रवि प्रकाश पांडेय के निधन से अधिवक्ता समाज की अपूर्णनीय क्षति- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ परिवार में शोक की लहर ब्याप्त
  • देवीपाटन मंडल के मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय का हुआ निधन


सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष जनपद गोंडा के जाने माने अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडेय के आकस्मिक निधन से सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ परिवार में शोक की लहर ब्याप्त हो गई। श्री पांडेय के निधन की सुचना मिलते ही प्रदेश भर के अधिवक्ता शोकाकुल हो गए। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने अपने कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित करके दिवंगत आत्मा को भावभीनी अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने कहा कि स्मृति शेष अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडेय की निधन की सूचना से हम सभी स्तब्ध हैं। श्री पांडेय सदैव अधिवक्ता सम्मान की लड़ाई लड़ते रहते थे। उनका पूरा जीवन अधिवक्ता हितों के लिए समर्पित रहा।अन्याय और अपराध के लिए वो बेबाकी और निर्भीकता से अपनी आवाज बुलंद करते रहते थे। हमने अधिवक्ता समाज का एक कोहिनूर सदा सदा के लिए खो दिया। श्री पांडेय के निधन से महासंघ परिवार सहित सम्पूर्ण अधिवक्ता समाज की अपूर्णनीय क्षति हुई है।

Advertisement (विज्ञापन)

हम सभी परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे एवम शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख व शोक को सहन करने की ताकत व धैर्य प्रदान करे। शोक सभा की अध्यक्षता राकेश शरण मिश्र व संचालन प्रदीप धर द्विवेदी ने किया। बैठक में उमापति पांडेय, राजेश देव् पांडेय, जनार्दन पांडेय, महेश पांडेय, डी एस चौबे,विवेकानंद चौबे आशुतोष पाठक,अनिल पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ हवन में पूर्णाहुति के साथ हुआ संपन्न

HIGHLIGHTS

  • जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
  • विसर्जन के अवसर पर भिखारी बाबा ने लुटाया खजाना
  • देवी जागरण में भक्ति गीतों पर सारी रात झूमते रहे लोग
  • विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने चल रहा था आयोजन
    फोटो:

सोनभद्र। चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर धर्म स्थल तपोभूमि परिसर में मंगलवार को चल रहे नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ का समापन हो गया। प्रतिदिन की भांति वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर विराट रुद्र महायज्ञ शुरू हुई। जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। उसके बाद आरती के साथ ही यज्ञ नारायण भगवान का विसर्जन किया गया। अहिलाओ ने झूमकर बधाई गीत गया और भिखारी बाबा ने खजाना लुटाया। विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में रामकथा के साथ ही देवी जागरण हुआ, जिसमे भक्ति गीतों पर सारी रात लोग झूमते रहे।

कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर उपासना स्थल परिसर में आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रामचंद्र तिवारी के जरिए वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ संपन्न कराया गया। संत शिरोमणि रामनिवास शुक्ल जी महाराज का आगमन समापन के अवसर पर हुआ। जिनका अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया और उनका आशीर्वचन मिला। प्रतिदिन की भांति जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई, जिससे समूचा वातावरण शुद्ध हो गया। आरती के बाद यज्ञ नारायण भगवान का विसर्जन किया गया। विसर्जन के अवसर पर जहां महिलाओं ने बढ़ाई गीत गाए वहीं भिखारी बाबा ने खजाना लुटाया।

Advertisement (विज्ञापन)

दिल्ली से आए आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज द्वारा रामकथा सुनाई गई। श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। कलश विसर्जन भी किया गया। रात्रि में देवी जागरण हुआ जिसमें सारी रात भक्ति गीतों पर लोग झूमते रहे। साध्वी कृष्णावती, एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी, रामचंद्र, रामवृक्ष, रामसूरत,मनोज केशरी, जनरैल सिंह, बच्चालाल जायसवाल, मीरा यादव, अमित कनौजिया, विशाल, विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र गुप्ता, आलोक रावत, बुद्धिराम यादव, गोपाल केशरी, सुभाष मोदनवाल,मीरा भट्टाचार्य,मुन्नी, सरोज सिंह, कृष्णा, राधा,संगीता, राजकुमारी, लीलावती, हीरावती, निशा, अजय कुमार यादव, रमाशंकर, नसीम कुरैशी, प्रियांशु, आकाश सिंह, अनिल, सौरभ आदित्य सिंह, नरेश कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिले में लगातार हो रहे बाल विवाह को रोकने वाली टीम को बाल कल्याण समिति ने किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • बाल विवाह जैसे कुप्रथा के रोकथाम के लिए गठित की गई टीम को किया गया सम्मानित
  • बाल विवाह कुप्रथा के रोकथाम हेतु उत्कृष्ट कार्य पर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

