घोरावल ब्लॉक में नौ बच्चों को कराया गया बाल श्रम से मुक्त
सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम व जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा जारी कार्य योजना के क्रम में थाना एएचटीयू , श्रम विभाग व जिला बाल संरक्षण इकाई एवं महिला शक्ति केन्द्र की संयुक्त टीम द्वारा ब्लाक घोरावल के कस्बा घोरावल व शाहगंज मे होटल, ढाबों, ऑटो पार्ट्स गैराजों, पेट्रोल पंम्प आदि जगहों पर बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाकर सघन चेकिंग किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
चेकिंग के दौरान 09 बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त करवाकर नियोक्ता के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए, नाबालिग बच्चों को संरक्षण प्रदान कराया गया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आमजन मानस से आग्रह किया गया है की बाल श्रम ना कराये क्यो की बच्चों का काम स्कूल जाना है न कि मजदूरी करना। बाल मजदूरी बच्चों से स्कूल जाने का अधिकार छीन लेती है और वे पीढ़ी दर पीढ़ी गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पाते हैं ।
Advertisement (विज्ञापन)
बाल मजदूरी शिक्षा में बहुत बड़ी रुकावट है, जिससे बच्चों के स्कूल जाने में उनकी उपस्थिति और प्रदर्शन पर खराब प्रभाव पड़ता है। चेकिंग अभियान में रॉबर्ट्सगंज श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुयश पाण्डेय, महिला शक्ति केन्द्र से ब्लाक नोडल साधना मिश्रा, बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे, थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, उपनिरीक्षक हरिदत्त पाण्डे, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव, आरक्षी अमन द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
जनपद में 105 अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यो का किया गया शुभारंभ
अमृत सरोवरों को नहरों से जोड़ने के लिए बनायी जाये कार्ययोजना – जिलाधिकारी
अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य को तीब्र गति से किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारम्भ किए गए अमृत सरोवर अभियान के तहत सोमवार को जनपद में 105 अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री समाज कल्याण संजीव गोंड ने ग्राम पंचायत चोपन में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का मन्त्रोंच्चार के साथ भूमि पूजन करने के बाद निर्माण स्थल पर फावड़ा चलाकर शुभारंभ कर, अमृत सरोवर की आधारशिला रखी।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा कि जिले में आज 105 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है, जो भूगर्भ जल को बचाने की एक बेहतरीन कोशिश की गयी है, इसके निर्माण के बाद काफी जल का संचयन हो सकेगा, जिससे लोगों को पानी की किल्लत से काफी राहत मिल सकेगी, इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार तत्पर है, बस जरूरत हैं, हम सभी को इसके देख-भाल व संरक्षण करने की। इसी प्रकार से जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारम्भ अमृत सरोवर अभियान के तहत पंचायत तालुका मुठेर के अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ नारियल तोड़कर व मन्त्रोंच्चार के साथ पूजन-अर्चन कर किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अमृत सरोवर के निर्माण कार्य को बरसात होने से पहले ही पूर्ण कर लिया जाये, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा मजदूरों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर कार्य में तेजी लायी जाये। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर को नहरों से भी जोड़ने के लिए कार्य योजना बनायी जाये, जिससे आने वाले दिनों में सरोवरों में पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता बनी रहें, इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें। इस मौके पर मुठेर में स्थापित अमृत सरोवर का जिलाधिकारी ने जायजा लिया और इसमें नहर से पानी आ सके, इसके लिए सम्बन्धित सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान से जानकारी प्राप्त की तो यह बताया गया कि पास ही में नहर है, जिससे पानी आ सकता है, जिस पर सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि सरोवर को नहर से जोड़ने के लिए जल्द से जल्द ठोस कार्य योजना तैयार कर पानी की उपलब्धता के लिए कार्य में तेजी जायें।
Advertisement (विज्ञापन)
