योग का रंग, योग साधकों के संग

HIGHLIGHTS

  • 18 जून को चलेगा जन जागरूकता अभियान
  • योग संदेश पत्रिका देकर किया गया सम्मानित
    फोटो:

सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए पतंजलि योग परिवार की ओर से 18 जून रविवार को प्रातः 4:30 से 6:00 बजे के बीच मारवाड़ी धर्मशाला बड़ौदा बैंक के पास स्थित योग कक्ष में सामूहिक योगाभ्यास (प्रोटोकॉल योगाभ्यास) कराया जाएगा। इसके बाद प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव व सुनील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज नगर भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी एडवोकेट रवि त्रिपाठी ने आह्वान किया है कि सभी योग साधक अपने-अपने प्रमुख योग शिक्षक के साथ समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को सोनभद्र बार सभागार सोनभद्र नियमित योग कक्षा में बहुत ही पुराने योग साधक डॉ राम पटेल व सुरेश राय का आगमन हुआ। जिन्हें सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक व विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव ने योग संदेश पत्रिका देकर सम्मानित किया। सभी योग साधकों से करें योग, रहें निरोग, योग का रंग, योग साधकों के संग आदि के नारे लगाते हुए अंतराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की अपील किया गया है। उक्त मौके पर हृदय नारायण पाठक, दिलीप सिंह, शेषमणि तिवारी आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक पंडित रामनाथ पाठक की मनी 28वीं पुण्यतिथि

HIGHLIGHTS

  • अभावों में संघर्ष करते हुए देश और समाज को अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया: डॉ मार्कंडेय राम पाठक
  • सेनानियों के त्याग और बलिदान की नीव पर यह देश टिका हुआ है: पंडित चंद्र कांत शर्मा

सोनभद्र। जनपद के प्रख्यात स्वन्त्रता संग्राम सेनानी एंव पूर्व विधायक स्व. पं० रामनाथ पाठक की 28 वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को पसही स्थित उनके निज आवास पर उनके सुयोग्य पुत्र डा. मार्कण्डेय राम पाठक की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सम्मानित सदस्य पं चन्द्रकांत शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में मीडिया फोरम आफ इण्डिया न्यास के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार व शिक्षक भोलानाथ मिश्र ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

बतौर मुख्य अतिथि पंडित चन्द्रकान्त शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता आन्दोलन के अमर बलिदानियों और सेनानियों के त्याग बलिदान की नींव पर यह देश टिका हुआ है हम सभी को देश, प्रदेश व जनपद के दलित, शोषित, वंचित व कमजोर तबके के लोगों की मदत करने के साथ ही उनकी आवाज बनकर आगे आने की जरूरत है जिसका छाप हमारे सेनानीयों के जीवन संघर्ष में दिखायी पड़ता है।
सभा की अध्यक्षता कर रहे पं रामनाथ पाठक के सुपुत्र काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में वित्ताधिकारी के पद सेवा प्रदान कर चुके डा. मार्कण्डेय राम पाठक ने कहा कि हमारे पूज्य पिता प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम नाथ पाठक ने अभावो में संघर्ष करते हुए देश और समाज को अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया और वर्तमान में हम सब उनके जीवन आदर्शो को आत्मसात करके उन्ही पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करते हुए समाज के समग्र विकास में अपना योगदान देने का कार्य कर रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि मीडिया फोरम आफ इण्डिया न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि अमर सेनानियों की गौरव गाथा हम सभी के लिए अमूल्य धरोहर है जिसे सहेजने व संजोने के साथ ही इस परम्परा को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है और यह जिम्मेदारी अब युवा कंधो पर है पर उन्होंने यह भी कहा कि हैं हमे पूर्ण विश्वास है कि जनपद के युवा इसका निर्वहन भली – भांति करेंगे राष्ट्रपति समग्र विकास में अपने पूर्वजों के चीन स्मरणीय योगदान को अविस्मरणीय बनाने का कार्य करेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

विशिष्ट अतिथि व वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि सोनभद्र के स्वतन्त्रता आन्दोलन का गौरवशाली इतिहास हम सभी के लिए प्रेरणादायी है हम अपने पुरखों से सीख लेकर उनके पद चिन्हों पर चलते हुए उनके स्मृतियों को सँजोकर उनके आदर्शों को आत्मसात करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इसके पूर्व मंचस्थ अतिथियों
द्वारा पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम नाथ पाठक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन करते हुए अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। तदोपरांत स्वर्गीय पाठक जी के परिजन एवं पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित कांग्रेस जनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। धन्यवाद स्वर्गीय पाठक जी के पौत्र एवं कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक ने ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष उषा चौबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी उर्फ बब्बू तिवारी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, अमरेश देव, बंशीधर पांडेय, अनिल पांडेय, आशीष पांडेय, जितेंद्र पांडेय, संजय मिश्रा, सुशील पाठक, जय शंकर भारद्वाज, बाबू भाई,
रामानंद पांडेय, प्रभात सिंह चंदेल, मृदुल मिश्रा, ऐश्वर्या पाठक, विनोद पांडेय, सूर्यमणि तिवारी समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

