अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे दीपक केसरवानी

HIGHLIGHTS

  • दीपक केसरवानी अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन में सोनभद्र के पर्यावरण साहित्य और आदिवासी विषय पर देंगे व्याख्यान
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारत सरकार के दूरदर्शन केंद्र अन्य चैनलों से जुड़कर वृत्त चित्र, लघु फिल्म, धारावाहिक के निर्माण, संवाद लेखन में योगदान देने वाले, फिल्म समीक्षक,रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सदस्य, वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज में 28-29 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन एवं फिल्म महोत्सव मे सोनभद्र जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बतादें कि श्री केसरवानी कार्यक्रम के प्रथम दिन, प्रथम सत्र में, सोनभद्र के पर्यावरण साहित्य और आदिवासी विषय पर व्याख्यान देंगे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में चलाया गया जागरूकता अभियान

चुर्क, सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ के तत्वाधान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। इस दौरान योग साधकों ने योग करें निरोग रहे और भारत माता की जय हो के नारे लगाते हुए योग के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत के जिला महामंत्री एवम सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकटमोचन ने कहा कि हर घर हम जायेंगे सभी को योग सिखाएंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पश्चात शुल्क रामलीला मैदान में प्रोटोकाल के तहत योगाभ्यास योग गुरु योगी संकटमोचन ने कराया इस दौरान पुणे से चलकर आए हुए एक व्यक्ति ने शीर्ष आसन कर के सभी को दिखाया और प्रेरित भी किया की मैं उतनी दूर से आया और आपका योग शिविर खोज लिया तो नगर के सभी लोग को आना चाहिए योग करने के लिए।
इस दौरान योग गुरु ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी सभी हो चुकी है तथा सुबह 05बजे से 06बजे तक योगाभ्यास चलेगा जिसमे आप सभी सादर आमंत्रित हैं। शिविर में हास्य आसन, सिंह आसन और शांति पाठ के साथ शिविर का समापन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

ओएसिस कम्पनी के प्रबंधक पर धन उगाही करने का आरोप

म्योरपुर संवाददाता

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक में राशन की दुकानों में ई पीओ एस मशीनों को देखरेख के लिए ब्लॉक स्तर पर बतौर ब्लॉक इंजीनियर मनीष कुमार विगत चार वर्ष 6 माह से कार्यरत हैं उन्होंने बताया
ओएसिस साइबरनेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड(OASYS CYBERNETICS PVT LTD) द्वारा सरकारी राशन की दुकानों पर लगाई गई ई पॉश मशीन को सुचारू रूप से चलने व रख रखाव के लिए मण्डल स्तर पर डिविजन मैनेजर,जिला स्तर पर जिला इंजीनियर व ब्लाक स्तर पर ब्लाक इंजिनियर के पद पर रखे गए सोनभद्र में 12 तकनीकी सहायक हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे तकनीकी बाधा के कारण राशन वितरण में कोई लापरवाही न हो लेकिन जिला इंजिनियर_और डिविजन मैनेजर द्वारा सोनभद्र में ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों का खूब शोषण किया जा रहा है‌ प्रार्थी मनीष कुमार ने कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर व सम्बंधित अधिकारियों को पत्र लिखे पत्र में बताया कि 2018 में‌ नियुक्ति के बैंक स्थानांतरण द्वारा समय दस हजार और पाँच‌ हजार तथा पाँच हजार नगद पैसा दिया गया अब चार वर्षों बाद यह कहकर निकाला जा रहा है कि 30 हजार रूपये दो नहीं तो छटनी चल रही है प्रार्थी मनीष कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर न्याय की गुहार लगाई है/

Advertisement (विज्ञापन)

पानी की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। बढ़ती गर्मी की वजह से पानी की किल्लत दूर नहीं हो पा रहा है समस्या इतना विकराल हो गया है कि लोगों को पीने से लेकर नहाने तक का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गौरतलब हो कि बीजपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है वहीं बाजार में लगभग 3 से 4 दिनों से पीनें के पानी के लिए लोगों को भारी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। पानी की समस्या को देखते हुए जसवंत सिंह, रामायण प्रसाद, प्रभु गुप्ता, रमेश गुप्ता सहित तमाम लोगों ने सप्लाई पानी कि व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाए जाने कि मांग किए हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

