विराट रूद्र महायज्ञ का तीसरा दिन

HIGHLIGHTS

  • यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर की पूजा अर्चना
  • विराट रूद्र महायज्ञ में जड़ी बूटियों से दी गई आहुति
  • शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक
  • विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। जिससे समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। शिव शक्ति महिला मंडल ने रुद्राभिषेक किया। वहीं विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। वहीं शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से रुद्राभिषेक किया गया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रामचंद्र तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए रुद्राभिषेक व विराट रुद्र महायज्ञ कराया जा रहा है। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल की रेवती तिवारी, रामा देवी, रामरक्षा, उर्मिला देवी, रामबृज, तेतरी देवी, सीता अग्रवाल, संतोष मोदनवाल, माधुरी, बिमला देवी, करुणा सिंह आदि ने रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। शिव शक्ति महिला मंडल की चिंता मौर्या, सविता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी,उर्मिला देवी, परमेश्वरी देवी, रामा देवी, कालो देवी, शशि देवी के साथ ही हीरा सिंह, सुखराम महाराज, रामखेलावन, प्रहलाद, लक्ष्मी, सुरेश, रामसेवक,राजेंद्र जी महाराज, रामप्यारे,विनोद पांडेय, इंद्रपति आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

माध्यमिक विद्यालय में हिण्डाल्को ने चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डाल्को रेनूसागर द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण विकास विभाग कार्यक्रम के अर्न्तगत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम लोझरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को मानसून सुरक्षा, सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर गृह सुरक्षा व एल पी जी सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम के तहत हिण्ड़ालको रेनूसागर के सेफ्टी विभाग के अधिकारी इमरान अहमद ने बच्चों व महिलाओं को वर्षा ऋतु में होने वाले दुर्घटनाओं, आकाशीय बिजली, घर में बिजली के उपकरण सम्बन्धी रखरखाव, यातायात के नियमों व गृह सुरक्षा के साथ ही घर में गैस चुल्हा के सुरक्षात्मक प्रयोग सम्बंधित जानकारी से अवगत कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके साथ ही दुर्घटना होने पर सुरक्षा व बचाव के लिए क्या प्रयास करना चाहिए इससे सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य के निर्देश पर बच्चों ने स्काउट तालियों की गड़गड़ाहट के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया व सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ग्रामीण विकास विभाग रेनूसागर का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य,अध्यापक व ग्रामीण महिलाओं ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रसंशा की। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी संजीव श्रीवास्तव द्वारा किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही बचाव सम्भव है।

DM ने की मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले 37 बिन्दुओं की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • निर्धारित, समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हर हाल में किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यक्रमों व मुख्यमंत्री के प्राथमिकता से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की, बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के सड़कों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की, तो यह संज्ञान में आया कि प्रदेश की सीमा पर गेट के निर्माण की प्रगति धीमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार से 48वीं वाहिनी पी0ए0सी0 सोनभद्र के 200 क्षमता वाले बैरक निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि बैरक के निर्माण कार्य के प्रगति धीमी है, जिस पर जिलाधिकारी ने लोेक निर्माण विभाग, भवन मीरजापुर के अधिशासी अभियन्ता को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जनपद में राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाये जा रहे भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तो प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर राजकीय निर्माण निगम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें और उनके विरूद्ध शासन स्तर पर पत्राचार करने के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकरी को निर्देशित किये, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पाया कि संस्थागत अस्पताल व प्राईवेट अस्पताल में कराये जा रहे डिलेवरी की समीक्षा की तो, यह तथ्य संज्ञान में आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मानक से कम डिलेवरी हो रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने नोडल आर0सी0एच0 डाॅ0 आर0जी0 यादव को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये और डी0पी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर पर महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु जो भी योजनाएं संचालित है, उनका लाभ महिलाओं मिले, जिससे कि महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर हो, इसके लिए बेहतर कार्ययोजना बनायी जाये, इसमें शिथिलता बरतने पर डी0पी0एम0 के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने की प्रगति में तेजी लायी जाये, गांव में केम्प व अन्य विभिन्न माध्यमों से गोल्डेन कार्ड बनाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जाये, उन्होंने कहा कि पशुओं के टीकाकरण अभियान में भी तेजी लायी जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम सभाओं में 50 लाख रूपये से अधिक की धनराशि खाते में पड़ी है और विकास कार्य बाधित है, उन गांवों में खुली बैठक कराते हुए जरूरी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार,जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, प्रभागीय वनाधिकारी राबर्ट्सगंज व ओबरा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला,डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 ए0के0 जौहरी,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सोनभद्र: सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्ति में डूबा रहा पूरा सोनांचल, लगे हर-हर महादेव के जयकारे

