नशे की चपेट में आने से युवाओं की जिंदगी हो रही बर्बाद- सौरभ कान्त पति तिवारी

HIGHLIGHTS

  • राबर्ट्सगंज के ब्राम्हनगर स्थित युवा भारत ट्रस्ट कार्यालय पर युवाओं को नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ

सोनभद्र। युवा भारत ट्रस्ट के द्वारा राबर्ट्सगंज नगर के ब्रम्हनगर स्थित कार्यालय पर वृहस्पतिवार को ट्रस्ट के प्रोग्राम ऑफिसर चन्द्रभान गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। युवाओ को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति तिवारी ने बताया कि नशे की चपेट में आने से कई युवाओ का जीवन बर्बाद हो रहा है और नशे की वजह से समाज मे अराजकता भी फैल रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों का बड़ा सिंडिकेट हमारे जनपद में काम कर रहा है जिसकी वजह से सबसे पहले युवाओं को नशे की लत पकड़ाई जा रही है और धीरे-धीरे उनको भी इस गोरख धंधे में ढकेल दिया जा रहा है। नशे का सामान न मिलने की वजह से युवा या तो चोरी छिनैती कर रहे है या तो आत्महत्या कर ले रहे है। भरी जवानी में कइयों माताओं ने अपना बेटा खोया है।इसलिए हम युवाओ को नशे से दूर कर स्वावलम्बी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

चन्द्रभान गुप्ता एंव दुद्धी ब्लॉक के सह-प्रभारी राज सिंह ने कहा कि हम हर हाल में युवाओ को नशे की ओर आकर्षित होने से बचाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा यह अभियान कई वर्षों से चल रहा है जो युवाओ के कल्याण के लिए जारी रहेगा। ब्लॉक सह-मीडिया प्रभारी अंगद कुमार एंव सूरज पाण्डेय ने कहा कि हम सब युवाओ के मार्गदर्शक सौरभ कांत जी से बहुत प्रभावित है और इनके साथ होने मात्र से हमारा मन साफ हो जाता है और अपने देश और समाज के लिए कुछ करने का जज्बा अपने आप आ जाता है। उक्त अवसर पर राज,आशीष कुमार,अरुण,कुमार,सूरज,अंगद,सुरेंद्र कुमार,रोहित कुमार,सुनील कुमार ,नैनलाल ,कौशल सिंह पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

विराट रुद्र महायज्ञ में परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

HIGHLIGHTS

  • भिखारी बाबा का भी भक्तो ने लिया आशीर्वाद
  • भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने चल रहा आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर धर्म स्थल तपोभूमि परिसर में वृहस्पतिवार को चौथे दिन वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हुई, जिसमे जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। जिससे समूचा वातावरण शुद्ध हो गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ रही तथा हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भिखारी बाबा की भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। आयोजित भंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर उपासना स्थल परिसर में आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रामचंद्र तिवारी के जरिए वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रूद्र महायज्ञ शुरू कराया गया। चौथे दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसकी वजह से हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ परिसर गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अहरौरा से आए प्रहलाद मौर्य उनकी धर्मपत्नी उषा मौर्य, सुरेश त्यागी, विशाल, अजय यादव, मुन्ना, छोटू, कृष्णावती आदि ने यज्ञ मंडप में जड़ी बूटी सामग्री से हवन किया। जिससे समूचा वातावरण शुद्ध हो गया। मंदिर समिति के संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि विराट रूद्र महायज्ञ में प्रतिदिन दिल्ली से आए आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज द्वारा रामकथा सुनाई जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारा भी चल रहा है, ताकि श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ ही प्रसाद भी ग्रहण कर सकें। इसके अलावा भिखारी बाबा का पूजन करके श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। प्रहलाद विश्वकर्मा, रामलखन मौर्य, राम ब्रिज विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

पीएम मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा 1 से 30 जून तक चलाएगी महासंपर्क अभियान

