। डा चटर्जी ने बताया की बौद्ध परम्परा में बुद्ध से पूर्व बोधिसत्त्व की अवधारणा से सद्धर्म के दीर्घकालीन परंपरा की सूचना मिलती है, जिसे बुद्ध में पूर्णता प्रदान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

गौतम बुद्ध में ज्ञान प्राप्ति के बाद आजीवन देश में भ्रमण करते हुए सामान्य जनजीवन के कल्याणार्थ अपना जीवन समर्पित किया। जिससे यह संदेश दिया की मध्यम मार्ग ही मनुष्य के लिए श्रेष्ठ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो० मारूति नन्दन प्रसाद तिवारी ने भगवान बुद्ध के पदचिह्नों के अनुसरण की महत्ता पर प्रकाश डाला।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदर्शनी का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर किया। कार्यक्रम का संयोजन अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी डा० सुभाष चन्द्र यादव ने तथा संचालन डा० सुजीत कुमार चौबे ने किया। इस अवसर पर डा० अर्चना शर्मा, डा० स्वतंत्र सिंह, डा० राजेश कनौजिया, डा० राजीव जायसवाल, डा० हरेंद्र नारायण सिंह, अनिरुद्ध पांडे, बलराम यादव, प्रशांत राय, सोमा चक्रवर्ती, तापस दास, महेंद्र लाल, मनोज कुमार, संतोष सिंह, विवेक यादव, वंदना गुप्ता आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

गृहे- गृहे गायत्री यज्ञ अभियान शुरू, घर-घर हुआ हवन पूजन का कार्यक्रम

HIGHLIGHTS

  • लोकमंगल एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर संपूर्ण विश्व में एक साथ हुआ यज्ञ।
  • सोनभद्र के शहर गांव में हुआ हवन पूजन।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आवाहन पर संपूर्ण विश्व में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय संस्कृति में आस्था एवं विश्वास रखने वाले गायत्री परिजनों एवं अन्य महानुभाव द्वारा विश्व शांति, लोकमंगल, संकट निवारण एवं पर्यावरण शुद्धि के लिए अपने घर प्रतिष्ठान में एक साथ यज्ञ का आयोजन किया गया।
 

Advertisement (विज्ञापन)

इस अभियान के अंतर्गत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के कार्यालय संस्कृति सदन में गायत्री परिवार द्वारा दीक्षित ट्रस्ट के निदेशक/ वरिष्ठ साहित्यकार/इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार तरुण, सह समन्वयक अरविंद कुमार सिंह, आचार्य अरुण कुमार,शिवशंकर कुशवाहा, बालमुकुंद शुक्ला, हर्षवर्धन केसरवानी, राधारमण चौवे, रामदास कुशवाहा, पन्ना लाल, सीताराम प्रजापति, वंशनारायण मौर्य, रामदेव चौहान, राजेन्द्र प्रसाद गोंड, रामचंद्र पटेल, राममलिक, जनार्दन गुप्ता, रामदुलारे विश्वकर्मा,रामनाथ प्रजापति, प्रतिभा देवी, शकुंतला देवी, सीमा अग्रहरी शशिकला श्रीवास्तव, सरिता जायसवाल, शकुन्तला, ऊषा देवी,सुमन गुप्ता, गोविन्द जी, गोपाल अग्रहरि, सुग्रीव जी,शिवकुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता,रानी गुप्ता,अमरेश पाण्डेय,प्रदीप जायसवाल, प्रेमचन्द्र गायत्री परिवार के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा सुविधानुसार अपने-अपने क्षेत्रों में एकांगी एवं सामूहिक रूप से गृहे- गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा एवं गुरु माता के अलौकिक संरक्षण में चित्र के समक्ष धूप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर  गायत्री मंत्र से 24 आहुतियां एवं महामृत्युंजय मंत्र से 3 आहुतियां देकर विश्वमंगल की कामना किया।
 

Advertisement (विज्ञापन)

गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार तरुण ने एक प्रेस विज्ञप्ति से के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जो भाई-बहन किसी कारणवश बुध पूर्णिमा को यज्ञ का आयोजन नहीं कर पाए हैं वाह 7 मई दिन रविवार को आयोजन कर इस विश्वव्यापी अभियान में शामिल हो सकते हैं। सकते हैं। जिससे जिससे गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान को बल मिलेगा और हर व्यक्ति गायत्री परिवार से जुड़कर भारतीय संस्कृति, धर्म की रक्षा कर सकेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free