HIGHLIGHTS

  • पूरा गुप्तकाशी हर हर महादेव और बोल बम के नारे से गूंजयमान हो गया
  • शिवालयों में भक्तों का लगा रहा तांता
  • जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने की पुण्य की कामना
  • बोल बम के जय कारे से गुंजायमान हो गया गुप्तकाशी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सावन के पहले सोमवार पर पूरा गुप्तकाशी हर हर महादेव और बोल बम के नारे से गूंजयमान हो गया। इस अवसर पर जिले के सभी शिवालयों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा अर्चना की। तो वही घरों में भी रुद्राभिषेक एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद के घोरावल तहसील स्थित शिवद्वार धाम पहुंचे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और कांवरियों ने उमा महेश्वर को जल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की।

Advertisement (विज्ञापन)

शिवद्वार धाम एवं आसपास का पूरा क्षेत्र शिवमय रहा। बोल बम के नारे के साथ कांवरिया जलाभिषेक के लिए मंदिर की तरफ बढ़ते रहे। वही मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मंदिर में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग- अलग लाइन की व्यवस्था की गई है।
बता दें कि जिला मुख्यालय से सटे बहुआर गांव स्थित कंडा कोड महादेव मंदिर, सहजन खुर्द स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, डाला स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की काफी भीड़ देखी गई इस दौरान भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हुए भगवान शिव से पुण्य की कामना की।

Advertisement (विज्ञापन)

जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित सोमनाथ मंदिर, वीर केश्वर मंदिर, दूधेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव पर जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना किया।
बता दें कि सोमवार को 4:00 बजे भोर से ही मंदिरों को दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया था। मंदिरों के आसपास भगवान शिव को अर्पित करने के लिए प्रसाद, माला- फूल एवं बेलपत्र की दुकानें सजाई गई थी। श्रद्धालु पूजन सामग्री लेकर मंदिरों में पहुंचे और दर्शन पूजन के बाद भगवान शिव से पुण्य की कामना की।

ग्राम समाधान दिवस पर निरस्त हो चुके पट्टे को कब्जा मुक्त कराने की उठी मांग

HIGHLIGHTS

  • ग्राम समाधान दिवस पर निरस्त हो चुके पट्टे को कब्जा मुक्त कराने की उठी मांग

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास खंड के बेठिगांव निस्फ ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित ग्राम समाधान दिवस में अतिक्रमण और रास्ता का मुद्दा छाया रहां। निरस्त हो चुके पट्टे की जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई स्थान पर नाली और रास्ता को ब्लॉक करके अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम समाधान दिवस में क्षेत्रीय लेखपाल से रास्ता एवं अतिक्रमण की समस्या दूर करने की मांग की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

ग्राम समाधान दिवस में जिला कृषि अधिकारी डा.हरिकृष्ण मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। मगर किसी कारणवध नोडल अधिकारी ग्राम समाधान दिवस में नहीं पहुंच सके। ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश गिरि, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, लेखपाल नमिता गुप्ता की देख रेख में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। गांव के आलोक चौबे ने अपनी बिटिया की जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में आवेदन किया। वहीं मनीष ने खेत में जाने के लिए रास्ते का मुद्दा उठाया। बताया कि रास्ता न होने से उसे खेत की जोत कोड में दिक्कत आ रही है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान ग्रामीणों ने निरस्त हो चुके पट्टे को कब्जा मुक्त कराने की आवाज उठाया। इस पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने लेखपाल से सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने पर जोर दिया। आवास लाभाथी्र
सविता पत्नी सुरेश, सविता पत्नी दरोगा, तेजबली पुत्र स्व.सोतई, राजेश पुत्र राजमनी, बबलू पुत्र बेचू को आवास की चॉबी वितरित की गई। इस मौक़े पर पंचायत सहायक शिल्पा तिवारी, उपेन्द्र मौर्या, अमरनाथ चौबे, राम जीयावन, रविन्द्र सहित सौकडो ग्रामीण मौजूद रहे।