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रम 01 जून से 30 जून तक चलाये जाने वाले महासंपर्क अभियान की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला कार्यालय भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।
बैठक मे आगामी 01 जून से 30 जून तक चलाये जाने वाले महासंपर्क अभियान के तहत 14 कार्यक्रमो के प्रमुख व उनके सहयोगी बनाये गये जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा मजबूत होगी तो राष्ट्र मजबूत होगा अन्य पार्टियां अपने निजी स्वार्थ सिद्धी के लिए राष्ट्र को कमजोर करने का काम करती है, मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व मे एक सशक्त राष्ट्र के रुप मे उभरा है। जिसका लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है। हर भारतवासियो को आज गर्व है कि सफल विदेश नीति के कारण आज पूरे विश्व मे भारत का दबदबा कायम है। मोदी की लोकप्रियता विश्वव्यापी है। आगे जनपद मे चलने वाले महासंपर्क अभियान की तैयारी की चर्चा की व कामो का बंटवारा करते हुए कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि कार्यक्रम को सफल बनाये।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक मे मुख्यरुप से सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, राबर्ट्सगंज ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कैलास बैसवार, शंम्भूनारायण सिंह, कन्हैया जायसवाल, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राकेश मेहता, सुरेश शुक्ला, दिलिप चौबे, संजय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा का सोनभद्र में शिक्षा, स्वास्थ, ट्रेन आदि मूलभूत सुविधाएं देने की मांग

सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक वार्ड नंबर 20, अशोकनगर, बढ़ौली में वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने कहा है कि सोनभद्र आदिवासी, पहाड़ों एवं वनों से आच्छादित अधिकांश भाग वाला जनपद है।

Advertisement (विज्ञापन)

यहां आदिवासी, गरीब निवास करते हैं। इनका मुंबई, चेन्नई, कोलकाता एवं दिल्ली जाने के लिए सोनभद्र से कोई साधन नहीं है। इसलिए दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद एवम् कोलकाता के लिए शीघ्र ट्रेन चलाये जाने की मांग की । मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल प्रताप पटेल एडवोकेट ने कहा कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश में क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा जिला है। यह भारत का एकमात्र जिला है जो चार राज्यों की सीमा को स्पर्श करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

किंतु स्वास्थ्य एवं शिक्षा का बहुत ही अभाव है इसके लिए सोनभद्र जनपद में एम्स जैसा उच्च स्वास्थ्य संस्थान एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाय। मोर्चा के कोषाध्यक्ष काकू सिंह ने कहा कि सोनभद्र में जल पर अब संकट मंडरा रहा है. यहां पर हर साल दो से तीन मीटर जल स्तर कम हो रहा है. सोनभद्र में लगभग 25 सालों से पानी की समस्या और जल प्रदूषण का गंभीर मसला बना हुआ है प्रदूषित पानी की वजह से यहां के 10 विकास खण्डों में लगभग 26 गांव पिछले 20 साल से फ्लोरोसिस जनित दिव्यांगता विकलांगता से पीड़ित है इस अवसर पर रामगोपाल दुबे, संदीप जायसवाल, वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार कनौजिया, ईश्वर जायसवाल, संतोष चतुर्वेदी, पवन कुमार द्विवेदी, नवीन कुमार पांडेय, दीप नारायण पटेल, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

12 नाबालिग बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति से कराया गया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • टीम द्वारा विकासखण्ड राबर्ट्सगंज विभिन्न स्थानो का सघन भ्रमण किया।

