वित्तीय ऋण प्राप्त करने के लिए करें आवेदन – आर0पी0 गौतम

सोनभद्र। प्र0 उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सोनभद्र आर0पी0 गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जनपद एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) वित्त पोषण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 हेतु जनपद सोनभद्र में कालीन कार्य से जुड़े इच्छुक व्यक्तियों के लिये उत्तर प्रदेश शासन ने ऋण की सुविधा प्रदान किये जाने के उद्देश्य से एक जनपद एक उत्पाद (ओ0डी0ओ0पी0) वित्त पोषण सहायता योजना संचालित की है।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद सोनभद्र के लिये चयनित उत्पाद कालीन कार्य को बढ़ावा देने के लिए निर्माण/सेवा/व्यवसाय हेतु स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों से वित्तीय ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। योजनान्तर्गत 25 लाख तक ऋण पर 25 प्रतिशत, 50 लाख तक के ऋण पर 20 प्रतिशत एवं 50 लाख से अधिक ऋण पर 10 प्रतिशत या अधिकतम धनराशि 20 लाख तक का अनुदान दिये जाने का प्राविधान है।

Advertisement (विज्ञापन)

कालीन का कार्य एवं कालीन उत्पाद शोरूम/शाप खोलने के लिए ऐसे इच्छुक युवक/युवतियों जिनकी आयु 18 वर्ष या अधिक है, वह उद्योग/सेवा एवं व्यवसाय हेतु आनलाईन आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट भर कर ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदनकर्ता किसी भी बैंक का चूककर्ता (डिफाल्टर)  नहीं होना चाहिए और न ही उसने या उसके परिवार ने भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा संचालित किसी योजना में लाभ प्राप्त किया हो। अधिक जानकारी के लिए कोविड-19 में निर्धारित मानकों के अनुसार अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र सोनभद्र में अजीत सिंह, सहायक प्रबन्धक मोबाइल नम्बर-9450553532 एवं चन्द्र प्रकाश पटेल, सहायक प्रबन्धक मोबाइल नं0-9648370157 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

18 मई को होगा हज यात्रियों का टीकाकरण

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, राजेश कुमार खैरवार ने अवगत कराया है कि हज-2023 में सोनभद्र जनपद के समस्त 37 हज यात्रियों का टीकाकरण कराये जाने हेतु जनपद स्तर से मदरसा दारूल उलूम गरीब नवाज (जामा मस्जिद), राबर्ट्सगंज, सोनभद्र का चयन किया गया है।

यहाँ पर हज यात्रियों को हज पर जाने से पूर्व 18 मई, 2023, प्रातः 09ः00 बजे से टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी हज यात्री हेल्थ कार्ड, पासपोर्ट की फोटो काॅपी,वैक्सीनेशन (कोविड) के दोनों डोज की काॅपी और दो फोटो पासपोर्ट साइज की अपने साथ लेकर जरूर आये।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

चुनाव प्रेक्षक ने प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

HIGHLIGHTS

  • निर्वाचन संबंधी  समस्त तैयारियों को समय से किया जाये पूर्ण – प्रेक्षक
  • निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाये चुनाव – जिला निर्वाचन अधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। प्रेक्षक डाॅ0 सुनील कुमार वर्मा सचिव वाराणसी विकास प्राधिकरण लखनऊ व जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के विभिन्न कार्यों हेतु बनाए गए प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की, इस दौरान प्रेक्षक ने उपस्थित प्रभारी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी स्वतंत्र व सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाना है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, निर्वाचन प्रक्रिया को आदर्श चुनाव आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराना है। इस दौरान माननीय प्रेक्षक ने समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कम्यूनिकेशन प्लान के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित की गयी तैयारियों का जायजा लेना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि डाक मतपत्रों की स्थिति, मतदाता सूची, वीडियोग्राफी की स्थिति, शिकायतों के निस्तारण व व्यय लेखों का मिलान आदि की जानकारी ली।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रेक्षक के समक्ष सभी प्रभारी अधिकारियों द्वारा निर्वाचन से संबंधित अपने-अपने दायित्व व किए गए कार्यों पर जानकारी दी गई। इस दौरान प्रेक्षक ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अफवाह न फैलने पाये, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये, प्रेक्षक ने जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराने हेतु की गयी तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन,2023 के तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर  जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अधिकारियों से कहा कि प्रेक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाये, उन्होंने इस दौरान प्रेक्षक को आश्वस्त किया कि जनपद में निर्वाचन निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र व शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराए जाएंगे व आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं सूचितापूर्ण ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराना है, सभी अधिकारीगण अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता पूर्वक सुनिश्चित करायेंगें, जिन भी अधिकारीगण को जो भी जिम्मेदारी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दी गयी है, वह निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उसका सम्यक निर्वहन सुनिश्चित करायेगें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलायें, जिससे कि जनपद में मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित विशेष तैयारियां सुनिश्चित कर ली जायेें, निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना है, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जायें।

शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट दोनों की तहरीर पर कुल 8 आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम सभा पिंडारी के टोला बंका में चौथी लेकर आए दो पक्षों में शराब के नशे में कहा सुनी व मारपीट हो गई। दोनो पक्षों द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर बीजपुर पुलिस ने कुल आठ आरोपियों के ऊपर आई पी सी की धारा 323,504,506 व427 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रथम पक्ष के शुकुलवा देवी पत्नी छविन्दर के तहरीर पर मनोज, नन्द व धरम पुत्र गण लूटेरु एवं नागेन्दर पुत्र मनोज के ऊपर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है । साथ हीं साथ मनोज धईकार पुत्र लूटेरु की तहरीर पर पुलिस ने अशर्फी लाल पुत्र रिचोल धईकार, अंकल धईकार पुत्र अशर्फी लाल,सतवन पुत्र अशर्फी लाल एवं विनोद पुत्र सदानन्द के ऊपर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सिलेंडर में लगी आग से जला किचन

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। सोमवार की रात लगभग 8:30 बजे बीजपुर पुनर्वास प्रथम के स्थानीय निवासी लाल बहादुर गुप्ता के घर में खाना बनाते समय किचन में एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग गई। गैस सिलेंडर की ट्यूब एवं रेगुलेटर ने जब आग पकड़ी तो स्थिति और भी भयावह हो गई और आसपास के लोगों, महिलाओं एवं बच्चों में डर का माहौल व्याप्त हो गया। हालांकि गृह स्वामी लाल बहादुर गुप्ता ने लगभग आधे घंटे तक गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

Advertisement (विज्ञापन)

फिर आग ने खतरनाक रूप ले लिया जिसके कारण घर के किचन का दरवाजा, चौखट टाइल्स, वाटर प्यूरीफायर, कुछ कपड़े एवं अन्य सामान भी जलकर खाक होने लगे और पूरा घर धुए से भर गया। इसी बीच किसी स्थानीय निवासी द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्निशमन शाखा रिहंद को इस घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही निरीक्षक/ अग्नि अवधेश कुमार, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक श्रीनिवास कुमार , आरक्षक ऋषि यादव, आरक्षक अंसार अली , आरक्षक रमाकांत आनन-फानन में फायर टेंडर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

गैस सिलेंडर के फटने और उसकी वजह से भयावह स्थिति पैदा होने की संभावना को देखते हुए इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने सबसे पहले नजदीक खड़ी व्यक्तियों , महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ को वहां से दूर सुरक्षित स्थान पर इकट्ठा किया एवं लाल बहादुर गुप्ता के घर के भी सभी महिलाओं, बच्चों को तुरंत बाहर निकाल कर सुरक्षित किया। उसके बाद बड़ी ही सूझबूझ एवं दक्षता दिखाते हुए गैस सिलेंडर एवं किचन में लगी आग को अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल कर पानी से धीरे-धीरे कंट्रोल करते हुए पूरी तरह बुझा दिया गया। उसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान ने सावधानीपूर्वक गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाल कर रिहायशी इलाके से दूर सुरक्षित स्थान पर लाकर रख दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

मौके पर मौजूद निरीक्षक /अग्नि अवधेश कुमार ने वहां पर उपस्थित पुनर्वास प्रथम के सभी व्यक्तियों, महिलाओं एवं बच्चों को उचित प्रकार से एलपीजी गैस को इस्तेमाल करने, आग लगने से बचाव रखने, तथा आग लग जाने की स्थिति में सावधानीपूर्वक कैसे आग बुझाई जाए , इस बात की जानकारी भी सभी को दी ताकि भविष्य में इस प्रकार की आग की घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने समय पर आकर आग बुझा दी नहीं तो बहुत अधिक जान माल का नुकसान हो सकता था।
अग्निशमन शाखा के बल सदस्यों द्वारा विशेष कर निरीक्षक/ अग्नि अवधेश कुमार द्वारा बड़ी ही समझ- बूझ एवं तत्परता से आग बुझाने एवं लोगों में उस समय व्याप्त डर की स्थिति से निपटने में सहयोग करने के लिए स्थानीय लोगों ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की विशेष प्रशंसा की है।

Advertisement (विज्ञापन)

