हर गांव में टीम बनाकर सरकारी योजनाओं का होगा प्रचार-प्रसार-अनुज त्रिपाठी

HIGHLIGHTS

  • करमा ब्लाक के पगिया गांव में युवक मंगल दल का हुआ गठन

सोनभद्र। करमा ब्लॉक के पगिया ग्राम पंचायत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज त्रिपाठी के मौजूदगी में उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित संगठन युवक मंगल दल के पदाधिकारियों एंव सदस्यों का गठन किया गया।श्री त्रिपाठी ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री जी का युवक/महिला मंगल दल के ऊपर बहुत भरोसा है इसलिए वो संगठन को और भी मजबूत और सशक्त बनना चाहते है।जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों के युवक/महिला मंगल टीम में सक्रिय युवाओं को जोड़कर ऑनलाइन फीडिंग भी कराई जा रही है साथ ही जो लोग बहुत पहले से कार्य कर रहे है और उनकी उम्र पंद्रह वर्ष से ऊपर और पैतीस वर्ष से कम है उन्हें भी ऑनलाइन कर पंजीकृत किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हम युवाओं के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याण कारीयोजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन जन को लाभान्वित करें। वहीं युवक मंगल दल के जिला मंत्री साहिद खान ने बताया कि जनपद में युवाओं को विशेष अवसर देने के साथ-साथ उन्हें जागरूक करने हेतु जल्द ही जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में गठन की प्रक्रिया को पूर्ण कर शासन को भेज दिया जायेगा।पगिया ग्राम पंचायत के गठन में मो0 हुसैन को अध्यक्ष,अरविन्द कुमार को उपाध्यक्ष,रौनक अहमद को मंत्री,खालिद खान को संयुक्त मंत्री,अशफाक शाह को कोषाध्यक्ष,रवि कुमार,आबिद खान,सादिक खान,अनस अहमद,ओम प्रकाश,अभिषेक,मो0 साबिर और चाँद बाबू को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।उक्त अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सरताज अहमद,अजहरुद्दीन, डॉ0 आशीष पॉल,शेर मोहम्मद,असन अहमद,अजमेर अली आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

दहेज के लिए बहू की हत्या करने वाले सास ससुर को हुई उम्र कैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 26- 26 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • साढ़े 10 वर्ष पूर्व दहेज में 10 हजार रूपये नकद व सोने की सिकड़ी नहीं मिलने पर जलाकर सुनीता की हुई हत्या का मामला

सोनभद्र। साढ़े 10 वर्ष पूर्व दहेज में 10 हजार रूपये नकद व सोने की सिकड़ी नहीं मिलने पर सुनीता को जलाकर हत्या करने के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी सास -ससुर को उम्रकैद व 26- 26 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शाहगंज थाना क्षेत्र के नरैना गांव निवासी रामविलास पुत्र रामधनी ने पन्नूगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बेटी सुनीता की शादी संजय पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम किचार, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र के साथ 5 जून 2012 को किया था। शादी में अपनी सामर्थ्य अनुसार खर्च किया था। बेटी विदा होकर अपनी ससुराल चली गई। करीब दो माह बाद दामाद संजय कमाने के लिए बांबे चले गए। उसकी बेटी सुनीता अपनी ससुराल में ही रही। दहेज में 10 हजार रूपये नकद व सोने की सिकड़ी की मांग को लेकर ससुर शिवकुमार, सास फूलमती उर्फ सुकुवरिया समेत 5 लोगों द्वारा बेटी सुनीता को प्रताड़ित किया जाने लगा। यहां तक धमकी दी जा रही थी कि अगर दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो सुनीता को मारकर रास्ते से हटा दिया जाएगा और संजय की दूसरी शादी कर दी जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

