हिण्डालको रेनूसागर ने गरीबों में किया हाथ ठेला का वितरण

अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण विकास विभाग कार्यक्रम के अर्न्तगत रेनूसागर प्रेक्षागृह में स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत हाथ ठेला का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अर्न्तगत निकटवर्ती जरूररतमंदों को स्वरोजगार हेतु 15 हाथ ठेला वितरण किया गया।
इस अवसर पर हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन के मेन्टेनेन्स हेड् संजय कुमार सिंह, मानव संसाधन विभाग के प्रमुख शैलेष विक्रम सिंह, संचालन विभाग के प्रमुख गुलशन तिवारी एवं वित्त विभाग के प्रमुख नविंद्र कुमार पाठक द्वारा स्वरोजगार हेतु नगर पंचायत परासी, औड़ी, ड़िबुलगंज एंव ग्राम बॉसी के जरूरतमंद लाभार्थी को हाथ ठेला वितरण किया गया। इस अवसर पर मेन्टेनेन्स हेड् संजय कुमार सिंह ने सभी लाभार्थियों कों शुभकामनाऐं दी और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मानव संसाधन विभाग के प्रमुख शैलेष विक्रम सिंह अपने उद्बोद्धन में कहा कि आजीविका के लिए यह संस्थान सदैव सहयोग करता चला आ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

संचालन विभाग के प्रमुख गुलशन तिवारी सभी लाभर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना कार्य लगन व निष्ठा से करने के लिए कहा। साथ ही वित्त विभाग के हेड़् नवीन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि सभी लाभार्थी नियमित बचत की आदत डाले और इस ठेले के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनायें। ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी अनिल झा ने कहा कि संस्थान इससे पहले भी 16 हाथ ठेला वितरित कर चुका है, जो कि स्वरोजगार के क्षेत्र में काफी उपयोगी सिद्ध हुआ है। इस अवसर पर ग्राम वॉसी के प्रधान प्रतिनिधि अरबिन्द केशरी, नगर पंचायत परासी के प्रतिनिधि राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। हाथ ठेला पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी छा गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

हिन्दी विकास समिति अनपरा द्वारा दी गई गीतकार को श्रद्धांजलि

अनपरा, सोनभद्र। बड़े शौक से सुन रहा था जमाना , तुम्ही सो गये दास्तां कहते कहते। बेहद गमगीन क्षण था,जब हिन्दी विकास समिति तापीय परियोजना अनपरा के पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा गीतकार, शिक्षाविद सरोज सिंह को अकीदत श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हिन्दी विकास समिति कार्यालय हिन्दी भवन में आयोजित शोक सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कीर्ति शेष सरोज सिंह को हिन्दी गीतों के शलाका पुरुष एवं शिक्षा विद के रुप में स्मरण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय कवि एवं हिन्दी विकास समिति के मुख्य संयोजक कमलेश राजहंस ने उन्हें गीत पुरुष एवं संवेदना के संवाहक के रूप में याद किया । सर्व सम्मति से संस्था द्वारा सुनियोजित पारंपरिक अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में सरोज सिंह स्मृति सम्मान से एक वरिष्ठ गीतकार को सम्मानित करने का इस वर्ष के लिये प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव रंग नाथ तिवारी ने किया। कार्यक्रम में इ0 महेंद्र सिंह, इ0 एल वी यादव, इ0 अदालत वर्मा , इ0 भरत यादव,इ0 आर पी मल्ल ,अजय द्विवेदी, पत्रकार आर पी सिंह, शुभम् गुप्त,इ0दिलीप मिश्र,इ0विष्णु देव झा, अनिल कुमार सिंह, प्रभात पाठक एवं संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा दिवंगत सरोज सिंह को विनम्र एवं भाव पूर्ण शब्द श्रद्धांजलि समर्पित की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

