भाजपा ने जिले के चारों विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन

HIGHLIGHTS

  • रॉबर्ट्सगंज में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, दुद्धी व ओबरा विधानसभा सम्मेलन भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, घोरावल विधानसभा सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
  • भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
  • पीएम मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा जिले में चलाया जा रहा है महा संपर्क अभियान
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफलतम नव वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत जिले के चारो विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें राबर्ट्सगंज विधानसभा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन सिविल लाइन्स रोड सवेरा होटल के प्रांगण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे मौजूद रहे। दुद्धी व ओबरा विधानसभा सम्मेलन मे बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, घोरावल विधानसभा सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

राबर्ट्सगंज विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में सदर विधायक भूपेश चौबे ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है 2014 से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन एवं सरकार के समन्वय से ही अन्त्योदय के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत नव वर्षाे मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार में लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र में लगातार तीव्रगति से आगे बढ़ रहा है प्रदेश मे भाजपा ने 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव आप वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के प्रयास से पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। केन्द्र मे मोदी जी व प्रदेश मे योगी जी के शासन काल में देश व प्रदेश के लोगो मे एक विश्वास जगाया है कि मोदी है तो मुमकिन है देश झुकने नही पायेगा। यहां बैठे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार पुनः विजय का उत्सव मनायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी व ओबरा में सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है पिछली सरकारो ने भारत की छवि को धूमिल करने का कार्य किया लेकिन नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व ने विश्व मे भारत की छवि को मजबूत करने का कार्य किया। भारत अब विश्व की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था है प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित है। भारतीय जनता पार्टी कैडर आधारित संगठन है जिसकी विचारधारा राष्ट्रवादी है भाजपा को देश की विरासत पर गर्व है जिसके चलते देश व प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर है मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है।

वहीं सम्मेलन को भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, पूर्व विधायक तिरथराज, पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा तिवारी, सरदार गोविन्द सिंह ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम मे मुख्यरुप से चुर्क मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, बलराम सोनी, सुनिल जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री गोविन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, अशोक मौर्या, शिवकुमार गुप्ता, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह,वरिष्ठ कार्यकर्ता चन्द्रिका सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, अमरेश चेरो, रविन्द्र केशरी, राजनारायण तिवारी, सुशील चौबे, मिन्नी पाठक, अनुपम तिवारी, आनन्द मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, बंशीधर, विष्णु पासवान, धनंजय पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बच्चों में पाठ सामग्री का किया गया वितरण

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट की सह संस्थापिका शांति देवी ने बच्चों में पाठ सामग्री का किया वितरण
  • पाठ्य सामग्री पाकर बच्चों के खिले चेहरे

सुकृत, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के करमा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के केन्द्रीय कार्यालय पर सोमवार को ट्रस्ट की सह संस्थापिका शांति देवी के द्वारा बच्चों में पाठ्य सामग्री व बिस्कुट का विवरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात् उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यों ने वितरित किये।

Advertisement (विज्ञापन)

अपने संबोधन में ट्रस्ट की सह संस्थापिका शांति देवी ने कहा कि हमारी संस्था 29 अगस्त 2018 से निरंतर समाज की सेवी निस्वार्थ भाव से करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी। वहीं बच्चों से कहा कि इस समय गर्मी की छुट्टियाँ चल रही हैं, आप लोग घर पर रहकर पठन- पाठन का कार्य निरंतर करते रहें। इसी क्रम में ट्रस्ट की महिला जिला सचिव सोनभद्र श्रीमती राधिका यादव ने कहा कि जब तक हमारा समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक हमारा पूर्ण विकास संभव नहीं है। इस लिए हम सर्व समाज से अपील करती हूँ कि चाहे बेटा हो या बेटी, सबको शिक्षित करें।

Advertisement (विज्ञापन)


इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र डॉ दिनेश कुमार, महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, सदस्य गण सरवरे अख्तर, पंकज कुमार तथा ग्रामीणों में मुनीर अहमद, अनिल विश्वकर्मा, रविशंकर विश्वकर्मा, प्रशान्त विश्वकर्मा तथा बच्चे उपस्थित रहे।

