35 वर्ष बाद दुद्धी नगर पंचायत में खिला कमल, 1020 मतों से जीते कमलेश मोहन

HIGHLIGHTS

  • भाजपा कार्यकर्ताओं का मेहनत लाया रंग, हुई ऐतिहासिक जीत

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा में पहली बार भाजपा का विधायक बनने के बाद लगभग 35 साल बाद दुद्धी नगर पंचायत में भी कमल खिल उठा है ,2022 में हुए विधानसभा चुनाव में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में पहली बार विधायक बनाने के उत्साहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत में भी कमल खिलाने का संकल्प लिया था। दुद्धी में निर्दल नगर पंचायत अध्यक्ष रिकॉर्ड को ध्यान में रखकर भाजपा चुनाव प्रभारी अरविंद पाण्डेय एवं प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल तथा दुद्धी विधायक रामदुलारे सहित अन्य पदाधिकारियों ने मजबूती से चुनाव लड़ने में जुटे रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि दुद्धी में 35 साल बाद पहली बार नगर पंचायत पद पर कमलेश मोहन ने 3316 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी कमल कुमार कानू से 1020 मतों से जीत दर्ज कर ट्रिपल इंजन की सरकार का अंग बन गए। कमल कुमार कानू को 2296 मत मिले।

Advertisement (विज्ञापन)

शनिवार को दुद्धी डिग्री कॉलेज से आर ओ ने जैसे ही दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव परिणाम की घोषणा की तो भाजपा समर्थकों ने नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन को फूल मालाओं से लाद दिया। दुद्धी में पहली बार भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष बनाने के बाद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी दौड़ गई।

Advertisement (विज्ञापन)

नगर पंचायत दुद्धी में पहली बार भाजपा का झंडा बुलंद करने वाले नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि यह जीत दुद्धी की जनता की जीत है। जनता भाजपा सरकार के कामकाज पर भरोसा करते हुए 35 सालों से निर्दल चेयरमैन बनने के मिथक को तोड़ते हुए ट्रिपल इंजन की सरकार पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश होगी की सरकार के साथ कदम में कदम मिलाकर चलते हुए दुद्धी का चहुमुखी विकास करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद आगे

सोनभद्र। पॉलिटेक्निक कॉलेज जोड़ी में निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है जिसकी शुरुआती रुझान भी आना प्रारंभ हो गई है। जिसमें जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज नगर से भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद आगे चल रही है।

रूबी प्रसाद (भाजपा)- 3178 मत


उषा सोनकर(सपा)- 1667 मत


सीता देवी(बसपा)- 963 मत

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बनारस कचहरी को अन्यत्र ले जाने का निर्णय मूखर्तापूर्ण- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS


  • (सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र)

सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने बनारस कचहरी को अपने वर्तमान स्थान से अन्यत्र शहर से 25 किलोमीटर दूर ले जाने पर बनारस के अधिवक्ताओ द्वारा इस निर्णय के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन को जायज बताते हुए तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बनारस की कचहरी वर्तमान समय मे जिस स्थान पर है उससे बेहतर कोई स्थान नही हो सकता। बनारस शहर के मध्य मे होने के कारण वहां वादकारियों, अधिवक्ताओ एवम न्यायायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को आने जाने में बहुत ही सुविधा होती है।

Advertisement (विज्ञापन)

और शहर से पच्चीस-तीस किलोमीटर दूर जाने पर सभी को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए प्रदेश सरकार को इस तानाशाही पूर्ण निर्णय पत्र तत्काल रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत से वरिष्ठ अधिवक्ता ऐसे हैं जो स्वयं कचहरी नही आ पाते और उन्हें उनके घर का कोई सदस्य ही कचहरी छोड़ने जाता हैं। शहर में कचहरी होने के कारण आना जाना बहुत ही सुविधा जनक होता है। साथ ही महिला अधिवक्ताओ को भी शहर से दूर कचहरी ले जाने पर अत्यधिक तकलीफ का सामना करना पड़ेगा।शहर से बाहर जाने पर मुकदमों में गवाही देने वालो को हमेशा उनकी जान का खतरा बना रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रतिदिन हजारों की संख्या में अधिवक्ताओ एवम वादकारियों सहित अधिकारियों व कर्मचारियों के कचहरी आने जाने में सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी ।ऐसे में कचहरी को शहर से बाहर ले जाने का निर्णय पूरी तरह मूर्खतापूर्ण निर्णय माना जाएगा जिस पर जल्द से जल्द रोक लगाया जाना न्याय व जनहित में आवश्यक है। अन्यथा बनारस ही नही बल्कि प्रदेश भर के अधिवक्ता व अधिवक्ता संघ इस अदूरदर्शिता पूर्ण निर्णय का पुरजोर विरोध करने के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