Advertisement dौ





HIGHLIGHTS

बालश्रम रोकथाम के लिए घोरावल मे चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, टीम ने चार बालश्रमिकों को कराया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • घोरावल कस्बे से चार नाबालिग बच्चों को कराया गया बाल श्रम से मुक्त

सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह सोनभद्र के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार के नेतृत्व मे टीम एएचटीयू , श्रम विभाग व जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र की संयुक्त टीम द्वारा थाना घोरावल के कस्बा मे होटल, ढाबों, वर्तन की दुकान, ऑटो पार्ट्स गैराजों, पेट्रोल पंम्प आदि जगहों पर बालश्रम उन्मूलन अभियान चलाकर सघन चेकिंग किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

चेकिंग के दौरान 04 बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त करवाकर नियोक्ता के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए, नाबालिग बच्चों को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत कर समिति के आदेश से बाल गृह बालक मे संरक्षण प्रदान कराया गया जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आमजन मानस से आग्रह किया गया है की बाल श्रम ना कराये क्यो की बच्‍चों का काम स्‍कूल जाना है न कि मजदूरी करना। बाल  मजदूरी बच्‍चों से स्‍कूल जाने का अधिकार छीन लेती है और वे पीढ़ी दर पीढ़ी गरीबी के चक्रव्यूह से बाहर नहीं निकल पाते हैं ।

Advertisement (विज्ञापन)

बाल मजदूरी शिक्षा में बहुत बड़ी रुकावट है, जिससे बच्‍चों के स्‍कूल जाने में उनकी उपस्थिति और प्रदर्शन पर खराब प्रभाव पड़ता है। चेकिंग अभियान में रावर्टसगंज श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुयश पाण्डेय, महिला शक्ति केन्द्र से साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे आकांक्ष उपाध्याय थाना एएचटीयू से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, उप निरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव, आरक्षी शालनी वैश्य आदि मौजूद रहे।

जिले की चारों तहसीलों में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, राबर्ट्सगंज में कमिश्नर ने सुनी जनता की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • शिकायतकर्ताओं के शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके ईजाद किया जाए- मंडलायुक्त

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन जून महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। तहसील राबर्ट्सगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मण्डला आयुक्त मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को बड़े ही सरलभाव से सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने उपस्थित अधिकारयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं, नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में पेयजल से सम्बन्धित जो भी समस्याएं प्राप्त हो रही है, उनका निराकरण सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ससमय उसका निस्तारण सुनिश्चित करें, गोवंशों को पीने के लिए पानी की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाये, उन्होंने कहा कि पेयजल से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण समय से न होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मण्डला आयुक्त मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 की अध्यक्षता में किया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार आदि ने 167 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 22 मामलें निस्तारित किये गये और 07 टीम को क्षेत्र में भेजकर 07 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 29 मामले निस्तारित हुए, बाकी 138 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं तहसील ओबरा में उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा, तहसीलदार आदि ने 53 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये, बाकी 49 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
वहीं तहसील घोरावल में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार, सी0ओ0 घोरावल, तहसीलदार घोरावल आदि ने 35 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 02 टीम को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 25 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

वहीं तहसील दुद्धी में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार दुद्धी, बी0डी0ओ0 दुद्धी आदि ने 46 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 03 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 04 मामले निस्तारित हुए, बाकी 42 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कमिश्नर ने जिला संयुक्त चिकित्सालय व कोविड-19 चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