30 मई से 31 जुलाई तक वरासत दर्ज कराने के लिए चलेगा विशेष अभियान- DM

HIGHLIGHTS

  • सोमवार को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में 30 मई से 31 जुलाई, 2023 तक निर्विवाद वरासत दर्ज कराये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा

सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में 30 मई से 31 जुलाई, 2023 तक निर्विवाद वरासत दर्ज कराये जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जायेगा, उन्होंने बताया कि इस अभियान में भू-अभिलेखों को अद्यतन रखना राजस्व विभाग का एक महत्वपूर्ण कार्य है, वरासत के प्रकरणों में समय से कार्यवाही न होने से न केवल विधिक उत्तराधिकारी अपने अधिकार से वंचित रह जाते हैं, अपितु अनावश्यक विवाद भी उत्पन्न होते हैं, परिणाम स्वरूप असामाजिक तत्वों/भू-माफियाओं द्वारा भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जाता है, जिससे कभी-कभी कानून व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।

Advertisement (विज्ञापन)

राजस्व संहिता अधिनियम 2006 की धारा-31 के अनुसार, राजस्व संहिता नियमावली में विहित रीति से प्रत्येक ग्राम के अधिकार अभिलेख (खतौनी) रखेगा। जिलाधिकारी के नियंत्रण के अधीन रहते हुये उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, अधिकार अभिलेख, खतौनी, खसरा व मानचित्र में समस्त परिवर्तन जो घटित होंगे और ऐसे अन्य समस्त संव्यवहारों को, जिनका किन्हीं अभिलिखित अधिकारों या हितों पर प्रभाव पड़ें, अभिलिखित करेंगें। राजस्व अभिलेखों को अद्यतन रखने के दृष्टिगत शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि राजस्व प्रशासन के द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनियों में दर्ज करने के लिए 30 मई से 31 जुलाई, 2023 तक दो माह का विशेष अभियान चलाया जाये। उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र/रिपोर्ट दिये जाने की स्थिति में आवेदक स्वयं आनलाइन अथवा जनसेवा केन्द्र पर प्रार्थना पत्र भरने के लिए राजस्व परिषद की वेबसाइट bor.up.nic.in के मुखपृष्ठ पर दिये गये राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबन्धन प्रणाली लिंक पर उपलब्ध उत्तराधिकारी/वरासत के लिए आवेदन (प्रपत्र आर0सी0 09 पूर्व में ‘‘प क-11 क‘‘) लिंक पर जाकर अपना मोबाइल नम्बर अंकित करेगा, तत्पश्चात मोबाइल पर प्राप्त ओ0टी0पी0 को भरकर  अपना पंजीकरण करेगा तथा वांछित सूचनायें पोर्टल पर भरेगा।
 जिलाधिकारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र/रिपोर्ट/लेखपाल द्वारा सत्यापन के आधार पर मृतक/विवाहित/पुनर्विवाहिता की वरासत दर्ज किये जाने के लिए अभियान समय सारिणी के अनुसार संचालित किया जाएगा, राजस्व/तहसील अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों का पढ़ा जाना तथा लेखपाल द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें आनलाइन भरे जाने की तिथि 30 मई से 15 जून, 2023 तक निर्धारित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा परिषदादेश के अनुसार (वरासत) 29 अक्टूबर, 2018 में दी गयी व्यवस्था लेखपाल द्वारा ऑनलाइन जाॅच की प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही किये जाने की तिथि 16 जून से 01 जुलाई, 2023 तक निर्धारित किया गया है। राजस्व निरीक्षक द्वारा परिषदादेश के अनुसार (वरासत) 29 अक्टूबर,2018 में दी गयी व्यवस्था राजस्व निरीक्षक जाॅच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही किये जाने की तिथि 02 जुलाई से 17 जुलाई, 2023 तक निर्धारित किया गया है। राजस्व निरीक्षक (कार्यालय) द्वारा राजस्व निरीक्षक के नामान्तरण आदेश को आर0-6 में दर्ज करने के पश्चात खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में अद्यावधिक करने की तिथि 02 जुलाई से 17 जुलाई, 2023 तक निर्धारित किया गया है। 02 जुलाई से 17 जुलाई, 2023 तक जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारी से इस आशय का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जायेगा कि उनके क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने से अवशेष नहीं है, इसके लिए 18 जुलाई से 23 जुलाई, 2023 तक की तिथि निर्धारित की गयी है। अभियान के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा जनपद की प्रत्येक तहसील के दस प्रतिशत राजस्व ग्रामों को रैण्डमली चिन्हित करते हुए उनमें अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा इस तथ्य की जाॅच करायी जायेगी कि निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई कारण दर्ज होने से बचा नहीं है, के सम्बन्ध में 24 से 31 जुलाई की तिथि निर्धारित की गयी है।