दूरदर्शन पर कल देखें सोनभद्र के गुफाचित्र विषय पर दीपक कुमार केसरवानी का साक्षात्कार

सोनभद्र के गुफाचित्र विषय पर दीपक कुमार केसरवानी का साक्षात्कार लेते दूरदर्शन के एंकर

HIGHLIGHTS

  • साक्षात्कार का प्रसारण दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल पर कल रात्रि 10:00 बजे होगा।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। संपूर्ण विश्व में पुरातत्व जैसे विषय को जन्म देने वाली विंध्याचल की पहाड़ियों मे अवस्थित सोनभद्र जनपद के सोहागीघाट मे सन 1867-68 में आरची वार्ल्ड कॉर्नालस द्वारा खोजें गए आदिमानव द्वारा चित्रांकित गुफाओं ने विश्व के पुराविंदो का ध्यान सोनभद्र जनपद की ओर आकृष्ट किया। तब से लेकर आज तक सोनभद्र जनपद पुराविदों के शोध एवं अध्ययन का केंद्र बना हुआ है।
आदिकालीन मानव द्वारा चित्रांकित गुफाएं विश्व में सर्वाधिक यहां पर अवस्थित है।

Advertisement (विज्ञापन)

चित्रांकित गुफाओं का संरक्षण, संवर्धन, पर्यटन विकास जैसे मुद्दे पर लोक संस्कृति संग्रहालय उत्तराखंड द्वारा गुफाचार्य की उपाधि से विभूषित पुरातत्वविद, इतिहासकार, रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी के गुफाचित्र विषय पर साक्षात्कार का प्रसारण 16 जून, दिन शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे से दूरदर्शन के डीडी यूपी चैनल पर
प्रसारित होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

जिले में कल होगा मुख्यमंत्री का आगमन, बतौर मुख्य अतिथि करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित

HIGHLIGHTS

  • डायट परिसर उरमौरा में महासंपर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा को करेंगें सम्बोधित

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल दिनांक 16 जून दिन शुक्रवार को जिले में हो रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री का 16 जून, 2023 को पूर्वान्ह 10.25 बजे हेलीपैड स्थल पुलिस लाईन चुर्क में आगमन होगा, पूर्वान्ह 10.30 बजे कार्यक्रम स्थल डायट परिसर उरमौरा राबर्ट्सगंज में महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत जनसभा में स्टाफ कार द्वारा पहुंचकर कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगें। इसके बाद हेलीपैड स्थल पुलिस लाईन चुर्क से राजकीय हेलीकाॅप्टर द्वारा एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी के लिए रवाना होंगें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर सदर ब्लाक प्रमुख ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

HIGHLIGHTS

  • सीएम के आने की रूपरेखा तैयारी में जुटे ब्लाक प्रमुख
  • ग्राम प्रधान व बीडीसी के माध्यम से जनसभा स्थल पर पहुंचने की अपील
  • पीएम सीएम की महत्वाकांक्षी योजनाओं का होगी घोषणा

सोनभद्र। सीएम के आगमन को लेकर सदर ब्लाक सभागार में गुरुवार को सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्राम प्रधान व बीडीसी की उपस्थिति रही वही अजीत रावत ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम प्रधान व बीडीसी प्रतिनिधियों से अपील की गई कि 16 तारीख शुक्रवार को सीएम के जनसभा में अधिक से अधिक जनमानस, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित कराएं जिससे कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके और उनके द्वारा मिलने वाले योजनाओं के बारे में भी जानकारियां उपलब्ध हो जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

अनसूचित जाती मोर्चा के पदाधिकारियों को भी अवगत कराया गया कि अपने अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रेरित करें कि सीएम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विकास कार्यों से जुड़े योजनाओं की जानकारी ले और उससे मिलने वाले पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाएं श्री रावत ने बताया कि जिले में सीएम के जनसभा में करोड़ों के परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन किया जाएगा जिसके तहत जिले के हर अंतिम छोर तक विकास की धारा पहुचाने व सर्व समाज को विकसित करने व डिजिटल इंडिया के प्रति जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार क्षेत्र में अधिक से अधिक सरकार कार्य कर रही है जिसमें क्षेत्र में उन्नत विकास का दौर पढ़ते हुए लोगों के बीच भाजपा सरकार की डबल इंजन पर सबका विकास सबका विश्वास दिखता हुआ नजर आ रहा है इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेश शुक्ला, अनूप तिवारी, दिलीप पटेल ,संगम गुप्ता, ध्रुव कांत द्विवेदी, संतोष ,सुधीर श्रीवास्तव, मंगल सिंह, अवधेश चौबे ,मुलायम यादव ,दिलीप सहित आदि लोग मौजूद रहे।

