कौशल शर्मा बनाए गए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की हुई बैठक

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री माननीय नरेश अग्रवाल के निर्देश पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापारियों के हित में निरंतर आवाज उठाने वाले रॉबर्ट्सगंज निवासी कौशल शर्मा को सोनभद्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी को लेकर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसको संबोधित करते हुए कौशल शर्मा ने कहा कि जिस विश्वास से प्रदेश अध्यक्ष ने मनोनयन किया है उनके पैमाने पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा संगठन में पूरी लगन और मेहनत से कार्य करेंगे किसी भी व्यापारी के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे एवं किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्तनहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन सदैव व्यापारियों के साथ है उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी व्यापार एवं व्यापारियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहेगी व्यापारी ही समाज और देश को आर्थिक प्रगति के मार्ग पर ले जाते हैं व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है सरकार भी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है एवं योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए सरकार कृत संकल्पित है उन्होंने कहा कि व्यवसाय के सामाजिक उत्तरदायित्व का अर्थ उन नीतियों का अनुसरण करना अथवा उन कार्यों को करना है जो समाज के लक्ष्य एवं मूल्यों की दृष्टि से वांछनीय है वास्तविक अर्थ में सामाजिक दायित्वों के ‌अंगीकरण से तात्पर्य है कि समाज की आकांक्षाओं को समझना एवं मान्यता देना साथ में अपने लाभ कमाने के हित को भी ध्यान में रखना।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु व्यापारियों से व्यापक विचार विमर्श किया और अंत में प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के मूल्यों एवं नीतियों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से चंदन केसरी, प्रितपाल सिंह, रवि जायसवाल, जसकीरत सिंह, प्रशांत जैन, शरद जायसवाल, राजेश जायसवाल, पंकज कनोडिया, टीपू अली, सूर्या जायसवाल, दीप सिंह पटेल, विनोद जयसवाल, रमेश सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, अमित केसरी, कृष्णा सोनी, शरद जायसवाल, यशपाल सिंह, सुनील कुमार, सरोज, चंद्र प्रकाश जायसवाल, संजय सिंह, सुनील सोनी, प्रतिक केसरी, अजय बहादुर सिंह, अमित वर्मा, शिवम केसरी, शरन जायसवाल, अमित केसरी, करण पाल सिंह, संजय सिंह, राजेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के राबर्ट्सगंज नगर अध्यक्ष का इस्तीफा किया गया मंजूर

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के ज़िलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बीते शनिवार को उनके आवास पर ज़िला एवं नगर कमेटी के पदाशिकारियों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। जिसमें पिछले दिनों नगर अध्यक्ष कौशल शर्मा एवं कुछ अन्य सदस्यों के इस्तीफ़े पर विचार किया गया तथा उसी समय प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल से भी मोबाइल के माध्यम से दिशा निर्देश प्राप्त करते हुए सभी के इस्तीफ़े स्वीकार कर लिए गये।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक के दौरान श्री कंछल ने उपस्थित सदस्यों को मोबाइल फ़ोन के ही माध्यम से बताया कि कुछ माह पूर्व जब ज़िलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग बीमार थे और रायपुर में अपना इलाज करा रहे थे उसी दौरान श्री कंछल किसी व्यापारिक कार्य से मिर्ज़ापुर आये हुए थे तब मिर्ज़ापुर व्यापार मण्डल के किसी वरिष्ठ पदाधिकारी ने उनसे कहा था कि कौशल शर्मा ने उन्हें कहा है कि गर्ग जी काफ़ी बीमार हैं और अब किसी कार्य के योग्य नहीं रह गये हैं। इसलिए कौशल शर्मा चाहते हैं कि गर्ग जी को ज़िलाध्यक्ष के पद से हटाकर उन्हें ( कौशल शर्मा को ) ज़िलाध्यक्ष बना दिया जाय।

Advertisement (विज्ञापन)

श्री कंछल ने कहाकि ये सुनकर उन्हें बहुत कष्ट हुआ तथा उन्होंने कहाकि गर्ग जी 35 वर्ष पुराने कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता होने के साथ ही सोनभद्र में संगठन के फ़ाउन्डर सदस्य हैं। बीमार हैं तो ठीक भी होंगे मैं उन्हें किसी भी क़ीमत पर उनके पद से नहीं हटाउंगा और गर्ग जी ही ज़िलाध्यक्ष रहेंगे। गर्ग जी ने छः वर्षों पूर्व कौशल शर्मा को नगर अध्यक्ष बनाया था और श्री गर्ग के बीमारी के समय में इस प्रकार का प्रस्ताव लाना अत्यंत निंदनीय है। इसी बात से कौशल शर्मा नाराज़ चल रहे थे और उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, ज़िलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग, ज़िला महामंत्री विमल अग्रवाल, हिदायतुल्ला ख़ाँ, विमल जालान, ज़िला उपाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी, अज़हर खां, रामेश्वर जैन, शिव साँवरिया, ज़िला कोषाध्यक्ष चन्द्रभान अग्रवाल, विष्णु बरनवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