सीबीएससी की बारहवीं और दसवीं का परिणाम घोषित

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर के बारहवीं तथा दसवीं के छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया है। जहां बारहवीं के विज्ञान वर्ग में अंकित कुमार-94% अख्तर रजा-92.2% , हर्ष यादव 91% रानू-89% अंक प्राप्त किए हैं, वह वाणिज्य वर्ग में अंशिका सिंह-92.8% आनंद देव-88.2% हनी सिंह-87.8% यश अग्रवाल-86.2% प्राप्त कर सफलता हासिल किया विज्ञान वर्ग में सौ प्रतिशत और वाणिज्य वर्ग के 96% विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया

Advertisement (विज्ञापन)

वही दसवीं में शिवम् सिंह-95% , इशिता सिंह-94.8% वैष्णवी आनंद-92.2% रितिका दुबे-88% नवीन कुमार-86.8%, मयंक गुप्ता-86% मधुकर साही -85.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। इशिता सिंह को सामाजिक विज्ञान में-98% संस्कृत में-99%, आईटी 100% अंक प्राप्त मिला वैष्णवी आनंद ने भी सामाजिक विज्ञान में 98% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहां है कि कोरोना महामारी ने शिक्षा को अत्यंत प्रभावित किया है। उसके बावजूद हमारे बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन किया उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारे विद्यार्थी और भी बेहतरीन परिणाम देंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

पूरी हुई मतगणना की तैयारियां, प्रत्येक टेबल पर 4 मतगणना कर्मी की होगी तैनाती

दुद्धी, सोनभद्र। भाऊ राव देवरस पीजी कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है जहां दुद्धी,रेनुकूट ,पिपरी व अनपरा नगर पंचायत के नगर निकाय चुनाव में पड़े मतों की मतगणना होगी जिसकी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है शुक्रवार की दोपहर तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा ने मतगणना स्थल का मुआयना कर तैयारियों में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया दुद्धी नगर पंचायत के गणना के लिए कुल 6 टेबल बनाये गए है जिसमें 3 अध्यक्ष और 3 वार्ड सदस्य हेतु मतगणना टेबल बनाये गए है य,आरओ ने संतोष यादव ने बताया कि 12 मतदान स्थल थे एक बार मे तीन बक्से खोले जाएंगे इस प्रकार 4 राउंड में मतगणना होगी वहीं प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कर्मी रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

पिपरी नगर पंचायत के गणना के लिए कुल 6 टेबल गए है जिसमें 3 टेबल अध्यक्ष पद की मतगणना हेतु वही 3 सदस्य पद के मतगणना हेतु बनाये गए है। 14 मत स्थलों के लिए 5 राउंड मतगणना होगी। आरओ केके वर्मा ने बताया एक टेबल 1 मतगणना पर्यवेक्षक व 3 सहायक की तैनाती होगी।
रेनुकूट नगर पंचायत के मतगणना के लिए 5 टेबल बनाए हुए है आरओ जगदीश प्रसाद ने बताया कि 21 मतदान स्थल/ बूथों बक्सों की गिनती के लिए 5 राउंड गिनती चलेगी

Advertisement (विज्ञापन)

नवसृजित नगर पंचायत अनपरा के मतगणना के लिए कुल 18 टेबल बनाये गए गई है मतों की 5 राउंड गिनती होगी आरओ डॉ मोहन सिंह राजपूत ने बताया कि एक टेबल पर 4 कर्मियों की तैनाती होगी। इओ भारत सिंह ने बताया कि मतगणना केंद्र भाऊ राव देवरस पीजी कालेज में ग्राउंड फ्लोर पर पिपरी व अनपरा की मतगणना होगी वहीं दूसरे तल पर दुद्धी व रेनुकूट की मतगणना की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

