वृक्षारोपण जन आंदोलन 2023 के शुभारंभ पर शामिल हुआ उद्योग व्यापार संगठन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने शनिवार को पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ वृहद वृक्षारोपण अभियान 2023 को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज पर वृक्षारोपण कर व्यापारियों को संदेश दिया की वृक्ष ही जीवन है। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर हमें संदेश दिया है कि वृक्षारोपण एक और जहां जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं दूसरी ओर जानवरों द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं पेड़ से फल लकड़ी फाइबर रबड़ आज जहां प्राप्त होते हैं वहीं दूसरी ओर पेड़ पशु और पक्षियों के लिए आश्रय का भी काम करते हैं। श्री शर्मा ने आगे कहा कि जंगल हमे स्वच्छ जल स्वच्छ मृदा के साथ-साथ स्वच्छ पर्यावरण भी प्रदान करने का आधार प्रदान करते हैं उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 35 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य के पीछे का कारण ज्यादातर वनों को बढ़ावा देना निर्माण भूमि सुधार वृक्षा रोपण के उद्देश्य से प्रत्येक अपने स्वयं के अनूठे कारण के लिए महत्वपूर्ण है। वृक्षारोपण के सबसे सामान्य उद्देश्यों में से एक वनों को बढ़ावा देना पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रितपाल सिंह, राजेश जयसवाल, जसकीरत सिंह, संजय सिंह, दीप सिंह पटेल, कृष्णा सोनी, अमित केसरी, अमित अग्रवाल, राजू जयसवाल, टीपू अली, विनोद कुमार जयसवाल, यशपाल सिंह, विनोद कुमार जालान, विनोद कुमार जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रशांत जैन, सिद्धार्थ सांवरिया, सूर्या जयसवाल, अमित केसरी, राजेश मिश्रा, कुशाग्र कौशल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

वृक्षारोपण जन आंदोलन 2023 का हुआ भव्य शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • प्रदेश के राज्य मंत्री, मण्डलायुक्त, विधायक सदर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पौधा रोपकर, वृक्षारोपण जन आंदोलन 2023 का किया गया शुभारंभ
  • जनपद में डमरू, ढोल, नगाड़ों के साथ पौधों की निकली बारात, गौरी, गणेश, ब्रह्मा, विष्णु, महेश की हुई पूजा
  • समाज कल्याण राज्य मंत्री, विधायक सदर, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व स्कूल के छात्र-छात्रा व समाज के संभ्रांत लोग बने बाराती
  • भक्ति व देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ वातावरण
  • पीपल, बरगद पाकड़ वृक्ष के सम्मिलित रोपण से हरिशंकरी रोपण होता है, जो परम पूण्य व परोपकारी होता है, इसके मूल में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु तथा अग्र भाग में भगवान शिव का वास होता है- मंत्री

    राज्य मंत्री ने सभी जनपदवासियों से पौधा लगाने हेतु की अपील
  • जनपद के पुलिस लाईन चुर्क के पास स्थित आयुष वन, ग्राम पकरी के ग्राम्य वन व प्रभागीय वनाधिकारी राबर्ट्सगंज कार्यालय व राजा शादरा महेश इण्टर कालेज में राज्य मंत्री, मण्डलायुक्त, विधायक सदर,जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधों का किया गया रोपण
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। शनिवार को बृहद वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 22 जुलाई को 30.00 करोड़ पौधा रोपण एवं 15 अगस्त को 5.00 करोड़ पौधा रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसी क्रम में शनिवार को जनपद में प्रदेश के समाज कल्याण विभाग राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार आदि ने जनपद के विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर वृक्षारोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का अपने कर कमलों से पीपल, पाकड़ व बरगद का पौधा रोपकर शुभारंभ किया।

Advertisement (विज्ञापन)

