शनिवार को 2 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने का आदेश आते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया जिस पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सदर एसडीएम एवं नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद व अधिशासी अधिकारी से संपर्क किया जिस पर एसडीएम द्वारा व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए 10 दिन की मोहलत दी गई
सोनभद्र। शनिवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा अचानक अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पूरे नगर में एनाउन्स कराया गया कि 2 घंटे के अन्दर अपना अपना अतिक्रमण हटा लेने की सूचना दी जा रही है। जिस पर उ०प्र० उधोग व्यापार मण्डल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सदर एस डी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रुबी प्रसाद, अधिशासी अधिकारी से सम्पर्क कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया और कहा कि इस समय शादी ब्याह का सीजन चल रहा है ऐसे में यह कार्यवाही उचित नही है
Advertisement (विज्ञापन)
नगर पालिका परिषद बोड के गठन के पश्चात व्यापारियों की समस्या पर चर्चा कर विचार कर अभियान उ प्र उधोग व्यापार मण्डल सोनभद्र के सहयोग से चलाया जाना चाहिए जिस पर सदर एस डी एम ने अभियान को स्थगित करते हुये 10 दिनो का समय दिया। वार्ता करने के दौरान व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, सजय गुप्ता, विजय पटेल, नगर महामंत्री विजय केशरी सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।
सोनभद्र। नगर स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का समापन शनिवार को हुआ। जिसमें बच्चों को विभिन्न प्रकार के एक्टिविटी कराई गई जिनमें आर्ट एंड क्राफ्ट, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फिजिकल एक्टिविटी, डांस, योगा, पिंक डे , पर्यावरण संरक्षण, फ्रूट डे सहित अन्य एक्टिविटीज शामिल रहे। वही स्कूल में फ्रूट-डे के अवसर पर बच्चों को फलों के महत्व की जानकारी दी गई। इस दौरान नौनिहालों को फल खिलाते हुए उनके गुणों के बारे में बताया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश सिंह ने बच्चों को बताया कि फलों का आहार में होना हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। मौसम के हिसाब से फलों का सेवन करना चाहिए। बिना मौसम के मिलने वालों फलों का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए। इस दौरान बच्चों को फलो की पार्टी दी गई जिसमें कई प्रकार के फल परोसे गए। फल पार्टी में बच्चों ने खूब मस्ती की। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने बच्चों को आम, सेब, अंगूूर, केला, अमरूद, नाशपाती एवं अनार आदि फलो को दिखाकर उनके गुणों के बारे में बताया। बच्चों ने विभिन्न फलों के आकार की बनी ड्रेस भी पहनी। इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन पूजा सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर शिक्षिका रजनी अग्रहरी, मीनू सोनी, अंजलि केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
भीख मागने वाले बच्चों के पुनर्वासन हेतु बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सब्जीमंडी सहित विभिन्न स्थानें पर चलाया गया रेस्क्यू आपरेशन
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के आदेश के क्रम में व जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के नेतृत्व मे जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव,आकांक्षा उपाध्याय व ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधीक्षक अनिल सिंह के अध्यक्षता मे बैठक बैठक आयोजित की गई जिसमें बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, वाल तस्करी की रोकथाम एवं परित्यक्त बच्चों के संरक्षण के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए योजना बनायी गयी साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई टीम द्वारा
Advertisement (विज्ञापन)
