29 मई से 05 जून तक डोर टू डोर पिलाया जाएगा पोलियोरोधी दवा- डीएम

HIGHLIGHTS

  • जिला टास्क फोर्स व राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम सम्बन्धी जिलाधिकारी ने की बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला टास्क फोर्स व राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम सम्बन्धी बैठक की, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 28 मई,2023 को पोलियों की दवा पिलाया जायेगा, इसके बाद 29 मई से 05 जून, 2023 तक डोर टू डोर पोलियोरोधी दवा को पिलाया और इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाये जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि 28 मई,2023 को प्रातः 09 बजे से सायं 04 बजे तक 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक दी जायेगी। पोलियों बूथ लगाकर शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जो बच्चें दवा पीने से छूट जाएंगें उन्हें अगले 5 दिनों तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीम दवा पिलाया जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ई कवच (वी0एच0आई0आर0) पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं, 0-5 वर्ष तक के बच्चों की इन्ट्री आदि कार्य का प्रतिशत काफी कम किया गया है, जिस पर जिलाधिकरी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए 3 दिवस के अन्दर इन्ट्री के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये गयें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने व ई कवच पोर्टल पर इन्ट्री के कार्य में शिक्षा मित्र, कोटेदार, सचिव, आशा, ए0एन0एम0, सी0एच0ओ0 आदि का सहयोग लिया जाये और कार्य मे तेजी लाया जाये और इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहने पायें। उन्होंने कहा कि 29 मई से 05 जून, 2023 तक डोर टू डोर पोलियों अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभ से लोगों में जागरूकता भी फैलाया जायें, जिससे पात्र लोग बढ़-चढ़ कर कार्ड बनवाकर लाभ उठा सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैठक की, इस दौरान उन्होंने कहा कि तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद जतायी गयी है, ऐसी स्थिति में जनपद में वेक्टर जनित तथा जल जनित रोगों के आउटब्रेक अधिक होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति से बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जनमानस के लिए शीतल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, गर्मी से बचाव के लिए शेल्टर की व्यवस्था, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान तथा तापमान का डिस्पले, हीट वेव से बचाव हेतु उपायों का जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार व विद्यालयों में हीट वेव से बचाव हेतु उपायों का विद्यार्थियों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायें। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए सर्विलांस, सोर्स रिडक्शन,निदानात्मक गतिविधियाॅ व उपचार एवं सन्दर्भन गतिविधियाॅ के लिए आउटब्रेक रिस्पाॅन्स कमेटियाॅ बनायी गयी है।

उन्होंने कहा कि सर्विलांस टीम में लगे आशा, ए0एन0एम0, आगनबाड़ी एवं सफाई कर्मियों के द्वारा बुखार, जाड़ा, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द एवं रक्त साव के लक्षणों वाले रोगियों का चिन्हीकरण, बुखार के रोगियों की आशा द्वारा मलेरिया हेतु आर0डी0टी0 किट से रक्त जाॅच, गंभीर लक्षण युक्त रोगियों को तत्काल जाॅच एवं उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर सन्दर्भित किया जाये। नगर विकास, ग्राम विकास, पंचायती राज, पशु पालन, कृषि विभाग के द्वारा सोर्स रिडक्शन की गतिविधियाॅ सुनिश्चित की जाये, आशा के द्वारा अपने क्षेत्र में गृह भ्रमण के दौरान सोर्स रिडक्शन की गतिविधियाॅ संचालित की जाये, शिक्षा विभाग के द्वारा अध्यापकों के माध्यम से छात्रों के मध्य सोर्स रिडक्शन की गतिविधियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाये। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0जी0 यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री विशाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली पहुंची सोनभद्र, हाइडिल मैदान में सीडीओ ने किया स्वागत

