जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • कैदियों से वार्ता कर दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने जिला कारागार का आज निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज ने जिला कारागार के कैदियों से मिलकर उनसे वार्ता किया और उनको उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की, इस दौरान उन्होंने कैदियों से सरलता व सुगमता पूर्वक वार्ता कर कारागार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही भोजन, नास्ता, स्वास्थ्य चिकित्सा,पीने के पानी आदि की गहनता पूर्वक जायजा लिया, इस दौरान जिला जज व जिलाधिकारी द्वारा महिला कैदियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने जिला कारागार के हातों के बैरकों में बारी-बारी से स्वयं जाकर कैदियों की स्थिति को देखा और वार्ता कर उनके परिवारों को मिलने-जूलने में हो रही दिक्कतों के बारे में पूछा, तो कैदियों द्वारा बताया गया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सिंह ने चिकित्सकों से कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए रोजाना बैरक अस्पताल में चिकित्सकों के आने-जाने की स्थिति का जायजा लिया। इसी प्रकार से कैदियों को दिये जाने वाले भोजन के किचन का निरीक्षण किया गया, जहां कैदियों हेतु बनाये जा रहे भोजन के गुणवत्ता को देखा गया और निर्धारित रोस्टर की जानकारी प्राप्त की गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जे0पी0 दूबे सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

वनिता समाज द्वारा आयोजित इंटरैक्टिव थिएटर कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर, वनिता समाज द्वारा “इंटरैक्टिव थिएटर” विषय पर 25 जून से 4 जुलाई 2023 तक आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन किया गया । इस कार्यशाला का उद्देश्य थिएटर, फिल्म और प्रदर्शन कला के माध्यम से एनटीपीसी कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों के छवि निर्माण, टीम निर्माण, नेतृत्व, कार्य जीवन संतुलन एवं समग्र व्यक्तित्व का विकास पर करना है। वे

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यशाला के तहत मानव व्यवहार की समझ, जागरूकता एवं भावनात्मक रूप से जुड़ने की क्षमता को विभिन्न गतिविधियाँ जैसे थिएटर, फिल्म, योग, नृत्य आदि के माध्यम से विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर पीयूषा अकोटकर, अध्यक्षा, वनिता समाज ने कहा कि2 दे थिएटर सामाजिक कौशल को विकसित करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि थिएटर लोगों के बीच सम्मान, अभिव्यक्ति और टीम वर्क को बढ़ावा देने की क्षमता को भी विकसित करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यशाला के संकाय फिरोज ज़ाहिद खान, निदेशक फिजा आर्ट द्वारा उपस्थित जनों के समक्ष इंटरैक्टिव सत्र में थिएटर के माध्यम से सभी को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि थिएटर सभी को अपने विचार साझा करने और विभिन्न तरीकों से अपनी रचनात्मकता दिखाने का मौका देता है। थिएटर कार्यशाला कई तरीकों से व्यक्तित्व विकास में मदद करती है, भय और अवरोधों को दूर करती है।
इस अवसर पर आरती बेहरा, टाइनी टोट्स प्रभारी, नील कमल भोगल, समाज कल्याण प्रभारी, डॉ ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रबंध (मानव संसाधन) एवं वनिता समाज के वरिष्ठ सदस्याएं आदि उपस्थित रही।

ग्राम समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे नोडल अधिकारी, फरियादी हुए मायूस

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लाक क्षेत्र के बेठिगाँव निष्फ में सोमवार को ग्राम समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनता की समस्या का निस्तारण करने के लिए कृषि रक्षा अधिकारी को नोडल बनाया गया था। मगर मौके पर नोडल नहीं पहुंचे इससे समस्याओ का निस्तारण करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा हैं, ग्राम पंचायत सचिव, प्रभारी लेखपाल, पंचायत सहायक की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

नोडल के नहीं पहुँचने से फरियादी मायूस नजर आये।
वहीं गांव के नागेश्वर तिवारी का कहना हैं की सबसे पहले बेठीगांव निष्फ से ही जिलाधिकारी ने ग्राम समाधान दिवस की शरूआत हुई थी, उस गांव में आयोजित समाधान दिवस में नोडल नहीं पहुंच रहे हैं इस दौरान गांव के मदन प्रसाद ने समाधान दिवस में जल जीवन मिशन के तहत गांव में खोदी गई सड़क की शिकायत की बताया की पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क खोद दिया गया हैं, मोड़ पर गड्ढा होने की वजह सेआये दिन घटना होती रहती हैं। इस अवसर पर कई लोगों ने ईकेवाइसी कराई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, कृषि विभाग से रीतू सिंह, लेखपाल, कोटेदार मदन केशरी, आंगनबाड़ी कुसुम, पुष्पा पंचायत सहायक, शिल्पा, उपेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

