व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हुई बैठक, वक्ताओं ने बोला जिले की आला कमान का नेतृत्व नि:संदेह प्रशंसनीय है

HIGHLIGHTS

  • बैठक में नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली की जितनी प्रशंसा की जाए कम है
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल राबर्ट्सगंज की एक आवश्यक बैठक नगर उपाध्यक्ष रवि जायसवाल के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें सभी वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि जिले का आला कमान का नेतृत्व निसंदेह प्रशंसनीय है। नगर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी व्यवसाई को जो फोन पर फिरौती की मांग कर धमकी दी जा रही थी और ना देने पर कहा गया कि अगला बुधवार नहीं देख पाओगे चुनाव के अति व्यस्ततम कार्यक्रम के बावजूद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय होकर अपराधी के गिरेबान तक पहुंच गई वह वास्तव में सरकार एवं पुलिस प्रशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचायक है। सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली की जितनी प्रशंसा की जाए कम है उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप भयमुक्त वातावरण में व्यापारियों को व्यवसाय करने हेतु प्रेरित कर रहा है वह धरातल पर दिखाई पड़ रहा है उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक को सूचना देने के तत्काल बाद एसओजी की पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई और 10 घंटे के अंदर ही सारे मामले का पटाक्षेप हो गया श्री  शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश के लिए नजीर बनी हुई है व्यापारी भयमुक्त वातावरण में काम कर रहा है  उन्होंने आगे कहा कि सरकार एवं प्रशासन तुष्टीकरण के बजाय सशक्तिकरण पर जोर दिया है वैसे भी तुष्टिकरण ने इस देश को बहुत ही नुकसान पहुंचाया है। श्री शर्मा ने जिले में शांतिपूर्ण स्थानीय निकाय चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का नेतृत्व कर रहे हैं शेषनाथ पाल को भी बधाई दिया उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को घर के अंदर ना ले जाएं यदि आवश्यक हो तो पूरी सतर्कता बरतें उसका मोबाइल नंबर आधार कार्ड आज जरूर अपने पास सुरक्षित रखें जिससे किसी अनहोनी की आशंका में पुलिस को मदद मिल सके उन्होंने व्यापारियों से कहा कि जो भी व्यक्ति आपकी दुकान पर काम कर रहा है उसका पूर्ण विवरण अपने पास रखें एवं उसकी गतिविधियों पर भी ध्यान देते रहे जिस जिससे  किसी संदेह होने पर उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके। बैठक में मुख्य रूप से प्रितपाल सिंह, राजेश जयसवाल, चंदन केसरी, जसकीरत सिंह, शरद जायसवाल, सरन जायसवाल, प्रशांत जैन, रवि जायसवाल, विनोद जायसवाल, सूर्या जायसवाल,  कृष्णा सोनी, टीपू अली, रमेश कुमार सिंह, दीप सिंह पटेल, सिद्धार्थ सांवरिया, आशीष केसरी अमित केसरी अमित वर्मा, पंकज कनोडिया, गजेंद्र पाल सिंह, सुनील कुमार प्रतीक केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

नगरीय निकाय चुनाव का मतदान जिले में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से हुआ सम्पन्न- डीएम

HIGHLIGHTS

  • नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मतदान का डीएम, एसपी, सीडीओ ने लगातार मतदेय स्थलों पर भ्रमणशील रहकर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
  • नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के तहत जनपद में कुल 51.38 प्रतिशत हुआ मतदान
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 का मतदान शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से वृहस्पतिवार को जिले के 307 बूथों में सम्पन्न हुआ, मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने गुरूद्वारा इण्टर मीडिएट कालेज चोपन, केन्द्रीय विद्यालय चोपन, राजा शारदा महेश इण्टर मीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज, आदर्श इण्टर मीडिएट कालेज राबर्ट्सगंज, शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज ओबरा व इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय बिल्ली-मारकुण्डी पर पहुॅचकर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर मतदाताओं के पहचान पत्र का अवलोकन भी किया तथा उन्होने मतदाताओं से कहा कि जो भी मतदाता अपना मतदान कर चुकें है वह मतदेय स्थल से बाहर चले जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

मतदेय स्थलों के निरीक्षण के दौरान मतदान अभिकर्ता की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी भी करायी गयी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इसके अतिरिक्त नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के मतदान प्रक्रिया का प्रेक्षक डाॅ0 सुनील कुमार वर्मा (सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण), सहदेव कुमार मिश्र अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), भानू प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), रमेश कुमार उप जिलाधिकारी घोरावल, शैलेन्द्र मिश्रा उप जिलाधिकारी सदर, प्रभाकर सिंह उप जिलाधिकारी ओबरा, श्याम प्रताप सिंह उप जिलाधिकारी दुद्धी, सम्बन्धित तहसील के क्षेत्राधिकारीगण सहित सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट ने भी मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया का लगातार भ्रमणशील रहकर जायजा लिया। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में जनपद में कुल 51.38 मतदान प्रतिशत हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

