सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओ पर लगातार हो रहे अत्याचार व जबरिया धर्म परिवर्तन पर गहरा आक्रोश ब्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इस पर रोक लगवाने की माँग की है।
Advertisement (विज्ञापन)
श्री मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में आये दिन अल्पसंख्यक हिंदूसमुदाय पर बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय व पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों द्वारा अत्याचार व जबरदस्ती उनका धर्म परिवर्तन किया जाता है जो बहुत आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस अति संवेदनशील व गंभीर मुद्दे पर आप प्रभावी कार्यवाही करने की कृपा करें जिससे पाकिस्तान में बहुत ही कम संख्या में बचे हुए अल्पसंख्यक हिंदुओ के अस्मिता एवम उनके सम्मान की सुरक्षा हो सके।
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका राबर्ट्सगंज के कार्यकर्ता सम्मेलन सिविल का आयोजन सिविल लाइन्स रोड स्थित होटल सवेरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रुप में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल व विशिष्ठ अतिथि के रुप मे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि दिलिप पटेल व विशिष्ट अतिथि रविन्द्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक भूपेश चौबे, डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री/पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, राबर्ट्सगंज नगर पालिका के प्रत्याशी रुबी प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि आज कार्यकर्ता सम्मेलन मे आये कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर यह निश्चित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी राबर्ट्सगंज नगर पालिका मे जीत निश्चित है। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के कार्यकर्ता कमल खिलाकर ऐतिहासिक रुप से मोदी योगी के हाथों को मजबूत करते हुए राबर्ट्सगंज नगर पालिका के अध्यक्ष एवं सभासदों को अपने मेहनत के बल पर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से कमल खिलाने का इतिहास रचेंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री/ जनपद प्रभारी रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या, बलिदान से बनी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विचारधारा के लिए लड़ते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता मातृभूमि के सम्मान के लिए मोदी-योगी को मजबूत करने के लिए अपने सुखों का परित्याग करता है। सरकार की अनेकों उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की सैकड़ों योजनाओं से जनता भाजपा की ट्रिपल सरकार नगरों में भी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आप सब को देखकर लगता है कि राबर्ट्सगंज नगर पालिका मे निश्चित रुप से कमल खिलेगा।
कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने आये हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया तथा आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम मे मुख्यरुप से नगर पालिका प्रत्याशी पूर्व विधायक रुबी प्रसाद जी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, नगर निकाय चुनाव संयोजक प्रकाश केशरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, जिला संयोजक निकाय चुनाव रामसुन्दर निषाद, मनोज सोनकर, बलराम सोनी, राहुल पटेल, ओमप्रकाश दूबे, विष्णु पासवान, रविन्द्र केशरी, नागेश्वर देव पाण्डेय, ई. रमेश पटेल, आलोक सिंह, सुरेश शुक्ला, संतोष शुक्ला, कमलेश चौबे, राकेश मेहता, अनुपम तिवारी, शंम्भूनारायण सिंह, अनूप तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी
जिला बाल संरक्षण इकाई व थाना जुगैल की त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालक-बालिका का रुका विवाह
