मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु स्वैक्षिक संस्थाओं को सहायता योजनान्तर्गत आवेदन -पत्रों का आमंत्रण
सोनभद्र। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया है कि जनपद सोनभद्र में, उ0प्र0, के तहत उत्तर प्रदेश में मानसिक मन्दित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान सहायता प्रदान किए जाने की योजना संचालित है।
Advertisement (विज्ञापन)
जनपद सोनभद्र के इच्छुक स्वैच्छिक संस्थाओं को यह अवगत कराना है कि मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन हेतु सहयता योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुदान मॉंग प्रस्ताव जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सोनभद्र के कार्यालय में जमा किया जाना है। अतः स्वैच्छिक संस्थायें उपरोक्तानुसार आवेदन पत्र सम्बन्धित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर दें, जिससे कि ससमय आवश्यक कार्यवाही कराकर जिलाधिकारी महोदय की संस्तुति से आवेदन पत्र निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ को प्रेषित किया जा सके। अधिक जानकारी के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइट http://he’d.up.gov.in से प्रश्नगत योजना से सम्बन्धित दिशा-निर्देश व आवेदन-पत्र का प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं।
सोनभद्र। वन महोत्सव जागरुकता सप्ताह के अवसर पर प्रथम दिन कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा पर डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा के नेतृत्व में वन जागरुकता संबंधी स्लोगन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें “धरती करे पुकार -वृक्षारोपण से करो श्रृगार”, “जहां है हरियाली -वहां खुशहाली” “वृक्ष लगाएंगे -धरती को सजाएंगे” “वृक्ष है उपकारी दवा- वृक्ष से ही मिलती है हवा” “वृक्ष है जीवन की निशानी- वृक्ष ही बरसाते हैं पानी” आदि नारे लगाते हुए प्रभात फेरी गांव में भ्रमण की। इसके बाद प्रार्थना सभा में तब्दील हो गई प्रार्थना सभा के उपरांत बच्चों को वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण की शपथ डॉ बृजेश महादेव द्वारा दिलाई गई।
Advertisement (विज्ञापन)
वहीं अपने संबोधन में डॉक्टर बृजेश ने कहा कि वन एवं वृक्ष दोनों जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्षों से हमें कई लाभ मिलते हैं। अत: इनका संरक्षण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। सभी व्यक्ति एक एक पौधे लगाने का संकल्प लें। इस अवसर पर प्रदीप, ज्ञानेश, दीपक, पवन, रमेश, शिव शंकर, उर्मिला, ममता, दुर्गावती, रजवंती, अतवारी, सीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय बीजपुर बाजार से बजरंगी कांवरिया संघ का जत्था सोमवार सुबह बाबा बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। कांवरिया बम बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता के नेतृत्व में जत्था सबसे पहले आदिशक्ति दुदहिया माता और श्री श्री बेड़िया हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के बाद श्री अजिरेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेते हुए निजी साधन से सबसे पहले सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा से गंगा जल लेकर कर बाबा बैजनाथ धाम के लिए पैदल चलेगा।
Advertisement (विज्ञापन)
संतोष सोनी बताते हैं कि सावन में उत्तरवाहिनी गंगा का जल जो भक्त सच्चे मन से बाबा को अर्पण करते हैं उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के बाद कावड़ियों का दल बाबा बासुकीनाथ में जलाभिषेक कर अन्य तीर्थ स्थलों का दर्शन करते हुए वापस लौटेगा। बताते चलें कि बिगत कई वर्षों से जलाभिषेक कर रहे भक्त कमल किशोर बंसल हरियाणा से चलकर बीजपुर और बीजपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए जलाभिषेक करने जा रहे हैं। कमल किशोर ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण कर सुख व समृद्धि प्रदान करते हैं। कावड़िया जत्था में पंकज चौबे व संतोष गुप्ता बोल बम, बोलबंम का नारा बाबा एक सहारा के उद्घोष के साथ बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए।
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील मुख्यालय दुद्धी से सटे धनौरा गांव में सोमवार को नवागत उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम व दुद्धी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के लिए रखी हुई लहन को नष्ट किया एवं कच्ची शराब भी बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी दुद्धी सुरेश राय ने बताया कि सूचना मिली की धनौरा गांव में कच्ची शराब बनाई जाती है।