जब बेटी से मिलने उसकी ससुराल गया था तो दहेज की मांग और प्रताड़ना की बात बताई थी तो उसके सास व ससुर से प्रताड़ित न करने की विनती करके बेटी सुनीता को ढाढस बंधाया और अपने घर आ गया। 5 दिसंबर 2012 को दोपहर 3 बजे बेटी सुनीता को मारपीट कर आग लगा कर जला दिया। शोरगुल सुनकर काफी लोग जुट गए। तब बेटी को राबर्ट्सगंज अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन उसे एक प्राइवेट अस्पताल में राबर्ट्सगंज ही भर्ती करा दिया। उधर दूसरे दिन दामाद ने फोन से बेटी के जलने की सूचना दी। जब बेटी से मिलने गया तो वह दर्द से कराह रही थी और सारी वाकए की जानकारी दी। हालत गंभीर होने पर बेटी को वाराणसी बीएचयू में ले जाकर जबरी भर्ती कराया। जब घर पैसा लेने आया तो पता चला कि 9 दिसंबर 2012 को बेटी सुनीता की मौत हो गई।

इस तहरीर पर सास, ससुर समेत पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में सिर्फ ससुर शिवकुमार व सास फूलमती उर्फ सुकुवरिया के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी ससुर शिवकुमार व सास फूलमती उर्फ सुकुवरिया को उम्रकैद व 26- 26 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

विराट रुद्र महायज्ञ में दी जा रही जड़ी बूटियों की आहुति

HIGHLIGHTS

  • भिखारी बाबा का भी भक्तो ने लिया आशीर्वाद
  • भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने चल रहा आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर धर्म स्थल तपोभूमि परिसर में बुधवार को तीसरे दिन वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हुई। जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। जिससे समूचा वातावरण शुद्ध हो गया और हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भिखारी बाबा की भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। आयोजित भंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर उपासना स्थल परिसर में आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रामचंद्र तिवारी के जरिए वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रूद्र महायज्ञ शुरू कराया गया। जड़ी बूटियों से आहुति दी जा रही है, ताकि समूचा वातावरण शुद्ध रहे। मंदिर समिति के संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई है। प्रतिदिन दिल्ली से आए आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज द्वारा रामकथा सुनाई जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारा भी चल रहा है, ताकि श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ ही प्रसाद भी ग्रहण कर सकें। रामचंद्र, रामवृक्ष, रामसूरत,मनोज केशरी, जनरैल सिंह, बच्चालाल जायसवाल, मीरा यादव, अमित कनौजिया, विशाल, विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र गुप्ता, आलोक रावत, बुद्धिराम यादव, गोपाल केशरी, सुभाष मोदनवाल,साध्वी कृष्णावती, मीरा भट्टाचार्य,मुन्नी, सरोज सिंह, कृष्णा, राधा,संगीता, राजकुमारी, लीलावती, हीरावती, निशा, अजय कुमार यादव, रमाशंकर, नसीम कुरैशी, प्रियांशु, आकाश सिंह, अनिल, सौरभ आदित्य सिंह, नरेश कनौजिया, रेखा, राजीव कुमार,आरुष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

81 लाख की हीरोइन के साथ पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • एसओजी/सर्विलांस एवं कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के दो नफर अभियुक्तों को 810 ग्राम हेरोईन (कीमत रुपया लगभग 81 लाख) के साथ किया गया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व मादक पदार्थ बेचने एवं खरीदने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज, एसओजी/स्वाट, सर्विलांस टीम सोनभद्र के अथक प्रयास से मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के दो अभियुक्तों को 810 ग्राम हेरोईन (कीमत रुपया लगभग 81 लाख) के साथ वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत सन बीम स्कूल तिराहा वहद ग्राम बिच्छी से घेरा बन्दी कर दिन में लगभग 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा मौके से एक अभियुक्त फरार हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 298/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अभियुक्त की तलाश टीम बनाकर की जा रही है ।

बताते चले कि मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज, एसओजी/स्वाट, सर्विलांस टीम सोनभद्र द्वारा ग्राम बिच्छी वाराणसी शकितनगर मार्ग पर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा मौके से एक नफर अभियुक्त फरार हो गया । पकड़े गये अभियुक्तों के कब्जे से कुल 810 ग्राम हेरोईन (कीमत लगभग इक्यासी लाख रुपये) बरामद किया गया । पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, यह गिरोह मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी करता है, हिरोईन की बड़ी खेप लखनऊ से लाकर रॉबर्ट्सगंज व आस-पास के क्षेत्रों में बेचते है । उक्त गिरफ्तार शुदा व्यक्ति वाराणसी की तरफ से आने वाली बस से सन बीम स्कूल तिराहा पर पिट्ठू बैग लेकर उतरे थे तथा मोटर साइकिल सवार वांछित अरुण सोनकर को हेरोइन दे रहे थे कि पुलिस टीम की दबिश से अरुण सोनकर फरार हो गया और राजा सोनी तथा सूरज सोनकर मय हेरोइन के पकड़े गये ।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तार अभियुक्तगण

