निर्माणाधीन पुलिया के पाए में पड़ी दरार,ग्रामीणों में आक्रोश

HIGHLIGHTS

  • अधिकारियों से जाँच की मांग

म्योरपुर संवाददाता

सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पिंडारी (नागराज)पिंडारी के बीच बिच्छी नदी पर लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन पुलिया के पाए में बुधवार को दरार देख ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दूसरे विभाग के सक्षम अधिकारी से जांच की मांग की है ग्रामीणों ने नाम ना छापने का आग्रह करते हुए मीडिया को फोटो और स्थिति की जानकारी देते हुए बताया की आठ साल के लंबे इंतजार के बाद टूटी पुलिया की जगह नई पुलिया के निर्माण दुद्धी विधायक के अथक प्रयास के बाद शुरू हुआ है लेकिन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के मिली भगत से सीमेंट बालू के अनुपात में मानक से कम सीमेंट का प्रयोग करने,मिट्टी युक्त बालू के प्रयोग से दीवार में दरार आ गई।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्रामीणों का आरोप है कि वन और राजस्व विभाग के अधीन बिच्छी नदी का बालू और नदी तथा जंगल का जल्द टूट जाने वाला बोल्डर का प्रयोग निर्माण कार्य में हो रहा है और जब अभी से दरार आ गया तो आगे क्या होगा आसानी से समझा जा सकता है।ग्रामीणों ने बताया कि आठ साल पहले भी पुलिया का निर्माण कराया गया था जो 6 महीने बाद ही टूट गया था । इस बार तो निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही‌ दरार आ गया ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर जाँच की माँग की है/

Advertisement (विज्ञापन)

कैंप लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में व जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार को तियरा कला चतरा ब्लाक व सोमा ब्लाक नगवा मे नोडल महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी वन स्टाप सेन्टर से सामाजिक कार्यकर्ता तनू सिंह , आरती पाठक द्वारा कैम्प का आयोजन कर महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। नीतू यति सिंह मौके पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह आदि सभी योजनाओं की जानकारी दिया गया। इस दौरान सीमा द्विवेदी द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व घरेलु हिंसा आदि के रोकथाम हेतु विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

तनू सिंह व आरति पाठक ने महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित विभिन्न संस्थाओं और हेल्पलाइन नम्बरों 112,1090,1098, 181, 1076, 108, आदि के बारे में जानकारी दी गई जिसके सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना , पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन करते हुए योजनान्तर्गत लाभान्वित कराये जाने के उद्देश्य से ब्लाक/ ग्राम पंचायत वार नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं जो चिन्हित ग्राम पंचायतों में जाकर कैम्प का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों को योजनान्तर्गत लाभान्वित करायेगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान, समूह सखी, आगनबाड़ी कार्यकर्ती, ग्रामीण महिलाएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

एडीएम की अध्यक्षता में हुई बाढ़ से निपटने हेतु गठित स्टेयरिंग कमेटी की बैठक

HIGHLIGHTS

  • बाढ़ से निपटने हेतु गठित स्टेयरिंग कमेटी 30 जून के पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को करें पूर्ण- अपर जिलाधिकारी

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को बाढ़ से निपटने हेतु जनपद स्तर पर गठित स्टेयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने स्टेयरिंग कमेटी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 30 जून के पूर्व कटान स्थलों का निरीक्षण व बाढ़ नियंत्रण हेतु कराए जा रहे कार्यों का ब्योरा उपलब्ध करा दें।

Advertisement (विज्ञापन)

