ट्राईगार्ड कंपनी के कर्मचारियो का कार्य बहिष्कार, किया जोरदार प्रदर्शन

अजीत सिंह

ओबरा, सोनभद्र। दुसान कम्पनी (ओबरा सी परियोजना) के उप संविदाकार में०/- ट्राईगार्ड कम्पनी के 250 श्रमिकों के बकाया लाखों रुपये का भुगतान डूबता दिख रहा है,12-05-2023 को परियोजना प्रबंधक अपर श्रमायुक्त एवं श्रमिक प्रतिनिधि के मध्य हुए समझौते का उल्लंघन करते हुए ट्राईगार्ड कम्पनी एवं दुसान कम्पनी द्वारा अभी तक श्रमिकों के मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया,श्रमिकों ने अपने लेबर यूनियन – भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के महामंत्री नागेन्द्र प्रताप चौहान को शिकायत पत्र देकर दुसान कम्पनी से बकाया भुगतान कराने कि मांग की संगठन के महामंत्री नागेन्द्र प्रताप चौहान ने कहा कि,दुसान कम्पनी से श्रमिको के बकाया भुगतान कराने हेतु संगठन एवं श्रमिक जिलाधिकारी में मिलकर भुगतान की मांग करेंगे और आगे कहा कि, दुसान कम्पनी ने ओबरा सी परियोजना का आर्थिक अपराधीकरण कर लूट एवं भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है,दुसान कम्पनी द्वारा बनायीं गयी शोषणकारी नीति के कारण ही ओबरा सी परियोजना में कार्यरत कम्पनियाँ श्रमिकों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण कर रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

में०/- ट्राईगार्ड के 250 श्रमिक दुसान कम्पनी के इसी शोषणकारी एवं बन्धुआ मजदूरी निति के कारण आज दो माह से अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर दर-दर- भटक रहे है,जो कम्पनी अपने लिखित समझौते का उल्लंघन कर सकती है उसके लिए श्रम कानूनों को ताक पे रख के मजदूरों का शोषण करने से कोई गुरेज नहीं,दुसान कम्पनी द्वारा ओबरा सी परियोजना में नियोजन हेतु प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें काम पर रखा जाता है,तीन माह कार्य करने के पश्चात् एक माह का वेतन दिया जाता है,ऐसे में कुछ कम्पनियाँ ऐसी भी है जो सैकड़ों प्रवासी श्रमिकों के बकाया वेतन का भुगतान ना कर स्वंय हड़प कर गई जिसका उदहारण ट्राईगार्ड कम्पनी है,कम्पनी अपने यहाँ कार्यरत श्रमिकों के बकाया वेतन को हडपने का मन बना चुकी है, अपर श्रामयुक्त के आदेश के बाद भी ट्राईगार्ड कम्पनी ने अभी तक दुसान कम्पनी को सभी श्रमिकों के बकाया भुगतान कि पेय शीट नहीं भेजी, ट्राईगार्ड और दुसान कम्पनी के आपसी आर्थिक विवाद ने पुरे ओबरा सी परियोजना में कार्यरत श्रमिकों के बीच औद्योगिक विवाद एवं अशांति का की स्थिति पैदा कर दी है, दुसान कम्पनी द्वारा श्रमिकों के वेतन भुगतान की कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती,यदि कम्पनी काम छोड़ कर भाग जाती है तो श्रमिक दर-बदर भटकते हुए अपनी मेहनत मजदूरी का पैसा छोड़ कर अपने घर चले जाते हैI

Advertisement (विज्ञापन)