राजा सोनी पुत्र जितेन्द्र सोनी, निवासी नई बस्ती, सोनकर कटरा, वार्ड नं0-14, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष व सूरज सोनकर पुत्र श्याम सुन्दर, निवासी अम्बेडकर नगर, वार्ड नं0-13, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष और एक फरार अभियुक्त अरुण सोनकर पुत्र स्व0 महेश सोनकर, निवासी नई बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 24 वर्ष है। इन लोगों के पास से 01. 810 ग्राम हिरोईन (कीमत लगभग इक्यासी लाख रुपये) पाई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तार करने वाली टीम
क्षेत्राधिकारी सदर आशीष मिश्रा, जनपद सोनभद्र, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस, जनपद सोनभद्र, निरीक्षक शेषनाथ पाल प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र, हे0का0जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशिप्रताप सिंह, का0रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव, का0 सतीश कुमार सिंह स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र, हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित सिंह सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र, का0 रमेश गोंड़, का0 प्रेम प्रकाश, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

सीडीओ की अध्यक्षता में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • रोजगारपरक योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से बैंकर्स द्वारा निस्तारण किया जाये सुनिश्चित – मुख्य विकास अधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला परामर्श दात्री समिति की बैठक की गयी। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर आत्म निर्भर निधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, पी0एम0 स्वानिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मत्स्य पालन योजना के तहत बैंकर्स द्वारा लोगो के स्वीकृत/अस्वीकृत किये गये बैंक लोन के प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित बैंकर्स समिति के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर आत्म निर्भर योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, केन्द्र सरकार महत्वपूर्ण योजना है, इन योजनाओं के द्वारा लाभार्थियों के लोन स्वीकृत होने पर उन्हें व्यवसाय करने में काफी सहायता मिलती है,जिससे वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड, पशु पालन योजना के अन्तर्गत लोन स्वीकृत होने पर उन्हें पशुओं के माध्यम से रोजगार करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि बैंकों में किसी भी योजना के लाभार्थी द्वारा व्यवसाय हेतु विभागों द्वारा स्वीकृत की गयी फाइलों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद ही फाइलों को रिजेक्ट करने की कार्यवाही की जाये, यदि फाइलों में विशेष कोई दिक्कत न हो तो अनावश्यक रूप से लोन सम्बन्धित फाइलों को रिजेक्ट न किया जायें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर बैंक ऋण से सम्बन्धित प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, पं0 दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधान मंत्री सुरक्षा फसल बीमा योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैण्डअप इण्डिया, सामाजिक सुरक्षा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्य मंत्री युवा रोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से सम्बन्धित लाभार्थियों के कैम्प का आयोजन करें और उसमें लाभार्थियों के पत्रावलियों को जमा कर उसका शीघ्र निस्तारण करें और पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजना से लाभान्वित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, एल0डी0एम0 अरूण कुमार पाण्डेय, डी0सी0 एन0आरए0एल0एम0 ए0के0 जौहरी, उप निदेशक कृषि डी0के0 गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

एनटीपीसी सिंगरौली में बालिका सशक्तीकरण अभियान-2023 कार्यशाला का हुआ भव्य उद्घाटन

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर द्वारा सीएसआर के तहत गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन सत्र के तहत 20 मई से 15 जून 2023 तक बालिका सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस बालिका सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि सुवाश चंद्र नाइक, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी विंध्याचल, श्रोतस्वनी नाइक अध्यक्षा (सुहासिनी संघ), राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली, पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा-वनिता समाज, एवं सभी महाप्रबंधकगण, वनिता समाज की वरिष्ठ सदस्याओं, यूनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं एनटीपीसी गीत समवेत स्वर में गाने के साथ किया गया। तत्पश्चात बालिका सशक्तीकरण अभियान के उद्घाटन व बालिकाओं के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि श्री सुवाश नाइक, श्री अकोटकर एवं सभी वरिष्ठ गणमान्य अतिथियों एवं जेम बालिकाओं द्वारा केक काटा गया।