HIGHLIGHTS

  • खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली को हाईडिल मैदान में मुख्य विकस अधिकारी ने किया स्वागत
  • मशाल रैली बैण्ड बाजे के साथ चिलचिलाती धूप में 4 किलो मीटर की दूरी तय करते हुए विशिष्ट स्पोर्ट स्टेडियम तियरा में पहुंची
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। खेलों इण्डिया यूनिर्सिटी गेम्स, 2022 तृतीस संस्करण के आयोजन के क्रम में खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा शुरू की गयी मशाल रैली सोमवार को सोनभद्र जिले के हाईडिल मैदान में जा पहुंची, मशाल रैली को मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ इसका स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

मशाल रैली बैण्ड बाजे के साथ चिलचिलाती धूप में 4 किलो मीटर की दूरी तय करते हुए विशिष्ट स्पोर्ट स्टेडियम तियरा में पहुंची, जहां विभिन्न आयोजनों के साथ लोगों को विभिन्न खेलों के प्रति जागरूक किया गया। रैली के साथ चल रहे मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणांचलों में खेलों को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीणांचलों के लोगों को खेलों के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने बताया कि ऐसे तो खेलों के बढ़ावा के लिए जिले में विभिन्न खेलों का आयोजन समय-समय पर कराया जाता है, जनपद के बच्चें भी खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं, जिसे आज सरकार द्वारा चलायी जा रही बेहतरीन मुहिम को विस्तृत रूप दिया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 04 जनपदों लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एवं दिल्ली में पहली बार खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से 05 जून 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इस के अयोजन गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 04 मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-2 दिशाओं में 05 मई 2023 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से आदित्यनाथ योगी, मा0 मुख्यमंत्री उ०प्र० के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर रवाना की गयी है, मशाल रैलियां सम्पूर्ण प्रदेश में खेलों इण्डिया गेम्स 2022 के आयोजन का सार्वजनिक प्रचार-प्रसार कर रही है। मशाल रैली जनपद मीरजापुर से जनपद सोनभद्र में 21 मई, 2023 को रात्रि 08.30 बजे आकर रात्रि कालीन विश्राम सर्किट हाउस सोनभद्र ठहरी हुई थी तथा 22 मई, 2023 को प्रातः 06.00 बजे से टाॅर्च रिले, प्रातः 10.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक सन्ध्या के उपरान्त सायं 06.00 बजे जनपद भदोही के लिए प्रस्थान करेंगी।

Advertisement (विज्ञापन)

35 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिला आरोपी चढ़ी बीजपुर पुलिस के हत्थे।


नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना के उप निरीक्षक संजय कुमार ने रविवार को हमराहियों के साथ अवैध शराब बनाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में छापेमारी के दौरान चेतवाँ से बसंती देवी पत्नी बच्चू लाल निषाद के घर से 15 लीटर तथा वहीं की निवादसिनी कुंती देवी पत्नी रमेश चंद उर्फ पियर चंद के घर से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का 60 आबकारी एक्ट के तहत चालान करके अग्रीम विधिक कर्यवाई की।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

पीएम मोदी ने 9 वर्षों में देश की तस्वीर और तकदीर बनाने का किया काम- अशोक चौरसिया

HIGHLIGHTS

  • बीजेपी की जिला कार्यसमिति की हुई बैठक
  • 01 जून से 30 जून तक चलने वाले लोकसभा स्तर पर महासंपर्क अभियान की रुपरेखा व संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की जिला कार्यसमिति बैठक रविवार को भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर अयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि काशी क्षेत्र क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे राज्यसभा सांसद रामशकल, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे ने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलत कर किया। कार्यसमिति बैठक मे आगामी 01 जून से 30 जून तक चलने वाले लोकसभा स्तर पर महासंपर्क अभियान की रुपरेखा व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला कार्यसमिती की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
वहीं जनपद में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद व नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी, दिग्विजय सिंह, कमलेश मोहन को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बता दें कि 01 जून से 30 जून तक चलेगा महासंपर्क अभियान, आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
भाजपा ने मिशन 2024 को लेकर रणनीति तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 30 मई को 9 वर्ष पूरा होने पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर व्यक्ति व हर मतदाता तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएंगे। इसके लिए एक महीने का महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 01 जून से 30 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए प्रत्येक नागरिक से संपर्क व संवाद स्थापित किया जाएगा। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने संबोधित करते हुए कहा 30 मई को पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गरीब कल्याण को समर्पित नौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