भुगतान कि मांग को लेकर श्रमिक 17-04-2023 से हड़ताल पर है, दिनांक- 12-05-2023 को दुसान कम्पनी के ऑफिस पर श्रमिक धरने पर बैठ गए, अपर श्रमायुक्त पिपरी- श्री पंकज सिंह राणा के द्वारा मध्यस्थता कर वार्ता के आश्वासन पर श्रमिकों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया, मुख्य महाप्रबन्धक , ओबरा सी तापीय परियोजना, में०-/ दुसान कम्पनी, में०/- ट्राईगार्ड कम्पनी एवं श्रमिक प्रतिनिधि के मध्य वार्ता कर निम्नलिखित सहमतियों को स्वीकार कर हस्ताक्षर किये गए जो निम्नलिखित है।में०/- ट्राईगार्ड कम्पनी द्वारा उपलब्ध करायी गयी वेतन भुगतान सूचि श्रमिक प्रतिनिधि को दिखाया गया जिससे वह पूर्ण सहमत है,भुगतान सूचि अनुसार मुख्य महाप्रबन्धक, ओबरा सी तापीय परियोजना , तीन कार्य दिवस के भीतर श्रमिकों के बैंक खातें में अंतरित करेंगे , तथा यह धनराशी दुसान कम्पनी के देयकों में समयोजित करेंगे।श्रमिकों को देय फुल फाइनल कि सूचि 03 कार्य दिवस में तैयार करके में०/- ट्राईगार्ड कम्पनी अपने नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे, तथा अगले दो दिनों में त्रुटी / आपत्तियों का निराकरण कर उसे दुसान कम्पनी के माध्यम से मुख्य महाप्रबन्धक, ओबरा सी तापीय परियोजना उपलब्ध करायेंगे, मुख्य महाप्रबन्धक, ओबरा सी तापीय परियोजना इस धनराशी का भुगतान श्रमिकों को कर के उसका समायोजन दुसान कम्पनी के देयकों से करेंगे ।में०/- दुसान कम्पनी इस बात का पूर्ण प्रयास करेगी कि,में०/- ट्राईगार्ड के अधिक से अधिक श्रमिकों को सीधे अपने नियोजन में या अन्य संविदाकारों के माध्यम से कार्य उपलब्ध कराया जायेI तब तक श्रमिक पक्ष पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे,वार्ता कि अगली तिथि-19-05 2023 को श्रमायुक्त कार्यालय पिपरी में नियत कि जाती है।
उपरोक्त लिखित समझौते का सीधा उल्लंघन करते हुए मुख्य महाप्रबन्धक ओबरा सी तापीय परियोजना, में०-/ दुसान कम्पनी, में०/- ट्राईगार्ड कम्पनी द्वारा तीन दिन बीत जाने के पश्चात् भी अभी तक श्रमिकों को भुगतान नहीं किया गया, में०/- ट्राईगार्ड कम्पनी में कार्यरत 250 अपने दो माह के बकाया मजदूरी भुगतान एवं अन्य अदेय पावनों के भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे है,भुगतान ना मिलने कि दशा में श्रमिकों के परिवार के समक्ष भूखों मरने नौबत आ चुकी है,

Advertisement (विज्ञापन)

कम्पनी एवं परियोजना प्रशासन द्वारा किये गए वादा खिलाफी के कारण श्रमिकों के बीच ट्राईगार्ड एवं दुसान कम्पनी के विरुद्ध भारी आक्रोश एवं विरोध है,यदि श्रमिकों के समस्त अदेय पावनों का भुगतान तत्काल नहीं कराया गया तो, भारी औद्योगिक विवाद एवं अशांति उत्त्पन्न होने कि प्रबल सम्भावना है।संगठन परियोजना प्रशासन को चेताते हुए यह कहना चाहता है कि,तीन दिनों के भीतर 19-05-2023 तक दुसान कम्पनी श्रमिकों के समस्त अदेय पावनों का भुगतान कराया,अन्यथा कि स्थिति में संगठन के नेतृत्व में श्रमिक अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर ओबरा सी परियोजना के समक्ष शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन एवं आन्दोलन के लिए विवश होंगे,इससे उत्पन्न हर स्थिति एवं परिस्थिति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी मुख्य महाप्रबन्धक ओबरा सी तापीय परियोजना, में०-/ दुसान कम्पनी, में०/- ट्राईगार्ड कम्पनी की होगी।जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन देते समय मजदूर नेता नवाज खाँ एवं श्रमिक राजू ,इन्दू,किसन,लाल बहादुर एवं अन्य श्रमिकगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई को होगा – नोडल अधिकारी

सोनभद्र। प्रभारी सचिव/नोडल अधिकारी (रा0लो0अ0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0) गैंगस्टर एक्ट एहसानुल्लाह खान ने अवÀ जागत कराया उ0 प्र0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 21 मई को प्रातः 10ः00 बजे, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जनपद न्यायालय, सोनभद्र एवं जनपद की समस्त तहसीलों में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अतिरिक्त पारिवारिक न्यायालय एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, सोनभद्र में भी लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। वादकारीगण जिनके बाद किसी न्यायालय में विचाराधीन हो, राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वाद निस्तारित कराकर लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि बैंक वसूली बाद, किरायदारी वाद, मोबाईल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बन्धित प्रकरण, ऐसे प्रकरण जिनमें पक्षकार पारस्परिक सद्भावना हेतु आपसी सुलह समझौते से निपटाना चाहें, दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद, दाम्पत्य सम्बन्धी वाद, प्रीलिटिगेशन स्तर पर, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउस के मामले, जनोपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, आरबीट्रेशन सम्बन्धी वाद, श्रम विवाद से सम्बन्धित वाद, विद्युत व जल कर बकाया के बाद (शमनीय प्रकृति के वाद), वैवाहिक वाद (तलाकध्विवाह विच्छेद के मामलो को छोड़कर), भूमि अर्जन से सम्बन्धित वाद सेवा सम्बन्धी व पेन्शन सम्बन्धी मामले, जिला न्यायालय में लम्बित राजस्व वाद, अन्य सिविल प्रकृति के मामले (किरायदारी, सुखाधिकार निषेधाज्ञा वाद व संविदा के विनिर्दिष्ट अनुपालन आदि से सम्बन्धित वाद) आदि मामलों का निस्तारण किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इण्टर्नशिप प्रोग्राम एवं प्रोजेक्ट वर्क में प्रतिभाग करने के लिए 25 मई तक करें आवेदन – प्रभारी सचिव नोडल अधिकारी