इस अवसर पर श्री अकोटकर द्वारा ने अपने संबोधन में सभी बालिकाओं से कहा कि वे बालिका सशक्तीकरण अभियान कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाएं एवं अपना समग्र व्यक्तित्व विकास कर अपने परिवार, समाज एवं एनटीपीसी का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी शिक्षकगण एवं जेम कोरडीनटोर्स से भी अनुरोध किया कि वे सभी बालिकाओं में पर्याप्त साहस और आत्मविश्वास भरें एवं उन्हें भविष्य के लिए पूर्ण रूप से सुशिक्षित बालिका के रूप में तैयार करें।
श्री चंद्र नाइक, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा अपने उद्बोधन में बालिका सशक्तीकरण के महत्व पर ज़ोर डालते हुए सीएसआर पहल के अंतर्गत ग्रामीण बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा आयोजित इस बालिका सशक्तीकरण अभियान की सराहना की गयी। उन्होंने कहा कि एक विकसित समाज हेतु महिलाओं का विकसित होना बहुत जरूरी है एवं उन्हे गर्व है कि एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा इस दिशा में अनेकों सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस सुअवसर पर बालिका सशक्तीकरण अभियान के तहत चयनित विवेकानंद विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं द्वारा भी अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम, जेम कार्यशाला के अनुभव साझा किए गए एवं एनटीपीसी सिंगरौली को इस सीएसआर योजना हेतु धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम के विवेकानंद विद्यालय में कक्षा -10 की उत्कृष्ट अध्ययनरत जेम बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
बालिका सशक्तीकरण अभियान के तहत एनटीपीसी सिंगरौली के आस-पास के गाँव कोटा, तारापुर, रणहोर, लोझरा, चिल्काडांड, कोहरौल में छठी कक्षा में अध्ययनरत 120 बालिकाओं को सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं। इस वर्कशॉप के तहत एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा बालिकाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास हेतु आवासीय सुविधा के साथ व्यावहारिक कक्षा का संचालन, व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण, खेल प्रशिक्षण, आत्म रक्षा प्रशिक्षण, कला-कौशल विकास संबंधी प्रशिक्षण एवं चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर श्रीमती नाइक अध्यक्षा (सुहासिनी संघ), श्रीमती अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज, डॉ एस के खरे, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), एल के बहेरा, महाप्रबंधक( प्रोजेक्ट), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक( ऑपरेशन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), देबव्रत कर, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), जोसेफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), रंजू कुमारी सिंह, वरिष्ठ सदस्या, वनिता समाज, आरती बेहरा, (बाल भवन प्रभारी), सौमया कर (टाइनी टोट्स प्रभारी), वनिता समाज की सम्मानित सदस्याएं, एनटीपीसी के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण, स्कूल प्रधानाचार्य, आदरणीय प्रधान गण, ई-सोल्यूशंस एजेंसी से जेम कोरडीनटोर्स, जेम-2023 की बालिकाएँ आदि उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

विराट रुद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

HIGHLIGHTS

  • मंदिर में हुई शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा
  • प्रतिदिन दिल्ली से आए आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज सुनाएंगे रामकथा
  • अंतिम दिन 30 मई को होगा समापन, चलेगा विशाल भंडारा, श्रद्धालु करेंगे प्रसाद ग्रहण
  • चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने किया गया है आयोजन
    फोटो:
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर धर्म स्थल तपोभूमि परिसर में मंगलवार को वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। जिसका समापन 30 मई को होगा। प्रतिदिन आरती होगी,विशाल भंडारा चलेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर उपासना स्थल परिसर में आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रामचंद्र तिवारी के जरिए वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यहां पर नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ, रामकथा का आयोजन किया गया है। जिसका समापन 30 मई को होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