अब मिशन 2024 व महासंपर्क अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जुटना होगा। उन्होने बताया 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक शक्ति केंद्र पर व 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा स्तर पर 10 जून को घोरावल विधानसभा के डायट परिसर उरमौरा में जनसभा आयोजित की गयी है। जिसमें 10 हजार लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। 04 जून को प्रबुद्ध सम्मेलन लोकसभा स्तर पर राबर्ट्सगंज विधानसभा के सूर्या होटल प्रांगण मे आयोजित किया गया है। लोकसभा स्तर पर जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा प्रेस वार्ता की जायेगी 18 जून को ओबरा विधानसभा के कलश होटल पर व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया गया है, 15 जून को सोशल मिडिया वालंटियर सम्मेलन चकिया विधानसभा के राजदरी देवदरी पर आयोजित किया गया है। विकास तीर्थ का अवलोकन 12 जून को दुद्धी विधानसभा के म्योरपुर हवाई अड्डा व कनहर परियोजना का अवलोकन किया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा में मोर्चाे के संयुक्त सम्मेलन तथा योजना लाभार्थी सम्मेलन आयोजित होंगे। लोकसभा क्षेत्र में ढाई सौ विशिष्ट परिवारों की सूची बनाई जाएगी जिसमें पदम् अवार्ड से सम्मानित लोग, खिलाड़ी, कलाकार,उद्योगपति, चिकित्सक, पूर्व न्यायाधीश,शहीद परिवार आदि शामिल होंगे।
जिला कार्यसमिति की बैठक को समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने संबोधित करते हुए कहा 2014 से 2023 तक प्रधानमंत्री ने देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा इन 9 वर्षों की अवधि में गरीब के लिए पक्का घर , बिजली,शुद्ध पेयजल, शौचालय,मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।किसान को 6 हजार रूपए की किसान सम्मान निधि मिल रही है।देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा हम सबको मिलकर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामशकल व सदर विधायक भूपेश चौबे जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 वर्ष के कालखण्ड मे देश का चतुर्मुखी विकास हुआ और देश विकास की उंचाईयो को छूने का कार्य किया मोदी जी के नेतृत्व मे भारत का डंका पूरे विश्व मे बजता हुआ दिखाई दे रहा है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने स्वागत भाषण दिया और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा सरकार के 9 साल उपलब्धियों से भरे हुए हैं। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उन उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे केन्द्र व राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बिना भेदभाव के जन जन तक पहुंच रही है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है आज यहा बैठे कार्यकर्ताओं के बल पर ही अभी संपन्न हुये नगर निकाय चुनाव में भारी सफलता हासिल किये है निश्चित रुप से इन्ही कार्यकर्ताओं के बल पर आगामी लोकसभा का चुनाव भी हम जितेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यरुप से प्रदेश कार्यसमिती सदस्य रामलखन सिंह, नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी, धर्मवीर तिवारी, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पटेल, नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, दिग्विजय सिंह, कमलेश मोहन, गोविन्द यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुगैल संजीव त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, अभिषेक सिंह चन्देल, अशोक मौर्या, रंजना सिंह, शिवकुमार गुप्ता, जिला मंत्री संतोश शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, गुडिया वर्मा, दिलिप पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल, कैलाश बैसवार, राकेश मेहता अनूप तिवारी, विशाल गुप्ता, दयाशंकर पाण्डेय, सुरेन्द्र अग्रहरी, विपिन बिहारी, रामेश्वर राय, राजेश मिश्रा, सत्येन्द्र आर्य, कमलेश चौबे, संदीप मिश्रा, विशाल पाण्डेय, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, आफताब अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सोन नदी में बालू खनन पर लगा पूर्ण प्रतिबन्ध- विकास शाक्य