मंत्री जी ने आंवला, बरगद, पीपल, बेल, अशोक के पौधों की पंचवटी वाटिका तथा पीपल, पाकड़, बरगद के पौधों से बनाई गई हरिशंकरी वाटिका में भी वृक्षारोपण किया।
पौध रोपण अभियान के अवसर पर जिले में पौध रोपण अभियान को जन आन्दोलन अभियान बनाने हेतु डमरू, ढोल व नगाड़ों के साथ बारात निकाली गयी, पौध रोपण के बारात से पूर्व गणेश, गौरी, ब्रह्मा, विष्णु, महेश की पूजा वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ शंख बजाकर की गयी, इस बारात में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग राज्यमंत्री संजीव गौंड़,नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत सहित समाज के संभ्रान्त नागरिकगण व संस्थाओं के प्रतिनिधिगण व जनप्रतिनिनिधगण, स्कूल के छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस खास बारात का उद्देश्य यह रहा कि जिला प्रशासन व वन विभाग की तरफ से पौध रोपण के प्रति लोगों को जागरूक करना था, यह बारात रामलीला मैदान से राजा शारदा महेश इण्टर कालेज तक डमरू, ढोल, नगाड़ें, डीजे के साथ भक्ति व देशभक्ति गीतों के साथ बारात निकाली गयी, देशभक्ति व भक्ति गीतोें से वातावरण गुंजायमान हो गया, बारात के राजा महेश इण्टर कालेज पहुंचने पर घराती बने स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर मा. मंत्री जी ने कहा कि वृक्षारोपण जन आन्दोलन अभियान की संवेदनशीलता तथा आवश्यकता अत्यधिक है, उन्होंने बताया कि इस हेतु यशस्वी मुख्यमंत्री योगी जी ने सभी जनपद में मंत्रियों को जनपद में जाकर वृक्षारोपण में सहभागिता करने के हेतु निर्देशित किया। वृक्ष वातावरण को शुद्ध करते हैं।

वायुमंडल के कार्बन को समाहित कर शुद्ध वातावरण देने के साथ, छाया व ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, मा0 मंत्री जी ने विभिन्न धार्मिक ग्रंथों से उद्धरण देकर कहा कि मत्स्य पुरान के अनुसार माॅ पार्वती के श्रापवश भगवान विष्णु पीपल, महादेव शंकर को बरगद और सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी को पाकड़ वृक्ष बनाये गये हैं, इन तीनों पौधों के सम्मिलित रोपण को हरीशंकरी रोपण कहते हैं, परम पूण्य और परोपकारी कार्य है। उन्होंने इस दौरान सभी जनपदवासियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और इस अभियान को जन आन्दोलन अभियान का रूप दें। इस दौरान मण्डलायुक्त/नोडल अधिकारी ने कहा कि जिन वृक्षों का रोपण आज किया जा रहा है, उन वृक्षों की सुरक्षा भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है, पौधों के रोपण के बाद वृक्ष के रूप में होने से वृक्ष वातावरण को शुद्ध करते हैं वायुमंडल के कार्बन को समाहित कर शुद्ध वातावरण देने के साथ, छाया व ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हम जो भी पौधा लगाएं उसके साथ यह भी सुनिश्चित करें कि वह सुरक्षित रहे। उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में 1 करोड़ 23 लाख पौधों का रोपण किया जाना है। इसी क्रम में 15 अगस्त को भी पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरितिमा एप के माध्यम से पौधों के जियो टैगिंग का कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर ब्लाक सदर के अन्तर्गत ग्राम पकरी में मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुुकुमार स्वामी बी0 ने ग्राम वन का फीता काटकर उद्घाटन किया, इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, डी0सी0 मनरेगा रमेश यादव, सहित ग्राम प्रधान व ग्राम के अन्य सम्मानित लोगों ने वृक्षारोपण किया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने डी0सी0 मनरेगा को निर्देशित करते हुए कहा कि लगाये जा रहे वृक्षों की सुरक्षा भी बेहतर तरीके से की जाये, ग्राम वन का घेराव किया जाये, जिससे पौधें सुरक्षित रह सके। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर निखिल यादव, डी0सी0 मनरेगा रमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, प्रभागीय वनाधिकारी सोनभद्र सुरेश चन्द्र पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांसु शेखर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