सभी बन्धों का 30 जून, 2023 से पूर्व निरीक्षण कर लें तथा इसमें रेन कट व रैट होल वाले स्थानों को चिन्हित कर मरम्मत का कार्य करा लिया जाये। बाढ़ से बचाव हेतु बोल्डर्स, बालू भरी बोरियां, जी0ओ0 बैग्स, अन्य सामग्री व स्टाफ/मजदूरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करा लें, अतिसंवेदनशील तटबन्धों पर किए गए कार्यों का सत्यापन तथा निरीक्षण का कार्य कर लिया जाये, वर्षा अवधि में बाढ़ क्षेत्रों में सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। तटबन्धों/बंधों के कटान एवं दरार आदि को रोकने के समुचित उपाय किए जाएं तथा जो निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं अथवा कराये जाने हैं, उनमे गति लाते हुए बाढ़ से पूर्व करा लिये जाये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ आने की स्थिति मेें जरूरी-जरूरत के कार्यों को समय रहते पूर्ण कर लिया जाये, जिससे बाढ़ के दौरान किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़ें। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर निखिल यादव, उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह, आपदा विशेषज्ञ पवन कुमार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्तागण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहे हैं रेहड़ी,पटरी के दुकानदार- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • स्वनिधि महोत्सव का जनपद में भव्य तरीके से हुआ आयोजन
  • केन्द्र सरकार की योजनाओं से पी0एम0 स्वनिधि के लाभार्थियों को स्टाल लगाकर किया गया लाभान्वित
  • केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से व विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर जन मानस को दी गयी जानकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ वृहस्पतिवार को स्वामी विवेकानन्द प्रेक्षागृह में विधायक सदर भूपेश चौबे व अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन व माॅ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे ने अपने सम्बोधन में कहा कि पी0एम0 स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी, पटरी के दुकानदार अपनी व्यवसाय को बढ़ाकर समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना काल में महामारी के दौरान इस योजना का शुभारंभ किया गया था। जब रेहड़ी पटरी के दुकानदारों को काफी आर्थिक संकट की समस्या थी, उस दौरान इस योजना के माध्यम से रेहड़ी, पटरी के दुकानदारों को व्यवसाय करने हेतु 10 हजार रूपये का ऋण उपलब्ध कराया गया, जिसके माध्यम से रेहड़ी, पटरी के दुकानादारों ने अपना व्यवसाय कर समृद्धि की ओर अग्रसर हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

केन्द्र सरकार द्वारा चलायी गयी यह योजना बहुत ही लाभार्थीपरक है, इस योजना के माध्यम से छोटे व्यवसाय करने वाले लोगों को विकास की ओर अग्रसर होने का सुगम और सहज माध्यम मिला है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोजी ने वर्ष 2020/कोरोना काल में स्वनिधि योजना का शुभारंभ किया था, जब प्रवासी श्रमिक रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, तब उन्होंने प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पर ही रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों ने अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार के साधन को प्राप्त किया और विकास की तरफ अग्रसर हुए। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को प्रथम बार 10 हजार रूपये मिलता है, 10 हजार रूपये का ऋण जमा करने के पश्चात 20 हजार रूपये की धनराशि मिलती है, 20 हजार रूपये की धनराशि जमा करने के पश्चात लाभार्थी को 50 हजार रूपये की धनराशि प्राप्त होती है, जिसके माध्यम से रेहड़ी, पटरी के दुकानदार अपने व्यवसाय को और बेहतर बना सकते हैं और समृद्धि की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं रूपे कार्ड, बीओसीडब्ल्यू के अन्तर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, एनएफएसए पोर्टेबिलिटी बेनेफिट्स-वन नेषन वन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि विभाग द्वारा स्टाल लगाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी लाभार्थियों को दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान खाद्य प्रसंस्करण औषधि एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सिंह, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन अधिकारी रामधारी गौतम, जिला पूर्ति विभाग के ए0आर0ओ0 रिपूसूदन आर्या, पी0ओ0 डूडा राजेश उपाध्याय ने अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में लाभार्थियों को जानकारी दी। इस दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे, अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया और योजनाओं व लाभार्थियों द्वारा किये जा रहे रोजगार के सम्बन्ध में जानकारी ली। आयोजित कार्यक्रम में में पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत सुचारू रूप से डिजीटल लेनदेन करने वाले 03 लाभार्थियों को क्यू आर कोड व प्रशस्ति पत्र तथा नगर पालिका परिशद्- सोनभद्र के 03 कर्मचारियों को डिजीटल लेनदेन करने में सहयोग करने हेतु प्रषस्ति पत्र दिया गया। इसके अतिरिक्त 04 लाभार्थियों को परिचय बोर्ड एवं इण्डियन बैंक द्वारा 18, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 03, यूनियन बैंक द्वारा 09, एच0डी0एफ0सी0 बैंक द्वारा 06 एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 07 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। 10 नये लाभार्थियों का आंनलाइन आवेदन किया गया। स्वनिधि महोत्सव में जिला स्तरीय हेल्प डेस्कबोर्ड का उदघाटन किया गया।