समाधान दिवस पर सीडीओ ने सुनी जनता की समस्याएं, बोले शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये

HIGHLIGHTS

  • जिले के चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

सोनभद्र। शासन की मंशा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन जून महीने के प्रथम शनिवार को किया गया, मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से कराने के साथ ही, क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह व उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार दुुद्धी व अन्य अधिकारियों आदि ने 61 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 12 मामले निस्तारित हुए, बाकी 49 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन डी0आई0जी0 विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर डी0आई0जी0 विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर राकेश कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार, तहसीलदार घोरावल व सी0ओ0 घोरावल अमित कुमार आदि ने 52 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 42 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन अपर जिलाधिाकरी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिाकरी (वि0/रा0), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह व तहसीलदार आदि ने 29 शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 25 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज का आयोजन उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक सदर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक सदर, तहसीलदार राबर्ट्सगंज आदि ने 108 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 08 मामले निस्तारित हुए बाकी 100 प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिए गए।

सोनभद्र गौरव अवार्ड पत्रकार महासम्मेलन का आयोजन 4 जून को


ओबरा, सोनभद्र। ऊर्जांचल की राजधानी ओबरा के शारदा मंदिर चौराहा बिल्ली रेलवे स्टेशन मार्ग पर एस एस एस होटल में 4 जून 2023 दिन, रविवार प्रातः 11:00 बजे से सोनभद्र गौरव अवार्ड पत्रकार महासम्मेलन समारोह 2023 का आयोजकिया गया है।
कार्यक्रम की आयोजक सरिता गिरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि-” इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी आनंद जी महाराज, प्रखर राष्ट्रवादी प्रभु प्रमुख संत प्रवक्ता राष्ट्रीय प्रखर संत दिल्ली होंगे। मंच पर महास्वामी श्रीमद् धर्मदत्त जी महाराज,नई दिल्ली श्री महंत पूज्य यन्मेजयशरणी जी, जानकी घाट अयोध्या, विशंभर बुधौलिया, राजा दिलीप कुमार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू महासभा, डॉ मुकेश साहू गुजरात विराजमान होंगे।
कार्यक्रम में पत्रकारिता, साहित्य, कला, संस्कृति, लेखन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वालो को सोनभद्र गौरव अवार्ड 2023 पत्रकार महासम्मेलन समारोह में प्रदान किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    सोनभद्र। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केकराही, सोनभद्र मे संचालित कायाकल्प योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण व अग्निशमन विभाग के सहयोग से विभिन्न आपदाओं पर आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक कर्ता के रूप में जिला आपदा विशेषज्ञ पवन शुक्ला द्वारा जनपद की प्रमुख आपदाएं अकाशीय विद्युत, सर्पदंश, लू-प्रकोप, आग एवं विभिन्न आपदाओं के प्रति क्या करें, क्या ना करें‌। विषय वस्तु पर विस्तृत चर्चा कर जानगथंखंतकारी से अवगत कराया गया साथ ही साथ आपदा राहत मोचन निधि* से राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुग्रह सहायता धनराशि का लाभ किस प्रकार प्रभावित के परिवारों को मिल सके उसके नवीनतम मानक के विषय में विस्तृत जानकारी देकर उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। श्री शुक्ला द्वारा उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशन पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौसम के पूर्वानुमान व आकाशीय विद्युत पूर्व की सूचना प्राप्त करने हेतु मोबाइल के प्ले स्टोर के माध्यम से सचेत एप्लीकेशन डाउनलोड कर जानकारी प्राप्त किए जाने के विषय में भी बताया गया।