वृक्षों का संरक्षण व रोपण आदिवासियों की संस्कृति- संजीव गोड़

HIGHLIGHTS

  • आयुष वन परनी में हुआ 1600 वृक्षारोपण

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर रेंज के अन्तर्गत परनी ग्राम पंचायत में राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने परनी में आयुष वन और हरी शंकरीय वन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया इस वाटिका में विभिन्न पौधों बरगद, नीम, पीपल, आँवला, पाकड़, अर्जुन, बेल इत्यादि पौधों का रोपण किया गया है उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण जन आन्दोलन के अन्तर्गत 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है श्री गोंड़ ने बताया कि यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है और उनका जीवन व संस्कृति वनों से जुड़ा है तथ यह क्षेत्र प्रदूषण प्रभावित है और पेड़ पौधे प्रदूषण को कम करने में सहायक होते है इसलिए हम सभी को बढ़चढ़ कर वृक्षारोपण व उनके संरक्षण में सहभागी होना चाहिए उन्होंने छात्रों, ग्रामीणों तथा स्वमसेवी संगठनों का आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और उसका सरंक्षण करे ।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पूर्व उन्होंने बट वृक्ष का पौधा लगाने के साथ उसके नीचे विधि पूर्वक पूजा पाठ किया।मौके पर एसडीएम सुरेश राय, डीएफओ स्वतंत्र कुमार , ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड़, ऊषा देवी,भानेंद सिंह, रेंजर शहजादा इमामुद्दीन,संजय श्रीवास्तव, धीरेंद्र मिश्रा, विजेंद्र सिंह,शिव कुमार, अनील कुमार,थानाप्रभारी म्योरपुर लक्ष्मण पर्वत, सुधीर कुमार, प्रधान परनी जग नारायण समेत काफी लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

नगर पंचायत डाला बाजार द्वारा कराया गया वृक्षारोपण

डाला, सोनभद्र। नगर पंचायत डाला बाजार क्षेत्र में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 9411 पौधों का वृक्षारोपण होना है, जिस क्रम में डाला नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में यह पौधे लगाया जाना है। जिसमें अमरूद,सागौन, अशोक, सलीफा, सहजन, आवला वह अन्य और भी पौधे लगाने हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें शनिवार को वार्ड नंबर 1 धोटा टोला में स्थित मिगापार्क में वृक्षारोपण कराया गया व इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेरा टोला में भी वृक्षारोपण कराया गया। जिसमें नगर पंचायत डाला बाजार की अधिशासी अधिकारी देवहूती पाण्डेय जी व अध्यक्ष फुलवंती कुमारी व वार्ड के सभी सभा सदस्य उपस्थित रहे तथा नगर पंचायत डाला बाजार लिपिक ऋषि कुमार, कर्मचारी दीपक कुमार सिंह ओमप्रकाश, रामचंद्र, वीरेंद्र, सफाईनायक रत्नेश शर्मा,लव कुमार गोविंद एवं सभी सफाई कर्मचारी और वहां के आस पास के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

मणिपुर की घटना अत्यंत शर्मनाक- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र
  • मणिपुर में तत्काल राष्ट्रपति शासन हेतु किया अपील