मंदिर समिति के संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भगवान की झांकी, कलश यात्रा, कलश स्थापना व अग्नि प्रवेश के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई। प्रतिदिन दिल्ली से आए आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज द्वारा रामकथा सुनाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारा भी चलेगा, ताकि श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ ही प्रसाद भी ग्रहण कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि 30 मई को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट कसारी रामगढ़ व विराट रूद्र महायज्ञ समिति चुर्क के पदाधिकारी,सदस्य व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। रामचंद्र, रामवृक्ष, रामसूरत,मनोज केशरी, जनरैल सिंह, बच्चालाल जायसवाल, मीरा यादव, अमित कनौजिया, विशाल, विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र गुप्ता, आलोक रावत, बुद्धिराम यादव, गोपाल केशरी, सुभाष मोदनवाल,साध्वी कृष्णावती, मीरा भट्टाचार्य,मुन्नी, सरोज सिंह, कृष्णा, राधा,संगीता, राजकुमारी, लीलावती, हीरावती, निशा, अजय कुमार यादव, रमाशंकर, नसीम कुरैशी, प्रियांशु, आकाश सिंह, अनिल, सौरभ आदित्य सिंह, नरेश कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

सुकृत में अभियान चलाकर नाबालिगों को बाल भिक्षावृत्ति से कराया गया मुक्त

सोनभद्र। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के आदेश पर व जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के अगुवायी में बाल भिक्षावृति उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत फुटपाथों पर जीवन गुजरने वाले बच्चों व उनके परिवारों को चिह्नित कर उनको मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में सोमवार को सुकृत मार्केट, मन्दिर, दुकान आदि चिन्हित स्थानों पर भ्रमण कर टीम द्वारा बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया गया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम,बाल तस्करी व बाल विवाह कुप्रथा के रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है साथ ही ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति व ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के समन्वय से येसे नाबालिग बच्चों का डाटा/ विवरण तैयार कराया जा रहा है जो बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल तस्करी या बंधुआ मजदूरी मे संलिप्त है या बनाये गये है जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए नबालिग बच्चों का परिवार में पुर्नवासन कराया जा सके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

रेस्क्यू टीम मे जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा, ओ आर डब्ल्यू, विजय कुमार, मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र से उपनिरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव आरक्षी शालनी वैश्य, अमन द्विवेदी सहित अन्य लोग रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

29 मई से 05 जून तक डोर टू डोर पिलाया जाएगा पोलियोरोधी दवा- डीएम

HIGHLIGHTS

  • जिला टास्क फोर्स व राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम सम्बन्धी जिलाधिकारी ने की बैठक
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे जिला टास्क फोर्स व राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम सम्बन्धी बैठक की, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में 28 मई,2023 को पोलियों की दवा पिलाया जायेगा, इसके बाद 29 मई से 05 जून, 2023 तक डोर टू डोर पोलियोरोधी दवा को पिलाया और इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाये जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों को दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि 28 मई,2023 को प्रातः 09 बजे से सायं 04 बजे तक 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की खुराक दी जायेगी। पोलियों बूथ लगाकर शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जो बच्चें दवा पीने से छूट जाएंगें उन्हें अगले 5 दिनों तक घर-घर जाकर स्वास्थ्य टीम दवा पिलाया जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ई कवच (वी0एच0आई0आर0) पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं, 0-5 वर्ष तक के बच्चों की इन्ट्री आदि कार्य का प्रतिशत काफी कम किया गया है, जिस पर जिलाधिकरी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त प्रभारी चिकित्सा अधीक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए 3 दिवस के अन्दर इन्ट्री के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये गयें।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने व ई कवच पोर्टल पर इन्ट्री के कार्य में शिक्षा मित्र, कोटेदार, सचिव, आशा, ए0एन0एम0, सी0एच0ओ0 आदि का सहयोग लिया जाये और कार्य मे तेजी लाया जाये और इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से वंचित न रहने पायें। उन्होंने कहा कि 29 मई से 05 जून, 2023 तक डोर टू डोर पोलियों अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभ से लोगों में जागरूकता भी फैलाया जायें, जिससे पात्र लोग बढ़-चढ़ कर कार्ड बनवाकर लाभ उठा सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से राष्ट्रीय डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैठक की, इस दौरान उन्होंने कहा कि तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद जतायी गयी है, ऐसी स्थिति में जनपद में वेक्टर जनित तथा जल जनित रोगों के आउटब्रेक अधिक होने की संभावना है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति से बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जनमानस के लिए शीतल एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, गर्मी से बचाव के लिए शेल्टर की व्यवस्था, व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान तथा तापमान का डिस्पले, हीट वेव से बचाव हेतु उपायों का जनमानस में व्यापक प्रचार-प्रसार व विद्यालयों में हीट वेव से बचाव हेतु उपायों का विद्यार्थियों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जायें। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए सर्विलांस, सोर्स रिडक्शन,निदानात्मक गतिविधियाॅ व उपचार एवं सन्दर्भन गतिविधियाॅ के लिए आउटब्रेक रिस्पाॅन्स कमेटियाॅ बनायी गयी है।