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। प्रभारी सचिव नोडल अधिकारी (रा0लो0अ0) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0) गैंगस्टर एक्ट सोनभद्र ने अवगत कराया है कि जनपद सोनभद्र के इच्छुक विधि के छात्र उक्त दस दिवसीय ग्रीष्म कालीन इण्टर्नशिप प्रोग्राम एवं 20 दिन प्रोजेक्ट वर्क में प्रतिभाग करना चाहते है व उक्त से सम्बन्धित आवेदन पत्र का प्रारूप जनपद न्यायालय सोनभद्र में स्थित ए0डी0आर0 भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के कार्यालय से प्राप्त कर आगामी 25 मई को अरान्ह 02ः00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,सोनभद्र के कार्यालय में जमा कर सकते है अथवा जनपद सोनभद्र की वेबसाइट https:districts.ecourts.gov.in/sonbhadra से डाउनलोड कर सकते है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

स्वच्छता संगोष्ठी व चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्वच्छता अभियान एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत 16 मई से 31 मई 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ शक्तिनगर में स्वच्छता संगोष्ठी,स्वच्छता अभियान एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनकिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
स्वच्छता संगोष्ठी में श्री अकोटकर द्वारा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षकगण, शिक्षिकागण, विद्यार्थियों को स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं निज स्वच्छता के साथ-साथ समाज और देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
तदुपरान्त स्वच्छता अभियान के तहत एनटीपीसी सिंगरौली के वरिष्ठ अधिकारीगण, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षकगण, शिक्षिकागण, विद्यार्थियों द्वारा परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता जागरूकता हेतु महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में चित्रकला प्रतियोगिता का भी सार्थक आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर एल के बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष- मानव संसाधन, डॉ चन्द्र शेखर सिंह , निदेशक (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ),अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण,गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षकगण, शिक्षिकागण, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

व्यापारी भय मुक्त वातावरण में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मीटिंग में प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मीटिंग में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह को अंगवस्त्रम पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा की व्यापारियों की समस्या को पुलिस द्वारा जिस संवेदनशीलता से ली जा रही है निश्चित रूप से व्यापारी भय मुक्त वातावरण में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने कहा कि जिले की एसओजी टीम ने जिस इमानदारी कर्मठता उदारता सजगता का परिचय दिया है निश्चित रूप से सराहनीय है उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने का कार्य किया जाना जहां एक और इमानदारी का परिचायक है वहीं दूसरी ओर कर्तव्य परायणता का सूचक है। उन्होंने आगे कहा कि यूपी कॉप एप के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने इसकी विस्तृत व्याख्या की और बताया कि कोई भी इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके किसी भी तरह के अपराध की सूचना पुलिस को दे सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान नगर अध्यक्ष ने ऑटोमोबाइल व्यवसायियों की समस्या को भी पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया और कहा कि यहां कोई ट्रांसपोर्ट नहीं है ओवर ब्रिज के आगे आगे सड़कें भी चौड़ी है कोई व्यापारी अपने दुकान के सामने ट्रक लगाकर रिपेयरिंग का कार्य करता है तो अनावश्यक चालान का डर उसे झेलना पड़ता है। व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित है किसी भी दशा में किसी भी समय कोई भी व्यापारी हमसे संपर्क कर सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

मीटिंग में मुख्य रूप से रतनलाल गर्ग, विमल अग्रवाल, विमल जालान, मिठाई लाल सोनी, रामेश्वर जैन, नरेंद्र गर्ग, प्रितपाल सिंह, राजेश जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, शरद जयसवाल, विनोद जयसवाल, अमित केसरी, सिद्धार्थ सांवरिया, दीप सिंह पटेल टीपू अली, शरन जायसवाल, सूर्या जायसवाल, संजय मौर्य, बलकार सिंह, सुनील सोनी आदि उपस्थित रहे।