जनपद की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में परिषद की वेबसाइट पर फीड करना एवं राजस्व परिषद द्वारा पाक्षिक रिपोर्ट शासन को उपलब्ध करायी जायेगी, जिसके लिए 16 जून, 01 जुलाई तथा 17 जुलाई, 2023 की तिथि निर्धारित की गयी है। जनपदों द्वारा परिषद को संलग्न निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराये जाने की समय-सीमा की तिथि 31 जुलाई, 2023 को निर्धारित की गयी है तथा राजस्व परिषद द्वारा सम्पूर्ण अभियान की प्रगति रिपोर्ट शासन को प्रेषित किये जाने की तिथि 07 अगस्त, 2023 को निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि ऐसे काश्तकारों के लिये जो सामान्यतः ग्रामों में निवास नहीं कर रहे हैं या जिनका निर्धारित दिवस पर राजस्व ग्रामों में पहुंचना संभव न हो, उनके लिये प्रत्येक तहसील में एक काउण्टर खोलते हुये अविवादित वरासतों को दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त किये जायें, उनकी सहायता के लिए हेल्प-लाईन तथा जन सुविधा केन्द्रों का भी उपयोग किया जाये, इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित कराया जायें।

एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा आवासीय परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर द्वारा भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत 16 मई से 31 मई 2023 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा हैं। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा आवासीय परिसर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु संगम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, वनिता समाज, इंद्रप्रस्थ क्लब, शिव मंदिर आदि सार्वजनिक स्थल पर सूखा एवं गीला कचरा हेतु 40 डस्ट्बिन उपलब्ध कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके अलावा एनटीपीसी सिंगरौली एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्लांट कैंटीन में स्वच्छता अभियान द्वारा श्रमदान किया गया। इस अवसर पर राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए एवं सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा भविष्य में भी स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के स्वच्छता संबंधित कार्यक्रम के आयोजन किए जाएंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स स्वच्छता अभियान के अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), अशोक कुमार सिंह, महाप्रबंधक( ऑपरेशन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), प्रबोध कुमार, महाप्रबंधन (ईंधन प्रबंधन), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक(ऐश डाइक प्रबंधक), सिद्धार्थ मण्डल, विभागाध्यक्ष-मानव संसाधन, अन्य सभी एनटीपीसी के विभाग प्रमुख, एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।

एनडीपीएस एक्ट के तहत चार दोषियों को हुई 20- 20 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • तीन दोषियों पर 2 लाख 27 हजार रूपये अर्थदंड व एक दोषी पर 2 लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर एक – एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • पौने तीन वर्ष पूर्व ट्रक से जा रहा 3 कुंतल 80 किग्रा गांजा के साथ विंढमगंज पुलिस ने पकड़ा था

