प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार एकजुटता का दें परिचय: मिथलेश द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • रेनुकूट प्रेस क्लब के तत्वाधान में हुई संगोष्ठी,
    दर्जनों पत्रकारों को सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने किया सम्मानित

सोनभद्र। जनपद के औद्योगिक नगर रेणुकूट स्थित रेणुकूट स्थित अतिथि गृह में गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर रेनुकूट प्रेस क्लब के तत्वाधान में ‘पत्रकार, पत्रकारिता और चुनौतियां’ विषय पर जनपद के पत्रकारों की एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अभय भार्गव नेऔर संचालन लल्लन गुप्ता ने किया। संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र और मान्यता प्राप्त पत्रकार शेख जलालुद्दीन उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार एसपी पांडेय, अभय भार्गव, लल्लन गुप्ता, मणिशंकर सिन्हा, आदित्य सोनी, संजय श्रीवास्तव समेत
दर्जनों पत्रकारों को ‘सोन गौरव सम्मान’ पत्र एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार एसपी पांडेय एवं रेनुकूट प्रेस क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अभय भार्गव द्वारा माला साल भेंट कर अपने शब्द प्रसून से मंचस्थ अथितियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान अभय भार्गव, शेख जलालुद्दीन, एस पी पांडेय, मस्तराम मिश्र, किशन पांडेय, विनोद अग्रवाल,अनिल कुमार द्विवेदी, अवधेश शुक्ला,
प्रमोद कुमार, अजीत कुशवाहा, विष्णु गुप्ता सुशील तिवारी आदि पत्रकारों ने पत्रकारों की एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए विषय पर सार गर्भित विचार रखे।

Advertisement (विज्ञापन)

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने राष्ट्र और समाज हित में निष्पक्ष पत्रकारिता करने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु एकजुट होगा स्थानीय स्तर पर प्रिसक्रिप हो मजबूत करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश शरण मिश्र ने पत्रकारों से अनुकरणीय आचरण की अपील करते हुए कहा कि हमे अपने अहम का त्याग कर एक जुट रहने का संकल्प लेना चाहिए तभी हम पत्रकारों के हितों की रक्षा कर पाएंगे। अंत में उपस्थित पत्रकारों ने डाला के दिवंगत पत्रकार कौशल राय के असामयिक निधन पर गत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट में खड़े होकर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। इस अवसर पर किशन पांडेय, महेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, अमिताभ मिश्रा, दीपक वर्मा, शिव नरेश, कृष्णा उपाध्याय, धर्मेंद्र तिवारी, मनोज सिंह राणा, दिलीप पांडेय, आत्मा गुप्ता, हरेंद्र लाल श्रीवास्त,वकेएम शुक्ला, आदि दर्जनों बुद्धजीवी मौजूद रहे।

डीएम ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, हुई समन्वय समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • कावड़ मार्ग पर नहीं खुलेंगी मीट, मांस व शराब की दुकानें – पुलिस अधीक्षक

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को घोरावल तहसील के सभागार में कावड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में कावड़ यात्रा समिति के पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की, इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध कहा कि कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई।

Advertisement (विज्ञापन)

