कृषकों को मशरूम उत्पादन हेतु दिया जायेगा प्रशिक्षण

HIGHLIGHTS

  • मशरूम प्रशिक्षण उत्पादन इकाई के निर्माण का मुख्य उद्देश्य जनपद के कृषक/स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को प्रशिक्षित कर उपलब्ध कराया जायेगा रोजगार – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देशन में राजकीय पौधशाला, लोढ़ी, विकास खण्ड राबर्ट्सगंज में जिला खनिज निधि के अन्तर्गत नवनिर्मित मशरूम प्रशिक्षण व उत्पादन इकाई का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि मशरूम प्रशिक्षण उत्पादन इकाई के निर्माण का मुख्य उद्देश्य जनपद के कृषक/स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार उपलब्ध कराया जाना है, जिससे कि जनपद के निवासियों को रोजगार के साधन उपलब्ध होगी और वह विकास की ओर अग्रसर होंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा नव निर्मित मशरूम प्रशिक्षण उत्पादन इकाई का स्थलीय निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कार्य मानक के अनुरूप तथा सामग्री गुणवत्तापूर्ण पायी गयी, इस इकाई के फर्श का निर्माण यू0पी0पी0सी0एल0 के द्वारा कराया गया है, जिसमें कुछ कार्य जैसे- सीढ़ी का निर्माण शेष है। जिला उद्यान अधिकारी, सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्त मशरूम प्रशिक्षण उत्पादन इकाई का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष 10 प्रतिशत कार्य अवशेष है तथा यह भी बताया गया कि इस इकाई से मशरूम के उत्पादन का प्रशिक्षण जनपद के कृषकों को दिया जायेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

प्रशिक्षण प्राप्त कृषकों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत मशरूम उत्पादन इकाई हेतु प्रति इकाई अनुमन्य लागत धनराशि रू0 20.00 लाख है, जिसके सापेक्ष 40 प्रतिशत धनराशि रू0 8.00 लाख सब्सिडी के रूप में प्रदान की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त इकाई का कार्य अगले एक माह में पूर्ण कर संचालित करते हुए कृषकों को प्रशिक्षित किया जाय। प्रशिक्षण प्राप्त कृषक एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्वयं की मशरूम इकाई स्थापित करने हेतु योग्य हो जायेगी तथा अपनी आमदनी तथा रोजगार बढ़ा सकेगी। प्रारम्भ में इस इकाई का संचालन उद्यान विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किया जायेगा। तत्पश्चात् एसएचजी इकाइयों को प्रशिक्षण के बाद एसजीएच को सौंपना या जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कार्यवाही की जायेगी। मशरूम अत्यधिक प्रोटीनयुक्त होता है। इसलिए इसे स्कूल और एसएएम और एमएएम बच्चों में मध्य भोजन के रूप में शामिल किया जा सकता है।

सोना जीतो कॉन्टेस्ट में प्रतिभाग कर हर्षवर्धन केसरवानी ने जीता सोने का सिक्का

HIGHLIGHTS

  • पहली बार में मिली सफलता
  • कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर हो चुके हैं पुरस्कृत
  • नवयुवकों के लिए बने नजीर।

सोनभद्र। सामाजिक, धार्मिक, मनोरंजन, कार्यक्रमों के लिए दर्शकों में लोकप्रिय सीमारो टीवी चैनल पर प्रसारित, हास्य धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता की भूमिका निभा चुके शैलेश लोढ़ा द्वारा संचालित “वाह भाई वाह” कवि सम्मेलन द्वारा आयोजित सोना जीतो कॉन्टेस्ट में प्रतिदिन पूछे जाने वाले सवाल का सही जवाब देकर जनपद सोनभद्र के मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के निवासी, विंध्य सेवा फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी ने सोने का सिक्का जीत कर युवाओं के लिए नजीर बने वही देशभर में सोनभद्र जनपद का नाम रोशन किया है। यह सफलता इन्हें पहली बार में प्राप्त हुई है।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हर्षवर्धन केसरवानी कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कृत हो चुके हैं और सोनी टीवी पर प्रसारित, फिल्म के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा संचालित भारत के रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की तैयारी कर रहे हैं।
इनकी इस सफलता पर जनपद के सांस्कृतिक, सामाजिक, पत्रकार संगठनों सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