सोनभद्र। पौने तीन वर्ष पूर्व ट्रक से जा रहा 3 कुंतल 80 किग्रा अवैध गांजा के साथ पकड़े गए चार दोषियों को दोषसिद्ध पाकर सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 20- 20 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। जिसमें तीन दोषियों पर 2 लाख 27 हजार रूपये अर्थदंड व एक दोषी पर 2 लाख रूपये अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर एक -एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 27 जुलाई 2020 को विंढमगंज एसओ प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में थे कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक ट्रक दुद्धी को ओर से नाजायज गांजा लेकर जा रहा है। अगर मौके पर चला जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस बल के साथ घिवही रेलवे क्रासिंग पहुंच कर चेकिंग किया तो एक ट्रक पकड़ी गई। साथ ही 13 बोरी में रखा 3 कुंतल 80 किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ था। इस दौरान वकील यादव पुत्र लालबाबू निवासी नई छपरा सुलेमनपुर, थाना बेरिया, जिला बलिया उत्तर प्रदेश, गौरीशंकर यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी बनकट, थाना शाहपुर, जिला भोजपुर बिहार व सुजीत कुमार यादव पुत्र सीताराम यादव निवासी ग्राम हवाशपुर, थाना कृष्णागढ़, जिला भोजपुर बिहार गिरफ्तार हुए थे।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं एक अभियुक्त चांद गोविंद यादव पुत्र स्वर्गीय दीनानाथ यादव निवासी चितकुरी चकिया, थाना आरा मुफलिस, जिला भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में एफ आई आर दर्ज कर मामले की विवेचना की। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर तीन दोषियों क्रमशः वकील यादव, गौरीशंकर यादव व सुजीत कुमार यादव को 20- 20 वर्ष की कैद व प्रत्येक पर 2 लाख 27 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं एक अन्य दोषी चांद गोविंद यादव को दोषसिद्ध पाकर 20 वर्ष की कैद व 2 लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक – एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

बालिका वधू बनने से बची 17 वर्षीय नाबालिग लड़की

HIGHLIGHTS

  • जिला प्रोवेशन कार्यालय व एचटीयू के टीम द्वारा बालिका को वधू बनने से बचाया
  • टीम द्वारा नाबालिग बालिका को बाल गृह बालिका इन्द्रपुरी कालोनी में आवासित करवाया गया

सोनभद्र। सोमवार को थाना रॉबर्ट्सगंज के अन्तर्गत दण्डईत बाबा मन्दिर परिसर मे 17 वर्षीय बालिका की शादी की जा रही है। जिसकी सूचना मिलते ही जिला प्रोवेशन कार्यालय व एचटीयू के टीम एक्शन में आ गई। मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक/ नोडल दीपिका सिंह,महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय साधना मिश्रा,जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे व मानव तस्करी रोधी इकाई की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना रॉबर्ट्सगंज के अन्तर्गत दण्डईत बाबा मंदिर पर पुलिस के साथ पहुँची जहा पर शादी के कार्यक्रम की तैयारी हो रही थी टीम द्वारा बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि आज अपनी पुत्री की शादी कर रहे हैं टीम द्वारा बालिका के माता पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया परंतु कोई भी साक्ष्य बालिका का उम्र सम्बन्ध में उपलब्ध नही कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

बालिका के माता द्वारा बताया गया कि बालिका कक्षा आठ तक पढी है बालिका प्रथम दृष्टया देखने पर नाबालिग प्रतीत हुई जिससे टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की पुनः विवाह न कर दिया जाये इस कारण नाबालिग बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए नाबालिग बालिका को बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत कर समिति के आदेश के क्रम में टीम द्वारा तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका को बाल गृह बालिका इन्द्रपुरी कालोनी में आवासित करवा दिया गया।

ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि नाबालिग बालिकाओ की शादी के रोकथाम हेतु सतत् निगरानी व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है यह भी बताया गया यदि किसी भी ब्यक्ति द्वारा बालक/ बालिका के उम्र के सम्बन्ध में गलत तरीके से प्रमाण पत्र तैयार करवाया/ किया जायेगा तो उसके भी विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

