आगामी चुनाव के दृष्टिगत प्रशासन हुई सख्त

सोनभद्र। आगामी चुनाव के दृष्टिगत नगर पंचायत घोरावल में निर्वाचन के दौरान मतदान हेतु मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसा बांटने से रोकने के लिए और मतदान में गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित करने के लिए तथा उनके विरुद्ध कार्यवाही के लिए पुलिस प्रशासन सख्त है।

Advertisement (विज्ञापन)

थाना स्तर से निरोधत्मक कार्यवाही हेतु 214 व्याक्तियों को चिन्हित करते हुए इनको नोटिस जारी की गयी है। इसके अलावा पैदल गस्त भी प्रतिदिन की जा रही है। सभी 6 बैरियर क्रियाशील है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी घोरावल द्वारा अवसर सभी बैरियर की चेकिंग का निरीक्षण किया गया और सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

भीषण गर्मी में पशु पक्षियों की करें मदद – तारा देवी

दुद्धी, सोनभद्र। ब्लॉक के बुटबेढ़वा के पंचायत भवन पर युवा भारत के तत्वावधान में ग्राम प्रधान तारा देवी की अध्यक्षता में पक्षियों के लिए दाना पानी का इंतजाम करने के अभियान की सुरुआत की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली से चलकर आये प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इण्डिया में काम कर रहे इसरा संस्थान के महाप्रबंधक अभिषेक अग्रवाल एंव रंजन पाण्डेय ने ग्राम प्रधान तारा देवी के साथ कसोरे में पानी भर अभियान की सुरुआत की।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि युवा भारत के संयोजक सौरभ कान्त पति तिवारी एंव उनकी टीम बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे है।अभिषेक जी ने कहा कि आज के परिवेश में इंसान अपनी भागम भाग की ज़िंदगी और रोजमर्रा की जरूरतों में ही उलझा है, लेकिन ऐसे में यदि कोई बेजुबान पक्षियों के भूख प्यास मिटाने के लिए प्रयासरत है तो यह निश्चय ही मानवता के लिए एक मिशाल है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति तिवारी एंव उन्नत किसान गौरीशंकर कुशवाहा ने कहा कि यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने साथ-साथ बेजुबानों का भी ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के साथी गर्मी सुरु होते ही जगह-जगह कसोरे में दाना-पानी रखकर बेजुबान पक्षियों के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाता है। साथ ही लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए जागरूक भी किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

युवा भारत के प्रोग्राम ऑफिसर चंद्रभान गुप्ता और मीडिया प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पशु और पक्षी बेजुबान होते है और वो अपनी संवेदना किसी से व्यक्त नही कर सकते, इसलिए इनकी मदद के लिए हम सबको आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम युवाओं के मार्गदर्शक सौरभ कांत पति तिवारी के नेतृत्व में पूरे जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में पक्षियों के लिए दाने-पानी के लिए अभियान चलाया जाता है।उक्त अवसर पर पंचायत सहायक सारिका, पंचायत मित्र राकेश गुप्ता, ओम प्रकाश कुशवाहा, विन्देश्वरी, संजीत कुमार, राजाराम, मुन्ना पासवान आदि लोग रहे।

लावारिस हाल में मिली अज्ञात महिला को परिजनों को किया गया सुपुर्द

HIGHLIGHTS

  • महिला के द्वारा बताये गये बिहार के पते पर सम्बन्धित थाना के माध्यम से समन्वय स्थापित करते हुए मंगलवार को महिला के पिता को सुपुर्द कर दिया।

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोमवार को काशीराम आवास परिसर में मिली अज्ञात लावारिस महिला की काउन्सलिग के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के बाद वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह व जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा महिला के द्वारा बताये गये बिहार के पते पर सम्बन्धित थाना के माध्यम से समन्वय स्थापित करते हुए मंगलवार को महिला के पिता को सुपुर्द कर दिया। जिसमे महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय सीमा द्विवेदी व संस्था शक्ति सदन का सहयोग रहा जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा बताया गया कि यदि इस प्रकार की अज्ञात महिला/ बच्चो की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सूचना सम्बंधित थाने या जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर सोनभद्र को सूचित करे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी दिनेश प्रसाद अग्रहरि को मिला प्रशस्ति पत्र

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ ने किया सम्मानित
  • लगातार तीसरी बार मिले सम्मान पर अधिवक्ताओं ने हर्ष जताया, दी बधाई
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी दिनेश प्रसाद अग्रहरि को लगातार तीसरी बार उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ आशुतोष पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिससे सोनभद्र जिले के अधिवक्ताओं ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई दी है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 19 सितंबर 2020 को वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश प्रसाद अग्रहरि को अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद पर नियुक्त किया गया था। श्री अग्रहरि अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने लगे। जिसकी वजह से माह दिसंबर 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने की वजह से पहली बार 8 जनवरी 2022 को अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