एडीएम ने की राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • एडीएम ने की राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0 ) सहदेव कुमार मिश्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की, बैठक में मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने, आर0सी0 का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होने कहा कि लक्ष्य को पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से करने के लिए कड़ाई के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व कार्मिकों से दायित्वबोध के साथ पेश आयें और जरूरत पड़ने पर उचित कदम भी उठायें। उन्होंने कहा कि राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये , जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये, किसी भी हाल में जनता के साथ अन्याय न होने पायें। जमीनी मामलों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष तरीके से गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित की जाये, नगर पालिका व नगर पंचायत अपने कार्य क्षेत्रों में जरुरी जरुरत के कार्यों को पुरा करना सुनिश्चित करें , नगर क्षेत्रों में विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही अतिक्रमण पर भी ध्यान रखें।

बैठक में उप जिलाधिकारी मुख्यालय प्रमोद तिवारी, उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, उप जिलाधिकारी सद निखिल कुमार यादव , उप जिलाधिकारी ओबरा

प्रभाकर सिंह अधिशासी अधिकारी राबर्ट्सगंज श्री विजय बहादुर यादव, डी0 सी0 मनरेगा श्री रमेश यादव, तहसीलदार ओबरा सुशील कुमार, तहसीलदार घोरावल ज्ञानेंन्दर यादव, प्रशासनिक अधिकारी श्री रामलाल यादव, नजीर , अमूल वर्मा, ई डिस्ट्रिकट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

वरिष्ठ कवि सरोज सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

वरिष्ठ कवि, शिक्षक सरोज सिंह की स्मृति में शहीद प्रबंधन स्थल करारी की ओर से नगर पालिका परिषद कार्यालय के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया।

सोनभद्र। वरिष्ठ समाजवादी चिंतक विचारक,साहित्यकार अजय शेखर की अध्यक्षता, असुविधा पत्रिका के संपादक रामनाथ “शिवेंद्र’, के संयोजन, प्रदुमन त्रिपाठी के आयोजकत्व, भोजपुरी के कवि जगदीश पंथी के संचालन में आयोजित शोक सभा में विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक, रामायण कल्चर मैपिंग योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सदस्य दीपक कुमार केसरवानी, संत किनाराम p.g. कॉलेज के निदेशक डॉक्टर गोपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी, साहित्यकार पारसनाथ मिश्र, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण कुमारी गुप्ता, सोन साहित्य संगम के संस्थापक राकेश शरण मिश्र, कवित्री डॉक्टर रचना तिवारी,

Advertisement (विज्ञापन)

कौशल्या कुमारी चौहान, अनुपम “वाणी”दिव्या राय,लखन राम “जंगली”, धर्मेश चौहान, अमरनाथ अजेय, सुशील “राही”, दिलीप सिंह “दीपक”अशोक तिवारी, चंद्रकांत शर्मा, प्रभात सिंह चंदेल, दिवाकर द्विवेदी “मेघ विजयगढी”,पूर्व विधायक तीरथराज आदि साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों ने स्वर्गीय शिक्षक, कवि सरोज सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व- कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए मौन श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर आयोजन समिति ने यह निर्णय लिया कि भविष्य में शिक्षक कवि सरोज सिंह की काव्य कृति का प्रकाशन भी किया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)

पर्यावरण संरक्षण के लिए डॉ बृजेश की पहल, वनस्पति विहिन पहाड़ी में छीटा नीम का बीज

सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित शिक्षक डॉ बृजेश महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा सोनभद्र ने वनस्पति विहिन पहाड़ी में नीम के 10 किलो बीज छीटा। उन्होंने कहा कि इससे बीज स्वयं अंकुरित होकर पौधे के रूप में तैयार हो जायेंगे। डॉ बृजेश का यह पहल अनुकरणीय है। भरहरी गाँव में स्थित पहाड़ी की वनस्पतियों को स्थानीय लोगों द्वारा काट कर विरान कर दिया गया है जिससे पूरी पहाड़ी उजाड़ हो गयी है। वन वृक्षों को पशु पक्षियों से ज्यादा मानव ने नुकसान पहुचाया है परिणामस्वरूप वन्यजीव अब गावों में आने लगे हैं, जिसका खामियाजा पूरा गाँव उठा रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