कल हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित
  • मीडिया फोरम ऑफ इंडिया (न्यास) जिला इकाई सोनभद्र ने राबर्ट्सगंज नगर के उरमौरा स्थित डिजायर होटल सभागार में किया है आयोजन

सोनभद्र। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 30 मई, दिन मंगलवार को पत्रकारों की प्रमुख संस्था मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास की जिला इकाई के तत्वाधान में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन राबर्ट्सगंज, उरमौरा स्थित एक होटल के सभागार में सुबह साढ़े 10 बजे से वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया है। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

यह जानकारी मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास, जिला इकाई सोनभद्र के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री पंकज देव पांडेय ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें हिंदी पत्रकारिता एवं पत्रकारों के सम्मान व सुरक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह आयोजन वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र तथा पत्रकार हाजी सलीम हुसैन की देखरेख में उरमौरा स्थित होटल डिजायर सभागार में सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू किया जाएगा। जिसमें जिले भर के पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकार जुटेंगे और अपना विचार व्यक्त करेंगे। न्यास के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रद्धालुओं ने किया शिवजी का अभिषेक

HIGHLIGHTS

  • भिखारी बाबा का भक्तों ने लिया आशीर्वाद
  • रामकथा मे भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने खूब ठुमके लगाए
  • भंडारे में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
  • चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने चल रहा विराट रुद्र महायज्ञ

सोनभद्र। चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर धर्म स्थल तपोभूमि परिसर में सोमवार को आठवें दिन वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हुई, जिसमे जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। श्रद्धालुओं ने शिवाजी का अभिषेक किया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए, जिससे समूचा यज्ञ परिसर जयकारे से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने भिखारी बाबा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही दिल्ली से पधारे मानस मर्मज्ञ आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज के द्वारा सुनाई गई रामकथा का भक्तों ने रसपान किया और भक्ति गीतों पर खूब ठुमके लगाए।आयोजित भंडारा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रामचंद्र तिवारी के जरिए वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रूद्र महायज्ञ कराया जा रहा है । साध्वी कृष्णावती, एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी,नीतू, राजीव देव आदि ने शिवाजी का अभिषेक किया। इसके अलावा यज्ञ मंडप में जड़ी बूटी सामग्री से हवन किया। जिससे समूचा वातावरण शुद्ध हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

भिखारी बाबा का पूजन करके श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। वहीं श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और रविवार की देर शाम रामकथा का रसपान किया। भक्ति गीत पर श्रद्धालुओं ने खूब ठुमके लगाए और समूचे यज्ञ पांडाल के लोग झूम उठे। राम ब्रिज विश्वकर्मा , रामवृक्ष ,अजय यादव, रामालखन मौर्य, प्रभु नारायण, प्रहलाद विश्वकर्मा, शंकर बाबा, संतोष, सत्यनारायण , विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

न्यायशास्त्र आचार्य परम्परा’ पर राष्ट्रीय स्तर पर तीस छात्र करेंगे इंटर्नशिप

HIGHLIGHTS

  • शिक्षा मंत्रालय के IKS विभाग द्वारा सोनभद्र के डॉ. मुनीश कुमार मिश्र को मिला प्रोजेक्ट
  • छात्रों को मिलेगी प्रत्येक माह दस हजार की छात्रवृत्ति

राजेश पाठक

सोनभद्र। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय ज्ञान परम्परा विभाग के ‘भारतीय ज्ञान संवाहन कार्यक्रम-2023’ के अंतर्गत डॉ. मुनीश कुमार मिश्र संस्थापक व सचिव वैदिक धर्म संस्कृति संवर्धन फाउंडेशन, सोनभद्र को न्यायशास्त्र आचार्य परम्परा (व्यक्तित्त्व एवं कृतित्व ) विषयक इंटर्नशिप परियोजना स्वीकृत हुयी है। इस शोध प्रस्ताव को ‘वैदिक धर्म संस्कृत संवर्धन प्रतिष्ठान’ के माध्यम से संचालित किया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष अजित तिवारी, उपाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, अमरेश मिश्र ने परियोजना के स्वीकृत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संस्था के लिए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया| पूरे भारतवर्ष से इस योजना में मात्र 40 परियोजना को स्वीकृत किया गया है

