आई आई टी में मान्या को मिली सफलता से डीएवी पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर की छात्रा मान्या गंगवार को आई आई टी में मिली सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। मान्या के पिता रोहित गंगवार सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर शक्तिनगर में तैनात हैं और उनकी मां क्रति गंगवार एक कुशल गृहणी हैं। मान्या गंगवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं विशेष रूप से विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार को दिया है। मान्या ने बताया कि प्राचार्य राजकुमार ने समय समय पर उसे काफी प्रोत्साहित किया; जिससे उसे आगे बढ़ने और तैयारी करने में मदद मिली।

Advertisement (विज्ञापन)

मान्या ने बताया कि यहां के शिक्षक काफी योग्य एवं सहयोगी हैं। उनके सहयोग के बिना आई आई टी में सफलता प्राप्त करना संभव नहीं था। बताते चलें कि मान्या गंगवार प्रारंभ से हीं काफी होनहार रहीं हैं। कक्षा दसवीं और बारहवीं में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के साथ साथ सीबीएसई से मेरिट एवार्ड भी प्राप्त कर चुकी है। विद्यालय के प्राचार्य श्री राजकुमार ने मान्या को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। राजकुमार ने बताया कि मान्या एक सफल इंजिनियर के रूप में राष्ट्र की सेवा करेगी और विद्यालय का नाम रौशन करगी। डॉ आर के झा ने मान्या गंगवार को मिठाई खिलाकर बधाई एवं आशीर्वाद दिया। अपने अंदाज में बताया कि पूरा विद्यालय परिवार उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला विद्युत समिति की हुई बैठक

HIGHLIGHTS

  • बैठक में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के अन्तर्गत जनपद के लिए स्वीकृति धनराशि 132.44 करोड़ से कराये जाने वाले सुदृढ़ीकरण एवं लाईन हानि को कम करने एवं गुणवत्तायुक्त आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।

सोनभद्र। जिला विद्युत समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद पकौड़ी लाल की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के अन्तर्गत जनपद के लिए स्वीकृति धनराशि 132.44 करोड़ से कराये जाने वाले सुदृढ़ीकरण एवं लाईन हानि को कम करने एवं गुणवत्तायुक्त आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। इस दौरान सांसद पकौड़ी लाल ने उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व शासन की मंशा के अनुरूप पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के प्रथम चरण के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न ग्रामों/ मजरों में जर्जर लाईनों का सुदृढ़ीकरण एवं लाईन हानि को कम करने एवं गुणवत्तायुक्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के सम्बन्ध में यह योजना लागू की गयी है। इस योजना के माध्यम से जर्जर/नंगे तारों को बदलकर ए0बी0 केबल लगाना, 11 के0वी0 लाईन के जर्जर पोल व तार को भी बदलना है, अतिभारित वितरण प्रवर्तकों की क्षमता वृद्धि भी किया जाना है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बेहतर करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और जन मानस को विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, सभी अधिकारीगण, विद्युत आपूर्ति को बेहतर करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया जायेगा एवं जिन अधिकारियों द्वारा कार्य में शिथिलता बरती जायेगी, उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु पत्राचार भी किया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक के दौरान प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की मंशा है कि जन मानस को निर्बाध तरीके से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु सभी अधिकारीगण मिल जुलकर प्रयास करें और लाईन हानि को कम करने हेतु सभी आवश्यक प्रयास किये जायें, जिससे कि इस गर्मी के समय में लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़ें और जनमानस की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के अन्तर्गत जनपद के लिए स्वीकृति धनराशि 132.44 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है, जिसके माध्यम से गांव/मजरों में सुदृढ़ीकरण एवं लाईन हानि को कम करने एवं गुणवत्तायुक्त आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने की कार्यवाही की जानी है, उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत जिन ग्रामों/मजरों में सुदृढ़ीकरण एवं लाईन हानि से सम्बन्धित कार्यवाही की जानी है, उसके सम्बन्ध में सम्बन्धित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण को भी अवगत करा दें।

उन्होंने कहा कि जनपद में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिससे कि जनमानस को विद्युत आपूर्ति सम्बन्धित समस्याओं का सामना न करना पड़ें और शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधिगण द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये है और समस्याओं पर चर्चा की गयी है। इन सभी समस्याओं का निराकरण सम्बन्धित अधिकारीगण ससमय कराना सुनिश्चित करेंगें। बैठक में विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, विधायक सदर के प्रतिनिधि विकास चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि दिनेश पियारा, अधीक्षण अभियन्ता नीरज गोयल, अधिशासी अभियन्ता राबर्ट्सगंज, अधिशासी अभियन्ता पिपरी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने 5 सूत्रीय मांग पत्र एडिशनल एसपी को सौंपा

