पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पदयात्रा निकाल पेंशन बहाली की बुलंद की आवाज

HIGHLIGHTS

  • कलेक्ट्रेट पहुंच प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पुरानी पेंशन बहाली अधिकार पद यात्रा निकाली गई। नगर के हाइडिल मैदान से शुरू होकर पदयात्रा शीतला मंदिर चौराहा , स्वर्ण जयंती चौक होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुचकर समाप्त हुई । इस दौरान मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। मोर्चे की अगुआई कर रहे उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि पेंशन हमारा हक है ,इसकी बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उप्र पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश मौर्य ने कहा कि पेंशन बहाली के लिए लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी ! डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा मौलिक अधिकार है ये हर हाल में हमे मिलना चाहिए । पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रीयल एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी आशा भरी निगाहों से पेंशन बहाली का इन्तेजार कर रहे है।

Advertisement (विज्ञापन)

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष राजाराम दुबे व राकेश चौधरी ने कहा कि जब तक पेंशन बहाल नही होता संघर्ष जारी रहेगा। पद यात्रा को महिला सशक्तिकरण संघ ,नवोदय क्रांति परिवार आदि संगठनों ने भी अपने पदाधिकारियों के साथ उपस्थित होकर समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बल प्रदान किया। । विशाल पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में राज्य कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। अभिषेक मिश्रा, विध्यवासिनी मिश्रा, जयप्रकाश राय व रविन्द्र चौधरी , बृजेश श्रीवास्तव व क्रांति सिंह ने पदयात्रा में सम्मिलित सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बीजपुर पुनर्वास में पानी के लिए मचा हाहाकार,बाल्टी,डब्बा लेकर सड़क पर उतरी जनता

HIGHLIGHTS

  • प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि चार ट्रिप टैंकर से अधिक पानी देने से एनटीपीसी कर रही मना
  • लाखो की लागत से बनी जलनिगम की टंकी हुई महज शो पीस

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के अंतर्गत न्याय पंचायत जरहां के ग्राम सभा बीजपुर में जल संकट गहराता जा रहा है लोगों को पीने के लिए पानी के लाले पड़ने लगे लोग बाल्टी डब्बा लेकर के सड़कों पर उतर गए हैं। पिछले लगभग 2 महीने से पुनर्वास प्रथम में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता का कहना है कि जलस्तर नीचे खिसक जाने से पंप पानी नहीं उठा रहा है जिसके कारण सप्लाई नहीं हो पा रही है एनटीपीसी के द्वारा महज चार टैंकर प्रतिदिन पानी दिया जा रहा है तथा जो टैंकर ब्लॉक के द्वारा उपलब्ध कराया गया है पानी खरीद कर उस टैंकर से गांव में सप्लाई करवा रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

हालात यह बन गए हैं कि लोगों को को पीने के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिसके कारण गुरुवार को लोग बाल्टी और डब्बा लेकर सड़क पर उतर गए और हंगामा करने लगे इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी म्योरपुर से बात किया गया तो उन्होंने कहा बीजपुर में पानी की समस्या की जानकारी हमें मिली है और शीघ्र ही ग्राम प्रधान से बात करके इस मामले का निराकरण किया जाएगा लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।वही ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल निगम की जो टंकी पुनर्वास में बनी है उसमे पानी भरने के लिए जो दो-दो बोर करवाया गए हैं उस पंप को सही करवा कर बोर के पाइप को और बढ़ाया जाए तो शायद पानी की समस्या से निजात मिल सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