Advertisement (विज्ञापन)

डॉ. मिश्र ने बताया कि इस अनुसन्धान परियोजना के माध्यम से प्रशिक्षुओं द्वारा न्याय दर्शन के 16वीं शताब्दी से लेकर अद्यावधि पर्यन्त भारतवर्ष के न्यायशास्त्रीय विद्वानों के जीवन परिचय का संकलन किया जाना है, जिसके अन्तर्गत जीवनवृत्त, कृतित्व, गुरु परम्परा, शिष्य परम्परा, विशिष्ट कार्य/उपलब्धि आदि समाहित रहेंगे| न केवल अध्यापन कार्य में सन्नद्ध अपितु अन्य किसी भी रूप में यदि किसी विद्वान् द्वारा न्यायशास्त्र परम्परा का संवर्धन किया गया है तो उनके जीवनवृत्त को भी इस परियोजना में सम्मिलित किया जायेगा| साथ ही यह भी बताया कि विभिन्न ग्रंथों में प्राय: मात्र काशी के ही आचार्यों का अत्यन्त सामान्य रूप में लिखित वर्णन मिलता है, जिनमें सोलहवीं शताब्दी तक के कुछ ही आचार्य हैं| 15वीं शताब्दी के उपरान्त सम्पूर्ण भारतवर्षीय न्यायशास्त्रीय आचार्यों के इतिहास का संकलन कार्य नहीं किया गया है| अत: ऐसी स्थिति में इस परम्परा को संरक्षित करने के निमित्त न्याय-वैशेषिक शास्त्र को आधार बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर एक अनुसन्धान कार्य की अत्यंत आवश्यकता थी, जिससे एक ग्रन्थ में सभी आचार्यों का जीवनवृत्त संरक्षित हो सके| भारतीय ज्ञान परम्परा विभाग के द्वारा इस परियोजना के स्वीकृत होने से यह कार्य अब पूर्ण हो सकेगा|

Advertisement (विज्ञापन)

यह परियोजना के पूर्ण होने पर छात्रों तथा समाज को न्याय परम्परा का ज्ञान कराने के साथ-साथ इस क्षेत्र में हो रहे अनुसन्धान कार्य में भी सहायक होगी| इसके साथ ही यह कार्य भविष्य हेतु अभिलेखीय साक्ष्य के रूप में भी संरक्षित होगा तथा इसके आधार पर विकिपीडिया का निर्माण भी किया जायेगा|
डॉ. मिश्र ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में कार्य करने हेतु कुल तीस छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया जायेगा, जिनको इंटर्नशिप के दौरान प्रत्येक माह दस हजार रूपये की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी| इस परियोजना की संपूर्ण अवधि छ: मास है , जिसके अन्दर इसको पूर्ण किया जाना है| प्रशिक्षु छात्रों के चयन आदि की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी|

योग शिविर का हुआ आयोजन

विनय श्रीवास्तव

सोनभद्र। इंटरनेशनल योग दिवस 21 जून को देखते हुए जगह – जगह पर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ए पी सेन मेमोरियल महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सयुक्त् तत्वावधान में तीन दिवसीय फिजिकल फिटनेस तथा योग शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस शिविर का आयोजन डॉ रूबी श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी लखनऊ उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान मे फिटनेस कैम्प प्रोफेसर रश्मि श्रीवास्तव, शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा कराया गया। योग प्रशिक्षक के रुप मे खुशी अग्रवाल और पुष्पा रावत ने योग से हो रहे फायदे के बारे मे बताया कि हम किस तरह से प्रात: उठ के योग करके हम अपने स्वास्थ को सही बना सकते है।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव के निर्देशन, प्रोफेसर रश्मि श्रीवास्तव, डॉ मोनिका अवस्थी एवं डाॅ कंचन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free