म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के बिचित्रा महाकक्ष में मंगलवार को तीन दिवसीय पशु मित्र प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन चिकित्साधिकारी डा0 मनीष कुमार मौर्य के हाथो प्रमाण पत्र देने के साथ पशुओं के सही देखभाल और प्रचार प्रसार के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पशु पालन,बकरी पालन ,आदि ने रोजगार की संभावना ज्यादा है। यहां का वातावरण भी पशुओं के अनुकूल है। हम सब को पशुओं के देख रेख और सही समय पर टिका करण चारा पानी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। प्रशिक्षक चंद्रभान दुबे ने पशुओं में होने वाली प्रमुख बिमारियो की जानकारी दी और दवाओ के प्रयोग का प्रशिक्षण दिया। साथ ही इस बात की चर्चा हुई कि पशुपालन से किस तरह आजिविका साधन बनाया जाए। बीमारियों का पहचान व घरेलु उपचार गर्भावस्था में खानपान पर विशेष ध्यान रखा जाए।इससे पहले प्रशिक्षण के दूसरे दिन गुप्ता डेयरी, टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर का गौशाला का अवलोकन कर प्रतिभागियों का ज्ञान बढाने का प्रयास किया गया कार्यशाला में पांच ब्लॉक के 25 प्रतिभागी शामिल रहे। । पशु सेवा विशेषज्ञ चन्द्रभान दुबे देवनाथ भाई, अमरजीत वर्मा, सुरेश, यश्वी पांडेय, तेजबली, चेतसिंह, चन्द्रिका प्रसाद, पूजा देवी, रविचन्द आदि शामिल रहे।
रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा है रुद्राभिषेक कार्यक्रम
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन से शुरू रुद्राभिषेक कार्यक्रम मंगलवार को लगातार 22वें दिन भी जारी रहा। रुद्राभिषेक कार्यक्रम श्रावण मास भर लगातार 59 दिन तक चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
Advertisement (विज्ञापन)
भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की कृष्णावती, साध्वी विमला देवी ,महुआ बाबा की धर्मपत्नी अमरावती, पूजा रामनगर, गुड़िया मोदनवाल रामगढ़, राकेश केसरी की धर्मपत्नी राधिका रामगढ़, शिवानी मौर्य कसारी, परमानंद महाराज, सुखराम जी महाराज, पवन गुप्ता, रिंकी गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य अमरेश तिवारी ने रुद्राभिषेक का पूजन कराया। भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से मंगलवार को 22वें दिन मंगलवार को दूध, गंगाजल, मधु, दही, शक्कर से 11 लोगों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। श्रावण मास भर प्रतिदिन 59 दिनों तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
6 वर्ष पूर्व 17 ग्राम हेरोइन के साथ राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने पकड़ा था
सोनभद्र। 6 वर्ष पूर्व 17 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए दोषी बंटी कंजड़ को दोषसिद्ध पाकर मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 20 जुलाई 2017 को राबर्ट्सगंज थाने के उप निरीक्षक अवधेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि रेलवे स्टेशन मोड़ की ओर से दो लोग आते दिखाई दिए।
Advertisement (विज्ञापन)
अचानक पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर दोनों भागने लगे तो शक होने पर पुलिस बल की मदद से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से क्रमशः 18 ग्राम हेरोइन व 17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम पता क्रमशः सूरज पुत्र राजकुमार निवासी नई बस्ती , थाना राबर्ट्सगंज,जिला सोनभद्र व बंटी कंजड़ पुत्र महेंद्र कंजड़ निवासी कंजड़ बस्ती थाना राबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र बताया। राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने बंटी कंजड़ के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement (विज्ञापन)
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी बंटी कंजड़ को 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। कोर्ट ने 17 ग्राम हेरोइन को नष्ट करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।
ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्लाक टास्कफोर्स की बैठक हुई संपन्न।
सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा के मार्गदर्शन में बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिमोहन की अध्यक्षता में घोरावल ब्लॉक सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयुक्त बैठक अयोजित की गई। बैठक में एजेण्डा बिन्दु पर चर्चा किया गया उसके उपरान्त संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक द्वारा केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण जो मुख्य रूप से अनाथ, छोड़ दिए गए और आत्म-समर्पण करने वाले बच्चों के गोद दिलाने के लिए काम करती है, पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम, 1994 भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकना आदि के बारे मे बताया गया साथ ही महिला कल्याण विभाग से संचालित समस्त योजनायें जैसे प्रवर्तकता कार्यक्रम, फॉस्टर केयर योजना, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं को आर्थिक एवं कानूनी सहायता आदि के बारे मे बताया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान बाल कल्याण अधिकारी घोरावल द्वारा आपातकालीन सेवायें जैसे 181,1090,112 ,1098,1076 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा बाल विवाह पर चर्चा करते हुये कहा किसी लड़की या लड़के की शादी 18 साल की उम्र से पहले होना बाल विवाह कहलाता है। बाल विवाह में औपचारिक विवाह तथा अनौपचारिक संबंध भी आते हैं, जहां 18 साल से कम उम्र के बच्चे शादीशुदा जोड़े की तरह रहते हैं। बाल विवाह, बचपन खत्म कर देता है। बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर चर्चा करते हुये कहा गया कि बेटियाँ हर एक क्षेत्र में बराबर की सहभागिता निभा रही है लेकिन फिर भी समाज के कुछ क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के कारण उन्हें वे अधिकार नहीं मिल पाते जो उन्हें मिलने चाहिए, उनके साथ भेदभाव किया जाता है। समाज के कुछ क्षेत्रो में होने वाले इस भेद भाव को दूर करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह एवं दहेज मुक्त जिला बनाने हेतु शपथ दिलाई गई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) 2015 नियमावली 2016 के अन्तर्गत बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड द्वारा देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की देखरेख, संरक्षण, उपचार, विकास और पुनर्वास और उनकी मूलभूत आवश्यकताओं तथा संरक्षण के विषय में, पाक्सो यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम 2012 के बारे में बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को ग्राम स्तर पर जन-जन तक पहुंचाया जाये। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे,पुलिस थाने से बाल कल्याण अधिकारी राम गोविन्द यादव, महिला आरक्षी दीपा पासवान, प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, आंगनबाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सोनभद्र। सोमवार की सुबह जिला बाल संरक्षण इकाई को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के बढौली चौराहे पर एक चौदह वर्ष का नाबालिग बालक अपने तीन बर्ष की बहन को अपने साथ लेकर मोची का काम कर रहा है उसके पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और माता की मृत्यु हो गयी है दादा भरण-पोषण कर रहे थे दादा की भी मृत्यु हो गयीं हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
जिसके सम्बन्ध में तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा तत्काल जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे, रोमी पाठक सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय , ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए अवगत कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके बाद टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँच कर दोनो नाबालिग बच्चों को अपने अभिरक्षा में लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए बच्चों को संस्था मे आवासित करवा दिया गया है। इस दौरान शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बच्चों की काउन्सलिग व जाँचोपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जायेगी और बच्चों के भरण-पोषण, शिक्षा के साथ संचालित योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जायेगा।
सोनभद्र। बीते सोमवार को डॉ. अम्बेडकर विद्यालय में पूज्य मोहन लाल गुजरानिया की स्मृति में सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा विद्यालय के बच्चों हेतु खेल कूद का सामग्री वितरण किया गया। श्री गुजरानिया ने सभी बच्चों को प्रतिदिन खेलने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रतिदिन कुछ खेल या शारीरिक गतिविधि करना बहुत जरूरी है। डॉ. अम्बेडकर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों, अध्यापक अध्यापिकाएं द्वारा श्री गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) को खेल कूद सामग्री प्रदान करने हेतु आभार प्रकट किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर डीके सारस्वत, अपर महाप्रबंधक (एमजीआर), विपिन गुप्ता, वरिष्ठ ,महाप्रबंधक (एमजीआर), प्रभुनाथ (सहव्यवस्थापक), कृष्णा राम (प्रधानाचार्य), विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार (स.अ.) जी द्वारा किया गया।