लेकिन इस ओर कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी ध्यान न देकर सब एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में जुटे हुए हैं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एनटीपीसी व ब्लॉक के अधिकारियों पर दोषारोपण कर रहे है वही एनटीपीसी मामले से पल्ला झाड़ लेती है और ब्लॉक के अधिकारी ग्राम प्रधान को जिम्मेदार बताकर मामले से किनारा कर लेते हैं बहरहाल पानी की समस्या बहुत गंभीर बनी हुई है अगर शीघ्र ही निराकरण नहीं किया गया तो जनता कभी भी उग्र रूप धारण करके बड़ा हंगामा खड़ी कर सकती है।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले 37 बिन्दुओं की डीएम ने की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता,गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हर हाल में किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
  • नहरों की शिल्ट-सफाई का कार्य समय से किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
  • आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मुख्य मंत्री जी के विकास प्राथमिकता वाले बिन्दुओं की समीक्षा की, इस दौरान जिलाधिकारी ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की, बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान अस्पतालों में डिलिवरी, आर0बी0एस0के0 टीम द्वारा भ्रमण व टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा की, तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी व डी0पी0एम0 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नये आयुष्मान कार्डों के बनाने के कार्य में तेजी लायी जाये और इस कार्य में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी तय की जाये कि वह आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्यों के प्रगति की समीक्षा निरन्तर करते रहें, इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जायें। उन्होंने कहा कि जनपद में ज्वाइंन करने वाले नये डाॅक्टरों को जिन अस्पतालों में डाॅक्टर की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर तैनाती की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में ही लोग डिलेवरी करायें, इसके प्रति उन्हें जागरूक किया जाये, जिससे कि वह डिलेवरी के समय होने वाली समस्याओं से बच सके और डिलेवरी के पश्चात बच्चों को निर्धारित समय अवधि में टीकाकरण भी कराया जायें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये जा रहे प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की और इसके सम्बन्ध में परियोजना निदेशक(ग्राम्य विकास विभाग) से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में बन रहे प्रधानमंत्री आवास व मुख्य मंत्री आवास के भवनों में प्लास्टर व फर्श के निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से करायें जायें, जिन भवनों में फर्श व प्लास्टर का कार्य नहीं किया जायेगा, उस क्षेत्र के खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत ड्रोन कैमरा के माध्यम से सड़कों के निर्माण कार्याें की रिकार्डिंग कराने के लिए एक्सईएन पी0एम0जे0एस0वाई0 को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र लाभार्थियों को चिन्हित करते हुए लाभान्वित किये जाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाये और इससे सम्बन्धित जो भी समस्याएं किसान बन्धुओं की हों, उसका शीघ्र निस्तारण कराया जायें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए ग्राम सभाओं के विकास से सम्बन्धित जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनका सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाये और बेहतर ढंग से निगरानी की जाये और अधूरे पड़ें निर्माण कार्योंं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाये, इस कार्य में शिथिलता कदापि न बरती जायें, शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसी प्रकार से जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम 50 लाख रूपये से अधिक लागत की निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा की गयी, समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में बनाये जा रहे नाले की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली और सम्बन्धित निर्माण एजेन्सी सी0एन0डी0एस0 को निर्देशित करते हुए कहा कि नाला के निर्माण कार्य की साप्ताहिक प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने आवास विकास परिषद द्वारा नगवां में कस्तूरबा गाॅधी बालिका में एकेडमिक ब्लाक के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की तो कार्य की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक आवास विकास को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार से जनपद के बार्डर पर एक्सीएन प्रान्तीय खण्ड व निर्माण खण्ड-2 द्वारा बनाये जा रहे गेट के निर्माण कार्य व प्रकाश की व्यवस्था की समीक्षा की तो गेट के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने एक्स0सी0एन0 प्रान्तीय खण्ड व एक्स0सी0एन0 निर्माणा खण्ड-2 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

इसी प्रकार से राजकीय निर्माण निगम द्वारा राजकीय महाविद्यालय बभनी में चहार दिवारी की निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी, तो निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0जी0 यादव, प्रभागीय वनाधिकारी ओबरा,जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ओम प्रकाश यादव,डी0सी0 मनरेगा रमेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 आर0एस0 मौर्या, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, जी0एम0डी0आई0सी0 राजधारी गौतम, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

डीएम ने मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यो का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य में लाये तेजी, निर्माण कार्य हेतु नामित एजेन्सियों से समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य को शीघ्र किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने वृहस्पतिवार को पुलिस लाईन चुर्क के पास निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज परिसर में सड़क निर्माण, भवन निर्माण व विभिन्न संकायों के भवनों के निर्माण कार्यों के प्रगति को देखा और निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि से कराये जा रहे निर्माण कार्यों के प्रगति के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की, यह तथ्य संज्ञान में आया कि मेडिकल कालेज की सड़क व भवन के निर्माण कार्य के साथ ही भवनों के पुट्टी के कार्य प्रगति धीमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना है, इसमें शिथिलता व लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण में निर्धारित मानक के अनुरूप लेबर, मिस्त्री, कारपेन्टर आदि को और अधिक संख्या में लगाया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाये, शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये और कार्य करने के बजाय मजदूर कम होने का बहानेबाजी न किया जाये अन्यथा की दशा में शासन स्तर पर पत्राचार कर कड़ी कार्यवाही कर दी जायेगी। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धितों द्वारा बताया गया मेडिकल कालेज के एकेडमी, ट्रेनिंग हाल,मेडीसीन लैब, इलेक्ट्रीक कक्ष, बायो कमेस्ट्री लैब, लेक्चर थियेटर, गल्र्स हास्टल, शौचालय आदि के निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण एजेन्सी के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगने वाले सामग्रियों को यथा शीघ्र मंगा लिया जाये, जिससे कि निर्माण कार्य प्रभावित न हों और निर्माण कार्य में तेजी आयें। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0जी0 यादव, डी0एम0 के स्टेनो श्री राम आधार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