कोर्ट परिसर में अधिवक्ता भेष में गैर अधिवक्ताओ का प्रवेश हो वर्जित-राकेश शरण

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के अधिवक्ताओ से किया अपील

सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता संघों से अपील किया है कि वो कोर्ट परिसर सहित सभी जनपद व सत्र न्यायालय एवम तहसील परिसर में एडवोकेट ड्रेस में घूम रहे ब्यक्तियो को चिन्हित कर उन्हें परिसर से बाहर करने हेतु कड़ा रुख अख्तियार करे। उन्होंने कहा है कि बिना ला की डिग्री लिए और बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत हुए बिना आज हजारों ब्यक्ति अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं जिससे अधिवक्ताओ का कार्य प्रभावित हो रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही ऐसे गैर अधिवक्ताओ के द्वारा विधि विरोधी कृत्यों के कारण अधिवक्ताओ को छवि धूमिल हो रही है। श्री मिश्र ने प्रदेश के अधिवक्ता समाज से अपील करते हुए कहा है कि बार संघों के साथ साथ प्रत्येक अधिवक्ता साथियो की जिम्मेदारी है कि वो भी अपने आस पास कार्य करने वाले ऐसे गैर अधिवक्ताओ की पहचान करके उनके विरुद्ध कठोर कारवाई करना सुनिश्चित करें।श्री मिश्र ने कहा कि छद्म वेश में कार्य करना कानूनी अपराध है और ऐसा अपराध करने वाले किसी भी ब्यक्तियो के साथ कोई नरमी।रखना अपना नुकसान करना है।

Advertisement (विज्ञापन)

आयुष केसरवानी बनाए गए विन्ध्य सेवा फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक व पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत विंध्य सेवा फाउंडेशन सोनभद्र के जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज का नगर अध्यक्ष युवा समाजसेवी आयुष केसरवानी को मनोनीत किया गया। फाउंडेशन के नए नगर अध्यक्ष आयुष केसरवानी ने कहां है कि जल्द नगर कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा और अगले माह से फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों पर क्रियान्वयन किया जाएगा।
वही आयुष के नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न संगठनों के समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
उपरोक्त आशय की जानकारी फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Advertisement (विज्ञापन)

आपातकाल की बरसी पर बीजेपी ने मनाया काला दिवस

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के द्वारा आपातकाल लगाने के विरोध में काला दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद रामशकल ने कहा कि 12 जून 1975 को इंदिरा गांधी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने दोषी पाया और छह साल के लिए पद से बेदखल कर दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इंदिरा गांधी पर वोटरों को घूस देना, सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल, सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल जैसे 14 आरोप सिद्ध हुए लेकिन आदतन श्रीमती गांधी ने उन्हें स्वीकार न करके न्यायपालिका का उपहास किया । राज नारायण ने 1971 में रायबरेली में इंदिरा गांधी के हाथों हारने के बाद मामला दाखिल कराया था। जस्टिस जगमोहनलाल सिन्हा ने यह फैसला सुनाया था।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि 24 जून 1975 को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश बरकरार रखा, लेकिन इंदिरा को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बने रहने की इजाजत दी जो कि होना भी जरुरी था क्योकि राजतन्त्र में ऐसा ही होता है। 25 जून 1975 को जयप्रकाश नारायण ने इंदिरा के न चाहते हुए भी इस्तीफा देने तक देश भर में रोज प्रदर्शन करने का आह्वान किया। 25 जून 1975 को राष्ट्रपति के अध्यादेश पास करने के बाद सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया। संजय गाँधी ने देश भर में अनिवार्य पुरुष नसबंदी का आदेश दिया। इस पुरुष नसबंदी के पीछे सरकार की मंशा देश की आबादी को नियंत्रित करना था। इसके अंतर्गत लोगों की इच्छा के विरुद्ध नसबंदी कराई गयी। कार्यक्रम के कार्यान्वयन में संजय गांधी की भूमिका की सटीक सीमा विवादित है, कुछ लेखकों ने गांधी को उनके आधिकारिकता के लिए सीधे जिम्मेदार ठहराया है, और अन्य लेखकों ने उन अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए जिन्होंने स्वयं गांधी के बजाय कार्यक्रम को लागू किया था। रुखसाना सुल्ताना एक समाजवादी थीं जो संजय गांधी के करीबी सहयोगियों में से एक होने के लिए जानी जाती थींख्5, और उन्हें पुरानी दिल्ली के मुस्लिम क्षेत्रों में संजय गांधी के नसबंदी अभियान के नेतृत्व में बहुत कुख्यातता मिली थी।

कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक तिरथराज व शिवशंकर ने कहा इन्दिरा गांधी ने लोकसभा भंग करते हुए घोषणा की कि मार्च मे लोकसभा के लिए आम चुनाव होंगे। सभी राजनैतिक बन्दियों को रिहा कर दिया गया। २३ मार्च – आपातकाल समाप्त १६-२० मार्च – ६ठे लोकसभा के चुनाव सम्पन्न। जनता पार्टी भारी बहुमत से सत्ता में आई। संसद में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या ३५० से घट कर १५३ पर सिमट गई और ३० वर्षों के बाद केंद्र में किसी गैर-कांग्रेसी सरकार का गठन हुआ। स्वयं इंदिरा गांधी और संजय गांधी चुनाव हार गए। मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिली। नई सरकार ने आपातकाल के दौरान लिए गए निर्णयों की जाँच के लिए शाह आयोग गठित किया।
कार्यक्रम के संयोजन जिला महामंत्री युवा मोर्चा रजनीश रघुवंशी ने आये हुए सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष व उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं सहित कार्यक्रम के अतिथियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हीरेश द्विवेदी ने किया कार्यक्रम मे मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रमेश पटेल, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, संतोष शुक्ला,मण्डल अध्यक्ष चोपन सुनिल सिंह, बलराम सोनी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा धिरेन्द्र पटेल, मोनू रवि दूबे, कृष्णराम दूबे, अखिलेश्वर मिश्रा, दिशान्त दूबे, अंकुर सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, रमाशंकर पासवान, पन्नालाल पासवान, हर्ष केशरी, रिशु केशरी, आशीष केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

DM ने निर्माणाधीन सीसी रोड का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • सीसी रोड का निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि मे गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को किए निर्देशित

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने रविवार को रेड़िया में सी0सी0 रोड चोपन से करगरा वाया मीतापुर सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि लोक निर्माणा विभाग प्रान्तीय खण्ड द्वारा यह सी0सी0 रोड 7.3 कि0मी0 लम्बी बनायी जानी है, जिसमें अब 5 कि0मी0 तक निर्माण कार्य किया जा चुका है, शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सी0सी0 रोड के निर्माण के दौरान रिटर्निंग वाल नहीं बनाया गया है, जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की और रिटर्निंग वाले बनाने के लिए निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

रोड के शुरूआती निर्माण का कार्य होना नहीं पाया गया, जिसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि भूमि विवाद होने के कारण अभी शुरूआती कार्य को रोका गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ओबरा को निर्देशित करते हुए कहा कि मौके पर सम्बन्धित खातेदार को बुलाकर सहमति प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य भी कराया जाये, जिससे लोगों को के आवागमन हो सके। जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए कहा कि शेष बचें रोड के निर्माण कार्य को शीघ्र ही पूरा कर लिया जाये, बरसात होने पर कार्य में निर्माण कार्य में परेशानी हो सकती है, इसलिए समय से पहले रोड के निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

कलेक्ट्रेट सभागार में सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहार ईद उल जूहा (बकरीद) को मद्देनजर जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बैठक में आये सभी धर्मों के सम्मानित नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने समाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए इस बैठक में आयें हैं, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने सभी उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों का आह्वाहन करते हुए अपील की है कि जिस प्रकार विगत वर्षों में सभी धर्मों के लोग आपसी भाई चारे से सभी त्यौहार मिल जुल कर मनाते रहे है, आगामी त्यौहार बकरीद को भी उसी तरह से कायम रखेंगें।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने जनपद वासियों का आह्वान करते हुए अपील की है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने से बचे और कोई भी इस प्रकार की सूचना यदि उन्हें प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दे ताकि उस सूचना की जॉच करते हुए उसका निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने बताया कि शासन से स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि त्यौहारों को पारम्परिक ढंग से मनाया जाये और किसी भी प्रकार की नई परम्परा का आरम्भ न की जाये। उन्होंने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खास तौर से त्यौहार के समय अपने-अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखें। उन्होंने सभी जनपद वासियों का ईद उल जुहा (बकरीद) की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग मिल जुल कर इस त्यौहार को मनायें, उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहारों का एक ही मकसद होता है कि दूसरों की भावनाओं को आहत किये बिना हर्षोंल्लास के साथ त्यौहार को मनायें। पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में आने वाली बकरीद के दृष्टिगत सुरक्षा से सम्बन्धित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाये, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज या अन्य किसी प्रकार के कार्य न किये जाये, प्रतिबन्धित जानवरों की कुर्बानी न की जाये,किसी प्रकार की अफवाह फैलाने सम्बन्धी मैसेज प्राप्त होते हैं, तो उसके सम्बन्ध में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को तत्काल अवगत कराया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने समस्त सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना/चैकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में भाई चारा, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपस्थिति धर्मगुरू व पीस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि जनपद सोनभद्र में हम लोग त्यौहारो को आपसी सौहार्द व प्रेम के साथ मनाते हैं, कभी किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं घटित हुई है, हम लोग इस बार भी आपसी भाई-चारे व प्रेम व सौहार्द के साथ आगामी त्यौहारों को मनायेेगें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय निखिल यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया अनावरण

