2 लाख 80 हजार के अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • अन्तर्राज्यीय गैंग के दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • एक अदद पिकअप से 329.04 लीटर (अनुमानित कीमत 02 लाख 20 हजार रुपये) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व अवैध अंग्रेजी शराब एक राज्य से दूसरे राज्य में अवैध अंग्रेजी शराब सप्लाई करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना चोपन पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय गैंग के दो अभियुक्तों को एक पिकअप वाहन जिसमें लदा हुआ 35 पेटी व 05 बोरे मे कुल 329.04 लीटर (1828 पाउच) नाजायज अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 99/2023 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि व धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। उक्त मादक पदार्थों की तस्करी का आपराधिक षंयतन्त्र करने वाला अभियुक्त राजीव यादव उर्फ राजीव राय पुत्र अज्ञात निवासी तेरसिया दियर, थाना गंगा ब्रिज, वैशाली (बिहार) उम्र लगभग 30 वर्ष की तलाश की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर चोपन पुलिस द्वारा सैनिक ढाबा सलखन पर वाहन चेकिंग के दौरान गुरमा की तरफ से एक बोलेरो पिकप वाहन सं0 BR01GF8320 तेज रफ्तार से पुलिस टीम की तरफ आती दिखाई दी कि टीम ने मार्ग को अवरूद्ध कर उक्त वाहन के अन्दर बैठे दो व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों से भागने का कारण पूछा गया तो बताया गया कि हम लोग बिहार प्रान्त के रहने वाले है, बिहार प्रान्त में शराब का निर्माण परिवहन व बिक्री बन्द होने के कारण हम लोग व वाहन स्वामी जिसका नाम राजीव यादव उर्फ राजीव राय पुत्र अज्ञात निवासी तेरसिया दियर थानागंगा ब्रिज, वैशाली बिहार उम्र करीब 30 वर्ष है।

उत्तर प्रदेश राज्य के भिन्न भिन्न जिलो से प्रायः सोनभद्र से कम दाम में थोक में अवैध शराब खरीदर बिहार राज्य में ले जाकर अधिक दाम में बेचकर मुनाफा आपस में बांट लेते है। इस पर पकड़े गये व्यक्तियों से वाहन में रखा अवैध अंग्रेजी शराब दिखाने को कहा गया तो दोनो व्यक्ति वाहन से पाना निकालकर वाहन के नीचे से नट खोलने लगे की एक एक कर कई नट खोलने के पश्चात वाहन बोलेरो पिक की पीछे की टाली का निचला आधार हट गया, जिसके अन्दर करीब 1.5 फिट गहरा चैम्बर बना है, जिसमें कई पेटियां व बिना पेटी के पाऊच तरतीब से रखा हुआ था। तत्पश्चात बरामद शुदा अंग्रेजी शराब के पेटियों व पाऊच की गिनती की गयी तो 25 पेटी में प्रत्येक मे 48 पाउच कुल 1200 पाउच, 8 पेटी मे प्रेत्येक में 24 पाऊच कुल 192 पाउच, व 340 पाऊच समस्त की मात्रा 180 एम एल ऑफिसर्स च्वाइस ब्राण्ड, ओरिजनल व्हिस्की तथा 02 पेटी में प्रत्येक में 48 पाऊच प्रत्येक की मात्रा 180 एम एल 8 पीएम स्पेशल ब्लेंड ऑफ स्विच और M.L. 8 p.m. इंडियन ग्रेन व्हिस्की बरामद हुआ सभी पर फ़ॉर सेल इन उत्तर प्रदेश अंकित है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख 20 हजार रुपये है।

Advertisement (विज्ञापन)

गिरफ्तार अभियुक्त
अवधेश साह पुत्र रामबाबू साह, निवासी सराय अकबर मलाही, थाना सराय वैशाली (बिहार) उम्र 42 वर्ष व गोलू पुत्र राजेश साव निवासी सिमली नवाबगंज, थाना माल सलामी, पटना बिहार उम्र 20 वर्ष हाल मुकाम मीना बाजार (बकटिया टोला), थाना आलमगंज, पटना (बिहार) है।
वहीं वांछितअभियुक्त राजीव यादव उर्फ राजीव राय पुत्र अज्ञात निवासी तेरसिया दियर, थाना गंगा ब्रिज, वैशाली (बिहार) उम्र लगभग 30 वर्ष है।