सोनभद्र। उच्च न्यायालय मे योजित रिट पिटिसन सिविल तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में व जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, पुलिस विभाग, की गठित संयुक्त टीम द्वारा विकासखण्ड राबर्ट्सगंज मे विभिन्न स्थानों का सघन भ्रमण कर सड़क के किनारे कूड़ा बिनने वाले बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम में लिप्त बच्चो को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी अभियान के क्रम में गुरुवार को सयुक्त टीम द्वारा विकासखण्ड राबर्ट्सगंज के बस स्टैण्ड, होटल, राशन दुकान, आटो गैरेज, कबाड़ दुकान, मेडिकल स्टोर, ढेलो, मन्दिर व अन्य चिन्हांकित स्थानो का सघन भ्रमण किया। अभियान के दौरान सड़क के किनारे कूड़ा बीनने वाले व बाल भिक्षावृत्ति कर रहे कुल 12 बच्चों को मुक्त कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए संरक्षण हेतु प्रकरण को बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आमजन मानस से आग्रह करते कहा कि बच्चों को भिक्षा देकर बाल भिक्षावृत्ति को बढावा न दे यदि बाल भिक्षावृत्ति या कूड़ा करकट बीन रहे नाबालिग बच्चे दिखे तो तत्काल सम्बंधित सूचना जिला बाल संरक्षण इकाई, मानव तस्करी रोधी इकाई, सम्बंधित थाना एवं 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे बाल भिक्षावृत्ति कुप्रथा को समाप्त करते हुए बाल भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से नियमानुसार लाभान्वित कराते हुए नाबालिग बच्चो को उनके परिवार में पुनर्वासन कराया जा सके और शासन के मंशानुरूप शिक्षा से जोड़ते हुए जनपद को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाया जा सके।
टीम मे मौकै पर जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे व पुलिस विभाग थाना राबर्ट्सगंज से आरक्षी प्रेम प्रकाश व महिला आरक्षी दीक्षा पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम कथा श्रवण कर भाव विभोर हुए श्रद्धालु

HIGHLIGHTS

  • प्रभु राम हैं समरसता के मूल- पं दिलीप कृष्ण महाराज

  • युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर प्राप्त किया आशीर्वाद

ओबरा, सोनभद्र। ओबरा स्थित राम मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीराम कथा के व्यास अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पं दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज के द्वारा भगवान के अन्यान स्वरूपों का अपने मुखारविंद से विस्तृत वर्णन किया गया। महाराज ने कहा कि यदि हम भगवान श्रीराम के चरित्र का अनुसरण करने का प्रयास करें तो निश्चित हमारे जीवन में परिवर्तन आएगा। भगवान राम एक अच्छे पुत्र, अच्छे पति, अच्छे पिता व अच्छे भाई के रूप में जीवन जिया। भगवान राम ने जिस प्रकार अयोध्या वासियों के सम्मुख अपना त्याग प्रस्तुत किया, वह अभूतपूर्व था। एक सामान्य पुरुष राजगद्दी के लिए सब कुछ करने के लिए तैयार होता है, लेकिन उन्होंने पिता के वचनों को पूर्ण करने और मां केकई के हर्ष के लिए वनवास जाना उत्तम समझा। उन्होंने मानव समाज के समक्ष जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह वर्तमान में भी प्रासंगिक है। उससे प्रेरणा लेकर हमें अपने जीवन को उत्तम बनाना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री राम कथा मर्यादा में रहना सिखाती है, साथ ही यह मानव का सही मार्गदर्शन भी करती है। जो मनुष्य मन से श्रीराम कथा का श्रवण कर लेता है उसका लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। मनुष्य जीवन बहुत दुर्लभ है और बहुत सत्कर्मों के बाद ही मनुष्य का जीवन मिलता है, उन्होंने कहा कि मनुष्य को इसका सदुपयोग करना चाहिए और राम नाम का जप करते हुए अपने लोक परलोक को सुधारना चाहिए। कलयुग में मनुष्य का सबसे बड़ा सहारा राम नाम ही है, प्रवचन के दौरान महाराज ने कहा कि हमें अपने दांपत्य जीवन में गंभीर होना चाहिए, पति-पत्नी, भाई बहन, भाई भाई का प्रेम पिता पुत्र, सास बहू सभी को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए। रामायण हमें मर्यादा सिखाती है, रामायण को प्रतिदिन श्रवण करने से मानसिक संतुलन ठीक रहता है। दुराचारी रावण की नकारात्मक सोच ने उसके पूरे कुल का विनाश कर दिया। जैसे गुलाब का फूल देखने में सुंदर है पर चखने में मीठा नहीं होता, गन्ना दिखने में सुंदर नही पर चखने में मीठा होता है। किंतु हमें अपना स्वभाव सुंदर और मीठा बनाना है, तो भगवान राम की कथा कहना वह सुनना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