Advertisement (विज्ञापन)
इसी क्रम में छापेमारी की गई तो वहां पर भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने के लिए रखी लहन को नष्ट किया गया एवं कच्ची शराब भी बरामद हुआ। इस दौरान वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक दुद्धी नागेश कुमार रघुवंशी ने ग्रामीणों को चेताया की कच्ची शराब बनाना एवं बेचना पूरी तरह गैरकानूनी है पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी, आबकारी निरीक्षक रवि नंदन कुमार, कस्बा इंचार्ज दुद्धी संजय सिंह, अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव, महिला एस आई सविता सरोज सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा तथा यातायात नियमों के पालन करने एवं जनमानस में जागरूकता लाने हेतु कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
यातायात नियमों के जागरूकता के प्रति चलाया गया प्रचार रथ – विधायक
जीवन अनमोल है, इसे बचाना आवश्यक है, इसके लिए सड़क सुरक्षा आम लोगों के लिए अनिवार्य- सदर विधायक
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अन्तर्गत 17 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 तक सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु चलाया जायेगा विशेष जागरूकता अभियान-अपर जिलाधिकारी
पीडब्लूडी व परिवहन विभाग ब्लैक स्पार्ट वाले स्थान को करें चिन्हित-अपर जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे व अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्रा ने सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर व यातायात प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया, इस अवसर पर समारोह में सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय, ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बारे में चर्चा की गई।
वहीं सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है, इसे बचाना आवश्यक है इसके लिए सड़क सुरक्षा आम लोगों के लिए अनिवार्य है, तमाम नागरिकों का यह कर्त्व्य बनता है कि गलत ढंग से सड़कों पर चलने वाले लोगों को जागरूक करें ताकि उनकी जीवन रक्षा हो सके। सदर विधायक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाने के लिए प्रदेश सरकार अब सख्त रवैया अपना रहा है, सड़क सुरक्षा को लेकर हम सभी यहां कुछ सुनने व जाने के लिए आये हैं, कुछ लोग आत्मसात भी करेंगे, किन्तु जैसे ही लोग रोड पर जाते हैं गाड़ी की स्पीड बढ़ जाती है, जिस कारण आये दिन दुर्घटना की घटना भी सुनने को मिलता रहता है, इसलिए हम सभी को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि यातायात नियमों को पालन हर हाल में किया जाये और यातायात नियमों के बारे में लोगों में भी जागरूकता पैदा किया जाये, जिससे लोग यातायात नियमों का पालन खुद करने के साथ ही आम जनता को भी जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित कर सके।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने कहा कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को सर्वप्रथम अपनी जिम्मेदारी को समझकर चलना होगा ताकि इनसे कोई लोग हताहत न हो, किसी की जान एक छोटी सी लापरवाही से जा सकती है, सावधानी हटी और दुर्घटना घटी आदि को बताया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति देश के लिए एक पावर शक्ति होता है, अगर दुर्भाग्यवश दुर्घटना होती है तो हमारे देश की हानि होती है, जो बड़ा ही दुःख की बात होती है, इस तरह की दुर्घटना में गाड़ी चलाने वाला कोई भी राहगीर हो सकता है, जो जानकारी के अभाव में दुर्घटना का शिकार हो जाता है, इसलिए लोगों में यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है, सड़क पर चलने वाले हम सभी सतर्क रहें, जिस कारण एक्सीडेन्ट जैसी घटना से अपने आप को सुरक्षित रख सके।