थाना रावर्टसगंज कस्बा,आदि स्थानों पर भ्रमण कर बच्चों का चिन्हाकन कर परामर्श व बच्चों को संरक्षण प्रदान कराया गया। जिसके अंतर्गत रॉबर्ट्सगंज मे नाबालिग बच्चों को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराते हुए परिवार जनों को परामर्श भी दिया गया। इस दौरान ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी द्वारा जारी कैलेन्डर आदेश के अनुसार जनपद में बाल भिक्षावृत्ति, कूड़ा बीनने वाले नाबालिग बच्चों का चिन्हाकन व रेस्क्यू करके उन्हें संरक्षण प्रदान कराया जा रहा है और मुक्त कराये गये बच्चों के अभिभावक/परिवार को परामर्श दिया जा रहा है की बच्चो से भिक्षावृत्ति या कूड़ा करकट का कार्य ना कराये।
Advertisement (विज्ञापन)
साथ ही यह भी बताया गया कि यह विशेष अभियान पूरे मई माह तक चलेगा बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त कराये गये पात्र बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जायेगा और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पंजीकृत कर उनके भविष्य के दृष्टिगत शिक्षा से जोड़ते हुए शिक्षा और पोषण के लिए 23 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 2500 रुपए दिया जायेगा साथ ही यह भी कहा गया की बच्चों के जीवन में ना करो अधियारा, पढ़ा लिखा कर बनाओ इनका जीवन न्यारा।
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की जिला कार्यसमिती की बैठक 21 मई को प्रातः 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर अयोजित की जाएगी। बैठक मे महासंपर्क अभियान व संगठन द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तय कि जायेगी। बैठक मे मुख्यरुप से जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिती सदस्य, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला अभियान टोली, मण्डल अभियान टोली, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र व प्रदेश के पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य है। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
क्रमशः 15 हजार रूपये व 3 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी* 21वर्ष पूर्व हुई चोरी का मामला
सोनभद्र। 21 वर्ष पूर्व हुई चोरी के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दो दोषियों क्रमशः भंवर सिंह को 7 वर्ष की कैद व 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं सुनील सेठ को 3 वर्ष की कैद व 3 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड ना देने पर डेढ़ माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं एक अन्य आरोपी कन्हैया को दोषमुक्त करार दिया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
अभियोजन पक्ष के मुताबिक रामदेव तिवारी पुत्र धर्मजीत तिवारी निवासी म्योरपुर थाना कोतवाली दुद्धी ने थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 10 मार्च 2002 को सुबह 5 बजे भोर में उठा तो देखा कि चार बक्से और चार अटैची तोड़कर फेंके गए थे और आलमारी भी तोड़ी गई थी तथा सारा सामान गायब कर दिया गया था। जिससे आशंका जाहिर की गई थी कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की है। इस तहरीर पर अज्ञात में एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दो चोरों क्रमशः भंवर सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी धौरहवा, थाना बीजपुर , जिला सोनभद्र को 7 वर्ष की कैद व 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड ना देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं सुनील सेठ पुत्र देवातादिन सेठ निवासी कमासिन, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ हाला पता तुर्रा, थाना पिपरी, जिला सोनभद्र को 3 वर्ष की कैद व 3 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड ना देने पर डेढ़ माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। एक आरोपी कन्हैया दोषमुक्त करार दिया गया।अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।
खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अपने कर्मचारी व ग्राम प्रधान को तत्काल उनका, निस्तारण करने का निर्देश दिया
नीरज गुप्ता
बीजपुर, सोनभद्र। खंड विकास अधिकारी म्योरपुर उमेश सिंह की उपस्थिति में बीजपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास की योजनाओं तथा सरकारी लाभ की योजनाओं की जानकारी दिया जाना था तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना भी चौपाल का मुख्य उद्देश्य था।की समस्यासमाधान किया जाना था।
Advertisement (विज्ञापन)
चौपाल में उपस्थित वीडियो उमेश सिंह ने ग्रामीणों को सरकारी लाभ की योजनाएं जैसे विधवा पेंशन वृद्धा पेंशन सामाजिक सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना सहित तमाम सरकारी योजनाओं की जानकारी दिया तथा ग्रामीणों से कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित हैं वे ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक से मिलकर अपना फॉर्म भर दें जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को मिल सके।इसके बाद ग्रामीणों ने बीडीओ को गांव की एक से एक समस्या बताना शुरू किया।
Advertisement (विज्ञापन)
खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अपने कर्मचारी व ग्राम प्रधान को तत्काल उनका निराकरण करने का निर्देश दिया।बीडीओ ने ग्राम प्रधान सहित ग्राम रोजगार सेवक,पंचायत सहायक व सफाई कर्मी को अपने-अपने कामों को सही ढंग से व्यवहार पूर्वक करने को कहा। चौपाल उपस्थित लोगों ने बीडीओ को ग्राम सभा में पानी की जटिल समस्या से अवगत कराया।ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बीजपुर पुनर्वास प्रथम में पानी टंकी एनटीपीसी द्वारा लाखों की लागत से बनाई गई जिसे जल निगम द्वारा ग्राम सभा को सौंप दी गई थी जो उचित देखरेख के अभाव में महज शोपीस बन कर रह गयी है। ग्राम प्रधान द्वारा टैंकर से पानी की आपूर्ति किया जा रहा है लेकिन वह ऊंट के मुंह में जीरा के समान साबित हो रहा है जिसके वजह से गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों ने बीडियो साहब को मौके का निरीक्षण करने के लिए ले गए बीडियो साहब ने हालत देख प्रधान को फटकार लगाना शुरू किया तथा जल्द गेट वाल मरम्मत सहित अन्य कार्यों को पूरा कर योजना बनाने को कहा।
Advertisement (विज्ञापन)
बीजपुर सब्जी मंडी में बाजार के लोगों के लिए भीषण गर्मी में सहायक बने एक कुएं की हालत देखकर भड़क उठे और प्रधान को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इस कुएं की मरम्मत करायें।वहीं कुछ लोगों द्वारा यह शिकायतें भी सामने आया की गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग सरकारी हैंडपंप में अपना समर्सिबल डाल कर खुद के लिए उपयोग कर रहे है इस पर उन्होंने प्रधान से कहा कि तत्काल उस समर्सिबल को निकाल वहां टैंक बैठा दीजिए जिससे लोगों को राहत मिल जाएगी।और अगर वे अपना समर्सिबल नही हटाते हैं तो थाने में तहरीर देकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये अन्यथा प्रधान के ऊपर एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।इस मौके पर अवर अभियंता म्योरपुर सुमित सिंह एडीओ सहकारिता म्योरपुर संतेश कुमार राय,ग्राम प्रधान बीजपुर दशमती गुप्ता,पंचायत मित्र सुनील सिंह,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता,बृजकिशोर गुप्त,जशवंत सिंह,रविन्द्र गुप्ता,मो.मिरहसन, नरेंद्र गुप्ता, मनोज कुमार, इंद्रदेव सिंह, सीताराम शर्मा,शिवधारी गुप्ता,पूजा जायसवाल समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन कटिहार ने फसलो मे लगने वाले कीट रोग के नियन्त्रण से संबंधित दी जानकारी।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। शुक्रवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन कटियार द्वारा बताया गया कि फसलो में प्रतिवर्ष कीट, रोग एवं खरपरतवारों से होने वाली क्षति एवं कृषि रक्षा रसायनों के अविवेकपूर्ण प्रयोग से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत परम्परागत कृषि विधियों तथा-मेड़ों की साफ-सफाई ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई एवं फसल अवशेष प्रबन्धन के साथ-साथ भूमि शोधन एवं बीज शोधन को अपनाया जाना नितान्त आवश्यक है।