इससे हमारा स्वभाव मधुर मनोहर और मंगलकारी हो जाएगा। अनेकों असुरों के जप तप से खुश होकर भगवान ब्रह्मा उन्हें दर्शन दिया करते थे लेकिन आशीर्वाद स्वरुप असुरों के द्वारा अमर होने का वरदान मांगा जाना लोभ लालच की वेदी में उसी क्षण समाप्त हो जाता था। कथा उपरांत कथा व्यास पं दिलीप भारद्वाज महाराज को भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश चंद्र शुक्ला, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री समीर माली, सतीश त्रिपाठी, सभासद अमित गुप्ता, सागर महरोलिया, पूर्व सभासद मनीष विश्वकर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, राम मंदिर समिति के सचिव नीलकांत तिवारी, जीएन शुक्ल, सुनील अग्रवाल, एडवोकेट पुष्पराज पाण्डेय ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बतादें कि प्रतिदिन कथा सुनने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस दौरान समाजसेवी कन्हैयालाल जयसवाल, इं संजय बैसवार, प्रमोद चौबे, विनय सिंह, विवेक मालवीय, शिवनाथ जयसवाल, सुखनंदन चौरसिया, रोहित पटेल, दीपेश दीक्षित सहित अन्य श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

छाया शुक्ला को प्रान्तीय समन्वय समिति के अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया – जी.एस. शुक्ल

प्रान्तीय समन्वय समिति राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के संरक्षक के जी. एस. शुक्ल ने तत्काल प्रभाव से छाया शुक्ला को प्रान्तीय समन्वय समिति के अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया है। श्री शुक्ल जी का कहना है कि प्रान्तीय समन्वय समिति राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों एवं सम्मानित साथियों से विचार-विमर्श तथा वर्चुअल बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार श्रीमती छाया शुक्ला ने संगठन विरोधी गतिविधियों को सम्पादित किया है। समन्वय समिति के संयोजक अरविन्द पाण्डेय, महामन्त्री/सचिव केदारनाथ तिवारी एवं तीन सदस्यों अशोक कुमार गौतम, अशोक कुमार अवाक, अवधेश त्रिपाठी ने इस सम्बन्ध में संरक्षक जी.एस.शुक्ल एवं छाया शुक्ल को अपना लिखित विरोध दर्ज कराया था। फिर भी वह समन्वय समिति की आड़ में पाण्डेय गुट की बैठक कर रही थीं। उनकी इस संगठन विरोधी गतिविधि एवं अनुशासनहीनता के कारण उन्हें समिति के अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया है।

अण्डों के परिवहन एवं भण्डारण हेतु नियमों का कड़ाई से किया जाये पालन – डीएम

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रख्यापित कुक्कुट विकास नीति-2013 अन्तर्गत जनपद में पोल्ट्री फार्म स्थापित किये गये हैं। इसके अन्तर्गत निजी स्रोतों से भी कुक्कुट फार्म संचालित है। इन पोल्ट्री फार्म पर अण्डे का नियमित उत्पादन हो रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रदेशों एवं जनपदों से भी अण्डो का आयात जनपद में हो रहा है। लम्बी दूरी तक बन्द वाहन में परिवहन से अण्डों की गुणवत्ता खराब हो जाती है। बन्द वाहन में परिवहन करते समय अण्डों से नमी निकालकर अद्रतापूर्ण वातावरण निर्मित होने के कारण अण्डों के ऊपर प्राकृतिक सुरक्षा कवच को नष्ट कर देतें हैं, ऐसी दशा में अण्डों पर विभिन्न वैक्टीरिया जैसे- Salmonella, E-coli, Pseudomonas, Aspergillus,Alternaria, Mucor,Fusarium जैसे फंगस का इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है।

Advertisement (विज्ञापन)