सोंनभद्र। मणिपुर की शर्मनाक घटना से जहाँ पूरे देश मे गुस्सा एवम आक्रोश ब्याप्त है वहीं इस घटना से अधिवक्ता समाज भी अत्यधिक आहत हैं। मणिपुर की कुछ महिलाओं के साथ जो अमानवीय कृत्य विगत 4 मई को किया गया और उस घटना का वीडियो बनाकर अभी हाल में वायरल किया गया इससे अधिवक्ता समाज के अंदर भी गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना से आहत होकर सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधान मंत्री मोदी को पत्र लिखकर उक्त घटना को बेहद शर्मनाक और अक्षम्य बताते हुए मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर वहाँ तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने की अपील की है।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही श्री मिश्र ने लिखा है कि हाल के दिनों में मणिपुर में जो घटित हुआ है और अभी हो रहा है उस पर पूरी ताकत से रोक लगाने की आवश्यकता है। समाज विरोधी एवम राष्ट्र विरोधी ताकतों का समूल खात्मा करना जरूरी हो गया है। मणिपुर की घटना से विश्व पटल पर पूरे देश की छवि धूमिल हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी अपील किया है कि घटना में शामिल चाहें वो कोई भी ब्यक्ति हो और किसी भी संख्या बल में हो वो किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाना चाहिए। ऐसे लोगो को कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील करता हूँ।

Advertisement (विज्ञापन)

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार हैं- राजकुमार

नीरज गुप्ता

सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में राष्ट्रीय झंडा दिवस के अवसर पर बृहद वृक्षारोपण किया गया। बताते चलें कि आज के दिन हीं 22 जुलाई 1947 को दिल्ली के कांस्ट्टयूशनल हाॅल में संविधान सभा ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अंगीकार किया था। इसीलिए बाइस जुलाई को प्रत्येक वर्ष झंडा दिवस मनाया जाता है। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में इस अवसर पर बृहद वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि वृक्ष प्रर्यावरण को शुद्ध करने के साथ साथ हमें प्राण वायु प्रदान करते हैैं। वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार है। वृक्ष धरा का भूषण है जो प्रदूषण दूर करते हैैं। इसके बिना सृष्टि समाप्त हो जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

आज की मौसम की अनियमितताएं एवं ग्रीन हाउस प्रभाव वृक्षों का बड़े पैमाने पर कटाव के कारण हीं हुआ है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ- साथ उनके अभिभावकों ने विशेष रूप से कमलापति शर्मा, गोपाल प्रसाद गुप्ता, अंजनी गुप्ता, जय गोविन्द सिंह, संदीप यादव आदि के साथ साथ अनेक महिलाओं ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार पूरे मनोयोग से शामिल हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

कमिश्नर ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज, ड्रग वेयर हाउस व नाला निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण
  • मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कान्ट्रेक्टर को चेतावनी जारी करने के दिये निर्देश
  • मेडिकल कालेज व ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये पूर्ण – मण्डलायुक्त
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। नोडल अधिकारी/मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0 ने शुक्रवार को निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, लोक निर्माणा विभाग के अधिकारी व मेडिकल कालेज निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि के साथ बैठक की, बैठक के दौरान मण्डलायुक्त ने मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। बिन्दुवार जानकारी के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य की प्रगति धीमी है, जिस पर मण्डलायुक्त ने मेडिकल कालेज के निर्माण हेतु नामित एजेन्सी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दियें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है, इसका निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा किया जाये और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा कालेज के निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जाॅच की जाये और उसके सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये, निर्माण कार्य के दौरान मैनपावर की संख्या बढ़ायी जाये और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा मैनपावर की संख्या का मूल्यांकन करते हुए उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये। इस दौरान मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के ब्वायज हास्टल, गर्ल्स हास्टल सहित विभिन्न एकेडमिक का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशाासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 को निर्देशित करते हुए कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों की समय-समय पर जाॅच करते रहें, निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी न आने पायें, इसका विशेष ध्यान दिया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने राजकीय इंजीनियरिंग कालेज चुर्क के सामने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का भी औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्माण एजेन्सी सी0एन0 डी0एस0 के प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली, तो प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा बताया गया कि नवम्बर,2024 तक ड्रग वेयर हाउस का निर्माण किया जाना है। इस दौरान मण्डलायुक्त ने प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य वेयर हाउस के सामने बनी सड़क से कम से कम दो फीट से अधिक ऊंचाई पर की जाये और सर्वप्रथम बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य कर लिया जाये और ड्रग वेयर हाउस में पहुंचने के लिए मार्ग भी बना लिया जाये, जिससे कि आवश्यक सामग्री सुगमता के साथ पहुंच सके। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कहा कि मेरे द्वारा मेडिकल कालेज व ड्रग वेयर हाउस के निर्माण कार्य समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा और कार्य में शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