सोनभद्र। मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने शनिवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय व 200 बेडेड कोविड-19 चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाओं को पर्ची में अंकित किया जाये और दवाओं का नाम पर्ची स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए, बाहर की दवाएं मरीजों को न लिखी जाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये, एक्स-रे व अल्ट्रासाउण्ड हेतु आने वाले मरीजों को ससमय अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे कराने की व्यवस्था करायी जाये, जिससे कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की समस्या न हो।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मण्डलायुक्त महोदय ने पर्ची कक्ष, ओ0पी0डी0 कक्ष, अल्ट्रासाउण्ड कक्ष सहित विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर तरीके से करायी जाये, अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की समस्या अधिक न होने पाये, इसका भी विशेष ध्यान दिया जाये, उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से मण्डलायुक्त ने 200 बेडेड कोविड-19 अस्पताल लोढ़ी का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में मरम्मत, रंग-रोदन, साफ-सफाई से सम्बन्धित सभी आवश्यक कार्य करा लिये जाये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0जी0 यादव, मेडिकल कालेज के प्रिन्सिपल डाॅ0 सुरेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 अश्वनी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

सोनभद्र में बोले सीएम योगी: जिले में मेडिकल कालेज खुलने से प्रधानमंत्री का वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज का सपना साकार होता दिख रहा है

