लाभार्थी सम्मेलन में बोले जिले के प्रभारी मंत्री: केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जन-जन हो रहा है लाभान्वित

HIGHLIGHTS

  • हंस वाहिनी इंटर कॉलेज में हुआ लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन
  • सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत जन-जन का हो रहा विकास- मंत्री रवीन्द्र जायसवाल
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल बृहस्पतिवार को करमा ब्लाक के हंस वाहिनी इण्टर कालेज में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए, इस अवसर पर मंत्री जी ने उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है, इन योजनाओं के माध्यम से जन-जन का विकास हो रहा है,

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बालिकाओं को बेहतर उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रारंभ की गयी है, जिसके माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने के दौरान 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता 6 चरणों में प्रदान की जाती है, इस योजना से प्रदेश में 11.57 लाख बेटियां अब तक लाभान्वित की चुकी हैं, इसी प्रकार से देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के अति पिछड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु हर परिवार को पक्की छत, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की सुविधा, निःशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन और कोविड-19 महामारी के दौरान से लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि पूर्व के समय में गैस सिलेण्डर लेने में लोगों को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, अब हर व्यक्ति को सुगमता के साथ गैस सिलेण्डर की सुविधा उपलब्ध हो रही है, इसके लिए उन्हें लाईन में खड़ा होने की आवश्यकता नहीं है, डोर टू-डोर सिलेण्डर की डिलेवरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत गरीब व असहाय लोगों के बेटियों का विवाह भी कराया जा रहा है, एन0आर0एल0एल0 समूह की महिलाओं को बैकिंग काॅरेन्स्पांण्डेन्ट के रूप में बैंक सखी की नियुक्ति की गयी और पी0एम0 स्वानिधि के माध्यम से महिलाओं व पुरूषों को रोजगार के साधन उपलब्ध हो रहे हैं, आत्मनिर्भरता के साथ ही विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं, इस दौरान मा0 मत्री जी ने हंस वाहिनी इण्टर मीडिएट कालेज के हाईस्कूल व इण्टर मीडिएड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक चैरसिया, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, भाजपा के मीडिया प्रभारी अनुप तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

धर्म, संस्कृति और आध्यात्म से आपूरित रहा पत्रकार गौरव अवार्ड महासम्मेलन

HIGHLIGHTS

  • सरिता गिरी का परिश्रम लाया रंग, राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी
  • महा सम्मेलन में पत्रकार गौरव अवार्ड से दर्जनों किए गए सम्मानित
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद के ऊर्जा नगरी ओबरा परिक्षेत्र के एक होटल सभागार में बीते दिनों धर्म, संस्कृति, अध्यात्म, समाज सेवा और पत्रकारिता से जुड़ी सरिता गिरी नामक नारी शक्ति द्वारा ‘पत्रकार गौरव अवार्ड महासम्मेलन’ का भव्य और दिव्य आयोजन किया गया।
सूत्रों की माने तो उक्त आयोजन में जहां सोनांचल के कुछ युवा पत्रकारों और समाजसेवियों ने कार्यक्रम की संयोजिका सरिता गिरी के इस साहसिक कार्य योजना को सफल बनाने में साथ देकर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया वही कुछ मीडिया से जुड़े कलमकार कार्यक्रम को असफल करने की कूट रचित रचना भी रचने मैं पीछे नहीं रहे। बावजूद इसके सरिता गिरी की दृढ़ इच्छाशक्ति व आध्यात्मिक परिसंकल्पना और जनपद के विभिन्न अंचलों से पत्रकारों और समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर पत्रकार गौरव अवार्ड महासम्मेलन को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई ।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब हो कि महासम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि अयोध्या, गुजरात, दिल्ली और इंदौर से पधारे हिंदू सनातन संस्कृति के संवाहक आध्यात्मिक संतो स्वामी आनन्द महाराज ,श्री महंत पूज्य जन्मेजय शरण जी,महास्वामी श्रीमद धर्मदत्त जी महाराज, एवम भाजपा के राष्ट्रीय नेता व अन्तर्राष्ट्रीय ग्लोबल एम्बेसडर एंड डायरेक्टर ऑफ पीस काउंसिल डॉ मुकेश साहू माहेश्वरी ने राष्ट्र उत्थान में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। आध्यात्मिक संतो ने वेद पुराण,महाभारत और श्री रामचरितमानस जैसे धर्म ग्रंथों का उल्लेख करते हुए देशकाल और समाज की संरचना में निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपनी लेखनी का प्रयोग करने हेतु पत्रकारों को आदेशित भी किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान महासम्मेलन की संयोजिका सरिता गिरी एवं कार्यक्रम के अन्य सहयोगियों द्वारा संत महात्माओं का जोरदार स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया। मंच पर श्रीराम दरबार की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही, जिनकी संत महात्माओं ने पूजा अर्चना कर आरती उतारी तो जय श्रीराम के उद्घोष से सभागार गुंजायमान हो उठा। इस दौरान रविंदर सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा संगीत में भजन का गायन किया जाता रहा जिसे सुनकर लोग आनंदित होते रहे। आध्यात्मिक संत महात्माओं के सभागार में प्रवेश करते ही दर्शक दीर्घा में उपस्थित जन समुदाय ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया। संतो द्वारा श्री राम दरबार के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर महासम्मेलन का शुभारंभ किया गया। आध्यात्मिक संतो एवं आगंतुक अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका सरिता गिरी द्वारा किया गया।