वनाधिकार अधिनियम के तहत डीएम ने किया पट्टे का वितरण

HIGHLIGHTS

  • ग्राम चैरा में चैपाल लगाकर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश
  • ग्राम चैरा व आस-पास गांव के ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से किया जाये लाभान्वित- जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को राबर्ट्सगंज मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चैरा में ग्रामीणों के बीच पहुंचे, चैरा गांव में अभी तक किसी जिलाधिकारी महोदय का आगमन नहीं हुआ था, जिलाधिकारी को अपनों के बीच पाकर ग्रामीणजनों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और तालिया बजाकर स्वागत भी किया, इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना और समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी व विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने उपस्थित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता के दृष्टिगत आज ग्राम चैरा व गोढ़ा ग्राम के पात्र 127 लाभार्थियों को पट्टे का वितरण आज किया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी, वन अधिकारों की मान्यता (अधिनियम 2006 नियम 2008) एवं संसोधन नियम-2012) के अन्तर्गत उनकी जीविका के साधन एवं खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुये उनके कब्जे की वन भूमि पर उन्हें पट्टे का अधिकार प्रदान किया गया है। इन ग्रामीणों द्वारा जिस भूमि की कई वर्षों से जोताई-बुवाई कर रहे थे, लेकिन उस पर उनका लिखा-पढ़ी में कोई अधिकार नहीं था, जिससे कि उन्हें अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

Advertisement (विज्ञापन)

अब ग्रामीण जनों को इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें भूमि का अधिकार प्रमाण-पत्र का वितरण आज किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं ग्रामीणजनों के हित के लिए चलायी जा रही है, उससे सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने की कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारीगण सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि चैरा गांव जनपद मुख्यालय से काफी दूर पर स्थित है, इन ग्राम के निवासियों के समस्याआंें का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही किये जाने सम्बन्धी कार्यवाही की जाये, जिससे कि इन्हें अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसील मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर न आना पड़ें। इस दौरान उन्होंने कहा कि चैरा गांव में आवास, पेंशन व नेटवर्क से सम्बन्धित जो भी समस्याएं हैं, उनके निराकरण हेतु भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जायेगी और समस्याओं को दूर करने हेतु कार्ययोजना बनायी जायेगी, शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने हेतु आवश्यक प्रबन्ध करना सुनिश्चित की जायेगी, उन्होेंने कहा कि चैरा गांव के आस-पास प्राकृतिक सौन्दर्य बेहतर है, यहां पर इंको टूरिज्म, विलेज टूरिज्म को विकसित करने के दृष्टिकोण से काफी अच्छा है, इसे भी आगे बढ़ाने हेतु कार्यवाही की जायेगी, जिससे कि इस क्षेत्र का और बेहतर ढंग से विकास हो सके। इस दौरान तहसीलदार राबर्ट्सगंज सुनील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, खण्ड विकास अधिकारी नगवां उत्कर्ष सक्सेना, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण, ग्राम प्रधान तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

डीएम के नेतृत्व में जिले को प्रदेश में आई0जी0आर0एस0 रैंकिंग में मिला नौवां स्थान

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के नेतृत्व में माह जून,2023 में जनपद सोनभद्र के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रदेश में जनपद सोनभद्र को नौंवां स्थान प्राप्त हुआ है, जनपद सोनभद्र को शिकायत निस्तारण के पूर्णांक 120 के सापेक्ष 115 अंक प्राप्त हुए हैं और प्रदेश में नौवां रैंक मिला है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आई0जी0आर0एस0 के शिकायतों के निस्तारण में जनपद सोनभद्र को नौवां स्थान प्राप्त होने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का निस्तारण इसी प्रकार से समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, जिससे कि आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें और उनके शिकायतों का निस्तारण समय से हो सके।

Advertisement (विज्ञापन)

खनिजों का परिवहन करने वाले समस्त वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट अनिवार्य- डीएम

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने बुधवार को अवगत कराया है कि जनपद के समस्त खनन पट्टाधारक/भण्डारण लाइसंेस धारक/ क्रशर स्वामी/वाहन स्वामी को सूचित किया जाता है कि खनिजों के परिवहन करने वालेसमस्त वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट अनिवार्य कर दिया गया है। खनिजों का परिवहन करने वाले जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगा हो, उन्ही वाहनों पर खनिजों का लदान किया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

किसी भी दशा में बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट वाहनों का खनन पट्टो/भण्डारण स्थल अथवा क्रशर पर प्रवेश न दिया जाय। यदि बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के किसी खनन पट्टा/भण्डारण स्थल/क्रशर पर पाया जाता है तो वाहन के साथ-साथ सम्बन्धित खनन पट्टाधारक/भण्डारण लाइसेंसधारक तथा क्रशर स्वामी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व खनन पट्टाधारक/भण्डारण लाइसेंसधारक/क्रशर स्वामी का होगा।

Advertisement (विज्ञापन)

खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनो द्वारा गलत/Smudged नम्बर प्लेट पाये जाने पर वाहन का परमिट निस्तीकरण हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को सन्दर्भित करते हुए परमिट निरस्त किया जायेगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदाख्त्वि वाहन स्वामी का होगा। दिनांक 01.07.2023 से खनिजों का परिवहन करने करने वाले सभी वाहनों में Smudged माइन टैग न लगा होना अनिवार्य कर दिया गया है, जिन वाहनों पर मैपेड माइन टैग न लगा हो, ऐसे वाहनों पर खनिजों का लदान तथा अभिवहन प्रपत्र (e-M-11/e-FormC/ISTP) न निर्गत किया जाय। बिना मैपेड माइन टैग लगे वाहनों पर खनिजों का परिवहन अथवा (e-M-11/e-FormC/ISTP) पाया जाता है तो सम्बन्धित वाहन स्वामियों के साथ-साथ खनन पट्टाधारक/भण्डारण लाइसेंसधारक/क्रशर स्वामी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी, जिसका सम्पूर्ण उत्तर दायित्व उनके स्वयं की होगी।

श्रावण मास: 59 दिन चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम

HIGHLIGHTS

  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन मंगलवार से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम लगातार 59 दिन तक चलेगा।

Advertisement (विज्ञापन)

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की कृष्णावती, साध्वी विमला देवी , शिव मंदिर पुजारी कालो देवी, शशि देवी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य रामचंद्र तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन 59 दिनों तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, लखपत सेठ समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement (विज्ञापन)

साढ़े 20 वर्ष पूर्व हुए शिवकुमार हत्याकांड मामले में दोषी को हुई उम्र कैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • हत्या के दोषी एकलाख अहमद को उम्रकैद
  • 35 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी

सोनभद्र। साढ़े 20 वर्ष पूर्व हुए शिवकुमार हत्याकांड के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी एकलाख अहमद को उम्रकैद व 35 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा थानांतर्गत टैक्सी स्टैंड ओबरा निवासी राजकुमार केशरी पुत्र स्वर्गीय सालिक राम केशरी ने ओबरा थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 3 अगस्त 2002 को उसका भाई शिवकुमार कुछ लोगों को अपनी गाड़ी से विंध्याचल दर्शन कराने लेकर गया था।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके वापस न आने के संबंध में थानाध्यक्ष ओबरा को 5 अगस्त 2002 को सूचना दी गई थी। इधर पूरा परिवार शिवकुमार की खोजबीन में जुट गया। तभी पता चला कि एक लाश घोरावल थाना क्षेत्र मे मिली है। जब परिवार वालों के साथ घोरावल गया तो शव की शिनाख्त शिवकुमार के रूप में हुई। जिससे पूर्ण विश्वास है कि जो लोग विंध्याचल दर्शन करने गए थे उन्हीं लोगों ने हत्या करके लाश को फेक दिया है। इस तहरीर पर अज्ञात में एफ आई आर दर्ज किया गया। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में बिहार प्रांत के बक्सर जिला अंतर्गत धनसेई थाना क्षेत्र के छतवाना गांव निवासी एकलाख अहमद पुत्र शेख वाशिल अहमद समेत चार लोगों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। तीन लोगों के मुकदमें का पूर्व में ही निस्तारण हो चुका है।

Advertisement (विज्ञापन)

एकलाख अहमद अदालत में हाजिर नहीं आ रहा था जिसकी वजह से इसकी पत्रावली को अलग कर दी गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी एकलाख अहमद को उम्रकैद व 35 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता कुंवर वीर प्रताप सिंह ने बहस की।

बेठिगांव में चला संचारी रोग नियंत्रण अभियान, की गई सफाई

सोनभद्र। पंचायती राज विभाग ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाकर बुधवार को सदर ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ में साफ सफाई की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह की देख रेख में अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डीपीआरओ ने लोगों को नालियों में कूड़ा, करकट न डालने के लिए प्रेरित किया गया। बढ़ौली न्याय पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों से सफाई कर्मचारी बेठिगांव निस्फ गांव में उपस्थित होकर सार्वजनिक नालियों की साफ-सफाई की। नालियों से कूड़ा निकालकर हटाया गया। गलियों में झाडू लगाकर सफाई की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

डीपीआरओ विशाल सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी गिरी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी को जल जमाव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराए जाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कूड़ा उठान करते हुए उसके निस्तारण के लिए हत्था ठेला खरीदने तथा उसी से कूड़ा निस्तारण करने का निर्देश दिया। सफाईकर्मियों को पूरे ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर साफ सफाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान अनिल तिवारी, अमरनाथ चौबे, संजय चौबे, राजबली आदि उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को भारत रत्न देने की मांग