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में व्यापारिक प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने 5 सूत्रीय मांग पत्र एडिशनल एसपी को सौंपा और जून माह में पुलिस द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के प्रशंसा की। बैठक में मुख्य रूप से प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन, जिला अध्यक्ष रतनलाल गर्ग, जिला महामंत्री हिदायतुल्लाह खान, बिमल जालान, रामेश्वर जैन, चंद्रभान अग्रवाल, नगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, नगर महामंत्री मनोज जालान, सरदार संतोष सिंह, सरदार कमलेश खांबे, राजनारायण तिवारी, रविंद्र केसरी, मनीष खंडेलवाल, राकेश गुप्ता, नरेंद्र कुमार गर्ग, नितिन अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

नाबालिग बालिका की हो रही शादी को टीम ने रुकवाया

HIGHLIGHTS

  • महिला शक्ति केन्द्र टीम के त्वरित कार्यवाही से रूका बाल विवाह।

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को जिला बाल संरक्षण इकाई को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की थाना शक्तिनगर अन्तर्गत चौकी वीना के एक ग्राम के लगभग उम्र 13 वर्ष की नाबालिग बालिका की शादी हो रही है जिसके सम्बन्ध में तत्काल जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी चौकी वीना की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया। जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना शक्तिनगर अन्तर्गत ग्राम मे पहुंची जहा पर नाबालिग बालिका के घर वाले नही मिले उसके उपरान्त टीम द्वारा तत्काल जहा लड़की की शादी की किये जाने की तैयारी चल रही थी वहा पर पहुचे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान बालिका के माता पिता से बालिका के उम्र के सम्बन्ध में साक्ष्य चाहा गया परन्तु माता पिता द्वारा कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका प्रथम दृष्टया बालिका नाबालिग प्रतीत हुई जिसके उपरांत विवाह रोक दिया गया। टीम द्वारा अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की पुनः बाल विवाह न कर दिया जाये इस कारण नाबालिग बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि नाबालिग बालिका की शादी उसके तीन गुने उम्र के ब्यक्ति के साथ किये जाने की तैयारी की जा रही थी साथ ही यह भी बताया गया कि प्रकरण के सम्बंध नाबालिग बालिका की काउन्सलिग व जाचोपरान्त नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर चौकी प्रभारी वीना उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह एवं मुख्य आरक्षी राजु आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

अतिक्रमण हटाने से पहले जीविकोपार्जन के लिए कोई स्थान निर्धारित किया जाए- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की हुई बैठक
  • अपर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक की अध्यक्षता

सोनभद्र। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन चुर्क में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में व्यापक विचार विमर्श किया गया।‌ बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा की नगर में हीरोइन की बिक्री व्यापक पैमाने पर की जा रही है जिससे एक और जहां युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है वहीं दूसरी ओर नगर में चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने कहा कि जो लोग नाजायज तरीके से अतिक्रमण किए हैं वह अतिक्रमण हटे लेकिन उन्हें पहले जीविकोपार्जन के लिए कोई स्थान निर्धारित किया जाए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन लोगों की मृत्यु हो रही है यातायात जागरूकता हर महीने चलता रहे जिससे लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दिया जा सके जिसमें हमारा व्यापार संगठन भी पूरा पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने आगे कहां की साइबर अपराध और धोखाधड़ी के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है इसकी रोकथाम के लिए हर थानों पर साइबर सेल स्थापित किया जाए उन्होंने कहा कि व्यापारियों की स्वयं सुरक्षा हेतु असलहे की लाइसेंस प्रक्रिया को सरलीकृत किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में मुख्य रूप से प्रितपाल सिंह, रवि जायसवाल, राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल, यशपाल सिंह, शरद जायसवाल, सरन जायसवाल, विनोद कुमार जालान, राजेश मिश्रा, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, सुनील कुमार, सरोज, विनोद जयसवाल, सूर्या, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक कुमार, संजय सिंह, अमित केसरी, कृष्णा सोनी, बलकार सिंह, तजिंदर पाल सिंह, अमित केसरी, रमेश सिंह, अजय बहादुर सिंह, शिवम केसरी, प्रतीक, आशुतोष पांडे, अमित अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगी संकटमोचन ने विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर कराया योगाभ्यास