महासम्मेलन में पत्रकार गौरव अवार्ड की शुरुआत आध्यात्मिक संतो के कर कमलों द्वारा सर्वप्रथम जनपद के वयो वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया फोरम आफ इंडिया न्यास के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को अंगवस्त्रम ओढा और पुष्प हार पहना कर, स्मृति चिन्ह और पत्रकार गौरव अवार्ड देकर अभिनंदित किया गया। जिस समय श्री द्विवेदी को संतो द्वारा सम्मानित किया जा रहा था उस समय पत्रकारों से भरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसी के बाद पत्रकारों को पत्रकार गौरव अवार्ड से सम्मानित करने का सिलसिला शुरू हो गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन जनपद की ख्याति लब्ध कवयित्री गीतकार डॉ रचना तिवारी ने किया।



दर्जनों कलमकार पत्रकार गौरव अवार्ड से किए गए सम्मानित

सोनांचल के विभिन्न अंचलों से एवं आसपास के जनपदों से कार्यक्रम के साक्षी बने वरिष्ठ पत्रकार एमएम खान, दीपक कुमार केसरवानी, संतोष नागर, विवेक पांडेय, राकेश शरण मिश्र, उपेंद्र तिवारी, विष्णु गुप्ता, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, मोइनुद्दीन मिंटू, पंकज देव पांडेय, आलोक तिवारी, संजय श्रीवास्तव, इमरान वक्सी, रमेश सिंह कुशवाहा, अजीत सिंह, मिथिलेश भारद्वाज, सत्यदेव पांडेय, हाजी सलीम हुसैन, वकील अहमद, अशोक कनौजिया समेत दर्जनों पत्रकार गौरव अवार्ड से सम्मानित किए गए।

ईट भट्ठे पर कार्य करने वाले दो बाल श्रमिकों को टीम ने कराया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • जिला बाल संरक्षण इकाई व मानव तस्करी रोधी इकाई के द्वारा दो नाबालिग बच्चों कराया गया बाल श्रम से मुक्त
  • नाबालिग बच्चों से ईट भट्ठे पर कराया जा रहा था कार्य

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, आरक्षी अमन द्विवेदी व श्रम प्रवर्तन अधिकारी दुद्धी राम कुमार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु प्रचार प्रसार कर थाना दुध्दी , म्योरपुर व बभनी अन्तर्गत कस्बा ब्लाक मार्केट, ढाबा ,दुकान, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन ईट भट्ठों की दुकानों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना बभनी अन्तर्गत ग्राम नधिरा लैरा टोला स्थित इटभठ्ठा उद्योग से दो नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए टीम द्वारा तत्काल बच्चों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु ले जाया गया और सम्बंधित नियोक्ता के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नए नगर अध्यक्ष का हुआ स्वागत समारोह का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन एवं जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग ने मनोनीत नए नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का माल्यार्पण कर उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रॉबर्ट्सगंज नगर के मनोनीत नए नगर अध्यक्ष के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग के रॉबर्ट्सगंज स्थित आवास पर हुआ। बैठक में प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन एवं जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग ने मनोनीत किए गए नए नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का माल्यार्पण कर उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री विमल अग्रवाल, हिदायतुल्लाह खान, जिला मीडिया प्रभारी विमल जालान, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रभान अग्रवाल, महिला व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुमन केसरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिठाई लाल सोनी, अजहर खान, रामेश्वर दास जैन, शिव सांवरिया, अजीत सिंह भंडारी, राधेश्याम बंका, एजाज कादरी, विष्णु बरनवाल, रविंद्र केसरी, मनोज जालान, मनीष खंडेलवाल, संगम गुप्ता, आनंद मिश्रा, पवन जैन, राकेश गुप्ता, नरेंद्र गर्ग सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