मुठेर में स्थापित अमृत सरोवर निर्माण शुभारंभ के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहा कि जिले के अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य में तेजी लाया जायेगा, इसके लिए सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी पूरी क्षमता व संसाधनों का प्रयोग कर जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा करने में सकारात्मक सहयोग देकर अपनी अहम भूमिका निभायेेंगें। इन सरोवरों के निर्माण कार्य के पूरा होने पर जल स्तर को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को पानी उपलब्ध हो सकेगा, साथ ही पशुओं, पक्षियों को भी राहत मिलेगी और जरूरी व उपयोगी कार्य किया जा सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य को वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण कराने का भरसक प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि अमृत सरोवरों के निर्माण के दौरान साफ-सफाई व सुन्दरता के दृष्टिगत घाट, इण्टरलाकिंग, सीढ़ी, आउटलेट, इनलेट, चेम्बर आदि का निर्माण कार्य भी कराया जायेगा। इसी प्रकार से आजादी के अमृत महोत्सव पर मा0 प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारम्भ अमृत सरोवर अभियान के तहत ग्राम पंचायत बचरा में मा0 ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, ग्राम पंचायत डोहरी में मा0 विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, ब्लाक म्योरपुर के ग्राम पंचायत राजा सरई में मा0 विधायक दुद्धी रामदुलार गोंड, ब्लाक कोन के ग्राम पंचायत पिण्डारी में मा0 ब्लाक प्रमुख कोन रूबी मिश्रा द्वारा अमृत सरोवरों का मन्त्रोंच्चार के साथ पूजन अर्चन कर उद्घाटन व शुभारंभ किया गया। पंचायत तालुका मुठेर के अमृत सरोवर के निर्माण कार्य के शुभारम्भ के मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, डी0सी0 मनरेगा रमेश यादव, सेक्रेटरी, ग्राम प्रधान देवी कुमारी, ग्रामीणजन सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
बीजपुर, सोनभद्र। एनटीपीसी फरक्का से स्थानांतरित होकर आए मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार ने उत्तर प्रदेश के विशालतम विद्युत संयंत्र एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार ग्रहण किया। संजीव कुमार मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। श्री कुमार नें एनआईटी इलाहाबाद से सन् 1986 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के पश्चात सितंबर 1986 में एनटीपीसी पीएमआई नोएडा में बतौर एक्सिकिटिव ट्रेनी के पद से जुड़े।
Advertisement (विज्ञापन)
सन् 1986 से 1987 तक नोएडा में रहने के पश्चात इनका स्थानांतरण एनटीपीसी कवास के एफ़क्यूए विभाग में हो गया।तत्पश्चात इन्होंने कहलगाँव, पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय -1, पतरातु, गाडरवारा, एसएससी पश्चिमी क्षेत्र-1, एनटीपीसी ईडीएमसी एवं फरक्का में विभिन्न पदों पर रहते हुये अपने कुशल नेतृत्व के द्वारा एनटीपीसी परियोजना में सफलता के नए आयाम स्थापित करा चुके हैं।श्री कुमार नें अपनी लगन, निष्ठा, मेहनत एवं ईमानदारी से एनटीपीसी के विभिन्न परियोजनाओं को ऊंचाइयों तक सफलता पूर्वक आगे बढ़ाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया है।
24 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
13 वर्ष पूर्व हुए रामगुलाम हत्याकांड का मामला
सोनभद्र। 13 वर्ष पूर्व हुए रामगुलम हत्याकांड के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी जियाउल हक को उम्रकैद व 24 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के रणहोर गांव निवासी छोटेलाल पुत्र रामाधानी ने 18 अप्रैल 2010 को चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 17 अप्रैल 2010 को दोपहर 12:30 बजे उसकी गाय खेत खलिहान में चली गई। इसी बात को लेकर रणहोर गांव निवासी जियाउल हक व एनुल हक पुत्रगण अलीमुद्दीन ने उसके लड़के अंबिका प्रसाद,चहेरा भाई श्यामनारायण व हरिनारायण, चाची भगवती देवी, चाचा रामगुलाम को गाली देते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर चोटें पहुंचाई गई। प्राणघातक चोट लगने की वजह से चाचा रामगुलाम की मौत हो गई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस तहरीर पर सगे भाइयों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में सगे भाइयों जियाउल हक व एनुल हक के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी जियाउल हक को उम्रकैद व 24 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि दूसरे अभियुक्त रहे एनुल हक की दौरान विचारण मौत हो गई। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।
प्रेस वार्ता की सूचना पर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने दी है।
सोनभद्र। सोमवार को अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कल दिनांक 16 मई दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री डाॅ0 संजय कुमार निषाद पूर्वांह 10.30 बजे से सर्किट हाउस, लोढ़ी में प्रिन्ट मीडिया/इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगें। उक्त प्रेसवार्ता में सभी मीडिया बंधु उपस्थित हो।
शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन रोकने हेतु चला अभियान
सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में सहदेव मिश्रा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में दिनांक 12 ,13 व 14 मई को अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान परिवहन व वाणिज्य कर विभाग के साथ संयुक्त अभियान लोढ़ी बैरियर से होकर आने वाले उपखनिज के अवैध परिवहन के सम्बंध मे सघन जाँच किया गया, जिसमे कुल 138 वाहनों को ओवरलोड होने के कारण एम0चेक ऐप के द्वारा ऑनलाइन चालान की कार्यवाही किया गया, जिसमें 44 वाहनों को लोढ़ी बैरियर के अभिरक्षा में दिया गया तथा 10 वाहनों का वाहन स्वामियों/ चालकों के द्वारा नोटिस की धनराशि को ऑनलाइन मौके पर जमा किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारी हित में निर्णय लिया जाना सराहनीय है- राजेश गुप्ता