Advertisement (विज्ञापन)

बता देगी कि 329.04 लीटर इस अभियान में अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख 20 हजार रुपये), एक बोलेरो पिकअप, 3900 रुपये नकद, दो मोबाइल और चार सीम जब्त किया गया है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक चोपन, उ0नि0 मनीष द्विवेदी,चौकी प्रभारी गुरमा, थाना चोपन, का0 संदीप शुक्ला, थाना चोपन, का0 केशव कुमार सरोज थाना चोपन, का0 सत्यम सरोज, थाना चोपन, का0 कृष्ण कुमार यादव शामिल रहे।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सैनिक बन्धु की बैठक

सोनभद्र। उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट निखिल यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की सैनिक बन्धु की बैठक की गयी। बैठक में आए पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनकी तत्सम्बन्धित समस्याए जैसे भूमि विवाद/भूमि सर्वे/गन लाइसेंस नवीनीकरण/पेयजल समस्या इत्यादि सम्बन्धी शिकायतों का निराकरण इत्यादि को सुनने के बाद मामलों को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निपटाने व पूर्व सैनिकों की भलाई के लिये चलायी जा रही।

Advertisement (विज्ञापन)

सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0जी0 यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, कैप्टन (नौ सेना) आशुतोष चैधरी (अ0प्रा0) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, गैर सरकारी सदस्य तथा पूर्व सैनिकों सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

व्यापार मंडल ने मनाया व्यापारी शहीद दिवस

सोनभद्र। शुक्रवार को व्यापारी शहीद दिवस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के संयोजन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मुख्यालय स्थित आनंद कटरा, मैन चौक पर किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कर्तव्य पथ पर अपने प्राणो की परवाह न करते हुये शहीद व्यापारियों को हम सभी श्रद्धासुमन अर्पित करते है व्यापार मण्डल व्यापारी सदैव ऋणी रहेगे आप सभी व्यापारीयो के दिलो में सदैव जीवित रहेगे आप हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं
कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप, किराना अध्यक्ष श्याम केसरी, दिनेश गुप्ता, अंशु अग्रहरि, सरदार दया सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

म्योरपुर ब्लाक में जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने चलाया जागरूकता अभियान


सोनभद्र। उच्च न्यायालय मे योजित रिट पिटिसन सिविल तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में व जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई,थाना मानव तस्करी रोधी इकाई,पुलिस विभाग व सोनभद्र विकास समिति की गठित संयुक्त टीम द्वारा विकासखण्ड म्योरपुर मे विभिन्न स्थानों का सघन भ्रमण कर सड़क के किनारे कूड़ा बिनने वाले बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम में लिप्त बच्चो को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में विकासखण्ड म्योरपुर मे संयुक्त टीम द्वारा बस स्टैण्ड, होटल, राशन दुकान, आटो गैरेज, कबाड़ दुकान, मेडिकल स्टोर, ढेलो,मन्दिर व अन्य चिन्हांकित स्थानो का सघन भ्रमण किया। अभियान के दौरान सड़क के किनारे कूड़ा बीनने वाले व बाल भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चो के माता-पिता व परिवार को परामर्श दिया गया। इस दौरान सोनभद्र विकास समिति से साक्षी सिंह सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा आमजन मानस से आग्रह करते कहा कि बच्चों को भिक्षा देकर बाल भिक्षावृत्ति को बढावा न दे यदि बाल भिक्षावृत्ति या कूड़ा करकट बीन रहे नाबालिग बच्चे दिखे तो तत्काल सम्बंधित सूचना जिला बाल संरक्षण इकाई, मानव तस्करी रोधी इकाई, सम्बंधित थाना एवं 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे बाल भिक्षावृत्ति कुप्रथा को समाप्त करते हुए बाल भिक्षावृत्ति कर रहे बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से नियमानुसार लाभान्वित कराते हुए नाबालिग बच्चो को उनके परिवार में पुनर्वासन कराया जा सके और शासन के मंशानुरूप शिक्षा से जोड़ते हुए जनपद को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाया जा सके।
टीम मे मौकै पर जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे , सामाजिक कार्यकर्ता वीना राव , ओ आर डब्ल्यू विजय कुमार व पुलिस विभाग थाना पिपारी से महिला कांस्टेबल प्रेमशीला, ज्योति आदि उपस्थित रहे।