कावड़ियों का मार्ग सुगम बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये और कहा कि सक्रियता, सतर्कता व सजpकता व पूरे मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें766। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी अपने ड्यूटी स्थान को छोड़कर बिना बताए नहीं जाएंगे, अगर ऐसा पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था, कावड़ियों को ध्यान में रखते हुए मार्गों के मरम्मत, रोड के किनारे लटके पेड़ों का छटनी, विद्युत पोल को ठीक कराने, जर्जर तारों को बदलने के साथ ही कावड़ियों के लिए टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर की आवश्यकता हो तत्काल व्यवस्था करने के साथ ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की भी व्यवस्था कर ली जाये, जिससे प्रकाश सम्बन्धी किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पायें, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग को कावड़ मार्ग पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराने व आर0टी0ओ0 विभाग द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं, वहां पर भी समुचित प्रकाश व्यवस्था कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सड़क पर जो भी शिविर लगाये जायेंगे, उसमें इस बात का ध्यान रखा जाये कि कावड़ियों के आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न होने पायें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दवाओं का पर्याप्त व्यवस्था करना सुनिश्चित करें, ताकि स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी प्रकार की समस्या होने पर कावड़ियों को बेहतर तरीके से ईलाज किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा के संदर्भ में अपने अपने विभागों में नियंत्रण कक्ष संचालित करेगें। साथ ही मुख्य कंट्रोल रूम जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट में संचालित होगा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह ने कहा कि कावड़ मार्ग पर मीट, मांस व शराब की दुकाने प्रतिबंधित रहेंगी, इसके लिए सम्बन्धित दुकानदारों को सूचित कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों के लिए बैरिकेटिंग के लिए स्थान कर चयन कर लिया जाये, बड़े वाहन भीड़-भाड़ वाले स्थान चले जाने की वजह से आवागमन में काफी दिक्कतें होती है, इसलिए बड़े वाहनों के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था कर ली जाये, जिससे सड़क पर जाम की स्थित उत्पन्न न होने पायें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की घटना व दुर्घटना होने की स्थिति में घटना स्थल पर पुलिस, मेडिकल टीम, सम्बुलेंस तत्काल पहुंचें, जिससे घायलों का बचाव कार्य जल्दी हो सके, इसके लिए जगह-जगह पर पुलिस 112 नम्बर की तैनाती की जायेगी। इस दौरान किसी के द्वारा अश्लील गाने नहीं बजायें जायेंगे, किसी के द्वारा अश्लील गाने बजाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र ने कहा कि इस सावन माह में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं, जिससे कावड़ियों का यात्रा काफी संख्या में निकलेगी, इनके सुविधा को देखते हुए विजयगढ़ किले के नीचे के सड़क की मरम्मत करने, रोड़ के किनारे रखी गयी सामग्रियों को हटा लिया जाये, जिससे आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो सके, कावड़ियों के लिए पर्याप्त मात्रा में पीने के लिए टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर ली जाये, जगह-जगह हैण्डपम्प को ठीक कराने, जगह-जगह मोबाइल टाॅयलेट की व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की स्थापना करने, आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में ले जाने आदि बिन्दुओं को बैठक में रखा और विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। कावड़ यात्रा की तैयारी समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिवद्वार मंदिर घोरावल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में साफ-सफाई, शौचालय, मंदिर में जलाभिषेक स्थल, कावड़ यात्रियों के आवागमन व जलाभिषेक के बाद निकासी आदि का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर के पुजारियों व कावड़ यात्रा समिति के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया गया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, तहसीलदार घोरावल, तहसीलदार राबर्ट्सगंज, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, कावड़ यात्रा समिति के पदाधिकारी व मंदिर के पूजारी सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