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग ने एसपी और एसओजी प्रभारी को किया सम्मानित

सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क में बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित व्यापारी प्रकोष्ठ की मीटिंग में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह एवं एसओजी प्रभारी को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिला प्रशासन की पहल: बाल श्रम करने वाले व सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चों की संवरेगी जिंदगी

HIGHLIGHTS

  • बढौली चौराहे से तीन नाबालिग बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर संरक्षण प्रदान कराया गया।
  • जिला प्रशासन की पहल: सड़कों पर भीख मांगने वाले बच्चें व बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को दी जाएगी शिक्षा
  • सड़क पर भीख मांग रहे बच्चों की व श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों की संवरेगी जिंदगी, स्कूल पहुंचाएगा जिला प्रशासन, मिलेंगे

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में व जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर बुधवार को जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय व ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा थाना राबर्ट्सगंज कस्बा, बढौली चौराहा सहित अन्य स्थानों पर भ्रमण कर बच्चों का चिन्हाकन कर परामर्श व बच्चों को संरक्षण प्रदान कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके अन्तर्गत बढौली चौराहे से तीन नाबालिग बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर संरक्षण प्रदान कराया गया। इस दौरान ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि सड़कों पर दूसरों की गाड़ी साफ करते बच्चें या भूख लगी है, पैसा देदो बोलने वाले बच्चे व बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चे भी पढ़ेंगे और स्कूल जाएंगे। यह संभव हुआ है सोनभद्र जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक विशेष अभियान से उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान के दौरान बच्चों के परिजनों की भी काउंसलिंग की जा रही साथ हीं उन्हें बताया जाता है कि भीख मांगना व नाबालिग बच्चों से श्रम कराना अपराध की श्रेणी में आता है इसलिए बच्चों को स्कूल भेजें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जा रही है शिक्षा और पोषण के लिए 18/23 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह मिलेगा 2500 रुपए इस अभियान के द्वारा बच्चों को स्कूल में भेजना, इनका अकाउंट खुलवाना, बाल सेवा योजना के तहत पंजीकृत कर शिक्षा और पोषण के लिए 2500 रुपए प्रतिमाह 18/23 वर्ष की आयु तक दिया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

व्यापार प्रतिनिधि मंडल जीएसटी छापेमारी का करेगा विरोध

HIGHLIGHTS

  • व्यापार प्रतिनिधिमंडल की हुई बैठक
  • बैठक में जीएसटी छापेमारी को लेकर हुई चर्चा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग के जिला मुख्यालय स्थित आवास पर मंगलवार की देर शाम जिला एवं नगर के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 18 मई से हर जिले के व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर होने वाले जी०एस०टी० विभाग के सर्वे छापो का विरोध किये जाने का निर्णय लिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग ने बताया कि इस प्रकरण को लेकर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जी०एस०टी० एडिशनल कमिश्वर से मुलाकात की और जी०एस०टी० के सर्वे छापो का विरोध करते हुए एक ज्ञापन भी दिया है। प्रदेश अध्यक्ष की शंकाओं का समाधान करे हुए एडिशनल कमिश्नर ने कहा कि प्रदेश में किसी भी जिले में डोर टू डोर सर्वे नहीं किया जाएगा। जिन संदिग्ध फर्मों की सूची दिल्ली से प्राप्त हुई है। केवल उन्हीं फर्मों की जांच की जाएगी जिनकी संख्या बहुत कम है। प्रदेश के किसी भी अधिकारी के पास 4-5 अथवा 10 से ज्यादा फर्म की सूची नहीं है। दिल्ली से प्राप्त सूची के अलावा दिल्ली के पैरामीटर पर चयनित फर्मों की जाँच की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

इनकी भी संख्या कम है। यह अभियान 80 दिनों तक चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया है कि किसी व्यापारी को पंजीकरण संख्या दी जाती है तो उस व्यापारी की पूरी जाँच आधार कार्ड फर्म का स्थान पूरा पता की जाँच अधिकारी द्वारा करके पंजीकरण संख्या दी जाती है तो अगर वह व्यापारी गलत निकलता है तो इसका मतलब यह है कि अधिकारी भी उसमें लिप्त है ऐसे अधिकारी को सरकार बर्खास्त करें।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं बैठक में उपस्थित सभी व्यापारी नेताओं ने सर्वे छापो का विरोध करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी पंजीकृत व्यापारियों से निवेदन किया गया है कि अपने-अपने प्रतिष्ठान पर एक बोर्ड अवश्य लगाये जिस पर फर्म का नाम, मालिक का नाम, जी०एस०टी० पंजीकरण संख्या, सही पता लिखा हो। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, सत्यपाल जैन, जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग, जिला महामंत्री विमल अग्रवाल, हिदायतुल्लाह खाँ,