25 मार्च 2022 से 25 सितंबर 2022 के बीच पाक्सो एक्ट में सघन पैरवी कर 19 मामलो में अभियुक्तों को सजा दिलाकर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर एक नवंबर 2022 को दूसरी बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। वहीं एक जनवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 के बीच 404 गवाहों का बयान दर्ज कराकर उत्कृष्ट कार्य करने पर 9 मार्च 2023 को अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ आशुतोष पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

लगातार तीसरी बार सम्मानित किए जाने पर अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, नीरज कुमार सिंह, धनंजय शुक्ला, शशांक शेखर मिश्र, नीरज मिश्र,राजीव कुमार सिंह गौतम, राजीव मिश्र, संतोष पांडेय, पवन कुमार सिंह आदि ने हर्ष जाहिर करते हुए बधाई दी है।

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दो पालियों में हुआ सम्पन्न

सोनभद्र। जनपद में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के मतदान सम्पन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण मंगलवार को राजकीय पालिटेक्निक कालेज, लोढ़ी में दो पालियों में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया तथा निर्वाचन सामग्री प्राप्त करायी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रशिक्षण में 800 कार्मिकों को प्रतिभाग करना था, जिसमें से 11 कार्मिक गजाला परवीन, श्वेता त्रिपाठी, करूणा शर्मा, ज्योत्सना राय, सहायक अध्यापक खण्ड शिक्षा राबर्ट्सगंज, राकेश कुमार जायसवाल प्रधानाध्यापक खण्ड शिक्षा म्योरपुर, मनीष कुमार श्रीवास्तव सहायक अध्यापक खण्ड शिक्षा कोन, प्रेमप्रकाश सहायक अध्यापक खण्ड शिक्षा चतरा, विकास, छांगूर प्रसाद सफाई कर्मी विकास खण्ड राबर्ट्सगंज व संदीप कुमार धूरिया, सरोज कुमार सफाई कर्मी विकास खण्ड दुद्धी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण द्वारा अनुपस्थित कार्मिकों अपरान्ह 1.00 बजे उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है, यदि अनुपस्थित मतदान कार्मिक उपस्थित नहीं होते है, तो उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व की सुसंगत धाराओं में एफ0आई0आर0 दर्ज करा दी जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा प्रत्येक कक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कार्मिकों को ध्यान पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने, पारदर्शिता बरतने एवं निष्पक्षता पूर्वक मतदान सम्पन्न कराने तथा पार्टी के समस्त सदस्यों के कार्याे का विस्तृत विवरण देते हुए मतदान से संबंधित समस्त बारीकियों पर प्रकाश डाला गया।
जिला विकास अधिकारी द्वारा 11 मई को प्रत्येक दशा में प्रातः 7.00 बजे मतदान प्रारंभ करने एवं बूथ पर निष्पक्षता के साथ मतदान सम्पन्न कराने के संबंध में बताया गया।

चुनाव प्रचार चल रहा है जोरों शोरों पर, आज भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद ने विभिन्न वार्डो में जाकर किया प्रचार

HIGHLIGHTS

  • भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार नगर में करेगी चहुमुखी विकास- रूबी प्रसाद
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सोमवार को नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज से चेयरमैन पद की भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद ने भारी संख्या में पार्टी कर कार्यकर्ताओं के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में प्रचार प्रसार किया। इस दौरान रूबी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में ही देश का विकास व तरक्की सम्भव है। उन्होंने आगे कहा केंद्र और यूपी की डबल इंजन वाली सरकार ने रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराये हैं और माफियाराज को खत्म कर प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम की है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को फिर से प्रतिनिधित्व मिलने पर भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार नगर में भी चहुमुखी विकास कार्य करेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

चुनाव प्रचार जनसंपर्क के दौरान भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, प्रकाश केसरी, विजय केसरी, पिंटू केसरी, रिशु केसरी, हर्ष केसरी सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