रोजगार मेले का आयोजन 12 जुलाई को

सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने सोमवार को बताया कि जिले के प्रवासी श्रमिकों एवं बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2023 को प्रातः 10ः00 बजे से विधानसभा, ओबरा के अन्तर्गत राबिया रोशन प्रा0 आई0 टी0 आई0, सलखन, चोपन के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 10 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें एल0 आई0 सी0, रॉबर्ट्सगंज, वज्र इण्डस्ट्रीज, रॉबर्ट्सगंज, पुखराज हेल्थ केयर, वाराणसी, जे0बी0एस0 इण्डिया प्रा0 लि0, चेन्नई, रोहित हाइब्रीड सीड प्रा0 लि0, गाजीपुर, लक्ष्मी इण्टरप्राईजेज, चूर्क, सोनभद्र, प्रेरणा इनोवेटिव सोल्यूशन्स प्रा0लि0, नोएडा, मूसाशी इण्डिया प्रा0 लि0, रेवाड़ी, हरियाणा, जी-4 सेक्योरिटी एवं वैभव इण्टरप्राइजेज इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर भर्ती सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा राबिया रोशन प्रा0 आई0 टी0 आई0, सलखन, चोपन, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी प्रेमनाथ को 20 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 2 लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
  • साढ़े 13 वर्ष पूर्व 250 ग्राम हेरोइन के साथ पिपरी पुलिस ने पकड़ा था
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र। साढ़े 13 वर्ष पूर्व 250 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए दोषी प्रेमनाथ दुबे उर्फ मुन्ना को दोषसिद्ध पाकर सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 20 वर्ष की कैद व 2 लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 8 /9 दिसंबर 2009 को पिपरी थाने के प्रभारी निरीक्षक विजयमल सिंह यादव पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में थे कि तभी रेणुकूट चौकी प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ रेणुकूट स्टेशन तिराहे पर आ गए। जब आपस में वार्ता हो रही थी तभी देखा गया कि दो लोग स्टेशन की तरफ से आ रहे हैं।

अचानक पुलिस को देखकर दोनों पीछे मुड़कर भागने लगे। शक होने पर दोनों को पुलिस बल की मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से क्रमशः 250 ग्राम हेरोइन व 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम पता क्रमशः प्रेमनाथ दुबे उर्फ मुन्ना पुत्र अमृतलाल निवासी नुआव, थाना औराई, जिला संत रविदास नगर भदोही व रामशिरोमणि उर्फ रामू पुत्र देवराज पासी निवासी नुआव, थाना औराई , जिला संतरविदास नगर भदोही उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने प्रेमनाथ दुबे उर्फ मुन्ना के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी प्रेमनाथ दुबे उर्फ मुन्ना को 20 वर्ष की कैद व 2 लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न8l9 देने पर दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। कोर्ट ने 250 ग्राम हेरोइन को नष्ट करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।

दो नाबालिग प्रेमी रचा रहे थे शादी, पहुंची टीम ने रुकवाई

HIGHLIGHTS

  • जिला बाल संरक्षण इकाई टीम के त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका को बधू बनने से बचाया गया