हेल्प डेस्कबोर्ड के माध्यम से योजनान्तर्गत किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु ब्रजेश पटेल, सिटी मिशन प्रबन्धक, डूडा सोनभद्र मो0नं0 7052152488 व राजीव कुमार गुप्ता, लिपिक, न0पा0प0, सोनभद्र मो0नं0 9839127042 पर सम्पर्क किया जा सकता है। स्वनिधि महोत्सव में इण्डियन बैंक, एच0डी0एफ0सी0 बैंक, जिला आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, डूडा, एन0आर0एल0एम0 एवं स्ट्रीट वेण्डरों द्वारा स्टाॅल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण का भी कैम्प लगाया गया था। मेले में सास्कृतिक कार्यक्रम बच्चों का नृत्य एवं मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मेमोन्टम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही का आगमन कल

सोनभद्र। सूर्यप्रताप शाही कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का एक दिवसीय दौरा कल दिनांक 02/06/2023 को प्रातः 9 बजे जनपद में हो रहा है।
मंत्री जी केंद्र की मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा सर्किट हाउस लोढी रॉबर्ट्सगंज में प्रातः 10:45 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे तथा भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में भाग लेंगे।
इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने दी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिले के 300 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय प्रशिक्षण 15 जून से लखनऊ में होगा- डीएम

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद में विभिन्न आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यो हेतु आपदा मित्र योजना के विस्तारीकरण अन्तर्गत प्राशिक्षण का आयोजन राज्य आपदा मोचन बल (एस0डी0आर0एफ0) लखनऊ के माध्यम से जनपद के 300 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय प्रशिक्षण 15 जून, 2023 से प्रारम्भ किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिये जनपद से चिन्हित 300 आपदा मित्रों को 14 जून,2023 तक लखनऊ पहुंचने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्था यथा-ठहरने एवं भोजन, प्रशिक्षण संबंधित सामग्री, आवागमन हेतु व्यय इत्यादि एस0डी0आर0एफ0 द्वारा किया जायेगा, इसके लिए चयनित आपदा मित्रों से किसी भी प्रकार की धनराशि देय नही होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि 300 आपदा मित्रों का चयन किया जाना है जो आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के मध्य (भूतपूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त मेडिकल प्रोफेशनल एवं सिविल इन्जीनियर्स को छूट) रहेगा, स्वयं सेवक को संबंधित जनपद को निवासी होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता-न्यूनतम 7 वीं पास, शारीरिक/मानसिक/भावनात्मक रूप से स्वस्थ्य (स्वास्थ्य प्रमाण पत्र आवश्यक), एन0सी0सी0/एन0एस0एस0/स्काउट व गाइड से 20 प्रतिशत स्वयं सेवकों की सहभागिता सुनिश्चित किया जाना अपेक्षित है तथा अग्निषमन, होमगाड्र्स व भूतपूर्व कार्मिकों को वरियता दी जायेगी, महिला स्वयं सेवकों की सहभगिता को बढावा दिया जाये, आपदा राहत में पूर्व अनुभव रखने वाले स्वयं सेवक लाभकारी होंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके लिए मानक के अनरूप आपदा मित्रों का चयन कर 01 सप्ताह के अन्दर आपदा प्रंबधन कार्यालय को सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना होगा। संबंधित व्यक्तियों को अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी व आवेदन पत्र स्वयं उपलब्ध कराने हेतु जनपद के आपदा विषेशज्ञ पवन कुमार शुक्ला, मो0न0-9415201161 से सम्पर्क कर निधार्रित प्रारूप पर स्वयं अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र आपदा प्रंबधन कार्यालय को उपलब्ध करा सकते है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दो दोषियों को 20- 20 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • प्रत्येक पर 2 लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर एक – एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • सात वर्ष पूर्व एक कुंतल 10 किग्रा गांजा के साथ पिपरी पुलिस ने पकड़ा था