सोनभद्र। पतंजलि योग परिवार सोनभद्र एवं युवा भारत के सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कराया गया। जिसमें से प्रथम स्थान रामलीला मैदान चुर्क रहा। जहां पर सुबह 5:00 से 6:00 बजे तक योगाभ्यास कराया गया यहां पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव एवं अधिशासी अभियंता अमित कुमार, पूर्व चेयरमैन इंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पश्चात योग शिविर में योग गुरु योगी संकटमोचन द्वारा सर्वप्रथम प्रार्थना कराते हुए ग्रीवा संचालन और फिर स्कंध संचालन तथा ताड़ासन त्रिकोण ताड़ासन और वृक्षासन फिर बैठकर किए जाने वाले कुछ आसन जैसे वज्रासन, उष्ट्रासन तथा लेट कर किए जाने वाले भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन और फिर अंत में हास्य आसन सिंहासन और फिर शांति पाठ के साथ सभा का समापन किया गया। पतंजलि योग शिक्षक योगी संकट मोचन ने बताया कि प्रभु के द्वारा सांसे हमे गिन कर मिलता है अब उन सांसों को आपको कैसे प्रयोग करना है वह आपके ऊपर है और योगी संकटमोचन ने यह भी बताया की योग को सिर्फ 1 दिन ही नहीं इसे अपने जीवन में पूरे दिनचर्या में अपनाना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

जिससे कि हमारे घरों में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो ताकि जब हमारा घर परिवार स्वस्थ रहेगा तभी हमारा नगर स्वस्थ रहेगा और जब हमारा नगर स्वस्थ रहेगा तब हमारा देश प्रदेश और पूरा भारत स्वस्थ रहेगा। इसके पश्चात योग गुरु द्वारा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अजीत चौबे, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव को अंगवस्त्रम एवं योग संदेश पुस्तिका प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं पर योगपीठ के साथ-साथ हार्टफुलनेस के गोपाल जो कि योग साधना का कार्य कराते हैं उन्होंने भी सहभागिता निभाया और योग साधना में कैसे मन लगे इसके बारे में सभी को बताया।

शिविर के दूसरे सत्र का आयोजन पतंजलि योगपीठ युवा भारत राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में हुआ वहां पर योगी संकटमोचन द्वारा कॉलेज के अध्यापकों और कुछ बच्चों के साथ दीप प्रज्वलित किया तथा वहां भी इसी प्रकार प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया गया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाया गया तत्पश्चात पतंजलि योग गुरु योगी संकट मोचन वहां से सभा का समापन करते हुए पुनः संत कीनाराम महाविद्यालय लोढ़ी में पहुंचे वहां पर महाविद्यालय के प्राचार्य गोपाल सिंह और समाजसेवी पंडित राम सकल चौबे बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कराया गया और पुनः प्रोटोकॉल के तहत वहां भी योग की विशेषताओं को बताते हुए उनके गुणों को बताते हुए वहां पर समस्त सैकड़ों छात्र छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए योगी संकटमोचन द्वारा योगाभ्यास कराया गया और फिर हास्य आसन और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

r.s.s. ने रामलीला मैदान में किया योगासन के कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र द्वारा नगर स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहुत ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ योगासन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम किया गया। जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के जिला बाल प्रमुख सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक राजेंद्र ने उपस्थित लोगों को विस्तृत रूप से योगासन का लाभ बताते हुए योगासन कराया व साथ-साथ गंभीर बीमारियों का योग से इलाज होना बताया।

Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र विभाग के विभाग प्रचारक उपेंद्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि,योग जीवन पद्धति है। योग को जीवन में उतारकर योगमय जीवन बनाना चाहिए। संघ कार्य के 98 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, शताब्दी वर्ष आने वाला है। प्रत्येक बस्ती व मंडल में शाखा पूर्ण हो जाए व संघ की शाखा उपक्रमशील शाखा रहे ऐसा प्रयत्न करना चाहिए। विभाग प्रचारक ने कहा कि संघ की शाखा में प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाता है। उन्होंने योग से संबंधित विवेकानंद जी के संस्मरणों को सुनाया। जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में जिला संघचालक सोनभद्र हर्ष अग्रवाल,नगर संघ चालक सुरेश केशरी, जिला कार्यवाह बृजेश, सह जिला कार्यवाह पंकज, नंदलाल, अवध, महेश शुक्ला, कीर्तन,राम लगन,भीम सिंह दिनेश, संगम,गौतम, कृष्णकुमार, जे0बी0सिंह, अखिलेश, रंजीत, अनिल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • त्रुटिपूर्ण बिजली बिल का तत्काल समाधान किया जाए- कौशल शर्मा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों संग बुधवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड नीरज गोयल से मिलकर व्यापारियों की बिजली से संबंधित समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्होंने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने व्यापारियों की समस्या सुनते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं व्यापर संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि त्रुटिपूर्ण बिजली बिल का तत्काल समाधान किया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