    साथ ही साथ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न आपदाओं के प्रति चजागरूकता बैनर पोस्टर* एवं ‌आई ई सी मेटेलियलआदि लोगों को उपलब्ध करा कर विभिन्न आपदाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। श़शजिला अग्निशमन अधिकारी रामा अनुज सिंह* द्वारा विशेषकरमआग लगने के कारण एवं उसके बुचा बचाव के तरीके के विषय में जानकारी देते हुए *प्रयोगात्मक तरीके से गैस सिलेंडर की लगी हुई आग* को बुझाने की विभिन्न तरीकों के विषय में प्रयोगात्मक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया । वहां उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा स्वयं बचाव के तरीकों का प्रयोग करते हुए जानकारी प्राप्त की गई। आग के विषय में विशेषकर *घरों में गैस सिलेंडर की आग लग जाने की स्थिति में खुद का बचाव एवं लोगों का बचाव किस प्रकार करें, उसमें महिलाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए उनको प्रयोगात्मक विधि द्वारा आग से बुझाने के तरीके के विषय में अवगत कराया गया एवं विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्र को संचालित करने के तरीके को भी लोगों को अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में सीएससी प्रभारी श्री राम कुंवर जी एवं सहायक प्रभारी श्री शुभम तिवारी, कायाकल्प योजना के जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र जी साथ ही अन्य सदस्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि लोग उपस्थित रहे।

    बोले राकेश शरण मिश्र: लखनऊ पुलिस का कृत्य अत्यंत निंदनीय एवम शर्मनाक-

    सोनभद्र। लखनऊ के इंदिरानगर थाने की पुलिस का कृत्य अत्यंत शर्मनाक व निदनीय हैं। मुख्यमंत्री तत्काल दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कारवाई करे अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ता प्रदेश ब्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उक्त बातें सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित पत्र में कहीं हैं। श्री मिश्र ने लखनऊ के इंदिरानगर थाने में कल एक जून को लखनऊ के अधिवक्ताओ के साथ थाने की पुलिस द्वारा दुर्बयव्हार व मारपीट की घटना कारित कारित किये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    साथ ही श्री मिश्र ने अपने पत्र में उक्त घटना की न्यायिक जाँच व दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कारवाई कर मुकदमा दर्ज करने की माँग की है। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि लखनऊ पुलिस के इस शर्मनाक व निंदनीय कृत्य से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कानून ब्यवस्था की छवि धूमिल हुई है। जिसको लेकर लखनऊ सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ता अत्यंत गुस्से में है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उक्त मामले का संज्ञान लेकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जल्द से जल्द कारवाई करने का अनुरोध करते हुए पत्र लिखा है कि यदि ऐसा नही होता है तो मजबूर होकर प्रदेश के सम्पूर्ण अधिवक्ता प्रदेश ब्यापि आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।

    Advertisement (विज्ञापन)

    सोनभद्र: कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोशल मीडिया वर्कशॉप में कार्यकर्ताओं को दिया टिप्स

    HIGHLIGHTS

    • लोकसभा स्तरीय सोशल मिडिया इंफ्ल्युएंसर वर्कशाप का हुआ आयोजन
    हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)

    सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला कार्यालय पर लोकसभा स्तरीय सोशल मिडिया इंफ्ल्युएंसर वर्कशाप आयोजित हुआ। जिसमे बतौर मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही जी मौजूद रहे।
    वर्कशॉप का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सांसद पकौड़ी लाल कोल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, चकिया विधायक कैलास खरवार व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    वहीं सोशल मीडिया वर्कशाप को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से सोशल मीडिया पर सरकार की लोकप्रिय योजनाओं सहित बड़े नैरेटिव के साथ आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सिर्फ अच्छा कंटेंट ही लोगों का साथ जुड़ाव पैदा कर सकता है, वर्कशाप में सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स को लोगों के साथ जुड़ने और उनसे संवाद करने के लिए ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किस तरह से इस्तेमाल करना है, इसके बारे में गाईड किया गया। और कहा कि मिशन-80 के लक्ष्य को पाने के लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर पूरी ताकत से जुड़ना होगा। उन्होंने कहा विपक्षी दलों द्वारा दिए गए पोस्ट पर जवाब देने और 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हमें पॉजिटिव प्रचार पर फोकस करना है।

    Advertisement (विज्ञापन)

    सोशल मीडिया वर्कशॉप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कार्यकर्ताओं को तकनीकी टिप्स दिए और आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
    कार्यक्रम मे मुख्यरुप से ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष चन्दौली काशीनाथ सिंह, मनोज सिंह, अभय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या, महामंत्री अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भूनारायण सिंह, संतोश शुक्ला, विनोद पटेल, अनूप तिवारी सहित सभी सोशल मिडिया व आईटी सेल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    सोनभद्र में बोले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री: सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से जन-जन का हो रहा है विकास

    HIGHLIGHTS

    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत संतृप्तिकरण अभियान में कैबिनेट मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
    • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जनपद के 2 लाख 5 हजार किसानों को 450 करोड़ रूपये की धनराशि किसान बन्धुओं के खाते में हस्तांतरित कर किया जा रहा है लाभान्वित – कैबिनेट मंत्री
    • अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित- कैबिनेट मंत्री
    हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)

