सुंदरकांड महिला मंडल का अनूठा प्रयास, लगवाया वाटर कूलर
सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित बस स्टैंड में सुंदरकांड महिला मंडल समिति द्वारा बस स्टैंड परिसर में वाटर कूलर लगवाया गया है। जिसका उद्घाटन रविवार को सुंदर कांड महिला मंडल की संरक्षक अनारकली देवी पत्नी रतन लाल गर्ग जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात संरक्षक अनारकली देवी ने इस पुनीत कार्य के लिए महिला मंडल की सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महिला मंडल द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है जो कि इस भयंकर गर्मी में दूरदराज से आने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए लगवाए गए वाटर कूलर से शुद्ध शीतल पेयजल मिलेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण करना भी अत्यंत आवश्यक है क्योंकि जल ही जीवन है तथा जल ही कल है। जल का सदुपयोग करें जल का दुरुपयोग ना करें। उद्घाटन के दौरान महिला मंडल समिति की अध्यक्ष शीला जैन, मंजू गर्ग अनीता, निर्मला, अनु रोशनी, शिल्पा, विमला, सुचिता, सुनीता, गुंजन, सीमा, अनीता, राधा थर्ड, सुषमा शर्मा, किरण, प्रभा बंका, सुमन, निधि, ज्योति, नरेंद्र गर्ग, प्रमोद गुप्ता, परमेश जैन, तनिष्क गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रदेश में नव नियुक्त 7182 में से जनपद में चयनित 35 नव नियुक्त ए0एन0एम0 कार्यकत्रियों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र
नियुक्ति पत्र पाकर खिले नव नियुक्त ए0एन0एम0 के चेहरे जताया सरकार का आभार
जनपदों के लिए चयनित 7182 ए एन एम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया
सोनभद्र। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए चयनित 7182 ए0 एन0 एम0 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा लोकनायक ऑडिटोरियम भवन लखनऊ में किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। सीधा प्रसारण के पश्चात राज्य सभा सांसद रामसकल व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा जनपद में चयनित 35 ए0एन0एम0 को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
इस दौरान राज्य सभा सासंद ने कहा कि आज मुख्यमंत्री जी द्वारा पारदर्शी तरीके से की गई ए0 एन0 एम0 भर्ती की नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है। जिसका आप लोगों ने सीधा प्रसारण भी देखा है। मैं सभी ए0 एन0 एम0 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देता हूं कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें जनता की सेवा मुख्यमंत्री की पहली प्राथमिकता रहती है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की अपेक्षा के अनुसार कार्य करें जनपद के कुछ क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा है जहां पर स्वास्थ्य व्यवस्था की कुछ समस्यायें है। उन क्षेत्रों में पहला रिस्पांस आप लोगों को ही देना है। टीकाकरण मदर चाइल्ड आदि रजिस्टर का रखरखाव अच्छे ढंग से करें। मैं सभी ए0एन0एम0 कार्यकत्रियों को बधाई देता हूं कि वह जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए अच्छा कार्य करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0जी0 यादव ने सासंद व जिलाधिकारी सहित वहां उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
सोनभद्र। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 01 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के लिए बच्चों को जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित हो उनके लिए निःशुल्क इलाज एंव आपरेशन की व्यवस्था है। इसके तहत अंकित कुमार पुत्र विनोद कुमार उम्र 11 वर्ष निवासी ग्राम जरहा, पोस्ट चेतवा, दुद्धी, सोनभद्र पुत्र का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत ओपेन हार्ट सर्जरी का सफल आपरेशन सत्य साई संजीवनी इण्टर नेशनल सेन्टर फाॅर चाइल्ड हार्ट केयर एण्ड रिसर्च, पलवल हरियाणा द्वारा निःशुल्क किया गया। अंकित कुमार का रजिस्ट्रेशन आसर0बी0एस0के0 टीम द्वारा एक माह पूर्व ही किया गया था और इनका सफल आपरेशन 30 मई,2023 को हो गया। इस सफल आपरेशन से बच्चे को नई जिन्दगी प्राप्त हुई है और उसके परिवार में काफी खुशी का माहौल है, इसके लिए अंकित कुमार के पिता विनोद कुमार ने जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति अभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं प्रवक्ता के रूप में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल उपस्थित हैं।