डॉक्टर डे पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुसुमाकर हुए सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • चिकित्सा के क्षेत्र में दीर्घकालीन सेवा के लिए किया गया सम्मानित
  • सम्मानित होने पर जनपद के चिकित्सकों में हर्ष
  • विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में सोनभद्र के हैनीमैन कहे जाने वाले स्वर्गीय डॉक्टर जयराम लाल श्रीवास्तव द्वारा स्थापित जय प्रभाव होमियो हॉल में देर शाम डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन संस्कृति, साहित्य, कला के क्षेत्र में तीन दशकों से कार्यरत विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में ट्रस्ट के निदेशक, केंद्र सरकार द्वारा संचालित रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी द्वारा दीर्घकाल तक चिकित्सा जगत में सेवाएं दे चुके पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव को माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम प्रदान कर,पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रदान करते हुए उपहार स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित चिकित्सक डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि-डॉक्टरों के लिए प्रतिदिन डॉक्टर डे है, वह सवेरे से देर शाम तक मरीजों की सेवा में लगा रहता है, मरीज डॉक्टर के लिए भगवान हैं जो प्रत्यक्ष रूप से आंखों के सामने उपस्थित होते हैं।
बिहार प्रदेश के पटना राजधानी के एक गांव में जन्मे देशभक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,भारत रत्न, पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री डॉक्टर विधान राय की जयंती डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह है कि देश के गांवों ,कस्बो,नगरों, शहरों में छोटे एवं बड़े स्तर पर चिकित्सा एवं नर्सिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाले सरकारी गैर सरकारी, चिकित्सकों को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चिकित्सकों को उत्साहित, प्रोत्साहित करने के लिए पूरे देश पर डॉक्टर्स डे धूमधाम के साथ मनाया जाता है ताकि डॉक्टर एवं नर्सिंग के क्षेत्र से कार्य करने वाले लोग पूरे मनोयोग से मरीजों की चिकित्सा सेवा कर सके और उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिला सके।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी दिवाकर श्रीवास्तव, अधिवक्ता प्रभाकर, ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्ष वर्धन ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर अपना अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में साधना,लक्ष्मी
पंखुड़ी भुवनेश, मुन्ना पाठक, राजेंद्र चौबे, बबउनदर , आदि सम्मानित समाजसेवी उपस्थित रहे।
डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव के सम्मानित होने पर जनपद के विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा संगठन से जुड़े
सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

32 वें अन्तर्राज्यीय स्वास्थ्य मेला का केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने किया शुभारम्भ

HIGHLIGHTS

  • अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों को वनाधिकार अधिनियम के तहत केंद्रीय मंत्री ने पट्टा का किया वितरण
  • सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम परिसर में पौध रोपण व अमृत सरोवर का मंत्री ने किया शिलान्यास
  • सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास व सबका प्रयास के तर्ज पर जन जन का हो रहा विकास – केंद्रीय मंत्री
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री, भारत सरकार अश्वनी कुमार चौबे ने रविवार को सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडाड चपकी में 32 वाँ अन्तर्राज्यीय स्वास्थ्य मेले का दीप प्रज्जलन कर शुभारम्भ किया, इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वास्थ मेले में आये हुए डॉक्टरों से सीधा संवाद किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही दवाओं की जानकारी भी प्राप्त की, इसके पश्चात मंत्री जी ने सेवाकुंज आश्रम परिसर में में अमृत सरोवर का शिलान्यास व पौध रोपण भी किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस मौके पर अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों को वनाधिकार अधिनियम के अनुसार पट्टा वितरण कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत लोगों को वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टा का वितरण किये। इस दौरान मंत्री ने जन जाति गौरव गाथा पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी किया।

वहीं कार्यक्रम के मौके पर केंद्रीय वन एवं पर्यवरण राज्य मंत्री, भारत सरकार अश्वनी कुमार चौबे ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की 32 वां स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया गया है और यंहा के आदिवासी व परंपरागत मूल निवासियों के उत्थान के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार तत्पर है तथा इन लोगों के विकास के लिए हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है। मंत्री जी ने कहा की सरकार अन्तिम व्यक्ति को लाभ दिलाने के लिए कटिबद्ध है। हर व्यक्ति तक सुविधा पहुंचे इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार परस्पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की वनवासी कल्याण आश्रम ने 13 बच्चों के साथ प्रकल्प शुरू किया, जिसका स्वरूप यह हुआ कि वनवासी कल्याण आश्रम का विश्व लोहा मान रहा है।शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिकों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि वनवासियों को पट्टा देने का सौभाग्य पहली बार हुआ है, इसलिए मैं गौरवान्वित हूं। सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे-शौचालय,आवास,पेंशन सहित अन्य सुविधाओं पर भी चर्चा किया है, उन्होंने कोविड का हवाला देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार को प्रत्येक व्यक्ति की चिंता है, कोविड काल में भी कोई व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिए प्रधानमंत्री जी हमेशा चिंतित रहे और इसके गरीबो को मुफ्त अनाज तक बांटा। सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर लगातार जोर दे रही है, इसी स्वास्थ्य के प्रति वनवासियों को जागरूक करने के लिए वनवासी कल्याण आश्रम शिविर का आयोजन किया जा रहा है और प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है, पांच दिनों तक लगातार चिकित्सक सेवाकुंज आश्रम में रहकर गरीबों का निःशुल्क जांच व उपचार कर दवा भी देंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