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह से मिलकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारी हित में निर्णय लिए जाने की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारियों को धमकी देने वालों को गिरफ्तार करके व्यापारियों के अंदर भरोसा बढ़ा है। व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने ने आगे कहा कि पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार व्यापारियों के अंदर भरोसे की भावना जागृत की है। इस अवसर पर सीओ सिटी राहुल राहुल पांडे, जिला उपाध्यक्ष संजय जयसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता उपस्थित रहे।
सोनभद्र। जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खरवार के आदेश पर जनपद मे बाल विवाह कुप्रथा को समाप्त करने व जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाये जाने हेतु बाल विवाह रोकथाम व जागरूक के लिए ब्लाक का चिन्हित किया गया है। (रॉबर्ट्सगंज, घोरावल,चोपन, कोन, म्योरपुर, दुद्धी, ) है जहा पर बाल विवाह रोकथाम व जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जायेगा जिसके लिये कार्य योजना तैयार कर लिया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
जनपद मे थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, वन स्टाप सेन्टर, ज़िला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र व पुलिस विभाग के सहयोग से टीम द्वारा कुल टोटल 22 नाबालिग बालक/बालिकाओ को बाल विवाह रोका गया है रोके गये 22नाबालिग बालिकाओं की बाल विवाह पुनः कम उम्र में शादी न कर दिया जाये जिसके सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण इकाई टीम द्वारा निरंतर उनका फॉलोअप किया जा रहा है साथ हीं यह भी बताया गया (बाल विवाह) कम उम्र में बच्चों की शादी कर देने से उनका स्वास्थ्य, मानसिक विकास और खुशहाल जीवन पर असर पड़ता है। कम उम्र में शादी करने से पुरे समाज में पिछड़ापन आ आता है.जो अंततः समाज की प्रगति में बाधक बनता है।कानून में शादी करने की भी एक उम्र तय की गई है। अगर शादी करने वाली लड़की की उम्र 18 साल से कम हो, या लड़के की उम्रः 21 साल से कम हो तो ऐसा विवाह बाल विवाह कहलाएगा
सोनभद्र। शुक्रवार की शाम 07 बजे विश्वस्त सूत्रों से जिला बाल संरक्षण इकाई को जानकारी प्राप्त हुआ की थाना कोन अन्तर्गत एक 16 वर्ष की नाबालिग बालिका की शादी की जा रही है सूचना के सम्बन्ध मे तत्काल संज्ञान लेते जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से परामर्शदाता/ नोडल सुधीर कुमार शर्मा, संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, आकड़ा विश्लेषक विपिन कन्नौजीया व महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू यती सिंह की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से तत्काल उक्त स्थान पर पहुंचकर बाल विवाह रोका गया।
भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद ने 7582 मतों से सपा प्रत्याशी उषा सोनकर को हरा दिया। रूबी प्रसाद को कुल 15634 वोट मिले।
जिले की 9 नगर पंचायतों में से अध्यक्ष पद की 4 सीट भाजपा के नाम हुई।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। नगर पालिका, नगर पंचायत की सीटों पर भी भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। कुल मिलाकर भाजपा ने ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक अपना दबदबा कायम रखा। जनपद सोनभद्र की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र नगर से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद ने 7582 मतों से सपा प्रत्याशी उषा सोनकर को हरा दिया। रूबी प्रसाद को कुल 15634 वोट मिले।
Advertisement (विज्ञापन)
वही आपको बता दें कि चोपन नगर पंचायत से भाजपा अपना दल एस व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी उस्मान अली विजई हुए, घोरावल से अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी सूरज श्रीवास्तव जीते, चुर्क नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी जीती, तो वही पिपरी नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत हुई, रेणुकूट नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी ममता सिंह की जीत हुई और दुद्धी से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन जीते, अनपरा नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी विश्राम प्रसाद विजई हुए।
Advertisement (विज्ञापन)
बात करें नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज की तो अब यहां पर आम जनता को रूबी प्रसाद से आश है की नगर की विभिन्न समस्याओं को हल करेंगी। बता दें कि जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज नगर की सबसे बड़ी समस्या यहां से गायब हुई खसरा रजिस्टर है जो अब तक नया नहीं बना, तो सफाई की भी बड़ी समस्या है और जनता की भी विभिन्न समस्या है। हमारे संवाददाता से आम पब्लिक से बातचीत के दौरान पता चला की जनता ने रूबी प्रसाद पर पूरा पूरा भरोसा कर उन्हें वोट दिया है और पब्लिक को भरोसा भी हैं कि वह उनके उम्मीदों पर पूरी तरीके से खड़ी उतरेंगी।