सोनभद्र। जिले में बाल विवाह जैसे कुप्रथा के रोकथाम व जनपद सोनभद्र को बाल विवाह मुक्त बनाये जाने हेतु टीम द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के अध्यक्ष अखिल नारायण देव पाण्डेय द्वारा थाना मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव,आरक्षी अमन द्विवेदी व जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय साधना मिश्रा को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर अखिल नारायण देव पाण्डेय द्वारा बताया गया कि टीम द्वारा जनपद स्तर पर बाल विवाह कुप्रथा को समाप्त करने व जनपद को बाल विवाह मुक्त बनाये जाने हेतु सराहनीय कार्य किया जा रहा है और वित्तीय वर्ष 2023-24 अभी तक कुल 24 बाल विवाह रोकते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी है व बाल कल्याण समिति के सदस्य अमरेश चन्द्र पाठक द्वारा आमजन मानस से अपील किया गया की नाबालिग बालक व बालिका की शादी न करे बालक व बालिका की शादी बालिक होने के पश्चात ही करे। साथ ही सदस्या माण्डवी सिहं उज्जैन द्वारा बताया कि टीम द्वारा बाल सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु उच्चाधिकारियों/ समिति द्वारा समय समय पर दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओ का लगाया गया कैम्प

HIGHLIGHTS

  • उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व घरेलु हिंसा आदि के रोकथाम हेतु सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर बुधवार को ब्लाक घोरावल के ग्राम बेलवनिया मे महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित लाभार्थी पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा मौके पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व घरेलु हिंसा आदि के रोकथाम हेतु सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान उप निरीक्षक अजय पांडे ने महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित विभिन्न संस्थाओं और हेल्पलाइन नम्बरों 112, 1090,1098, 181,1076,108, आदि के बारे में जानकारी दी गई।
वहीं केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह आदि सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया अशोक कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल द्वारा बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि 6 से 14 वर्ष की सभी बच्चों का नामांकन नजदीक के विद्यालय में कराये तथा नियमित विद्यालय भेजें। कैम्प में जिला प्रोवेशन कार्यालय से दीपिका सिंह, साधना मिश्रा, अखिलेश कुमार सिंह A. R. P, उप निरीक्षक अजय पांडे, आरक्षी शालिनी शुक्ला, कुमार, आकाश कुमार ग्राम प्रधान संत कुमार, आगनबाड़ी कार्यकर्ती ग्रामीण महिलाएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर हुआ सम्मान समारोह का आयोजन, सम्मानित हुए जिले के कई पत्रकार

HIGHLIGHTS

  • मीडिया फोरम ऑफ इंडिया एवम भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के सँयुक्त तत्वाधान में पत्रकारों का हुआ महा सम्मेलन
  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने पत्रकारों को किया सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर के होटल के सभागार में पत्रकारों का महासम्मेलन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार मीडिया फोरम ऑफ इंडिया(न्यास) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने किया और संचालन कवियत्री डॉ रचना तिवारी ने किया। कार्यक्रम में जनपद सोंनभद्र सहित आसपास जिलों के सैकड़ो पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात डॉ रचना तिवारी द्वारा माँ सरस्वती की वंदना करके गोष्ठी की विधिवत शुरुआत की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

फिर मीडिया फोरम ऑफ इंडिया (न्यास) के जिला संरक्षक एवम सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार,अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने आए हुए अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। इसके बाद कर्यक्रम के आयोजक मीडिया फोरम ऑफ इंडिया एवम भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सर्वेश श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, ज्ञानदास कनौजिया द्वारा मंचासीन अतिथियों का बैज अलंकरण एवम माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। तत्पश्चात सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के तरफ से महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने अंगवस्त्रम एवम सम्मान पत्र देकर मंचासीन सभी अतिथियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। गोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि वाराणसी से पधारे वरिष्ठ पत्रकार इंद्रभूषण जायसवाल ने अपने शानदार उदबोधन से पत्रकारों को पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया। वही अति विशिष्ठ अतिथि के रूप मंच पर विराजमान चेन्नई से पधारे डॉ श्याम सुंदर दुबे जी ने वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारिता की जटिलताओं पर अपने गूढ़ विचार रखे।

Advertisement (विज्ञापन)

विशिष्ठ अतिथि के रूप में गाजीपुर से चलकर आए प्रोफेसर डा संजय चतुर्वेदी ने पत्रकार और पत्रकारिता पर बहुत ज्ञानवर्धक विचार रखते हुए कहा कि पत्रकारों को कभी भी अपनी लेखनी से समझौता नही करना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि डॉ परमेश्वर दयाल पुष्कर ने पत्रकारिता को सच्ची समाज सेवा बताया। इसी प्रकार मंच पर मौजूद विशिष्ठ अतिथियों में वरिष्ठ पत्रकार सुधाकर मिश्र, अमरेश मिश्र,नईम गाजीपुरी,बृजेश पाठक ने भी पत्रकारिता पर अपने सारगर्भित विचार प्रस्तुत किये।