यह वनवासियों के लिए सौभाग्य की बात है, वनाधिकार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अलग अलग राज्य वनाधिकार के तहत वनवासियों को लाभ लें रहे उत्तर प्रदेश सरकार भी वनाधिकार के तहत आने वाली समस्याओं को दूर कर सभी को पट्टा वितरण करेगी।इसके जो समस्या है उसको लेकर मातहतों से बैठक भी करूंगा। उन्होंने आदिवासी वनवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि निराश न हो, उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी दावों को पट्टा मिले इसकी चिन्ता हम करेंगे। मा0 मंत्री जी ने कहा की अपनी हो कृषि, अपना हो घर, तभी सुन्दर हो सपना की बात को चरितार्थ किया। वनवासी कल्याण आश्रम 182 हास्टल संचालित कर रहा है, जिसमें 51 बालिका छात्रावास भी है। नेपाल राज्य में भी 356 प्रकल्प चला रहा है। इस देश को खड़ा करने में वनवासियों की बड़ी भूमिका बताते हुए शुभकामनाएं भी दी।

इस दौरान मा मंत्री जी ने जिला वनाधिकार समिति के साथ वनाधिकार कानून के क्रियान्वयन के संबंध में सम्बंधित आधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की और वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टा वितरण पत्रवलियों के निस्तारण के लिये संबंधित राजस्व व वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0 ) सहदेव कुमार मिश्र ने जनपद में वना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम के मौके पर राज्यमंत्री समाज कल्याण अधिकारी संजीव कुमार गोंड, प्रांतीय चिकित्सा प्रमुख डॉ विधासागर पाण्डेय, अध्यक्ष सेवा समर्पण संस्थान डॉ एस0 एन0 राय, राज्यसभा सांसद रामसकल, विधायक दुद्धी राम दुलार गोंड,सह क्षेत्र संगठन मंत्री आनन्द, अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0 ) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, आलोक चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर यादव, जिला अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, अधिकारीगण व सेवा कुंज आश्रम संस्थान के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

अज्ञात अवस्था में मिली नाबालिग लड़की को जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने लिया संरक्षण में

HIGHLIGHTS

  • अज्ञात नाबालिग बालिका को दिया गया संरक्षण – गायत्री दुबे

सोनभद्र। थाना रावर्टसगंज के अन्तर्गत पुरब मुहाल कस्बे में एक चौदह वर्ष की नाबालिग बालिका अज्ञात अवस्था में पायी गयी जिसकी सूचना मोक पर उपस्थित लोगो द्वारा तत्काल जिला बाल संरक्षण इकाई टीम को दिया गया। टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर अज्ञात नाबालिग बालिका को अपने अभिरक्षा में लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहाँ पर बालिका की काउंसलिंग की गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

बालिका द्वारा अभी अपने माता-पिता या घर के बारे मे स्पष्ट नही बताया जा रहा है बालिका के संरक्षण के दृष्टिगत बाल कल्याण समिति द्वारा बालिका को संस्था मे आवासित करवा दिया गया है जिसके सम्बन्ध में ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि अज्ञात नाबालिग बालिका के माता-पिता व परिजनों के सम्बन्ध में पता लगाया जा रहा है और बालिका की पुनः काउंसलिंग भी करायी जायेगी जिससे बालिका के संबंध मे जानकारी प्राप्त हो सके। मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, वीणा राव, सुधीर कुमार शर्मा, दीपिका सिंह शेषमणि दुबे आदि उपस्थित रहे