सोनभद्र। सात वर्ष पूर्व एक कुंतल 10 किग्रा अवैध गांजा के साथ पकड़े गए दो दोषियों को दोषसिद्ध पाकर बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 20- 20 वर्ष की कैद व 2-2 लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक -एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 4 फरवरी 2016 को पिपरी एसओ भारत भूषण तिवारी पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में थे कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी से मुर्धवा- रनटोला मार्ग पर जंगल में नाजायज गांजा की खेप उतरी गई है। जिसे दो व्यक्ति कहीं ले जाने की फिराक में हैं। अगर मौके पर चला जाए तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस बल के साथ पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से एक कुंतल 10 किग्रा नाजायज गांजा बरामद हुआ है।

Advertisement (विज्ञापन)

पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम पता विपिन जायसवाल उर्फ गोलू पुत्र सभाजीत जायसवाल निवासी टिकरी, थाना मांडा, जिला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश व पप्पू उर्फ छोटे पुत्र स्वर्गीय बैजनाथ निवासी तियरा, थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश बताया। इनके कब्जे से क्रमशः 60 किग्रा व 50 किग्रा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दो दोषियों क्रमशः विपिन जायसवाल व पप्पू उर्फ छोटू को 20- 20 वर्ष की कैद व प्रत्येक पर 2 लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक – एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।

राजेश हत्याकांड मामले में चार दोषियों को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 42- 42 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 8-8 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • 14 वर्ष पूर्व बोलेरो चालक की हत्या करने का है आरोप

सोनभद्र। 14 वर्ष पूर्व बोलेरो चालक राजेश हत्याकांड के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों को उम्रकैद व 42- 42 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 8-8 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला अंतर्गत बारगवा थाना क्षेत्र के उसका गांव निवासी रामचंद्र पुत्र राजपाल ने अनपरा थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसका बेटा राजेश कुमार एनसीआर कालोनी मोरवा निवासी रामबरन पुत्र रघुराई की बोलेरो चलाता है। 4 जुलाई 2009 को रात्रि 10 बजे चार लोगों ने बोलेरो को 2200 रूपये में तय कर रेणुकूट के लिए चले थे कि रास्ते में ही उसके बेटे राजेश को मारकर फेक दिया और बोलेरो लेकर भाग गए।

Advertisement (विज्ञापन)

अखबार पढ़ने पर शव की जानकारी हुई तो मौके पर जाकर देखा तो उसके बेटे का शव था। इस तहरीर पर बोलेरो तय करके के जाने वाले अकरम खां उर्फ सद्दाम पुत्र नसीर आलम निवासी ग्राम रेहला, थाना बीजपुर , जिला सोनभद्र स्थायी पता ग्राम पिपरा, थाना गढ़वा, झारखंड, सुभाशीष सरकार पुत्र निहाल रंजन सरकार निवासी वैरनिया, थाना बरगवा, जिला सिंगरौली, विजय कुमार पटवा पुत्र रमाशंकर पटवा निवासी बरगवा व राजेश वर्मा पुत्र प्रभु वर्मा निवासी बैरनिया, थाना बरगवा, जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की गई। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में पांच लोगों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें अजीत सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी बैरनिया , थाना बरगवा , जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश का नाम प्रकाश में आने पर बढ़ाया गया। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों क्रमशः अकरम खां उर्फ सद्दाम, सुभाशीष सरकार, विजय कुमार पटवा व राजेश वर्मा को उम्रकैद व 42- 42 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 8-8 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं दौरान विचारण अभियुक्त अजीत सिंह की मौत हो गई। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

राज्य मंत्री से भेंट कर बृजभान मरावी ने सौंपा ज्ञापन

वाराणसी। बुधवार को सर्किट हाउस परिसर वाराणसी में संजीव कुमार गोंड राज्य मंत्री-समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार से संस्थान के सचिव/प्रबंधक तिरूमाल बृजभान मरावी द्वारा शिष्टाचार भेट कर प्रदेश के आदिवासी जनजाति समाज के विकास हित में मांग पत्र/ज्ञापन देकर आदि विकासात्मक तत्थ्यों पर चर्चा किया गया। जिसमें मंत्री जी ने मांग पत्र को स्वीकार कर सकारात्क आश्वासन दिया। को जनपद के आदिवासी जनजाति