सोनभद्र। वृहस्पतिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई को सूत्रों द्वारा जानकारी दी गई कि थाना जुगैल के अन्तर्गत एक नाबालिग बालक का विवाह कराया जा रहा है तो दूसरी ओर एक नाबालिग बालिका- बालक से शादी करना चा रही हैं और ऐसा न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही किए जाने हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार को निर्देशित किया गया। जिस पर राजेश कुमार खरवार द्वारा तत्काल जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव एवं विपिन कुमार कन्नौजिया की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके बाद संयुक्त टीम द्वारा तत्काल जुगैल थाना पहुंच कर नाबालिग बालक – बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया बालक के पिता द्वारा बताया गया कि दिनांक 07/05/2023 को हमारे पुत्र का विवाह थाना चोपन की रहने वाली लड़की से करने की तैयारी कर रहे हैं और एक बालिका जबरन हमारे पुत्र से शादी करने के लिए दबाव बना रही है तभी टीम द्वारा बालक व बालिका के माता- पिता, से उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालक की उम्र 20 वर्ष व बालिका की उम्र 16 वर्ष पाया गया। जो कि दोनो नाबालिग है टीम द्वारा बालक-बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टिम द्वारा बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि अभी प्रकरण की जाँच/ काउन्सलिग करायी जायेगी और दोषी पाये जाने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही मौके पर उपस्थित व अन्य लोगों से टीम द्वारा आग्रह करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही विवाह कराये साथ ही यह बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र व टोल फ्री नम्बर 1098 या 9125821153 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा।
शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर, वनिता समाज द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खड़िया क्षेत्र की छात्रा सीता कुमारी को उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा-2023 में 94.8% के साथ इंटरमीडिएट में सोनभद्र जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु प्रतिभा अलंकरण समारोह से सम्मानित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज एवं वनिता समाज की अन्य वरिष्ठ सदस्याओं द्वारा मेधावी छात्रा सीता कुमारी को सम्मानित करने हेतु अध्ययन सामग्री किट एव उपहार भेंट की गई। प्रतिभा अलंकरण समारोह का उद्देश्य इस क्षेत्र में छात्र- छात्राओं को अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना था।
Advertisement (विज्ञापन)
अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज ने अपने संबोधन में सीता कुमारी एवं उनके माता-पिता को 12 वीं कक्षा यूपी बोर्ड में उत्कृष्ट उपलब्धियों और जिले में टॉप करने के लिए बधाई दी। उन्होंने स्कूल के अन्य छात्र- छात्राओं को भी अपने जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सुश्री कुमारी के जैसे मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने स्कूल के शिक्षकों को छात्र- छात्राओं के जीवन को आकार देने हेतु उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भी बधाई दी। राजीव कुमार, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने एनटीपीसी सिंगरौली वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याओं को उनके स्कूल की मेधावी छात्रा सीता कुमारी को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा वर्षों से स्कूल को लगातार समर्थन देने हेतु भी आभार प्रकट किया दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनटीपीसी वनिता समाज के अध्यक्षा अकोटकर एवं अन्य अतिथि गणों में आरती बेहरा (बाल भवन प्रमुख), नीलकमल भोगल (कल्याण प्रभारी), सौम्या कर (टाइनी टोट्स प्रमुख), कुमार आदर्श, कार्यपालक (सीएसआर), सनी शरण, विद्यालय के सह व्यवस्थापक, सीता कुमारी के अभिभावक, वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याएँ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज तहसील परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) का एकमात्र एटीएम तकनीकी गड़बड़ी के कारण अक्सर बंद रहता हैं। इस कारण राशि निकासी नहीं कर पाने से लोगों को काफी दिक्कत होती हैं। कैश की जरूरत पड़ने पर अधिवक्ता, अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को एटीएम खराब होने से मायूस होकर लौटना पड़ता है। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