जिले में कुल 51.38 प्रतिशत हुआ मतदान

HIGHLIGHTS

  • शाम 5:30 बजे तक जिले में कुल 51.38 प्रतिशत हुआ मतदान
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के दूसरे चरण का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। दूसरे चरण के मतदान में जिले में बृहस्पतिवार की शाम 06:00 बजे मतदान हो चुके थे। जिनमें जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र नगर नगर पालिका राबर्ट्सगंज 56.7% नगर पंचायत घोरावल 79.26%, चूर्क गुरामा नगर पंचायत 72.42%, नगर पंचायत चोपन 53.01%, नगर पंचायत डाला 66.98%, नगर पंचायत ओबरा 43.32%, नगर पंचायत दुद्धी 70.02%, नगर पंचायत रेनुकूट 60.23%, नगर पंचायत अनपरा 40.41%, नगर पंचायत पिपरी 58.83% मतदान हुआ कुल मिलाकर जनपद सोनभद्र में 51.38 प्रतिशत मतदान बृहस्पतिवार की शाम 06:00 बजे तक हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि इस बार मतदाताओं ने क्षेत्र के विकास के नाम पर वोट दिया है। सोनभद्र नगर में मीडिया कवरेज के दौरान हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान मतदाताओं ने बताया कि सोनभद्र नगर की सबसे बड़ी समस्या है स्वच्छता का ना होना, नाली के पानी का निकास ना होना, तो वही दूसरे मतदाताओं ने बताया कि सोनभद्र नगर का खसरा रजिस्टर गायब है और सर्वेक्षण के बाद भी अभी तक खसरा रजिस्टर न बना है कुल मिलाकर मतदाताओं का कहना है कि जो हमारी समस्याओं को समझेगा और उसका निराकरण करेगा उसी के पक्ष में हमने आज मतदान किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मकसद से भ्रमणशील रहकर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यसवीर सिंह द्वारा इंगलिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय बिल्ली मारकुण्डी, ओबरा में स्थापित मतदान बूथ का औचक निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक प्रबंध के निर्देश दिए गये।

Advertisement (विज्ञापन)

बालिका वधू बनने से बची नाबालिग लड़की

HIGHLIGHTS

  • जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने रिक्वायर नाबालिक लड़की की शादी

सोनभद्र। जिला बाल संरक्षण इकाई को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ की थाना कोन अन्तर्गत चौकी पोखरिया मे एक 16 वर्ष नाबालिग बालिका की शादी की जा रही है सूचना के सम्बन्ध मे तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से परामर्शदाता/ नोडल सुधीर कुमार शर्मा, संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना कोन अन्तर्गत चौकी पोखरिया के पुलिस के साथ पहुँची जहा पर शादी के कार्यक्रम की तैयारी हो रही थी टीम द्वारा बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि आज अपनी पुत्री की शादी कर रहे हैं टीम द्वारा बालिका के माता पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु कोई भी साक्ष्य बालिका का उम्र सम्बन्ध में उपलब्ध नही कराया गया बालिका के माता द्वारा बताया गया कि बालिका कक्षा आठ तक पढ़ी बालिका प्रथम दृष्टया देखने पर नाबालिग प्रतीत हुई जिससे टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की विवाह न कर दिया जाये इस कारण टीम नाबालिग बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए थाना कोन ले जाया गया और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि नाबालिग बालिकाओ की शादी के रोकथाम हेतु सतत् निगरानी व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है यह भी बताया गया यदि किसी भी ब्यक्ति द्वारा बालक/ बालिका के उम्र के सम्बन्ध में गलत तरीके से प्रमाण पत्र तैयार करवाया/ किया जायेगा तो उसके भी विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