जिला मीडिया प्रभारी विमल जलान, जिला उपाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी, रामेश्वर दास जैन, शिव सावरिया, राधेश्याम, चन्द्रमान अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर महामंत्री चन्दन केशरी, हरकीरत सिंह, गणेश अग्रवाल, अंकुर जैन, नवल वाजपेई, जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता, मनोज जालान, संगम गुप्ता, मनीष खण्डेलवाल, प्रदीप जायसवाल, युवा व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र गर्ग व महामंत्री नितिन अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत एनटीपीसी सिंगरौली में हुआ स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ राजीव अकोटकर, परियोजना, एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली टाउनशिप में स्वच्छता जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस स्वच्छता जागरूकता रैली में एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ़ कर्मचारियों द्वारा भारी संख्या में प्रतिभागिता कर स्वच्छता संदेश जन जन तक पाहुचाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री अकोटकर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता गांधी जी के कदमों पर चलते हुए एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर स्थित संगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं जन भागीदारी के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है एवं हमें निज स्वच्छता के साथ-साथ समाज और देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प ग्रहण करना चाहिए ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर श्री अकोटकर द्वारा सभी एनटीपीसी कर्मचारियों, सीआईएसएफ़ कर्मियों एवं सविंदा कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गयी ।
तदुपरान्त श्री अकोटकर ने कहा कि हम सबको स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहना चाहिए एवं इसके लिए सबको समय देना चाहिए। हम सभी को 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करना चाहिए एवं सभी को गाँव-गाँव और गली-गली में स्वच्छ भारत मिशन कर प्रचार करना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर एल के बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), प्रबोध कुमार, महाप्रबंधक ( ईंधन प्रबंधन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), देबब्रत कर, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष- मानव संसाधन, उपेन्द्र प्रताप सिंह, उप कमांडेंट, सीआईएसएफ़ कर्मी, अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण, संविदा कर्मी, बच्चे आदि उपस्थित रहें।
इस वर्ष स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई से 31 मई 2023 तक एनटीपीसी सिंगरौली में अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एनटीपीसी कर्मचारियों, बच्चों, गृहिणियों, संविदा कर्मियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं बड़े पैमाने पर सार्वजनिक स्थल पर स्वच्छता अभियान का आयोजन प्रस्तावित है।

केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जन-जन को किया जा रहा है लाभान्वित – कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय

HIGHLIGHTS

  • प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना से पात्र लाभार्थियों को किया जा रहा है लाभान्वित, लाभार्थियों के जीवन स्तर में हो रहा है सुधार – मंत्री डाॅ0 संजय कुमार निषाद
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। कैबिनेट मंत्री(मत्स्य विभाग) उ०प्र० सरकार डॉ संजय कुमार निषाद जनपद सोनभद्र के चोपन बैरियर पर निषाद राज पार्क में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की मछुआ कल्याण को लेकर चलाई जा रही प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को जमीन पर उतारने को लेकर हर सम्भव कोशिश की जा रही है और इस योजना से मछुआ समुदाय के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है, जिससे मछुआ समुदाय के लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और वह विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, इसका परिणाम है कि गाजीपुर जनपद के गाँव के गरीब किसान को एक करोड़ की मध्यम मत्स्य आहार प्लांट का लाभ दिया गया है, जोकि 08 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता पर कार्य करेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही मत्स्य विभाग द्वारा पी0एम0एस0वाई0 के अंतर्गत एक करोड़ की योजना पर 60 लाख की सब्सिडी देकर आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री निषाद ने बताया कि जिस मछुआ समाज को पूर्व में विकास से छूटे गये थे, आज उसका ख्याल रखने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार तत्पर है, पिछले बजट में 20 हजार करोड़ ब्लू रेवोल्यूशन के नाम पर मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रावधान किया है और बीते दिन में पास हुए बजट में मछुआ समाज के लिए 6 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर मछुआ समाज को विकास के क्रम में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता खुश हैं, केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जन-जन को लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे जन मानस के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और वह विकास के पथ पर लगातार अग्रसर हो रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free