डॉ बृजेश ने सहयोग के लिए गाँव वालों से भी अपील की है। बता दें कि डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव नगवा के कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में तैनात है तथा धरती को हरा भरा करने के लिए हरियाली आंदोलन का संचालन भी कर रहे हैं। आंदोलन में सैकड़ों लोगों की सहभागिता है। पहाड़ी में नीम का बीज छिटना पर्यावरण संरक्षण का इनका एक नवाचार है। और सभी से अपील की है कि अपने आसपास के पहाड़ी में मौसमी फलदार एवं छाया दार बीज छीटे तथा अंकुरित होने पर उनका संरक्षण करें क्योंकि जहाँ है हरियाली वहाँ है खुशहाली।

Advertisement (विज्ञापन)

विराट रुद्र महायज्ञ में जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति

HIGHLIGHTS

  • विराट रुद्र महायज्ञ में परिक्रमा को उमड़ी भीड़
  • जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
  • संत समाज की ओर से चले भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को भक्तगणों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। उधर शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से लगातार दसवें दिन भी रुद्राभिषेक किया गया। वहीं संत समाज की ओर से विशाल भंडारा चलाया गया, जिसमें साधु संतों के साथ ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम के आयोजक भिखारी बाबा, जंगली दास, दीनबंधु , रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि संत महात्माओ की और से विशाल भंडारा कराया, जिसमे मुन्ना दास जी महाराज, प्रहलाद दास जी महाराज, श्याम बिहारी जी महाराज ,साध्वी कृष्णावती देवी जी, राम लखन मौर्या जी, राजेंद्र महाराज जी का योगदान रहा। यज्ञ भगवान में जजमान बने हुए डॉ प्रशांत जी की धर्मपत्नी गुलाबी देवी, परमानंद महाराज की धर्मपत्नी चिंता मौर्या, माधुरी, डॉ विजय, धर्म पत्नी उर्मिला देवी, रेनू गुप्ता, पति बबलू गुप्ता , कमला देवी, मुनीबा पप्पू अग्रवाल, धर्म पत्नी सीता देवी, गीता, मोहन आदि 15 जजमान रुद्राभिषेक में रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी, रामचंद्र पांडे जी, अमरेश तिवारी जी, आचार्य रेवती तिवारी जी के द्वारा यज्ञ नारायण रुद्राभिषेक कराया गया। डमरू, शंख आदि बजाते हुए यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। भारी संख्या में संत समाज के साथ ही श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विमला देवी, कालो देवी, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।

जिले के 14 नाबालिग बच्चों को तस्करी कर ले जाया जा रहा था शामली, रेलवे स्टेशन पहुंची टीम ने कराया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • दो बाल तस्करों को किया गया गिरफ्तार, तस्करों के चंगुल से मुक्त हुए 14 नाबालिक बच्चे
  • चौदह नाबालिग बालको को बाल तस्करी से कराया गया मुक्त- सुधांशु शेखर शर्मा
  • जिला बाल संरक्षण इकाई व एचटीयू टीम के त्वरित कार्यवाही से चौदह नाबालिग बच्चों को बाल तस्करी से कराया गया मुक्त

सोनभद्र। मंगलवार की देर रात्रि जिला बाल संरक्षण इकाई को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ कि चोपन रेलवे स्टेशन पर चौदह नाबालिग बालको को दो ब्यक्तियो द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाया जा रहा है। जिसके सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश के क्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के उपस्थिति में जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा व मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव की संयुक्त टीम मौके पर रेलवे स्टेशन चोपन पहुंची।

Advertisement (विज्ञापन)

जहा पर निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट चोपन अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट चोपन प्रशान्त कुमार,थाना प्रभारी चोपन विश्वनाथ सिंह, उपस्थित थे पुछताछ पर पता चला की चौदह नाबालिग बालको को जिनका उम्र लगभग दस वर्ष से चौदह वर्ष के मध्य था। उनको दो ब्यक्तियो द्वारा मजदूरी करवाने के उद्देश्य से स्वर्ण जयंती ट्रेन चोपन स्टेशन से जिला शामली ले जाया जा रहा था। सभी बालक जनपद के ही रहने वाले है सभी नाबालिग बालको को संरक्षण प्रदान कराये जाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट चोपन निरीक्षक प्रभारी द्वारा चौदह नाबालिग बालको को जिला बाल संरक्षण इकाई को सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिला बाल संरक्षण इकाई टीम द्वारा सभी नाबालिग बालकों को बाल गृह बालक उरमौरा रावर्टसगंज में आवासित करवा दिया गया है और रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट चोपन प्रभारी निरीक्षक द्वारा दोनो ब्यक्तियो / नियोक्ता को प्रकरण के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही हेतु GRP चौकी चोपन सुपुर्द किया जायेगा। मौके पर महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट अध्यक्ष सावित्री देवी, ग्राम स्वराज समिति के सदस्य आदि मौजूद रहे।