HIGHLIGHTS

  • गुरु पूर्णिमा पर्व पर सद्गुरु पूजन का हुआ आयोजन
  • मां गायत्री मंदिर में हुआ भव्य आयोजन
  • भंडारे में भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मां गायत्री मंदिर परिसर में आदि पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सद्गुरु पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के संस्थापक, अध्यात्मिक चेतना के माध्यम से संपूर्ण विश्व में आध्यात्मिक जागृति फैलाने वाले आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा, गुरु माता के चित्र पूजन- अर्चन कर हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अपना विचार व्यक्त करते हुए गायत्री परिवार से दीक्षित रामायण कल्चर मैपिंग योजना एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के विशेषज्ञ दीपक कुमार केसरवानी ने कहा कि-“आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा काव्यक्तित्व कृतित्व विराट रहा है, वे एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संघर्षशील, आध्यात्मिक, महापुरुष थे और उन्होंने अपने जीवन काल में 3200 आध्यात्मिक कृतियों की रचना कर विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया और गायत्री परिवार के माध्यम से वेद अध्ययन, गायत्री यज्ञ एवं समाज उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई। इसलिए इन्हें केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

गायत्री परिवार के सदस्य, प्रमुख समाज सेवी महेशानंद भाई ने कहा कि-” गुरुजी के नाम मात्र से ही हम सब की समस्याओं का हल हो जाता है, गायत्री परिवार सोनभद्र द्वारा मां गायत्री की मूर्ति के निर्माण में आए खर्च की जिम्मेदारी मैं स्वयं देता हूं और इस प्रकार के दायित्वों का मैं आजीवन पालन करता रहूंगा।
वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र केसरी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ” गायत्री परिवार द्वारा आओ गढे संस्कारवान पीढ़ी अभियान से हम सबको जुड़ कर आगामी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना चाहिए, आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा ने भारत के लोगों को वेद पढ़ने का अधिकार देकर सदियों से वेद अध्ययन पर लगी रोक को हटाया।
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण” कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, श्रद्धालु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि-” सावन मास में रॉबर्ट्सगंज नगर के रामजानकी मंदिर में गायत्री माता के मूर्ति की स्थापना की जाएगी, इस भव्य आयोजन में प्रत्येक नगरवासी सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर सद्गुरु पूजन, विभिन्न संस्कार संपादित कराए गए एवं आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में हर्षवर्धन केसरवानी,
प्रदीप गुप्ता, प्रकाश केशरी, गोविन्द ,लल्लन गुप्ता, रामदेव,अरूण शास्त्री, प्रदीप जायसवाल,अजय कुमार श्रीवास्तव,आनन्देश्वर गुप्ता, प्रतिभा देवी, मंजू देवी,ऊषा, गीता,रानी, कुसुम, सुनीता सिंह, कलावती, सावित्री, शशीकला,सरिता उर्मिला, लीलावती, संगीता, आशा देवी, अस्वस्वी, संजय, सोनी, यश, सोभा आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

केंद्रीय विद्यालय रिहंदनगर में किया गया विद्यार्थी परिषद का गठन

नीरज गुप्ता

बीजपुर, सोनभद्र। एन टी पी सी के रिहंद स्टेशन के आवासीय परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में विद्यार्थी परिषद 2023 का गठन प्राचार्य लालसा साह की अध्यक्षता में किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक डॉ गुलाब शंकर सिंह ने विद्यार्थी परिषद के सदस्यों के कर्तव्य और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया। प्राचार्य श्री साह ने विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। स्कूल कैप्टन के रूप में ब्वायज में कक्षा बारहवीं विज्ञान वर्ग के छात्र हर्ष पटेल व गर्ल्स में उसी कक्षा एवं वर्ग की छात्रा अर्चना मिश्रा को स्कूल कैप्टन बनाया गया।वाइस कैप्टन के रूप में कक्षा ग्यारवीं वाणिज्य वर्ग के छात्र अर्जुन एवं ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग की तनिष्का गुप्ता को चुना गया।

Advertisement (विज्ञापन)

तथा स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन बारहवीं वाणिज्य के छात्र आयुष कुमार एवं ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग की छात्रा कविता कुमारी को बनाया गया। शिवाजी सदन के अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने हाउस कैप्टन के रूप में कुमारी गरिमा और सर्वेश पाण्डेय को,अशोक सदन के अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने प्रिंस कुमार जायसवाल और नम्रता को, टैगोर सदन के अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद ने अभिषेक काशी एवं अंजु कुमारी को तथा रमन सदन की अध्यक्ष पूजा दीवान ने अनिकेत कुमार और प्रिया विश्वकर्मा को सदन कैप्टन के रूप में मनोनित कर उन्हें बैज एवं सम्मान पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजीव कुमार पटेल, सलीम अहमद, मुकेश कुमार विश्वकर्मा मंच पर उपस्थित रहे।
चयनित विद्यार्थी परिषद के सदस्यों का सभी बच्चों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free