दहेज हत्या के दोषी पति – ससुर को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 26- 26 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • साढ़े 13 वर्ष पूर्व दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर पन्ना देवी को जलाकर मारने का था आरोप

सोनभद्र। साढ़े 13 वर्ष पूर्व दहेज में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर पन्ना देवी को जलाकर मारने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी पति -ससुर को उम्रकैद व 26- 26 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मांची थाना क्षेत्र के ढोसरा गांव निवासी शंकर यादव पुत्र राजा यादव ने रायपुर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बेटी पन्ना देवी की शादी जून 2007 में रामानंद यादव पुत्र बचाऊ यादव निवासी ग्राम डीबा (देवरी मय देवरा), थाना रायपुर, जिला सोनभद्र के साथ किया था। शादी में अपनी सामर्थ्य अनुसार उपहार दहेज दिया था। नवंबर 2008 में गौना होने पर बेटी विदा होकर अपनी ससुराल चली गई। जहां पर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पति रामानंद यादव,ससुर बचाऊ यादव व देवर शिवानंद यादव द्वारा बेटी पन्ना देवी को प्रताड़ित किया जाने लगा। यहां तक धमकी दी जा रही थी कि अगर दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो बेटी पन्ना देवी को मारकर रास्ते से हटा दिया जाएगा और रामानंद यादव की दूसरी शादी कर दी जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

जब बेटी से मिलने अपने साले श्याम बिहारी यादव के साथ उसकी ससुराल गया था तो दहेज की मांग और प्रताड़ना की बात बताई थी तो उसके पति, ससुर और देवर से प्रताड़ित न करने की विनती करके बेटी पन्ना देवी को ढाढस बंधाया और अपने घर आ गया। पुनः सभी लोग मोटरसाइकिल की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। करीब चार माह बाद बेटी को विदा कराकर अपने घर ले आया। बेटी ने प्रताड़ना व दहेज में मोटरसाइकिल की मांग के बारे में बताया और दुबारा ससुराल जाने से इनकार कर दिया, लेकिन काफी समझाने के बाद कि आगे चलकर सब ठीक हो जाएगा बेटी अपनी ससुराल गई। जब मांग पूरी नहीं हुई तो 27 सितंबर 2009 को बेटी पन्ना देवी को जलाकर मार दिया गया। सूचना मिलने पर जब बेटी के घर गांव के लोगों के साथ पहुंचा तो देखा बेटी की लाश जली हुई पड़ी थी। उसे पूर्ण विश्वास है कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर बेटी पन्ना देवी को उसका पति, ससुर व देवर ने जलाकर मार दिया है। इस तहरीर पर पति, ससुर व देवर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई।

मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में पति रामानंद यादव, ससुर बचाऊ यादव व देवर शिवानंद यादव के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। अदालत ने देवर शिवानंद के नाबालिक होने की वजह से उसके मामले को किशोर न्यायालय में भेज दिया गया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति रामानंद यादव व ससुर बचाऊ यादव को उम्रकैद व 26- 26 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

विराट रुद्र महायज्ञ में रामकथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

HIGHLIGHTS

  • यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने जड़ी बूटी की हवन कुंड में दी आहुति
  • भिखारी बाबा की कुटिया में भक्तो ने लिया आशीर्वाद
  • आंधी पानी से टेंट उखड़ा, यज्ञ मंडप को कोई क्षति नहीं
  • चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने चल रहा आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर धर्म स्थल तपोभूमि परिसर में शुक्रवार को पांचवें दिन वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हुई, जिसमे जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। जिससे समूचा वातावरण शुद्ध हो गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ रही तथा हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ परिसर गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भिखारी बाबा की कुटिया में जाकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही दिल्ली से पधारे मानस मर्मज्ञ आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज के द्वारा सुनाई गई रामकथा का रसपान कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।आयोजित भंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर उपासना स्थल परिसर में आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रामचंद्र तिवारी के जरिए वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रूद्र महायज्ञ शुरू कराया । पांचवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसकी वजह से हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ परिसर गुंजायमान हो गया। साध्वी कृष्णावती, नीतू, राजीव देव, अजय यादव, विशाल सिंह, रामालखन मौर्य, प्रभु नारायण, प्रहलाद विश्वकर्मा, शंकर बाबा, रामवृक्ष, सत्यनारायण, संतोष आदि ने यज्ञ मंडप में जड़ी बूटी सामग्री से हवन किया। जिससे समूचा वातावरण शुद्ध हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने यह भी बताया कि अचानक आए आंधी पानी से जहां टेंट और पेड़ उखड़ गए, वहीं यज्ञ मंडप को कोई क्षति नहीं पहुंची है। यह यज्ञ नारायण भगवान की कृपा से ही संभव हुआ है। मंदिर समिति के संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि विराट रूद्र महायज्ञ मे श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारा भी चल रहा है, ताकि श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ ही प्रसाद भी ग्रहण कर सकें। इसके अलावा भिखारी बाबा का पूजन करके श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। नसीम कुरैशी, राम ब्रिज विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने किया चालान