15 वर्षीय नाबालिग बालिका की रोकी गई शादी

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। थाना पन्नूगज के अन्तर्गत ग्राम सिरसी में एक 15 वर्ष नाबालिग बालिका की शादी तीन मई को होनी थी और सोमवार को मटमगरा का कार्यक्रम हो रहा था। जिसकी विशेष सूत्रों से मिली सूचना पर मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता/ नोडल आकांक्षा उपाध्याय, संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे एवं महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना पन्नूगज से समन्वय स्थापित करते हुए उप निरीक्षक संजीव कुमार राय, मुख्य आरक्षी अनिलेश सिंह, आरक्षी अमृत लाल भास्कर, गौरव व महिला आरक्षी सुनैना गौड के साथ ग्राम सिरसी पहुंच कर नाबालिग बालिका के मटमगरा कार्यक्रम को रोकवाते हुए नाबालिग बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 03/05/2023 को अपनी पुत्री की शादी करने की तैयारी कर रहे हैं तभी टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के उम्र के संबंध उपलब्ध कराये गये साक्ष्य के आधार पर बालिका का उम्र लगभग 15 वर्ष पाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की विवाह न कर दिया जाये। इस कारण से टीम बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके सम्बन्ध में ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आम जनमानस आग्रह करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही निकाह / विवाह कराये एवं आकांक्षा उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या मोबाइल नम्बर 9305036929 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

अधिशासी अधिकारी ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण

डाला, सोनभद्र। सोमवार को नगर पंचायत डाला की अधिशासी अधिकारी देवहुती पांडेय द्वारा चुनावी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत सभी पोलिंग बूथ में बिजली, पानी, रोड, नाली व साफ सफाई से संबंधित व अन्य जरूरी चीजों का निरीक्षण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें चूड़ीगली प्राथमिक विद्यालय में रोड, नाली व पानी की समस्या थी, अधिशासी अधिकारी द्वारा रोड नाली की मरम्मत कराई गई व पानी बिजली की भी व्यवस्था की गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेरा टोला में बिजली व पानी की समस्या थी, जिसमें वहां पर बिजली व पानी की आपूर्ति कराई गई। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय पटेरा टोला में भी पानी व बिजली की समस्या थी, वहां पर भी पानी बिजली व साफ सफाई की व्यवस्था कराई गई। साथ ही अधिशासी अधिकारी द्वारा अन्य सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं अन्य संबंधित कार्यों को लेकर के उचित दिशा निर्देश दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में अभिनंदन समारोह आयोजित

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में अप्रैल-2023 माह में सेवानिवृत हुए एनटीपीसी कर्मी के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी गीत से हुई। सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा सेवानिवृत्त कर्मी कमलेश कुमार रावत, उप प्रबंधक (एमजीआर विभाग) को पुष्पगुच्छ एवं फूल माला से अभिनंदन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) ने अपने उद्बोधन में सिंगरौली स्टेशन की उपलब्धियों के लिए सेवानिवृत कर्मचारी कमलेश कुमार रावत के योगदान हेतु उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं उनके स्वस्थ रहने और सामाजिक कार्यों में अधिक योगदान देने का भी आग्रह किया।
एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा अभिनंदन समारोह में कमलेश कुमार रावत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारी श्री रावत द्वारा एनटीपीसी के अपने अनुभव से उपस्थित जनों को लाभान्वित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर एल के बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), डॉ एस के खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), श्री अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), देबब्रत कर, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण, सेवानिवृत्तकर्मियों के आदरणीय परिवार के सदस्य उपस्थित रहें। नरेश कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

नाबालिग बच्चों से चुनाव प्रचार कराने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ होगी कार्यवाही- जिला मजिस्ट्रेट

HIGHLIGHTS

  • नाबालिक छोटे बच्चों व स्कूल के बच्चों से जो भी प्रत्याशियों के लोग करा रहें है अपन-अपना चुनाव प्रचार-प्रसार उनके खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही – जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी

सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि नगर निकाय/नगर पालिका परिषद के चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के अधिकृत व निर्दल प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव प्रचार-प्रसार में नाबालिक छोटे बच्चों को प्रचार-वाहनों के साथ पर्चे बाटने, पोस्टर चिपकाने, बैनर टांगने और रैलियों में हिस्सा लेने के लिए पारिश्रमिक भोगी श्रमिक के सस्ते विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है,

Advertisement (विज्ञापन)

ज्यादातर छोटे बच्चे स्कूल छोड़कर प्रचार-प्रसार में लगे हुये है, राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ के निर्देशानुसार निर्वाचन की प्रक्रिया की सभी गतिविधियों में हो रहे बच्चों के इस्तेमाल को तत्काल प्रभाव से रोकने हेतु जनपद के समस्त विभागाध्यक्षों/निर्वाचन अधिकारियों/सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अगर किशोर श्रम (रोकथाम एंव विनियम) अधिनियम, 1986 संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) और अनुच्छेद 23 (बलात श्रम से संरक्षण का अधिकार) शिक्षा के अधिकार आर0टी0ई0 अधिनियम 2009 सहित भारतीय दंड संहिता की संबन्धित धाराओं और आयोग की आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन के तहत बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके सर्वोत्तम हितों की ध्यान में रखते हुए ऐसे सभी प्रत्याशियों लोगों तथा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free