हनुमान मंदिर में स्थापित प्रतिमा से चांदी की मुकुट हुई चोरी

HIGHLIGHTS

  • दुद्धी क़स्बे के डीसीएफ कालोनी में स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर में घटित हुई घटना
  • शुक्रवार की सुबह श्रदालु जब मंदिर में पूजन अर्चन करने पहुँचे तो हुई जानकारी
  • 10051 रुपये की चांदी मुकुट 4 मार्च 2019 में आपसी सहयोग से एक श्रद्धालु ने किया था भेंट

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय क़स्बे के डीसीएफ कालोनी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव व हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने चांदी का मुकुट चोरी कर ली ,घटना की जानकारी तब हुई एक श्रद्धालु नित्य की भांति मंदिर में पूजा करने पहुँचे तो देखा तो श्री हनुमान की के सिर से चांदी का मुकुट गायब था ,जिस पर उन्होंने पास पड़ोस के रहवासियों को मंदिर से मुकुट चोरी होने की सूचना दी, मौके पर पहुँचे रहवासी नन्दलाल तिवारी ,सुभाष गुप्ता , राकेश श्रीवास्तव आदि लोगों ने मंदिर पहुँचे तो हनुमान जी का मुकुट ना देख स्तब्ध रह गए ,रहवासियों ने तत्काल इसकी।

Advertisement (विज्ञापन)

मौखिक सूचना पुलिस को दी ,मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुँचे सीओ दद्दन प्रसाद गोंड़ ने मंदिर का बारीकी पूर्वक मुआयना किया और घटना के बावत जानकारी ली ,जिस पर जिस पर नन्दलाल तिवारी ने बताया कि पहले मंदिर में ताला लगाया जाता था लेकिन कुछ लोगों के आपत्ति पर मंदिर के प्रवेश द्वार व मुख्य द्वार को खुला रखा जाने लगा था ,मंदिर में श्री हनुमान की चांदी की मुकुट श्रद्धालुओ के आपसी सहयोग से 10051 रुपये लागत से 4 मार्च 2019 में भेंट किया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

सीओ दद्दन प्रसाद गोंड़ ने मंदिर को खुला छोड़े जाने पर नाराजगी जताई कहा कि मंदिर का खुलने व बंद होने का समय होता है उसी के अनुसार इसे बंद व खोला जाए ,इसके साथ ही उन्होंने क़स्बा इंचार्ज संजय सिंह को मामले का पर्दाफाश करने को निर्देशित किया | खबर लिखे जाने तक किसी ने कोई तहरीर पुलिस को नही दी है |

Advertisement (विज्ञापन)

मतगणना में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी गण अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से करे निर्वाहन- जिलाधिकारी

HIGHLIGHTS

  • कल सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बताया की कल दिनांक 13 मई दिन शनिवार को सुबह 8:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्मिकों अपनी उपस्थिति मतगणना स्थल पर ही दर्ज कराएं, मतगणना कार्मिक अपने साथ मोबाइल फोन, शस्त्र, इत्यादि  नहीं ले जाएंगे। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए मतगणना कराएं जिससे कि मतगणना में किसी प्रकार की समस्या न आने पाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी आरओ एवं एआरओ अपने दायित्वों का जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की मतगणना स्थल पर पानी पीने की व्यवस्था का समुचित प्रबंध करना सुनिश्चित करें, जिससे की मतगणना ड्यूटी मे लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को समस्या उत्पन्न न हो सके। उन्होंने सभी उप जिला अधिकारी से कहा कि मतगणना स्थल की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी कराई जाए और साथ ही मतगणना की रिपोर्टिंग करने के लिए एक अच्छे अनाउंसर को नियुक्त किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सहदेव कुमार मिश्र ने विडिओ कंन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतगणना कार्मिकों को मतपत्रों की काउटिंग के सम्बन्ध में कहा की पावर प्वाइंट के माध्यम से उसका व्यावहारिक क्रियाकलाप तथा काउटिंग के दौरान आने वाली समस्याएं या विषम परिस्थितियों में क्या कदम उठाने है, के सम्बंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने मतगणना सेंटर पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की काउंटिंग सेंटर के बाहर भीड़ इककठ्ठा न होने पाए इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने एस दौरान बैरेकेटिंग वाहन पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था से सम्बंधित जानकारी ली और सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई को