इसी प्रकार से मण्डलायुक्त ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बगल में जल निकासी के लिए निर्माणाधीन नाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने नाले के निर्माण कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में सी0एन0डी0एस0 के प्रोजेक्ट मैनेजर से जानकारी ली, तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि नाले के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी है और निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, जिस पर मण्डलायुक्त ने निर्माण एजेन्सी के जनरल मैनेजर से बात कर निर्देशित करते हुए कहा कि नाला निर्माण के लिए नामित कान्ट्रैक्टर को हटा कर किसी नये कांन्ट्रैक्टर को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि नाले का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण के दौरान जहां पर भी भूमि सम्बन्धित कोई विवाद हो, उसका निराकरण सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि आपस में समन्वय स्थापित कर उसका निराकरण कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर निखिल यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेणुसागर पावर डिवीज़न रेणुसागर यूनिट हेड आर पी सिंह के दिशा निर्देशन व विद्यालय प्रबंधक शैलेश विक्रम सिंह के कुशल नेतृत्व में रेनुपावर प्राथमिक पाठशाला रेणुसागर के बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत रेणुसागर प्रेक्षागृह, मनोरंजनालय व स्थानीय बिरला मार्केट में दुकानदारों को कागज के स्वनिर्मित सैकड़ो लिफाफों का वितरण किया तथा वहाँ पर उपस्थित सभी दुकानदारों व ग्राहकों के बीच बच्चों ने पर्यावरण से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया और पर्यावरण से सम्बंधित सन्देश देते हुए कहा कि मानव जीवन में सुख समृद्ध एवं संतुलन बनाये रखने के लिए पौध रोपण का विशेष महत्व है।

Advertisement (विज्ञापन)

हमारे देश की सभ्यता, संस्कृति में प्राचीन काल से ही वृक्षों में देवत्व का आरोपण किया जाता रहा है और वृक्षों की पूजा की जाती है, जबकि वृक्षों से हमें बहुत लाभ है। वृक्ष पृथ्वी की शोभा के साथ हरियाली के उद्गम है, वृक्ष हमें वर्षा कराने के साथ ही प्राणदायक आक्सीजन भी प्रदान करते है तथा इन्ही से हमें तमाम प्रकार की जीवनदायी जड़ी बुटिया प्राप्त होती है। बच्चो ने सन्देश में यह भी कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग पर्यावरण और मानव की सेहत दोनो के लिए खतरनाक है। कभी न नष्ट होने वाली पॉलीथिन भूजल स्तर को प्रभावित कर रही है। हमें पर्यावरण के प्रति चिंतन ही नहीं क्रियान्वयन की जरूरत है। इस नुक्कड़ नाटक का उपस्थित सभी लोगो ने तालियाँ बजाकर बच्चों का उत्साहबर्धन करते हुए भूरी भूरी प्रसंशा की। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका पूनम वार्ष्णेय के देखरेख व उनीब खान, के0के0त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र कुमार सिंह सहयोग से संपन्न हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

ढ़ाई साल के नित्यांश ने कर दिया कमाल, जीता लिटिल मास्टर का खिताब

HIGHLIGHTS

  • ग्लोबल रिकॉर्ड्स एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित चिल्ड्रेन रिकॉर्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर नित्यांश ने जीता लिटिल मास्टर का यह खिताब
  • नित्यांश के पिता हरि शंकर कुशवाहा जल विद्युत गृह ओबरा में टेक्निशियन के पद कार्यरत है