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा प्रयागराज में एक विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करने संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा पहुंचे। बता दें कि आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं मुख्य वक्ता के रूप में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल रहे। वहीं कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दूसरी सरकारों के राज में व्यापारियों का अपहरण रंगदारी मांगी जाती थी व्यापारी अपना व्यवसाय करने के बजाए गुंडों माफियाओं के चंगुल से बचने की उपाय खोजता था परंतु डबल इंजन की सरकार रंगदारी मांगने वालों को सीधे जेल का रास्ता दिखाती है व्यापारी भयमुक्त वातावरण में कारोबार कर रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि केवल फेक जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने वालों की जांच की जा रही है आम व्यापारी को से डरने की जरूरत नहीं है और यदि कोई अधिकारी किसी व्यापारी का उत्पीड़न नाजायज तरीके से करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी उन्होंने व्यापारियों का आह्वान करते हुए कहा कि व्यापारी सरकार को चलाने और सरकार बनाने में एक अहम भूमिका निभाता है इसलिए अब सरकार मैं भी व्यापारी की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है उन्होंने कहा मैं भी एक व्यापारी परिवार से हूं व्यापारियों का दर्द बेहतर तरीके से समझ सकता हूं।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर मुख्य रूप से इलाहाबाद के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला एवं सोनभद्र से संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा प्रितपाल सिंह, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, रवि जायसवाल, राजेश जयसवाल, राजकुमार जयसवाल, टीपू अली, सूर्या जायसवाल, सुनील कुमार, मनीष जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने पत्र लिखकर अटेवा द्वारा संचालित राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में एनपीएस भारत छोड़ो यात्रा को प्रदेश में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ का समर्थन प्रदान किया है। कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि मूल संघ पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किए जाने का समर्थन करता रहा है एवं इस हेतु संचालित विभिन्न आंदोलनों और रैलियों में प्रतिभाग करता रहा है। संगठन के विभिन्न साथियों की मांग पर इस सम्बन्ध का समर्थन पत्र जारी किया गया है। संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने जनपद में इस यात्रा को सभी प्रकार से पूर्ण समर्थन एवं सहयोग प्रदान करें।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसान बन्धुओं को किया जा रहा है लाभान्वित- कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही
अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पारदर्शी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित- कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से जन-जन का हो रहा है विकास- कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को रामलीला मैदान चुर्क में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आज गरीब पिछड़े व अंन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए दृढ़ संकल्प हैं, उन्होंने कहा प्रधान मंत्री जी ने दूर-दराज के लोगों को जहां पीने के पानी के लिए काफी दिनों से पानी की किल्लत से जुझ रहे थे, आज उन्हीं लोगों को पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए ‘‘हर घर नल योजना‘‘ के तहत केन्द्र सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है, उन्होंने महिलाओं को खाना बनाने में हो रही दिक्कत को दूर करने के लिए निःशुल्क गैस कनेक्शन देकर दिया जा रहा है, वहीं प्रदेश सरकार द्वारा गरीब पात्रों को निःशुल्क खाद्यान्न महिनों में दो बार देकर राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि झोपड़ी, कच्चा घरों में रह रहे लोगों को बरसात के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए गरीब पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास देकर काफी राहत पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है और उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। वही कार्यक्रम में मंत्री जी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित लाभार्थीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए पूरे प्रदेश के 59 हजार गांवों में वृहद संतृप्तिकरण अभियान के तहत कैम्प लगाकर पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत जो भी पात्र लाभार्थी हैं, आयोजित कैम्प में पहुंचकर अपनी समस्याओं को निदान अपने ग्राम सभा में ही करा सकते हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश में 11 करोड़ किसान बन्धुओं के खाते में हर साल 6 हजार रूपये की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से देश के करोड़ो किसान बन्धुओं को लाभान्वित किया जा रहा है, इस योजना से अभी तक देश में 17 करोड़ से अधिक किसान बन्धुओं ने अपना बीमा कराया है और इस योजना के तहत 1.3 लाख करोड़ रूपये के दावों का भुगतान भी किया गया है, उन्होंने कहा कि किसान पारदर्शी योजनान्तर्गत जनपद सोनभद्र में विभिन्न योजनाओं के 81 हजार 863 कृषकों को बीज रसायन एवं यंत्रों पर डी0बी0टी0 के माध्यम से अनुदान देकर लाभान्वित किया गया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान योजनान्तर्गत 582 कृषकों को विभिन्न क्षमताओं के सोलर पम्प पर सब्सिडी देकर लाभान्वित किया जा रहा है, इसी प्रकार से प्रशिक्षित उद्यमी योजनान्तर्गत 56 कृषि स्नातको को प्रशिक्षित कर खाद, बीज एवं कीट नाशक हेतु लाईसेंस प्रदान कर रोजगार के साधन उपलब्ध कराये जा रहे है।