सोनभद्र। प्रभारी सचिव/नोडल अधिकारी (रा0लो0अ0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0) विशेष न्यायाधीश, गैंगस्टर सोनभद्र ने अवगत कराया है कि आगामी दिनों 21 मई, 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक एवं अधिकाधिक उपायुक्त प्रकरणों के निस्तारण के लिए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के विश्राम कक्ष में समस्त बैंक शाखा प्रबन्धकों की बैठक बीते 09 मई को आयोजित की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में संतोष कुमार चतुर्वेदी, मुख्य शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, ए0के0 पाण्डेय एल0डी0एम0 इण्डियन बैंक व अन्य बैंकों के शाखा प्रबन्धक उपस्थित रहें। बैठक में सचिव, एहसानुल्लाह खान द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक उपयुक्त लम्बित एवं प्री-लिटीगेशन स्टेज पर ऋण सम्बन्धी प्रकरणों को निस्तारित करने का निर्देश दिया गया, इस निमित्त एल0डी0एम0, इण्डियन बैंक सोनभद्र से अपेक्षा की गयी कि वे समस्त बैंकों के शाखा प्रबन्धकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करें। एल0डी0एम0 इण्डियन बैंक सोनभद्र द्वारा पूर्व की तुलना में संख्या की दृष्टि से अधिक प्रकरणों के निस्तारण की संभावना प्रकट की गयी। निकाय चुनाव के मतगणना तिथि को ही राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होने के कारण, सचिव, द्वारा आग्रह किया गया कि दोनों महत्वपूर्ण कार्यों में संतुलन स्थापित कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जायें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर बहुअरा में लगा मेडिकल कैंप

सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में साईनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग साइंसेज हिन्दुवारी सोनभद्र एवं साईनाथ होलिस्टिक हॉस्पिटल हिन्दुवारी द्वारा शुक्रवार को मेडिकल कैंप का आयोजन ग्राम पंचायत बहुअरा के पंचायत भवन में किया गया। मेडिकल टीवीकैंप में स्थानीय लोगों का निःशुल्क जांच (बी०पी ०,शुगर , इ०सी ०जी० इत्यादि ) कर मुफ्त दवा वितरित किया गया ।

Advertisement (विज्ञापन)

मेडिकल कैंप में साईनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग साइंसेज के छात्र -छात्राओं तथा साईनाथ होलिस्टिक हॉस्पिटल हिन्दुवारी के कर्चारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का सञ्चालन कॉलेज के अनुशासनिक अधिकारी सूर्य देव पांडेय की अगुवाई में असिस्टेंट प्रोफेसर डा० पवन कुमार दास , असिस्टेंट प्रोफेसर रोहित, असिस्टेंट प्रोफेसर सविता यादव , लेक्चरर कल्पना तथा फार्मासिस्ट सत्यम मिश्रा व समस्त स्टाफ द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर रखेंगे नशे से दूर-सौरभ

सोनभद्र। युवा सामाजिक संगठन युवा भारत ट्रस्ट द्वारा सदर ब्लॉक के मुसही ग्राम पंचायत में यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति तिवारी के द्वारा युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सौरभ ने बताया कि विगत कई वर्षों से संगठन के द्वारा नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत अब तक लगभग एक हजार से ऊपर युवाओं को नशामुक्त किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि अब हर गांव में स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना की जाएगी जो पंचायत इकाई के अध्यक्ष के देख-रेख में संचालित होगी और युवाओं को खेल-कूद के प्रति प्रेरित किया जायेगा। जिससे युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाया जा सके। संगठन के प्रोग्राम ऑफिसर चन्द्रभान गुप्ता और सलाहकार सर्वेश शुक्ला ने कहा कि युवा बहुत तेजी से भटक रहे है और नशे की ओर आकर्षित होकर अपना जीवन नष्ट कर ले रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि कई माता-पिता ने इस नशे की वजह से अपने जवान बेटों को खोया है।इसलिए हमारी ये जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने जनपद को नशामुक्त कर समाज मे एक मिसाल पेश करें।साहिद खान एंव गुलाब प्रसाद देशमुख ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होगा और सभी युवाओं को फिर से खेल की ओर आकर्षित करना होगा।क्योंकि आज की युवा पीढ़ी खेल-कूद भूलकर सिर्फ मोबाइल तक सिमट कर रह गई है।वहाँ उपस्थित सभी युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली और अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर अमित मिश्रा,रमेश यादव,डॉ0 आशीष पाल,राम अवध यादव,सर्वेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free