योग साधकों को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की सफलता के लिए चल रही तैयारी:सुनील कुमार चौबे
  • राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन

सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे जी की अध्यक्षता में हुई चर्चा तथा सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र में नियमित चल रहे नि:शुल्क योग कक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी वार्ड नंबर 24 कम्हारी रावर्टसगंज के लोकप्रिय सभासद/ पतंजलि योग समिति सोनभद्र के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी के परम मित्र आदरणीय प्रभात सिंह पटेल द्वारा योग साधकों के लिए अपने तरफ से 21 दरी व 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए सहयोग के रूप में 11 सौ रुपए नगद प्रदान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

पतंजलि योग परिवार उनके उत्तम स्वास्थ्य व निरोगी जीवन के लिए प्रभु से प्रार्थना करता है, उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, पतंजलि योग समिति के नगर संरक्षक मिठाई लाल सोनी , मुख्य योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ,वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह द्वारा उन्हें पतंजलि योग परिवार की तरफ से अंग वस्त्र व योग संदेश देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर सर्वसम्मति से कचहरी स्थित पार्क का चयन किया गया, मुख्य अतिथि की घोषणा अगले बैठक में महामंत्री राजू सोनी व कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह द्वारा की जाएगी। प्रातः कालीन योग के पश्चात दयानंद मौर्य द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत की गई तथा सोशल मीडिया प्रभारी ,युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकटमोचन व युवा योग साधक अनिल चौरसिया द्वारा कठिन से कठिन योगाभ्यास कर दिखाया गया।
बैठक में वरिष्ठ प्रमुख योग शिक्षकों में हरिप्रसाद यादव, बलदाऊ श्रीवास्तव ,विमल कुमार सिंह, गोपालदास केसरी, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी व योग साधक अपने -अपने प्रमुख योग शिक्षकों के साथ उपस्थित रहे, प्रभात सिंह के साथी महेंद्र प्रताप सिंह और छविंद्र सिंह उपस्थित रहे ।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चलाया लाभार्थी संपर्क अभियान

ओबरा, सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडे के नेतृत्व में बुधवार को खरेटिया टोला में लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान श्री पांडे ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की सरकार विगत कई वर्षों से अनेकानेक जनहित योजनाओं सहित विकास परक कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाया है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना हो, उज्जवला गैस योजना, आयुष्मान कार्ड, मुद्रा योजना, स्टार्ट अप इंडिया एवं कौशल विकास समेत विभिन्न स्कीमों के माध्यम से जनहित में सर्वोपरि कार्य को गति दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित एवं टेबलेट प्राप्त विद्यार्थियों से संपर्क करके सरकार के अभूतपूर्व कार्यों का उल्लेख किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

गांव में हर घर नल योजना के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है वहीं गांव गांव सड़कों का जाल बिछाकर परिवहन सेवा के लिए मार्गो को सुदृढ़ किया जा रहा है। लाभार्थियों द्वारा सरकार की जनहित योजनाओं की सराहना करते हुए केंद्र व प्रदेश की सरकार को आजादी के बाद से कुशल नेतृत्व की सरकार ठहराया गया। वैश्विक महामारी कोरोना के दौर में सरकार द्वारा पूरी क्षमता से कार्य करते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक राहत सामग्री एवं वैक्सीनेशन व्यवस्था दी गई जिसके कारण कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। शिक्षा के साथ-साथ चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां अति महत्वपूर्ण है जिससे देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री पंकज गौतम, जिला सोशल मीडिया प्रमुख रोशन सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, महामंत्री समीर माली, मंत्री रिजवान अहमद, सागर महारोलिया, विजेंद्र कुमार, संतोष जयसवाल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

30 लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक का किया गया निःशुल्क वितरण

HIGHLIGHTS

  • उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सदस्य, राज्यसभा सांसद, विधायक सदर ने 30 लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक का किया निःशुल्क वितरण
  • कुम्हारों द्वारा निर्मित कुल्हड़/ग्लास, देश की माटी को चुमने का हमें अवसर प्रदान करता है – हरेन्द्र कुमार प्रजापति सदस्य माटीकला बोर्ड

  • प्रधानमंत्री के ‘वोकल फार लोकल’ से कुम्हारों के परम्परागत व्यवसाय को मिली नई ऊर्जा – रामशकल राज्य सभा सांसद