आयोजित कार्यक्रम में सांसद पकौड़ी लाल कोल, सांसद राज्य सभा राम शकल, सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष, अजीत चैबे आदि ने लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जन मानस लाभान्वित हो सके इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है और गरीब, असहाय, निर्बल लोगों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ तत्पर हैं, उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने समाज के अति पिछड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु हर परिवार को पक्की छत, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय की सुविधा, निःशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन और कोविड-19 महामारी के दौरान से लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूर्व के समय में गैस सिलेण्डर लेने में लोगों को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, अब हर व्यक्ति को सुगमता के साथ गैस सिलेण्डर की सुविधा उपलब्ध हो रही है, इसके लिए उन्हें लाईन में खड़ा होने की आवश्यकता नहीं है, डोर टू-डोर सिलेण्डर की डिलेवरी की जा रही है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत गरीब व असहाय लोगों के बेटियों का विवाह भी कराया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका राबर्ट्सगंज की चेयरमैन रूबी प्रसाद, चेयरमैन चुर्क मीरा देवी, ब्लाक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिह, रमेश पटेल, राम सुन्दर, कृष्ण मुरारी गुप्ता, महेन्द्र पाण्डेय, बलराम सोनी, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहें, कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री सन्तोष शुक्ला ने किया।
लखनऊ कोर्ट में गोली बारी की घटना अत्यंत निंदनीय-राकेश शरण मिश्र
सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा ब्यवस्था पर उठाया सवाल
सोंनभद्र। गत बुधवार को लखनऊ के एस सी एस टी कोर्ट में गोली बारी की घटना को लेकर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के सभी न्यायालय व कोर्ट परिसरों एवम अधिवक्ताओ की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने हेतु प्रभावी कदम उठाने की माँग की है। श्री मिश्र ने लखनऊ कोर्ट की घटना की कठोर निंदा करते हुए इसे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सीधा हमला बताया है।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने कहा है कि पुलिस की मौजूदगी में और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोर्ट के अंदर घुसकर हत्या जैसी घटना को अंजाम देना उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उत्तर प्रदेश की पुलिस की घोर लापरवाही का इससे बड़ा प्रमाण नही हो सकता है। पुलिस अभिरक्षा में लगातार इस प्रकार की हत्याओं से आम आदमी दहशत में है। लखनऊ की घटना से उत्तर प्रदेश का अधिवक्ता समाज अत्यंत आक्रोशित व भयाक्रांत है।
Advertisement (विज्ञापन)
श्री मिश्र ने अपने पत्र में माननीय मुख्यमंत्री से माँग की है कि उत्तर प्रदेश के लापरवाह पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कारवाई करते हुए कोर्ट व अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कृपा करें अन्यथा प्रदेश का अधिवक्ता समाज इस हेतु प्रदेश ब्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा।
सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में अशोक कुमार यादव प्रथम जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार निर्बल असहाय अक्षम व्यक्ति व जिला कारागार में निरुद्ध बंदी जिनकी पैरवी हेतु कोई अधिवक्ता नियुक्त नहीं है, उनकी पैरवी किए जाने हेतु लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की स्थापना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा की गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शमशेर बहादुर सिंह चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल आकाश कुमार व जयप्रकाश असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति जनपद सोनभद्र में निर्बल असहाय व अक्षम व्यक्ति व कारागार में निरुद्ध बंदियों की पैरवी किए जाने हेतु की गई है।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी क्रम में वृहस्पतिवार को काफी समय से कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी डब्लू दुबे निवासी शारदा मंदिर ओबरा के पास है। जिसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और न ही उसका कोई पैरवीकार था । उसका प्रार्थना पत्र जिला कारागार सोनभद्र से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्राप्त हुआ जिस पर एहसान उल्लाह खान माननीय प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल को पैरवी किए जाने हेतु आदेश पारित किया गया। उक्त बंदी डब्लू दुबे जो अपराध संख्या 18/2023 अंतर्गत धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा सोनभद्र जोकि जिला कारागार सोनभद्र में लंबे समय से निरुद्ध था। उक्त बन्दी की पैरवी सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोनभद्र द्वारा किए जाने पर वृहस्पतिवार को जमानत पर रिहा किया गया। डब्लू दुबे रिहा होने के पश्चात उसके परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है। साथ ही लीगल एड काउंसलिंग सिस्टम का धन्यवाद दिया।