वृहस्पतिवार को अधिवक्ताओ ने एटीएम को अविलंब शुरू कराया जाने को लेकर विरोधकर प्रर्दशन किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने कहा कि एटीएम खराब हो जाने से परेशानी बढ़ जाती है। राशि निकासी नहीं होने से छोटे-मोटे कार्य नहीं पाते हैं। एटीएम से पैसा निकालने के लिए कचहरी परिसर से अधिवक्ताओ व अधिकारियों को बाहर जाना पड़ता है जिससे समय की बर्बादी तथा आने जाने परेशानी होती है। विरोध प्रदर्शन के दौरान एड. सत्य प्रकाश कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, पवन कुमार सिंह, मृगराज सिंह, कामता प्रसाद यादव, सुरेश कुमार शर्मा, टीटू प्रसाद गुप्ता, रामप्रसाद यादव, अरुण पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
13- 13 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
एक वर्ष पूर्व दुकानदार का अपहरण करने का मामला
सोनभद्र। एक वर्ष पूर्व दुकानदार का अपहरण करने के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर तीन दोषियों निशु शाह उर्फ सद्दाम, अब्दुल वाजिद व गुलाम रसूल को 10- 10 वर्ष की कैद व 13- 13 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जयमोहरा धरसडा गांव निवासी पंकज गुप्ता पुत्र रामा गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 16 मार्च 2022 को शाम 8 बजे वह अपनी परचून की दुकान पर बैठा था तभी सफेद रंग की बगैर नंबर की पिकअप से तीन लोग आ गए और स्प्राईट व बिसलेरी बोतल मांगा। जब उन्हें दे दिया तो वे लोग जाने लगे।
Advertisement (विज्ञापन)
जब पैसे की मांग किया तो तीनों ने उसे जबरन पकड़ लिया और पिकअप पर बैठाकर गली देते हुए ले जाने लगे और यह कहने लगे कि जान से मारकर फेक दिया जाएगा। जब गुरेठ गांव की ओर से जा रहे थे तभी दो पुलिस वाले दिखाई दिए, जिन्हें देखकर बचाओ कहकर चिल्लाने लगा। पुलिस वालों ने शक होने पर पिकअप का पीछा किया और आगे जाकर रोक दिया। इतने में तीनों कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस वालों के साथ थाने पर पिकअप पर बैठकर आया और तीनों अपहरण करने वालों घोरावल निवासी निशु शाह उर्फ सद्दाम पुत्र मुहम्मद ईदीश शाह उर्फ लल्लन, अब्दुल वाजिद पुत्र जलील मंसूरी उर्फ बेचू व गुलाम रसूल उर्फ बीएल मंसूरी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराया, क्योंकि इन्हें पहले से जानता था। इनलोगों ने पहले भी दुकान से सामान लिया है और पैसा नहीं दिया, बल्कि जान मारने की धमकी दी जाती है।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर तीनों दोषियों निशु शाह, अब्दुल वाजिद व गुलाम रसूल को 10- 10 वर्ष की कैद व 13- 13 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।
सोनभद्र। जनपद में भूगर्भ जल स्तर को रिचार्ज करने के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के द्वारा चलाए गए डीप बोरवेल रिचार्ज पीट निर्माण के अभियान का असर दिखाई देने लगा है। जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में इस पर कार्य शुरू हो चुका है। जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने रिचार्ज पीट को पूर्ण कराने एवं ग्राम पंचायतों में जो भी खराब बोर पड़ा है उन पर भी रिचार्ज पीट बनाए जाने के लिए विकास खंड घोरावल एवं करमा के सभी ग्राम प्रधान और सचिव के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
समीक्षा में 1 सप्ताह में कार्य पूर्ण कराए जाने की योजना पर चर्चा की सचिव वार ग्राम पंचायतों की समीक्षा की गई। जिसमें सभी ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देशित किया गया कि रिचार्ज पीट जिन पर कार्य चल रहा है एवं थोड़े-थोड़े कमियों की वजह से पूर्ण नहीं है उनको प्रत्येक दशा में शनिवार तक पूर्ण करा लिया जाए।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी प्रकार जिन ग्राम पंचायतों में और खराब बोर उपलब्ध है और कार्य शुरू नहीं हुआ है वहां पर भी कार्य शुरू कराए जाएं। विकास खंड घोरावल ग्राम पंचायत दुगौलिया के ग्राम प्रधान ने छोटी ग्राम पंचायत होने के बावजूद पानी की समस्या को देखते हुए 6 रिचार्ज का कार्य पूर्ण करा लिए एवं 4 पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर सभी प्रधान जी के समक्ष ताली बजाकर ग्राम प्रधान का हौसला अफजाई किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
सभी ग्राम प्रधान से आह्वान किया गया कि जो ग्राम पंचायतें रिचार्ज पीट निर्माण में अच्छा कार्य करेंगे जिलाधिकारी से उनको सम्मानित भी कराया जाएगा। सभी सचिवों को बैठक में निर्देशित किया गया अगले बैठक तक रिचार्ज पीट का कार्य पूर्ण नहीं पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत जावेद और डीसी अनिल केशरी उपस्थित रहे।