HIGHLIGHTS

  • खेवबन्धा और कोरगी बालू साइड पर भी I.A. स्वीकृत स्पष्ट
  • बालू खनन से अवैध कमाई की होगी ED जाँच

सोनभद्र। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के डिहरी ऑन सोन तक सोन घड़ियाल कारीडोर को वन्यजीव अभ्यारण बनाने के अभिमत के साथ एन० जी० टी० दिल्ली में सोनभद्र के सोन नदी बालू खनन पर लगाया पूर्व प्रतिबन्ध साथ ही पट्टा धारको की होगी, धारा-3 PMLA Act के अन्तर्गत होगी बालू खनन के अवैध कमाई की जाँच इस आशय की जानकारी याचिका कर्ता बिरसा मुण्डा फाउण्डेशन की ओर से मुकदमे लड़ रहे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक चौबे एवं संस्थान के अधिवक्ता विकाश शाक्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवक्ता श्री शाक्य ने बताया की बिरसा मुण्डा फाउण्डेशन की ओर से अधिकृत याचि की ओर से एन० जी० टी० दिल्ली में OA NO 818/2022 दिनांक 16 नवम्बर 2022 को सोन नदी मे बालू के अवैध खनन करने सम्बन्धित याचिका सुधाकर पाण्डेय एशोसिएट्स एवं न्यू मिनरल्स इण्डिया के विरूद्ध दाखिल किया गया था जिस पर ज्वांइट कमेटी जाँच कर रिपोर्ट एन० जी० टी० को सौपी थी परन्तु अधिकृत याचि ने याचिका व्यक्तिगत कारणो से वापस ले लिया परन्तु अधिवक्ता अभिषेक चौबे ने यह याचिका जनहित में होने का बहस किया और याचिका को सो-मोटो एन० जी० टी० आगे बढ़ा दिया उसके बाद बिरसा मुण्डा फाउण्डेशन के ऋतिशा गोड़ को अधिकृत करते हुए मध्य प्रदेश से सोनभद्र होते हुए बिहार के डिहरी आनसोन तक घड़ियाल, मगरमच्छ एवं कछुआ का अभ्यरण कारीडोर एवं कैमूर वन्यजीव अभ्यारण से लगे होने से जगह-जगह स्ट्रेच में बालू के खनन होने से पर्यावरण के भारी नुकसान होने संम्बन्धित इसी मामले मे IA (Intervention Application) याचिका सोन नदी सम्पूर्ण एवं खेवबन्धा के बालू साइड जो नदीयों के जंकशन पर स्थित है, के विरूद्ध प्रस्तुत कर दी। इसी याचिका में सामाजिक न्याय ट्रस्ट की ओर से चौ० यशवन्त सिंह ने कोरगी-पिपरडीह कनहर नदी में अवैध खनन के सम्बन्ध में IA दाखिल किया है एन० जी० टी० ने दोनो IA को स्वीकार करते हुए 138 पेज का विस्तृत निर्णय दिनांक 19 मई 2023 को सुनाया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने बताया कि सोनभद्र के सोन नदी में बालू खनन को पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध करते हुये मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार तीनो राज्यों को निर्देश जारी किया है कि सोन नदी को अभ्यरण क्षेत्र में इको सेंसिटिव जोन का हिस्सा बनाये जाने पर विचार करें। संयुक्त जाँच कमेटी का पुनः गठन करते हुऐ सम्पूर्ण सोन नदी में सभी खनन क्षेत्रों की जाँच करने और रिपोर्ट एन० जी० टी० तीन माह में जब तक नहीं सौपी जाती है तब तक खनन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा। एन० जी० टी० ने पूर्व में लगाये गये जुर्माना 15 करोड़ 24 लाख को पुष्ट किया है साथ ही पट्टा धारको के आगे पीछे जो भी बालू के खनन में शामिल रहे हो और लाभ अर्जित किये हो उनकी PMLA Act की धारा-3 के अन्तर्गत संम्पत्ति की जाँच कराये जाने का भी आदेश दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवक्ता अभिषेक चौबे ने बताया की जिलाधिकारी सोनभद्र और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को आदेश दिया है कि सोन नदी में सभी खनन को बन्द कर दिया जाय। राबर्ट्सगंज के निजी हॉल में पमीडिया से बातचीत के दौरान IA याचिका कर्ता चौधरी यशवन्त सिंह,ऋतिशा गोड़ बिरसा मुण्डा फाउण्डेशन , महफूज खाँ, राजनन्दनी पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, आदि उपस्थित रहे।