परिवहन के दौरान खराब हुए अण्डो से मनुष्यों में विभिन्न वैक्टेरियल इन्फेक्शन होते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक है। उन्होंने बताया कि जनसामान्य को गुणवत्ता युक्त अण्डें उपलब्ध कराने तथा जनस्वास्थ्य एवं कुक्कुट विकास के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, ब्यूरो आफ इण्डियन स्टैण्डर्ड (बी0आई0एस0) तथा उ0प्र0 कोल्डस्टोरेज विनियमन अधिनियम 1976 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु उक्त पत्र द्वारा अण्डों के परिवहन एवं भण्डारण के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। अतः निर्देशित किया जाता है कि जनपद में अण्डों के परिवहन एवं भण्डारण हेतु निम्न निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि अण्डा परिवहन-प्रदेश में बाहर के राज्यों से आने वाले एवं प्रदेश से अन्य राज्यों को जाने वाले अण्डों का परिवहन रफ्रीजेरेटेड वाहन (शीतित यान) से ही किया जाय। ब्यूरो आफ इण्डियन स्टैण्डर्ड (बी0आई0एस0) के मानक के अनुसार रफ्रीजेरेटेड वाहन (शीतित यान) का तापमान 10-15.5 डिग्री सेन्टीग्रेट के मध्य होना चाहिए। रेफ्रीजेरेटेड वाहन में जी0पी0एस0 और डाटा लाॅगर (Device) होना अनिवार्य होगा। प्रदेश के अन्दर भी 150 कि0मी0 से अधिक दूरी के लिए अण्डों का उत्पादन परिवहन रफ्रीजेरेटेड वाहन (शीतित यान) में 10-15.5 डिग्री सेन्टीग्रेट के मध्य किया जायेगा तथा वाहन में जी0पी0एस0 और डाटा लाॅगर डिवाईस होना अनिवार्य होगा। प्रत्येक गाड़ी के साथ अण्डाट्रेडर/किसान द्वारा निर्गत इनवायस/कैश मेमो, पक्का बिल लाना अनिवार्य होगा। साथ ही क्रेता /ट्रेडर्स का गंतव्य स्थान , दूरी एवं पूरा पता मोबाइल नम्बर सहित कन्टेनर नम्बर के साथ बिल पर अंकन किया जायेगा। बाहर के राज्य से अण्डे मंगाने वाले प्रत्येक ट्रेडस/डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा बिल की छायाप्रति ईमेल/डिटिजल माध्यम द्वारा या भौतिक रूप से अपर निदेशक/संयुक्त निदेशक कुक्कुट, पशुपालन निदेशालय (ईमेल-uppoultrypolicy2013@yahoo.com) में उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे सांख्यिकी सूचना हेतु डाटाबेस तैयार किया जा सकें। बाहर के राज्यों से आने वाले अण्डों एवं प्रदेश में उत्पादित अण्डों की ट्रे पर स्टीकर चस्पा किया जायेगा, जिसमें उत्पादन दिनांक,स्थान, पिनकोड के साथ अंकित होगा।

उक्त के साथ-साथ अण्डों के बाक्स पर भी उक्त स्टीकर चस्पा किया जाय। अण्डों का परिरक्षण- खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 में विद्यमान ब्यवस्थानुसार। कोल्डस्टोरेज/कोल्डरूम में परिरक्षित किये जाने वाले अण्डों पर अमिट स्याही से उत्पादन तिथि एवं उत्पादन स्थान अंकित किया जायेगा।कोल्डस्टोरेज/कोल्डरूम मे परिरक्षित किये जाने वाले अण्डों को रखते समय ब्यूरो आफ इण्डियन स्टैण्डर्डस (बी0आई0एस0) के मानको यथा-ग्रेडिंग, कैंडलिंग आदि का पालन अनिवार्य रूप से किया जायेगा। अण्डो पर कोल्ड स्टोरेज में रखने से पूर्व किसी उपयुक्त मिनरल आयल या प्राथमिकता के आधार पर लिक्विड पैराफीन का स्प्रे अण्डों पर किया जायेगा।कोल्डस्टोरेज/कोल्डरूम से विक्रय हेतु अण्डे निकालने के उपरान्त विक्रेता अण्डों पर ‘‘शीत गृह में परिरक्षित’’ शब्द एवं निकासी का दिनांक तथा उपभोग की अवधि अधिकतम 03 दिन तक अंकित करेगा या इस आशय का स्टीकर प्रत्येक अण्डेे पर चस्पा करेगा। प्रदेश के बाहर से आने वाले कोल्डस्टोरेज में परिरक्षित अण्डों पर भी उपरोक्त प्रतिबन्ध लागू होगें। एक बार कोल्ड स्टोरेज/ कोल्ड रूम में संरक्षित अण्डों को बाहर निकालने के पश्चात पुनः कोल्डस्टोरेज/ कोल्ड रूम में नही रखा जायेगा।उ0प्र0 कोल्डस्टोरेज विनियमन अधिनियम 1976 में प्राविधान है कि ‘‘ लाइसेन्सधारी कोई ऐसा उत्पाद कोल्डस्टोरेज में स्टोर नही करेगा, जो कृषि उत्पादो से विपरित अथवा गंधविरोधी हो। विपरित गंध वाले उत्पाद, कोल्डस्टोरेज के पृथक कक्षों मे स्टोर किये जायेगें।’’ उक्त प्राविधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। कोल्डस्टोरेज/कोल्डरूम में अण्डों का भण्डारण अलग चैम्बर में किया जायेगा। अण्डों का भण्डारण 4-7 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान एव 75-80 प्रतिशत सापेक्षिक आर्द्रता के साथ किया जायेगा जिसकी अधिकतम सीमा तीन महीने है। ऐसे कोल्डस्टोरेज/कोल्डरूम जिनमें अण्डे संरक्षित किये जा रहे हो उनका पता, संरक्षित अण्डों की मात्रा आदि विवरण डाटा बेस तैयार किये जाने हेतु प्राप्त किया जाय।