Advertisement (विज्ञापन)
इससे कीट, रोग एवं खरपतवार का प्रकोप कम होने के साथ उत्पादन में वृद्धि होती है तथा कृषकों की उत्पादन लागत कम होने से उनकी आय में वृद्वि होती है। इन विधियों को अपनाने से पर्यावरणीय प्रदूषण भी कम होता है। भूमि शोधन हेतु जैविक फफूदनाशक ट्राईकोडर्मा 2.5 किग्रा0/हे0 एंव ब्यूवेरिया बैसियाना 1 प्रतिशत डब्ल्यू0पी0 बायोपेस्टीसाइडस 2.5 किग्रा0/हे0 को 65 से 75 किग्रा0 गोबर की खाद में मिलाकर हल्के पानी का छीटा देकर 08 से 10 दिन छाया में रखने के उपरान्त बुवाई के पूर्व व आखिरी जुताई पर भूमि में मिला देने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं कीटों का नियंत्रण हो जाता है।
Advertisement (विज्ञापन)
बुवाई से पूर्व 2.5 ग्राम थीरम 75 प्रतिशत डी एस अथवा कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत डब्ल्यू0पी0 2 ग्राम अथवा यथा सम्भव ट्राइकोर्डमा 4 से 5 ग्राम प्रति किग्रा0 बीज की दर से शोधित करने से बीज जनित रोग जैसे-बीज गलन, उकठा का नियंत्रण हो जाता है, साथ ही यह भी अवगत कराया गया की फसलो मे लगने वाले कीट रोग के नियन्त्रण से संबंधित जानकारी जिला कृर्षि रक्षा अधिकारी कार्यालय सोनभद्र से सम्पर्क किया जा सकता है।
मायके के दखल से लड़कियों के नहीं बन पा रहे हैं अपने घर- साधना मिश्रा
कई विवाहित जोड़ों के काउंसलिंग के दौरान आया यह तथ्य सामने
सोनभद्र। साधना मिश्रा, जिला समन्वयक जिला प्रोवेशन कार्यालय ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि काउंसलिंग के दौरान अभी तक कई प्रकरणों में यह तथ्य सामने आए हैं कि शादी के बाद भी मायके वाले अपनी लड़की के लगातार संपर्क में रहते हैं। दिन भर में कई बार बात करते हैं। हर छोटी-बड़ी बातों में मां का हस्तक्षेप होने से शादी होकर नए घर में आई लड़की अपने पति और ससुराल पक्ष के साथ रिश्ता ही नहीं बना पाती। मायके वालों के दखल के कारण पहले से ही वह ससुराल को अलग तरीके से देखती है।
Advertisement (विज्ञापन)
शादी के कई महीनों बाद भी वह अपनी मां को मायके से दिन भर जुड़ी रहती है। उनके ही निर्देश पर वह काम करती है। जिसके कारण कई घर बसने के पहले ही बिखरने लगते हैं। पति-पत्नी के बीच घरेलू हिंसा/ तलाक की नौबत आ जाती है। उन्होंने बताया है कि ज़िला प्रोवेशन कार्यालय सोनभद्र में काउंसलिंग के दौरान घरेलु हिंसा की कई फ़ीसदी से अधिक मामलों में मायके वालों के लगातार नियमित हस्तक्षेप के कारण रिश्ते टूटने की बात कही गई है। हर छोटी बड़ी बातें में मायके के लोग हस्तक्षेप करते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
शारदा मिश्रा ने बताया कि मोबाइल पर ज्यादा बात के कारण मायके और ससुराल के बीच झूला झूलती लड़की क्योंकि मोबाइल फोन रिश्तो को बनने के पहले ही बिगाड़ रहा है। शादी होकर लड़की ससुराल पहुंचती है। सबसे ज्यादा बातें वह अपने मायके करती रहती है। पति और ससुराल की हर बात शेयर करती है। उसको ज्यादा से ज्यादा अधिकार संपन्न बनाने और हर किसी को अपनी उंगलियों पर नचाने के नुस्खे देते रहते हैं। जिसके कारण नव दंपति के बीच में भी वह रिश्ता नहीं बन पाता है। जो एक पति पत्नी के लिए जरूरी होता है। इसके साथ ही पत्नी के रूप में शादीशुदा लड़की अपना घर भी नहीं बसा पाती है। जिसके लिए उसने शादी की है। इस तरह के मामलों में काउंसलर की भूमिका भी कोई असर नहीं कर पा रही है।
धन्वंतरी पतंजलि योग संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार हुआ जिसमे संस्थान की भारतीय मूल वर्तमान में विदेशी निवासी फिजी आयरलैंड की संस्थापक सदस्य एवम राष्ट्रीय महिला प्रभारी अनामिका अग्निहोत्री एवम राष्ट्रीय महिला सह प्रभारी/प्रदेश प्रभारी झारखंड अंशिका पटेल,आकृति पोखरियाल एवम वर्णिका आर्य ने मिलकर लगातार संस्थान में लोगो को जोड़कर संस्थान को उद्देश्य के प्रति कार्य करने के लिए प्रेरित कर रही है ।