जेल से रिहा हुए बंदी डब्लू दुबे ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए लीगल डिफेंस काउंसिल वरदान साबित हो रहा है। इस सूचना के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि निर्बल असहाय व अक्षम व्यक्ति जिला कारागार में निरूद्ध बन्दी जिनकी पैरवी हेतु कोई अधिवक्ता नियुक्त नहीं है अथवा जिनकी वार्षिक स्थिति रूपये 3 लाख है, जो स्वयं के खर्चे पर अपने मुकदमे की पैरवी करने में असमर्थ हैं, वह अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में देकर लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सेवा का लाभ प्राप्त करते हुए न्याय प्राप्त कर सकते है। उठा से की जानकारी एहसानुल्लाह खान प्रभारी सचिव/ विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/ एस0टी0) गैंगस्टर एक्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई।
महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित लाभार्थी पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेश पर ब्लाक घोरावल के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेलाटाड मे महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित लाभार्थी पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना अन्तर्गत आठ लाभार्थियों का चिन्हाकन किया गया। उन्होंने बताया कि ब्लाक घोरावल व कर्मा अन्तर्गत चिन्हित ग्राम पंचायत में कैम्प का आयोजन हो गया है।
वही इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व घरेलु हिंसा के रोकथाम हेतु सहित अन्य विषयों विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित विभिन्न संस्थाओं और हेल्पलाइन नम्बरों 112,1090,1098, 181,1076,108, आदि के बारे में जानकारी दी गई। जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह आदि सभी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया एवं बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान वन स्टाप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर में हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को अस्थाई आश्रय, पुलिस डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसका उद्देश्य एक ही जगह पर पीड़ित महिलाओं को एकीकृत रूप से सहायता एवं सहयोग प्रदान कराया जाना है पीड़ित महिला/ बालिका को तत्काल आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सुविधाएं वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है इस समय जनपद मे जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी परिसर में अस्थाई रूप से संचालन किया जा रहा है।
Advertisement (विज्ञापन)
मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, फील्ड कोऑर्डिनेटर एजुकेट गर्ल्स मनजीत सिंह, केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे, जिला समन्वयक साधना मिश्रा, थाना शाहगंज से पुलिस टीम, प्रधानाध्यापक कांता प्रसाद, ए oआरoपी धर्मराज सिंह, ग्राम स्वराज समिति के सदस्य अश्विनी कुमार, धर्मेन्द्र कुमार , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इरफान खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अमृत धारा कार्यक्रम के अंतर्गत निः शुल्क शीतल प्याऊ का प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया उद्घाटन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड पर स्थित अमृत कलेक्शन के पास अमृत धारा के अंतर्गत लगाए गए नि:शुल्क शीतल प्याऊ का उद्घाटन किया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे उपस्थित रहे।
Advertisement (विज्ञापन)
वही उद्घाटन करने के पश्चात प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना यह एक पुनीत कार्य है और समाज के सहयोग से इस कार्य को किया जा रहा है इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। प्रभारी मंत्री ने इस कार्य को करने वाले समाजसेवियों को बधाई देते हुए उनके इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब अध्यक्ष अजीत जयसवाल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, लायंस क्लब के एक्स गवर्नर हरीश अग्रवाल, दीपचंद जयसवाल, प्रकाश केसरी, संदीप सिंह चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी गुप्ता, मनोज जयसवाल, संजीव गुप्ता, जावेद, आनंद गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।