सोनभद्र। ग्लोबल रिकॉर्ड्स एंड रिसर्च फाउंडेशन द्वारा आयोजित चिल्ड्रेन रिकॉर्ड प्रतियोगिता में झांसी निवासी (वर्तमान में ओबरा सोनभद्र) ढ़ाई साल के नित्यांश सिंह ने लिटिल मास्टर का खिताब जीतकर अपने माता-पिता सहित जनपद को भी गौरवान्वित किया है। 12 दिसंबर 2020 को जन्मे लिटील मास्टर नित्यांश सिंह को भारत के सभी राज्यों तथा केन्द्र शासित राज्यों के नाम तथा उनकी राजधानियों के नाम कंठस्त होने के साथ साथ मानव शरीर के अंगों के नाम, पक्षियों के नाम, फलों तथा जानवरों के नाम तथा संपूर्ण अंग्रेजी वर्णमाला भी याद कर रखा है।

Advertisement (विज्ञापन)

मूल रूप से झांसी के निवासी नित्यांश के पिता हरिशंकर कुशवाहा,जो जल विद्युत गृह ओबरा में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं ने अपने बेटे की प्रतिभा को देखते हुए ग्लोबल रिसर्च एंड रिसर्च फाउंडेशन से संपर्क किया और बच्चे को प्रतिभागी बनाया । जहां सार्वजनिक मंच पर बच्चे की योग्यता की परीक्षा लेकर संस्था ने नित्यांश सिंह को लिटिल मास्टर की उपाधि से सम्मानित किया। नित्यांश के पिता हरिशंकर कुशवाहा तथा मां चांदनी ने बताया कि बच्चे की इस उपलब्धि से बेहद खुश है। कहा कि आज शिक्षा ही उज्वल भविष्य का आधार है, इसलिए वो लोग लगातार बच्चे के शिक्षा क्षेत्र में प्रयास करने के क्रम में नित्यांश को घर पर ही खुद पढ़ाते थे। कहा आगे भी मास्टर नित्यांश प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करते रहेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

हर घर में अब आवाज उठेगी,बेटियां भी अब आगे बढेंगी- सुधांशु शेखर शर्मा

HIGHLIGHTS

  • कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बांटे गए उपहार

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में बृहस्पतिवार को जिला प्रोवेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के उपस्थिति में राबर्ट्सगंज ब्लाक के उरमौरा ग्राम में स्थित ऑगनवाडी केन्द्र पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत कन्या जन्म उत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन। जिसमे आस पास के केन्द्रो से उपस्थित कुल ग्यारह नवजात बालिकाओं के माताओ को बालिकाओं के लिए उपहार स्वरूप बेबी कीट, देकर कन्या जन्म उत्सव घूम धाम से मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बेटा-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की शपथ दिलाते हुए सुधांशु शेखर शर्मा ने पुरानी मान्यताओं को दर किनार करते हुए बालिकाओं के जन्म पर भी खुशी मनाने की बात कही। उनके अनुसार कन्या भ्रूणहत्या व दहेज जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा और अच्छी परंपराओं की शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी। उनके अनुसार बेटियों पर देश का भविष्य टिका है और बेटियां ही देश का गौरव होती हैं, जो दो कुलों को संवारती है और पढ़-लिखकर परिवार का नाम रोशन करती हैं, इसलिए उनके साथ किसी भी स्तर पर भेद भाव नहीं किया जाना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान इन्द्रावती कुमारी केस वर्कर द्वारा बताया गया कि आज बेटियां हर क्षेत्र में कामयाबी की ऊंचाइयों को छू रहीं हैं। साथ हीं यह भी कहा की बेटी नहीं है किसी से कम,मिटा दो अपने सारे भ्रम।
इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी नीतू यति सिंह, जिला समन्वयक सीमा द्विवेदी द्वारा मौके पर उपस्थित महिलाओं को विभाग द्वारा चलाये जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी कार्यक्रम का संचालन संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, रागिनी सक्सेना, मण्डलीय रिसोर्स पर्सन यूनिसेफ, सुशीला देवी, मुख्य सेविका, समिम अख्तर पीरामल फाउन्डेशन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free