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। जनपद के पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों के धड़ -पकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह ने क्षेत्र में अंकुश लगाने हेतु टीम गठित की है। गठित एक टीम के मुखिया उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने हमराहियों के साथ गुरुवार की सुबह थानाक्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम सभा डोडहर से वही के निवासी शेरू पुत्र सुरेश को एक किलो तीन सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ उस वक्त गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हाशिल की जब वह गांजा को झोले में रखकर कहीं बेचने जा रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का 60 आबकारी एक्ट के तहत चालान कर अग्रीम विधिक कार्रवाई करने हेतु संबंधित न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया।

अध्यक्षो व सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 27 मई को – डीएम

HIGHLIGHTS

  • नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद का शपथ ग्रहण समारोह 27 मई को – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के नव-निर्वाचित अध्यक्ष/सभासद का शपथ ग्रहण अथवा प्रतिज्ञान की कार्यवाही 27 मई, 2023 को सम्पन्न करायी जायेगी, शासन द्वारा निर्गत प्राविधानित किया गया है कि उ0प्र0 नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा-43 वर्णित व्यवस्था के अनुसार नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों में जिलाधिकारी द्वारा नामित उप जिलाधिकारीगण के द्वारा नव-निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ/प्रतिज्ञान कराया जायेगा,

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया है कि नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं समस्त नगर पंचायतों में नव-निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण/प्रतिज्ञान कराये जाने के लिए 27 मई, 2023 की तिथि निर्धारित की गयी है, उक्त तिथि पर शपथ ग्रहण हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों की ड्यूटी नगर निकायवार निर्धारित की गयी है, 27 मई, 2023 को नगर पालिका परिषद सोनभद्र का शपथ ग्रहण अपरान्ह 02.00 बजे से आर0टी0एस0 क्लब मैदान में उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया जायेगा,

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से नगर पंचायत चुर्क-घुरमा का शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 11.00 बजे से रामलीला ग्राउण्ड चुर्क में उप जिलाधिकारी सदर द्वारा, नगर पंचायत घोरावल का शपथ ग्रहण अपरान्ह 02.00 बजे से कान्हा गार्डेन घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार द्वारा, नगर पंचायत चोपन का शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 10.00 बजे से सब्जी मण्डी रामलीला मैदान चोपन में उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह द्वारा, नगर पंचायत ओबरा का शपथ ग्रहण अपरान्ह 02.00 बजे से क्लब नम्बर-1 ओबरा में उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा, नगर पंचायत डाला बाजार का शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 12.00 बजे से नगर पंचायत कार्यालय डाला में उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा, नगर पंचायत दुद्धी का शपथ ग्रहण अपरान्ह 02.00 बजे से रामलीला मैदान दुद्धी में उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में,

नगर पंचायत रेनुकूट का शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 11.00 बजे से गाॅधी मैदान रेनुकूट में उप जिलाधिकारी दुद्धी की अध्यक्षता में, नगर पंचायत पिपरी का शपथ ग्रहण अपरान्ह 02.00 बजे से अम्बेडकर पार्क पिपरी में उप जिलाधिकारी/ए0आर0ओ0 ओबरा की अध्यक्षता में तथा नगर पंचायत अनपरा का शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 11.00 बजे से प्रेक्षागृह अनपरा तापीय परियोजना में उप जिलाधिकारी/ए0आर0ओ0,ओबरा की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया जायेगा।