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमंत्री द्वारा 414 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण व शिलान्यास
  • किसान विज्ञान केन्द्र का भी किया गया उद्घाटन
  • वैज्ञानिक सोच के साथ जनपद में अन्नदाता किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने का किया जा रहा प्रयास – मुख्यमंत्री
  • प्रधानमंत्री की सोच हर घर को मिले शुद्ध पेयजल
  • सोनभद्र व मीरजापुर के हर घर को नल से जल योजना के तहत मिलेगा शुद्ध पेयजल – मुख्यमंत्री
  • प्राचीन ऋषि, मुनियों की धरती सोनभद्र को पर्यटन विकास के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है प्रदेश सरकार – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षण
  • निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करने के दिये निर्देश
  • वनवासियों को वनाधिकार के तहत कैम्प लगाकर किया जाये पट्टा आवंटन – योगी आदित्य नाथ
  • जनपद सोनभद्र को इंको टूरिज्म बनाने किया जा रहा है प्रयास
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा शुक्रवार को जनपद सोनभद्र के भ्रमण के दौरान 414 करोड़ की लागत से 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इसके पूर्व हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड, सांसद पकौड़ी कोल, सांसद राज्यसभा रामशकल, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक दुद्धी राम दुलार गोंड, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियो के अलावा ए0डी0जी0 वाराणसी जोन रामकुमार, मण्डलायुक्त मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, उप पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व सम्मान किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा जनपद मुख्यालय पर निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य समय अवधि व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाये, ताकि अगले सत्र से मेडिकल शिक्षा में प्रवेश व शिक्षा का कार्य प्रारंभ किया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र जैसे पिछड़े जिले में मेडिकल कालेज खोलने से प्रधानमंत्री जी का वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज का सपना साकार होता दिख रहा है।
जनसभा मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के चौमुखी विकास के लिए 414 करोड़ की लागत से बनने वाली 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास बटन दबाकर किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है, आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं उठा सकता, प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय है कि “सबका साथ सबका विकास”। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के 9 साल के उपलब्धियों को लेकर जनपद सोनभद्र में आये हैं, जनपद सोनभद्र प्रत्येक विकास कार्यों से जुड़े, इसके लिए आज 217 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। मा0 प्रधानमंत्री जी की सोच हमेशा रही है कि किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हो, उसके लिए आज कृषि विज्ञान केन्द्र का भी शिलान्यास किया गया है। इस विज्ञान केन्द्र से किसानों को तकनीकी जानकारी देने एवं कृषि उत्पादन को और आगे ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेसिक शिक्षा स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा स्कूलों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जा रहा है, इसके अतिरिक्त प्रदेश के प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ ए0टी0एम0 खोले जाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सी0एस0आर0 फण्ड का उपयोग करते हुए हेल्थ ए0टी0एम0 खोलवाना सुनिश्चित करायें। जनपदवासियों विशेष कर जनजाति समाज के लोगों को बेहतर ईलाज की सुविधा उपलब्ध हो सके और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़ें। उन्होंने कहा कि जनपद मीरजापुर व सोनभद्र में पेयजल की संकट के निवारण के दृष्टिगत नमांमि गंगे योजनान्तर्गत हर घर को नल से जल के माध्यम से आर0ओ0 का शुद्ध पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दिशा में कई स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ भी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी व मुख्यमंत्री आवास योजना की चर्चा करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद सोनभद्र में एक लाख से अधिक परिवारों को निःशुल्क आवास की सुविधा अब तक उपलब्ध करायी जा चुकी है, इसी प्रकार से स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 4 लाख से अधिक परिवारों को शौचालय से लाभन्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत गोल्डेन कार्ड, निःशुल्क गैस कनेक्शन, खाद्यान्न योजना के तहत निःशुल्क राशन वितरण की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में राशन वितरण में माफियाओं का कब्जा रहता था, जिससे हर परिवार को राशन की सुविधा नहीं मिल रही थी, अब डबल इंजन की सरकार के द्वारा प्रत्येक गरीब व पात्र परिवारों को निःशुल्क राशन की सुविधा हर माह उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नाम के अनुरूप जनपद सोनभद्र को सोने की तरह बनाने का कार्य किया जा रहा है, वनाधिकार के तहत वनवासियों को पट्टा आवंटन के सम्बन्ध में जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि 11 हजार वनवासी परिवारों को कैम्प लगाकर पट्टा आवंटन का कार्य तत्काल सुनिश्चित करा दें, ताकि कोई गरीब वंचित, वनवासी परिवार अपने अधिकार से वंचित न रहने पायें। उन्होेंने कहा कि इसके लिए गांव में कैम्प लगाये जाये और कैम्प के माध्यम से मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में वनाधिकार पट्टे का वितरण कराया जाये। उन्होंने कहा कि सोनभद्र के जंगलों में महुआ व चिरौजी बीनने के लिए पहले गरीब परिवारों को रोका जाता था, परन्तु अब महुआ व चिरौजी बीनने के लिए फ्री कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह प्रयास करें कि उपयुक्त एरिया भूमि का सर्वे कराकर हेलीकाप्टर के द्वारा चिरौजी का बीज डाला जाये, ताकि वन क्षेत्रों में चिरौजी के उत्पादन में वृद्धि हो और वहां के लोग उससे लाभान्वित हो सके। जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश का ऊर्जा का केेन्द्र बिन्दु माना जाता है, परन्तु यहां के लोगों को पूर्व में पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती थी, लेकिन जनपद के हर घर को पर्याप्त मात्रा विद्युत उपलब्ध हो, इसके लिए कार्य किया जा रहा है और लोगों को पर्याप्त समय तक विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सभी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है