व्यापार मंडल ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को सदर एसडीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में वर्षा शुरू होने वाली है जिससे फ्लाईओवर का गंदा पानी लोगों के ऊपर गिरता है 10 मिनट के बारिश में कई घंटों पानी चुता है उन्होंने आगे बताया कि धर्मशाला चौराहा, राज पैलेस, मंडी गेट के पास, कीर्ति पाली हॉस्पिटल, के पास गंदा पानी जमा होता है। जिसके निकास की उचित व्यवस्था की जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

वही व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण ना होने के कारण गंदगी बहुत है जिससे लोगों को कई बीमारियों से जूझना पड़ रहा है।
व्यापार मंडल के नगर महामंत्री विजय केसरी ने बताया फ्लाईओवर पर प्रकाश व जाली न होने के कारण आए दिन एक्सीडेंट होता रहता है।
वही सदर उप जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द समस्या से निदान दिलाने का भरोसा दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, जिला उपाध्यक्ष संजय जयसवाल, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केसरी, किराना अध्यक्ष श्याम केसरी, दिनेश गुप्ता दुर्गेश केडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने 4 सूत्रीय मांग पत्र ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर को सौंपा

सोनभद्र। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सोनभद्र केजिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों संग बुधवार को के के वर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य कर से मिलकर 4 सूत्री मांग पत्र सौंपा। 4 सूत्री मांग पत्र में व्यापारियों ने लिखा है कि वाणिज्य कर विभाग आज 50-60 वर्षों से किराए के मकान में चल रहा है जबकि शासन द्वारा भूमि आवंटित कर दिया गया है, भूमि पूजन भी हो गया है, और धनराशि भी आवंटित हो गया है, आखिरकार इसमें विलंब क्यों हो रहा है, दूसरी मांग जीएसटी विभाग द्वारा सर्वे का प्रचार हो रहा है,जबकि हमारे प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल लखनऊ में ज्वाइंट कमिश्नर से मुलाकात कर अपनी शिकायत की, तो बताया गया कि सर्वे फर्जी रजिस्ट्रेशन जिनके हुए हैं उनके यहां जांच की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

के के वर्मा ने बताया कि अपने जनपद में ऐसे व्यापारी बहुत कम है,तीसरी मांग में वाणिज्य कर विभाग में व्यापारियों के लिए कोई भी रूम आवंटित नहीं है, जबकि शासन के द्वारा व्यापारियों के लिए वाणिज्य कर विभाग को एक कमरे में बैठने की व्यवस्था पानी आदि की व्यवस्था करनी है। जिसके लिए केके वर्मा ने बताया कि शासन से धनराशि की मांग की गई है, आने वाले समय में अपने भवन ही सारी सुविधाएं मुहैया कराई जा सकती हैं। चौथी मांग में यह है कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा व्यापार बन्धु की बैठक कई माह से नहीं हो रही हैं,जिसे कराना सुनिश्चित करें।
ज्ञापन सौंपने वाले में मुख्य रूप से व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री विमल अग्रवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी, उपाध्यक्ष रामेश्वर दास जैन, मीडिया प्रभारी विमल जालान, राइस मिलर राजकुमार जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free