व्यापार मंडल ने जीएसटी छापेमारी के खिलाफ वाणिज्य कर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र द्वारा द्वारा जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में वृहस्पतिवार को वाणिज्य कर अधिकारी के0के0 वर्मा को GST विभाग द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर किए जा रहे सर्वे के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा व्यापार मंडल किसी भी प्रकार के सर्वे का विरोध करता है पूर्व में भी विभाग द्वारा ऐसी कार्यवाही की गई थी जिससे प्रदेश के व्यापारियों में भय का वातावरण व्याप्त हो गया था जिसको मुख्यमंत्री के आदेश से स्थगित किया गया था। उन्होंने ज्ञापन सौंपने के दौरान वाणिज्य कर अधिकारी से कहा कि इस कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए और अगर व्यापारियों से विभाग को किसी भी प्रकार की जानकारी चाहे तो उसके लिए विभाग द्वारा इसके लिए एक कार्यशाला व संबंधित क्षेत्र व्यापार मंडल से संपर्क करके व्यापारी भाइयों को विश्वास में लेते हुए कार्यवाही की जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, जिला संगठन मंत्री अजीत जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय जयसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप, युवा जिला उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता, दिनेश केसरी, अजय केसरी, मुकेश जयसवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

दुराचार का फरार चल रहा आरोपी चढ़ा बीजपुर पुलिस के हत्थे

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को मुखबीर की खास सूचना पर हमराहियों के साथ ग्राम सभा जरहां परिक्षेत्र स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर के समीप से दुराचार का फरार चल रहा आरोपी सूरज दूबे उर्फ गोलू पुत्र सुरेश दूबे निवासी ग्राम सभा जरहां, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हाशिल की।

Advertisement (विज्ञापन)

अग्रिम विधिक कर्यवाई हेतु पुलीस ने आरोपी को सीआरपीसी की धारा 363, 376, 506 व पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत चालान करके सम्बंधित न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया। जहाँ न्यायाधीश ने आरोपी पर लगाए गए आरोप को जघन्य देखते हुए अग्रीम जमानत न मिलने तक उसे कारागार में भेजने हेतु निर्देशित किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बजरंग दल प्रखण्ड बीजपुर द्वारा हिंदू लड़कियों को दिखाया गया द केरला स्टोरी

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखण्ड बीजपुर के द्वारा एन.टी.पी.सी रिहंद स्टेशन कैंपस के सिनेमा हॉल मे हाई स्कूल, इंटर क्लास की हिंदू युवतियों को द केरला स्टोरी फिल्म को दिखाया गया। इस मौके पर उपस्थित बजरंग दल के जिला संयोजक रेनुकूट संदीप गुप्ता ने कहा लव जिहाद इस्लामिक एजंडो से जागृत करने के लिए हिंदू युवतियों को द केरला फिल्म को दिखना बहुत जरूरी था।

Advertisement (विज्ञापन)

सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म सचमुच देखने योग्य और सभी हिंदू समाज को दिखाने योग्य है विशेषकर अपनी बहन; बेटियों और माताओं को इस फिल्म को देखना चाहिए। इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता , प्रखण्ड सह संयोजक अजय गुप्ता, नगर संयोजक अरविंद गुप्ता, ऋतिक चौबे, एस बी पाठक, सोमु गुप्ता, विमलेश यादव, राकेश शर्मा, के साथ नगर के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

हाई स्कूल, इंटर क्लास की हिंदू युवतियों को द केरला स्टोरी फिल्म को दिखाया गया। इस मौके पर उपस्थित बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने कहा लव जिहाद इस्लामिक एजंडो से जागृत करने के लिए हिंदू युवतियों को द केरला फिल्म को दिखना बहुत जरूरी था ये सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म सचमुच देखने योग्य और सभी हिंदू समाज को दिखाने योग्य है विशेषकर अपनी बहन बेटियों और माताओं को इस फिल्म को देखना चाहिए। इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज सिंह, जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता , प्रखण्ड सह संयोजक अजय गुप्ता, नगर संयोजक अरविंद गुप्ता, ऋतिक चौबे, एस बी पाठक, सोमु गुप्ता, विमलेश यादव, राकेश शर्मा, के साथ नगर के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मानकों को दरकिनार कर हैवी ब्लास्टिंग के साथ धड़ल्ले से जारी है खनन प्रशासन गहरी निद्रा में