इस मौके पर एआरटीओ धनवीर यादव व संभागीय निरीक्षक आलोक यादव ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को सतर्क होकर वाहन चलाने की सलाह देते हुए यातायात नियमों पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज निखिल यादव, संभागीय निरीक्षक आलोक यादव, डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद, पीडब्लूडी एक्सीयन, बेसिक शिक्षा विभाग से रमेश चैरसिया व प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाध्यापक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाये जा रहे महासंपर्क अभियान के अंतर्गत घर घर संपर्क अभियान संपर्क से समर्थन के निमित्त रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, महामंत्री अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार ने दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व के निर्देश के क्रम में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलना था किन्तु अब यह अभियान 19 जुलाई तक चलेगा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर घर घर पहुंचे इसके लिए 17,18 और 19 जुलाई को विशेष संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया यह अभियान आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है, यह अभियान लोकसभा चुनाव की तैयारी का प्रारंम्भ है। आगे कहा कि जो काम भाजपा की केन्द्र मे मोदी सरकार और प्रदेश मे योगी सरकार ने करके दिखाया है वो अन्य दलों की सरकारें नही कर पायी। सरकार के इन्ही कामों को लेकर हम सभी इन अभियानों के जरीऐ लोगो तक पहुंच रहे है और 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराकर 2024 के लिए लोगो का समर्थन ले रहे है हर घर तक हम लोग प्रयास करके पहुंचे उनको मोदी सरकार के कार्यों को बताएं उपलब्धियों का पत्रक दें साथ ही कांग्रेस ने देश को जिस तरह से लुटा और बर्बाद किया उसको बताएं। मोदी जी को हराने वाले देश के सारे घोटालेबाज आज एक होकर मैदान में उतरने की तैयारी में है, उन दलों के कारनामों को भी आप सभी जनता को बताएं 2024 में पुनः नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है।
Advertisement (विज्ञापन)
बैठक में मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, विनोद पटेल, कन्हैया जायसवाल, कैलास बैसवार, गुडिया वर्मा, विशाल गुप्ता, अनूप तिवारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, महेन्द्र पटेल, सरजू बैसवार, मण्डल प्रभारी दयाशंकर पाण्डेय, आलोक सिंह, कमलेश चौबे, सूर्यमणी तिवारी, सुरेन्द्र अग्रहरी, सुनिल सिंह, मनोज सिंह, उमेश पटेल, सत्येन्द्र आर्य, राजेश मिश्रा, दिलिप चौबे, मर्णिकर्णिका कोल, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, राहुल पटेल, महेन्द्र पाण्डेय, सुनिल सिंह, सुनिल चौबे, सुनिल पटेल, सुनिल जायसवाल, सतीश पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, अरुण पाण्डेय, धर्मेन्द्र शर्मा, दिलिप मौर्या, प्रशान्त श्रीवास्तव, अभिषेक विश्वकर्मा सहित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जिला बाल संरक्षण इकाई व थाना एचटीयू टीम के त्वरित कार्यवाही से रूका बाल विवाह।
सोनभद्र। रविवार को विश्वस्त सूत्रों से जिला बाल संरक्षण इकाई को जानकारी प्राप्त हुआ की थाना चोपन अन्तर्गत एक ग्राम मे लगभग उम्र 16 वर्ष की नाबालिग बालिका की शादी राजस्थान के निवासी लडके के साथ हो रही है जिसे तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे व थाना ए०एच०टी०यू प्रभारी उप निरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय ,मुख्य आरक्षी धनञ्जय यादव की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया ।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना चोपन से समन्वय स्थापित करते मौकेपर पहुंचे। जहा पर नाबालिग बालिका की शादी की हो रही थी टीम द्वारा बालिका के माता पिता से बालिका के उम्र के सम्बन्ध में साक्ष्य चाहा गया प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र 16वर्ष पाया गया जिसके उपरान्त टीम द्वारा नाबालिग बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए थाना चोपन पहुचे और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई टीम द्वारा बालिका को बाल गृह बालिका मे आवासित कराया गया। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि नाबालिग बालिका की उम्र 16 वर्ष है जो बाल विवाह अधिनियम के अन्तर्गत अपराध की श्रेणी में आता है जिसके दृष्टिगत बाल विवाह मे संलिप्त चार ब्यक्तियो के विरुद्ध थाना चोपन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। मौके पर सावित्री देवी अध्यक्ष महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट, ग्राम स्वराज समिति चोपन फील्ड कार्यकर्ता संजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना सरोजमा सिंह और उनकी टीम द्वारा थाने पर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 03 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गय़ा जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। इसके अतिरिक्त 02 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ के आठवें दिन रविवार को भक्तगणों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। उधर शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से लगातार तेरहवें दिन 30 लोगों ने रुद्राभिषेक किया। शिव मंदिर पर 15 साल से चल रहे अखंड हरिकीर्तन में भक्तगणों ने कीर्तन में हिस्सा लिया। वहीं विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव शक्ति महिला मंडल के प्रयास से तीन निर्धन कन्याओं की शादी 17 जुलाई को होगी।
Advertisement (विज्ञापन)
कार्यक्रम के आयोजक भिखारी बाबा जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा श्रद्धालुओं ने की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे, जिससे समूचा परिसर जयकारे से गुंजायमान हो गया। इसके बाद जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से भक्तगणों ने अग्निकुंड में हवन कर आहुति दी। उन्होंने यह भी बताया कि 17 जुलाई को आयोजित तीन निर्धन कन्याओं की शादी शिव शक्ति महिला मंडल के प्रयास से होगी। स्वामी परमहंस केवल आनंद महाराज उज्जैन के साथ 30 लोगों ने रुद्राभिषेक किया।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसमें प्रहलाद मौर्य, उषा,राजनारायण पाल ,दशरथ महाराज, सुभागी देवी, राम गिरीश महाराज, बैजनाथ, चिंता मौर्य, कृष्णावती, रेणु गुप्ता, माधुरी, उर्मिला, शारदा, राजकली, परमेश्वरी, सागर महाराज, रामधनी महाराज, रामदेव आदि शामिल रहे। आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी, रामचंद्र पांडे जी, अमरेश तिवारी जी, आचार्य रेवती तिवारी जी के द्वारा यज्ञ नारायण भगवान का रुद्राभिषेक कराया गया। डमरू, शंख आदि बजाते हुए यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। इस दौरान शेरू, अभय, राहुल, अजय, कल्लू, हीरा सिंह, कालो देवी, बिमला देवी आदि लोग मौजूद रहे।
सोन साहित्य संगम के बैनर तले साहित्यकारों ने कवि सरोज सिंह को अर्पित की अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि
सोंनभद्र। गीतों के रूप में सबके दिलों में जिंदा रहेंगे सरोज सिंह ।उक्त बातें शनिवार को देर श।म सोन साहित्य संगम के नगर स्थित कार्यालय में कवि सरोज सिंह की स्मृति में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा मे सोन साहित्य संगम के निदेशक पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने सभा की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के अतिरिक्त साहित्य के क्षेत्र में अपने गीतों के माध्यम से कम समय मे उन्होने जो मुकाम हाँसिल किया वह सदैव स्मरणीय रहेगा। संचालन संस्था के संयोजक कवि एवम अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने किया। वरिष्ठ साहित्यकार पारसनाथ मिश्र एवम राष्ट्रीय कविमंचो की नामचीन कवियत्री डॉ रचना तिवारी ने उनकी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि सरोज सिंह की कालजयी रचनायें कभी भी भुलाई नही जा सकती।
Advertisement (विज्ञापन)
गीतकार जगदीश पंथी एवम साहित्यकार ओम प्रकाश तिवारी ने रुंधे कंठ से उनके तमाम संस्मरणों को सुनाते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। सभा मे उपस्थित कवि अमरनाथ अजेय एवम दिवाकर द्विवेदी मेघ ने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान भुलाया नही जा सकता। कवि अशोक तिवारी एवं प्रद्युम्न त्रिपाठी ने अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि सरोज सिंह एक शानदार गीतकार के रूप में सदैव याद किये जाएंगे। कवि धर्मेश चौहान एवम कवियत्री कौशल्या कुमारी ने कहा कि सरोज सिंह ने कम समय मे साहित्यकारों के बीच मे जो स्थान बनाया वह अनुकरणीय है। राधेश्याम पाल ने अपने गजल के माध्यम से अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। वही दीपक कुमार केशरवानी कहा कि सरोज सिंह का साहित्यिक योगदान वंदनीय रहेगा। इसके अलावा साहित्य के प्रति अनुराग रखने वाले अधिवक्ता प्रदीप धर द्विवेदी, कृपाल मधेशिया, रामजी दुबे, मनोज तिवारी, संतोष नागर सहित दर्जनों कविता प्रेमियों ने अपनी अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि अर्पित किया।