विहिप व बजरंग दल द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया

नीरज गुप्ता

सोनभद्र। बभनी के चपकी हनुमान मंदिर के परिसर में बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस को सद्बुद्धि देने के लिए तथा कर्नाटक में बजरंग दल को बैन करने के विरोध में पुरे भारत में सामूहिक हनुमान चालिसा का पाठ किया गया मंगलवार शाम 4:00 बजे जगह जगह बजरंग दल के कार्य कर्ताओं द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मुकेश विश्वकर्मा प्रखंड संयोजक बभनी ने कहा कि कुमति निवार सुमति के संगी के तहत कांग्रेस की कुमति को सबक सिखाने के लिए आज हमारे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर चपकी हनुमान मन्दिर के परिसर भगत सिंह मिलन केंद्र पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया और सबको प्रसाद वितरण किया गया इस मौके पर , विकास कुशवाह प्रखंड मंत्री बभनी, अवधेश कुमार गौरक्षा प्रमुख प्रखंड बभनी अभिनव केसरी सुरक्षा प्रमुख प्रखंड बभनी आशीष तिवारी सुधीर पांडे अशोक खरवार, शिव नारायण गुप्ता, राम जन्म हरिश्चंद्र कुशवाहा बालकृष्ण दुबे संदीप जायसवाल अजय जयसवाल आशीष गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में स्थापित मतगणना कक्षों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण कर लिया जायजा

HIGHLIGHTS

  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी पहुंचकर नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 की पोलिंग पार्टी रवानगी का किया औचक निरीक्षण
  • मतगणना कक्षों में आवश्यक प्रबन्ध करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों कोे दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में पहुंचकर नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023 की पोलिंग पार्टी रवानगी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज, चुर्क, घुरमा के सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना की गई है, आज मतदान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर फोटोग्राफी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा पिंक बूथ आदर्श बूथ की भी व्यवस्था कराई गई है। सभी मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, विद्युत, फर्नीचर की व्यवस्था, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है, जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र के जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक करें तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ भ्रमण करके सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चेक करें, उन्होंने उप जिलाधिकारियों से यह भी कहा कि जो रिजर्व पोलिंग पार्टियां हैं, उनकी हाजिरी अवश्य ले तथा उनके ठहरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने 13 मई, 2023 को होने वाले मतगणना के मद्देनजर पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में स्थापित मतगणना कक्ष का भी निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेटिंग, मतगणना ड्यूटी में लगे कार्मिकों के आने-जाने के रास्तों के स्थिति, एजेन्टों के रहने के स्थानों की स्थिति के बारे में उप जिलाधिकारी सदर से जानकारी ली, उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान कार्मिकों व प्रत्याशियों के एजेन्टों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये, इसके लिए पहले से ही आवश्यक प्रबन्ध कर लिये जायें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र मिश्रा, तहसीलदार सुनील कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

नाबालिग लड़की की होने वाली थी शादी, द्वारपूजा में पहुंची टीम ने रुकवाई

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी

सोनभद्र। जिला बाल संरक्षण इकाई को मंगलवार की रात्रि आठ बजे विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की थाना चोपन अन्तर्गत ग्राम गुरदह मे एक 16 वर्ष नाबालिग बालिका की शादी हो रही है जिसे तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे व महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना चोपन से समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त टीम रात्रि मौके पर ग्राम गुरदह पहुँची जहा पर शादी के कार्यक्रम द्वार पुजा की तैयारी हो रही थी। टीम द्वारा बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि आज अपनी पुत्री की शादी कर रहे हैं टीम द्वारा बालिका के माता पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु कोई भी साक्ष्य बालिका का उम्र सम्बन्ध में उपलब्ध नही कराया गया। बालिका के पिता द्वारा बताया गया कि बालिका गांव के ही विद्यालय में कक्षा आठ मे पढ रही थी लेकिन परीक्षा नही दी बालिका प्रथम दृष्टया देखने पर नाबालिग प्रतीत हुई जिससे टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की विवाह न कर दिया जाये इस कारण टीम नाबालिग बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए थाना चोपन ले जाया गया

Advertisement (विज्ञापन)

और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि नाबालिग बालिकाओ की शादी के रोकथाम हेतु सतत् निगरानी व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है यह भी बताया गया यदि किसी भी ब्यक्ति द्वारा बालक/ बालिका के उम्र के सम्बन्ध में गलत तरीके से प्रमाण पत्र तैयार करवाया/ किया जायेगा तो उसके भी विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही बताया गया कि थाना चोपन अन्तर्गत आज दो नाबालिग बालिकाओ के बाल विवाह के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुयी जिसपर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिकाओ के बाल विवाह सम्बंधित प्रकरण को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विहिप व बजरंग दल ने सामूहिक हनुमान चालीसा का किया पाठ

HIGHLIGHTS

  • विश्व हिन्दू परिषद/बजरंग दल ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर कांग्रेस पार्टी द्वारा बजरंग दल पर बैन लगाएं जाने कि बात का किया विरोध