चुनावी प्रचार करने आए सभी पार्टी के बाहरी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रचार अवधि समाप्ति के बाद निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाएं- जिला मजिस्ट्रेट

HIGHLIGHTS

  • प्रचार अवधि समाप्त होने के पश्चात् जनपद में बाहर से आये पदाधिकारी,कार्यकर्ता,समर्थक व अन्य व्यक्ति तत्काल निर्वाचन क्षेत्र एवं जनपद से चले जायें बाहर – जिला मजिस्ट्रेट
  • कल्याण मण्डल, सामुदायिक केन्द्र आदि स्थानों की होगी सम्यक् जाॅच, लाज और गेस्ट हाउस का सत्यापन कर अध्यासियों की सूची बनाकर बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं की जायेगी ट्रैकिंग – जिला मजिस्ट्रेट
  •  जनपद में निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर चेकपोस्ट होगी स्थापित, बाहर से आने वाले वाहनों की जायेगी ट्रेकिंग – जिला मजिस्ट्रेट
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि0) चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार रिप्रजेन्टेशन आफ पीपुल एक्ट, 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व प्रचार अभियान खत्म हो जायेगा। नगर निकाय निर्वाचन के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों/प्रत्याशियों द्वारा जनपद एवं नगरीय निकाय क्षेत्र से बाहर के कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार हेतु बुलाया जाता है या वे स्वयं आ जाते हैं और उन्हें प्रचार कार्यो में लगाया जाता है, प्रचार अवधि समाप्त होने के पश्चात् निर्वाचन क्षेत्र/जनपद में प्रचार की आवश्यकता नहीं रह जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद/नगरीय निकाय क्षेत्र से बाहर से बुलाये गये राजनैतिक पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं/समर्थकों/अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति से स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष मतदान के वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। निर्वाचन के दौरान चुनाव प्रचार में विभिन्न अवाॅछनीय एवं आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति भी वाहृय जनपदों एवं जनपद के अन्य नगरीय निकाय क्षेत्रों से आकर निर्वाचन क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते हैं जिससे शान्ति व्यवस्था सम्बन्धी कई जटिल समस्यायें उत्पन्न होती हैं, ऐसे व्यक्ति तत्काल निर्वाचन क्षेत्र एवं जनपद से बाहर चले जायें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि कल्याण मण्डल, सामुदायिक केन्द्र आदि स्थानों की सम्यक् जाॅच होगी जहाॅ पर ऐसे कार्यकर्ताओं को बाहर से लाकर रखा जाता है और यह पता लगाया जायगा कि इन भवनों के परिसर में बाहरी लोग तो नहीं रह रहे हैं, सभी लाज और गेस्ट हाउस का सत्यापन कर अध्यासियों की सूची बनाकर उनकी ट्रैकिंग करेंगे, जनपद/निर्वाचन क्षेत्र की सीमा पर चेकपोस्ट स्थापित करेंगे और बाहर से आने वाले वाहनों की ट्रैकिंग करेंगे, व्यक्ति तथा व्यक्ति समूहों की पहचान का सत्यापन करेंगे और यह पता लगायेंगे कि वे मतदान हैं या नहीं, उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

नाबालिग आदिवासी बालिका का निकाह किए जाने का मामला आया सामने, पहुंची टीम ने मामले की जॉच की

HIGHLIGHTS

  • नाबालिग हिन्दू बालिका की निकाह किये जाने के प्रकरण में लिया गया संज्ञान- राजेश कुमार खैरवार
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला बाल संरक्षण इकाई को सोमवार को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुयी की थाना माँची के अन्तर्गत पनौरा चौकी क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्ष की हिन्दू नाबालिग आदिवासी बालिका का निकाह किए जाने का मामला बताया गया। जिसे तत्काल जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा टीम गठित कर निर्देशित किया गया की नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये।

Advertisement (विज्ञापन)

टीम मे महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक/ नोडल सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की संयुक्त टीम ने तत्काल थाना माँची से समन्वय स्थापित करते हुए माँची थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर के साथ पनौरा चौकी पर नाबालिग बालक व बालिका के पिता, भाई व अन्य के समक्ष पुछ-ताछ किया गया नाबालिग बालक व बालिका के पिता से उम्र के सम्बन्ध में टीम द्वारा साक्ष्य चाहा गया परन्तु कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे की उम्र के सम्बन्ध में पता किया जा सके ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि नाबालिग बालक व बालिका को दिनांक 09-05-2023 को 02बजे तक बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु टीम द्वारा बालक के पिता को निर्देशित किया गया साथ मे यह भी बताया गया की नाबालिग बालक व बालिका के उम्र के सम्बन्ध में भी जाँच की जा रही है