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु मतदान केन्द्र/स्थल के रूप में चिन्हित स्कूल/कालेज 06 मई,2023 को प्रातः 10.00 बजे से 4.00 शायं बजे तक रहेगें खुलें-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0/न0नि0)
सोनभद्र। व्रहस्पतिवार को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0/न0नि0) चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद से निर्गत सार्वजनिक सूचना के आधार पर जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 सम्पन्न कराये जा रहे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
जनपद में 11 मई,2023 को होना निर्धारित है। मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं एवं पहुंच मार्ग की जाॅच हेतु सेक्टर मजिस्टेªट द्वारा 06 मई,2023 को पुनः भ्रमण किया जायेगा। इस दौरान ऐसे स्कूल/कालेज जो नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु मतदान केन्द्र/स्थल के रूप में चिन्हित है, उन स्कूलों/कालेजों को 06 मई,2023 को प्रातः 10.00 बजे से 4.00 शायं बजे तक खुला रखा जाये।
आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने, महत्वपूर्ण त्यौहारों व परीक्षाओं में विधि एवं शान्ति व्यवस्था स्थापित रखे जाने के दृष्टिगत 05 मई, 2023 से 04 जुलाई, 2023 तक जनपद में धारा-144 रहेगी प्रभावी- DM
सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए लागू उपायों के अनुपालन एवं आगामी प्रमुख त्यौहारों, पर्वों व संभावित परीक्षाओं के दौरान विधि एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र के सम्पूर्ण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा पारित किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ‘‘नोवेल कोरोना वाइरस‘‘ के संक्रमण एवं महामारी से बचाव के लिए जन सामान्य सुरक्षा दृष्टिगत बचाव एवं नियंत्रण के उपायों, कोविड-19 के प्रसार की रोक थाम के लिए सोशल डिस्टेसिंग एवं अन्य उपाय लागू करने के लिए महामारी अधिनियम,1897 (अधिनियम संख्या-3 सन् 1897) की धारा-2 व इसके अन्तर्गत जारी उ0प्र0 शासन, चिकित्सा अनुभाग-5 के द्वारा 14 मार्च, 2020 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा पारित करते हुए 04 मार्च, 2023 से 03 मई, 2023 तक प्रभावी किया गया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने बताया कि आगामी दिवसों में सम्पन्न हो रहे नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 जिसकी निर्वाचन अवधि तक आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने तथा अग्रेतर पड़ने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण त्यौहारों, यथा बुद्ध पूर्णिमा, लोक नायक महाराणा प्रताप जयन्ती, इदुज्जुहा (बकरीद) एवं समय-समय पर शासन स्तर से निर्धारित एवं स्थानीय स्तर पर जनपद में सम्पन्न हो रहे विभिन्न आवश्यक परीक्षाओं के दौरान विधि एवं शान्ति व्यवस्था स्थापित रखे जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-144 जा0फौ0 प्रभावी किया जाना अपेक्षित है।
उन्होंने बताया कि आगामी पर्व/त्यौहारों के दृष्टिगत भड़काऊ एवं विद्वेष फैलाने वाली भ्रामक अफवाह न फैलाई जाये, इसके रोकथाम के लिए जनपद स्तर पर सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी अवश्य रखी जायेगी, जनपद के अधिसूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय कर दिया जाये, किसी भी सभा में गड़बड़ी करना या करवाना या डरा-धमकाकर या आतंकित करके शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करवाना प्रतिबन्धित रहेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
किसी भी दशा में सचल/निरीक्षण दल के पुरूष सदस्य द्वारा बालिकाओं की तलाशी नहीं की जायेगी, आवश्यकतानुसार केवल महिला सदस्यों द्वारा ही बालिकाओं की तलाशी ली जा सकेगी, लोकहित व विधि और व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत यह निषेधाज्ञा तत्काल जारी की जानी आवश्यक है, अल्प समयावधि के कारण वर्तमान में व्यक्तिगत रूप से इस पर सुनवाई संभव नहीं है, यह निषेधाज्ञा एक पक्षीय आधार पर जारी की जा रही है, यह निषेधाज्ञा 05 मई, 2023 से 04 जुलाई, 2023 तक, यदि आवश्यक कारणों से इसे मध्य में ही वापस न ले लिया गया, तद्नुसार प्रभावी रहेगी।