छात्रों की टोली विद्युत कनेक्शन लगवाने हेतु लोगों को करेगी प्रोत्साहित

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने प्रत्येक परिवार को विद्युत संयोजन निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में विद्युत विभाग, पालिटेक्निक, आई0टी0आई0 व इण्टर कालेज के प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक
  • इच्छुक छात्रों, एन0आर0एल0एम0 समूह की सखियों की टोली बनाकर जिन क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति की जा रही है और लोगों द्वारा विद्युत कनेक्शन नहीं लिये गये हैं डोर-टू-डोर सर्वे कराकर लोगों को विद्युत कनेक्शन लेने हेतु करें प्रोत्साहित – जिलाधिकारी
  • विद्युत संयोजन निर्गत किये जाने में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों/समूहों को प्रमाण-पत्र/प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया जायेगा सम्मानित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रत्येक परिवार को विद्युत संयोजन निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में बैठक की गयी, इस दौरान जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित इण्टर कालेज,आई0टी0आई0,पालिटेक्निक के प्रधानाचार्यों व एन0आर0एल0एम0 के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों के इच्छुक छात्रों की टोली बनाकर क्षेत्र का आवंटन करते हुए जिन क्षेत्रों में विद्युत की आपूर्ति की जा रही है और लोगों द्वारा विद्युत कनेक्शन नहीं लिये गये हैं, उन क्षेत्रों में छात्रों/एन0आर0एल0एम0 समूह की सखियों द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कराकर लोगों को विद्युत कनेक्शन लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

सर्वे के दौरान इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि उस घर पर वैध विद्युत कनेक्शन है कि नहीं यदि वैद्य विद्युत कनेक्शन है तो उस पर सर्वे टीम द्वारा आगे किसी प्रकार की कार्यवाही न की जाये, जिन घरों में विद्युत कनेक्शन नहीं है, वहां तीन प्रकार की स्थिति बन सकती है, पहला सम्बन्धित परिवार द्वारा विद्युत का उपयोग नहीं किया जा रहा है, दूसरा कटिया लगाकर विद्युत का उपयोग किया जा रहा है, तीसरा एक ही कनेक्शन से ज्यादा घरों को अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति की जा रही है, उपरोक्त तीनों प्रकार के प्रकरण प्राप्त होने पर वांछित सूचना भरने के पश्चात उन्हें वैध कनेक्शन लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाये, सर्वे के दौरान किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्रोें और स्वयं सहायता समूहों/विद्युत सखियों को सर्वे के उपरान्त नये कनेक्शन होने पर सम्बन्धित को 100 रूपये इंसेटिव के रूप में दिया जायेगा और यह भुगतान सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता द्वारा साप्ताहिक रूप से दिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों/समूहों को प्रमाण-पत्र/प्रशस्ति-पत्र भी अधिशासी अभियन्ता द्वारा दिया जायेगा।

अब घर बैठे सचेत मोबाइल एप से मिलेगी आपदा और मौसम संबन्धी जानकारी

HIGHLIGHTS

  • आपदा जोखिम न्यूनीकरण के राष्ट्रीय मंच (एन0पी0डी0आर0आर0 ) के तृतीय सम्मेलन, मार्च 2023 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा सचेत मोबाइल एप का किया गया है विमोचन

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्रा ने बताया कि इस सचेत मोबाईल एप के माध्यम से आप अपने स्थानीय मौसम, तापमान, वर्षा, भूकम्प की तीव्रता, प्रदूषण का स्तर वज्रपात का अर्लट तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं में क्या करें, क्या न करें आदि के बारें में जानकारी प्राप्त कर सकेंगें। ये सचेत मोबाइल ऐप विभिन्न प्रकार की आपदाओं को न्यूनीकरण के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने समस्त जन – मानस से अपील की है कि सभी लोग अपने-अपने मोबाइल में सचेत मोबाइल ऐप को आपदाओं को न्यून करने उद्देश्य से डाउनलोड करें। सचेत मोबाइल ऐप को आपदाओं संबंधी पूर्व चेतावनी/अलर्ट को प्राप्त करने के लिए Google Play store और Apple ऐप स्टोर से सीधे डाउनलोड कर सकते है ।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free