अनपरा, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज रेनूसागर के अध्यक्ष आर पी सिंह के दिशा निर्देशन व विद्यालय प्रबंधक शैलेश विक्रम सिंह के कुशल नेतृत्व में आदित्य बिरला इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुसागर के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के द्वारा मधुबन पार्क रेनूसागर में वृहद वृक्षारोपण कार्य का आयोजन किया गया। जिसमें अमरुद, जामुन, लीची, नीम, आम के कुल 140 पौधों का पौधरोपण किया गया। पौधरोपण अभियान में कुल 50 बच्चों ने प्रतिभाग कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने में अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
Advertisement (विज्ञापन)
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर सी पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षों की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें पेड़ों से केवल लकड़ी ही नहीं अपितु स्वस्थ रहने के लिए जीवदायिनी आयुर्वेदिक खूबियों से भरपूर जड़ी बूटियां, फल फूल भी प्राप्त होते हैं। इसलिए हमें अपने आसपास कम से कम दो फलदार पौधे जरूर लगाना चाहिए और इसे संरक्षण की भी जिम्मेदारी हमारी है। साथ ही साथ सभी छात्र छात्राओं को पौधरोपण करने के लिए संकल्प लेने को कहा तथा उपस्थित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं बच्चों ने पौधरोपण के उपरांत उनके संरक्षण हेतु शपथ भी ली। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा0 वीणापाणि, पूनम तिवारी, इंदू सिंह, बी यल पाठक, बृजेश मिश्रा व राजेश सिंह उपस्थित रहे।
पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
फर्जी दस्तावेज तैयार कर ले जा रहे एक ट्रक से 593 पेटी में 5337 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये) बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी दुद्धी दद्दन प्रसाद के निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस/आबकारी विभाग व थाना बभनी पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा अथक परिश्रम व पूर्ण मनोयोग से आसूचना संजाल तैयार किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
सोमवार को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि शराब तस्कर एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर म्योरपुर के रास्ते झारखण्ड जा रहा हैं । इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गठित टीम द्वारा आसनडीह अम्बीकापुर मुख्य मार्ग पर छत्तीसगढ़ बार्डर से एक डीसीएम ट्रक में लोड 593 पेटी में 5337 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये) की बरामदगी मय फर्जी दस्तावेज के एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया । इस गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-84/2023 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
पूछताछ में गिरफ्तार शुदा अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि गाड़ी अमृतसर (पंजाब) से विक्रान्त नामक व्यक्ति ने शराब लोड करवाकर संदीप नामक व्यक्ति के माध्यम से दिल्ली तक लाया और मुझे दिल्ली के केएमपी हाइवे पर डीसीएम ट्रक माल सहित दी गई तथा मुझे बताया गया कि गाड़ी को झारखण्ड ले जाना है। जहां बार्डर पर कुछ लोग मिलेंगे, जो 4-5 घण्टे में शराब खाली करके गाड़ी वापस कर देंगे । इस कार्य को करने के लिए मुझे एक चक्कर का 50,000/- रुपये मिलते हैं ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम रोहित सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी चमेच, थाना ठेउग जनपद शिमला (हिमांचल प्रदेश ) उम्र लगभग 25 वर्ष है तथा वांछित अभियुक्तगण क्रमशः विक्रान्त पुत्र अज्ञात, पता-अज्ञात व संदीप पुत्र अज्ञात, पता- अज्ञात है। गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश सिंह, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र, आबकारी निरीक्षक रबिनन्दन, जनपद सोनभद्र मय टीम, थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र द्विवेदी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उप निरीक्षक मेराज खां, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 अमर सिंह, का0 रितेश पटेल, हे0का0 सतीश पटेल, का0 अजीत यादव एसओजी टीम, जनपद सोनभद्र, हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित कुमार सिंह, सर्विलान्स सेल, जनपद सोनभद्र, हे0का0 भरत यादव, हे0का0 अक्षय यादव थाना बभनी, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन
विशेष संवाददाता
सोनभद्र। पंडित चन्द्रशेखर आजाद एवं बाल गंगाधर तिलक भारत माँ के सच्चे सपूत थे।भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। उक्त बातें सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने दोनों महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जयंती के अवसर पर नगर स्थित कार्यालय पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंडित बाल गंगा धर तिलक शिक्षक,पत्रकार,समाज सुधारक और वकील होने के साथ साथ महान देश भक्त थे। वे देश की आजादी में अपने क्रांतिकारी लेखनी और उदबोधन से आजादी की लड़ाई लड़ने वालों के अंदर अद्भुत जोश भर दिया करते थे।
Advertisement (विज्ञापन)
अंग्रजों ने इनसे परेशान होकर इन्हें 7 साल तक बर्मा की जेल में डाल दिया फिर भी इनकी कलम चलती रही और जेल में ही उन्होंने गीता रहस्य लिख डाला। अंग्रेजी हुकूमत इनके क्रांतिकारी विचारों से इतनी परेशान हो गई कि इन्हें “भारतीय अशांति का पिता” कहने लगी। वही महान क्रांतिकारी पंडित चंद्रशेखर आजाद ने मात्र 14 वर्ष की आयु में ही भारत माँ को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाने के लिए प्रतिज्ञा की और भारत की आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। महात्मा गांधी जी के असहयोग आंदोलन से लेकर सरदार भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, राजगुरु आदि क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजी शासन की ईंट से ईंट बजा कर अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया और मरते दम तक अंग्रेजो के हाथ नही लगे।
Advertisement (विज्ञापन)
उन्होंने संकल्प लिया था कि मैं जीते जी अंग्रेजो के हाथ नही आऊँगा और ना ही अंग्रेजो की गोली से मरूँगा। इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में जब वो अंग्रेजी पुलिस द्वारा चारो तरफ से घेर लिए गए तो लड़ते लड़ते जब एक गोली उनके पिस्टल में बची तो उन्होंने खुद ही अपनी कनपटी पर गोली मारकर अपने को भारत मां मां को अलविदा कह गए। पंडित चंद्रशेखर आजाद अदम्य साहसी, निर्भीक और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत थे जो आज भी देश प्रेमियों के प्रेरणा स्रोत हैं और हमेशा बने रहेंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता उमापति पांडेय, प्रदीप धर, आशुतोष पाठक, अनिल कुमार पांडेय, अरुण कुमार चौबे, हिमांशु मिश्र, अनिल कुमार मिश्र, रामेश मिश्र, नीलेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
पर्यावरण प्रेमी डॉ जे एन तिवारी के इस अनूठे प्रयास की खूब हो रही सराहना
सोनभद्र। जनपद मुख्यालय से सटे मुसही स्थित फोर एस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज परिसर में हर्बल गार्डन के साथ लगे हुए स्थान पर शनिवार को वृक्षारोपण अभियान के तहत गमलों में नव ग्रह वृक्षों की स्थापना की गई जो उत्तर प्रदेश सरकार के नवग्रह वन के अनुकूल है। इस दौरान आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डिस्ट्रिक्ट होम्योपैथी मेडिकल ऑफिसर डॉ सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के कर कमलों द्वारा यह पुनीत कार्य संपादित किया गया किया। इसके साथ ही फोर एस होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज ,मुसही के डायरेक्टर डॉक्टर जे एन तिवारी जी के पारिवारिक खेतों में भी ग्राम्य वन के अंतर्गत पारंपरिक वृक्ष पाकड़ ,बरगद तथा आम लगाए गए।
गौरतलब हो कि डॉ जे एन तिवारी एक कुशल तकनीकी विशेषज्ञ के साथ ही प्रगतिशील किसान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विशेष अनुराग रखने वाले वरिष्ठ नागरिक तथा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के अनुगामी वह प्रशंसक भी हैं। पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु इन्होंने अपने कॉलेज परिसर के चारों तरफ व्यापक पौधरोपण करने का कार्य किया है। कहने में गुरेज नहीं की उनके इस प्रयास के कारण उनका आवास, होम्योपैथिक कॉलेज और शिक्षण संस्थान में पहुंचने वाला कोई भी व्यक्ति वहां के हरे भरे लहलहाते पेड़ पौधे और हरीतिमा मयी वातावरण तथा वहां की साफ सफाई देखकर प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता! नव ग्रह वृक्षारोपण के इस मौके पर डॉ आनंद नारायण, राजेश द्विवेदी , डॉ श्रद्धा दुबे, विजय नारायण तिवारी, आशुतोष पांडेय , आशा गुप्ता के साथ ही दर्जनों ग्रामवासी एवं होम्योपैथिक विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।