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र में बोले डिप्टी सीएम: यूपी में अब गुंडाराज की नहीं, बल्कि विकास की चर्चा होती है

HIGHLIGHTS

  • भाजपा सरकार में तेजी से हो रहा विकास- बृजेश पाठक
  • अपराधी जेल में है या प्रदेश छोड़ कर फरार हो गए हैं- बृजेश पाठक
  • डिप्टी सीएम ने केंद्र और प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का किया बखान
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब में सोमवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चुनावी जन सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में चहुओर विकास हो रहा है। वर्तमान में अपराधी जेल में है या प्रदेश छोड़ कर फरार हो गए हैं। अब यूपी में गुंडाराज की नहीं, विकास की चर्चा होती है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने केंद्र और प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि 2014 से देश में नरेंद्र मोदी और 2017 से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार गरीबों के हित में तेजी से कार्य करते हुए उनकी समस्याओं को दूर करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने सभी गरीबों को पक्का मकान और शौचालय उपलब्ध कराया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों का दौरा कर देश से गरीबी हटाने का कार्य कर रहे हैं। गरीबों का 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराने की व्यवस्था की गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए हर घर को पाइपलाइन के जरिये पेयजल मुहैया कराने के लिए कार्य चल रहा है। जुलाई तक विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के हर घर को पाइप लाइन के जरिए पेयजल मुहैया कराया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने गरीबों के खाते में एक एक हजार देने का कार्य किया। वर्ष 2019 से देश के सभी गरीबों को मुफ्त में खाद्यान्न दिया जा रहा है। दुनिया में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवे नंबर फॉर खड़ा है, 2047 में दुनिया में भारत तीसरे अर्थव्यवस्था रहे, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी कार्य कर रहे हैं। योगी सरकार के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कारवाई की जा रही है । अपराधी जेल के अंदर है या फिर प्रदेश के बाहर हैं। पूर्व की सरकारों में प्रदेश में उद्योगपति उद्योग धंधे करने नही आते थे, लेकिन अब बड़े बड़े उद्योगपति कारोबार करने के लिए आ रहे हैं। सपा सरकार में नारा था जो जमीन खाली है वह प्लाट हमारा है, लेकिन भाजपा सरकार में कोई भी व्यक्ति किसी व्यक्ति या सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं कर रहा। पहले की सरकारों में बिजली नाममात्र की मिलती थी, लेकिन वर्तमान सरकार में शहर और गांव को 24 घंटे मिल रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज और नौ नगर पंचायत की अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मंच पर राज्य मंत्री संजीव गोड़, राज्य सभा सांसद रामशकल, डॉ दर्शना सिंन्ह, विधायक भूपेश चौबे, अनिल मौर्य, रामदुलारे गोड़, जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चौबे, पूर्व सांसद छोटेलाल, पूर्व विधायक तीरथ राज, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, ब्लॉक प्रमुख अजित रावत, अशोक चौरसिया, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, विजय जैन, जितेंद्र सिंह, मनोज सोनकर, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अरुण सिंह, नपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद, अनूप तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गुमशुदा हुई दो नाबालिग बालिकाओं के बारे में तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने दिया आदेश

सोनभद्र। बीते दिनों थाना राबर्ट्सगंज के अन्तर्गत ग्राम धरनीपुर से गुमशुदा दो नाबालिग बालिकाओ के सम्बन्ध मे संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने गुमशुदा दोनो नाबालिग बालिकाओं के बारे में तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को आदेशित किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया की सभी जनपदो के जिला बाल संरक्षण अधिकारी के माध्यम से बाल कल्याण समिति व संचालित बाल गृह बालिका आदि स्थानो पर दोनो नाबालिग बालिकाओ के बारे में जानकारी प्राप्त किये जाने हेतु पत्र के साथ नाबालिग बालिकाओ का विवरण संलग्न कर प्रेषित कर दिया गया है और थाना मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र से भी समन्वय स्थापित करते हुए दोनो नाबालिग बालिकाओ के बारे मे पता लगाये जाने के सम्बन्ध मे जाँच की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

कल सोनभद्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

HIGHLIGHTS

  • उप मुख्यमंत्री भाजपा की नगर पालिका प्रत्याशी रुबी प्रसाद के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आगमन कल 08 मई को सुबह 10.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित आर0टी0एस0 क्लब मैदान में हो रहा है। आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री भाजपा की नगर पालिका प्रत्याशी रुबी प्रसाद के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक जनसंख्या में आर0टी0एस0क्लब राबर्ट्सगंज में हो रही जनसभा में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। उक्त आशय कि जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free