बीजपुर में पानी के लिए मचा हाहाकार

नीरज गुप्ता की रिपोर्ट

बीजपुर। पानी की समस्या विकराल होती जा रही है. क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम, बीजपुर बाजार, मोटर गैराज, रायकालोनी,बस स्टैंड, शांति नगर में इन दिनों पानी को लेकर लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. सुबह उठते ही पानी की चिंता सताने लगती है. नदी, तालाबों का जलस्तर कम होने से कुंए सूख रहे हैं. ग्रामीण इलाकों में दूर से पानी लाना पड़ता है. टैंकरों से पानी बांटा जा रहा है, जो नाकाफी है. आबादी के लिहाज से ये टैंकर कम पड़ रहे हैं. पानी के लिए सरकारी प्रयास से जो चापानल गाड़े गए या सोलर वाटर पंप बनाए गए हैं, उनमें ज्यादातर खराब पड़े हैं. इन्हें बनाने का आश्वासन तो मिल रहा है, लेकिन मरम्मत नहीं हो पा रही है. जो चापानल ठीक हैं, उनमें सैंकड़ो दफा पंप चलाने पर चुल्लू भर पानी मिलता है. लोग चिंतित हैं कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो हालात और बिगड़ जाएंगे. पत्रकार टीम ने क्षेत्र भर गहराये जलसंकट पर लोगों से बात की है. जानिए पेयजल संकट का हाल…


बीजपुर बाजार में सप्लाई द्वारा नहीं मिल रहा पानी 10 से 12 दिन खराब पड़ी है बोर
बीजपुर पंचायत अंतर्गत बीजपुर बाजार, पुनर्वास प्रथम, शांति नगर, बस स्टैंड,मोटर गैराज रायकालोनी मे आधारि सप्लाई पानी द्वारा खराब होने की वजह से बीते दो हफ्ता से खराब पड़ी है. जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नलकूप से एक घंटा इंतजार करने के पश्चात ही मुश्किल से लोगों को एक बल्टी पानी मिलता है. गांव की महिलाओं ने बताया कि कई बार पानी लेने के लिये आपस में तू तू मैं मैं हो जाती है. आखिर मजबूरी में काफी दुर से जरूरत का पानी लाकर परिवार चला रहे हैं. जुलाई माह की प्रचंड गर्मी में लोगों को पानी के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है।


स्थानीय जनप्रतिनधि से बोर की मरम्मत का लगा चुके गुहार

कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित सरकारी कर्मियों से सप्लाई बोर मरम्मत करने की गुहार लगा चुके हैं. लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है. जिसका खामियाजा गांव के हजारों से अधिक परिवारों को झेलना पड़ रहा है।


पानी के लिए झगड़ा करते हैं लोग : बीजपुर बाजार के राधेश्याम उर्फश्यामा सेठ* ने कहा कि पानी के लिए यहां अक्सर झगड़े होते रहते हैं. लोग घरों के बाहर रखे ड्रम से पानी उठा कर ले जाते हैं. नहाना धोना तक मुश्किल होते जा रहा है. पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए लोगों ने कई बार आवाज उठायी , लेकिन कोई सुनता कहा है। पानी के बिना लोगों को काफी तकलीफ हो रही है. लोग पानी के तलाश में इधर-उधर भटकते रहते हैं. पीने के पानी के लिए तो पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। मेरा डीएम साहब से विनम्र निवेदन है कि इस क्षेत्र में पानी की समस्या को समधान करने कि कृपया करें।