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा बजरंग दल पर बैन लगाने के चुनावी वायदे का देश भर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है कांग्रेस पार्टी द्वारा दिये गए बयान व चुनावी वायदे के विरोध में बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 9 मई को देश भर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करने का आह्वान किया गया था।जिसके परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व मे मंगलवार की शाम 6:00 बजे प्रखंड बीजपुर के श्री बेड़िया हनुमान मंदिर पर समस्त कार्यकर्ताओं के साथ भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने कहा कि
बजरंग दल और विहिप किसी भी राजनैतिक पार्टी का ना तो सपोर्ट करता और ना ही विरोध फिर भी कांग्रेस सरकार ने बजरंग दल को बैन करने की मंशा जताई है और बजरंग दल की तुलना पीएफआई जैसे आतंकी संगठन से की।

Advertisement (विज्ञापन)

कांग्रेस सरकार अपनी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है ,कांग्रेस पार्टी द्वारा बजरंग दल पर बैन लगाने की मंशा से न सिर्फ बजरंग दल बल्कि पूरे हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है जिसे अब हिंदू समाज कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा।यह एक निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बयान है जिसकी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल घोर निंदा करता है।
इस अवसर पर उपेंद्र प्रताप सिंह,अनिल त्रिपाठी,अजय गुप्ता,संतोष गुप्ता,राम भजन सिंह,संजय गुप्ता,चंदन गुप्ता,सतवंत सिंह, आनंद सिंह,शिवकुमार गुप्ता समेत विहिप व बजरंग दल अन्य पदाधिकारियों समेत तमाम कार्यकर्ता व सनातन धर्म के क्षेत्रीय संभ्रांतजन मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

डाला वैष्णव देवी मन्दिर पर हो रही नाबालिग लड़की की शादी को टीम ने रुकवाया

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला बाल संरक्षण इकाई को विश्वस्त सूत्रों से मंगलवार को जानकारी प्राप्त हुई कि डाला वैष्णव देवी मन्दिर पर में एक 17 वर्ष नाबालिग बालिका की शादी की जा रही है। उक्त सूचना के सम्बन्ध मे तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक/ राबर्ट्सगंज नोडल दीपिका सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता तनू सिंह, आरती पाठक व प्रियंका सिंह की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना चोपन से समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त टीम थाने पर पहुची जहा नाबालिग बालिका के माता-पिता व लड़के पक्ष के लोग उपस्थित रहे तथा टीम द्वारा नाबालिग बालिका के माता पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि आज अपनी पुत्री की शादी डाला मन्दिर से करने की तैयारी कर रहे थे तभी सूचना मिली की प्रशासन आ रही हैं और तब हम लोग हटने लगे उसके बाद पुलिस हम लोगो को लेकर थाने आ गयी बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु कोई भी साक्ष्य बालिका का उम्र सम्बन्ध में उपलब्ध नही कराया गया प्रथम दृष्टया बालिका देखने पर नाबालिग प्रतीत हुई जिससे टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की विवाह न कर दिया जाये इस कारण से टीम बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके सम्बन्ध में सामाजिक कार्यकर्ता आरती पाठक द्वारा आम जनमानस आग्रह करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही निकाह / विवाह कराये एवं दिपिका सिंह द्वारा बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या मोबाइल नम्बर 9506918569 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ वहीं आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि नाबालिग बालिकाओ की शादी के रोकथाम हेतु सतत् निगरानी व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है आज दो नाबालिग बालिकाओ के बाल विवाह के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुयी एक थाना चोपन अन्तर्गत व दुसरा थाना जुगैल अन्तर्गत जिसपर तत्काल कार्यवाही की गयी है।

पहले मतदान उसके बाद कोई काम- राजेश गुप्ता

HIGHLIGHTS

  • मतदान जागरूकता को लेकर व्यापार मंडल ने की बैठक
  • व्यापार मंडल द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9125255807 भी जारी किया गया जिसके माध्यम से किसी को मतदान करने में कोई समस्या हो तो वह उससे नंबर पर संपर्क करके समाधान प्राप्त कर सकता है।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित आनंद कटरा में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 11 तारीख को होने वाले नगर निकाय चुनाव में सत प्रतिशत मतदान हेतु अपील की गई। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल सत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं और अपील कर रहा है कि वह सर्वप्रथम अपना वोट दें उसके बाद ही कोई दूसरा काम करें।

Advertisement (विज्ञापन)

व्यापार मंडल द्वारा हेल्पलाइन नंबर 9125255807 जारी किया गया जिसके माध्यम से किसी को मतदान करने में कोई समस्या हो तो वह उससे नंबर पर संपर्क करके समाधान प्राप्त कर सकता है। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जयसवाल, नगर अध्यक्ष, आनंद प्रताप, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, अंशु अग्रहरि, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केसरी, दिनेश गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free