Advertisement (विज्ञापन)
ऑनलाइन और दूरसंचार के माध्यम से आज संस्थान के संस्थापक सदस्य आचार्य अजय कुमार पाठक जी महाराज के मार्गदर्शन में विस्तार किया। जिसमें यशस्वी पाण्डेय (संस्थापक सदस्य प्रदेश प्रभारी,छत्तीसगढ़), सावित्रा कुमारी वोगटी (राष्ट्रीय महिला प्रभारी नेपाल), नेहा राठौर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, खीरी-उत्तर प्रदेश), खुसी कुमारी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,झारखंड), प्रिया पाल (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ,खीरी-उत्तर प्रदेश), प्राची वर्मा (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, खीरी-उत्तर प्रदेश), वशुधरा कश्यप (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,छत्तीसगढ़),अलका श्रीवास्तव , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अमेठी-उत्तर प्रदेश ), विपिन सिंह कश्यप,संस्थापक सदस्य,मुख्य सह ट्रस्टी धन्वतरी पतंजलि योग संस्थान) मृन्तुंजय विश्वकर्मा (प्रदेश प्रभारी,ओडिशा) को मनोनीत किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
धन्वतरी पतंजलि योग संस्थान की संस्थापक आकृति पोखरियाल एवम गायत्री आर्य ने बताया कि जल्द ही सितम्बर माह में ही होगा संस्थान जीवम आयुष मंत्रालय के सहयोग से योग प्रतियोगिता जिसमे उत्तर प्रदेश के मंत्री भी होंगे शामिल। लगातार संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने संस्थान के मूल उद्देश्य के पूर्ति के योग,आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति , एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्धति एवम जनकल्याण के आम जन मानस को समाज एवम स्वास्थ्य के प्रति विभिन्न जिले, प्रदेशों के साथ के साथ इंटरनेशनल लेवल पर धन्वंतरी पतंजलि संस्थान के लोगो के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है । संस्थान की इकाई विभिन्न देशों एवमं प्रदेशों में जैसे नेपाल देश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, जम्मूकश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड में लोगो जनजागरूकता के माध्यम से लोककल्याण का कार्य कर रही है। संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक योग गुरु आचार्य अजय कुमार पाठक जी कहना है संस्थान स्वास्थ्य जागरूक के साथ साथ ऋषि परम्परा और अपनी मूल परम्परा को जीवित रखने के लिए सोनभद्र गुरुकुल शिक्षा पद्धति की स्थापना करना चाहते है, जिससे भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता सदैव जीवित रहे।
ओबरा, सोनभद्र। गर्मियों के छुटियों में अक्सर लोग सफर के लिए अपने नाना-नानी दादा दादी जैसे रिश्तेदारों के यहाँ छुट्टियां बिताने के लिए चले जाते हैं क्योंकि कोई और विकल्प स्कूल के अलावा नहीं होता हैं। लेकिन पिछले दो वर्षों से ए वी पी टैलेंट हंट द्वारा बच्चों के छुट्टियों को हुनर में बदल देने का कार्य ए वी पी टैलेंट हंट समर कैंप के द्वारा किया जा रहा है, जिसमें नगर ओबरा बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है साथ ही साथ बच्चों के माता पिता भी का उत्सुक हैं और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते दिख रहे हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
वही कार्यक्रम के शुरुआत में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष चाँदनी देवी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुरुआत किया। इस अवसर परए वी पी की संचालक आरती बाजपेई ने बताया कि यह बच्चों का एक महीने का समर कैंप लगाया गया है जिसमे बच्चों को हम योगा, ताइक्वांडो, पेंटिंग एवं डांस का प्रशिक्षण देंगे और उसके बाद बच्चों का फाइनल शो स्टेज पर करवायेंगे।
Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, जल पुरूष रमेश यादव,सुनील गोयल, सुधा गोयल, गोविंद अग्रवाल, मंजुला अग्रवाल,नूतन अग्रवाल, राजमुनि देवी,शर्मिला बंसल, ममता गोयल, उर्मिला सिंह,आरती उपाध्याय, पारोलाल सिंह,सहित कैम्प के सभी सदस्य मौजूद रहे।