Advertisement (विज्ञापन)

वर्तिका महिला मण्डल समिति ने जनजाति बालिकाओं में वितरित किया सिलाई किट

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। वर्तिका महिला मण्डल समिति रिहंद से सेवा कुंज आश्रम चपकी में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 60 जनजाति बालिकाओं को सिलाई किट वितरित किया। सिलाई किट के साथ- साथ जूट बैग, मच्छरदानी, छाता आदि भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष वर्तिका महिला मण्डल समिति माया सिंह नें किया। माया सिंह नें अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से ये बालिकाएँ आत्मनिर्भर बन सकेंगी। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि हम भविष्य में भी बालिकाओं एवं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ सदस्या वर्तिका महिला मण्डल, अनीता मेदिरत्ता, शांति सत्यावर्धीनी, विनीता सिन्हा, उप प्रबन्धक (मानव संसाधन) अरविंद कुमार शुक्ल, कार्यपालक (नैगम सामाजिक दायित्व) सुश्री नरगिस, कार्यपालक (मानव संसाधन) सुश्री सिमरन कुमारी, सह संगठन मंत्री सेवा समर्पण संस्थान चपकी आनंद जी आदि उपास्थि रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉक्टर रचना तिवारी बनी ‘प्रयास सामाजिक सेवा समिति’ महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष

HIGHLIGHTS

  • पत्रकार मुक्ति भट्टाचार्य लखनऊ महिला शाखा की अध्यक्ष बनायी गई


सोनभद्र। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी गैर राजनैतिक सामाजिक संस्था प्रयास सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश स्तर पर विस्तार की कड़ी में राष्ट्रीय स्तर पर अपने गीतों के माध्यम से सोनभद्र के माटी की सुगंध बिखेर रही सोनभद्र की सुप्रसिद्ध गीतकार डा. रचना तिवारी को प्रयास सामाजिक सेवा समिति की महिला शाखा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में लखनऊ की वरिष्ठ पत्रकार मुक्ति भट्टाचार्य को लखनऊ में महिला शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन करते हुए प्रयास सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश सयोंजक सरदार रणवीर सिंह ने मनोनयन पत्र जारी किया। गौरतलब है कि इसके पूर्व वाराणसी में भी महिला शाखा का गठन करते हुए रेखा सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।
नव मनोनीत अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित प्रबुद्ध जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों को विश्वास है कि आने वाले दिनों में प्रयास सामाजिक सेवा समिति, समाज में जन उपयोगी सेवा कार्यो के माध्यम से अपनी प्रभावी भूमिका निभायेगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के नगवा खंड का वन विहार संपन्न

सोनभद्र, नगवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के नगवा खंड द्वारा वन विहार का आयोजन प्राकृतिक स्थल दीवानी चूआ पर बहुत ही हर्षोल्लास व उत्साह से किया गया। कार्यक्रम में शारीरिक, बौद्धिक योग व खेल के साथ-साथ बौद्धिक कार्यक्रम हुआ। बौद्धिक उद्बोधन में जिला प्रचारक देवदत्त ने कहा कि वन विहार कार्यक्रम से संघ के उद्देश्यों की पूर्ति होती है,जिससे छुवाछूत ऊंच नीच एवं जाति भेद दूर होकर व्यक्ति में संस्कारों का सामूहिक समावेश होता है। संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की शाखा में व्यक्ति निर्माण होता है।

Advertisement (विज्ञापन)