उन्होंने कहा कि सर्विलांस टीम में लगे आशा, ए0एन0एम0, आगनबाड़ी एवं सफाई कर्मियों के द्वारा बुखार, जाड़ा, बदन दर्द, जोड़ों में दर्द एवं रक्त साव के लक्षणों वाले रोगियों का चिन्हीकरण, बुखार के रोगियों की आशा द्वारा मलेरिया हेतु आर0डी0टी0 किट से रक्त जाॅच, गंभीर लक्षण युक्त रोगियों को तत्काल जाॅच एवं उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर सन्दर्भित किया जाये। नगर विकास, ग्राम विकास, पंचायती राज, पशु पालन, कृषि विभाग के द्वारा सोर्स रिडक्शन की गतिविधियाॅ सुनिश्चित की जाये, आशा के द्वारा अपने क्षेत्र में गृह भ्रमण के दौरान सोर्स रिडक्शन की गतिविधियाॅ संचालित की जाये, शिक्षा विभाग के द्वारा अध्यापकों के माध्यम से छात्रों के मध्य सोर्स रिडक्शन की गतिविधियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाये। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0जी0 यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री विशाल सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली पहुंची सोनभद्र, हाइडिल मैदान में सीडीओ ने किया स्वागत

HIGHLIGHTS

  • खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली को हाईडिल मैदान में मुख्य विकस अधिकारी ने किया स्वागत
  • मशाल रैली बैण्ड बाजे के साथ चिलचिलाती धूप में 4 किलो मीटर की दूरी तय करते हुए विशिष्ट स्पोर्ट स्टेडियम तियरा में पहुंची
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। खेलों इण्डिया यूनिर्सिटी गेम्स, 2022 तृतीस संस्करण के आयोजन के क्रम में खेलों के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा शुरू की गयी मशाल रैली सोमवार को सोनभद्र जिले के हाईडिल मैदान में जा पहुंची, मशाल रैली को मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ इसका स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)

मशाल रैली बैण्ड बाजे के साथ चिलचिलाती धूप में 4 किलो मीटर की दूरी तय करते हुए विशिष्ट स्पोर्ट स्टेडियम तियरा में पहुंची, जहां विभिन्न आयोजनों के साथ लोगों को विभिन्न खेलों के प्रति जागरूक किया गया। रैली के साथ चल रहे मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणांचलों में खेलों को बढ़ावा देना है, जिससे ग्रामीणांचलों के लोगों को खेलों के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने बताया कि ऐसे तो खेलों के बढ़ावा के लिए जिले में विभिन्न खेलों का आयोजन समय-समय पर कराया जाता है, जनपद के बच्चें भी खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं, जिसे आज सरकार द्वारा चलायी जा रही बेहतरीन मुहिम को विस्तृत रूप दिया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 04 जनपदों लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एवं दिल्ली में पहली बार खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से 05 जून 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। इस के अयोजन गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 04 मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-2 दिशाओं में 05 मई 2023 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से आदित्यनाथ योगी, मा0 मुख्यमंत्री उ०प्र० के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर रवाना की गयी है, मशाल रैलियां सम्पूर्ण प्रदेश में खेलों इण्डिया गेम्स 2022 के आयोजन का सार्वजनिक प्रचार-प्रसार कर रही है। मशाल रैली जनपद मीरजापुर से जनपद सोनभद्र में 21 मई, 2023 को रात्रि 08.30 बजे आकर रात्रि कालीन विश्राम सर्किट हाउस सोनभद्र ठहरी हुई थी तथा 22 मई, 2023 को प्रातः 06.00 बजे से टाॅर्च रिले, प्रातः 10.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक सन्ध्या के उपरान्त सायं 06.00 बजे जनपद भदोही के लिए प्रस्थान करेंगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free