सोनभद्र। सोमवार को जिला बाल संरक्षण इकाई को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना रॉबर्ट्सगंज के अन्तर्गत पंचमुखी महादेव मंदिर मे दो नाबालिग प्रेमियों द्वारा विवाह किया जा रहा है। जिनकी उम्र लगभग 17 वर्ष है जिसके सम्बन्ध में तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी के द्वारा तत्काल जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे व वन स्टाप सेन्टर से सामाजिक कार्यकर्ता तनु सिंह,आरती पाठक की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके बाद टीम द्वारा तत्काल पंचमुखी महादेव मंदिर पहुँच कर बालिका के उम्र के सम्बन्ध में साक्ष्य चाहा गया था जहा पर पता चला कि बालक व बालिका अपने माता पिता के वैगर सूचना के ही शादी रचाने चले आये हैं। प्रथम दृष्टया बालिका व बालक दोनो नाबालिग प्रतीत हो रहे थे। जिसके बाद टीम द्वारा तत्काल बालिका को अपने अभिरक्षा में लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालक/ बालिका को बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेश के क्रम में टीम द्वारा बालिका को बाल गृह बालिका इन्द्रपुरी कालोनी रावर्टसगंज मे व बालक को बाल गृह बालक उरमौरा रावर्टसगंज मे आवासित करवा दिया गया है। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के माध्यम से बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी,बाल भिक्षावृत्ति के रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे है। मौके पर थाना रावर्टसगंज व जिला बाल संरक्षण इकाई से आकांक्षा उपाध्याय ,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, ग्राम स्वराज समिति के सदस्य अश्विनी सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, नागेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

विराट रूद्र महायज्ञ में हर हर महादेव के लगे जयकारे

HIGHLIGHTS

  • शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक
  • वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से दी गई आहुति
  • विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। जिससे समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। शिव शक्ति महिला मंडल ने श्रावण मास के पहले सोमवार को रुद्राभिषेक किया। वहीं विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के दूसरे दिन हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। वहीं शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से श्रावण मास के पहले सोमवार को रुद्राभिषेक किया गया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रामचंद्र तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए रुद्राभिषेक व विराट रुद्र महायज्ञ कराया जा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से आहुति दी जा रही है। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यह भी बताया कि शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल की साध्वी बिमला देवी, चिंता मौर्य, कृष्णावती आदि ने रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। शिव शक्ति महिला मंडल की सविता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी,उर्मिला देवी, परमेश्वरी देवी, रामा देवी, कालो देवी, शशि देवी के साथ ही हीरा सिंह, सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मिशन निरामया के तहत नर्सिंग विद्यार्थियों ने निकाली रैली

HIGHLIGHTS

  • सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को किया गया जागरूक
  • मुफ्त परामर्श के साथ ही लोगों में वितरित की गई दवा
  • साईनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग साइंसेज हिंदुआरी में हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)
Advertisement (विज्ञापन)

सोनेभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी मुहिम मिशन निरामया के अंतर्गत साईनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड नर्सिंग साइंसेज, हिंदूवारी, सोनभद्र द्वारा सोमवार को ओबरा, अहरौरा व अदलहाट में भव्य रैली का आयोजन किया गया। जिसमे कॉलेज के नर्सिंग पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने नागरिकों को सरकार की नीतियों के बारे में जागरूक किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी इस मुहिम का लक्ष्य छात्र-छात्राओं को नर्सिंग के क्षेत्र में रोजगार के साथ- साथ प्रदेश में चिकित्सा की गुणवत्ता में वृद्धि सुनिश्चित करना है।

वर्तमान समय में इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण होने के पश्चात भारी संख्या में छात्र-छात्राएं बी०एस०सी० (नर्सिंग), बी०फॉर्म०, डी०फॉर्म०, जी०एन०एम० इत्यादि जैसे स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पाठ्यक्रमों का चयन कर रहे हैं, ताकि वे अपना कैरियर चिकित्सा के क्षेत्र में स्थापित करते हुए सरकार की नीतियों का लाभ उठा सकें।

Advertisement (विज्ञापन)

सरकार द्वारा जारी इस मुहिम को साईनाथ कॉलेज, हिंदूवारी, सोनभद्र के सचिव एस०के० मौर्य एवम प्रबंधक डी० के० पाठक की अध्यक्षता व प्रॉक्टर सूर्यदेव पांडेय, प्रोफेसर पी०के० दास, पंकज सिंह, अवनीश मिश्रा, प्रिंस राय, अरुण चतुर्वेदी, आलिया बानो, कल्पना सिंह की कुशल नेतृत्व में मिशन निरामया की द्वितीय रैली का आयोजन कर विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल क्षेत्र के बारे में जागरूक किया गया तथा नागरिकों को मुफ्त परामर्श व दवा भी वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्थानीय निवासी गोपाल दुबे इत्यादि ने भरपूर सहयोग किया।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free