शमशेर सिंह बने उ०प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। में कार्यरत शमशेर सिंह को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने उनके कार्यों पर भरोसा जता कर जनपद सोनभद्र के जिला प्रवक्ता पर नियुक्त किया।रॉबर्ट्सगंज में आयोजित संगोष्ठी में सर्वसम्मति से संगठन की अध्यक्ष श्रीमती संतोष कुमारी जी द्वारा पुष्प गुच्छ और नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी।।संयोजक लल्लन सिंह ने बताया कि संगठन नए प्रतिभावान युवाओं पर विश्वास जता रहा है।संगठन में अनुभव के साथ-साथ नई ऊर्जाओं की जरूरत है।अध्यक्ष श्रीमती संतोष कुमारी ने बताया कि शमशेर एक ऊर्जावान शिक्षक है।हमे उम्मीद है की वे नई ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करेंगे।इस मौके पर संयोजक श्री लल्लन सिंह जी ,श्रीमती इंदु सिंह जी, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह गुंजन जी, सूर्यप्रकाश सिंह जी,भरत सिंह जी, धनंजय सिंह जी, उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

ककरी क्षेत्र द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत पोषक आहार का वितरण

संतोष दयाल

सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरी सोनवानी में शुक्रवार को निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत महाप्रबंधक ककरी इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन व स्टाफ ऑफिसर कार्मिक विवेक कुमार के निर्देशन में न्यूट्रिशन कैंप का आयोजन किया गया जिसके सभी तीन आंगनवाड़ी केंद्र के कुल 90 गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के बीच पोषक आहार का वितरण किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

सभी लाभार्थियों को पोषक आहार के रूप में प्रोटीन पाउडर ,इन्फेंट मिल्क पाउडर ,न्यूट्रिशन पाउडर ,गुड, चना, मूंगफली, दलिया, किसमिस, छुहारा आदि का वितरण आंगनवाड़ी सहायिकाओं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,सीएसआर ककरी नोडल ऑफिसर अभय कुमार सिंह एवं सीएसआर की टीम के सहयोग से किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली का आयोजन 22 मई को, हाईडिल मैदान में होगा शुभारंभ- सीडीओ

HIGHLIGHTS

  • हाईडिल मैदान में आयोजित योगा कार्यक्रम, विशेष प्रदर्शन के बाद मशाल रैली का जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधिगणों द्वारा किया जायेगा शुभारंभ

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने शनिवार को अवगत कराया है कि प्रदेश के 04 जनपदों लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एवं दिल्ली में पहली बार खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से 05 जून 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। उक्त गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 04 मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-2 दिशाओं में दिनांक 05 मई 2023 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से श्री आदित्यनाथ योगी, मुख्यमंत्री उ०प्र० के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर रवाना की गयी है।

Advertisement (विज्ञापन)