Advertisement (विज्ञापन)

वह इस अवसर पर राज्यमंत्री को समाज द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पाद का भी भेट किया गया। इसके साथ ही मंत्री जी ने संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्याें का भी सराहना किया।
संस्थान द्वारा निम्नवत मांग किया गया जिसका विवरण निम्नवत् है-
1. जनपद सोनभद्र में आदिवासी अध्ययन केन्द्र का स्थापना एवं आदिवासी हॅट का निर्माण किया जाए।
2. जिलाधिकारी महोदय, वाराणसी एवं नगर निमग वाराणसी के द्वारा कई वर्षों से लम्बित वार्ड नं0 14 गनेशपुर, पो-शिवपुर, तहसील-सदर, वाराणसी में प्रस्तावित ‘‘आदिवासी व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र एवं बहुउद्देशीय कार्य हेतु’’ भूमि का मांग।
3. गोंड आदिवासी बाहुल्य ग्राम सभा-चक्का, परगना-अठगांवा, तहसील-पिण्डरा, वाराणसी में ‘‘आदिवासी सामुदायिक भवन’’ निर्माण हेतु भूमि की मांग।
4. जनपद वाराणसी शैक्षणिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण जनपद है जनपद में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना किया जाए।
5. जनपद वाराणसी में आदिवासी यूथ हास्टल (100 वेड) एवं आदिवासी भवन (20 डोरमेट्री, 10 वेड तथा सभागार, कैटिंन व सामान्य जन सुविधाओं से सुसज्जीत) का निर्माण कराया।
6. आदिवासी जनजाति समाज के निसंपक्ष एवं सतत् विकास हेतु अलग से राज्य जनजाति मंत्रालय/आयोग का कठन किया जाए।
उक्त सूचना आपकी संस्थान के सचिव/प्रबंधक तिरूमाल बृजभान मरावी द्वारा जनसामान्य में प्रेषित।

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सहित 25 पदाधिकारियों ने पद से दिया इस्तीफा

HIGHLIGHTS

  • नगर के पदाधिकारियों की उपेक्षा एवं अनावश्यक दबाव के चलते दे रहा हूं इस्तीफा- कौशल शर्मा
  • नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित 25 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन को सौंपा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक बुधवार को नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा के राबर्ट्सगंज स्थित आवास पर आयोजित की गई। जिसमें नगर के पदाधिकारियों द्वारा व्यापारी हित में कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि 2018 से नगर की टीम पूरे समर्पण भाव से व्यापारी हित में विभिन्न धरना और ज्ञापन के माध्यम से निरंतर कार्य किया है और इससे प्रदेश नेतृत्व को भी समय-समय पर अवगत कराया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि विगत कई वर्षों से नगर के पदाधिकारी निस्वार्थ रूप से संगठन की रीति नीति को आत्मसात कर निरंतर व्यापार हित में कार्य कर रहे हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में तन मन से समर्पित है एवं संगठन की नीतियों एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने आगे कहा कि नगर के पदाधिकारियों की उपेक्षा एवं अनावश्यक दबाव के चलते संगठन के नगर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे है उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष के पद पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया जिसके लिए हम सभी पदाधिकारी गण आपका आभार व्यक्त करते हैं।
बतादें कि नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित 25 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन को सौंप दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस्तीफा देने वालों में मुख्य रूप से चंदन केसरी, जसकीरत सिंह, शरद जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रितपाल सिंह, प्रशांत जैन, राजेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, कृष्णा सोनी, अमित केसरी, टीपू अली, सिद्धार्थ सांवरिया, रमेश सिंह, बलकार सिंह, पंकज कनोडिया, यशपाल सिंह, अजय बहादुर सिंह, सुनील कुमार, दीप सिंह पटेल, संजय सिंह, प्रतीक केसरी, अमित वर्मा, शिवम शराफ, तजेंद्र पाल सिंह सहित अन्य लोगों ने इस्तीफा दिया है।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free