बोले व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष: हमें पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री व्यापारियों की समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करेंगे

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री के आने के पूर्व ही व्यापार संगठन ने बैठक कर अपनी समस्याओं को गिनाया
  • मुख्यमंत्री के आने के पूर्व ही व्यापार संगठन ने बैठक कर अपनी समस्याओं को गिनाया

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में व्यापक पैमाने पर चर्चा हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 16 जून को मुख्यमंत्री का सोनभद्र में आगमन हो रहा है हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री महोदय व्यापारियों की समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करेंगे वैसे तो वर्तमान सरकार व्यापारियों के कल्याण हेतु निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है जो धरातल पर भी दिखाई पड़ रहा है व्यापारी और सरकार के बीच सेतु का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे व्यापारियों का की समस्याओं का निराकरण कुछ तो हो जा रहा है परंतु फिर भी अभी कुछ समस्याएं जस की तस पड़ी है उन्होंने कहा कि 50 हजार आबादी के बावजूद रॉबर्ट्सगंज नगर में सिटी अस्पताल नहीं है नगर से जिला अस्पताल की दूरी नगर से 8 किलोमीटर दूर होने के कारण एवं रात्रि में कोई साधन उपलब्ध ना होने के कारण आम आदमी एवं व्यापारियों को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि पुराने सामुदायिक भवन में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।

उन्होंने कहा कि खलियारी कलवारी राजमार्ग एस एस 154 जिसकी लंबाई 102 किलोमीटर है ठीक नगर के मध्य से होकर गुजर रही है जिससे पूरा व्यापारी वर्ग बर्बाद हो जाएगा वैसे भी करोना काल में व्यापारी वर्ग पूरी तरह से टूट चुका है कृपा करके बाईपास बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पूरा नगर नजूल भूमि है इससे फ्रीहोल्ड कराने के लिए व्यापारी विगत कई दशकों से मांग कर रहा है परंतु आज तक फ्री होल्ड का कार्य नहीं किया जा सका। जिससे जमीनी विवाद बढ़ता जा रहा है सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है बावजूद इसके प्रकाशन नहीं कराया जाना संदेहास्पद है। श्री शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि फ्लाई ओवर पर तत्काल स्ट्रीट लाइट के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। विगत वर्षों में कई दुर्घटनाएं घट चुकी हैं जिसका आज तक पर्दाफाश ना हो सका फ्लाईओवर पर अंधेरा होने के कारण अराजक गतिविधियां सक्रिय रहती हैं उपरोक्त कार्य जनहित मैं अति आवश्यक है

Advertisement (विज्ञापन)

श्री शर्मा ने सरकार से मांग की है कि व्यापारियों के सहायता हेतु आपात सहायता कोष की व्यवस्था की जाए जिससे किसी दुर्घटना के उपरांत उसे सहायता मिल सके। उन्होंने सरकार से मांग किया कि व्यापारी उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया जाए जिससे व्यापारी किसी भी विभाग की समस्या को उपरोक्त पटल पर रख सकें। बैठक में मुख्य रूप से राजकुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, प्रितपाल सिंह, रवि जायसवाल, यशपाल सिंह, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, दीप सिंह पटेल, सिद्धार्थ सांवरिया, विनोद कुमार जालान, टीपू अली, प्रदीप जायसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, अमित वर्मा, सरन जायसवाल, सुनील कुमार, सरोज, सुनील सोनी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, कृष्णा सोनी, रमेश सिंह, बलकार सिंह, तजिंदर पाल सिंह, राजेश मिश्रा, अजय बहादुर सिंह, सूर्या जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित हैं।

नाबालिग बालिका के प्रेम विवाह की हो रही थी तैयारी, पहुंची टीम ने बालिका को लिया अभिरक्षा में

HIGHLIGHTS

  • जिला बाल संरक्षण इकाई टीम के त्वरित कार्यवाही से रूका बाल विवाह।

सोनभद्र। थाना करमा के अन्तर्गत एक ग्राम के दुर्गा मन्दिर मे उम्र 16 वर्ष की नाबालिग बालिका की शादी उसके माता पिता के बिना रजामन्दी के की जा रही थी। जिसकी सूचना के सम्बन्ध मे तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई से नोडल/ संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओ.आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा व थाना करमा की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना करमा के अन्तर्गत दुर्गा मंदिर पहुंची जहां पर शादी के कार्यक्रम की तैयारी हो रही थी। इस दौरान लड़का पक्ष से सभी लोग उपस्थित थे लड़की के घर से सिर्फ लड़की मौजूद थी और लड़की के घर का कोई भी सदस्य मौजूद नही था। प्रथम दृष्टया बालिका नाबालिग प्रतीत हुई जिसके उपरांत विवाह रोक दिया गया। टीम द्वारा अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की पुनः बाल विवाह न कर दिया जाये इस कारण नाबालिग बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि प्रकरण के सम्बंध नाबालिग बालिका की काउन्सलिग व जांचोपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)