मशाल रैलियां सम्पूर्ण प्रदेश में खेलों इण्डिया गेम्स 2022 के आयोजन का सार्वजनिक प्रचार-प्रसार करेंगी। मशाल रैली जनपद मीरजापुर से जनपद सोनभद्र में 21 मई, 2023 को 08.30 बजे रात्रि को आयेगी रात्रि कालीन विश्राम सर्किट हाउस सोनभद्र में करेगी जनपद में खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के आयोजन में 22 मई, 2023 को हाईडिल मैदान राबर्ट्सगंज में प्रातः 06.00 बजे से योगा कार्यक्रम, विशेष प्रदर्शन के बाद मशाल रैली को सांसद, विधायकगण व जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रारंभ होकर बढ़ौली चौक से शीतला मंदिर होते हुए विशेष स्पोर्ट स्टेडियम तियरा में समापन किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिले के चारों तहसीलो में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, घोरावल में डीएम और सीडीओ ने सुनी जनता की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन मई महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल तहसील में आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर के समस्या का समाधान सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ निभायें, अनावश्यक रूप से छोटे कार्मिकों व शिकायतकर्ताओं को परेशान न होना पड़ें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार व तहसीलदार आदि ने 45 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 09 मामले निस्तारित हुए, बाकी 36 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

राबर्ट्सगंज: तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिह, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व तहसीलदार आदि ने 83 शिकायतें सुनते हुए,मौके पर ही 09 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 12 मामले निस्तारित किये गये, बाकी 71 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ओबरा: सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह व तहसीलदार आदि ने 18 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 01 मामलें निस्तारित किये गये। इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में कुल 01 मामले निस्तारित किये गये, बाकी 17 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी: तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं, इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गहनता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार, सी0ओ0 आदि ने 24 शिकायतें सुनते हुए,मौके पर ही 2 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये, इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित किये गये, बाकी 21 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सलाईबनवा रेलवे साइडिंग पर कोयले के भंडारण पर एक्शन कमेटी का हुआ गठन

सोनभद्र। एसीसी सीमेंट फैक्ट्री सलईबनवा और सलाईबनवा रेलवे साइडिंग पर कोयले के भंडारण पर एक्शन कमेटी गठित कर रिपोर्ट एनजीटी ने तलब करते हुए एसीसी को प्राकृतिक जल स्रोत के नाले और उसके ऊपर बने बाउंड्री से तत्काल मुक्त कराने और ह्यूमन पाइप हटाने का आदेश दिया है। इसकी जानकारी याचिकाकर्ता विकाश शाक्य एवं उनके अधिवक्ता अभिषेक चौबे ने दी।

Advertisement (विज्ञापन)

अधिवक्ता अभिषेक चौबे ने बताया कि एसीसी सीमेंट फैक्ट्री का निर्माण सलईबनवा में चल रहा है जिसमे प्राकृतिक जल स्रोत के नाले एवं बांध को अपने कब्जे में बाउंड्री वाल के अंदर लेकर उसके स्वरूप को नष्ट किया जा रहा था तथा सलईबनवा रेलवे साइडिंग पर भी कोयला डंप कर नाले की धारा को बाधित कर दिया गया इस प्रकार के कृत्य से पर्यावरण को भारी क्षति पहुंची है जिसको लेकर एनजीटी दिल्ली में विकाश शाक्य ने याचिका प्रस्तुत की है जिस पर सर्वेक्षण के पश्चात रिपोर्ट के दृष्टिगत एसीसी को आदेश दिया गया की बाउंड्री वॉल को तत्काल नाले के ऊपर से हटा ले ह्यूम पाइप भी निकाल ले और सलईबनवा रेलवे साइडिंग पर डम्प कोयला पर सख्ती करते हुए एक्शन कमेटी का गठन किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शाक्य ने बताया कि सलईबनवा रेलवे साइडिंग पर कोयले का अवैध भंडारण और कोयले का अवैध परिवहन सड़क मार्ग से हुआ है जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं साथ ही पर्यावरण को भी काफी क्षति पहुंचाई गई है । इस मामले को भी एसीसी की याचिका के साथ जोड़कर उठाया गया है।
शाक्य ने बताया कि सोनभद्र में अडानी प्राकृतिक संसाधनों पर अपना कब्जा जमा रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । एनजीटी के अगले अगली सुनवाई 16 अगस्त को नियत की गई है जिसमें एक और आइए दाखिल करने इस प्रकरण से जुड़े मुद्दों को उठाया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free