मुश्किल से हो रहा पानी का जुगाड़ :
पुनर्वास प्रथम के सरजु गुप्ता कहते हैं कि पानी की परेशानी शुरू हो गई है. बड़ी मुश्किल से पानी का जुगाड़ कर रहे हैं. सुबह से ही पानी के लिए चापाकलों पर भीड़ लगनी शुरू हो जाती है. ऐसे में पीने के पानी के लिए खासा वक्त बर्बाद करना पड़ रहा है. अगर सभी चापाकल ठीक रहते, तो यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है।

क्या कहते हैं ग्रामीण

स्थानीय पुरुष *मो. मुख्तार आलम ने* कहा कि जुलाई माह में सप्लाई द्वारा नहीं मिल रहा पानी जिससे काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। पानी का किल्लत बहुत ज्यादा है लेकिन ना टैंकर आता है कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियो को बोर मरम्मत करवाने का गुहार लगाई जा चुकी है।

स्थानीय महिला शीला सोनकर ने कहा कि जुलाई माह की चिलचिलाती धूप में काफी दूर से पानी लाकर जरुरत पुरा कर रहे हैं पेयजल का संकट होने से काफी परेशानी है।

ग्रामिण रामदास ने कहा कि पानी कि व्यवस्था खराब होने से काफी दिक्कत हो रही है।हम लोग रोजाना तीन सौ से चार सौ कमाने वाला गरीब व्यक्ति है जो इसी से परिवार चलाते हैं और आज के दिन में रोज पानी 20-30 रुपया में खरीद कर पीना पड़ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी दीपक को हुई 5 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
  • 22 माह पूर्व 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ अनपरा पुलिस ने पकड़ा था

सोनभद्र। 22 माह पूर्व 2 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ पकड़े गए दोषी दीपक कुमार पनिका उर्फ दीपू को दोषसिद्ध पाकर मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 5 वर्ष की कैद व 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 12 सितंबर 2021 को अनापर थाने के उपनिरीक्षक वंश नारायन रॉय पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र,अपराधियों की तलाश में थे कि तभी देखा गया कि एक व्यक्ति शिव मंदिर रेणुसागर की दीवार से सटकर आ रहा है।जो अचानक पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिस बल की मदद से दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पता दीपक कुमार पनिका उर्फ दीपू पुत्र राम प्रसाद पनिका निवासी शिव मंदिर रेणुसागर, थाना अनपरा जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश बताया।

पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने दीपक कुमार पनिका उर्फ दीपू के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दीपक कुमार पनिका उर्फ दीपू को 5 वर्ष की कैद व 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। कोर्ट ने 2 किलो 100 ग्राम गांजा को नष्ट करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।

मूल संघ की 20 सूत्रीय मांगों को पूरा किया- अशोक कुमार

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामंत्री अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा विगत दिनों संघ की आयोजित प्रांतीय वर्चुअल बैठक में उठाए गए मुद्दों एवं दिए गए सुझावों के को दृष्टिगत रखते हुए, जिन 20 बिन्दुओं पर सहमति कायम हुई थी। उन्हीं 20 बिन्दुओं पर पत्र लिखकर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी से उन पर अविलंब कार्यवाही की मांग की है।

Advertisement (विज्ञापन)

इन 20 सूत्रीय मांगों में स्थानांतरण से संबंधित मांगें ,म्यूच्यूअल पोर्टल विकसित करना,अन्य राज्यों के समान असीमित बजट वाली कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करना, पदस्थापन और पदोन्नति को समयानुसार प्रदान करने की व्यवस्था करना, रमसा के विद्यालयों में भी इण्टर कॉलेजों के समान माह के प्रारंभ में वेतन भुगतान, शिक्षकों की मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति, 30 दिन तक के चिकित्सा अवकाश को संस्था-प्रधानों को पूर्व की भांति प्रदान करने का अधिकार देना, कई जिलों में शिक्षकों के अवशेष एरियर्स का भुगतान, पुरानी पेंशन योजना एवं एसीपी लागू करने आदि संबंधित मांगें सम्मिलित हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद पांडेय की अध्यक्षता एवं प्रांतीय संरक्षक एस शुक्ल के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित मूल संघ की प्रांतीय वर्चुअल बैठक में विभिन्न सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने जिलों और मंडलों से कई विभागीय समस्याएं उठाई गई थीं, जिनके निस्तारण हेत शासन को पत्र लिखा गया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free