इसके अलावा गोष्ठी में आए हुए पत्रकारों में, शेख जलालुद्दीन, मस्तराम मिश्र, सरिता गिरी, कमाल अहमद,विवेक पांडेय, किशन पांडेय,जूही खान, सलीम हुसैन,राजेश कुमार सिंह आदि तमाम पत्रकारों ने भी पत्रकारिता विषयक अपने विचार रखे। और इसके बाद कार्यक्रम में आमंत्रित सभी पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अधिवक्ताओ के राष्ट्रीय संगठन सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र एवं सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ इकाई घोरावल के अध्यक्ष अधिवक्ता/पत्रकार रामानुज धर द्विवेदी द्वारा अंगवस्त्रम एवम सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात कार्यक्रम के अंत मे कार्यकम के मुख्य आयोजक वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी द्वारा आए हुए सभी अतिथियों व पत्रकारों के प्रति कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार ज्ञापित किया गया और कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित पत्रकारों द्वारा राष्ट्रगान गा करके किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से पत्रकार विनय कुमार सिंह, सुरेंद्र त्रिपाठी, अमित मिश्रा, विमल अग्रवाल, दीपक केशरवानी, प्रभात सिंह चंदेल,अजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव, जगत नारायण विश्वकर्मा, गौतम विश्वकर्मा, अशोक कुमार, मोइनुदीन मिंट. इमरान बक्शी, राकेश सिंह चंदेल,ओम प्रकाश रावत आदि सैकड़ो पत्रकार उपस्थित रहे।

बड़े मंगलवार पर हनुमान जी का सजा दिव्य दरबार

HIGHLIGHTS

  • पुजारी राजकुमार पांडे के संयोजन में हुआ संकट मोचन हनुमान जी का भव्य श्रृंगार
  • शांति कालीन आरती में रही भक्तों की भारी भीड़
  • भक्तों की रही काफी भीड़

सोनभद्र। जेष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर पुजारी राजकुमार पांडे के साथ में संकट मोचन हनुमान जी का भव्य श्रृंगार हुआ इसके पश्चात सांध्य कालीन आरती हुई और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
वही मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ भी किया गया।
इस अवसर पर पंडित राजकुमार पांडे ने बताया कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार का विशेष महत्व है। इस दिन हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना और व्रत करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल, अग्रवाल, सचिन जयसवाल, गया प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला, सतेंद्र पाठक, संतोष चौबे, आत्माराम पांडे, दादे चौबे, अभिषेक पांडे, शिवा पांडे, शिवम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

DM की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकगणों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देने हेतु जूम मीटिंग द्वारा दी जाये जानकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित बिन्दुओं के बारे में चर्चा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किये जाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सभी विद्यालयों के शिक्षकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के लिए मीेटिंग में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित नहीं हो सकते है, इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकगणों को जूम मीटिंग द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससें वह अपने स्कूले के विद्यार्थियों व बसों के ड्राइवरों को यातायात के बारे में विस्तृत जानकारी दे सकें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थय विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि हाथी नाला के क्षेत्र में दुर्घटना की ज्यादा सम्भावना रहती है और वह जिला अस्पताल से काफी दूरी पर है तो वह आस पास के सी0एस0सी0/पी0एस0सी0 में ट्रामा सेन्टर जैसी सुविधाये उपलब्ध कराने हेतु हिंडाल्को या एन0टी0पी0सी0 से समन्वय स्थापित करते हुए दुर्घटना में घायल होने वाले व्यक्तियों को इलाज हेतु तत्काल सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु व्यवस्था बनायी जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लाइट, स्पीड लिमिट के बोर्ड, ब्लिंकर्स इत्यादि लगाने के निर्देश दिये। इस दौरान बैठक में अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, ए0आर0टी0ओ धनवीर यादव, राजेस्वर यादव, आर0आई0 अलोक कुमार सहित सम्बन्धितगण अधिकारी उपस्थित रहें।

बालिका सशक्तीकरण अभियान-2023 की बालिकाओं के लिए एनटीपीसी सिंगरौली में नि:शुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजन

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर द्वारा सीएसआर के तहत गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन सत्र के तहत 20 मई से 15 जून 2023 तक बालिका सशक्तीकरण अभियान (जेम) कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में बालिका सशक्तीकरण अभियान -2023 की सभी ग्रामीण बालिकाओं के लिए पूर्ण शारीरिक जांच हेतु नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं के कान, नाक, गला, आंख, वजन, दंत चिकित्सा, व्यक्तिगत स्वच्छता आदि सहित शरीर की पूर्ण जांच करना एवं जागरूक करना था।
संजीवनी अस्पताल, एनटीपीसी सिंगरौली की टीम डॉ. कुंभरे ममता, अपर महाप्रबंधक (मेडिकल विभाग), डॉ. प्रेमलता, (दंत चिकित्सक), डॉ. नेहा सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), द्वारा बालिकाओं का चेकअप किया।
इस अवसर पर डॉ0 प्रेमलता ने कहा कि इन ग्रामीण बालिकाओं के लिए व्यक्तिगत स्वास्थ्य और स्वच्छता की अच्छी आदतें विकसित करना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे डॉक्टरों ने उन्हें काउंसलिंग सेशन के साथ-साथ उचित दवा भी दी है। मुझे उम्मीद है कि यह मेडिकल चेक-अप इन ग्रामीण बालिकाओं के बीच उनके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने में बेहद उपयोगी होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

फातिमा, जेम-2023 प्रतिभागी ने संजीवनी चिकित्सालय डॉक्टर की टीम द्वारा उनके पूरे शरीर की जांच के लिए आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उसने कहा कि डॉक्टर ने बहुत धैर्य से उसका पूरा शरीर चेकअप किया और दवा भी दी।
अंजुमन मिश्रा, जेम-2023 प्रतिभागी द्वारा भी सभी चिकित्सक को उनके जांच करने हेतु आभार व्यक्त किया गया। उसने कहा कि डॉक्टर द्वारा सभी बालिकाओं के कान, नाक, गला, आंख, वजन इत्यादि का बड़े अच्छे से जांच कर नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

अवध गर्ल्स डिग्री कालेज में योग शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर चलाया जा रहा है विशेष अभियान

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। अवध गर्ल्स डिग्री कालेज में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सयुक्त् तत्वावधान में तीन दिवसीय फिजिकल फिटनेस तथा योग शिविर का आयोजन अवध गर्ल्स डिग्री कालेज में किया गया।
बता दें कि इस योग शिविर का आयोजन जिसमें डॉ रूबी श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी लखनऊ उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान मे फिटनेस, शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें योग प्रशिक्षक के रुप मे खुशी अग्रवाल और पुष्पा रावत ने योग से हो रहे फायदे के बारे मे बताया कि हम किस तरह से प्रात: उठ के योग करके हम अपने स्वास्थ को सही बना सकते है। इस योग शिविर में सभी प्राध्यापिकाओं तथा स्टाफ की उपस्थिति रही। इस दौरान सभी लोगों ने स्वास्थ्यवर्धन हेतु योग शिविर एवं फिटनेस शिविर का आनंद उठाया। इस अवसर पर अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज डॉक्टर बीना राय प्रिंसिपल, डॉक्टर रितु अग्रवाल, प्रोफेसर शांति अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

अप्रैल और मई माह में कुल चौबीस नाबालिग लड़कियों को बालिका वधू बनने से बचाया गया- शेषमणि दुबे

HIGHLIGHTS

  • जिला बाल संरक्षण इकाई व एचटीयू टीम के त्वरित कार्यवाही से रूका बाल विवाह
  • ग्राम फुलवार मे हो रहे 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की शादी को टीम ने रुकवाया
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। थाना विण्ढमगंज के अन्तर्गत ग्राम फुलवार मे उम्र 16 वर्ष की नाबालिग बालिका की शादी की जा रही है जिसकी सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू/ नोडल शेषमणि दुबे, संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा व मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव आरक्षी अमन द्विवेदी की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना विण्ढमगंज अन्तर्गत ग्राम फुलवार पहुचे जहा पर शादी के कार्यक्रम की तैयारी हो रही थी टीम द्वारा बालिका के माता-पिता से बालिका के विवाह के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि आज अपनी पुत्री की शादी झारखंड मे कर रहे हैं टीम द्वारा बालिका के माता पिता से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के माता पिता द्वारा बताया गया कि बालिका कक्षा दस की परीक्षा इस वर्ष पास की है प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 15 वर्ष पाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की पुनः बाल विवाह न कर दिया जाये इस कारण नाबालिग बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि नाबालिग बालिकाओ की शादी के रोकथाम हेतु सतत् निगरानी व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और दो माह मे टीम द्वारा कुल चौबीस नाबालिग बालिकाओ को बाल वधु बनने से बचाया गया साथ मे यह भी बताया गया यदि किसी भी ब्यक्ति द्वारा बालक/ बालिका के उम्र के सम्बन्ध में गलत तरीके से प्रमाण पत्र तैयार करवाया/ किया जायेगा तो उसके भी विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free