सोनभद्र। सदर विकासखंड के सलखन में शनिवार को प्रदेश के राज्य मंत्री संजीव गौड़ द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के 459 वीं बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर वहां पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि महारानी दुर्गावती आदिवासियों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा का स्रोत है उन्होंने जिस बहादुरी से देश की आन बान शान के लिए मुगल शासकों से लोहा लिया उसकी मिसाल कहीं अन्य नहीं होती उन्होंने कहा की भारत के इतिहास में मुगलों को चुनौती देने वाले शासकों की सूची में महाराणा प्रताप और शिवाजी महाराज का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। लेकिन इस सूची में ये दो नाम अकेले नहीं थे। इसमें एक नाम गोंडवाना की रानी दुर्गावती का भी है जिन्होंने अकबर की सेना की नाक में दम कर दिया था। उन्होंने ना केवल आखिरी दम तक मुगल सेना को रोककर अकबर की उनके राज्य पर कब्जा करने की हसरत को कभी पूरा नहीं होने दिया। आज भी गोंडवाना क्षेत्र में उन्हें उनकी वीरता और अदम्य साहस के अलावा उनके किए गए जनकल्याण कार्यों के लिए याद किया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कहां की साढ़े चार सौ साल पहले शासक अकबर और उनके सेना का मानमर्दन करने वाली रानी दुर्गावती का जन्म 24 जून को 1524 को बांदा जिले में कलिंजर के चंदेला राजपूत राजा कीर्तिसिंह चंदेल के घर में इकलौती संतान के रूप में हुआ था। दुर्गा अष्टमी के दिन उनका जन्म होने के कारण उनका नाम दुर्गावती रखा गया जो आगे चलकर उनके जीवन चरित में फलीभूत भी होता दिखा। दुर्गा माता जैसे अपने भक्तों की देखभाल करती है, उन्होंने अपनी प्रजा का भी ख्याल रखा।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर रॉबर्ट्सगंज की नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहां की विवाह के 4 वर्ष के बाद ही रानी दुर्गावती के पति का निधन हो गया इसके उपरांत मुगल शासक ने उनके रियासत पर कब्जा करना चाहिए रानी दुर्गावती ने कुशल नेतृत्व करता संगठन करता का परिचय देते हुए मुगल सेना के दांत खट्टे कर दिए आदिवासी समाज कि हर महिला को उनसे सीख ले कर देश की आन बान शान की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए तमाम तरह के लोग देश को तोड़ने का काम करना चाह रहे हैं ऐसे में उनकी प्रासंगिकता और भी जरूरी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड, चोपन प्रमुख लीला देवी गोंड, जुगैल जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजन शंभूनाथ गोंड व संचालन लवकुश भारती ने किया।

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और उनके कार्यो से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए- अजीत चौबे

HIGHLIGHTS

  • जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई गई पुण्यतिथि
  • स्वहित से बड़ा देशहित होता है- अजीत चौबे‌
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अखण्ड भारत के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे सहित वहा पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमसभी को डा0 मुखर्जी जी के जीवन तथा उनके कार्यो से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है। अतः देशहित को ध्यान में रखकर कार्य करें उनके दिये हुए ध्येय को स्थापित करने के लिए निरन्तर परिश्रम करें, यही डा0 मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दो विधान व दो निशान का विरोध किया जिसके फलस्वरूप तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने डाक्टर साहब को जेल भेजने का काम किया और उन्हें यातनायें भी दी गयी। डाक्टर साहब सदैव ही देश की एकात्मता एवं संस्कृति की रक्षा के लिये समर्पित रहे। देश को परम वैभव पर पहुंचाने के लिये डाक्टर साहब ने स्वयं का बलिदान किया। ऐसे माँ भारती के अमर सपूत को हम सभी नमन करते है और उनके दिखाये हुये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है। उनकी इच्छा थी कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इसलिए वहां विशेष नियम संविधान और झण्डा नही होना चाहिए संपूर्ण भारत में एक नियम एक संविधान और एक झण्डा हो इसके लिए डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी संघर्ष करते रहे। उनके इस सपने को साकार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर किया। आज भारत अखण्ड होने के कगार पर है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, रमेश पटेल, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री विनोद पटेल, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, राघो सिंह, नार सिंह, मंजू गिरी, कैलास तिवारी, सुनिल सिंह, दिलिप चौबे, संदीप मिश्रा, कृपाशंकर कोल, प्रभात पटेल, आशा विश्वकर्मा, चन्दा देवी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free