उपरोक्त किसी भी प्राविधान का उल्लंघन पाये जाने की दशा में निषेधाज्ञा अन्तर्गत धारा-144 जा0फौ0 एवं कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत तत्सम्बन्धित लागू आपदा-प्रबन्धन अधिनियम-2005 एवं 188 भा0द0वि0 की प्रभावी सुसंगत धाराओं में वर्णित प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जायेगी। लागू की गयी इस धारा के तहत जनहित एवं आवश्यकता के दृष्टिगत उपरोक्त वर्णित समस्त प्रावधानों का कड़ाई एवं तत्परता पूर्वक अनुपालन सुनिश्चित किया जाये,यह निषेधाज्ञा 04 मई, 2023 को जिला मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुद्रा से निर्गत की गयी है।
सोनभद्र। बुधवार की देर शाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक मुख्यालय स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव पर व्यापक पैमाने पर चर्चा हुई। इस दौरान वहां उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि जो व्यापारी हित की बात करेगा वही नगर पर राज करेगा उन्होंने आगे कहा कि सबसे पहले राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक प्रत्याशी यह बताएं कि उनके घोषणापत्र में व्यापारियों के हित के लिए क्या योजनाएं हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
श्री शर्मा ने कहा कि विकास की सभी पार्टियां बात करती हैं परंतु विकास के नाम पर जनता के साथ छल किया जाता है पिछले एक दशक से स्थानीय छोटी-छोटी समस्याएं जस का तस पड़ी है, उन्होंने कहा कि नगर में जमीनी विवाद बढ़ता जा रहा है नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड कराने हेतु कई बार कई माध्यमों से उच्चाधिकारियों में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।परंतु आज भी उपरोक्त समस्या का समाधान नहीं हो पाया जिसका खामियाजा अगली पीढ़ी को उठाना पड़ेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा व्यापारी समाज द्वारा सिटी अस्पताल की पिछले एक दशक से मांग की जा रही है यदि किसी के घर में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाए और रात में निजी संसाधन न हो तो जिला अस्पताल नहीं पहुंच पाएगा जिला अस्पताल की स्थिति यह है की आपात स्थिति निपटने के लिए संसाधनों का अभाव है प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत वाराणसी रिफर कर दिया जाता है। कौशल शर्मा ने कहा कि शुद्ध पेयजल योजना नगर में शोपीस बन के रह गई है जो पेयजल आपूर्ति किया जाता है उसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि वह पीने योग्य नहीं है उन्होंने आगे कहा कि बरसात के दिनों में नाली का गंदा पानी जगह-जगह भर जाता है जिससे एक और जहां राहगीरों को पैदल चलने में परेशानी उठानी पड़ती है वहीं दूसरी ओर महिलाएं एवं बच्चे दोपहिया वाहनों से फिसल कर आए दिन गिर कर चोटिल हो जाते हैं व्यापारियों की दुकानों में नाली का गंदा पानी भर जाता है परंतु आज तक इन समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका। नगर मे पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण जहां एक तरफ जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है वहीं दूसरी तरफ वाहन स्वामियों को बेवजह चालान भरना पड़ता है इस समस्या को भी कई बार जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया जा चुका है।
Advertisement (विज्ञापन)
श्री शर्मा ने कहा कि नगर में मार्केटिंग करने के लिए तमाम गांव एवं शहर की महिलाएं आती हैं परंतु एक भी यूरिनल नहीं है बीच में खानापूर्ति कर जगह-जगह टॉयलेट का ढांचा खड़ा कर दिया गया परंतु वहा पानी की व्यवस्था नहीं की गई अब वह ढांचा भी नहीं दिखाई पड़ रहा है। नगर में पिंक टॉयलेट बनाया जाए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि अपने घोषणापत्र में जनता एवं व्यापारियों की समस्याओं के प्रति जवाबदेह होगी तभी सही मायने में लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रहेगी।
बैठक में मुख्य रूप से शरद जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रशांत जैन, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, विनोद कुमार जायसवाल, कृष्णा सोनी, सत्य प्रकाश, अमित केसरी, जसकीरत सिंह, चंदन केसरी, प्रितपाल सिंह, रमेश कुमार सिंह, बलकार सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जयसवाल, यशपाल सिंह, अमित जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।