  • लोगों को स्वरोजगार की दिशा में ग्रामोद्योग व खादी बोर्ड के विभिन्न योजनाओं से जुड़ने की अपील – अमितेश कुमार सिंह जिला ग्रामोद्योग अधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिला ग्रामोद्योग व खादी कार्यालय द्वारा उ0प्र0 माटी कला बोर्ड के तत्वाधान में 30 लाभार्थियों को सदस्य हरेन्द्र कुमार प्रजापति, सांसद राज्यसभा राम शकल, विधायक सदर भूपेश चौबे द्वारा प्रमाण पत्र व विद्युत चालित चाक का निःशुल्क वितरण जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के पास मैदान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सदस्य, सांसद राज्यसभा राम शकल, विधायक सदर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा गॉधी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर  उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के सदस्य हरेन्द्र कुमार प्रजापति ने उपस्थित कुम्हार/प्रजापति को अवगत कराया कि प्रदेश में मिट्टी का कार्य करने वाले कारीगरों एवं शिल्पियों के व्यवसाय वृद्धि करने वाले तत्सम्बन्धित कलाकारों के परम्परागत कला को संरक्षित और सम्बर्धित करते हुए उनकी समाजिक सुरक्षा, आर्थिक सुदृढ़ता एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देने व विपणन आदि की सुविधा उपलब्ध कराने तथा परम्परागत उद्योगों को नवाचार के माध्यम से संरक्षित एवं सम्बर्नि्धत करते हुए अधिकाधिक लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उ0प्र0 माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक चाक के माध्यम से प्रतिदिन आठ घण्टे में चार से पॉच हजार तक कुल्हड़ तैयार होगें जिनकों बेचकर चार से पॉच हजार की आमदनी होगी। उन्होंने कुम्हारों को व्यवसाय के नये टेडिंग व पैकेजिंग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि शादी विवाह व अन्य समारोह में, मॉल व बड़े स्तरों पर काफी, चाय, लस्सी, आदि के लिए डिजाईनर कुल्हड़/ग्लास को पसन्द किया जा रहा है। अब कुम्हारों को समय व आवश्यकता के अनुसार अपने परम्परागत व्यवसाय में नवाचार पहल करने की उपयोगिता है। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज कुल्हड़ बनाकर देश की माटी को चुनने का सभी को अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर सांसद राज्य सभा राम शकल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘वोकल फार लोकल’ एवं मुख्यमंत्री के ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ के द्वारा स्थानीय कलाकारों के उत्पादों को बल मिला है, आज वितरित इलेक्ट्रिक चाक के माध्यम से हम अपने परम्परागत व्यवसाय व तकनीकी में आधुनिकता का नवाचार किया गया है। इस अवसर पर विधायक सदर भूपेश चौबे ने बताया कि औद्योगिक जगत द्वारा कच्चे मॉल के रूप में माटी का प्रयोग कर मूर्तिया, खिलौने, बर्तन, नरियॉ इत्यादि वस्तुए बनाने का प्रचलन सदियों से रहा है।

सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के प्रयोग से स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसलिए सरकार माटीकला के विभिन्न योजनाओं द्वारा स्वरोजगार को प्रेरित कर रही है, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा इस तरह की जन कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गयी, जिससे जन-जन का विकास हो रहा है और वह विकास की मुख्य धारा से जुड़े रहे हैं। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि माटीकला के परम्परागत उपकरणों के साथ कार्य करना कारीगरों के लिए अत्यन्त श्रम साध्य है, इससे उत्पादकता भी प्रमाणित होती है, आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर माटीकला कारीगरों के आय में वृद्धि करने के उददेश्य से, कारीगरों/शिल्पियों को टूल किट्स वितरित किया जाता है। साथ ही लाभार्थियों को विभागीय मण्डलीय प्रशिक्षण केंद्रों पर माटीकला के नवीन तकनीकी व टूल किट्स संचालन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाता है, प्राप्त आवेदन पत्रों में से 30 लाभार्थियों का चयन जनपद स्तर पर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया था। लाभार्थियों का चयन उनकी आर्थिक स्थिति व माटीकला का अनुभव तकनीकी ज्ञान विपणन योग्यता इत्यादि के आधार पर किया जाता है, जिला खादी ग्रामोद्योग ने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, माटीकला कौशल विकास योजना, माइक्रो माटीकला, कामन फैसिलिटी सेन्टर योजना, माटीकला पुरस्कार योजना सहित ग्रामोद्योग व खादी बोर्ड की स्वरोजगारपरक योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए आवेदन फार्म व अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग खादी कार्यालय नियर मिशन अस्पताल, रॉबर्ट्सगंज पर सम्पर्क करने की अपील किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह व सहायक विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, महेश कुमार मौर्य, रमेश, अर्पिता, पवन कुमार तथा अन्य जनमानस उपस्थित रहे।