और युवाओं को नौकरी एवं छात्रों को लैपटाप वितरण कर तकनीकी रूप से मजबूत किये जाने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। सोनभद्र को इंको टूरिज्म का केन्द्र बनाने का प्रयास हो रहा है, यहां का एयरपोर्ट का विस्तारीकरण करते हुए विकास के क्षेत्र में सकारात्मक कदम उठाये जा रहे हैं, मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए अवश्य भेजें, विद्यालयों में हर प्रकार की सुविधा यथा-पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, जूता-मोजा, एम0डी0एम0 की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है, शिक्षा के साथ ही साथ बच्चों में खेल-कूद की गतिविधियों से भी जोड़ने का कार्य स्कूलों में किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश बदल चुका है, मा0 प्रधानमंत्री जी के 9 वर्ष के कार्यकाल में भारत वैश्विक मंच पर एक लम्बी दूरी तय कर चुकी है, देश के अन्दर बड़े-बड़े निर्माण कार्य तथा हाईवें, फोनलेन, मेडिकल कालेज, आई0आई0टी0, आदि का निर्माण कार्य हो रहा है, कानून व्यवस्था की चर्चा करते हुए मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज कोई भी माफिया कानून व्यवस्था के साथ खिलावाड़ नहीं कर सकता। उत्तर प्रदेश में जहां व्यापारी सुरक्षित हैं, वहीं बहन, बेटियों के साथ भी किसी की दुस्साहस करने की हिम्मत नहीं है, सभी लोग प्रदेश में खुले वातावरण में कहीं भी आ-जा सकते हैं और पूरे प्रदेश में कानून का राज है। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद सोनभद्र में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य कराया गया है, जिसमें श्रमिक व वनवासी परिवार के बच्चों को निःशुल्क पढ़ने व रहने की सुविधा की गयी है, उन्होंने कहाकि प्रदेश के प्रत्येक मण्डल में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना करायी जायेगी और बच्चों को निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी, पी0एम0 स्वानिधि योजना, एन0आर0एल0एम0 द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह के लाभार्थियों को चाभी, प्रमाण पत्र व चेक वितरण के साथ ही फ्लोराइड रिमूवल किट का भी वितरण किया गया। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा फ्लोराइड रिमूवल किट के प्रयोग के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है और भगवान श्री राम 2024 में अपने मंदिर में विराजमान होने वाले हैं, इसी के साथ रामराज्य की परिकल्पना पूर्ण होगी।
मा0 मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन के पूर्व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री/जिले के प्रभारी मंत्री रबीन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड, सांसद पकौड़ी लाल कोल, सांसद राज्यसभा रामशकल, विधायक सदर भूपेश चौबे ने जन सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश का चैमुखी विकास हो रहा है। आयोजित जन सभा के दौरान मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, विधायक चकिया कैलाश खरवार, रमेश मिश्रा, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, अपना दल(एस) के जिलाध्यक्ष सत्यनारयण पटेल, अशोक मिश्रा, जय प्रकाश चतुर्वेदी, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, काशी प्रान्त मंत्री दिलीप पटेल, अशोक चौरसिया सहित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सोनभद्र: कमिश्नर ने की विकास प्राथमिकता वाले विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण – मण्डलायुक्त
  • आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लाये, गो आश्रय स्थलों में गोवंशों को पीने के पानी की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में की जाये सुनिश्चित – मण्डलायुक्त
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। मण्डलायुक्त मीरजापुर डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की विकास प्राथमिकता वाले विभिन्न बिन्दुओं गहन समीक्षा की, इस दौरान मण्डलायुक्त ने जनपद में बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की, प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली और मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लायी जाये, आशा, एएनएम सम्बन्धित ग्राम सभा के ग्राम पंचायत अधिकारियों का सहयोग लेते हुए इस कार्य में तेजी लायी जाये, इस दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति धीमी पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने ए0सी0एम0ओ0, आयुष्मान कार्ड प्रभारी डाॅ0 प्रमोद कुमार से स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से मण्डलायुक्त महोदय ने बेसिक शिक्षा विभाग के समीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सूची तैयार की जाये और आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत विद्यालय के सौन्दर्यीकरण के कार्य में प्राथमिकता के आधार पर किये जाये, स्कूल खुलने पर विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाये और अनपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। बैठक के दौरान मण्डलायुक्त महोदय ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन ग्राम सभाओं में गोवंश आश्रय स्थल बनाये गये हैं, उस ग्राम सभा के प्रधान से समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि गोवंश आश्रय स्थल में पशुओं को पीने के पानी की समस्या न होने पाये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि जनपद में पीने के पानी की समस्या से जुड़े कन्ट्रोल रूम प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाये, इसी प्रकार से उन्होंने वृद्धा पेंशन व अन्य पेंशन की योजनाओं से लाभार्थियों को समय से पेंशन उपलब्ध हों और पात्र व्यक्ति के पेंशन योजना से वंचित न हो इसके लिए विशेष प्रयास किया जाये, इस दौरान उन्होंने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए कराया जाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली जो भी योजनाएं हैं, उससे पात्र व्यक्तियों को समयबद्धता के साथ लाभान्वित किया जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि मण्डलायुक्त द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका अनुपालन सम्बन्धित अधिकारीगण समयबद्धता के साथ करना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर आयुक्त मीरजापुर सुरेश चन्द्र पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ओम प्रकाश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार खैरवार, जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 श्री ए0के0 जौहरी,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free