बिना मीटर रीडिंग के मनमानी बिल ना भेजा जाए उन्होंने कहा कि सरकार और व्यापारी के बीच अधिकारी सेतु का काम करते हैं और सरकार व्यापारियों के समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध है सरकार की हर योजना की जानकारी आम व्यापारियों को होनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि संभव/ जनसुनवाई दिवस पर व्यापारियों फरियादियों की समस्याओं को मौके पर निस्तारित किया जाए अथवा एक सप्ताह के अंदर किसी भी दशा में समस्या का समाधान किया जाए उन्होंने यह भी कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है जिससे छोटे छोटे व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है उन्होंने अधीक्षण अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे तहसील मुख्यालय पर12. 5 घंटे ग्रामीण इलाके में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए यदि किसी वजह से लोकल फाल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो रोस्टरिंग की अगली पाली बाधित समय वाली बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी उमस के कारण बीमार बुजुर्गों एवं बच्चों की हालत चिंताजनक हो गई है हीट स्ट्रोक के कारण अन्य जनपदों सहित अपने जनपद मे भी लगातार मौत हो रही है ऐसे में विद्युत आपूर्ति बहाल रखी जाए उन्होंने अधीक्षण अभियंता से शिकायत करते हुए कहा कि कभी 31000 तो कभी 11000 वोल्ट की लाइन में फाल्ट के कारण घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रहती है।

Advertisement (विज्ञापन)

इसे तत्काल सुधारा जाए श्री शर्मा ने कहा कि बारिश होने में कुछ ही दिन ही शेष है जर्जर तार एवं खंबे एवं बिजली के तारों का मकड़जाल हादसे का सबब बना हुआ है लाइट के चक्कर में 500 से 600 मीटर दूरी तक केवल बिछाकर बिजली आपूर्ति हो रही है कम ऊंचाई पर लटक रहे तार से जनजीवन की भारी हानि होने की संभावना है इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से व्यापर संगठन के प्रितपाल सिंह, विनोद कुमार जालान, राजकुमार जयसवाल, शरद जायसवाल, रवी जयसवाल राजेश जयसवाल, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, यशपाल सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जयसवाल, विनोद कुमार जायसवाल, सुनील सोनी, संजय सिंह, आशीष पाठक, प्रदीप जायसवाल, दीप सिंह पटेल, पंकज कनोडिया, अमित केसरी, कृष्णा सोनी, सुनील कुमार, सरोज, राजेश मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, बलकार सिंह, तेजिंदर पाल सिंह, अमित केसरी, रमेश सिंह, अजय बहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

योग करने से मन, बुद्धि और आत्मा तीनों का समन्वय होता है – राज्यसभा सांसद राम सकल

HIGHLIGHTS

  • योग हमारी दिनचर्या में शान्ति और सुकून रहता है – राज्यसभा सांसद
  • नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जनपद स्तर, विभिन्न ब्लॉक, ग्राम व तहसीलों पर हुआ संपन्न
  • योग के माध्यम से आसन, प्रणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मन, स्वांस और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते है – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के विशिष्ट स्टेडियम तियरा में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद रामसकल, विशिष्ट अतिथि सांसद पकौड़ी लाल, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वहां उपस्थित नागरिकों के साथ योग गुरूओं के नेतृत्व में योग कर इसकी महत्ता और संदेश को स्थापित करने का प्रयास किया। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में नागरिकों का उत्साह योग दिवस के प्रति कम नही था, सभी ने इसमें पूरे जोश और खरोश के साथ भाग लिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर बोलते हुए राज्य सभा सांसद ने कहा कि योग करने से मन, बुद्धि और आत्मा तीनों का समन्वय होता है और हमारी दिनचर्या में शान्ति और सुकून रहता है, उन्होंने प्रधानमंत्री को इस बात के लिए धन्यवाद अर्पित किया कि उन्होंने योग को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित किया। इस मौके पर सांसद पकौड़ी लाल ने कहा कि योग को वैश्विक रूप देने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री जी ने किया, साथ ही उन्होंने इसके द्वारा सम्पूर्ण विश्व को यह संदेश दिया कि इस भौतिकवादी युग में यह ‘‘योग‘‘ ही है जो व्यक्ति को स्वस्थ्य और तनाव मुक्त रख सकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में भारत की परम्परागत विरासत योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाने के लिए थीम ‘‘हर घर आंगन योग‘‘ रखा गया है, जिससे योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य लाभ हो सके, उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से आसन, प्रणायाम और ध्यान के माध्यम से हम मन, स्वांस और शरीर के विभिन्न अंगों में सामंजस्य बनाना सीखते है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय निखिल यादव, उप निदेशक कृषि डी0के0 गुप्ता, परियोजना निदेशक आर0एस0 मौर्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सुशील सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विहिप ने किया कार्यक्रम का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • व्यापार प्रतिनिधि मंडल चोपन के नगर अध्यक्ष संजय जैन के मुख्य आतिथ्य में एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

चोपन, सोनभद्र। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार सोनभद्र प्रखंड चोपन की टोली द्वारा योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे व्यापार प्रतिनिधि मंडल चोपन के नगर अध्यक्ष संजय जैन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विहिप के 70 कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के काशी प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अजय सिंह, पंकज सिंह, सोनू मोदनवाल, बृजेश, नागेश सहित दर्जनों कार्यकर्ता सहभागिता निभाई।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free