    सोनभद्र। मंत्री कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को विकास खण्ड राबर्ट्सगंज के ग्राम हिनौता में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वृहद संतृप्तिकरण अभियान में पहुंच कर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जी ने जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा लगायी गयी स्टाल पर अन्नप्रासन व गोद भराई की रश्म अदायगी की। इस दौरान मंत्री जी ने एन0आर0एल0एम0 समूह के द्वारा बांस से बने नाव, जहाज के माॅडल को देखा और सराहना की। इसी प्रकार से राजस्व विभाग, कृषि, बैंकर्स, उद्यान विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी को देखा और योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

    इस दौरान मंत्री जी ने आयोजित वृहद संतृप्तिकरण अभियान में उपस्थित ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए पूरे प्रदेश के 59 हजार गांवों में वृहद संतृप्तिकरण अभियान के तहत कैम्प लगाकर पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत जो भी पात्र लाभार्थी हैं, आयोजित कैम्प में पहुँचकर अपनी समस्याओं को निदान अपने ग्राम सभा में ही करा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश में 11 करोड़ किसान बन्धुओं के खाते में हर साल 6 हजार रूपये की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है। जिसमें जनपद सोनभद्र में ही लगभग 2 लाख 5 हजार पात्र किसानों के खाते में 450 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से देश के करोड़ो किसान बन्धुओं को लाभान्वित किया जा रहा है, इस योजना से अभी तक देश में 17 करोड़ से अधिक किसान बन्धुओं ने अपना बीमा कराया है और इस योजना के तहत 1.3 लाख करोड़ रूपये के दावों का भुगतान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान पारदर्शी योजनान्तर्गत जनपद सोनभद्र में विभिन्न योजनाओं के 81 हजार 863 कृषकों को बीज रसायन एवं यंत्रों पर डी0बी0टी0 के माध्यम से अनुदान देकर लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान योजनान्तर्गत 582 कृषकों को विभिन्न क्षमताओं के सोलर पम्प पर सब्सिडी देकर लाभान्वित किया जा रहा है, इसी प्रकार से प्रशिक्षित उद्यमी योजनान्तर्गत 56 कृषि स्नातको को प्रशिक्षित कर खाद, बीज एवं कीट नाशक हेतु लाईसेंस प्रदान कर रोजगार के साधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई पर ड्राप मोर क्राप योजनान्तर्गत जनपद में 16 हजार 390 हेक्टेयर क्षेत्र के सापेक्ष 9796 लाभार्थी कृषक बन्धुओं को ड्रीप/स्प्रिकलर से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री अन्नपूर्णा योजना को लेकर विशेष पहल की गयी है, लोगों को मोटे अनाज की खेती करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जौ, कोदो, सांवा आदि की परम्परागत खेती करने हेतु विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे, मा0 विधायक घोरावल डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से होने वाले लाभ के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने मा0 कैबिनेट मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, उससे जनपद के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है और मा0 मंत्री जी द्वारा जो भी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसका अनुपालन भी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कराया जायेगा। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि दिनेश कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 ए0के0 जौहरी, डी0सी0 मनरेगा रमेश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

    Advertisement (विज्ञापन)
    Advertisement (विज्ञापन)

    R.S.S ने मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव

    HIGHLIGHTS

    • R.S.S ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव
    हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)

    सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र द्वारा जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव का किया गया। कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल व सह जिला संघचालक भोला नाथ मिश्र रहे। वहीं मंचासीन अतिथि परिचय नगर कार्यवाह महेश शुक्ला ने कराया।

    Advertisement (विज्ञापन)

    कार्यक्रम के प्रारंभ में एकल गीत, अमृत वचन के बाद कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सह जिला संघचालक भोलानाथ मिश्र ने कहा कि,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 उत्सव में हिंदू साम्राज्य दिवस उत्सव द्वितीय उत्सव है। आज के दिन ज्‍येष्‍ठ शुक्‍ल त्रयोदशी को राजगढ़ के किले में छत्रपति शिवाजी का राज्यारोहण हुआ था। यह उत्सव छत्रपति शिवाजी महाराज के सिंहासन आरूढ़ के दिन प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को मनाया जाता है। उत्सव का उद्देश्य शिवाजी के शासन प्रबंध, उनकी न्याय व्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था को समाज के सामने लाना है।
    इसके साथ ही उन्होंने इतिहास की कई बातों का जिक्र करते हुए छत्रपति शिवाजी के जीवन काल पर प्रकाश डाला। शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनकी माता जीजाबाई तथा पिता शाहजी भोंसले थे। शिवाजी बचपन से ही वीर और तेजस्वी थे।