संघ में एक साथ मिलकर, कदम से कदम मिलाकर चलने की परम्परा है, ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्रेम उत्तपन्न होता है,देश प्रेम व समाज सेवा की भावना उत्पन होती है।ऐसे कार्यक्रमो के द्वारा संघ के स्वयंसेवक सामाजिक क्षेत्र में भी विशेष छाप छोड़ते है । व्यक्ति श्रेष्ठ नहीं होता, बल्कि संगठन श्रेष्ठ होता है और संगठन से राष्ट्र श्रेष्ठ होता है। इसलिए भारत माता की जय बोला जाता है। सभी को इस विषय में चिंतन करते रहना चाहिए। संघ के स्वयं सेवकों को समाज और देश की उन्नति के लिए तन, मन, धन से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने आगामी कार्यक्रम गुरु पूजन उत्सव पर भी चर्चा किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के अंत मे भोजन मन्त्र के बाद सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक बाटी चोखा, दाल व खीर ग्रहण कर आनंद प्राप्त किया। जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में नगवा खण्ड संघ चालक ओंकार नाथ दुबे,सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय, खण्ड कार्यवाह रवि,विस्तारक निशित, मनोज, राम लगन, मृत्युंजय, पन्नालाल, मणिशंकर,चंदन, अनिल, कर्षनन्द दुबे,प्रसांत ,पवन, आकाश, शिवेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

प्रशांत जैन बनाए गए व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक शनिवार को कौशल शर्मा के निवास पर आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रशांत जैन को नगर अध्यक्ष मनोनीत करने के उपरांत प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला के द्वारा मनोनयन पत्र जारी कर दिया गया। जिससे नगर के व्यापारियों में हर्ष व्याप्त है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा जिस तरह से संगठन ने उन पर अपना विश्वास दिखाया है वह उससे अभिभूत हैं और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह संगठन की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखेंगे एवं अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे।
जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि संगठन के लिए पूर्ण समर्पण एवं मनोयोग से संगठन को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रशांत मील का पत्थर साबित होंगे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा संगठन व्यापारियो की किसी भी समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है अब किसी भी दशा में व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा यदि कोई भी अधिकारी गलत तरीके से किसी भी व्यापारी का शोषण करता है तो तत्काल इसकी सूचना संगठन के पदाधिकारियों को दी जाए। जिससे व्यापारियों की मौके पर ही मदद की जा सके।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक में मुख्य रूप से प्रितपाल सिंह, राजकुमार जयसवाल, राजेश जयसवाल, विनोद कुमार जालान, रवि जायसवाल, शरद जायसवाल, यशपाल सिंह, प्रशांत जैन, जसकीरत सिंह, दीप सिंह पटेल, सिद्धार्थ सांवरिया, विनोद कुमार जायसवाल, टीपू अली, प्रदीप कुमार जायसवाल, शरण जयसवाल, अमित वर्मा, अमित केसरी, संजय सिंह, संजय रघुवंशी, सुनील कुमार, सुनील सोनी, रमेश सिंह, चंद्र प्रकाश जायसवाल, कृष्णा सोनी, रमेश सिंह, सुरेश जयसवाल, बलकार सिंह, तेजिंदर पाल सिंह, राजेश मिश्रा, अजय बहादुर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

3 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर सद्गुरु पूजन एवं भंडारे का होगा आयोजन

सोनभद्र। अपने गुरुदेव के प्रति श्रद्धा, संवर्धन एवं गुरुत्व दायित्वों का बोध कराने वाले पर गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के जिला पंचायत कार्यालय के बगल में स्थित मां गायत्री मंदिर परिसर में 3 जुलाई 2023 को प्रातः 9:00 से सद्गुरु पूर्णिमा पर्व पूजन, गुरु दीक्षा, विभिन्न संस्कार, गुरु पूर्णिमा के महत्व पर व्याख्यान एवं भंडारा का आयोजन किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त आशय की जानकारी मां गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार तरुण ने देते हुए सभी गुरु भाइयों से अपील किया कि इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुरु आशीर्वाद प्राप्त कर समाज को ज्ञानवान, विचारवान, संस्कारवान बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free