शादियों में वेटर का काम करने वाले 5 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • – गैर जनपद के नाबालिग बच्चों को पैसे की लालच देकर करया जा रहा था कार्य

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में व जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक ,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे व मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, उपनिरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय, आरक्षी अमन द्विवेदी द्वारा बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति के रोकथाम हेतु विशेष अभियान थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत कस्बा एवं ब्लाक मुख्यालय पर चलाया गया। अभियान के दौरान रॉबर्ट्सगंज बस स्टैंड की ओर जाते पांच नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों मे बच्चे मिले।

Advertisement (विज्ञापन)

बच्चों से पुछ ताछ किया गया बच्चों की स्थिति को दृष्टिगत देखते हुए टीम द्वारा तत्काल सभी बच्चों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के समक्ष नाबालिग बच्चों द्वारा बताया गया कि हम लोगो से केटरर द्वारा शादियों मे वेटर का कार्य कराया जाता है और 300 रूपया भी दिया जाता है जिसे तत्काल समिति द्वारा संज्ञान लेते हुए पाँच नाबालिग बच्चों को बाल गृह बालक उरमौरा रॉबर्ट्सगंज में आवासित करा दिया गया और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को निर्देशित किया गया। जिसके संबंध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा बताया गया कि प्रकरण मे संलिप्त व्यक्तियों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने नव गठित डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

HIGHLIGHTS

  • सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर नये समितियों के गठन व निष्क्रिय समितियों को सक्रिय कर समस्त ग्राम पंचायतों को सहकारी समितियों से करें आच्छादित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नव गठित डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी की बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में समितियों के आनलाईन डाटा फीडिंग एवं सभी ग्राम पंचायतों में सहकारिता विभाग, दुग्ध विभाग, मत्स्य विभाग (किसी एक विभाग) के समितियों का गठन किया जाना है, उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र के 621 ग्राम पंचायत में से 118 ग्राम पंचायत में सहकारिता, दुग्ध एवं मत्स्य विभाग के समितियाॅ क्रियाशील है तथा 511 ग्राम पंचायत में कोई समिति स्थापित नहीं है, जिसमें गठन का कार्य किया जाना है, दुग्ध विभाग, मत्स्य विभाग व सहकारिता विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर नये समिति गठित करने एवं निष्क्रिय समितियों को सक्रिय कर समस्त ग्राम पंचायत को सहकारी समितियों से आच्छादित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक के दौरान मिहिर कुमार पात्र सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहाकारिता सोनभद्र ने सहकारिता विभाग उत्तर प्रदेश एवं सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के पत्र में निर्गत दिशा-निर्देशों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं से उपस्थित सम्मानित सदस्यगण को भी अवगत कराया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान,सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सचिव/सीई0ओ0, जिला सहकारी बैंक लि0, डी0डी0एम0 नाबार्ड एवं दुग्ध विभाग के प्रतिनिधिगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

बेसिक शिक्षा, पशु पालन व बाल विकास एवं पुष्टाहार के विभागीय कार्यों के प्रगति की‌ डीएम ने की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को दुधारू गाय प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये उपलब्ध- जिलाधिकारी

  • आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण, नये स्कूलों के निर्माण कार्य, पुराने भवनों के मरम्मत कार्य, जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के कार्य में लाये तेजी – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बेसिक शिक्षा, पशु पालन व बाल विकास एवं पुष्टाहार के विभागीय कार्यों के प्रगति के सम्बन्ध में बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कर लिया जाये और आंगनबाड़ी केन्द्रों को विद्युत कनेक्शन के साथ ही वायरिंग आदि का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने आई0सी0डी0एस0 के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर वायरिंग का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। इस दौरान उन्होंने मुख्य पशु चित्सिाधिकरी को निर्देशित करते हुए कहा कि कुपोषित/अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को दुधारू गाय देने की कार्यवाही अतिशीघ्र कर ली जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण, नये स्कूलों के निर्माण कार्य, पुराने भवनों के मरम्मत कार्य, जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की प्रगति के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित निर्माण एजेन्सियों से समन्वय स्थापित करते हुए विद्यालयों के निर्माण कार्यों में प्रगति लायी जाये एवं आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालयों के सौंदर्यीकरण का कार्य में जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

विद्यालयों में बच्चों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर लिया जाये। विद्यालयों में विद्युतीकरण का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पशु पालन विभाग के समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुओं के टीकाकरण, इयरटैगिंग आदि का कार्य निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कर लिया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला कृषि अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free