विद्युत कटौती को लेकर व्यापार मंडल ने अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • विद्युत व्यवस्था ठीक न होने पर व्यापार मंडल करेगा व्यापक आंदोलन।
  • अधिशासी अभियंता ने दिया आश्वासन, बिजली कटौती की समस्या को जल्द हल कराया जाएगा।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता जिला के नेतृत्व में व्यापारियों सहित अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज से मिलकर नगर में विगत महीने भर से चरमराई विद्युत आपूर्ति एवं रात्रि कटौती को तत्काल बन्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि अतिशीघ्र विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो व्यापक आन्दोलन करने के लिए व्यापार मण्डल बाध्य होगा जिसकी सारी जिमेवारी विद्युत विभाग की होगी। वही अधिशासी अभियन्ता ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र कराया जायेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, आई टी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, नगर उपाध्यक्ष अशू अग्रहरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, राजेश जायसवाल, नगर महामंत्री विजय केशरी सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर चलाया गया जागरुकता अभियान

सोनभद्र। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ युवा भारत के जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन द्वारा रामलीला मैदान चुर्क में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान योगी संकटमोचन ने कहा कि 21 जून को बहुत सुंदरता के साथ आप योग का अभ्यास कर सके उसके लिए आज से ही योगाभ्यास करने के लिए अपने नजदीकी पतंजलि की शाखा पर पहुंचे जहां पर पतंजलि के कर्मठ सदस्यों द्वारा जगह-जगह पर योगासन कराया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे कहा कि 21 जून को योगाभ्यास करने में कोई कठिनाई ना हो इसलिए उसका अभ्यास आज से ही प्रारंभ हो गया है। शिविर में योग शिक्षक द्वारा वॉकिंग, जोगिंग, ताड़ासन, रिकॉर्ड ताड़ासन, अर्ध हलासन, जैसी तमाम आसनों को और प्राणायाम में कपालभाति, शीतली, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्रणाम और फिर अंत में हास्य आसन और सिंह दहाड़ के साथ शांति पाठ के साथ शिविर का समापन किया गया। इस दौरान योग शिक्षक ने सभी योग साधकों से निवेदन किया कि आप सभी को अपने अपने नजदीक के योग क्लास में जाएं और इसका अभ्यास करें।

Advertisement (विज्ञापन)

मायुमं एवं सोन महिला शाखा ने संयुक्त रूप से कराया रक्तदान शिविर का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • शिविर में 21 यूनिट हुआ रक्तदान

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र एवं सोन महिला शाखा के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्षों से मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और जरूरतमंदों की मदद की जाती है। सभी को आगे बढ़ कर रक्तदान करना चाहिए क्योंकि रक्त्कोष में निरंतर रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती रहती है। 1 यूनिट रक्त दान करने से 3 लोगों की जान बचाई जा सकती है। अगर भारत का प्रत्येक व्यक्तित 1 यूनिट भी रक्त दान करता है तो पूरे भारतवर्ष में रक्त की समस्या खत्म की जा सकती है।

Advertisement (विज्ञापन)

सोन महिला अध्यक्षा अंकिता केजरीवाल ने बताया कि आज आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 21 यूनिट रक्तदान किया गया और साथ ही साथ सभी नगर वासियों से अपील की जिस प्रकार इस वर्ष रक्तदान किया गया उसी प्रकार प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर में अपना योगदान दें एवं दूसरो को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित करे। कार्यक्रम के संयोजक तरुण केडिया ने बताया कि रक्त मानव जीवन का महत्वपूर्ण घटक है क्योंकि यह शरीर के ऊतकों और अंगों को महत्वपूर्ण पोषण प्रदान करता है।

शिविर में मुख्य रूप से मुख्य रूप से प्रांतीय सहायक मंत्री पंकज कनोडिया, संस्थापक अध्यक्ष रवि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल, रवि केजरीवाल, संरक्षक विमल अग्रवाल,सिद्धार्थ सांवरिया,विकास चौधरी,हर्षित चौधरी, संजय अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, उमंग जालान, सोन महिला सचिव सुनीता सांवरिया, कोषाध्यक्ष अनीता थर्ड, शाखा संयोजक पूजा सांवरिया, रिया अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रेचल अग्रवाल, ज्योति शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free