अजीत कुमार सिंह

बिल्ली ओबरा / सोनभद्र। ओबरा तहसील के निकट बिल्ली ओबरा में जमकर किया जा रहा है। अति तीव्रता के साथ ब्लास्टिंग कर किया जा रहा है। खनन यहां मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए यह खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार अनियंत्रित ब्लास्टिंग के कारण आसपास के घरों तक पत्थर पहुंच जाते हैं जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना घटने की संभावना बनी रहती है साथ ही अत्यधिक प्रदूषण के कारण आम जनमानस अस्थमा जैसी अन्य बीमारियों के शिकार बन रहे हैं। खनन कार्य तेजी से किया जा रहा है यह खनन कार्य कितने क्षेत्र में होना है अथवा किया जा रहा है इसका पता स्थानीय लोगों को ना चले जिसके लिए कुछ साइन बोर्ड ऐसे भी लगाए गए हैं जिसमें लिखा है कि हेलमेट के बिना प्रवेश वर्जित है जबकि ब्लास्टिंग करने वाले कई मजदूर बगैर हेलमेट के ब्लास्टिंग के लिए होल करते और उन्हीं होलों को ब्लास्टिंग मटेरियल से भरते हैं हालांकि खदान में ब्लास्टर लगे हुए हैं किंतु होल मैं ब्लास्टिंग मटेरियल भरने का काम अकुशल दिहाड़ी मजदूरों से कराया जाता है केवल ब्लास्टर की मौजूदगी में ब्लास्टिंग कराया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

और वह भी इतनी तीव्र कि पत्थर के टुकड़े आसपास के घरों में पहुंच जाते हैं।नहीं लगाया गया है और लगातार काम किया जा रहा है यह खदान वास्तव में इतनी गहरी है जितना की किसी बड़े मौत के कुएं के निर्माण से भी ज्यादा गहरा है । जिसके कारण समय-समय पर खनन अधिकारी द्वारा जांच भी कराया जाता है किंतु बावजूद उसके ब्लास्टिंग तीव्रता आज तक कभी कम नहीं किया गया और ना ही प्रदूषण की व्यवस्था हेतु जल छिड़काव किया गया बल्कि आज भी मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए खनन किया जा रहा है

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शिकायत पत्र भी दिया गया है तथा स्थानीय लोगों द्वारा और अत्यधिक तीव्रता के साथ ब्लास्टिंग संबंधित प्रार्थना पत्र देने हेतु तैयारी की जा रही है मामला संज्ञान में लाने हेतु समाचार लगाया जा रहा है जिससे खनन क्षेत्र की वास्तविकता से जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जा सके और संबंधित पर उचित कार्यवाही करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस नीति की पारदर्शिता और गरिमा का ध्यान रखते हुए सुशासन की व्यवस्था की जा सके देखना यह है कि इस तरह की खबरों का जिला प्रशासन क्या संज्ञान लेता है और ऐसे खनन माफियाओं पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र का बैक प्रबंधक ने किया उद्घाटन

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। भारतीय स्टेट बैंक रिहंद नगर ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन बुधवार को शाम स्वागत गेट के पास किया। मुख्य रूप से स्टेट बैंक रिहंद नगर शाखा के प्रबंधक अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने फीता काट कर किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक कुमार ने कहा कि इस केंद्र से जमा, निकासी, बीमा, खाता खोलवाना साथ ही अन्य बैंकिंग कार्य के लिए लोगों को मिनी ब्रांच से लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि पंचायत के लोगों को बैंकिंग सेवा ग्राहक सेवा केन्द्र से मिलने से लोगों की परेशानी कम होगी। मौके पर संचालक लक्ष्मी देवी, राकेश कुमार, सहायक प्रबंधक अमित सिंह ,ओम शंकर उपाध्याय, अजीत कुमार ,मनोज कुमार अमित कुमार, आदि उपस्थित थे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पुलिस अभिरक्षा में अधिवक्ता की मौत की हो न्याययिक जाँच- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज व निलंबन की हो कारवाई
  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने इस हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सोंनभद्र। गोंडा के अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव की पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत की न्यायिक जाँच व दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कारवाई कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने एवं दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को रुपये 50 लाख की आर्थिक देने के सम्बंध में सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री मिश्र ने कहा है कि गोंडा जनपद के अधिवक्ता साथी राजकुमार लाल श्रीवास्तव की विगत 12 मई को गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस अभिरक्षा में मौत हुई है जिसको लेकर गोंडा सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ता अत्यंत आक्रोशित है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त मामले का संज्ञान लेकर पूरे मामले की न्यायिक जाँच करवाने एवम दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए निलंबन सहित कठोर दंडात्मक कारवाई करने की पुरजोर माँग की है। साथ ही दिवंगत अधिवक्ता राजकुमार लाल श्रीवास्तव के पीड़ित परिवार को तत्काल रुपये 50 लाख की आर्थिक मदद देने की भी माँग की है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि यदि ऐसा नही होता है तो मजबूर होकर प्रदेश के सम्पूर्ण अधिवक्ता प्रदेश ब्यापि आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free