    Advertisement (विज्ञापन)

    भोजन के एक-एक निवाले में मां जीजाबाई के संस्कार उनके खून में समा गया था। राम-कृष्ण, अर्जुन-भीम की कथा और महाबली हनुमान की वीरता का बखान निरंतर उनको सुनाया जाता था। उन्होंने वीर शिवाजी के जीवनकाल की साहसिक कथाओ का वर्णन किया। जून 1674 को शिवाजी मुगलों को परास्त कर लौटे थे। पंडित गागा भट्ट को लाने के लिए काशी विशेष दूत भेजे गए। इसके बाद पूरे रीति रिवाज और धूमधाम से शिवाजी महाराज का मराठा शासक के रूप में राज्याभिषेक समारोह संपन्न हुआ था। जिसे आज भी महाराष्ट्र में एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। हर साल रायगढ़ में यह समारोह विशेष तौर पर मनाया जाता है। इस राज्याभिषेक के बाद ही शिवाजी महाराज को छत्रपति कहा जाने लगा। कार्यक्रम में नगर संघ चालक सुरेश केशरी, जिला कार्यवाह ब्रजेश सिंह, सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय, कीर्तन, नीरज सिंह, संगम, कृष्णकुमार, ललित,जे0बी0 सिंह, भीम सिंह, अखिलेश, नीतीश सहित भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक हुई

    HIGHLIGHTS

    • बच्चों के अधिकारों का संरक्षण सभी का दायित्व
    हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
    हर्षवर्धन केसरवानी
    (जिला संवाददाता)

    सोनभद्र। शुक्रवार को विकास खण्ड राबर्ट्सगंज के सभागार कक्ष मे ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक अयोजित की गयी। बैठक की शुरुआत में सर्वप्रथम जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा मिशन वात्सल्य कार्यक्रम के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्य मंत्री बाल सेवा योजना सामान्य,स्पॉन्सरशिप योजना दत्तक ग्रहण विषय पर सभी को विस्तृत जानकारी दी गई।

    Advertisement (विज्ञापन)

    वहीं पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुयश पाण्डेय द्वारा बताया गया कि रावर्टसगंज ब्लॉक में पाँच ग्राम पंचायत को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया है साथ ही सभी चिन्हित बच्चों को नजदीकी सरकारी विद्यालयों में नामांकन करवा दिया गया तथा उनके अभिभावक को कल्याणकारी योजनाओं से जोड कर लाभान्वित भी किया जा रहा है। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा उपस्थित प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी को अवगत कराया गया की बाल विवाह ,बाल श्रम, शोषण के मुद्दों पर ग्राम स्तर पर बैठके कर लोगो को जागरूक करने हेतु अपने स्तर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को सक्रिय कर उनके सहयोग से बाल संरक्षण के मुद्दों को चिन्हित कर कार्य कराये जाने एवं ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक प्रत्येक ग्राम पंचायत में त्रैमासिक आयोजित कराने के साथ ही ग्राम स्तर पर एक रजिस्टर का निर्माण करे जिसमे 0 से 18 वर्ष के सभी बच्चो का डाटा उसमें संकलित करें उसकी मॉनिटरिंग करें। अगर किसी ग्राम पंचायत से कोई बालक/ बालिका बाहर जाए तो उसकी पूरी जानकारी समिति के पास हो,क्षबाल विवाह के मुद्दों पर सभी के साथ बैठक कर लोगो को जागरूक करें।

    Advertisement (विज्ञापन)

    बैठक मे श्रम विभाग से श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुयश पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक गायत्री दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय ओ.आर .डब्ल्यू शेषमणि दूबे, वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह, काउंसलर उमा चतुर्वेदी, महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी, मंडलीय तकनीकी रिसोर्ट पर्सन रागिनी सक्सेना स्वास्थ्य विभाग से प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 राम कुंवर, पुलिस विभाग से उप निरीक्षक अफरोज आलम, मानव तस्करी रोधी इकाई से उप निरीक्षक राम जी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव आरक्षी अमन द्विवेदी, शालिनी वैश्य, सहायक विकास अधिकारी काशीराम ठाकुर,बाल विकास परियोजना कार्यालय से सुपरवाइजर उर्मिला देवी जिला बाल संरक्षण समिति सदस्य धर्मेंद्र पाण्डेय, ग्राम स्वराज समिति से अश्विनी सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
    Start free